26 C
Chandauli
Saturday, October 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 510

पचपरा की पंचायत सहायक गायब, विकास कार्य प्रभावित

ग्राम सचिव के नोटिस देने के एक माह बाद भी नहीं दिया जवाब

Young Writer, शहाबगंज। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को सुचारू रुप से चलाने के लिए शासन द्वारा पंचायत सहायक की नियुक्ति की गयी है। प्रशिक्षण देने के बाद इनकी नियुक्ति पंचायत भवन पर की गयी। नियुक्ति के पश्चात इनके मानदेय भी हर महीने दिया जा रहा है। पंचायत सहायकों कार्य राज्यवित्त, केन्द्रीय वित्त, मनरेगा द्वारा किये जा रहे कार्यों की संपादन कराना। इनके अलावा जाति, निवास, कुटुम्ब रजिस्टर का नकल, जाब कार्ड बनाने की जिम्मेदारी पंचायत सहायकों की है। वहीं नियुक्ति के कुछ दिनों के बाद ही कुछ पंचायत सहायक कार्य में लापरवाही दिखाने लगे है। इसी तरह का नजारा विकास खण्ड शहाबगंज के पचपरा गांव में देखने को मिला। गांव में नियुक्त पंचायत सहायक संगीता देवी 25 अप्रैल से ही अपने नियुक्ति स्थल से गायब है। शिकायत मिलने पर सचिव अनिल पटेल ने 30 अप्रैल को पंचायत कार्यालय पहुंचकर रजिस्टर का अवलोकन किया। उसके बाद उन्होंने पंचायत सहायक को नोटिस जारी किया। बावजूद इसके अभी तक नोटिस का जवाब पंचायत सहायक द्वारा नहीं दिया गया और ना ही कार्य स्थल पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन ही उक्त पंचायत सहायक द्वारा किया जा रहा है। ऐसी दशा में गांव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बालिकाओं को शिक्षा देकर बनाए शिक्षित व सशक्तः अजीत सोनी

भदलपुरा बस्ती में चित्रकारी प्रतिभोगिता में हिस्सा लेती बालिकाएं।

मझवार व भदलपुरा बस्ती में सामुदायिक बैठक व चित्रकारी का हुआ आयोजन

Young Writer, चंदौली। नीति आयोग सहयोगी संस्था पीरामल फॉउंडेशन व जन सहयोग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को चंदौली ज़िले के अतिपिछड़े व मलिन बस्ती मझवार व भदलपुरा में किशोरी बालिकाओं के स्कूल वापसी पर सामुदायिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, गुणवत्तापरक शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य के संदर्भ में जागरूक करना है। साथ ही समुदाय को भी शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वह किशोरी व बालिकाओं के प्रति चली आ रही रूढ़ीवादी सोच से बाहर निकले व उनके विकास में महती भूमिका अदा करे।

इस दौरान किशोरियों ने स्कूल वापसी, उनके स्वास्थ्य व स्वच्छ वातावरण विषय पर चित्रकारी कर पूर्वाग्रहों को तोड़ने का संदेश दिया। इसके साथ ही किशोरियों व समुदाय ने मानव श्रंखला बना निरतंर विद्यालय जाने व अपने आसपास की बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने व पर्यावरण को संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई। अभिभावकों को प्रेरित व जागरूकत करते हुए जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि आज किशोरियां, युवतियां व महिलाएं सभी क्षेत्र में अपने हौसले व हुनर का परचम लहरा रही हैं। हाल ही में जारी संघ लोक सेवा आयोग के नतीजों में शीर्ष तीन स्थानों पर युवतियों का होना इसका प्रमाण है। लिहाजा बालिकाओं को प्राथमिकता शिक्षा प्रदान कर उनके बुनियादी शिक्षा के स्तर को सशक्त व मजबूत बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार और पीरामल फाउंडेशन के मुकेश सिंह, दिलीप सिंह व अन्य अभिभावक व समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

निशा यादव को न्याय दिलाने तक जारी रहेगी लड़ाईः युनूस सलीम

निशा यादव को न्याय दिलाने के लिए बिछियां धरनास्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे लोग।

Young Writer, चंदौली। प्रशासन चाहे जो भी तरीका अपना ले निशा यादव को न्याय दो संघर्ष मोर्चा का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। हम सभी मिलकर संघर्ष को लगातार आगे बढ़ाते जाएंगे। उक्त बातें बुधवार को अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल के 19वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे भाकपा(माले) कार्यकर्ता यूनुस सलीम ने कहीं।
भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ग्राम सूचना मंत्री कैलाश नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर अब तक जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी अधिकारी के वार्ता के लिए न आना उनकी संवेदनहीनता को दिखाता है जिससे पूरे जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों भूख हड़ताल पर बैठे हरिशंकर विश्वकर्मा, रामकिशुन राम तथा नंदलाल को इंकलाबी नौजवान सभा राज्य सह सचिव कामरेड ठाकुर प्रसाद तथा भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के जिला युवा उपाध्यक्ष रंजक सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया। अगले 48 घंटे के लिए भाकपा(माले)कार्यकर्ता यूनुस सलीम व भारतीय किसान यूनियन(टिकैत)के साथी कैलाश नाथ श्रीवास्तव को भूख हड़ताल पर बैठाया। निशा यादव को न्याय दो संघर्ष मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि हम इस आंदोलन को गांव-गांव लेकर चलेंगे और प्रशासन को हत्यारे पुलिस कर्मियों को जेल भेजने पर मजबूर करेंगे। भूख हड़ताल स्थल पर भाकपा (माले) राज्य सचिव सुधाकर यादव भी पहुंचे। संघर्ष मोर्चा सह संयोजक तथा भाकपा(माले)जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि अगर जिला प्रशासन अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल को अनसुना करके सोचता है तो आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय बड़ी गोलबंदी की जाएगी। भूख हड़ताल स्थल पर रामदुलार बिंद, विजयी राम, अनीता, नंदलाल, सपना कुमारी, संदीप पांडेय, तूफानी गोंड, प्रेम शंकर सिंह सहित तमाम लोग बैठे रहे।

तिलकोत्सवः आर्केस्टा को लेकर बवाल–मारपीट, वृद्धा की मौत

बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में मृतक के घर शोकाकुल महिलाएं।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में मंगलवार की देर रात सुभाष पासवान के घर तिलक समारोह में आर्केस्टा के दौरान मारपीट हो गई। इस घटना में 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। पुलिस ने पांच नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है।

बताते हैं कि अमिलाई गांव में सुभाष यादव के पुत्र योगेश पासवान का तिलक था। जिसमें मुन्ना पासवान निवासी सिकरौली, भभुआ बिहार से तिलक चढ़ाने आये थे। तिलक समारोह बीतने के पश्चात लड़का पक्ष द्वारा आर्केस्टा का आयोजन था। आर्केस्टा में गांव के ही दलित बस्ती के दर्जनों लोग शामिल थे। कुछ देर बाद दलित बस्ती के लोग नर्तकियों को पैसा थमाने के दौरान बदतमीजी करने लगे। जिसपर तिलक समारोह में आये रिश्तेदारों व परिजनों ने मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गये। कुछ लोगों के समझाने पर वे मान गये। किन्तु कुछ ही देर बार लाठी-डंडे व रॉड से लैस होकर आर्केस्टा में बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान वहां जमकर मारपीट होने लगी, जिससे आर्केस्टा में अफरातफरी मच गयी। बीच बचाव करने आयी दादी राधिका देवी को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही गांव के चौकीदार 60 वर्षीय कन्हैया पासवान, रिश्तेदार 55 वर्षीय बनारसी पासवान, 45 वर्षीय लाल बहादुर पासवान, 70 वर्षीय अमरदेव पासवान भी घायल हो गये। जिसमे चौकीदार की हालत गम्भीर है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। उपद्रवियों ने तिलक समारोह में तिलक चढ़ाने आये रिश्तेदारों की आधा दर्जन कार व बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नही हमलावर घर पर भी हमला बोल दिए। महिलाये व रिश्तेदार घर मे भागकर जान बचायी। दूसरी आर्केस्टा कलाकार रात में ही अपना सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने बलुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुचकर स्थिति को काबू में किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमे एक अभियुक्त को पुलिस हिरासत में ले लिया है। इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह गैर इरादतन हत्या का मामला मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।
इनसेट—-
मातम में बदली तिलक की खुशियां

चहनियां। अमिलाई गांव में तिलक समारोह तब मातम में बदल गया। जब योगेश पासवान की दादी की लाठी से मारपीट कर हत्या कर दी गयी। पूरे रिश्तेदार मायूस होकर घर लौट गये। परिजनों में हाहाकार मच गया।

चंदौली पुलिस ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान,आधा दर्जन वाहनों को किया सीज

चंदौली। मुख्यालय स्थित मझवार स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया इस दौरान पुलिस ने सड़क पर अवैध ढंग से खड़े आधा दर्जन ऑटो का चालान कर दिया और चेतावनी दिया कि पुनः सड़क किनारे अवैध ढंग से वाहन खड़ा करने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
इस दौरान कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे अवैध ठंग से खड़े डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में छः डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया गया है। आगे भी अभियान चलाकर सड़क पर चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा

जर्जर पुलिया मरम्मत के अभाव में बनी जानलेवा

ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व डीएम से लगाई मरम्मत की गुहार

कमालपुर। धानापुर व बरहनी ब्लाक को जोड़ने वाली रैथा चिलबिली-गोपालपुर भैसोर मार्ग स्थित अगहरबीर बहुरिया नदी पर बनी पुलिया वर्तमान में जर्जर होकर जानलेवा हो गयी है। स्थिति यह है कि उक्त पुलिया कभी भी पानी के तेज बहाव में धराशाही हो सकती है। ऐसे में किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कमालपुर-धीना पक्की सड़क से रैथा, चिलबिली, गोपालपुर, भैसौर को जोड़ने वालेमार्ग में पड़ रही अगहरबीर बहुरिया नदी पर बनी पुलिया के पाए ईंट निकलने के साथ ही नींव की मिट्टी बह जाने क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उक्त पुलिया से दर्जनों गांवों का सम्पर्क है लोग इसी पुलिया से पार होकर अपनी खेती बारी का कार्य भी करते हैं। यही पुलिया बिकास खण्ड धानापुर व बरहनी के गांवों को जोड़ती है। इस पुलिया का निर्माण सन् 1978 में हुआ था उसी समय इस पुलिया का कार्य भी आधा अधूरा करके छोड़ दिया गया था। सुबाष मौर्य निवासी रैथा जिनका इस पुलिया से सटी छावनी भी है कार्तिक महीने में आवंला पेड़ के नीचे भोज का आयोजन था। वर्तमान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह उक्त भोज में शरीक होकर उक्त जर्जर पुलिया की तरफ ग्रामीणों ने विधायक का ध्यान आकर्षित कराया था देखकर पुलिया नवनिर्माण का आश्वासन भी दिए थे लेकिन इस जर्जर पुलिया का अबतक नवनिर्माण नहीं कराया गया। यह पुलिया वर्तमान में ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है कि किसी दिन किसी अनहोनी घटना से इनकार नही किया जा सकता। ग्रामीणों में सुभाष मौर्य, यशवंत मौर्य, रामराज कुशवाहा, रामसिंगार मौर्य, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, नरायन श्रीवास्तव, श्याम देव बिंद, रामहरि, रंजीत यादव, रामाश्रय, प्यारे लाल इत्यादि लोगों ने सांसद चंदौली डा महेंद्रनाथ पांडेय, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराकर अविलम्ब अगह बीर बहुरिया नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। 

ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव से लगी आग, आपूर्ति रही ठप


पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी के समीप सोमवार की देर रात ट्रांसफार्मर से तेल रिसने के कारण आग लग गया।इससे आस पास मौजूद घरों में हड़कंप मच गया। लोगो ने तत्काल उसकी इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। घटना स्थल पर पहुचे फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल बिजली विभाग में फोन कर सप्लाई कटवाई औऱ लोगो की सहायता से कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे लोगो ने राहत की सांस ली।
इन दौरान वहा मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रांसफर में तेल रिसाव के कारण आग लगी है। अगर समय से फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू नही पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था।

10 दिवसीय ओडीओपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

सहायक प्रबंधक ने चयनित प्रशिक्षुओं में बांटी पाठ्य सामग्री

चंदौली। एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक विजय कुमार द्वारा पाठ्य सामग्री वितरित किया गया। 

इस दौरान उन्होंने परम्परागत कारीगरों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना-एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे कारीगरों की आर्थिक समृद्धि के लिए उनको तकनीकी, सैद्धान्तिक व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गयी है तथा अपने व्यवसाय में तकनीकी गुणवत्ता में सुधार तथा उचित मूल्य के लिए बाजार से सीधे जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। सरकार द्वारा ट्रेडवार टूल किट प्रदान किया जाएगा, जिससे परम्परागत कारीगरों की आर्थिक स्थिति सुधारी जा सकेगी। साथ ही व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिनन ऋण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुद्रा ऋण में लाभान्वित किया जाएगा। बैंकिंग सुविधा तथा बैंकों के साथ जोड़कर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से सीधा जोड़ा जाएगा। उद्यमिता विकास संस्थान के जिला समन्वयक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। बताया कि अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी, सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस अवसर पर राम मनोहर, मास्टर ट्रेनर मान्यती विश्वकर्मा, किरन द्विवेदी, अवधेश कुमार, श्रीकांत, सुनील कुमार, राहुल तिवारी, सतीश कुमार, शिखा, नेहा कुमारी आदि उपस्थित रहे।

भाजपा ने गरीबों का कल्याण कर उनका जीवन स्तर सुधाराः डा.महेंद्रनाथ पांडेय

कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम व सीएम के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

चंदौली। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह की मौजूदगी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र सहित समस्त विकास खंडों में किया गया। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 

केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर रही है जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकार सेवा, सुशासन एवं लोक कल्याण के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के तहत देश भर के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक धनराशि का डिजिटली स्थानांतरण किया गया। इससे जनपद के 157550 किसान प्रधानमंत्री किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त प्राप्त कर लाभान्वित हुए। केंद्रीय मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैंक सखियों को साड़ी वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के चिन्हित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाभी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उज्जवला योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि एवं अन्य योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल व प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

चंदौली पंखे से लटकता मिला सब्जी व्यापारी का शव, मची सनसनी


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मस्तलाज गली में मंगलवार को एक सब्जी व्यापारी का बंद कमरे में फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।

मुगलसराय निवासी सब्जी व्यापारी अशोक जायसवाल 55 वर्ष अशोक मस्तलाज गली में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। आस पास की लोगों की मानें तो अशोक का पहले पीडीडीयू नगर में मकान था।लेकिन कर्ज चुकाने में बिक गया। आर्थिक तंगी उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। इसकी वजह से घर में आएदिन कलह भी होती थी। मंगलवार की सुबह परिजन उनके कमरे में गए को पंखे से रस्सी के सहारे उनका शव लटकता देख सन्न रह गए। घटना के बाद पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजन सदमे में हैं।

Chandauli
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
62 %
1kmh
6 %
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights