25.3 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 469

बलात्कार के आरोपी को 12 साल की जेल

चंदौली। विशेष न्यायाधीश पाक्सो राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को बलात्कार के आरोपी को 12 साल की कठोर कारावास की सजा सुनायी। उन्होंने धारा 363 आईपीसी में चार साल, धारा 366 में पांच वर्ष, धारा 506 में एक साल और 4 पाक्सो एक्ट में 12 साल की सजा दी। इसके अतिरिक्त 10 हजार रुपया जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा से दंडित किया।
सकलडीहा थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय पीड़िता के चाचा ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया था। आरोप था कि 28 दिसंबर 2018 को उसकी भतीजी घर से शहीद गांव में पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। लेकिन शाम तक वह नहीं आयी और खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव में ही अपनी बहन के यहां रह रहे भोला मिश्रा का साला भभुआ जिले के सोनहुल थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव निवासी चंदन दुबे उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। उसकी बहन सोनी मिश्रा और उसके मामा के लड़के मोहनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर ग्राम निवासी दुर्गेश भी इसमें हाथ है। पीड़िता करीब 20 दिन बाद घर लौटी तो उसने बताया कि आरोपी चंदन दुबे बाइक से बैठाकर मोहनियां ले गया। उसने पास के सुरपुरा गांव में रातभर रखा। फिर वहां से सासाराम ले गया। इसके बाद ट्रेन से अमृतसर ले गया। वहां 20 दिन तक रखा और जबरन बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह, अवधेशनारायण सिंह और रमाकांत उपाध्याय ने तर्क प्रस्तुत किया।

पुलिस ने नगर में किया पैदल गस्त,असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप


चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को थाना प्रभारी अरबिंद यादव ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त किया। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं को जाना। और लोगों से बात कर पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की
इस दौरान थाना प्रभारी अरबिंद यादव ने कहा कि नगर व क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत गांवों में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। उन्होंने नगर में घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी लिया। और व्यपारियो से कहा कि अपने-अपने दुकानों के सामने कैमरा जरूर लगवाए। इससे संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान एसआई सहिपाल यादव धर्मेंद्र शर्मा शुनिल तिवारी मौजूद रहे।

चंदौली ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छितों गांव के समीप शनिवार को रेलवे ट्रैक पर करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।
बताते हैं कि छितों गांव निवासी विनोद राम की पुत्री मोनी 18 वर्ष गांव का रेलवे ट्रैक पर कर रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आ गयी घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। आस पास के ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने किशोरी की शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही ग्रामीणों ने बताया कि मोनी बचपन से मानसिक रूप से विछिप्त थी। जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है।

धान की फसल बचाने के लिए सिवान से सड़क पर आए किसान‚ नेशनल हाइवे को किया जाम

चंदौली ब्लाक के सामने नेशनल हाइवे को जाम करते नाराज किसान।
चंदौली ब्लाक के सामने नेशनल हाइवे को जाम करते नाराज किसान।

किसान बोले‚ बिजली विभाग की लापरवाही के कारण नलकूपों का नहीं हो पा रहा संचालन

Young Writer, चंदौली। बारिश नहीं होने से सिंचाई के अभाव में सूख रही धान की फसल को बिजली कटौती के कारण पानी नहीं मिला रहा है। इससे गुस्साए दर्जन भर गांव के किसानों ने शनिवार को चंदौली ब्लाक मुख्यालय के समक्ष नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की और महकमे के अफसरों को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता व लापरवाही के कारण चंदौली के किसानों की फसलें सूख रही है। बावजूद इसके अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही व शिथिलता जारी रखें हुए है। उनका यह कृत्य किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नेशनल हाइवे चक्काजाम के दौरान एसडीएम सदर को अपनी समस्या से अवगत कराते किसान।
नेशनल हाइवे चक्काजाम के दौरान एसडीएम सदर को अपनी समस्या से अवगत कराते किसान।

जनपद के खुरूहुआ, अकोढ़ा कला, सिकरी, सलेमपुर, पुरवां, बनौली कला, गोरारी, पैतुआ, पड़या, जसुरी, चनहटा, चुरमली गांव समेत आसपास के कई दर्जन गांवों के किसानों की फसलें इन दिनों सूखी पड़ी है, जिन्हें पानी की सख्त दरकार है। किसानों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण हम सभी के निजी नकूलपों के साथ ही सिंचाई के लिए स्थापित राजकीय नलकूपों का संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे खेतों में दरारें दिखने लगी है और फसल पानी के अभाव में पीली पड़ने लगी है। बार-बार मिन्नत व शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही दूर नहीं हुई। ऐसे में हम सभी किसानों को सिवान छोड़कर सड़क पर उतरना पड़ा है। कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का रवैया पूरी तरह से किसान विरोधी व गैरजिम्मेदाराना है जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान सड़क से तभी हटेंगे, जब उनके फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी का बंदोबस्त जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। कहा कि लगातार प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे चंदौली के किसानों को सरकारी तंत्र की लापरवाही का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसान पूरी तरह से आर-पार की लड़ाई के मूड में है। सिवान में फसलों को बचाने के लिए ऐसे ही सड़कों पर आंदोलन होंगे। खबर लिखे जाने तक किसान नेशनल हाइवे पर डंटे रहे, जिस कारण चक्काजाम की स्थिति कायम हो गयी। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीएम सदर अजय मिश्रा ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

चंदौली में नेशनल हाइवे पर चक्काजाम में फंसे वाहन।
चंदौली में नेशनल हाइवे पर चक्काजाम में फंसे वाहन।

रेलवे ट्रैक किनारे शरण लेने को विवश हुआ बाढ़ पीड़ित परिवार

रतनपुर में बाढ़ पीड़ित परिवार से बातचीत करने पहुंचे अफसर। 
रतनपुर में बाढ़ पीड़ित परिवार से बातचीत करने पहुंचे अफसर। 

जानकारी के बाद रतनपुर पहुंचे अफसरों ने परिवार को हटाया 

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के रतनपुर निवासी मेवालाल का घर बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गया है। इस कारण पीड़ित परिवार खाली पड़े रेलवे ट्रैक पर झाड़ और झंखाड़ के बीच में आशियाना बनाने को मजबूर है। मेवालाल दिव्यांग 60 वर्ष अपनी पत्नी आशा देवी 55 वर्ष, पुत्र गोपाल 30 वर्ष, प्रकाश 19 वर्ष, संजय 17 वर्ष और पशुओं सहित रहने को मजबूर हैं। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग के अधिकारी वहां से जाने का आग्रह किया परिवार के ना मानने पर पुलिस की सहायता ली। मौके पर पहुंचे जलीलपुर चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ पीड़ित परिवार को उक्त जगह से हटने के लिए कहा तो प्रभावित परिवारों अपनी असमर्थता व पीड़ा बयां की। सरकारी अफसर हटने के लिए कह रहे हैं, लेकिन हमारे लिए कोई बंदोबस्त नहीं है। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने उच्चाधिकारियों से जब बात किया तब जाकर प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदार के यहां जाने को तैयार हुए जबकि देर शाम को लगभग रात्रि 8 बजे तहसीलदार कानूनगो और लेखपाल मौके पर जाकर निरीक्षण भी किए उसके बावजूद बाढ़ चौकी को खुलवाने की जहमत नहीं उठाई।

Warning: Ayushman Card बनवाने में लापरवाही पर होगी कार्यवाही

सकलडीहा सीएचसी पर स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को निर्देशित करते एसडीएम मनोज पाठक।
सकलडीहा सीएचसी पर स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को निर्देशित करते एसडीएम मनोज पाठक।

Young Writer, सकलडीहा। प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड (PM-Ayushman Card) के तहत लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाया जायेगा। शुक्रवार को एसडीएम मनोज पाठक सीएचसी पहुंचकर गोल्डेन कार्ड की समीक्षा किया। इस दौरान आयुष मित्र सहित एएनएम आशा कार्यकत्री और सहज केन्द्र संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेताया कि निर्माण कार्य में लापरवाही पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

एसडीएम मनोज पाठक ने सीएचसी पहुंचकर आशा कार्यकत्रियों, एएनएम और सहज केन्द्र संचालक सहित आयुष मित्र के साथ समीक्षा किया। इस दौरान मानक के अनुसार कम बनाये जाने पर नाराजगी जताया। चेताया कि हर हाल में दस दिनों के अंदर लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड (Ayushman Card) नहीं बनाया गया तो कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा ब्लॉक में प्रधान और सचिवों के माध्यम से बीडीओ और एडीओ पंचायत को बनवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, बीडीओ अरूण पांडेय, साहिद आलम अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।

बाबा कीनाराम जन्मोत्सवः रामगढ़ मठ में श्रद्धालुओं का लगा तांता

बाबा कीनाराम मठ में दर्शन पूजन को उमड़े भक्तगण।
बाबा कीनाराम मठ में दर्शन पूजन को उमड़े भक्तगण।

Young Writer, चहनियां। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम का 423 वे जन्मोत्सव समारोह में शुक्रवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लाखो की संख्या में लाइन में लगकर लोगो ने बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन किया। बच्चों ने मनोरंजन के झूले, चरखी, खिलौने का लुफ्त उठाया। भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में हर वर्ष बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। दो वर्ष 2020 व 2021 में कोविड के कारण नही मनाया गया। इस वर्ष बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दूसरे दिन सुबह क्षेत्रीय व दूरदराज से आये गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। लाखों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे लाइन में लगकर बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन के बाद लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। वाहनों को मठ परिसर व मेला परिक्षेत्र से एक किलोमीटर दूर रखा गया। मेला में तरह तरह की मिष्ठान, गुड़हिया जलेबी, पकौड़ी, चाट, महिलाओं के श्रृंगार की दुकानों पर खरीदारी किया। इसके अलावा बच्चो के मनोरंजन के झुला, चरखी, खिलौनों की दुकानें पर बच्चो ने लुफ्त उठाया। 

रामगढ़ में बाबा कीनाराम मठ में दर्शन-पूजन करते मनोज सिंह डब्लू।
रामगढ़ में बाबा कीनाराम मठ में दर्शन-पूजन करते मनोज सिंह डब्लू।

देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोता झूमे

चहनियां। बाबा कीनाराम मठ में आयोजित देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोताओं ने गीत संगीत का लुफ्त उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने द्वीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में सोहर डांस, डा.विजय कपूर, मदन राय, गोपाल राय, अंकुश सिंह, सुमित एंड कम्पनी, आलोक पाण्डेय, कृष्ण कांत आदि कलाकारों द्वारा बाबा कीनाराम व अन्य गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। सभी कलाकारों को ब्यवस्थापक अशोक सिंह व अजीत सिंह ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सुबह 9 बजे मंगला पाठक व मोहन तिवारी द्वारा रामायण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बाबा कीनाराम इंटर कालेज की छात्राएं, अमित सिंह व वष्ठी पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी, पूजा उपाधयाय ने बाबा कीनाराम का गीत प्रस्तुत किया। 

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में दर्शन को लगी भीड़।
रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में दर्शन को लगी भीड़।

अविश्वसनीय समय में सन्त का भरोसा: डा. उमेश प्रसाद सिंह

चहनियां। बाबा कीनाराम के 423वें जन्मोत्सव पर सांय 4 बजे सम्भ्रांत लोगों ने विचार ब्यक्त किया। जिसमे उमेश प्रसाद सिंह, प्रोफेसर राम प्रकाश कुशवाहा, डा. विनय कुमार वर्मा, रामजी प्रसाद भैरो, शैलेन्द्र कुमार सिंह, एल उमाशंकर ने बाबा कीनाराम के जीवनी पर प्रकाश डाला। 27 अगस्त अंतिम दिन संत त्रिपाठी द्वारा शाम 4 बजे बाबा कीनाराम जिनके जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। इस दौरान महान संत और मनुष्यता के प्रसारक बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि संत के चरित का गान करने से वाणी पवित्र हो जाती है। बाबा कीनाराम के साहित्य में दर्शन के तमाम ऊंचे आदर्शों का व्यावहारिक स्वरूप दिखाई देता है। आज जब हम अपने समय में राजनीति, शिक्षा, समाज सेवा के तमाम क्षेत्रों से निराश होने को अभिशप्त हैं, एकमात्र संतों का चरित ही भरोसे का केंद्र है। गोष्ठी में डा. विनय कुमार वर्मा, डा. रामप्रकाश कुशवाहा, डा. शैलेन्द्र सिंह, उपन्यासकार रामजी प्रसाद”भैरव ने बाबा कीनाराम के जीवन और साहित्य के बारे बहुत ही मूल्यवान जानकारी को बड़े प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। अध्यक्षता श्याम नारायण पांडेय‚ संचालन धनंजय सिंह और धन्यवाद सूर्यनाथ सिंह ने व्यक्त किया।

चार द्वार कुँए पर लगी रही भीड़

चहनियां। बाबा कीनाराम मठ में चार द्वार के कुओं पर स्नान करने व जल ग्रहण वालों की भीड़ लगी रही। ऐसी मान्यता है कि इस कुएं पर स्नान करने व जल पीने से अनेको रोग दूर होते है। इसे कुँप को खुद  बाबा कीनाराम ने अपने हांथ से निर्मित किया है। इसमे बाबा कीनाराम कुँए में कूदे और वाराणसी क्री कुंड पर निकले है।

रास्ता बंद करने पहुंचे थे रेल अधिकारी‚ व्यापारियों के विरोध के बाद वापस लौटे

सैयदराजा में रास्ता बंद करने के कार्य का विरोध करते व्यापारी।
सैयदराजा में रास्ता बंद करने के कार्य का विरोध करते व्यापारी।

Young Writer, सैयदराजा। नगर स्थित रेलवे 72बी फुटओवर ब्रिज में एक नया मोड़ शुक्रवार को सामने आया जब। रेलवे डीएफसीसी के अधिकारी मिथलेश कुमार एवं संजय ने रेलवे गेट बंद कराने के लिए गेट के पास दीवार बनाने के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया। सूचना लगते ही व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इजहार अंसारी एवं भाजयुमो उपाध्यक्ष अमित अग्रहरि डाली के नेतृत्व में दक्षिणी बाजार के व्यापारियों का समूह लामबंद हो गए।
इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि एफओबी निर्माण की मांग को पूरा किया जाएगा। व्यापारियों के तल्ख तेवर को देखते हुए रेल अधिकारियों ने 72 घण्टे का मोहलत दिया। कहा कि उनके पास कोई एफओबी बनने का आदेश नही आया है। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधियों उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कार्य की मांग करे अन्यथा पुनः गेट को बन्द करने का कार्य किया जाएगा। व्यापारियों की मांगे है कि अगर एफओबी नहीं बना तो उनकी रोजी-रोटी संकट में आ जायेगी। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित जायसवाल,संजय कसौधन, मनोज केशरी, रिंकू सेठ, रमेश केशरी, त्रिवेणी साव, प्रदीप कसौधन, मनीष कुमार छोटक, अलीम मास्टर एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहें।

जन सहयोग संस्था ने कैंसर पीड़ित मरीज समेत तीन को दिया रक्त

पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में रक्तदान करते जनसहयोग संस्था के सदस्य।
पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में रक्तदान करते जनसहयोग संस्था के सदस्य।

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान के सदस्यों ने शुक्रवार को एक बार फिर रक्तदान कर कैंसर पीड़ित मरीज के साथ कुल तीन लोगों के रक्त की जरूरत को पूरा करने हुए उसकी जान बचाई। होमिभाभा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी में भर्ती कैंसर के मरीज आशुतोष, उम्र 4 वर्ष को संस्था के यशपाल शर्मा एवं चंद्रमोहन ने वाराणसी जाकर रक्तदान दिया।

इसके साथ ही साथ आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती बासमती देवी महिला को योगेश यादव और एसपी सर्जिकल हॉस्पिटल में भर्ती त्रिमला देवी को समाजसेवी सुजीत कुमार द्वारा चंदौली जिले के पंडित कमलापति त्रिपाठी रक्तकोष विभाग में रक्तदान किया गया। दिलचस्प यह है कि सभी लोगों ने पहली बार रक्तदान कर रक्तदान महादान की मुहिम से खुद को जोड़ लिया है। सबके अंदर शुरूआत में रक्तदा को लेकर डर था लेकिन रक्तदान करके सभी को खुशी मिली और सभी ने समय समय अपना ब्लड जरूर डोनेट करने के अपने संकल्प को दोहराया है। संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बताया कि संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद मरीज को रक्त की कमी न होने पाए। साथ ही रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर लोगों में जागरूकता लायी जा रही है।

चंदौली पति ही निकला पत्नी का हत्यारा,जाने कैसे रची थी हत्या की साजिश

चकिया ।कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में बीते 19 अगस्त की रात पति लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मी ने 28 वर्षीय पत्नी छाया की निर्मम हत्या कर फंदे से लटका दिया था। और खुदकुशी करने की साजिश रची थी जिस पर चकिया कोतवाली पुलिस ने हर छोटे बड़े सबूतों को जुटाया और 1 सप्ताह के अंदर ही खुलासा कर दिया शुक्रवार की दोपहर कोतवाल राजेश यादव ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मी की उसकी पत्नी छाया देवी से पिछले कुछ महीनों आपसी मतभेद चल रहा लेकिन मतभेद इतना बड़ा की लक्ष्मी कांत ने अपनी पत्नी की की जान ले ली बीते 19 अगस्त की रात सुनियोजित तरीके से जब घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए उसी दौरान लक्ष्मीकांत ने कमरे में सो रही पत्नी छाया देवी के मुंह पर तकिया रखकर और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी | मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने घर के पिछले हिस्से में क्षतिग्रस्त कच्चे मकान की बल्ली में फंदे से उसके शव को लटका दिया है था | घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति फरार चल रहा था|
कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हेतिमपुर चट्टी से लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार किया गया | जहां पर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तकिये को बरामद किया गया| बताया लक्ष्मीकांत बड़ा ही शातिर अपराधी है| उसके विरूद्ध चकिया कोतवाली में मारपीट और कैमूर जनपद के भगवानपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज है|
फोटो गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई गिरीश राय सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे|

Chandauli
overcast clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
70 %
1kmh
96 %
Tue
25 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Verified by MonsterInsights