31.1 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 481

चंदौली आवारा सांड ने गांव में मचाया आतंक,आधा दर्जन ग्रामीणों को किया घायल


चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में आवारा सांड से ग्रामीणों में भय पैदा हो गया है। ग्रामीणों की मानो तो उक्त आवारा सांड अब तक आधा दर्जन ग्रामीणों को घायल कर चुका है। जिसको लेकर लोगो ने उसको पकड़कर गौशाला में डालने की मांग किया है।
बताते हैं कि पटपरा गाँव निवासी जियालाल चौहान घर से निकल कर गांव में घूमने जा रहे थे।कि अचानक रास्ते मे ही आवारा सांड ने उन पर हमला बोल दिया। इससे बुरी तरफ घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह उनका सांड से बीचबचाव कर तत्काल उनको इलाज़ के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। ग्रामीणों की माने तो आवारा सांड अब तक प्यारे लाल चौहान,पारन चौहान,सुनंदा जैसे लगभग आधा दर्जन लोगो को घायल कर चुका है।

चंदौली आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं झुलसी, मार्केटिंग कर जा रही थी घर

चंदौली आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं झुलसी, बाजार कर जा रही थी घर
चंदौली।चकिया थाना क्षेत्र के पीतपुर गाँव के समीप गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला गंभीर रुप से झुलस कर सड़क पर ही बेहोश हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों की चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। वही घायल में एक महिला गर्भवती बताई जा रही है।

बताते हैं कि पीपुरगांव निवासी लीलावती देवी 30 वर्ष व कलावती देवी 27 वर्ष चकिया बाजार में खरीदारी करने गयी थी। जैसे ही दोनों गाँव के बाहर सड़क पर पहुची की अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। वही महिलाओं के घायल होने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों रोते बिलखते अस्पताल पहुच गए। घायल में लीलावती गर्भवती बताई जा रही है।

परिवर्तन सेवा समिति ने किया बुजुर्ग की आजीविका का प्रबंध

डीडीयू नगर। परिवर्तन सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित वार्ड नंबर 16 के निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग छेदी जायसवाल को जीविकोपार्जन हेतु एक ठेला और भारी मात्रा में सामग्री व नगद धनराशी उपलब्ध कराई गई।

इस मौके पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने बताया कि हमारा एकमात्र उदेश्य हैं गरीबों व असहायों की सेवा करना है। सूचना प्राप्त होने पर बुजुर्ग छेदी जायसवाल जिनकी माली हालत काफी दयनीय हैं उनको अपनी आजीविका चलाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि उनके सामने भिक्षा मांगने की स्थिति उत्पन्न हो गयी हैं। ऐसी विषम स्थिति में समिति के सदस्यों के साथ उनके घर पहुंचकर उनके दुख-दर्द व समस्याओं को बांटा गया। साथ ही संस्था ने उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सहयोग करने का निर्णय लिया। बताया कि समिति ने बुजुर्ग की इच्छानुसार नया ठेला व बिक्री के लिए कुछ सामान एवं नकदी प्रदान किया। बुजुर्ग ने समिति के लोगों से कहा कि उनके पास एक ठेला हैं जिसका मात्र अवशेष बचा हैं अगर यह नया हो जाता और बिक्री हेतु कुछ सामान प्राप्त हो जाता तो प्रतिदिन मेरी कुछ आमदनी हो जाती जिससे वह अपने परिवार का पेट पालने में आसानी हो जाती। समिति के संयोजक इंद्रपाल सिंह डिम्पल ने कहा कि परिवर्तन सेवा समिति बनाने का एकमात्र उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान के लोगों की सेवा करना हैं जिसका हम लोग काफी बेहतर तरीके से निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके पर होरी लाल जायसवाल, शादाब आलम, दिलीप जायसवाल, एस फाजिल, संजीव जायसवाल, रितेश सेठ, हाजी नुरुल मौजूद रहे।

धरनारत कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोक , हुए गिरफ़्तार

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ी बेतहासा महंगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अगुवाई में आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी, देश की आर्थिक बदहाली, जीएसटी की गलत नीतियों के खिलाफ मुख्यालय पर लामबंद दिखी। पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क के पास सदर तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में आंदोलित कांग्रेसजनों को पुलिस ने बलपूर्वक किया गिरफ्तार। 

इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश मे बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। देश के ऊपर कर्ज का बोझ इतना बढ़ गया है कि सरकार को ब्याज चुकाने के लिए 12 लाख करोड़ कर्ज लेना पड़ रहा है। सरकार की नीतियों से विकास दर का सौ प्रतिशत कर्ज हो रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया। दूध, चावल, गेंहू, तेल पर जीएसटी लगाकर जनता के ऊपर महंगाई थोपने का काम किया। आम जनता की आवाज बन चुके विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं को ईडी का डर दिखाकर जनता के मुद्दों को उठाने से दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है जो पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। इस मौके मधु राय, शहर अध्यक्ष मुगलसराय रामजी गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला, रजनी पांडेय, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद, शशिनाथ उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, अरुण द्विवेदी, राहुल सिंह, शाहिद तौसीफ, तरुण पांडेय, रमेश बिंद, कुलदीप वर्मा, नवीन पांडेय, जुगल किशोर, राममूरत गुप्ता, प्रेम चंद्र गुप्ता, राधेश्याम यदुवंशी, अनिल श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, अविनाश विश्वकर्मा, किरण श्रीवास्तव मौजूद रहे।

उपचुनावः सिंकदरपुर से बीडीसी निर्वाचित हुए नंदकिशोर पटेल,मेढ़ान की प्रधान बनी मंजू देवी

मेढ़ान से मंजू देवी व चांदपुर से प्रधान निर्वाचित हुए राकेश कुमार यादव

चंदौली। जिले के चकिया ब्लाक के सिकंदरपुर सीट से प्रतिष्ठापरक बीडीसी चुनाव में डा. नंदकिशोर पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी नाजनीन बानो को 188 मतों के अंतर से हराया, वहीं उतरौत सीट पर काजल मौर्या ने बाजी मारी है। सिकंदरपुर सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी के क्षेत्रीय नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह सहित बीजेपी के कई पदाधिकारी और ब्लाक प्रमुख तक ने गांव में जाकर प्रचार किया, लेकिन किसी का जादू मतदाताओं पर नहीं चल सका। बताते हैं कि उपचुनाव में जिले भर में बीडीसी की 3 सीटों पर पहले को निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।

क्षेत्र पंचायत सीट पर कांटे की टक्कर में सिकंदरपुर सीट से डा. नंद किशोर पटेल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी नाज़नीन बानो को 188 वोटों से हरा दिया। डा.नंदकिशोर पटेल को 562 वोट मिले जबकि नाज़नीन बानो को 374 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं उतरौत क्षेत्र पंचायत सीट से काजल मौर्या ने संयुक्ता मौर्या को 158 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। काजल मौर्या को 509 तथा दूसरे नंबर की प्रत्याशी को 351 मत प्राप्त हुए।

चंदौली के मेढ़ान गांव में प्रधान पद के उपचुनाव में मंजू देवी ने निकटतम प्रतिद्वंदी धनंजय को 391 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार चांदपुर में राकेश कुमार यादव ने चुनाव जीतकर प्रधान बने। उन्होंने सुशीला देवी को 10 वोट से हराया। राकेश को 719 और सुशीला को 709 मत मिले। 29 मतपत्र निरस्त मान लिए गए। ब्लाक मुख्यालयों पर मतों की गिनती का क्रम सुबह से ही शुरु हो गया था। दोपहर तक परिणाम आ गए। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। आरओ ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया।

चंदौली मौसम परिवर्तन होते ही बढ़ी कोरोना मरीजो की संख्या, 13 मिले पोजटिव


चन्दौली। मौसम परिवर्तन होते ही जनपद में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ गयी है। गुरुवार को जिला अस्पताल में जांच कराने आये 13 व्यक्तिओ का रिपोर्ट पोजटिव मिला। जिसमे 9 पुरुष व 4 महिलाएं सामिल है। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। जो ब्लाक शहाबगंज, बरहनी, चकिया, धानापुर, चन्दौली के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर की कार्यवाही की जा रहीं है। वही 2 व्यक्ति के स्वस्थ हो कर घर चले गए है। जिले में कोविड जॉच के लिए कुल 1169 नमूने संग्रहित किये गए। जिला अस्पताल में कोविड के कुल 18168 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 27 है। अब तक 17758 लोग स्वस्थ्य हो चुके है।

जायसवाल क्लब चन्दौली के जिलाध्यक्ष बने नारायण दास

चंदौली। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल की संस्तुति पर नारायण दास जायसवाल को चंदौली जनपद में क्लब के संचालन का दायित्व सौंपा है। गुरुवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंदौली जायसवाल क्लब के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नारायण दास जायसवाल को नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही क्लब को सशक्त बनाने व जायसवाल समाज को संगठित बनाए रखने का दायित्व सौंपा।

इस दौरान जायसवाल क्लब के संरक्षक एवं मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि एकता में ताकत होती है जो आज संगठित है वह सशक्त है। समाज में व्याप्त बिखराव को दूर कर सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास होना चाहिए। जिलाध्यक्ष नारायण दास जायसवाल ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास होगा। समाज को शिक्षित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसे लेकर जल्द ही क्लब के सदस्यों के विचारों व सुझावों को सुना जाएगा और उसे अमल में लाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, विजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे

चंदौली आधी पानी मे भरभराकर कर गिरा घर का दीवाल मची चीखपुकार, आधा दर्जन घायल

पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुर पुर गावं के मलहिया बस्ती मे बुधवार की देर रात आधी पानी मे तेज हवा और बारिश के चलते दीवाल गिरने से दो परिवार के बच्चे सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मच गई। तेज़ आवाज सुनकर घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को बाहर निकाला और उनको निजी चिकित्सक में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया।
दसरल बहादुर पुर गांव में कल्लू 60 वर्ष मजदूरी कर खपरैल के घर मे अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते हैं। बुधवार की देर रात तेज़ आधी पानी मे उनके घर के बगल में लगे बांस के पेड़ रगड़ खा कर घर का दीवाल भरभराकर कर गिर गया। जिसमें अंदर सो रहे परिवार के बच्चे सहित आधा दर्जन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दुर्घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में घटनास्थल पर पहुचे ग्रामीणों में तत्काल घायल रिया 4 वर्ष, आलोक 3 वर्ष प्रभावती 35 वर्ष, संगीता 25 वर्ष राजवीर 3 वर्ष, तूफान 5 वर्ष, को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों नेप्राथमिक उपचार कर सभी को घर भेज दिया।
इस बाबत चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता नें बताया कि घर के बगल में बॉस के पेड़ है। जिसको कटवाया जाएगा। इससे आगे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।

चंदौली गांव में सुख समृद्धि के लिए होता सर फोड़ने की प्रथा, दो गांवों के महिलाएं व पुरूष मारते हैं ईट पत्थर

चहनियां। नागपंचमी के अवसर पर क्षेत्र में सर फोड़ने की एक ऐसी परम्परा होती है। ,जिसके बारे में सुनते ही रौंगटे खड़े हो जाते है। इस परम्परा का निर्वहन करने के लिए बकायदे दोनो गांव बिसुपर महुआरीखास में तैयारी सुबह से ही शुरू हो जाती है। इस परंपरा को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद रहती है। यह परम्परा दोनों गांवो के बीच वर्षों से चली आ रही है। नाग पंचमी के दिन सुबह ही दोनो गांव की महिलाये व पुरुष अपने अपने गांव के मंदिरों पर इकट्ठा हो जाते है। कार्यक्रम से पहले विधवत पूजा पाठ करके कजरी गीत का आयोजन करती है। जो देर दोपहर तक चलता है। शाम करीब 4 बजे के बाद दोनो गांव की महिलाये व पुरुष दोनों गांवो के बीच नाले पर इकट्ठा होती है । दोनो गांव की महिलाओं की तरफ से फूहड़ गाली गलौज जो परम्परा का हिस्सा है। शुरू होता है । गाली ऐसी की देखने वाले भी शर्म से सर झुका लेते है। यह गाली दोनो तरफ से पुरुषों को उकसाने के लिए होती है। फिर शुरू होता है ईट पत्थर फेंकने का दौर यह तब तक चलता है जब तक दोनो तरफ से किसी के सर से खून न निकल जाये । पहले काफी लोग चोटहिल हो जाते थे। इसमे सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मी भी घायल हो जाते थे। किन्तु अब इसे थोड़ा कम कर दिया गया है। पिछले बार बिसुपुर मे महायज्ञ कराने आये सन्त लक्ष्मी प्रपत्र जीयर स्वामी के मना करने पर एक दो वर्ष इस परंपरा को केवल कजली तक ही सीमित कर दिया गया था। किन्तु यह परंपरा पुनः शुरू हो गया। इसे देखने के लिए हजारो की संख्या में लोग नाले पर इकट्ठा होते है। बिसुपुर के चंदन तिवारी,डॉ0 बिंध्याचल तिवारी ,महुआरीखास गांव के दीपक कुमार सिंह ,प्रधान सतेन्द्र सिंह का कहना है कि दोनो गांव में यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। सब कुछ पूजा पाठ,कजली गीत आदि होता है। किन्तु सर फोड़ने की परम्परा मात्र दो चार तक ही सीमित हो गयी है । जबकि पहले कई लोगो का सर फट जाता था । यह परम्परा गांव में सुख समृद्धि के लिए होता है ।

चंदौली दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की कठोर कारावास, दस हज़ार जुर्माना


चंदौली। विशेष न्यायाधीश पास्को अधिनियम राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी बरफी हरिजन को 12 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं 10 हज़ार रुपया जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का फैसला सुनाया।
अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने तर्क प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इलिया थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने 25 मार्च 2017 को इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि उसकी पुत्री 24 मार्च 2017 की रात करीब सवा एक बजे घर के बाहर शौच करने गई थी। इस दौरान गांव के ही बरफी हरिजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात उसकी लड़की ने घर आकर रोते हुए अपनी मां से बतायी। उसके मां के शोरगुल मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इस घटना के पहले भी आरोपी उसकी लड़की पर गलत नीयत रखता था। इस बाबत उसके परिजनों से शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में धारा-376 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश पास्को अधिनियम की अदालत में हुई। इस दौरान विशेष न्यायाधीश ने आरोप सिद्ध होने पर धरा 4 (1) पास्को अधिनियम में आरोपी बरफी हरिजन को 12 साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Chandauli
clear sky
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
52 %
0.3kmh
0 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Verified by MonsterInsights