28.2 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 476

एसआरवीएस स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

एसआरवीएस स्कूल से तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाते अतिथिगण।
एसआरवीएस स्कूल से तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाते अतिथिगण।

Young Writer, चकिया। क्षेत्र के सिंकदरपुर स्थित एसआरबीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाला। उक्त तिरंगा यात्रा को जिला संयुक्त चिकित्सालय से क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार, तहसीलदार विकासधर दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक चकिया कैलाश खरवार ने लोगों से अपील की आजादी का 75वां साल यादगार बनाएं और हर घर तिरंगा लहराए।
उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव ने देश में नई ऊर्जा का संचार किया है। सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से देश बदलाव की ओर अग्रसर हो रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान एसआरबीएस एक्सप्रेस ट्रेन और आगे-आगे चल रहे सीआरपीएफ के जवान आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, छत्रबली सिंह, एसआरबीएस स्कूल के एएमडी श्यामजी सिंह, उमाशंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह नागेश पांडेय, चंद्रप्रभा रेंजर ब्रजेश पांडेय, संदीप गुप्ता, कैलाश प्रसाद जायसवाल, दिव्या जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, डा.कुंदन कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।

मुख्य न्यायमूर्ति के समक्ष अधिवक्ताओं ने चंदौली न्यायालय निर्माण के मुद्दे को रखा

चंदौली न्यायालय परिसर में सलामी लेते हाईकोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायमूर्ति।
चंदौली न्यायालय परिसर में सलामी लेते हाईकोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायमूर्ति।

जनपद दौरे पर आए मुख्य न्यायमूर्ति से मिला चंदौली के अधिवक्ताओं का दल

Young Writer, चंदौली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल शनिवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया। साथ ही न्यायिक अफसरों संग बैठक कर विचार-विमर्श किया। इसके साथ अधिवक्ताओं का दल मुख्य न्याय मूर्ति से मिला। इस दौरान अधिवक्ताओं चंदौली में दीवानी न्यायालय भवन हेतु चिह्नित जमीन पर अधिग्रहण की कार्यवाही पूरा करके अविलम्ब न्यायालय भवन का निर्माण कराए जाने गुजारिश की।
इस दौरान संयुक्त बार एसोसिएशन द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद सृजन के 25 साल बितने के बाद भी अभी तक चंदौली में अपना दीवानी न्यायालय भवन व कैम्पस नहीं बन सका है। अधिग्रहण की कार्यवाही लगभग अंतिम स्टेज पर है। किंतु विशेष भूमि आज्ञप्ति अधिकारी (एसएलएओ) द्वारा एवार्ड बनाते समय धनराशि 3434145 रुपये की कमी बताकर उक्त धनराशि की डिमांड करते हुए एवार्ड जारी करने से रोक दिया है। इसे लेकर प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा से मिलकर उक्त धनराशि के बाबत पत्र शासन को भेजवाने तथ अविलंब उक्त धनराशि रिलीज कराने का निवेदन किया गया था ताकि एवार्ड जारी हो जाय। जिला प्रशासन द्वारा जमीन दीवानी न्यायालय भवन के नाम ट्रांसफर कर दी जाय और नक्शा आदि पास कराकर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार उस पर न्यायालय भवन का निर्माण हो सके। आग्रह किया कि अविलंब दीवानी न्यायालय भवन निर्माण में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जाय। मुख्य न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं की मांगों को गंभीरता से लिया और समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष द्वय संतोष कुमार सिंह, सुभाष राय, महामंत्री शमसुद्दीन व संजीव श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, विद्या चरण सिंह, रणधीर सिंह, जन्मेजय सिंह, राजेश मिश्रा, अभिनव आनंद सिंह अधिवक्ता शामिल रहे।

चंदौली में कांग्रेस ने गौरव यात्रा निकाल शहीदों को किया याद

चंदौली नगर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी।
चंदौली नगर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी।

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाली आजादी गौरव यात्रा के क्रम में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शंकर मोड़ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में आजादी गौरव यात्रा नगर में निकाला। इस दरम्यान यात्रा में शामिल कांग्रेसी नारे बुलंद करते हुए पूर नगर का भ्रमण किया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने हाथ में तिरंगा लेकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए सदर तहसील स्थित पंडित कमलापति प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज तक गई और पुनः यात्रा वापस पंडित कमला त्रिपाठी की प्रतिमा के पास आकर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने अगुवाई की। क्रांतिाकारियों के पुरजोर प्रतिकार के बूते आज हम सभी स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। आजादी के बाद देश की तरक्की में भी कांग्रेस ने बहुत बड़ा योगदान दिया। कई ऐसे संस्थान को स्थापित किया, जो देश की उन्नति में मील का पत्थर साबित हुआ है। यात्रा में वन्देमातरम, इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय के साथ देश का झंडा तिरंगा, नहीं चलेगा दोरंगा नारा गूंजता रहा। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह,मधु राय, विजयी त्रिपाठी, नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, रामजी गुप्ता, सतीश बिंद, रजनीकांत पांडेय, शशिनाथ उपाध्याय, रामानंद यादव, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, विवेक सिंह, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, सत्येंद्र उपाध्याय, मुनीर खान, अख्तर अंसारी, साजु पांडेय, राधेश्याम यादव, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, अनिल श्रीवास्तव, शिवेन्द्र मिश्रा, प्रभात मिश्रा, कमलेश संत,रिम्पल तिवारी उपस्थित रहे।

भारत माता के उद्घोष से गूंज उठा चंदौली का कोना–कोना

स्कूली बच्चों व सरकारी महकमे के कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Young Writer, चंदौली। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय चंदौली की कोना-कोना भारत माता के जयकारे से गूंठ उठा। सुबह विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली, जो गली-मोहल्ले से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण व चक्रमण कर अपने-अपने विद्यालयों पर पहुंची। इस दौरान संक्षिप्त गोष्ठी में विद्यालय के शिक्षकों व प्रबंधकों द्वारा सरकार के आह्वान पर बनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही वीर क्रांतकारियों की शहादत की गौरवगाथा पर भी रौशनी डाली।

चंदौली मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालते महेंद्र टेक्निकल कालेज के बच्चे।
चंदौली मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालते महेंद्र टेक्निकल कालेज के बच्चे।

इस दौरान चंदौली मुख्यालय स्थित आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य आनंद कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत यात्रा निकाली और पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान तिरंगा यात्रा संग चल रहे डीजे पर देशभक्ति गीत बज रहे थे। इसके अलावा सूर्या प्राथमिक विद्यालय, यूनिवर्सल स्कूल, तपोवन विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों की निगरानी में तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पूरे नगर का माहौल देश भक्ति के रंगा हुआ नजर आया। ऐसी कोई गली या मोहल्ला नहीं था, जहां तिरंगा को हाथों में लेकर पैदल मार्च कर रहे स्कूली बच्चों द्वारा लगाए जा रहे देश भक्ति गीतों के नारे व जयकारे की गूंज न सुनाई दे रही हो। यह क्रम पूर्वाह्न तक अनवरत चलता रहा। इसके अलावा स्कूलों में गोष्ठी के माध्यम से आजादी के इतिहास व उसके गौरव के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त शनिवार को चंदौली मुख्यालय पर स्थापित विभिन्न सरकारी विभाग में तैनात कर्मचारी व अधिकारियों ने भी तिरंगा निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम को पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाया। सदर विकास खंड के औरैया गांव में प्रधान प्रतिनिधि विपिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को याद किया गया। इसके अलावा शुक्रवार की देर शाम जिला पंचायत कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी दफ्तर तिरंगे की रौशनी से नहा उठे थे, जिसकी भव्यता रात के अंधेरे में देखते ही बन रही थी।

उत्साह उमंग के साथ एमडी नर्सिंग कालेज से निकली तिरंगा यात्रा 

चंदौली। मानव विकास एवं कल्याण संस्था द्वारा संचालित एमडी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज व चंदौली हॉस्पिटल चंदौली के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उक्त तिरंगा यात्रा कालेज प्रांगण से होते हुए डीएम आवास के रास्ते पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंदौली पहुंचा। इसके बाद उक्त तिरंगा यात्रा कचहरी परिसर होते हुए पुनः कालेज प्रांगण तक आई। इस यात्रा में संस्था प्रबंधक डा.बृजेश कुमार मौर्य व संस्था अध्यक्ष फेकन प्रसाद मौर्य के साथ कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ एएनएम व जीएनएम के छात्र एवं छात्राओं ने चढ़-बढ़कर हिस्सेदारी ली।

इस यात्रा को संस्था के चेयरमैन डा. वीके वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं चंदौली थाने के इंस्पेक्टर एवं उनके सहयोगियों ने यात्रा के साथ यातायात व्यवस्था को प्रबंध करते हुए नगर भ्रमण किया। इस कार्यक्रम में विवेक कुशवाहा, शिखा सिंह, कुमारी माला, काजल कुमारी, अभिषेक कुमार, आकांक्षा सिंह, लक्ष्मण, दिलीप कुमार, संतोष कुमार सिंह यादव, अमन मौर्य, राममनोहर तिवारी आदि शामिल रहे। 

तिरंगा यात्रा में मुसलमानों ने बुलंद किए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे

जुमे की नमाज के बाद मुगलसराय में तिरंगा संग जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।
जुमे की नमाज के बाद मुगलसराय में तिरंगा संग जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।

मुगलसराय‚ धानापुर व सैयदराजा नगर में मुसलमानों ने निकाला तिरंगा यात्रा

Young Writer, चंदौली। मुगलसराय मिल्लत फाउंडेशन के तत्वाधान में यौमें आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को जुम्मे के नमाज के उपरांत जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद से मिल्लत फाउंडेशन के सदस्यों ने हाथ में तिरंगा लिए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान जुलूस का नेतृत्व मुफ्ती ए चंदौली जनाब नियाज अहमद कासमी साहब ने किया। जुलूस जामा मस्जिद से निकलकर नई सट्टी होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।

जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधु हिंदुस्तान जिंदाबाद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अमर रहे का नारा लगा रहे थे। तत्पश्चात जुलूस लौटकर जामा मस्जिद पहुंचा, जहां मुफ्ती ए चंदौली जनाब नियाज अहमद कासमी ने आवाम को संबोधित किया। कहा कि मुल्क की आजादी के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी लोगों ने मिलकर कुर्बानी दी है। हम सभी उनके कुर्बानी को जाया नहीं होने देंगे। आज देश में मिल्लत, सद्भावना, एकता और मोहब्बत की बहुत जरुरत है। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में जंगे आजादी में जवाहरलाल नेहरु, सय्यद अहमद मदनी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मोहम्मद अली जौहर, सुरैया तैयब, भगत सिंह, आसिफ अली, अल्लामा इकबाल ,अशफाक उल्ला खान, शाहनवाज खान, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, युसूफ मेहर अली सहित अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने मुल्क के आजादी के लिए अपना जो योगदान दिया है वह अविस्मरणीय है, इस मुल्क की तरक्की एकता को उनके नक्शे कदम पर चलकर ही पूरा किया जा सकता है।

तिरंगा सम्मान पदयात्रा में नफीस अहमद, अकील अहमद बाबू, आलीशान मसूर, इश्तियाक अहमद, शाहिद तौसीफ, जहांगीर गुडडू शेख, इलियास,नेहाल अख्तर, जुबेर अहमद, तनवीर अहमद, मुजाहिद अख्तर, नायाब अहमद, मोहम्मद जुनेद अशरफ, लारैब सिद्दीकी, ईसा खान, जमाल अख्तर, मु शमीम, अरमान, अशफाक, मोहम्मद कासिम एहतशा मुल हक आदि शामिल रहे।

धानापुर में जुमे की नमाज के बाद तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम बंधु।
धानापुर में जुमे की नमाज के बाद तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम बंधु।

मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
धानापुर/सैयदराजा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाला। जन जागरूकता गतिविधि के अंतर्गत ऐसे लग रहा है जैसे हर नागरिक तिरंगा अभियान में रम गया है। विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक संगठनों के साथ ही धार्मिक संगठनों द्वारा भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुस्लिम समुदाय के द्वारा कस्बे के थाना चौराहा, पोस्ट आफिस मार्ग, मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक युवाओं, बुजुर्गों, बच्चों के साथ ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पैदल यात्रा में भाग लिया। तिरंगा पैदल यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी रुस्तम खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की पहचान और मान, सम्मान है यह लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर क्रांतिकारियों की याद दिलाता है। हम सभी भारत वासी हैं और राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े इस तिरंगा अभियान में सभी मिलकर एक भाव के साथ शामिल हो सकते हैं। इस दौरान अरशद खान, राजन खान, गब्बू खान, अजहर खान, बाबू खान, कलीम खान, मोहसीन खान, सलमान, शोएब खान आदि लोग मौजूद रहे।

सैयदराजा। नगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें नगर के सभी मस्जिद से आम लोग सहित सभी मदरसो के बच्चों व आम लोग शरीक हुए। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। हिंदुस्तान जिन्दाबाद के गगनभेदी नारो के साथ जुलुस पूरे नगर में भ्रमण किया जहा ऊत्तरी बाजार से होते हुए दक्षिणी बाजार से नगर के जीटी रोड पहुच शहीद स्मारक के समीप समाप्त हुआ।

सपा जब–जब सत्ता में आयी प्रदेश में खुशहाली लायीः मनोज सिंह डब्लू 

सैयदराजा विधानसभा के दीयां गांव में ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिलाते मनोज सिंह डब्लू।
सैयदराजा विधानसभा के दीयां गांव में ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिलाते मनोज सिंह डब्लू।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने दीया गांव में सदस्यता अभियान का किया आगाज 

Young Writer, धानापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने सैयदराजा विधानसभा के दीयां गांव स्थित बूथ संख्या-1 से सदस्यता अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। कहा कि सपा सर्वसमाज की पार्टी है जिसमें सभी धर्म व संप्रदाय के लोगों को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व व सम्मान देने का काम किया है। डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों को नेताजी मुलायम सिंह यादव के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हम सभी को मिलकर समाजवादी विचारधारा को पूरे देश में स्थापित करने की मुहिम का हिस्सा बनना होगा। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जब-जब सत्ता में आयी प्रदेश की खुशहाली के लिए योजनाओं को मूर्तरूप दिया। सपा सरकार ने हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी। ऐसी योजनाएं बनाई जो सर्वसुलभ व आमजन के लिए पूरी तरह से निःशुल्क हो। छात्रवृत्ति योजना, कन्या विद्या धन योजना के साथ ही निःशुल्क लैपटाप वितरण योजना से गरीब व जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक संबल प्रदान करने का काम किया। साथ ही उसके हौसले को उड़ान दी। इसी तरह सपा सरकार द्वारा एंबुलेंस सेवाएं 108 व 102 को सुदृढ़ व सशक्त बनाया गया। साथ ही सरकारी अस्पतालों में दवा-ईलाज व जांच को पूरी तरह से निःशुल्क बनाया। आज भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य समेत जनहित से जुड़े तमाम मुद्दों पर पूरी तरह से विफल व नाकाम है।

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश आज अघोषित आर्थिक आपातकाल व बेतहाशा महंगाई को झेल रहा है। आरोप लगाया कि सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए पूरे देश पर महंगाई का बोझ लाद रही है। ऐसी सरकार का प्रतिकार व पुरजोर विरोध जरूरी है। आगामी आने वाले दिनों में सड़़कों पर जन आंदोलन को खड़ा कर सरकार से सवाल किया जाएगा। इसके पूर्व मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा विधानसभा के दीयां गांव में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा। इस अवसर पर इकलाख खान, नईमूल हक खान, जानकी देवी, प्रकाश यादव, ताबिश खान, सुबाष यादव, अमन खान, काशी पाण्डेय, अजहर तुन, गणेश गुप्ता, महमूद अली आदि उपस्थित रहे। 

समस्याः सोनहुली टेल तक पानी नहीं पहुंचने से सूख रखी फसलें

धीना क्षेत्र में पानी के अभाव में सूखी सोनहुली माइनर के टेल का हिस्सा।
धीना क्षेत्र में पानी के अभाव में सूखी सोनहुली माइनर के टेल का हिस्सा।

Young Writer, Chandauli News: धीना क्षेत्र के सोनहुली माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गयी है। किसान सुरेश यादव, बुल्लू यादव, खरुल्ला, योगेंद्र यादव, देवेंद्र यादव सहित अन्य का कहना है की उक्त माइनर भूपौली पम्प कैनाल से निकली है जिसमें धानापुर रजवाहा से पानी आता है। 

माइनर में कभी भी टेल तक पानी नहीं पहुंचा जिससे किसान अपनी फसल लगाकर हर वर्ष पानी के अभाव में सुख जाने का दंश व नुकसान झेलते है। किसानों ने कहा कि माइनर केवल दिखावा स्वरूप हो गयी है। माइनर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता तो फसल अच्छी होती और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता। पानी नही मिलने से हर वर्ष 500 एकड़ रकबे में रोपी गई किसानों को फसल सूखकर बर्बाद हो जाती है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल माइनर की सफाई हर वर्ष करवा दी जाती है। लेकिन पानी टेल तक नहीं पहुंचा। माइनर के टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर हर वर्ष किसान आंदोलन करते हैं लेकिन आंदोलन के बाद भी सफलता नहीं मिलती। इस समय समस्या को किसानों ने दूर करने की मांग की है।

रक्षाबंधनः दूसरों के लिए नजीर है इन भाई–बहनों का प्रेम!

डा. विरेंद्र बिंद को राखी बांधती शाफिया खातून।
डा. विरेंद्र बिंद को राखी बांधती शाफिया खातून।

Young Writer, चंदौली। जनपद में कई बहनों का भाइयों के प्रति उनका अगाध प्रेम नजीर है। चंदौली जिला मुख्यालय से सटे नेगुरा गांव निवासी समाजवादी नेता रामसिंह चौहान को जरीना खातून पिछले 41 सालों से राधी बांधती आ रही है। वहीं रामसिंह चौहान भी भाई होने का फर्ज बखूबी निभाते चले आ रहे हैं। अबकी बार भी वह अपनी बहन जरीना के घर पहुंचे और राखी बंधवाकर भाई होने के दायित्वों के निर्वहन का मजदूर भरोसा भी दिया।

रामसिंह चौहान को राखी बांधती जरीना खातून।
रामसिंह चौहान को राखी बांधती जरीना खातून।

उधर, समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. विरेंद्र बिंद को अलीनगर निवासी शाफिया खातून उनकी सलामती व उनके दीर्घायु होने की कामना करती चली आ रही है। डा. विरेंद्र बिंद बीते 23 सालों से रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन शाफिया के घर जाकर रक्षा-सूत्र बंधवाते है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य अमित यादव बब्बू को कई वर्षों से उनकी बहन गुड़िया बानो व पूनम पांडेय राखी बांधती चली आ रही हैं। अमित यादव भी अपनी इन बहनों के सुख-दुख में शरीक रहते हैं और भाई होने का दायित्व पूरी जिम्मेदारी से पूर्ण करते चले आ रहे हैं। इन बहनों व अपने भाई के प्रति स्नेह व भाइयों का अपनी बहनों के प्रति दायित्व निर्वहन नजीर है जिसे हर किसी को प्रेरणा देता है।

जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव बब्बलू को रक्षा-सूत्र बांधती बहन।

अमृत महोत्सव: मैराथन दौड़ में अव्वल रहे पीएसी के अनिल यादव

मैराथन दौड़ में स्थान प्राप्त जवानों संग S P Chandauli अंकुर अग्रवाल।
मैराथन दौड़ में स्थान प्राप्त जवानों संग एसपी अंकुर अग्रवाल।

Young Writer, चंदौली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को चंदौली पुलिस द्वारा मंडी समिति में 05 किमी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिक पुलिस तथा पीएसी के जवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। 

उक्त प्रतियोगिता में आरक्षी अनिल यादव 34वीं बटालियन पीएसी प्रथम स्थान, आरक्षी राम अशीष चौहान 34वीं बटालियन पीएसी द्वितीय स्थान, आरक्षी विजय कुमार वीआईपी सेल चंदौली तृतीय स्थान, आरक्षी नीरज कुमार थाना अलीनगर चतुर्थ स्थान व आरक्षी धनंजय दूबे 20वीं बटालियन पीएसी पांचवे स्थान पर रहे, जिन्हें एसपी ने पुरस्कृत करते बधाई दी। सभी प्रतिभागियों को भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा हौसला बढ़ाया गया। कहा कि खेलकूद मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने के साथ ही मानसिक ताजगी प्रदान करता है। 

Chandauli
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
62 %
2.3kmh
4 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights