चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल संतोष सिंह के नेतृत्व में रविवार को नगर में पैदल गश्त किया और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहुंच कर कोतवाल ने नागरिकों को सुरक्षा-व्यवस्था का एहसास कराया।
कोतवाल संतोष सिंग ने पुलिसकर्मियों के साथ नगर के चांदनी मार्केट पुरानी बाजार गंगा रोड इलिया मोड़ व शंकर मोड़ होते सर्विस रोड पर पैदल मार्च किया। वही सड़क पर लग रहे ठेले खुमचे वालो को दुरुस्त कराया और भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा आभूषण की दुकानों पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनको दुकानों के सामने कैमरा लगाने का आव्हान किया। कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई दिक्कत आए या किसी भी संदिग्ध वस्तु तथा गतिविधि होने की जानकारी मिले। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे पुलिस आवश्यक कदम उठा सके। इस दौरान एसआई धर्मेंद्र शर्मा,सहिपाल यादव,सुनील तिवारी चंद्रशेखर यादव, आदि मौजूद रहे।
चंदौली कोतवाल ने पुलिस जवानों के साथ नगर में किया पैदल मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था का कराया एहसास
नगरवासियों को जाम से नही मिल रहा छुटकारा, पुलिस चौकी के समीप अंडरपास में फसकर हलकान दिखे महिलाएं व बच्चे
नगरवासियों को जाम से नही मिल रहा छुटकारा, पुलिस चौकी के समीप अंडरपास में फसकर हलकान दिखे महिलाएं व बच्चे
चंदौली। नगरवासियों को जाम के झाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को सुबह से लेकर शाम नगर के विभिन्न स्थानों पर आड़े-तीरछे वाहनों के खड़ा होने से जाम लगा रहा। इससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड व सिपाही मूकदर्शक की भूमिका में नजर आए।
नगर के अतिव्यस्त मार्ग सदर तहसील से लेकर सकलडीहा रोड पुलिस चौकी तक सुबह से लेकर शाम तक आड़े तिरछे खड़े दुपहिया वाहन व आटो चालकों का कब्जा रहता है। सोमवार को दोपहर से आड़े-तिरछे खड़े वाहन व बीच सड़क पर आटो खड़ा कर सवारियां बैठने से जाम की स्थित पैदा हो जा रही है। जाम में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से छूटे बच्चों को हो रही है। जो धूप से तिलमिला उठ रहे है। वही बाइक व साइकिल सवार हलकान हो जा रहे है। सदर तहसील से लगाकर पुलिस चौकी के समीप छोटी पुलिया तक प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। जाम में फंसे लोग यातायात पुलिस व प्रशासन को कोस रहे थे। इस दौरान जाम में फसे लोगो ने बताया कि पुलिस प्रतिदिन नगर ने पैडल गस्त कर रही है। इसके बाद भी लोगो को घंटो जाम में फसकर हलकान होना पड़ रहा है।
रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की जद में आई महिला, मौत
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली मझवार स्टेशन के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 50 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लोगो की सूचना पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस बाबत जीआरपी चौकी प्रभारी विद्या सागर ने बताया की महिला स्टेशन के समीप पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इससे वो किसी ट्रेन की चपेट में आ गयी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। महिला की शिनाख्त नही हो पाई है। जिसका पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चंदौली-धरौली मार्ग पर हादसों में कमी के लिए बनाए ब्रेकर
सपा जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में डीएम से मिले सपाई
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव की अगुवाई में जिलाधिकारी संजीव सिंह से मिला। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने चंदौली-धरौली मार्ग पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों से अवगत कराया। साथ ही इसकी रोकथाम व मार्ग के दोनों तरफ बसे गांव के ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह ब्रेकर के निर्माण की आवश्यकता जताई। डीएम ने समस्या को संज्ञान में लेने के बाद उचित कार्यवाही हेतु विभाग को निर्देशित किया।

इस दौरान रमेश यादव ने बताया कि चंदौली-धरौली मार्ग की गत कुछ माह पूर्ण नवीनीकरण कर डबल लेन कर दिया गया है। रास्ता बन जाने के कारण आवागमन में सुगमता के साथ ही उक्त मार्ग पर वाहन काफी तीव्र गति से आते-जाते हैं जिससे कई सड़क हादसे हाल ही दिनों में हो चुके हैं। बताया कि उक्त मार्ग के दोनों तरफ कई गांव स्थित है। ऐसे में आबादी क्षेत्र में अप्रैल माह से लगायत अब तक हुए सड़क हादसों में 8-10 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है जो दुखद एवं पीड़ित परिवार के लिए अपुरणीय क्षति है। लिहाजा इसे दृष्टिगत रखते हुए चंदौली-धरौली मार्ग में आबादी वाले इलाकों, निजी व सरकारी विद्यालयों के समीप तथा चौराहों पर गति अवरोधक का निर्माण कराया जाय। ताकि सड़कों हादसों में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों के समीप सड़क किनारे प्रतीक चिह्न लगाए जाने की भी आवश्यकता जताई, ताकि बच्चों की सुरक्षा हो सके। सयुस महासचिव दिलीप पासवान ने कहा कि कहा कि मामला जनहित एवं जन सुरक्षा से जुड़ा है, लिहाजा इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर मुकेश यादव, जय सिंह यादव, शिवा पासवान आदि उपस्थित रहे।
चेतना प्रकाशन की ‘गुरु द्रोण और एकलव्य’ पुस्तक लोकार्पित
Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक गुरु द्रोण और एकलव्य लेखक हरिद्वार प्रसाद विह्वल का लोकार्पण आर्य समाज मंदिर मुगलसराय के सभागार में रविवार को सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि संजय यादव, आईएएस निदेशक, राजस्व परिषद यूपी सरकार, विशिष्ट अतिथि कमला प्रसाद सिंह पूर्व एमडी कोल माइंस, भारत सरकार थे। अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने की।
इस दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डा. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज हमारा बौद्धिक चिंतन में मिथक के प्रति अनुदारता का विस्तार दिखाई देता है। साहित्य का दायित्व अपनी के उन्नयन और अपने समय के समाज में सौहार्द की प्रतिष्ठा करने का होता है। जिस समाज में पूज्य पूजन का विधान नष्ट हो जाता है, वह पतन के गर्त में चला जाता है। इस पुस्तक के लेखक ने अपनी पुस्तक में एक बड़ा सवाल विचार के लिए प्रस्तुत किया है।
मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में लेखक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए साहित्य की महत्ता को प्रतिपादित किया। विशिष्ट अतिथि कमला प्रसाद सिंह ने साहित्य के उच्च आदर्शो के अनुपालन के आग्रह के साथ लेखक को हार्दिक बधाई दी। डा. विनय कुमार वर्मा के साहित्यिक उत्थान के लिए किये जा रहे अभियान की सभा में सराहना की गई। व्यापक संदर्भ इस गोष्ठी की महत्ता प्रशंसनीय प्रमाणित होती है। गोष्ठी में दीनानाथ पांडेय देवेश, प्रसिद्ध उपन्यासकार रामजी प्रसाद भैरव, लेखक राम केवल शर्मा, डा. मुन्नू यादव, बिरहा गायक राम जनम के साथ कई प्रतिष्ठित साहित्य प्रेमियों ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन भारत भूषण और धन्यवाद डा. अनिल यादव ने व्यक्त किया।
वाराणसी बाढ़ः पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा को स्पर्श कर रही गंगा की धारा
गंगा का रौद्र रुप, खेतो के बाद घरों तक पहुंचने को आतुर
Young Writer, धानापुर। गंगा नदी के जलस्तर को बढ़ता देख तटवर्ती गांव के लोगों के आंखों की नींद उड़ गयी है। और उनके चेहरे पर गंगा मईया के रौद्र रूप का दहशत भी साफ दिख रहा है। किसी को घर बचाने की चिंता तो किसी को फसलों को बचाने की जुगत में असफल प्रयास करता देख लोग बाग अवाक हो एक दूसरे को निहारते नजर आ रहे हैं।बस एक उम्मीद की शायद अब यहीं से गंगा मईया वापस लौट जाय और उनकी खुशियां भी वापस लौट आये। लेकिन बढ़ते जल स्तर को देख अभी नही कहा जा सकता की उनकी खुशियां लौटेगी या उनकी उम्मीद भी बढ़ते जलस्तर में बह जाएगी।क्षेत्र के गद्दोचक, रामपुर दिया, प्रसहटा, बुद्धपुर, हिंगुतरगढ़, नौघरा, नरौली, नगवां, बड़ौरा, अमादपुर, सोनहुली, प्रह्लादपुर, गुरैनी इन गांव तक लहरों ने दस्तक दे दी है। खेत खलिहान तक पानी पहुंच गया है। दिया ,प्रसहटा, गद्दोचक इन गांवों के ताल में पानी बढ़ जाने से इनके सम्पर्क मार्ग तक पानी में डूब गया है।

गंगा मे पानी बढ़ोतरी से लोगों की बढ़ी दुश्वारियां
पड़ाव। क्षेत्र में बाढ़ के कारण लोगों की दुश्वारियां अब धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। चोरी के डर से बाढ़ प्रभावित मकान मालिक अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। जलीलपुर और बहादुरपुर में बाढ़ चौकी खुले हुए दूसरा दिन हो गया लेकिन एक भी शरणार्थी अभी तक नहीं आया है। स्थानीय चौराहे के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल के परिसर में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा के सामने बना हुआ कुंड पूरी तरह से डूब चुका है। जबकि कुंड के ऊपर से पानी उक्त परिसर में लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्रफल प्रभावित हो चुका है। विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारी गण निरीक्षण भी किए तत्पश्चात तहसीलदार विराग पांडे और नायब तहसीलदार सुनील सिंह मौके पर पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि उक्त स्मृति स्थल में आम लोगों का आवागमन रोक दिया जाए। बाढ़ का पानी क्षेत्र मे चारों तरफ धीरे-धीरे फैल रहा है। जो चौरहट और बख्ररा के सिवान में भी 2 दिनों में पहुंच जाएगा जिससे क्षेत्र में और ज्यादा दुश्वारीयां उत्पन्न हो जाएंगी जबकि लगातार दूसरे दिन भी अधिकारियों का अवागमन जारी रहा। रविवार के दिन पीडीडीयू नगर उपजिलाधिकारी अविनाथ कुमार नें बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया चौकियों पर पहुंच प्कर अपने अधीनस्थ को दिशा निर्देश दिया की चौकियों को दुरुस्त रखे लगातार गंगा मे पानी बढ़ोतरी हो रही है। निचले हिस्से मे रह रहे लोगों को पलायन लगभग जारी हो गया है। कुछ लोग नजदीकी अपने पास पड़ोस मे भी रह कर अपने घरों की निगरानी कर रहे है। उपजिलाधिकारी नें बताया की क्षेत्र मे बने बाढ़ चौकी जिन ग्रामीणों के नजदीक है किसी भी गावं के लोग शरण ले सकते है। इस मौके पर तहसीलदार विराग पाण्डेय नायब तहसीलदार सुनील कुमार मनीष सिंह कानूनगो जगदम्बा कानूनगो लेखपाल आशीष मौर्य मिथिलेश यादव भाजपा से जिला मंत्री प्रमोद पटेल इत्यादि रहे।
सरकार नहीं तो अंजनी सिंह बने सहारा‚ गरीब बेशहारा को दिया छत
Young Writer, धानापुर। सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह जो बेहद जिंदादिल इंसान हैं जो अपनी दरियादिली के लिए जानें जाते हैं जिनको क्षेत्र की गरीब मजबूर लाचार जनता अपना सगा अपना मददगार मानती है जो हर किसी की समस्या को लेकर दिनरात चलने लड़ने का काम करते हैं जनता कि एक पुकार पर हाजिर रहते हैं बारिश के मौसम में एक छत विहीन बेसहारा परिवार के लिए उनकी मदद को आगे आकर बेशहारा का सहारा बनें और अपने निजी पैसे से उस परिवार को सीमेंट सेड लगवाकर तत्काल मदद किया।
अंजनी सिंह के मदद से निराश लाचार परिवार के लोगों में खुशियां दौड़ गई। अंजनी सिंह के इस कार्य कि लोगों ने खूब सराहना कि बताते चलें कि आवास कि सूची में नाम होने के बावजूद भी इस निर्धन परिवार का नाम पात्रता सूची से काट दिया गया। अंजनी सिंह ने जिलाधिकारी चंदौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुवे कहा कि जिलाधिकारी चंदौली आवास पात्रता सूची के प्रकरण को गंभीरता से लें जनपद के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत बभनियांव थाना गाँव के दलित बस्ती का नाम ही लगभग बीस पच्चीस वर्षों से आवास पात्रता सूची से गायब है ऐसे ही जनपद चंदौली के हर गांवों में ऐसे बहुत से पात्र गरीब हैं जो लाचारी मजबूरी कि जिंदगी बिताने को मजबूर हैं जिनके पास छत नहीं किसी तरह टूटी फूटी झोपड़ी जर्जर कच्चे मकान में जीवन गुजार रहे हैं ऐसे लोगों का या तो आवास सूची में नाम ही नहीं है या फिर नाम होने के बावजूद भी उनका नाम गलत मंशा से काट दिया गया है। सरकार आवास का पोर्टल बंद करके रखी है जिसे खुला रहना चाहिए। सरकार कि मंशा गरीबों के प्रति बेहद लापरवाह है सरकार को गरीब बस चुनाव के समय ही याद आते हैं। अब जब चौबिस का लोकसभा चुनाव नजदीक आएगा, तभी सरकार आवास पोर्टल को खोलेगी ताकी वो जनता को अपने झूठ के जाल में फाँस सकें।
नौगढ़ दिवसः डीएम बोले‚ जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही
नौगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक माह आयोजित होगा नौगढ़ दिवस
Young Writer, नौगढ़। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में रविवार को विकास खंड नौगढ़ में नौगढ़ दिवस का आयोजन किया गया। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने बड़ी संख्या में आए फ़रियादियों की शिकायतें सुनी और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं, व रोजगार के अवसर अवसर के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित व परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता के सत्यापन के लिए जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए अब प्रत्येक माह नौगढ़ दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद के समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित हो कर जन समस्याओं का समुचित निस्तारण करेंगे। साथ ही क्षेत्र में गतिमान परियोजनाओं का अधिकारियों द्वारा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का सत्यापन भी किया जाएगा। उन्होंने ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग नौगढ़ क्षेत्र की जनसमस्याओं की निस्तारण के साथ ही प्रभावी विकास के लिए कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। और क्षेत्र में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विकास, स्वयं सहायता समूह के गठन, मनरेगा, कृषि ,उद्यान आदि क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। जन चौपाल के दौरान फरियादियों द्वारा 225 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। और कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों पर कार्यवाई किया जाएगा।
किसानों के हित को लेकर गंभीर नहीं भाजपा सरकारः रामकिशुन यादव
Young Writer, चंदौली। जनपद के किसानों की बदहाली को देखते हुए पूरी तरह से निष्क्रिय है। जहां किसान बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। वही एक इलाके के किसान सूखे की मार को झेल रहा है। लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए किसानों को अब गांव से निकलकर मुख्यालय की सड़क नेशनल हाईवे पर आना पड़ रहा है। इससे साफ जाहिर होता है। कि शासन और प्रशासन पूरी तरह से किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। उक्त बातें रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने किसानों की समस्या को देखते हुए पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं।
इस दौरान रामकिशुन यादव ने कहा कि किसानों के हितैषी का दम भरने वाली केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों के प्रति गंभीर नहीं है यही नहीं किसानों के आक्रोश को देखते हुए जनपद आगमन पर आने वाले मंत्री पहले ही अपना कार्यक्रम रद्द करके भाग जा रहे हैं। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री व वाराणसी के मंडल प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ का प्रकोप और सूखे की मार झेल रहे किसानों से मिलने की वजह कार्यक्रम रद्द करके बिना किसानों की समस्या जाने ही लखनऊ वापस लौट गए इससे साफ जाहिर होता है। कि किसानों के प्रति सरकार व उनके जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं है। आज जनपद का किसान एक और जहां सूखे की मार चल रहा है। उसे मजबूरी में आकर बिजली समस्या के लिए हाईवे को जाम करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बाढ़ की भविष्य का को झेल रहा किसान के दुख दर्द में भाजपा के जनप्रतिनिधि व मंत्री शामिल नहीं होना चाह रहे हैं। चारों तरफ से किसान जनपद का घिरा हुआ है। यही हाल रहा तो एक और जहां फसल बाढ़ से बर्बाद हो रही है। वहीं दूसरी ओर बिजली न मिलने के कारण सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त हो जाने से सूखने के कगार पर पहुंच गई। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर ही किसानों को दिलासा दिला रहे हैं। और वही इनके मंत्री किसानों के समस्या समाधान किए जनपद का दौरा रद्द कर दे रहे हैं।
वाराणसी में बाढ़ः रिहायशी इलाकों में घुसा गंगा का पानी‚ ग्रामीणों का छूटा आशियाना
पड़ाव क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों में का डीएम‚ एसपी व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने लिया जायजा
गंगा में पानी बढ़ने से रिहायशी इलाकों में आयी बाढ़
Young Writer, चंदौली। पड़ाव क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव और बाढ़ चौकियों का जिलाधिकारी चंदौली संजीव कुमार व एसपी अंकुर अग्रवाल, विधायक रमेश जायसवाल ने निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश भी दिया कि समय रहते उचित व्यवस्थाएं कर लिया जाए, जिससे आम जनमानस के साथ-साथ में पशुओं को दिक्कत ना हो।

विदित हो कि इस समय वाराणसी (Floods in Varanasi) जनपद में गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गंगा का पानी तटवर्ती इलाके को अपने आगोश में लेने के लिए आतुर है। क्षेत्र स्थित सूजाबाद, डोमरी, बहादुरपुर, मढ़िया, रतनपुर, कटेसर समेत आधा दर्जन गांव के तलहटी क्षेत्रों के साथ-साथ आबादी की तरफ पानी पहुंच गया है जिससे आप लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाढ़ के प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व विधायक रमेश जायसवाल और सीएमओ डा. वाईके राय बाढ़ चौकी जलीलपुर और बहादुरपुर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात कुंडा खुर्द गांव का निरीक्षण किया, जहां पर ग्रामीणों ने बताया कि कृषि योग्य क्षेत्रों के साथ-साथ मकान पेड़ और मलैया बस्ती में जाने के लिए मुख्य पक्की सड़क गंगा के पानी से कटान का शिकार हो रहा है जबकि इससे पहले लाखों रुपए खर्च करके प्रशासन ने जिओ ट्यूब के माध्यम से कटान रोकने का भरपूर प्रयास किया बावजूद गंगा के पानी से कटान जारी है अगर ऐसा ही रहा तो कुंडा खुर्द गांव के मलैया बस्ती में जाने के लिए आने वाले समय में रास्ता नहीं रह पाएगा। जबकि इस मौके पर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी, चौकी इंचार्ज जलीलपुर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, मनीष सिंह, आशीष मौर्या, मिथिलेश यादव, ज्योति यादव, प्रीति साहनी, चंद्रप्रकाश अंजू सचान इत्यादि रहे।

चंदौली जनपद के 25 गांवों का कृषि रकबा डूबा
पड़ाव। जिलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जनपद में 25 गांव के कृषि क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है जबकि 42 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है समय रहते हुए उचित व्यवस्थाएं कर लिया जाए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा पांच थाना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है और सभी को अलर्ट मोड में रहने के लिए बोल दिया गया है जरूरत पड़ने पर किसी गांव में पानी निकालने की आवश्यकता पड़ी तो फायर ब्रिगेड को लगा दिया जाएगा और संबंधित सभी थानों पर लाइव जैकेट की व्यवस्था कर दी गई है। चिकित्साधिकारी वाईके राय ने कहा कि और प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित कर्मचारियों को लगा दिया गया है और उचित दवा और पाउडर की भी व्यवस्था करा दी गई है आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो समय रहते हुए अपने बाढ़ प्रभावित गांव को छोड़कर किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर चले जाए जहां से वह उचित इलाज करा सके। गर्भवती महिलाएं भी समय रहते हुए अपने मायके या किसी रिश्तेदार के यहां चली जाए, जिससे प्रसव के समय उचित इलाज संभव हो सके।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया मुआयना
सकलडीहा। गंगा में तेजी से बढ़ती जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाकों में दहशत है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम मनोज पाठक ने दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को बाढ़ शरणालय सहित अन्य सुविधाओं पर किसान व ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा किया।
उपजिलाधिकारी मनोज पाठक चहनिया क्षेत्र के गद्दोचक, सहेपुर, दीयां, प्रसहटा, बुढ़ेपुर, रायपुर, नरौली, अमादमपुर, मेढ़वा, नगवा, गुरैनी, प्रहलादपुर आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिसमें पकड़ी, प्रहलादपुर, बोझवा, गद्दोचक, चकरा, मुकुंदपुर आदि गांव के समीप गंगा का पानी पहुंच गया है। क्षेत्रीय लेखपाल, प्रधान, सचिव, राजस्व कर्मीयों सहित तहसीलदार और नायब तहसीलदार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिहिन्त 13 स्थलों पर बाढ़ शरणालय केन्द्र संचालित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार रवि रंजन कश्यप सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
कागज पर चल रहा बाढ़ की तैयारी
सकलडीहा। तहसील के आलाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। लेकिन तहसील के राजस्व कर्मी तहसील में कम्प्यूटर पर कागजी तैयारी में जुटे है। किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील कर्मियों की मनमानी के कारण ग्रामीण और किसान परेशान है।











