22.8 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 475

चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने किया ध्वजारोहण

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर सोमवार को जनपद के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह व सरिता सिंह मुख्य अधिकारी अशोक कुमार मद्धेशिया प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार सिंह अभियंता पुष्कर कुमार कार्य अधिकारी शुमामा हुसैन ने राष्ट्रीयगान के बाद अच्छे कार्य करने वाले अधिकारि अवर अभियंता जसवंत चौहान राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप व श्यामधर इंटर प्राइजेज को स्मृति चिह् व प्रसुस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वही सभागार में मौजूद लोगो को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा कराया। और देश के आजादी के वीर सपूतों को नमन करते हुए उनके याद में गोष्ठी की। उन्होंने कहा कि देश की खातिर अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों , देश के जवानों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर उन्हें याद कर हर घर तिरंगा लगाने का कार्य हम लोग कर रहें हैं साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं । उन्होंने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की ।

अमृत महोत्सवः बेहतर पुलिसिंग के लिए सम्मानित हुए चंदौली कोतवाल

चंदौली पुलिस लाइन में चंदौली कोतवाल संतोष कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते एसपी अंकुर अग्रवाल।
चंदौली पुलिस लाइन में चंदौली कोतवाल संतोष कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते एसपी अंकुर अग्रवाल।

बलुआ थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र मिलने से पुलिस कर्मियों में खुशी

Young Writer, चंदौली। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस महकमे में उम्दा कार्य करने वाले 75 पुलिस कर्मियों को एसपी अंकुर अग्रवाल ने सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस लाइन चंदौली परिसर में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने चंदौली कोतवाल संतोष कुमार सिंह को उनके बेहतर कार्य व बेहतर पुलिसिंग के लिए सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र देते हुए एसपी ने कोतवाल संतोष कुमार सिंह को ऐसे ही पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ महकमे की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। 

इसके अलावा एसपी ने क्षेत्र में कानून ब्यवस्था शान्ति बनाये रखने, कई अपराध का खुलासा करने आदि को लेकर एसपी ने बलुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन्हें कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन व अपराध को नियंत्रण करने को लेकर एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इसे लेकर बलुआ थाने में पुलिस कर्मियों ने हर्ष ब्याप्त किया । हर्ष ब्याप्त करने वालो में एसआई अविनव गुप्ता,मोहरगंज चौकी इंचार्ज शिवमणि त्रिपाठी,मारूफपुर चौकी इंचार्ज दीपक पाल,एसआई अनिल यादव,कांस्टेबल बिनोद सिंह, मोहित शर्मा,अभिषेक पाल आदि थे ।

चंदौली पुलिस लाइन में बलुआ थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते एसपी अंकुर अग्रवाल।
चंदौली पुलिस लाइन में बलुआ थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते एसपी अंकुर अग्रवाल।

अमृत महोत्सवः व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल‚ वीर क्रांतिकारियों को किया नमन

चंदौली नगर में लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकालते व्यापारी।
चंदौली नगर में लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकालते व्यापारी।


Young Writer, चंदौली। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में रविवार को चंदौली नगर के व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाला और पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान यात्रा के साथ डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से पूरे नगर में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने आजादी के गौरवशाली इतिहास के बारे में नगरवासियों को जानकारी दी। बताया कि भारत माता के कई वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों से आजादी छिनने का काम किया था। तिरंगा यात्रा पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर व्यापारियों ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

खुटहा में धूमधाम से निकला तिरंगा यात्रा
पड़ाव। क्षेत्र के साहूपुरी क्षेत्र में खुटहा प्रधान सर्वजीत पटेल और मनजीत सिंह पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बड़ी धूमधाम से डीजे के साथ निकाली गई, जो खुटहां से शुरू होकर मन्नापुर, फतेहपुर, व्यासपुर व चांदीतारा गांव से होते हुए व्यासजी और साहूपुरी जाकर समाप्त हुई। जिसमें स्कूल के बच्चों सहित 11 बटालियन एनडीआरएफ के जवान और ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर योगेंद्र कुमार पटेल, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, उदय पटेल, गौरी शंकर, संतोष गुप्ता, मोनू सैनी, सूरज कुमार आदि रहे।

खुटहा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल ग्रामीण।
खुटहा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल ग्रामीण।

शहाबगंज क्षेत्र में धूमधाम से मना आजादी का अमृत महोत्सव
शहाबगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में ग्रामीणों व स्कूल के छात्र छात्राओं में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। इसी के तहत प्राथमिक विद्यालय कलानी के बच्चों, अध्यापकों व ग्रामीणों ने शनिवार को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर प्रधान मुन्ना भास्कर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। जो प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव की गलियों में फेरी लगा कर वापस विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों व ग्रामीणों ने भारत माता की जय, बंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे। सरदार भगत सिंह अमर रहें के नारे लगाते चल रहे थे। इस बीच विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा के तराने बजते रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव, सहायक अध्यापक चन्द्रजीत यादव, अशोक, मंजू मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो ब्लॉक मुख्यालय होते हुए पेट्रोल पंप से वापस विद्यालय पहुंची। प्रबंधक विभा गिरी ने आजादी के इस पावन पर्व पर शामिल होकर 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने की अपील किया। साथ ही दी बनारस पब्लिक स्कूल, सेंट जॉर्ज स्कूल के साथ ग्राम पंचायत अमरसीपुर में ग्राम प्रधान सिरताज अंसारी की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई।वहीं भटरौल गांव स्थित लालमनी बाबूलाल मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। वहीं तिरंगा यात्रा में प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य, अजीत पांडेय, रामप्रसाद चौहान, चंद्रभान सिंह,संजीव, विवेक सुगम मौर्य, विंध्यवासिनी छात्र-छात्राएं शामिल थे।

शहाबगंज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालते ग्रामीण।
शहाबगंज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालते ग्रामीण।

हर घर तिरंगा फहराने के लिए कर रहे जागरूक
चकिया।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 9 के सभासद व वार्डवासियों इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को नगर में बाइक से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया। सभासद वैभव मिश्रा ने वार्ड व नगर के लोगों से अपील की कि 13 से 17 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा झंडा फहराये और आजादी के अमृत महोत्सव और 75 साल की सालगिरह को यादगार बना दे। इस दौरान जाहिद हुसैन, मोहम्मद आजाद, राजेश यादव, रमाकांत गौड़, अंकुर राय, मनीष सिंह, दरोगा पांडेय, अब्दुल रहीम, शमीम खान मौजूद रहे।

चकिया में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत वार्ड भ्रमण करते लोग।

खुशी के उड़ान ने रक्त समर्पित कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव 

रक्तदान कैम्प में खुशी की उड़ान संस्था के सदस्य व रक्तदाता।
रक्तदान कैम्प में खुशी की उड़ान संस्था के सदस्य व रक्तदाता।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Young Writer, डीडीयू नगर। जरूरतमंदों को रक्त की कमी न हो इसीलिए हमेशा जनसेवा को समर्पित संस्था खुशी की उड़ान ने जेएन ग्लोबल एकेडमी के सहयोग से इसका बीड़ा उठाया है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल नगर चंदौली में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहयोग से  ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित कर आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर 75 रक्तवीरों के सहायता से रक्तदान कर जीवन को संरक्षित करने का कार्य किया। रक्तवीरो एवं वीरांगनाओं ने रक्तदान करते समय तिरंगा झण्डा हाथ मे लेकर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तवीरो ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा यह कहने वाले और आजादी मांगने के लिए नेताजी तो नही है पर उनके इसी संकल्प को आत्मसात कर हम दूसरों के जीवन को आजादी से रखने का अवसर खुशी की उड़ान प्रदान करा रही है।

इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा सारिका दुबे ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है। लेकिन करीब 75 प्रतिशत रक्त ही उपलब्ध हो पाता है, जिसके कारण लगभग 25 लाख यूनिट खून के अभाव में हर साल सैकड़ों मरीज़ों की जान चली जाती है। सवा अरब आबादी वाले भारत देश में रक्तदाताओं का आंकड़ा कुल आबादी का एक प्रतिशत भी नहीं है, जिसका एक बड़ा कारण है रक्तदान से जुड़ी जागरुकता का ना होना। 

इस अवसर पर सर सुंदरलाल अस्तपाल (BHU) के ब्लड बैंक प्रभारी प्रोफेसर संदीप कुमार ने लोगो को जागरूक करते हुए  कहा कि दुर्भाग्य का विषय यह है कि रक्तदान को लेकर बड़ी भ्रांतियां फैली हुई है, जैसे रक्तदान के वजह से कमजोरी होना,या शरीर का खून निकल पूरा निकल जाना जबकि सत्यता यह है कि रक्तदाता से एक बार में 350 मिली रक्त लिया जाता है जो शरीर में उपलब्ध रक्त का लगभग 15वां भाग होता है।  शरीर में रक्तदान के तत्काल बाद दान किये गये रक्त की प्रतिपूर्ति करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है तथा लगभग 24 घंटे में दान किये गये रक्त की प्रतिपूर्ति हो जाती है। 

रक्तदान कैम्प में खुशी की उड़ान संस्था के सदस्य व रक्तदाता।
रक्तदान कैम्प में खुशी की उड़ान संस्था के सदस्य व रक्तदाता।

वही संस्था के पदाधिकारियों अपील करते हुए सामुहिक रूप से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान में सिर्फ पहली बार तक ही यह भ्रांतियां होती है, उसके साथ सारी भ्रांतिया ऐसे टूटती है जैसे कि कोई शीशा पत्थर पर गिरने से टूटता है शीशा तभी तक मजबूत है जब तक वह पत्थर से नही मिला रहता है ठीक उसी तरह रक्तदान करते समय हर एक बून्द हर क्षण भ्रांतियो को समाप्त करता है। इस अवसर पर चंद्रेश्वर जायसवाल‚ उपाध्यक्ष जनार्दन शर्मा, महासचिव देव जायसवाल, रितिक कुमार, अमित सिंह, डॉ आराधना सिंह,सुकन्या दुबे, सुदीक्षा दुबे, रितु खरवार, सुजीत सिंह, अमित गोस्वामी, साक्षी साहनी, संध्या गुप्ता, अनिल गुप्ता, चितेश्वर, विकास, आहिल उपस्थित रहे।

विभाजन विभीषिका दिवस भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

धानापुर में मौन जुलूस निकालते भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल व अन्य।
धानापुर में मौन जुलूस निकालते भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल व अन्य।

Young Writer, धानापुर। पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान में जहां आज का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है वहीं भारत इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में रविवार को शहीद स्मारक पार्क से भाजपाइयों ने मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने जुलूस के बाद कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन भुलाया नहीं जा सकता। इस दिन जहां 200 साल की ब्रिटिश गुलामी के बाद भारत आजाद हो रहा था तो वहीं इस देश के दो टुकड़े भी होने जा रहे थे। भारत के लिए यह दिन किसी विभीषिका से कम नहीं रहा। भारत इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘ के रूप में मनाता है। इस दौरान सत्यवान मौर्या, अरविंद मिश्रा, प्रदीप सिंह, सुरेश मौर्या, रमेश द्विवेदी, विपिन प्रताप रस्तोगी, शैलेश चंद यादव, मनोज गुप्ता, बृजेश यादव, संतोष सिंह, राजू सिंह, श्यामलाल बर्मन, गुड्डू गिरी फौजी आदि लोग मौजूद रहे।

चंदौली स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, गाँव के पगडंडियों पर गूंजी भारत माता की जय

शहाबगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में ग्रामीणों व स्कूल के छात्र छात्राओं में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।इसी के तहत प्राथमिक विद्यालय कलानी के बच्चों,अध्यापकों व ग्रामीणों ने शनिवार को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर ग्रामप्रधान मुन्ना भास्कर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।जो प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव की गलियों में फेरी लगा कर वापस विद्यालय प्रांगण में आ कर समाप्त हुई।

इस दौरान बच्चों व ग्रामीणों ने भारत माता की जय,बंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहें, सरदार भगत सिंह अमर रहें के नारे लगाते चल रहे थे। इस बीच विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा के तराने बजते रहे।इस दौरान प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव, सहायक अध्यापक चन्द्रजीत यादव, अशोक ,मंजू, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं क्षेत्र के योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो ब्लॉक मुख्यालय होते हुए पेट्रोल पंप से वापस विद्यालय पहुंची। प्रबंधक विभा गिरी ने आजादी के इस पावन पर्व पर शामिल होकर 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने की अपील किया। साथ ही दी बनारस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक उपेन्द्र मिश्र, सेंट जॉर्ज स्कूल में प्रबंधक पंकज यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं ग्राम पंचायत अमरसीपुर में ग्राम प्रधान सिरताज अंसारी की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई।वहीं भटरौल गांव स्थित लालमनी बाबूलाल मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला।

वहीं तिरंगा यात्रा में प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य,अजीत पांडेय, रामप्रसाद चौहान, चंद्रभान सिंह,संजीव, विवेक सुगम मौर्य, विंध्यवासिनी,प्रिति गुप्ता,जानकी मनीषा, मनोरमा सहित छात्र -छात्राएं शामिल थे।

अमृत महोत्सवः गुरुकुल विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

नेगुरा गांव में तिरंगा यात्रा निकालते गुरुकुल विद्यालय के बच्चे व शिक्षक।
नेगुरा गांव में तिरंगा यात्रा निकालते गुरुकुल विद्यालय के बच्चे व शिक्षक।

Young Writer, चंदौली। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुकुल विद्यालय की ओर से रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजियावन चौहान उर्फ घासी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यात्रा का नेतृत्व करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे नारे लगाते हुए ग्रामीणों में देशभक्ति का भाव जागृत किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने आजादी के गौरवशाली इतिहास के बारे में बच्चों को जानकारी दी। भारत माता के कई वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों से आजादी छिनने का काम किया था। उधर, विद्यालय पहुंचकर स्कूली बच्चे 15 अगस्त पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गए। इस अवसर पर प्रबंधक इसरार अहमद खान, कृष्णकांत मौर्या, मधु श्रीवास्तव, प्रियांशी जायसवाल, अंजली गुप्ता, किरन सिंह, रौशन मौर्या आदि उपस्थित रहे।

खुटहा गांव में तिरंगा यात्रा निकालते अखंड ज्योति स्कूल के बच्चे।
गांव में तिरंगा यात्रा निकालते अखंड ज्योति स्कूल के बच्चे।

अखंड ज्योति स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
डीडीयू नगर।
मुगलसराय थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर के अखंड ज्योति स्कूल के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया, जोकि विद्यालय परिसर से खजूरगांव सहित आसपास के कई गांव में भ्रमण किया। साथ ही भारत माता के जयकारे भी लगा रहे थे। गांव वालों को झंडा लगाने के लिए प्रेषित भी कर रहे थे। इस पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शिव शंकर पाल प्रधानाचार्य नवनीत प्रिय पाठक, उपप्रधानाचार्य रीमा पाल के साथ आकांक्षा गुप्ता खुशबू गुप्ता, रिया यादव, लक्की गुप्ता, सोनाली यादव, किरण यादव, रूपा गुप्ता, आलोक पटेल, स्वाति गुप्ता, आंचल यादव, शशांक मौर्य, शशांक पाल सहित विद्यालय के बहुत से बच्चों बच्चों ने इस कड़ी धूप में मेहनत करो लोगों को हर घर तिरंगा के बारे में समझाया। इस अवसर पर रूपा गुप्ता, आलोक पटेल, स्वाति गुप्ता, आंचल यादव, विशाल मौर्या, कृपाशंकर चौहान, धर्मेंद्र यादव, अमन गुप्ता, रंजीत, प्रीति चौहान, आंचल यादव आदि उपस्थित रहे।

अमृत महोत्सवः सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी देशभक्ति झलक

अमृत महोत्सवः सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी देशभक्ति झलक

चंदौली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को क्षेत्र के झांसी स्थित यथार्थ नर्सिंग कालेज एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके पूर्व सुबह नर्सिंग कालेज के विद्यार्थियों ने मुख्यालय स्थित डा. आरडी मेमोरियल हास्पिटल से तिरंगा रैली निकाली। सीएमओ डा. वाईके राय ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण कर हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही देश पर जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश नर्सिंग कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रबंधक डा. धनंजय सिंह, डा. शुभम सिंह, अमन सिंह, प्रिन्सिपल फैरोजा एम, डा. खुशबू यादव, सूर्यकांत तिवारी, विर्तका सिंह, सोनी चौहान, शालिनी श्रीवास्तव, अपराजिता गोश्वामी, आकृति यादव, मंशु माला, वंदना त्रिपाठी, प्रियंका दूबे, रिंकू मौर्य, विशाल दुबे, प्रज्ञा त्रिपाठी, आकाश शर्मा, विवेक कुमार, प्रिया शुक्ला, अनुराधा प्रजापति, विकास यादव अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 4981 वाद निस्तारित

चंदौली न्यायालय परिसर में सलामी लेते हाईकोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायमूर्ति।
चंदौली न्यायालय परिसर में सलामी लेते हाईकोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायमूर्ति।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति ने निरीक्षण कर देखी लोक अदालत की कार्यवाही
Young Writer, चंदौली। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल के मार्गदर्शन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न हुआ। मुख्य न्यायमूर्ति का आगमन के साथ में मुख्य महानिबंधक आशीष गर्ग उपस्थित थे। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री जगदीश प्रसाद-पंचम के द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया।
समस्त न्यायालयों एवं तहसील परिसर स्थित न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजिकल मोड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया गया, जिसका उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल एवं न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता द्वारा लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण किया गया। साथ ही लोक अदालत में चिन्हित तथा निस्तारित वादों के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से भी बात की और अपने मामलों को लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया। तदोपरांत जिला न्यायालय की भूमि संबंधी प्रगति के विषय में पत्रावली का अवलोकन किया। मुख्य न्यायमूर्ति ने आश्वासन दिया कि न्यायालय भवन हेतु भूमि अधिग्रहण हो चुका है और औपचारिकता पूर्ण होते ही यथाशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अपर जिलाधिकारी (राजस्व) एवं पुलिस अधीक्षक चंदौली को इस बात के लिए निर्देश दिया कि न्यायालय भूमि संबंधित जो भी समस्याएं हैं उसका त्वरित निस्तारण करें जिससे न्यायालय भवन का निर्माण यथाशीघ्र हो सके। जनपद न्यायालय द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 4891 मुकदमों का निस्तारण किया गया। सभी बैंकों द्वारा कुल 558 ऋण खातों का निस्तारण कर रुपया 59260000 का समझौता किया गया एवं रुपया 2861400 नकद वसूला गया। जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 58476 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में अर्थदंड के रूप 1193190 रुपये वसूल किया गया।

  1. पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चंदौली श्री नरेंद्र कुमार झा द्वारा कुल 31 एम. ए. सी. टी. वादों का निस्तारण कर रुपए 18333867 का समझौता राशि दिया गया।
  2. प्रधान न्यायाधीश/परिवार न्यायालय श्री राजीव कमल पांडेय, द्वारा कुल 42 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 17 जोड़ें साथ भेजे गए तथा समझौता राशि रुपया 6339500 दिया गया।
  3. अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्री जगदीश प्रसाद-v द्वारा कुल 110 वादों का निस्तारण किया गया।
  4. श्री राजेंद्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश /विशेष पॉक्सो एक्ट द्वारा कुल 01 क्रिमिनल वाद निस्तारित कर रुपया 500 जुर्माना वसूल किया गया।
  5. अपार जनपद न्यायाधीश/ एफटीसी प्रथम श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ला, द्वारा कुल 2 क्रिमिनल वाद निस्तारित कर रुपया 50,000 जुर्माना वसूल किया गया।
  6. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री श्याम बाबू, द्वारा कुल 74 फौजदारी वाद व चलानी वादों का निस्तारण कर रुपया 78000 जुर्माना वसूल किया गया एवं कुल 3928 इ-चालान वाद का निस्तारण कर रुपया 1047500 जुर्माना वसूल किया गया।
  7. सिविल जज (सीनियर डिविजन ) श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा कुल 05 वाद का निस्तारण कर कुल रुपया 835838 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
  8. सिविल जज ,(सीनियर डिविजन/ एफटीसी) श्री विकास वर्मा द्वारा कुल 6 वाद का निस्तारण किया गया।
  9. सिविल जज जूनियर डिविजन सुश्री शिप्रा सिंह द्वारा कुल 14 वादों का निस्तारण कर रुपया 1700 जुर्माना वसूल किया गया एवं कुल 08 ई – चालान वाद का निस्तारण कर रुपया 1700 जुर्माना वसूल किया गया।
  10. न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कुंवर सूर्य सेन सिंह द्वारा 307 वादों का निस्तारण कर रुपया 55530 जुर्माना वसूल किया गया।
  11. सिविल जज (जूनियर डिविजन ) चकिया श्री सीरीज पटेल द्वारा 133 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रुपया 82380 जुर्माना वसूल किया गया।
  12. अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) चकिया श्री नरेंद्र कुमार यादव द्वारा कुल 143 वादों का निस्तारण कर ₹42590 का जुर्माना वसूल किया गया।
  13. अपर सिविल जज ( जूनियर डिविजन) एफटीसी श्रीमती स्नेहा सिंह द्वारा 88 वादों का निस्तारण कर ₹11320 जुर्माना वसूल किया गया।
  14. उपरोक्त अनुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 4891 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
  15. सभी बैंकों द्वारा कुल 558 ऋण खातों का निस्तारण कर रुपया 59260000 का समझौता किया गया एवं रुपया 2861400 नकद वसूला गया।
  16. जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 58476 मामलों का निस्तारण किया गया।
    उक्त सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव श्री संदीप कुमार द्वारा दी गई।
    उपरोक्त अनुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किए गए अर्थदंड की धनराशि रुपया 1193190 तथा दिलाए गए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र की धनराशि रुपया 835838 है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किए गए कुल मुकदमों की संख्या 4891 है।

दलितों व पिछड़ों को सपा ने समाज की मुख्य धारा से जोड़ाः मनोज सिंह डब्लू

जेवरियाबाद में ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिलाते मनोज सिंह डब्लू।
जेवरियाबाद में ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिलाते मनोज सिंह डब्लू।

मनोज सिंह डब्लू ने जेवरियाबाद में चलाया सदस्यता अभियान

Young Writer, धानापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने शनिवार को सैयदराजा विधानसभा के जेवरियाबाद गांव में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। कहा कि सपा डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हम सभी को मिलकर समाजवादी विचारधारा को पूरे देश में स्थापित करने की मुहिम का हिस्सा बनना होगा। 

जेवरियाबाद में ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिलाते मनोज सिंह डब्लू।
जेवरियाबाद में ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिलाते मनोज सिंह डब्लू।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए समाजवादी पार्टी अपने कुनबे को सशक्त बनाने के साथ ही विस्तार कर रही है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच की सोच के साथ सदस्यता अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। कहा कि सपा ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों व दलितों का हित सोचा और उन्हें सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया। दलितों व पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सपा ने कई अभूतपूर्व कार्य किए, जिसका सकारात्मक बदलाव आज उत्तर प्रदेश और इसके बाहर देखने को मिल रहा है। कहाकि आमजन के लिए सपा सरकार द्वारा एंबुलेंस सेवाएं 108 व 102 को सुदृढ़ व सशक्त बनाया गया। साथ ही सरकारी अस्पतालों में दवा-ईलाज व जांच को पूरी तरह से निःशुल्क बनाया। आज भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य समेत जनहित से जुड़े तमाम मुद्दों पर पूरी तरह से विफल व नाकाम है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश आज अघोषित आर्थिक आपातकाल व बेतहाशा महंगाई को झेल रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र केसरी, घूर बटोर यादव, अनंत विश्वकर्मा, कन्हैया सिंह, अनिल विश्वकर्मा, मनोज केसरी, जयप्रकाश बिन्द, अभिनव सिंह, गणेश गुप्ता, महमूद अली, सुभाष यादव, मनोज बिन्द उपस्थित रहे। 

Chandauli
clear sky
22.8 ° C
22.8 °
22.8 °
81 %
1.6kmh
6 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights