38 C
Chandauli
Wednesday, July 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 467

धानापुर में एटीएम से नकदी निकालने की मची होड़‚ जानिए वजह

इंडिया वन एटीएम।

Young Writer, धानापुर। कस्बा स्थित बस स्टैंड पर लगा इंडिया नंबर 1 एटीएम से बुधवार को अचानक 200 के स्थान पर 500 का नोट निकलने लगा। दो घंटे में ही कई लोगों ने पैसा निकाल लिया और चलते बने। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर एटीएम को बंद कराया औऱ एटीएम के जिम्मेदारों को सूचना दिया।
बताया जाता है कि कस्बा स्थित बस स्टैंड पर इंडिया नंबर 1 कम्पनी का एटीएम लगा है। बुधवार उपभोक्ता पैसे लेने के लिए एटीएम पर गए। कार्ड लगा दिए गए निर्देश के अनुसार पैसे की इंट्री। जब एटीएम उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित किए गए राशि से ज्यादा पैसे एटीएम से बाहर आए। लोगों का कहना है कि दो सौ के नोट की जगह पांच सौ के उतनी गिनती के आए जिंतनी भरी गई थी। इससे उपभोक्ता को दो हजार रुपए लिए दो सौ के दस नोट मिलने चाहिए, लेकिन एटीएम से पांच सौ के दस नोट निकल रहे थे। इस सूचना के बाद कई एटीएम धारक पैसे निकालने के लिए लालायित हो गए। कुछ मौके का लाभ लेकर रुपये निकाल ले गए, हालांकि इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे बंद कराए और जिम्मेदार को सूचना दी।

उपलब्धि: अंजू कुमारी बनी जनपद की प्रथम महिला प्री एएलटी गाइडर

अंजू कुमारी को प्री एएलटी का प्रमाण पत्र प्रमाण करते अधिकारीगण।
अंजू कुमारी को प्री एएलटी का प्रमाण पत्र प्रमाण करते अधिकारीगण।

Young Writer, चंदौली। स्थानीय जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज चंदौली की खेल शिक्षिका एवं जनपद की जिला संगठन कमिश्नर गाइड अंजू कुमारी को सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अवनीश कुमार शुक्ल और जिला मुख्य आयुक्त डा. एसके लाल ने प्री एएलटी कोर्स का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी के साथ अब जनपद की अंजू कुमारी ने जनपद की ’प्रथम महिला प्री एएलटी गाइडर’ बनने का गौरव भी प्राप्त किया। इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर जनपद के समस्त पदाधिकारियों के साथ समस्त स्काउट गाइड के लोगों ने बधाई दी।
विदित हो कि कुमारी अंजू एक शिक्षिका के साथ-साथ एक कुशल समाजसेविका भी है जनपद में कई अवसराें पर इन्हें सामाजिक कार्यों को करते देखा जा सकता है ये हमेशा चंदौली जैसे ग्रामीण जनपद के छात्राआंे को खेल और स्काउट गाइड के क्रियाकलापों में पिछड़े बच्चियों का हमेशा उनके लक्ष्य प्राप्ति में तन-मन-धन से सहयोग करती चली आ रही है। इसका प्रतिफल यह है की चन्दौली की छात्राओं ने जनपद, मंडल व राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सफलता हासिल किया है। सम्मान समारोह में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अवनीश शुक्ला, जिला मुख्य आयुक्त डा. एसके लाल, जिला कमीश्र रामचंद्र शुक्ल, प्रधानाचार्या रीता रानी, जिला सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह, सत्यमूर्ति ओझा, रजनीश, उषा, महेन्द्र, फिरोज खान, भानु प्रताप, अनिल कुमार, रौशनी आदि उपस्थित रहीं। संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट सैय्यद अली अंसारी ने किया।

राष्ट्रीय कृमि दिवस: स्कूली बच्चों को डीएम ने खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

विद्‍यालय में स्कूली बच्चों को दवा खिलाते जिलाधिकारी संजीव सिंह।
विद्‍यालय में स्कूली बच्चों को दवा खिलाते जिलाधिकारी संजीव सिंह।

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर खुर्द के स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजॉल का टैबलेट खिलाकर शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में एल्बेंडाजॉल का टेबलेट खिलाने के बाद मौके पर मौजूद सीएमओ से कहा कि जिले के स्कूली बच्चों के साथ ही एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजाल का टैबलेट खिलाया जाय। जिले के लक्षित व चिन्हित सभी बच्चों को टैबलेट खिलाया जाय। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और माप-अप दिवस दिनांक 25 से 27 जुलाई के दौरान सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर खुर्द के कार्यक्रम के बाद निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने स्कूल के कक्षाओं में जाकर बच्चों से रूबरू हुए और उनका बौद्धिक परीक्षण करते हुए शिक्षा के गुणवत्ता को परखा और संबंधितों को बेहतर शिक्षा देने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना, निशुल्क पाठ्य-पुस्तक, ड्रेस, जूता-मोजा को उपलब्ध कराए जाने के बारे में बच्चों से जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को निर्देश दिया। कहा कि स्कूल परिसर में साफ-सफाई के साथ ही बरसात होने पर जल जमाव न हों, इसका भी ध्यान दिया जाय। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों को नियमानुसार पौष्टिक आहार मुहैया कराया जाय। नामांकित बच्चों के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करायी जाय और सभी अनुमन्य सुविधाएं मुहैया करायी जाय। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली भी खिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जीएम आंगनवाड़ी डा. वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ देने के लिए लेखपाल ने मांगें पैसे‚ डीएम ने कर दिया निलंबित

डीएम संजीव सिंह।

महिला की फरियाद डीएम ने नौगढ़ तहसील क्षेत्र के गढ़वा लेखपाल को किया निलंबित

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान आमजन की फरियाद सुनी। इस दौरान फरियादी संतरा देवी पत्नी अमरेश ग्राम रिठिया तहसील नौगढ़ द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की। कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 6 माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ और लेखपाल द्वारा पैसे की मांग बार-बार की जाती है। उक्त प्रकरण को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी नौगढ़ को जांच कराकर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि रजिस्ट्रार कानूनगो नौगढ़ से स्पष्टीकरण में बताया गया है कि संतरा देवी के दावा प्रपत्र को तत्कालीन लेखपाल श्री विक्रम पासवान क्षेत्र-गढ़वा तहसील-नौगढ़ को दो मार्च 2022 को प्राप्त करा दिया गया था तथा उक्त दावा प्रपत्र की जांच आख्या कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो तहसील नौगढ़ को उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया सिद्ध होता है कि आप अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत नहीं किया जा रहा है जिससे कार्य सरकार प्रभावित हो रहा है। वह आम जनमानस में सरकार की छवि धूमिल हो रही है जिससे प्रतीत होता है कि आप अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वाले कदाचारी कर्मचारी हैं जो कर्मचारी नियमावली के विपरीत एवं आपकी घोर लापरवाही का द्योतक है। उपजिलाधिकारी नौगढ़ द्वारा अविलंब जांच कर लेखपाल विक्रम पासवान, क्षेत्र गढ़वा को उक्त आरोप में प्रथम दृष्टि आरोपित पाए गए इनके खिलाफ तत्कालीन प्रभाव से निलंबित किया गया।

चंदौली रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव,जाँच में जुटी पुलिस 

कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के बहोरा स्टेशन के 200 मीटर पश्चिम अप रेलवे ट्रैक पर अज्ञात 42 वर्षीय महिला का शव धीना पुलिस ने बरामद की है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया सुबह किसान खेती करने रेलवे के पास खेतों में गये थे रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश देख थाने पर सूचना दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए थाने पर ले आयी महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार महिला रात्रि में लगता है किसी ट्रेन से गिरी है चोट के कारण मौके पर खून गिरा था जिससे मालूम होता है कि महिला ट्रेन से गिरने के कारण घायल हो गयी थी। शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को स्पष्ट हो पाएगा। 

चंदौली शिक्षा विभाग की टीम ने 42 परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, 22 शिक्षक, 23 शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित

चंदौली। विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति को परखने के लिए डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को 42 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 22 शिक्षक, 23 शिक्षामित्र व अनुदेशक एवं एक अनुचर अनुपस्थित पाया गया। इस पर बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन व मानदेय काटने की कार्रवाई की है। इससे शिक्षा विभाग में खलबली मची रही।

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता और सरकार की योजनाओं का संचालन परखने के लिए डीएम संजीव सिंह ने निर्देश दिया था। इसपर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों की टीम गठित कर सोमवार को परिषदीय स्कूलों की जांच करायी। इस दौरान टीम ने 42 विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान 22 अध्यापक और 23 शिक्षामित्र व अनुदेशक एवं अनुचर अनुपस्थित मिला। कुछ विद्यालयों में मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनाया जा रहा था। कुछ में किचन होने के बाद भी उसमें खाना नहीं बनाया जा रहा था। विद्यालयों में साफ-सफाई का अभाव दिखा। कई स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय व शौचालयों की मरम्मत नहीं करायी गई थी। इसके अलावा टीम ने स्कूलों में अन्य खामियां पायी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को सौंप दिया। इसपर बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व अनुचर का एक दिन का वेतन व मानदेय काटने की कार्रवाई की। चेताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चंदौली सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीः संतोष सिंह

चंदौली। आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को सदर कोतवाल संतोष सिंह ने मुस्लिम बंधुओं के साथ कोतवाली में पीस कमेटी संग बैठक किया इस बाबत उन्होंने त्यौहार में सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।

इस दौरान सदर कोतवाल संतोष सिंह ने कहा कि सभी त्योहार प्रेम व भाईचारे का प्रतीक हैं। जिसको आपसी भाईचारा के साथ मिल जुलकर मनाएं। किसी भी त्यौहार में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को तत्काल पुलिस को सूचना दें। इससे उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके त्यौहार में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मुस्लिम बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान एसएसआई अरविंद यादव, मुहम्मद अनीस, खलील राइन, जुम्मन अली, सरवर अली, वसीम अहमद, रुकनुद्दीन फारूकी, स्वाले अंसारी आदि उपस्थित रहे।

चंदौली पंप कैनाल का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दूर्व्यवस्था देख लगाई फटकार


चकिया।तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनने पंहुचे जिलाधिकारी ने तहसील से निकलने के बाद किसानों की शिकायत पर नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल का औचक निरीक्षण करने पहुच गए। निरीक्षण के दौरान पंप कैनाल पर व्याप्त दूर्व्यवस्था देखने के बाद मौके पर मौजूद लॉग बुक सहित अन्य अभिलेख जप्त कर लिया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसान अनिल सिंह सहित तमाम किसानों ने नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल पर पर्याप्त व्यवस्था और बंद पड़ी मोटरों के बाबत शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेकर तहसील दिवस से निकलने के तुरंत बाद जिलाधिकारी पंप कैनाल पर पहुंच गए|

जहां किसानों की समस्याओं से रूबरू होते हुए पंप कैनाल का गंभीरता से निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान लघु डाल नहर विभाग के एक्सईएन बृजेश कुमार और जेई राजेंद्र प्रसाद ने आवश्यक जानकारी और अभिलेख दिखाने में असमर्थता दिखाई| जिस पर उन्हें फटकार लगाते हुए मौके पर मौजूद लागबूक सहित अभिलेखों को जब्त कर लिया | इसके अलावा उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद को नहर में पानी की आपूर्ति सुचारु रुप से बहाल करने के लिए संबंधित लेखपालों से मौके की जांच कराने के निर्देश दिए|

GST का 47वां परिवर्धन लागू ना करे सरकारः राघवेंद्र सिंह

चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को निवेदन पत्र सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को निवेदन पत्र सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Young Writer, चंदौली। जिला उद्योग व्यापार मंडल चंदौली की नवगठित इकाई की पहली शनिवार को हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यालय हुई बैठक में संगठनात्मक दृढ़ता, व्यापारिक समस्याओं के साथ ही स्थानीय कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त प्रदेश इकाई द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के साथ ही प्रदेश एवम केंद्र सरकार द्वारा GST के 47वें परिवर्धन बैठक द्वारा 18 जुलाई से नवअधिभारित टैक्स को लागू नहीं करने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम संबोधित निवेदन पत्र जिलाधिकारी को दिया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों का एक समतामूलक एवं परिपूर्ण संगठन है जिसका गौरवशाली अतीत रहा है, आज जो हमें यह दायित्व प्रदेश संगठन द्वारा दिया गया है, उसे इकाई के सदस्यों व पदाधिकारियों के सहयोग से पूरा करने का प्रयास होगा। बैठक के अंत में संगठन के वरिष्ठ सदस्य विद्यासागर गुप्ता नवगठित इकाई का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उसके सफलतम भविष्य की कामना की। अंत में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इजहार अंसारी के छोटे भाई की असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में रामदेव साहू, रामचंद्र जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, हरिश्चन्द्र पटवा, मनीष गुप्ता,  शिवेंद्र सिंह, ललित जायसवाल, रामबाबू सोनकर, धर्मेन्द्र सोनकर आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री संतोष जायसवाल ने किया।

कॉमन सर्विस सेंटर में धुमधाम से मना CSC दिवस

चंदौली में केक काटकर CSC दिवस मनाते VLE व जिला प्रबंधक।
चंदौली में केक काटकर CSC दिवस मनाते VLE व जिला प्रबंधक।

CSC दिवस के अवसर पर चंदौली जनपद में संचालित कामन सर्विस सेंटरों पर विविध कार्यक्रम आयोजित

Young Writer, चंदौली। भारतीय सूचना मंत्रालय के उपक्रम CSC e -governance services india limited के स्थापना दिवस पर शनिवार चंदौली जिले के 700 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में CSC दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पे ज़िले में CSC द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र के ऑफिस में केक काट कर एवं CSC के विभिन्न सेवाओ में उत्कृट कार्य करने वाले VLE को सम्मानित किया गया। इस अवसर पे ज़िले के CSC बाल विद्यालय बच्चो को को पुस्तक एवं पेंसिल का वितरण किया गया।
इस अवसर पे कॉमन सर्विस सेंटर चंदौली के जिला प्रबंधक रामभरोसे ने बताया कि आज CSC दिवस के अवसर पर जिले के लगभग 700 से ज्यादा सेंटर पेरमनाया गया और इस अवसर पे ग्रामीण को PMFBY, किसान KCC, प्रधानमंत्री सम्मान निधि और CSC पे उपलब्ध 200+ से ज्यादा सेवाओ के बारे में जागरूक किया गया। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक राम भरोसे व अजय पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया विजन को ग्रामीण स्तर पे आज सच्चे रूप में CSC ही साकार कर रही है। आज के समय में चाहे कोई फार्म भरना हो, पैसे निकालना हो या पेंशन के लिए KYC सभी काम गांव में ही हो जाता है और छोटे छोटे काम के लिए सरकारी विभाग के चक्कर नही लगाना पड़ता, बल्कि बड़ी सुगमता के साथ आज सभी काम उनके गांव में ही हो जाता है। आगामी समय मे भी बहुत सी सरकारी योजना कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उपलब्ध होंगीं।आज की CSC दिवस के अवसर पे चंदौली जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले VLE को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें पंकज, नौसाद , मुकुधारी,एवं अन्य VLE बंधु रहे।

चंदौली में केक काटकर CSC दिवस मनाते VLE व जिला प्रबंधक।
Chandauli
scattered clouds
38 ° C
38 °
38 °
37 %
3kmh
36 %
Wed
40 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
34 °
Sun
28 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights