25 C
Chandauli
Saturday, October 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 511

सीआरपीएफ जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सीआरपीएफ जवान श्याम सुंदर गुप्ता के शव के पास विलाप करते परिजन।

Young Writer, नौगढ़। मृत सीआरपीएफ जवान श्यामसुंदर गुप्ता का पार्थिव शरीर सोमवार को देर शाम पैतृक गांव मझगांवा पहुंचा। सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ सीआरपीएफ जवान के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा था। सीआरपीएफ उपनिरीक्षक पन्नालाल के नेतृत्व में पार्थिव शरीर को मिजोरम से बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचा। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों के साथ शव को मझगावां गांव लाया गया, जहां पर पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन रघुराज, थानाध्यक्ष नौगढ दीनदयाल पांडेय व चकरघट्टा थाना प्रभारी अलख नारायण सिंह ने मृत जवान को अंतिम बिदाई दिया।
विदित हो कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव निवासी लक्ष्मी गुप्ता का पुत्र श्यामसुंदर गुप्ता सीआरपीएफ 158 बटालियन मिजोरम मे तैनात था। जिसकी रविवार को रात में कैंप की निगरानी ड्यूटी लगी थी, जहां पर इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद साथियों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसके मौत की पुष्टि की। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना की जानकारी परिजनों को मोबाइल फोन पर दिया। जिसके बाद मृत सीआरपीएफ जवान के घर में कोहराम मच गया। माता निर्मला देवी बार-बार गश खाकर गिर पड़ जा रही मृतक जवान की पत्नी प्रीति देबी के करूण क्रन्दन से मौजूद हर आंखें नम हो जा रही है। पिता लक्ष्मी गुप्ता व छोटा भाई दीपक बदहवास हाल में कुछ भी बोल पाने में अक्षम हो रहे हैं। सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचने के बाद मझगांवा स्थित जवान के घर गम और मातम का माहौल रहा और वहां मौजूद लोगों ने नम आंखों से जवान श्यामसुंदर गुप्ता को अंतिम विदाई दी।

मुठभेड़ के बाद अलीनगर पुलिस ने 79 गौवंश के छह तस्करों को दबोचा

अलीनगर थाने में पकड़े गए तस्करों संग पुलिस टीम।

रेवसा के पास अलीनगर थाना पुलिस व पुलिस तस्करों में हुई मुठभेड़‚ आधा दर्जन असलहा बरामद

Young Writer, चंदौली। जुर्म व जरायम के रोकथाम के मद्देनजर सक्रिय अलीनगर पुलिस की सोमवार की रात असलहों से लैस पशु तस्कारों से मुठभेड़ हो गयी। उक्त मुठभेड़ में पुलिस ने घेरकर छह तस्करों को दबोच लिया। साथ ही चार वाहनों पर लादे गए 79 मवेशी बरामद किए, जिसमें दो मृत अवस्था में मिले। इसके अलावा पुलिस को तस्करों के पास से आधा दर्जन असलहा व जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए सभी तस्कारों को सम्बन्धित धाराओं में निरूद्ध कर जेल भेज दिया। उक्त प्रकरण का थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम ने मंगलवार को थाने में खुलासा किया।
इस बाबत उन्होंने बताया कि गोवंश की तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति के तहत प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अपराध नियंत्रण हेतु अलीनगर थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनारस की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति रेकी करते हुए आ रहे हैं जिनके पीछे एक कन्टेनर यूपी 77 एएन 4903 व दो ट्रक संख्या क्रमशः यूपी 65 सीटी 9862 व यूपी 44टी 4906 तथा एक डीसीएम 407 टाटा, यूपी 61 के 9725 जिसमें गोवंश लादकर वध हेतु बिहार के रास्ते बंगाल ले जा रहे हैं। सूचना के बाद हरकत में आयी पुलिस टीम ने रेवसा के पास एनएच-02 पर जाम लगाकर वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल और उसके पीछे आ रहे चार ट्रक कन्टेनर जो कि पुलिस द्वारा लगाये गये जाम में फंस गये और कोई रास्ता न देखकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में से पीछे बैठे व्यक्ति व आगे चल रहे कन्टेनर से उतरकर एक व्यक्ति बहां से बचकर भागने के प्रयास में पुलिस पार्टी पर अचानक फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस बल द्वारा घेर कर मौके पर सभी वाहनों को रोक लिया गया। पुलिस ने रात्रि 08 बजे मोटरसाइकिल व ट्रक-कन्टेनर में सवार कुल छह शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी तलाशी में 06 तमंचा, 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। कन्टेनर ट्रक की चेकिंग में कुल 77 राशि जिन्दा व दो राशि मृत गोवंश बरामद हैं।

इनसेट–––
पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण
चंदौली।
रेवसा के पास हाइवे पर पुलिस मुठभेड़ में आधा दर्जन पशु तस्कर पकड़े गए, जिसमें ओमकार यादव पुत्र भोला यादव निवासी आलमपुर थाना अलीनगर जनपद-चन्दौली, राजू यादव पुत्र अजय यादव निवासी बसन्तू की मडई थाना अलीनगर जनपद चन्दौली, गिरिश सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकेर सिंह निवासी नरायनपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर, मनोज यादव पुत्र भूल्लन यादव निवासी भेउडी संदहा चौकी चिरईगांव, थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी, सुरेन्द्र यादव पुत्र रामवचन यादव निवासी कवई पहाडपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली तथा हरिगोबिन्द पुत्र मुन्नी लाल निवासी रेउसा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल हैं।

सावधानः तम्बाकू, बीड़ी-सिगरेट के सेवन से होता है कैंसर

तम्बाकू

Young Writer, चंदौली। तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि के सेवन से कैंसर सहित तमाम बीमारियां शरीर को जकड़ लेती हैं। इनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बेहद कमजोर पड़ जाती है। तम्बाकू से उत्पन्न इसी समस्या को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पर्यावरण बचाएं थीम निर्धारित की गयी है।
सीएमओ डा. वाईके राय ने बताया कि तंबाकू एवं इससे बने पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक है। धूम्रपान करने वाले अपने साथ ही आस-पास रहने वालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्योंकि धूम्रपान करने वाले के फेफड़े तक केवल 30 फीसद धुआं पहुंचता है। बाकी 70 फीसद धुआं निकटतम लोगों को प्रभावित करता है। बीड़ी-सिगरेट पीने अथवा अन्य किसी भी रूप में तम्बाकू का सेवन करने वालों को करीब 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आने की पूरी संभावना रहती है। इसमें मुंह व गले का कैंसर प्रमुख हैं। कहा कि बीड़ी-सिगरेट व तम्बाकू छोड़ने के फायदे भी बहुत हैं। धूम्रपान बंद करने के 12 मिनट के भीतर उच्च हृदय गति और रक्तचाप में कमी आ सकती है। वहीं 12 घंटे बाद रक्त में मौजूद कार्बन मोनो आक्साइड सामान्य पर पहुंच जाएगा। जबकि दो से 12 हफ्ते में खून का प्रवाह और फेफड़ों की क्षमता बढ़ जायेगी। इस तरह जहां शरीर निरोगी रहता है। कोरोना ने एक तरह से इस आपदा को कुछ मामलों में अवसर में भी बदलने का काम किया है। एसीएमओ व गैर संचारी रोग के नोडल अधिकारी डा. हेमंत कुमार ने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 का पालन करें या जुर्माने अथवा दण्ड का प्राविधान है। इसमें अर्थदंड अथवा कारावास दोनों हो सकता है। धारा-4 के तहत सार्वजनिक स्थान जैसे सभागृह, अस्पताल, भवन, रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय, मनोरंजन केन्द्र, रेस्टोरेन्ट, शासकीय कार्यालयों, न्यायालय परिसर, शिक्षण संस्थानों, पुस्तकालय, लोक परिवहन एवं अन्य कार्यस्थलों में धूम्रपान करना अपराध है। वहीं धारा-5 के तहत तम्बाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों का पालन न करने पर 200 रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
इनसेट…
अपने आसपास न करने दें धूम्रपान
चंदौली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डा. अभिषेक सिंह ने बताया कि अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं। लेकिन आपके आसपास कोई धूम्रपान करता है तो यह धुआं सिगरेट न पीने वाले के फेफड़ों में पहुंच जाता है। सेकंड हैण्ड स्मोकिंग का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव बच्चों और गर्भवतियों पर होता होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में लगभग 12 लाख लोगों की मृत्यु की वजह सेकंड हैण्ड स्मोकिंग है। इसलिए आज से ही संकल्प लें कि हम धूम्रपान एवं तम्बाकू उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे। अपने बच्चों एवं समाज को तम्बाकू से दूर रखेंगे।

नौगढ़ः एम्बुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा संग परिजन एवं एंबुलेंस कर्मी।

Young Writer, नौगढ़। क्षेत्र के पंडरिया निवासी दीपक की पत्नी सुनीता को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस सेवा को फोन से सूचना दी। परिजन एंबुलेंस से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे कि अचानक रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा बढ़ गयी। ऐसी स्थिति में आनन-फानन में तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस कर्मियों ने एंबुलेंस में मौजूद उपकरण की सहायता से गांव के समीप रोककर सुरक्षित प्रसव कराया। क्षेत्र में एंबुलेंस कर्मी पायलट धीरेन्द्र कुमार तथा ईएमटी संदीप कुमार के सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है। प्रसव के तत्पश्चात एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा बच्चा को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद दोनों सुरक्षित बताया।

सीआरपीएफ जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली

नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव निवासी सीआरपीएफ जवान श्यामसुंदर गुप्ता ने रविवार को अर्धरात्रि मे अपनी इंसास राइफल से ड्यूटी स्थल पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव निवासी लक्ष्मी गुप्ता का पुत्र श्यामसुंदर गुप्ता सीआरपीएफ 158 बटालियन मिजोरम मे तैनात था। जिसकी रविवार को रात में कैंप की निगरानी ड्यूटी लगी थी, जहां पर इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद साथियों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसके मौत की पुष्टि की। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना की जानकारी परिजनों को मोबाइल फोन पर दिया। जिसके बाद मृत सीआरपीएफ जवान के घर में कोहराम मच गया। माता निर्मला देवीबार बार गश खाकर गिर पड़ जा रही मृतक जवान की पत्नी प्रीति देबी के करूण क्रन्दन से मौजूद हर आंखें नम हो जा रही है। पिता लक्ष्मी गुप्ता व छोटा भाई दीपक बदहवास हाल में कुछ भी बोल पाने में अक्षम हो रहे हैं। वहीं मृतक जवान का एकलौता पुत्र टकटकी लगाए हुए था। 

चंदौली। नेशनल हाईवे पर पिता पुत्री को ट्रक ने मारी टक्कर,पिता के सामने ही पुत्री ने तोड़ा दम

चंदौली अलीनगर क्षेत्र के गनख़्वाज़ा एआरटीओ ऑफिस के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवती की मौत हो गयी मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते हैं कि धुरिकोर्ट गांव निवासी जोगेंद्र राम अपने पुत्री रौशनी 18 वर्ष के साथ मोपेट से से मुगलसराय किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वो गनख़्वाज़ा गांव के समीप पहुचे की ट्रक ने किसी वाहन से पास लेने में जोरदार टक्कर मार दिया।घटना में रौशनी की मौक़े पर ही मौत हो गयी। वही जोगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी।वही रौशनी के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

प्रशिक्षण से कारीगरों के व्यवसाय में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से आएगा तकनीकी सुधार ,

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत छह दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत संचालित हलवाई, लोहार, कुम्हार, राज मिस्त्री ट्रेड का छह दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के वरिष्ठ लिपिक शम्भू सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों में प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त द्वारा परम्परागत कारीगरों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना-विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 29 मई 2022 तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इससे कारीगरों की आर्थिक समृद्धि के लिए उनको तकनीकी, सैद्धान्तिक व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गयी है तथा अपने व्यवसाय में तकनीकी गुणवत्ता में सुधार तथा उचित मूल्य के लिए बाजार से सीधे जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

सरकार द्वारा ट्रेडवार टूल किट प्रदान किया जाएगा, जिससे परम्परागत कारीगरों की आर्थिक स्थिति सुधारी जा सकेगी। साथ ही व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिनन ऋण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुद्रा ऋण में लाभान्वित किया जाएगा। बैंकिंग सुविधा तथा बैंकों के साथ जोड़कर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से सीधा जोड़ा जाएगा। यूपिको के जिला समन्वयक रामचंद्र द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। बताया कि अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी, सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस अवसर पर राम मनोहर, श्रीकान्त, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, राहुल तिवारी, सतीश कुमार, शिखा, मान्यती विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

चंदौली पुरानी बाजार में दुकानदारों को पुलिस की चेतावनी, दुकान के बाहर दिखा अतिक्रमण तो होगी कार्यवाही


चंदौली। नगर के पुरानी बाजार में दुकान के बाहर लगा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही दुकानदार धड़ाधड़ अपनी दुकान का सामान अंदर रखने लगे। पुलिस ने चेताया कि बाजार के सड़क पर दोबारा अतिक्रमण करने पर दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा।
बता दे कि नगर के पुरानी बाजार में लंबे अरसे से दुकानदार दुकान के बाहर अतिक्रमण कर रहे है।वही दुकानदारों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद है। जिसको लेकर पुरानी बाजार में जबरदस्त अतिक्रमण व्याप्त है। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने काफी आगे सड़क तक सामान को फैला रखा है। वहीं ठेले वाले रास्ता घेर कर खड़े रहते हैं। नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण की वजह से राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से बाजारों में राहगीरों को जाम में फंसा रहना पड़ता है।

दुकान के बाहर रखे सामान को अंदर करवाते कस्बा इंचार्ज


कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। अगर दुकानदार अतिक्रमण करना बंद नहीं किया तो सभी दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही दुकानों के आगे ग्राहकों की बाइक खड़ी रहती हैं। जिनकी वजह से जाम लगता है। कस्बा इंचार्ज ने बाइक स्वामियों से कहा है कि वह बाजार में खरीदारी करने आए तो बाइकों को साइड में ख़डी करें।

चंदौली संदिग्ध परिस्थिति में युवकों की मौत दूसरे ने खाया विषाक्त पदार्थ,हालत गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली के नगर स्थित गंगा रोड निवासी संजय चौरसिया का 19 वर्षीय वैभव चौरसिया रविवार को संदिग्ध परिस्तिथि में घर के कमरे में मृतक अवस्था में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वह कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शनिवार की रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। वहीं परिजन भी दूसरे कमरे में सोने चले गए। सुबह परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह मृत पाया गया। वही दूसरी तरफ
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के परासी खुर्द में विषाक्त पदार्थ खाने से अजय 18 वर्ष की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों वाराणसी रेफर कर दिया। बताते हैं कि परासी खुर्द निवासी अजय कुमार अपने दादा से ₹100 की मांग कर रहा था दादा ने ₹100 नहीं दिए तो वक्त किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके उसकी हालत बिगड़ गई जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जाता है कि पिता की मौत हो चुकी है।

चंदौली।नेशनल हाईवे पर ट्रक की जद में आया युवक,हालत गंभीर


चंदौली नगर के चंदौली मझवार स्टेशन के समीप ट्रक की चपेट ने आने एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आप पास के लोगो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुचे सदर कोतवाल संतोष सिंह ने घायल युवकों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते है कि काटा गांव निवासी पप्पू 30 वर्ष केशव पुर अपने मामा के घर रहकर मिट मंडी में काम करता था। देर रात दुकान बंद कर के पुरानी बाजार में किसी काम से जा रहा था तभी नेशनल हाईवे पार करते समय तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वो सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पहुचे सदर कोतवाल संतोष सिंह ने तत्काल घायल युवक को अपने पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंता जनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Chandauli
few clouds
25 ° C
25 °
25 °
65 %
1kmh
15 %
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights