चंदौली। भाजपा के राज्यसभा के लिए छह नामों की सूची जारी कर दी है । इसमें चंदौली निवासी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह का नाम भी शामिल है । इन सभी सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय है। बताते हैं कि दर्शना सिंह बरहनी ब्लाक के धीना थाना अंतर्गत चखनियां गांव की रहने वाली हैं। दर्शना सिंह पिछले लगभग एक दशक से भाजपा में खासी सक्रिय हैं । महिलाओं को भाजपा से जोड़ने में इनकी बड़ी भूमिका रही । अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जनपद के भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में की । इसके बाद इन्हें क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई । बाद में कद और बढ़ा तो महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया । प्रदेश अध्यक्ष के बाद महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई । अब पार्टी ने इन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है।दर्शना सिंह का मायका जौनपुर है जबकि ससुराल धीना क्षेत्र के चखनियां में है। सूची में नाम शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जिला मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है इसी का परिणाम है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को राज्यसभा की जिम्मेदारी दी जा रही है।
चंदौली।बेखौफ चोरो ने लाखों के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ,जांच में जुटी पुलिस
सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बलुआ थाना अन्तर्गत इटवा गांव में बीते शनिवार की रात को हौसला बुलन्द चोरों ने घर का ताला चटकाकर लाखों के जेवरात सहित चार हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा डायल 112 पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर जल्द ही घटना के अनावरण का भरोसा दिलाया। पीड़ित द्वारा बलुआ थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर पुलिस चौकी अन्तर्गत इटवा मथेला गांव के दयानन्द पांडेय पुत्र स्व०रामकृत पांडेय जो कि वाराणसी में रहकर प्राइवेट नौकरी करके परिवार का जीविकोपार्जन चलाते है। उनके घर में उनकी पत्नी, विवाहित बहन सहित छोटे छोटे बच्चे घर पर रहते है। प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद ये लोग छत पर सोने चले गये। सुबह उठकर देखा तो घर के सामान बिखरे पड़े थे और जेवरात आदि रखे जाने वाले बाक्स और सूटकेस गायब थे। इधर उधर खोजने पर बाक्स और सूटकेस गांव के बाहर एक खेत में टुटा पड़ा मिला और सारे सामान गायब थे। पीड़ित परिवार की महिला द्वारा डायल 112 पर सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस और चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार ने जांच पड़ताल कर जल्द ही घटना के अनावरण की बात परिजनों से कही। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका स्वयं का और उनकी विवाहिता ननद किरन के गहने जो घर में रखे थे वे सारे चले गये।जिसमें सोने के गहनों में एक नथिया, एक मांगटीका, एक चेन, 4 अंगुठी, 3 मंगलसूत्र, 2 लवंग, 2 झालर, एक बाली, एक चन्द्रमा, चांदी के गहनों में 4 पायल, एक पैजनी, एक जोड़ा हाथपलानी, दो जोड़ा छाड़ा, 8 मीना, एक जोड़ी चुड़ीला सहित चार हजार नकदी की चोरी हो गई है। वहीं पीड़ित परिवार की महिलाएं घटना बताते हुए पुलिस के सामने रोती बिलखती रही। घटना के बाद गांव के जूटे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में भी गांव के आनन्द तिवारी, मुनीर अंसारी, शंकर मौर्य सहित आधा दर्जन लोगों के घर इस तरह की घटना घटित हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा पुलिस द्वारा नही किया जा सका है तो इस घटना का भी वहीं हाल होगा।
नैनो यूरिया संयंत्र के उद्घाटन का किसानों ने देखा सीधा प्रसारण
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इफको कलोल में निर्मित नैनो यूरिया संयंत्र के उद्घाटन का शनिवार को सीधा प्रसारण मुख्यालय स्थित एफएससी नवीन मंडी परिसर में किया गया। इस दौरान अधिकारी व किसानों ने प्रधानमंत्री के सीधा प्रसारण को देखा और उनके उद्बोधन को सुना।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सहकारीता, गांव के स्वाबलंबन का बहुत बड़ा माध्यम है और इसमें आत्मनिर्भर भारत की ऊर्जा है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए गांव का आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। इसलिए बापू और सरदार साहब ने जो रास्ता हमें दिखाया उसके अनुसार हम माडल कापरेटिव गांव की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज आत्मनिर्भर कृषि के लिए देश पहले नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन करते हुए मैं विशेष आनंद की अनुभूति कर रहा हूं। अब यूरिया की एक बोरी की जितनी ताकत है, वो एक बोतल में समाहित है। नैनो यूरिया की करीब आधा लीटर बोतल, किसान की एक बोरी यूरिया की जरूरत को पूरा करेगी। कहा कि नैनो यूरिया की करीब आधा लीटर बोतल, किसान की एक बोरी यूरिया की जरूरत को पूरा करेगी। 7-8 साल पहले तक हमारे यहां ज्यादातर यूरिया खेत में जाने के बजाए, कालाबाजारी का शिकार हो जाता था और किसान अपनी जरूरत के लिए लाठियां खाने को मजबूर हो जाता था। 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने यूरिया की शत-प्रतिशत नीम कोटिंग का काम किया। इससे देश के किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलना सुनिश्चित हुआ। कहा कि भारत विदेशों से जो यूरिया मंगाता है। इसमें यूरिया का 50 किलो का एक बैग 3,500 रुपये का पड़ता है,लेकिन देश में किसान को वही यूरिया का बैग सिर्फ 300 रुपये का दिया जाता है। यानी यूरिया के एक बैग पर हमारी सरकार 3,200 रुपये का भार वहन करती है। देश के किसान को दिक्कत न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल 1.60 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी फर्टिलाइजर में दी है। कहा कि नैनो यूरिया सस्ता व अधिक कारगर के साथ पर्यावरण अनुकूल नैनो यूरिया का प्रयोग किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के लिए प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान सरोज सिंह ,मयंक सिंह ,गुड्डू चंद्रिका ,विजय सिंह, दीनानाथ ,उमेश, राजाराम, मनोज कुमार महेंद्र आदि किसान उपस्थित रहे।
नैनो यूरिया संयंत्र के उद्घाटन का किसानों ने देखा सीधा प्रसारण
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इफको कलोल में निर्मित नैनो यूरिया संयंत्र के उद्घाटन का शनिवार को सीधा प्रसारण मुख्यालय स्थित एफएससी नवीन मंडी परिसर में किया गया। इस दौरान अधिकारी व किसानों ने प्रधानमंत्री के सीधा प्रसारण को देखा और उनके उद्बोधन को सुना।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सहकारीता, गांव के स्वाबलंबन का बहुत बड़ा माध्यम है और इसमें आत्मनिर्भर भारत की ऊर्जा है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए गांव का आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। इसलिए बापू और सरदार साहब ने जो रास्ता हमें दिखाया उसके अनुसार हम माडल कापरेटिव गांव की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज आत्मनिर्भर कृषि के लिए देश पहले नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन करते हुए मैं विशेष आनंद की अनुभूति कर रहा हूं। अब यूरिया की एक बोरी की जितनी ताकत है, वो एक बोतल में समाहित है। नैनो यूरिया की करीब आधा लीटर बोतल, किसान की एक बोरी यूरिया की जरूरत को पूरा करेगी। कहा कि नैनो यूरिया की करीब आधा लीटर बोतल, किसान की एक बोरी यूरिया की जरूरत को पूरा करेगी। 7-8 साल पहले तक हमारे यहां ज्यादातर यूरिया खेत में जाने के बजाए, कालाबाजारी का शिकार हो जाता था और किसान अपनी जरूरत के लिए लाठियां खाने को मजबूर हो जाता था। 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने यूरिया की शत-प्रतिशत नीम कोटिंग का काम किया। इससे देश के किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलना सुनिश्चित हुआ। कहा कि भारत विदेशों से जो यूरिया मंगाता है। इसमें यूरिया का 50 किलो का एक बैग 3,500 रुपये का पड़ता है,लेकिन देश में किसान को वही यूरिया का बैग सिर्फ 300 रुपये का दिया जाता है। यानी यूरिया के एक बैग पर हमारी सरकार 3,200 रुपये का भार वहन करती है। देश के किसान को दिक्कत न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल 1.60 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी फर्टिलाइजर में दी है। कहा कि नैनो यूरिया सस्ता व अधिक कारगर के साथ पर्यावरण अनुकूल नैनो यूरिया का प्रयोग किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के लिए प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान सरोज सिंह ,मयंक सिंह ,गुड्डू चंद्रिका ,विजय सिंह, दीनानाथ ,उमेश, राजाराम, मनोज कुमार महेंद्र आदि किसान उपस्थि
चंदौली क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में किया गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार की शाम सीओ रामवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजारों व कस्बो में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। रात करीब आठ बजे सीओ ने कस्बे के तहसील लेकर पूरे बाजार में भ्रमण किया।इस दौरान बाजारों में गश्त करते हुए यातायात में बाधक बनने वाले प्वांइटों को चिन्हित किए। वहीं गश्त के दौरान सड़क पर लगने वाले वाहनों व ठेलों खुमाचो वालो को व्यवस्थित कराया। बाजारों में आड़े-तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगो को अवगत कराया। और व्यापारियों से मिलकर उनको सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया कहां की व्यापारी बंधु अपने दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं और उसको समय-समय पर साफ करते रहें बाजार में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें गश्त के दौरान सदर कोतवाल संतोष सिंह एसआई धर्मेंद्र शर्मा, एसआई अभिषेक प्रताप सिंह,एसआई अविनाश कुमार गुप्ता,रूपनारायण सिंह,राहुल यादव, इंद्रजीत यादव ,मौजूद रहे।
चंदौली बहन की विदाई के कुछ घंटे बाद ही चली गयी भाई की जान,परिजनों में कोहराम
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली श्मशान घाट पर स्नान करते समय गंगा में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश में जुटी थी। इसके बाद भी नहीं मिलने पर एनडीआरएफ की टीम गंगा नदी में शव को ढूंढने में जुटी है।लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका।
बताते है की वाराणसी के राजातालाब अंतर्गत जीतापुर गांव निवासी संतोष सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राज सिंह अलीनगर थाना क्षेत्र के टडिया गांव निवासी अपने मामा प्रकाश सिंह के लड़की की शादी में शरीक होने आया था। शुक्रवार को लड़की विदा होते ही दो मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर कैली गंगा घाट पर स्नान करने पहुंच गए। मौज मस्ती के दौर में अचानक पैर फिसल गया। जिससे राज डूबने लगा। डूबता देख आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वो मौत के गाल में समा गया। इसकी जानकारी होते ही मामा सहित अन्य परिजन के साथ ही आसपास के गांव के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सभी लोग गंगा में कूदकर खोजने का प्रयास किया। लेकिन कहीं अता पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी गोताखोरों के माध्यम से शव का तलाश कराया।लेकिन नहीं पता चलने पर एनडीआरएफ की टीम बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने भी देर शाम तक शव की तलाश में लगी रही।लेकिन पता नहीं चल पाया।
चंदौली एसपी सर्जिकल हॉस्पिटल में डिलेवरी के दौरान विवाहिता की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप जमकर काटा बवाल
चंदौली मुख्यलय स्थित एसपी सर्जिकल हॉस्पिटल में शुक्रवार को डिलेवरी के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गयी।परिजनों ने डॉक्टरों के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा वही मृतिका के मौत पर परिजन रोने बिलखे लगे सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल संतोष सिंह ने ने परिजनों को समझा बुझा कर किसी तरह शांत कराया।
बताते हैं कि भिखारीपुर गांव निवासी बृजेश कुमार अपनी बहन खुश्बू 22 वर्ष को डिलेवरी कराने के लिए एसपी सर्जिकल हॉस्पिटल में में भर्ती कराया था। तभी डिलेवरी के कुछ देर बाद ही खुश्बू की मौत हो गयी। भाई ने आरोप लगाया कि जब हम अपने बहन को हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। तब हमारी बहन एकदम स्वस्थ थी। डॉक्टर ने बोला कि इस को ब्लड की जरूरत है। डॉक्टर के कहने पर कुछ ही घंटे में ब्लड को उपलब्ध करा दिया गया। था लेकिन तब तक मेरे बहन की मौत हो चुकी थी हॉस्पिटल के डॉक्टर बिना पूछे मेरे बहन खुशबू को मृत हालत में ऑटो रिजर्व करके बनारस के लिए रेफर किया जा रहा थे कहां के डॉक्टरों की लापरवाही से मेरे बहन की जान गई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती
इस दौरान एसपी सर्जिकल के प्रबंधक डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि मृतिका एनीमिया की शिकार थी और उसके शरीर में 5 ग्राम ब्लड था जिसकी हालत ठीक नहीं थी इसके अलावा मृतका के डिलीवरी का समय पूरा नहीं हुआ था। जिसके चलते डिलीवरी के दौरान उसकी मौत हो गई
चंदौली बबुरी पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित एफआईआर दर्ज
चंदौली पुलिस विभाग में परेशानियां खत्म होने का नाम नही ले रही है। बबुरी थाने का ओवरलोड वाहनों से पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेते एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं एएसपी को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है।
बात दे कि बबुरी थाने के पैंथर दस्ते में तैनात दो पुलिसकर्मी गिट्टी लदे ट्रक से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। जिनका वीडियो सोशन मीडिया में जमकर वायरल हुआ। उक्त वीडियो बबुरी क्षेत्र अंतर्गत लेवा सिकंदरपुर मार्ग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। टोल टैक्स से बचने के लिए ओवरलोड वाहन चालक रास्ता बदलकर सिकंदरपुर मार्ग से होते हुए निकलते हैं। रास्ते में पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की जेब भरते हुए अपने गंतव्य को निकल जाते हैं जिसको लेकर पुलिसकर्मियों की आए दिन चांदी करती रहती है।
चंदौली छेड़खानी के मामले में आरोपी को तीन वर्ष का कठोर कारावास
चंदौली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजेन्द्र प्रसाद की अदालत में सुनवाई के दौरान गुरुवार को नाबालिक के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया। विवेष न्यायाधीश ने जुर्म शिध्य होने पर आरोपी को 3 वर्ष का कठोर कारावास व 2500 हजार का अर्थ दंड की सजा सुनाया। वही अर्थ दंड नही देने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा सुनाई।स्पेशल अधिवक्ता पॉक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने मुकदमे की पैरवी किया। बताया की चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय पुत्री जो मुखबधिर थी। उसे बिसुनपुरा गांव निवासी सुभाष वनवासी बहला फुसलाकर कर 14 मई 2019 को चार बजे भोर में जंगल की तरफ भगा कर ले गया। जब एक घंटे बाद वो वापस आयी तो परिजनों को उसने बताया कि सुभाष वनवासी पुत्र देव नारायण उसके साथ छेड़छाड़ किया है।घटना के बाद लड़की का कपड़ा फटा हुआ था। तथा उसके शरीर पर धूल मिट्टी लगा हुआ था। माँ के तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ थाना चकिया में धारा 363, 366, 354 आई पी सी 7/8 कायम किया गया। गुरुवार को सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश पास्को राजेन्द्र प्रसाद ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए धारा 363 आई पी सी में ढाई वर्ष का कठोर कारावास व दो हाज़र अर्थदंड जुर्माना धारा 366 आई पी सी में तीन वर्ष का कठोर कारावास ढाई हजार अर्थदंड जुर्माना वही जुर्माना ना देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास धारा 354 आई पी सी में दो वर्ष का कठोर कारावास व एक हज़ार का अर्थदंड जुर्माने की सजा सुनाई।
चंदौली रेलवे ट्रैक पर मिला 30 वर्षीय युवक का मिला शव,क्षेत्र में मची सनसनी
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की रात 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर अपने निजी साधन पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
घटना स्थल पर पहुचे सीओ सदर रामवीर सिंह व सदर कोतवाल संतोष सिंह ग्रामीणों से शव के बाबत जांच पड़ताल किया। औऱ शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस दौरान कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि बिछिया कला गांव के समीप एक युवक का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त की जा रही है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।











