चंदौली। नगर के समीप भारतीय स्टेड बैक के समीप बुधवार को खड़ी वाहन में टकराने से दो बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए घटना स्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल दोनों की जिला चिकित्सालय ने भर्ती कराया उनका इलाज चल रहा है।
बताते हैं। चंदौली नगर के वार्ड नंबर आठ निवासी इकबाल अंसारी 60 वर्ष व इबरार अहमद 22 वर्ष घर से भगवानपुर गांव गए थे वापस लौटते समय जैसे ही दोनों नगर के स्टेड बैक के पास पहुचे की सड़क किनारे खड़ी वाहन के चालक ने दरवाजा खोल दिया जिससे टकराकर दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है।
चंदौली खड़े वाहन से टकराई बाइक, दो की हालत गंभीर
चंदौली सड़क हादसे में जीजा साले की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Young Writer, Chandauli News: सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के समीप चंदौली-चकिया मार्ग पर बुधवार को तेज रफ़्तार पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो के तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सदर ब्लाक क्षेत्र के काटा गांव निवासी सरवर अंसारी 33 वर्ष अपने साले सहादत अंसारी 23 वर्ष के साथ घर से चंदौली के लिए आ रहे थे। जैसे ही दोनों फत्तेपुर गांव के समीप पहुंचे की पीछे से आ रही तेज रफ़्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मरती हुए फरार हो गयी। दुर्घटना ने दोनों सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया‚ जहां चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद कांटा गांव के ग्रामीण भारी संख्या में ग्रामीणों व परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
Shahabganj मुख्य बाजार का चौका टूटा, व्यापार पर पड़ रहा असर
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद हरकत में आया महकमा
Young Writer, Shahabganj: स्थानीय कस्बा के मुख्य बाजार में पानी निकासी के लिए बने नाली का चौका टूट जाने से आवागमन तो प्रभावित हो ही रहा है। इसके अलावा व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।चौका के मरम्मत के लिए व्यापारियों ने अधिकारियों से कई बार बात की, लेकिन महीनों बाद भी चौका मरम्मत नहीं हुआ, जिससे नाराज व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद मंगलवार को एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह लाव-लश्कर के साथ कस्बा में पहुंचकर टूटे हुए चौके का निरीक्षण किया और व्यापारियों से चार दिन के अंदर टूटे हुए चौके को बदलने का आश्वासन दिया।
कस्बा में पानी निकासी के लिए ह्यूम पाइप का निर्माण किया गया है जिसमें जगह-जगह सफाई के लिए टंकी बनाकर चौका रखा गया है। मुख्य बाजार से गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बीच कई जगह चौका टूट गया है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। चौका टूटने से व्यापार भी असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि जल्द ही टूटे चौके बदले नहीं गए तो पुनः मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामजीत साहनी, सुरेंद्र मोदनवाल, ज्ञान प्रकाश, दिलीप चौरसिया, पवन जायसवाल, आशुतोष मोदनवाल, अंकित उपस्थित थे।
Sakaldiha में महीनों से बंद पड़ा है वाटर कूलर और हैंडपंप
जिलाधिकारी के फरमान को तहसील प्रशासन ने किया नजरअंदाज
Young Writer, Sakaldiha: जिलाधिकारी संजीव सिंह की निर्देश के बावजूद तहसील परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं शुरू हो सका। चिलचिलाती धूप में तहसील कर्मी से लेकर फरियादी ठंडा पानी पीने के लिये तरस जा रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी निर्देश को लेकर सिर्फ कोरमपूर्ति कर रहे है। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी भरी है।
तहसील मुख्यालय पर धानापुर, सकलडीहा, और चहनियां ब्लॉक से प्रतिदिन हजारों लोग अपनी समस्या को लेकर आते है। इसके अलावा विभिन्न विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सुबह से शाम तक रहते है। तपती धूप और गर्मी से लोग परेशान है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले फरियादी शीतल पेयजल के लिये तरस कर रह जाते है। जबकि पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील ब्लॉक और सीएचसी पर साफ सफाई के साथ शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी निर्देशों को पालन कराना तो दूर मानवीय संवेदना के प्रति संवेदनहीन बने हुए है। जबकि कई बार संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने शीतल पेयजल की समस्या को लेकर अधिकारियों से मांग उठाया था। इस बाबत तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जायेगा। अलग से हैंडपंप तहसील परिसर में लगाया गया है।
दुर्व्यवस्थाः Naugarh का रेशम फार्म बना पशुओं का तबेला
वन भूमि पर अतिक्रमण कर आबाद हो रहे लोग
Young Writer, Naugarh: रेशम फार्म बना पशुओं का तबेला बन गया है। जहां पर विभागीय उदासीनता के चलते कोआ उत्पादन तो नाकाफी हो रहा है। बल्कि अर्जुन के पेड़ो व आरक्षित वनभूमि मे अतिक्रमणकारी आबाद होते जा रहे हैं। लोगों को रोजगार व रेशम विभाग को आय अर्जन किए जाने के लिए जयमोहनी पोस्ता, भरदूआ, जयमोहनी भूर्तिया, सोनवार व अमराभगवती के समीप की आरक्षित वनभूमि को लीज पर लिए जाने के बाद से कोआ उत्पादन का कार्य तो वर्षों पूर्व शुरू हुआ।
लेकिन सहायक निदेशक रेशम की शह पर अर्जुन के पेड़ों की अवैध रूप से कटाई तथा भूमि पर अतिक्रमण निर्बाध रूप से जारी है। जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप कोआ उत्पादन का कार्य प्रभावित होता जा रहा है। क्षेत्र की मिट्टी व जलवायु कोआ उत्पादन के अनुरूप होने से वर्ष 1990 के दशक में काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी व मझगाई वन रेंज के आधिपत्य वाली सैकड़ों एकड़ आरक्षित वनभूमि को रेशम कीट (कोआ उत्पादन) किए जाने के लिए रेशम विभाग को दी गई। जिसमें युद्ध स्तर पर अर्जुन के पौधों को रोपित करके रेशम विभाग कार्य शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र के श्रमिकों को बढिया आय अर्जन हो जाया करता था। जिसपर अतिक्रमणकारियों की नजरें ईनायत होने के बाद से निरंतर भू भाग सिमटता ही जा रहा है। अमराभगवती व देवदतपुर के बीच अवैध रूप से अतिक्रमित रेशम विभाग के अधीन वाली भूमि पर से बेदखली की कार्यवाही पूर्व जिलाधिकारी हेमंत कुमार की मौजूदगी में वन विभाग व पुलिस प्रशासन ने किया था। जिस पर अवैध कब्जा यथावत हो गया। सहायक विकास अधिकारी रेशम द्रारा अभिलेखों में हर वर्ष रेशम कीटों का विकास करने की कार्यों का फर्जी उल्लेख करके काफी राजकीय धन का दोहन किया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि रेशम कीट उत्पादन मे अब तक ब्यय की गई राजकीय धनराशि व मौके का स्थलीय परीक्षण किए जाने पर सारी कलई खुल जाएगी। जिसमें रेशम विभाग के जिम्मेदारानो द्रारा किए गए लूटखसोट का पर्दाफाश हो जाएगा।
खतौनी पर नाम चढ़ाने के लिए घुस ले रहे थे लेखपाल‚ एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा
Young Writer, Niyamtabad: एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को मुगलसराय तहसील के समीप खतौनी में नाम चढ़ाने के बदले 10 हजार रूपए घूस लेते लेखपाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लेखपाल को अलीनगर थाने लाकर पूछताछ की गई शिकायतकर्ता वसीम खान से तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर निवासी वसीम खान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत करते हुए बताया कि खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए तहसील का चक्कर काट रहे हैं बहादुरपुर सर्किल के लेखपाल बजरंगबली विश्वकर्मा नाम चढ़ाने के बदले 10 हजार की मांग कर रहे हैं शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। मंगलवार को तहसील के ठीक सामने रामअशीष बिंद की चाय पान की दुकान के सामने शिकायतकर्ता वसीम खान ने लेखपाल को बुलाया और एंटी करप्शन टीम द्वारा दिए गए केमिकल युक्त नोट जैसे ही लेखपाल को पकड़ाए टीम ने उसे दबोच लिया। फिर लेखपाल का हाथ धुलवाया गया तो उसका हाथ और पानी का रंग लाल हो गया। टीम लेखपाल को हिरासत में लेकर थाने ले आई और प्रकरण के संबंध में पूछताछ किया इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक अशोक सिंह, निरीक्षक उपेंद्र सिंह, विनोद कुमार यादव, शैलेश कुमार राय,सुनील कुमार यादव, अश्वनी कुमार पांडे शामिल रहे।
अंत्योदय की सोच के साथ गरीबों का उत्थान कर रही सरकार
शुभम राज अस्पताल पर डा.शैलेश श्रीवास्तव ने किया स्वागत
Young Writer, Chandauli News: भाजपा के राज्यसभा सांसद राम सकल मंगलवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान नवीन मंडी समिति में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व अपने करीबियों के साथ वक्त बिताया। नवीन मंडी के बाद सांसद रामसकल शुभम राज हास्पिटल पहुंचे। वहां डा. शैलेश श्रीवास्तव ने सांसद राम सकल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही सरकार की योजनाओं व उससे लाभान्वित होने वाले जनसमुदाय पर भी मंथन-चिंतन हुआ।
इस दौरान राज्यसभा सांसद राम सकल ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय की सोच के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने की सोच के साथ कार्य कर रही है। सरकार की इस सोच के साथ संचालित योजनाओं का प्रभाव अब दिखने लगा है। आम आदमी के पक्के घर की जरूरत पूरी हुई। साथ ही ग्रामीण परिवेश को स्वच्छ बनाने का सपना भी पूरा होना नजर आ रहा है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त ईलाज व चिकित्सा सेवा को उपलब्ध कराकर भाजपा ने गरीबों तक बड़ी मदद पहुंचाई है। कहा कि जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात इसी सोच का परिणाम है। इसके अस्तित्व में आते ही चंदौली के चिकित्सा सेवाओं में बड़ा सुधार होगा और लोगों को अच्छी चिकित्सा सेवाएं उनके जनपद में मिल सकेगी। डा. शैलेश श्रीवास्तव ने भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनहित में बताया। कहा कि सरकार की योजनाएं आम आदमी की मददगार साबित हो रही है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज श्रीवास्तव व पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल भी मौजूद रहे।
Chandauli में बीच सड़क खड़े आटो से टकराया बाइक सवार‚ सिर फटने से युवक बेहोश
पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे पुलिस वालों ने नहीं की घायल की मदद
Young Writer, Chandauli News: चंदौली नगर के अटल सेतु ओवर ब्रिज पुलिस चौकी के समीप शासन की मनाही व सख्ती के बाद भी अवैध आटो स्टैंड का संचालन हो रहा है। पुलिस चौकी के पास सड़कों पर बेतरतीब वाहने होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती है। मंगलवार को जहां Chandauli Police जहां मौके पर बाइक वालों का चालान काट रही थी, वहीं सड़क पर बेतरतीब खड़े आटो में बाइक सवार युवक टकरा गया। इस दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोटे आयीं और वह घायल हो गया। घटना के बादवहां मौजूद दरोगा व पुलिस वाले घायल की मदद करने की बजाय वहां से चलते बने। ऐसे में युवक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय लोगों का आरेाप है कि पुलिस की देख रेख में पुलिस चौकी के पास अवैध ऑटो स्टैंड लग रहा है, जिसकी वजह से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन अवैध ऑटो स्टैंड के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहा है। मंगलवार को सड़क के बीचोबीच ऑटो खड़ा कर सवारी भरने के चक्कर में बाइक बिछियां गांव निवासी रोहित कुमार 22 वर्ष सवार युवक खड़ी ऑटो से टकराकर बुरी तरफ घायल होकर सड़क पर ही बेहोश हो गया। वहां मौजूद एसआई अभिषेक प्रताप सिंह व पुलिसकर्मियों न तो आटो चालक को पकड़ा और ना ही घायल की मदद के लिए आगे आए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायल युवक को ऑटो की माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। ऐसे में हड़बड़ाहट में युवक सड़क के बीच खड़े आटो से टकरा गया। इस बाबत कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आटो चालकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इनका ई-चालान किया जा रहा है। यदि कोई भी वाहन सड़क पर सवारी भरते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
मानव से पूरी हो रही मानव रक्त की कमीः सीएमओ
विश्व रक्तदान दिवस पर समाजसेवी दम्पत्ति के साथ ही रक्तदान के क्षेत्र में उम्दा कार्य करने वालों को स्वास्थ्य विभाग ने किया सम्मानित
Young Writer, Chandauli News: विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) पर मंगलवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय सभागार (District Hospital Chandauli) में रक्तदाताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमओ (CMO Chandauli) डा. वाईके राय और सीएमएस डा.उर्मिला सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। साथ ही रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों पर प्रकाश डालने के साथ ही रक्तदान (Blood Donate) के फायदे भी गिनाए। कहा कि मानव ने बहुत तरक्की कर ली है, लेकिन आज भी उसे रक्त की जरूरत एक मानव से पूरी करनी पड़ती है। एक मानव का रक्त दूसरे मानव को देकर रक्त की कमी को पूरा किया जाता है। इसके बाद उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान सीएमओ ने कहा कि रक्तदान करने कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त कर्णिकाएं बनती रहती है। इससे मानव शरीर के अंदर बोनमैरो सक्रिय बना रहता है। जैसे ही रक्त निकलता है नई रक्त कर्णिकाएं बनने लगती है। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को जनपद में बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर पर कैम्प आयोजित करने का प्रस्ताव बनाकर सीएमओ दफ्तर का निर्देश ब्लड बैंक प्रभारी को दिया। साथ ही यह सवाल भी किया कि कितने लोग ब्लड बैंक में रक्त के बदले रक्तदान नहीं करते। इस पर डा. दिनेश सिंह द्वारा बताया गया कि करीब 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो रक्त के बदले रक्तदान नहीं करते, लेकिन इस कमी को स्वैच्छिक रक्तदान के जरिए पूरा कर लिया जाता है। सीएमएस डा.उर्मिला सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। रक्त दाताओं के प्रति जो सम्मान समाज में होना चाहिए। वह हम सभी को करना चाहिए, क्योंकि रक्तदाता जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोगों को अपना रक्त देकर उसे बचाता है। इसके बाद उन्होंने नए दाम्पत्य जीवन की शुरुआत रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से करने वाले समाजसेवी अजीत सोनी व उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता को सम्मानित किया। इसके बाद विषम परिस्थिति में ब्लड बैंक को ओ नेगेटिव रक्तदान (O Negative Blood ) करने वाले पत्रकार शमशाद अंसारी को भी सीएमएस द्वारा सम्मानित किया गया। इस तरह रक्तदान के क्षेत्र में उम्दा कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सीएमएस द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. अशोक कुमार, डा. राजेश सिंह, चंद्रशेखर मजमूदार, अजीत सिंह, अनुरोध राय, राहुल श्रीवास्तव, लखेंद्र, रजनीश त्रिपाठी, विवेक राय, आजाद आदि उपस्थित रहे।
चंदौली नेगुरा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटी युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव के समीप नारायणपुर पंप कैनाल से निकली नहर की पटरी के किनारे मंगलवार को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। इसके चलते एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे कार्रवाई में जुट गई। मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इससे वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई।

बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगूरा चंद्रशेखर का पुत्र रोशन अट्ठारह वर्ष नारायणपुर पंप कैनाल के पटरी से ट्रैक्टर से जसूरी गया हुआ था। जसूरी से वापस लौटते समय गांव के पास ही अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आसपास के लोगों और परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। जैसे ही यह जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया और रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इसके चलते वहां लोगों की भारी भीड़ लगी है। बताया जाता है कि रोशन चंद्रशेखर के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का था। दोनों पुत्रों में सबसे होनहार और परिश्रमी था। उसकी मौत के बाद माता-पिता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों के करूण रूदन से सभी की आंखें नम हो गई।











