28.2 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 477

गरीब दिव्यांग पिता की बेटियों से डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने बंधवाया रक्षा सूत्र

रक्षा बंधन की त्योहार पर दो सगी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाते डिप्टी एसपी अनिरूद्ध सिंह साथ में दुर्गेश सिंह।
रक्षा बंधन की त्योहार पर दो सगी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाते डिप्टी एसपी अनिरूद्ध सिंह साथ में दुर्गेश सिंह।

रक्षा बंधन त्योहार पर डिप्टी एसपी ने दोनों बहनों को पढ़ाने का उठाया वीणा

Young Writer, सकलडीहा। रक्षा बंधन पर्व बहनों के लिये भाई पर अटूट विश्वास का पर्व है। कुछ ऐसा ही कस्बा का एक दिव्यांग गरीब बाप की दो बेटियों ने डिप्टी एसपी अनिरूद्ध सिंह को रक्षा सूत्र बांधा। डिप्टी एसपी ने दोनों बहनों को पढ़ाई के साथ हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। समाजसेवी दुर्गेश सिंह की पहल पर डिप्टी एसपी के दोनों बहनों को बीईएड की पढ़ाई के साथ शादी तय होने पर सहयोग का भरोशा दिया है। डिप्टी एसपी के इस पहल से मां बाप को खुशी का ठिकाना नही था।
समाजसेवी दुर्गेश सिंह के पहल पर डिप्टी एसपी अनिरूद्ध सिंह ने एक गरीब परिवार की बेटी शिखा यादव मुहबोली बहन की शादी करा चुके है। रक्षा बंधन की त्योहार पर शिखा के साथ कस्बा के दिव्यांग कौशल जायसवाल की दो सगी बेटी ज्योति और साधना भी डिप्टी एसपी को रक्षा सूत्र बांधा। डिप्टी एसपी ने समाजसेवी दुर्गेश सिंह के इस पहल का सराहना करते हुए दोनों बेटियों को बीईएड तक शिक्षा दिलाने व शादी तय होने पर हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। इस दौरान दोनों बेटी को रक्षा बंधन पर मोबाइल सहित अन्य सामान गिफ्ट में भेट किया। डिप्टी एसपी के इस पहल पर पिता कौशल जायसवाल, माता किरन और नानी सावित्री का खुशी का ठिकाना नही था। इस मौके पर डिप्टी एसपी की पत्नी और बच्चे मौजूद रहे।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

शहीद स्मारक धानापुर में शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई करते विधायक सुशील सिंह।
शहीद स्मारक धानापुर में शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई करते विधायक सुशील सिंह।

Young Writer, धानापुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर विधायक सुशील सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान वे अपने समर्थकों के साथ धानापुर शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की।

इस दौरान तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मना रहा है। आज पूरा देश तिरंगा मय हो गया है पूरे देश के अंदर हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा यात्रा रैली निकाल रहा है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश विश्व के अंदर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। कहा कि देश को आजाद कराने में कई वीर क्रांतिकारियों ने अपने लहू की आहुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर अपने को सबसे अलग दर्शा रहा है। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, बृजेश सिंह, अरविंद मिश्रा, विमल सिंह, जेपी सिंह, मनीष सिंह, मोहित रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

लम्बी गैरहाजिरी व लापरवाही पर नपे अर्जी कला विद्यालय के दो शिक्षक

प्राथमिक विद्‍यालय अर्जी कला का भवन।
प्राथमिक विद्‍यालय अर्जी कला का भवन।

ग्रामीणों के हंगामे व विरोध के बाद बीएसए ने शिक्षकों ने की कार्यवाही

Young Writer, इलिया। अर्जी कला के ग्रामीणों का प्रतिकार गुरुवार को रंग लाया। प्राथमिक विद्यालय अर्जी कला पर तैनात शिक्षकों की लम्बी गैरहाजिरी की जन शिकायत को बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने संज्ञान लिया और आरोपों के आलोक में प्राथमिक विद्यालय अर्जी कला के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह व सहायक अध्यापक शिखर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति मची है।
विदित हो कि प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह तथा सहायक अध्यापक शिखर सिंह पर पिछले कई वर्षों से विद्यालय से गायब रहने का आरोप था। ग्रामीणों द्वारा बुधवार को विद्यालय से दोनों शिक्षकों के गायब रहने पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रकरण से जिला बेसिक शिक्षाधिकारी तथा बीईओ शहाबगंज को मोबाइल फोन द्वारा सूचना दी और मौके पर आने की मांग की। जिस पर मौके पर पहुंचे बीईओ अजय कुमार का ग्रामीणों ने घेराव कर हंगामा मचा दिया। कहा कि 7 वर्षों से प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह तथा कई वर्षों से सहायक अध्यापक शिखर सिंह विद्यालय में नहीं आते हैं। इसके अलावा विद्यालय से शिक्षक पंजिका रजिस्टर भी गायब मिला तथा छात्र उपस्थिति पंजिका रजिस्टर पर भी 1 अगस्त से 10 अगस्त तक बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। जबकि एमडीएम पर उपस्थिति दिखाई गई थी। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में आरोप सही पाए गए और प्रधानाध्यापक सहित दोनों शिक्षक बिना सूचना के 16 जुलाई के बाद से लगातार गायब रहे तथा उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर खाली पाया गया। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को दो दिनों के अंदर निलंबन की कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने और निलंबन की कार्रवाई पूरी होने तक कार्यालय पर तालाबंदी कर दिया। जिसके कारण गुरुवार को भी विद्यालय के कार्यालय पर ताला लटका रहा और पठन-पाठन ठप रहा। इधर, बीईओ अजय कुमार ने जांच आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। जिस पर उन्होंने बिना सूचना के 16 जुलाई से गायब रहने, अनुशासनहीनता, शैक्षिक कार्य में रुचि ना लेने, शिक्षक आचरण सेवा नियमों का घोर उल्लंघन करने के आरोप में प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह तथा सहायक अध्यापक शिखर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तथा खंड शिक्षा अधिकारी को आरोपी के विरुद्ध तैयार आरोप पत्र पर एक माह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।

सकलडीहा कोतवाल ने अधिवक्ता के सम्मान को पहुंचाई ठेंस

चंदौली पुलिस लाइन में एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
चंदौली पुलिस लाइन में एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी को ज्ञापन देते अधिवक्ता।

कोतवाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एएसपी चंदौली से मिले अधिवक्ता

Young Writer, चंदौली। सकलडीहा कोतवाल विनोद मिश्रा के कृत्य से खफा अधिवक्ताओं ने डिस्ट्रिक्ट डमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली के बैनर तले गुरुवार एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी से मिला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर सकलडीहा कोतवाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने की मांग की। कहा कि सकलडीहा पुलिस द्वारा भोजापुर निवासी अधिवक्ता विजय पाल व उनके भाई के साथ गाली-गलौज करने व अभद्रता कर उनके सम्मान को ठेंस पहुंचाई गयी है।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने पत्र देकर एएसपी को बताया कि डिस्ट्रिक्ट डमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के स्थायी सदस्य विजय पाल के भाई रमेश यादव को भोजापुर में तीन डिस्मिल जमीन आवंटन हुआ है जहां उनका रहन-सहन व निर्माण है। उक्त जमीन के बाबत गांव के ही कतिपय लोगों से दीवानी न्यायालय में मुकदमा चला आ रहा है। इसी बीच कोतवाल सकलडीहा व 8-10 की संख्या में सिपाही बीते पांच अगस्त को मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता विजय पाल व उसके भाई के आवंटित सम्पत्ति पर लगे टीनशेड को तोड़ कर गिरा दिए। ऐसे में विजय पाल द्वारा अपना परिचय देने के साथ ही प्रचलित दीवानी मुकदमे के बारे में बताया गया तो सकलडीहा पुलिस आग बबूला हो गयी और अधिवक्ता विजय पाल व उनके भाई के साथ गाली-गलौज व अभद्रता किया। अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वकील, डाक्टर व पुलिस को कानून की जानकारी होती है। ऐसी धारणा कानून में की गयी है। बावजूद इसके सकलडीहा कोतवाल विनोद मिश्रा द्वारा अपने पद व गरिमा के विपरित आचरण किया गया है जो आपत्तिजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मांग किया कि सकलडीहा कोतवाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर दंडित किया जाए। इस अवसर पर महामंत्री शमशुद्दीन, राकेश रत्न तिवारी, उज्जवल स्वरूप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

रक्षाबंधनः विद्‍यालय में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

कंपोजिट विद्‍यालय चंदौली में छात्रों को रक्षा सूत्र बांधती छात्राएं।
कंपोजिट विद्‍यालय चंदौली में छात्रों को रक्षा सूत्र बांधती छात्राएं।

Young Writer, चंदौली। चंदौली स्थित कंपोजिट विद्यालय सदर में गुरुवार को बच्चों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व विद्यालय परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चियों ने अपने हाथ से निर्मित राखी को अपने साथ में पठन-पाठन कर रहे भाइयों को कलाई में बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। वही भाइयों ने भी अपने सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी सुरक्षा का वचन दिया।

इस दौरान माया कुशवाहा ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व दो शब्दों के मिलने से बना हुआ है, “रक्षा” और “बंधन“। संस्कृत भाषा के अनुसार इस पर्व का मतलब होता है कि “एक ऐसा बंधन जो की रक्षा प्रदान करता हो”। यहाँ पर “रक्षा” का मतलब रक्षा प्रदान करना होता है और “बंधन” का मतलब होता है एक गांठ, एक डोर जो की रक्षा प्रदान करे। ये दोनों ही शब्द मिलकर एक भाई-बहन के प्रेम का प्रतिक हैं। यहाँ ये प्रतिक केवल खून के रिश्ते को ही नहीं समझाता बल्कि ये एक पवित्र रिश्ते को जताता है। यह त्यौहार खुशी प्रदान करने वाला होता है, वही ये भाइयों को यह याद दिलाता है कि उन्हें अपने बहनों की हमेशा रक्षा करनी है। रक्षा बंधन भाई-बहन का प्रतीक माना जाता है। रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को जताता है और घर में खुशिया लेकर आता है। इसके अलावा यह त्योहार भाईयों को याद दिलाता है कि उन्हें अपनी बहनों की रक्षा करनी चाहिए। इस दौरान विजय शंकर सिंह, विभा सिंह, सुषमा सिंह, सत्या, रजनी गुप्ता, अन्नपूर्णा द्विवेदी सहित शिक्षक और शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने चकिया में निकाली आजादी की गौरव यात्रा



चकिया नगर में भ्रमण कर दिया गया देश प्रेम का संदेश

चन्दौली। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में आदर्श नगर पंचायत चकिया में गौरव यात्रा निकाली गई
इस अवसर पर चकिया नगर में भ्रमण कर हाथ में तिरंगा लेकर कांग्रेसियों ने देश प्रेम व एकता का संदेश दिया है आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसको लेकर आदर्श नगर पंचायत चकिया में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर व चकिया नगर में भ्रमण कर देश प्रेम का संदेश दिया गया है

इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा आज़ादी की लड़ाई में भारत माता के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ाद कराया। कांग्रेस ने आज़ादी की अनेकों लड़ाइयां लड़ी तमाम आंदोलन चलाया देश को आज़ाद कराया और तरक्की के रास्ते पर ले गई ।इस अवसर पर मधु राय विजय त्रिपाठी आनंद शुक्ला रामजी गुप्ता सतीश बिंद गंगाराम राममूरत गुप्ता प्रेमचंद गुप्ता गुड्डू मिश्रा श्रीकांत पाठक कमलेश कुमार संत विवेक सिंह प्रदीप मिश्रा राहुल सिंह माधवेंद्र मूर्ति ओझा विकास खरवार शिवेंद्र मिश्रा रामजी कोल अभिषेक मिश्रा शिव तपस्या तिवारी सत्येंद्र उपाध्यायअनवर सादात सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

विधायक सुशील सिंह ने पदयात्रा कर नहरों का जाना हाल दिए आवश्यक निर्देश


चन्दौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को नरवन के अमड़ा बड़ी नहर से असना टेल तक कार्यकर्ताओ संग पदयात्रा कर नहर का निरीक्षण किया।मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त रेगुलेटर बनवाने के साथ नहरों व माइनरो की साफ सफाई कर किसानों को टेल तक पानी देने का निर्देश दिया।मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की समस्या के समाधान का भरोसा दिया।


बीते दिनों क्षेत्रीय किसानों व जनप्रतिनिधियों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से नहरों में टेल तक पानी न मिलने की समस्या से अवगत कराया था।मामले को गम्भीरता से देखते हुए बुधवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं संग अमड़ा बड़ी नहर से असना टेल तक पदयात्रा कर नहरों में पानी का निरीक्षण किया।इस दौरान साफ सफाई न होने व क्षतिग्रस्त रेगुलेटर पर नाराजगी जताई।मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समस्या का निदान कर किसी भी हालत में किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।इस मौके पर बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, जिला मन्त्री परमानन्द सिंह, मण्डल अध्यक्ष संतोष बिन्द, जयप्रकाश उपाध्याय, इंदल सिंह बाबा, भगवती त्रिपाठी, पवन सिंह जनसेवक, राजू रतन सिंह, श्यामसुंदर बिन्द फौजी, विजय शंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।

JEE MAIN: में धरौली के किशन को मिले 93 प्रतिशत अंक

Young Writer, चंदौली। चंदौली नगर जनपद का शैक्षणिक हब बनता नजर आ रहा है। नगर में स्थापित विसडम एजुकेयर संस्था विद्यार्थियों के हूनर को हौसला देकर अपने मार्गदर्शन में आगे बढ़ा रही हैं। हाल ही में जारी हुए JEE MAIN के नतीजों ने इस पर मुहर लगाई है। क्षेत्र के धरौली निवासी किशन जायसवाल ने 93 प्रतिशत अंक के साथ जेईमेन्स की परीक्षा पास की है। इसके पीछे उसकी कडी मेहनत रही, जिसे गुरुजनों ने सही राह दिखाई। इस उपलब्ध में बुधवार को चंदौली स्थित विसडम एजुकेयर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

JEE MAIN में सफलता हासिल करने वाले किशन को मिठाई खिलाते झन्मेजय सिंह।
JEE MAIN में सफलता हासिल करने वाले किशन को मिठाई खिलाते झन्मेजय सिंह।

इस दौरान किशन जायसवाल को गुरुजनों ने सम्मानित किया। साथ ही उसे साथियों ने भी हौसला आफजाई की। समारोह में मौजूद किशन के अभिभावक इस सम्मान से अभिभूत नजर आए और इस सफलता के पीछे किशन के शिक्षकों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि शिक्षकों ने चंदौली जैसे स्थान पर बच्चों की प्रतिभा को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का कार्य आरंभ किया है। शिक्षकों का यह प्रयास बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही समाज को शिक्षित बनाने की दिशा में प्रभावी कदम है। इनके इस प्रयास से चंदौली में प्रतिभावन बच्चों फसल जल्द लहलहा उठेगी। शिक्षक रूबी सिंह ने कहा कि चंदौली में प्रतिभाएं हैं जिन्हें सही समय पर सही मार्गदर्शन की जरूरत है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को उचित शिक्षा व सही मार्गदर्शन मिले। कहा कि बड़े शहरों जैसे संस्थान में उपलब्ध शिक्षण सामग्री को चंदौली में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व शिक्षकों व संस्थान में मौजूद लोगों ने जेईमेंस में 93 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले किशन जायसवाल का मुंह मीठा कर अपनी खुशियां जाहिर की। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, झन्मेजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

आक्रोशः अर्जी कला विद्यालय पर ग्रामीणों ने बीईओ को बनाया बंधक

प्राथमिक विद्‍यालय अर्जी कला का भवन।
प्राथमिक विद्‍यालय अर्जी कला का भवन।

गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों के निलंबन की मांग, दो दिन के आश्वासन पर माने ग्रामीण

Young Writer, इलिया। क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय अर्जी कलां पर तैनात सभी शिक्षक बुधवार को गायब रहे। वहां तैनात शिक्षामित्र ने विद्यालय खोला। इसके स्कूल में मौजूद बच्चे खुद आपस में पढ़ाई करते दिखे। शिक्षकों की लापरवाही पर आक्रोशित ग्रामीण लामबंद हो गए। सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मौके पर आए जिन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीण लंबे समय से गायब प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह तथा सहायक अध्यापक शिखर सिंह को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। बीईओ द्वारा 2 दिनों के अंदर दोनों शिक्षकों को निलंबित किए जाने का भरोसा दिया। उधर, नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय पर ताला जड़कर बीएसए के विरुद्ध जमकर नारा लगाते हुए अपनी भड़ास निकाली।

विदित हो कि अर्जी कला प्राथमिक विद्यालय में 108 बच्चों का नामांकन है। जिन्हें पढ़ाने के लिए विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र की नियुक्ति की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 7 वर्षों से प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह कभी भी विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु नहीं आते हैं। पिछले वर्षों में सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को विद्यालय आते रहे हैं। जबकि वह हर माह घर बैठे वेतन उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं जांच के दौरान विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति पंजिका भी गायब मिली। पूर्व के रिकॉर्ड के अनुसार 16 जुलाई से ही प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह तथा सहायक अध्यापक शिखर सिंह का उपस्थिति दर्ज नहीं था। और दोनों शिक्षकों का कॉलम खाली छोड़ा गया था। इसके अलावा छात्र उपस्थिति पंजिका पर भी अगस्त महीने में किसी भी दिन छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। जबकि एमडीएम में छात्रों को प्रतिदिन उपस्थित दिखाया गया था। बुधवार को सहायक अध्यापक अनिल सिंह के छुट्टी पर चले जाने पर एकमात्र शिक्षामित्र निर्मला सिंह एक कक्षा में 4 और 5 के बच्चों को पढ़ाती मिली, जबकि कक्षा 1, 2, 3 के बच्चे आपस में पढ़ाई करते दिखे। जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार को मोबाइल फोन द्वारा दी सूचना दी। सूचना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार विद्यालय पर पहुंचे जिस पर ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह तथा सहायक अध्यापक शेखर सिंह को निलंबित किए जाने की मांग उठाई। खंड शिक्षा अधिकारी ने 2 दिनों का समय मांगा और आख्या बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपने की बात कही तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और खंड शिक्षा अधिकारी को बंधक बना लिया। साथ ही कार्यालय में ताला जड़कर बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। अंत में एबीएसए द्वारा 2 दिनों के अंदर दोनों शिक्षकों को निलंबित किए जाने तथा आख्या बीएसए को सौंपने के आश्वासन पर उन्हें बंधक से मुक्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अमरनाथ, पकौड़ी लाल, श्यामसुंदर खरवार, गौतम, आनंद पांडेय, दिनेश यादव, हीरालाल, रोहित यादव, सोनू खरवार, सुजीत यादव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

शुभारंभः डायलेसिस सेंटर चंदौली की जनता को समर्पित

वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम के संबोधन को सुनते सीएमएस व सीएमओ।
वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम के संबोधन को सुनते सीएमएस व सीएमओ।

जिला अस्पताल में बने डायलेसिस सेंटर का सीएम ने किया उद्घाटन

Young Writer, चंदौली। जनपद में किडनी व अन्य गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को इलाज की निःशुल्क सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल में बनकर तैयार डायलेसिस सेंटर बुधवार को चंदौली की जनता को समर्पित कर दिया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा जनपद चंदौली के लोगों को निशुल्क डायलिसिस सेंटर का भरपूर लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्राणायाम स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है सभी व्यक्तियों को समय निकालकर प्राणायाम अवश्य करना चाहिए। प्राणायाम से मानसिक तनाव के साथ-साथ कई बीमारियों से निजात मिलता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर जागरूक किया जा रहा है। संचारी रोग पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई स्वास्थ विभाग सुनिश्चित कर रही है। कहा कि दवाओं का छिड़काव-फागिंग एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलता रहे। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि आकांक्षी जनपद में डायलिसिस सेंटर के निर्माण से लोगों को किडनी व अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कहीं बाहर नहीं जाना होगा। जिला अस्पताल में निःशुल्क उपचार किया जाएगा। कहा कि पूरे साल में पाँच हजार मरीजों का डायलिसिस उपचार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर ओवर हाइजीन जांच कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निशुल्क डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ बड़ी उपलब्धि है। इसके शुरू होने से अब किडनी रोग के मरीजों को डायलेसिस कराने के लिए वाराणसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उद्घाटित डायलेसिस सेंटर में 06 बेड, मरीजों के लिए हाल, चिकित्सक व उपकरण के लिए अलग-अलग कक्षों के साथ ही शौचालय आदि की मुकम्मल व्यवस्था है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उर्मिला सिंह उपस्थित रहीं।

Chandauli
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
62 %
2.3kmh
4 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights