25 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 513

चंदौली हादसा: अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे सो रहे नौ मजदूरों को रौंदा एक कि मौत,आठ घायल


चंदौली। सदर कोतवाली के कटसिला गांव के समीप गुरुवार की नेशनल हाईवे किनारे सो रहे मजदूरों को अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया। इससे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं आठ घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पांच की हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
वही घटना के बाद चालक मयवाहन सहित फरार हो गया।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करते लोग


बताते है कि क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे की एक लेन पर क्षतिग्रस्त नहर पुलिया के निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में यहां वाहनों के आवागमन के लिए वन-वे किया गया है। रूट डायवर्जन कर वाहनों को दूसरे लेन व सर्विस रोड से गुजारा जा रहा है। बुधवार की देर रात तक पुल निर्माण में सेंट्रिंग का काम करने के बाद एक दर्जन से अधिक मजदूर सर्विस रोड के किनारे सोए रहे थे। गुरुवार की भोर में अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर मजदूरों को रौंदते हुए आगे निकल गया। थोड़ी दूर आगे रास्ता बंद होने पर चालक वाहन को घुमाकर पीछे भागा। इस दौरान वाहन ने दोबारा मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में फिरोजाबाद जनपद के बल्लीपुर निवासी विपिन कुमार 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि, गंभीर रूप से घायल आठ मजदूरों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एटा जनपद के पलेतरा गांव के उमेश 35 वर्ष फिरोजाबाद के बल्लीपुर निवासी ओमवीर 33 वर्ष फिरोजाबाद के धरमपुर निवासी अजय 30 वर्ष फिरोजाबाद के बल्लीपुर के नजरू खान 34 वर्ष सिलेन्द्र कुमार40 वर्ष की हालत गंभीर देख चिकित्सक डॉ अजय सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वही तीन अन्य फिरोजाबाद के बल्लीपुर निवासी कल्यान सिंह 27वर्ष विश्व प्रताप 30 वर्ष और हाथरस जिले के गजला निवासी अलीशेर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी अंकुर अग्रवाल व सीओ सदर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गयी है।

चंदौली सावधान: सड़क किनारे अवैध ठंग से खड़े वाहनों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

चंदौली। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी द्वारा बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में लोगो को यातायात नियमों की जानकारी दिया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वाहन स्टैंडों से किसी भी प्रकार की वसूली करने वालो के खिलाफ शख्त कार्यवाही किया जाएगा। सड़क किनारे खड़े अवैध तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल कार्यवाही अमल में लाया जाए। कस्बा सहित महत्वपूर्ण स्थान अथवा विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी पर लगाये गए टीपी व सीपी एक माह तक लगातार ड्यूटी पर लगाये जायेंगे।

लापरवाही पाए जाने और कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। कहा कि कोतवाली अथवा थाना क्षेत्र में चलने वाले सभी ऑटो चालको का नंबर की सूची के साथ उनका रजिस्टर तैयार किया जाए। कहा कि चकिया तिराहे से पड़ाव चौराहे तक चलने वाले सभी बसों व बुलडोजर व अन्य वाहनों का रिकार्ड दर्ज किया जाए। वाहनों के विरूद्ध अभियोंग पंजीकृत करना अनिवार्य हैं। नगर व क्षेत्र के सभी दुकानों पर शुद्ध वातावरण के लिए गमला व डस्टबिन रखने के लिए जागरूक किया जाए। और आरक्षी को पाँच-पाँच दुकानों की देखभाल दुकानदार व ग्राहक द्वारा गंदगी न फैलाने की हिदायत दिया जाए। कार्यालय में नियुक्त सभी कर्मचारियों को भी पाँच-पाँच दुकाने दी जाए। सभी दुकानदारो द्वारा अपनी दुकान के सामने परमानेंट पेंट से रंगोली बनावाया जाए। डीडीयू नगर बाजार में लगने वाली सोमवारी बाजार अब दामोदरदास पोखरे के पास लगाई जाएगी।

नगर में चल रहे वाटिका और लान का गेट उसके प्रागण में ही रहें । सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नही किया जाएगा।

चंदौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाला जुलूस

चंदौली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले बुधवार को निशा यादव हत्या कांड में दोषियों के गिरफ्तार की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने बिछियां धरना स्थल से जुलूस निकाल कर नगर में भ्रमण किया।और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  कार्यकर्ताओं पुनः बिछिया धरना स्थल पहुच नायब तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार में बेटियो पर हो रहे अत्याचार से पूरे देश का माहौल खराब हो रहा है।घरो में बेटिया सुरक्षित नही है। आय दिन देश के बेटियो के साथ बालात्कार हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। और हत्यारे सडको पर घूम रहे है। वही सरकार हत्यारों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। कहां की बढ़ती महंगाई ने गरीब गरीबों का कमर तोड़ कर रख दिया है। गरीब और मजदूर खाने को मजबूर हो रहे हैं। और सरकार उनके घरों और दुकानों पर पर बुलडोजर चला कर तोड़  रही है। वक्ताओं ने मांग किया। कि केंद्र की सरकार तत्काल देश में ओबीसी जनगणना कराएं। और क्षेत्रों में एससी एसटी आरक्षण लागू हो व एमएसपी की गारंटी कानून बनाकर किसानों को दिया जाए ।कहां की विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा 18 अप्रैल को रैली व धरना प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम करेगी। इस दौरान अजय कुमार, शंभू, नंदलाल, जितेंद्र राही, भैरवनाथ, राजेंद्र यादव, राम कुमार बिंद, लाल बहादुर, कमलेश यादव, बाबूलाल, आदि उपस्थित रहे।

चंदौली मनबढ़ युवक ने दुकानदार को धारदार हथियार से मार कर किया लहूलुहान,

शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भुसीकृत पुरवा गांव में को मनबढ़ युवक ने एक दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आनन फानन में दुकानदार ने थाने में पहुच कर युवक के खिलाफ तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने घायल दुकानदार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।

बताते है। कि गांव निवासी सुरेन्द्र प्रजापति बस्ती में ही परचून की दुकान चलाता है। मंगलवार को उनका पुत्र मनीष 18 वर्ष दुकान पर बैठा था। उसी समय गांव का शशीभूषण दुकान पर पहुंच कर मनीष से उधारी समान मांगने लगा।जिस पर मनीष ने सामान देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर शशिभूषण ने मनीष के ऊपर बांकी से हमला कर दिया। घटना में मनीष दूकान के अंदर ही लहूलुहान हो गया। और उसके नाक व सिर में गंम्भीर चोंटे आयी। पीड़ित लिखित तहरीर थाने पर दे दिया है।

चंदौली बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहित का शव


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में बुधवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव बंद कमरे में फाँसी पर लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे एसआई धर्मेंद्र शर्मा ने शव की कब्जे के कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आये। वहीं मृतका के भाई कन्हैया गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश गुप्ता और ससुर निर्मल गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताते है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव निवासी सुभाष गुप्ता की पुत्री जानकी गुप्ता 21 वर्ष की शादी बर्थरा गांव निवासी निर्मल गुप्ता उर्फ नखड़ू के बेटे अखिलेश गुप्ता के साथ बीते 11 फरवरी को हुआ था। शादी के बाद से जानकी अपने ससुराल में रह रही थी। और पति अखिलेश मेडिकल स्टोर की दुकानों पर दवा सप्लाई का कारोबार करता था। प्रतिदिन की तरफ परिजनों खाना खा कर अपने -अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह परिजनों ने जानकी के कमरे का दरवाजा खुलवाया काफी देर तक अंदर से की जवाब नही मिलने परिजनों को किसी अनहोनी का शक होने लगा। परिजनों ने आस पास के लोगों की मददत से से जब उसके कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। लोगों ने देखा कि जनकी का शव फाँसी के फंदे में लटक रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पर मौके पर पहुचे सदर कोतवाल संतोष सिंह व एसआई धर्मेंद्र शर्मा ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई कन्हैया गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बहन के ससुराल पक्ष के लोग सावले पन व दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लेकिन उसने कभी घर के लोगो से नही बताया
इस दौरान सदर कोतवाली संतोष सिंह ने बताया कि भाई के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

सपा विधाय प्रभुनारायण ने विधानसभा में उठाया मनराजपुर का मुद्दा

चंदौली। यूपी विधानसभा सत्र में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने सैयदराजा के मनराजपुर प्रकरण को उठाया। बताया कि आज भी पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जिसे न्याय दे पाने में सरकार विफल साबित हुई। इस प्रकरण में सैयदराजा पुलिस इंस्पेक्टर और थाने की फोर्स ने कन्हैया यादव के घर पर दबिश डाली। उस वक्त घर पर उनकी दो बेटियों के साथ पुलिस वालों ने मारपीट की, जिससे निशा की जान चली गई।सकलडीहा विधायक ने कहा कि इस मामले में एफआईआर हुआ, पुलिस के आला अफसर पहुंचे, लेकिन आज तक किसी भी आरोपी पुलिस वाले की गिरफ्तारी नहीं ही पाई, यह यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल है। कहा कि सरकार ऐसे मामलों में न्याय देने की बजाय मामलों की लीपापोती करती है। यदि ऐसा नहीं होता तो पीड़ित परिवार के साथ तमाम संगठनों को चंदौली में धरना और अनशन नहीं करना पड़ता, जो आज भी चल रहा है। मांग किया कि मनराजपुर प्रकरण का हाइकोर्ट के जज की निगरानी में जांच कराई जाय, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। कहा कि सरकार से उम्मीद है इस प्रकरण की जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाएगी।

चंदौली ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा जंसो की मड़ई गांव निवासी विपिन चंद्र 50 वर्ष घर के काम से चनधासी जा रहा थे। जैसे ही वो मुगलसराय रेवले ओवर ब्रिज के पास पहुचे की ट्रैक्टर से उसके बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। हादशे में उनकी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर आस पास के लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोगो की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे ने कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। उधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
इस दौरान मुगलसराय कोतवाल बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

चंदौली पांच बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया, धारदार हथियार से बदमाशों ने कर दी हत्या


चन्दौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के ख्यालगढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बीती देर रात सोते समय बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला करते हुए हत्या कर दी सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है। कि रविवार की रात मृतक महेंद्र राम उर्फ पप्पू 48 वर्ष खाना खाने के बाद घर के बाहर सोने चला गया। जबकि उनका बेटा गांव की एक बारात में शामिल होने चला गया था। देर रात युवक घर लौटा तो पिता सोते मिले। लेकिन सुबह जब पत्नी जगाने गई तो चीखने लगी पत्नी की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुचे तो घर के बाहर महेंद्र मृत अवस्था में मीले। उनके सर पर धारदार हथियार से हमले का निशान भी मिला।
हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मौके पर सैकड़ो की संख्या में जुट गए। और आक्रोश व्यक्त करने लगे मामला बढ़ता देख आननफानन में पहुँची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि घटना के बाद परिवार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक महेंद्र राम भूसे का कारोबार कर परिवार का जीवन यापन करता था। उसके 5 बच्चे है।जिसमें से एक पुष्पा की शादी हो चुकी है। जबकी दो बेटे शशिकांत 24 वर्ष गोलू 21 वर्ष दो बेटियां गोल्डी 17 वर्ष प्रिया 14 वर्ष अविवाहित है। महेंद्र ही एक मात्र परिवार में कमाने वाला सदस्य था।
इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा महेंद्र राम की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा

चंदौली नगर में अतिक्रमणकारियों पर चला एनएचआई का बुलडोजर 

चंदौली शासन के निर्देश पर रविवार को सर्विस रोड के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर चल गया। इससे दुकानदारों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया एनएचआई के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ सर्विस रोड के किनारे स्थापित अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटवाया और चेतावनी दिया कि किसी दुकानदार द्वारा पुनः अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ करवाई किया जाएगा।इस दौरान यातायात पर्यवेक्षक केडी मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें चंदौली मझवार स्टेशन से लेकर सदर ब्लाक तक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। नेशनल हाईवे से 38 मीटर एनएचआई के जमीन पर कोई भी अतिक्रमण रहेगा उसको हटा दिया जाएगा। बताया कि जो गुमटी ठेले वाले सड़क किनारे अपनी दुकान छोड़ कर भाग गए थे। उनके दुकानों को जप्त कर नगर पालिका भिजवा दिया गया है। और  चेतावनी दिया गया है। कि पुनः  सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण स्थापित किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वही बुलडोजर गरजता देख दुकानदार खुद अपना टिन सेट ठेला खुमचा हटाने में लग गए। इस दौरान ट्रैफिक सीओ रघुराज सदर कोतवाल संतोष सिंह एसआई मणि शंकर द्विवेदी दिवाकर सिंह आशीष कुमार सिंह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

चंदौली नेशनल हाइवे पर ट्रक ने सवारी से भरी ऑटो को मारी टक्कर, मची चीख पुकार

चंदौली मुख्यालय स्थित मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को ट्रक ने सवारी से भरी ऑटो को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में दो लोगो को गंभीर चोटे आयी वही ऑ़टो में सवार बच्चों को हल्की फुल्की छोटे आयी। इस दौरान घटना स्थल पर बच्चों की चीख पुकार मच गयीं। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को निजी साधन से इलाज़ के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों एक महिला की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।बताते हैं कि सोनभद्र निवासी ज्युत 55 वर्ष अपने पत्नी सुखिया देवी 50 वर्ष व अपने पोते अभिषेक 13 वर्ष शुभम 11 वर्ष अर्चना 8 वर्ष संजना  10 वर्ष अंजनी 7 वर्ष के साथ पड़ाव से ऑटो लेकर सैयदराजा रिस्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही चंदौली मझवार स्टेशन के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दिया। घटना में ऑटो सड़क किनारे पटल गयी हादशे में ज्युत व उसकी पत्नी के पैर में गंभीर चोटें आयी मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल ऑटो की खड़ा कर सभी घायलों को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुची पुलिस ने निजी साधन से ज्युत व उसकी पत्नी सुखिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने सुखिया की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।इनसेट——–जाको राखे सईया मार सके ना कोयचंदौली। मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रक ऑटो की टक्कर में बेसुध बच्चे बस दादा दादी चिल्ला रहे थे। इसी बीच बच्चों के आशु नही रुक रहे थे। और उनके चेहरे पर सड़क हादसे का डर साफ झकल रहा था। मौके पर पहुची पुलिस ने बच्चों के साथ साथ दरियादिली दिखा कर उनको शांत कराया और अपने वाहन में बैठा कर सभी बच्चों को कोतवाली ले आयी औऱ घटना की जानकारी उनको रिश्तेदारों को दिया।

Chandauli
few clouds
25 ° C
25 °
25 °
65 %
1kmh
15 %
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights