23.4 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 514

काले चावल की खेती कर देश का नाम रौशन कर रहे किसान: राजेश


चंदौली।मुख्यलय स्थित एक लान में इफको क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। विदाई समारोह में एग्री जंक्शन व एआईएफएफडीसी के कर्मचारियों ने उनको माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देखर विदाई दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में केंद्र संचालकों के साथ क्षेत्रीय किसानों का भरपूर सहयोग मिला। जिले में किसानों द्वारा अच्छी खेती किया जाता है इससे खाद की बिक्री में वृद्धि होती है। किसानों द्वारा काले चावल की खेती अति सराहनीय है। इससे किसानों के साथ साथ देश का भी नाम रौशन होगा। काले चावल को लेकर जिले के किसानों की तारीफ खुद प्रधानमंत्री कर चुके हैं। उन्होंने केंद्र संचालकों से कहा कि इफको खाद के साथ साथ कीटनाशक दवा व खतपतवार की दवाओं में वृद्धि करे इससे किसानों के खेतों में अच्छी पैदावार हो। इस दौरान जामवंत शर्मा,अवधेश कुमार,शैलेंद्र कुमार पांडे, प्रदीप सिंह,विजय जायसवाल, अजित सिंह,रवि प्रकाश,पवन संतोष,अखिलेश, वचपति पांडेय, कार्यक्रम का संचालन मयंक सिंह ने किया।

चंदौली पत्नी से छेड़छाड़ करने पर पति ने किया मना तो हो गयी पिटाई, हालत गंभीर

चकिया नगर के समीप डूही-सूही गाँव में शुक्रवार को शादी समारोह में महिला से अभद्रता के बाद हुई कहासुनी के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें घटना में अजय 40 वर्ष व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल चन्दौली के लिए रेफर कर दिया। डूही-सूही गाँव में राजू राम की पुत्री की शादी थी। शादी में बायापुर गाँव की अंजू देवी भी अपने पति के साथ आयी थी। शादी समारोह के दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने रात्रि में अंजू देवी के साथ छेड़खानी कर दी। छेड़खानी का पति ने विरोध किया तो लोगों ने जमकर पिट दिया। मारपीट की सूचना लोगों ने डायल 112 को दी तथा घायल को लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल चन्दौली के लिए रेफर कर दिया जहां घायल का इलाज चल रहा है। वहीं घायल की पत्नी स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार की है।

चंदौली पुलिया पर बैठे युवक को कार ने रौंदा मौत,शव को कब्जे में कर कार्यवाही में जुटी पुलिस


चंदौली । इलिया थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप शनिवार को तेज़ रफ़्तार कार ने 18 वर्षीय युवक को रौंदते हुए खुद नाले में जा गिरी घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन व ग्रामीण रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
बताते है कि टेकारी गांव निवासी कालीचरन यादव का 18 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकला । वह गांव की पुलिया पर बैठा था ।तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उसे धक्का मार दिया। और खुद भी नाले में गिर गई । घटना में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई । घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए।। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

चंदौली बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा, ट्रामा सेंटर में इलाज़ के दौरान मौत


चंदौली।नौगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा बाँध सुरहुरिया गांव के समीप बेलोरो की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंता जनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी इलाज़ के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को लगी पूरे घर मे कोहराम मच गया।
वही स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक के छोटे छोटे व उनकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वो अपने परिवार का अकेले भरण पोषण करने वाला व्यक्ति था। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

चंदौली।जाम की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे सदर कोतवाल, दुकानदारों में मचा हड़कंप


चंदौली। नगर में सर्विस रोड पर प्रतिदिन जाम की समस्या को देखते हुए गुरुवार को सदर कोतवाल संतोष सिंह भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतर गए। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाल को देखते ही गुमटी में दूकान खोले दुकानदारों ने अपना दरवाजा बंद करने लगे तो वही ठेले खुमचे वाले दुकानदार इधर उधर भागने लगे।
इस दौरान सदर कोतवाल संतोष सिंह ने चेताया की कोई भी दुकानदार सड़क पर अवैध तरीके से ठेले खोमचे की दुकान नहीं लगाएगा। अगर कोई भी दुकानदार सड़क पर अवैध दुकान लगाते हुए पाया गया। तो दुकानदार के खिलाफ सख्त करवाई किया जाएगा।

सभी दुकानदार सर्विस रोड छोड़कर अपनी दुकान का संचालन करेंगे जिससे राहगीरों व आमजन को जाम की समस्या ना उठानी पड़े। इस दौरान उन्होंने सर्विस रोड पर अवैध तरीके से खड़े आधा दर्जन ऑटो वाहनों का चालान किया। इस कार्यवाही से ऑटो चालकों में भी हड़कंप मच गया। चालक अपनी अपनी ऑटो लेकर भागने लगे उन्होंने अपने मातहतों को निर्देश दिया। कि कोई भी ठेले खोमचे वाला सर्विस रोड पर दुकान लगाए हुए पाया जाता है। तो तत्काल उसके दुकान का चालान कर दिया जाए। वही अवैध तरीके से सर्विस रोड पर खड़े ऑटो बाइक का चालान किया जाए। इस दौरान एसआई धर्मेंद्र शर्मा अविनाश गुप्ता अरविंद कुमार कॉन्स्टेबल नगेंद्र कुमार चंद्रशेखर यादव अजय मौर्या अनूप पांडे योगेश प्रताप उपासना सुनीता यादव अर्चना यादव विभा त्रिवेदी मौजूद रहे।

चंदौली डीजे पर नाचने में हुआ विवाद, युवक की पिट पिट कर हत्या


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गाँव में बुधवार की रात बारात में डीजे की धुन पर नाचने के विवाद में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बताते है कि वाराणसी के बड़ी पियरी से बारात जलीलपुर चौकी अंतर्गत सेमरा गाँव में आई थी। पड़ोसी की बरात में शामिल होने के लिए बड़ी पियरी निवासी करन 18 वर्ष पुत्र शीतल भी आया था। रात 11 बजे बारात लगने के दौरान कुछ लोगों से डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया। और। कुछ देर बाद आठ दस की संख्या में युवक करन के पहुंचे और करन को बुलाकर सुनसान स्थान पर ले गए और पिटाई शरू कर दी। शोर सुनकर बाराती और घराती पक्ष के लोग पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। मौके पर जुटे लोगो ने तत्काल घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा
चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया।घटना की सुचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनकर परिजन भी घटना स्थल पर पहुच गए और दहाड़े मार कर रोने लगें। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ब्रजेशचंद ने बताया की युवक की मौत हुई है। मामले में आगे जांच रही है।

बस के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

बबुरी । स्थानीय थाना क्षेत्र के भभुआर गाव मे बुधवार की देर शाम बस की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । मौत के बाद परिजन तथा आसपास के ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली को भेज दिया । 

           जानकारी के अनुसार पम्हटी गांव निवासी बसई पुत्र रामशरन 22 वर्ष बुधवार को अपने बहन के ससुराल धरदे गांव में आया हुआ था । देर शाम रिश्तेदारों से मिलकर बसई साइकिल से घर को लौट रहा था । वह क्षेत्र के भभुआर गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर होते ही साइकिल सवार वसई सड़क पर गिर पड़ा तथा तेज रफ्तार बस उसके सिर पर चढ़कर रौदते हुए निकल गयी । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । ग्रामीणों ने मृतक बसई के परिजनों को सूचना देते हुए बबुरी पुलिस को भी घटना की जानकारी दी । सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिए तथा बस चालक पर तुरंत कार्यवाही की मांग करने लगे ।जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया । घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम चकिया प्रेम प्रकाश मीणा ने ग्रामीणों तथा मृतक के परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली तथा उचित सहायता कराने की बात कही । ग्रामीणों ने इलिया लेवा मार्ग पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग की जिस पर एसडीएम चकिया ने जल्द ही ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया ।

चंदौली तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी तीन बोलेरो को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को किया आग के हवाले


चंदौली सैयदराजा थाना क्षेत्र के कांटा गांव के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार डम्फर ट्रक ने बारातियों से भरी तीन बुलेरो को टक्कर मार दिया। वही ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हादसे में चार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटी आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने एक की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।


बताते हैं कि बिशनपुरा गांव निवासी श्याम सुंदर 60 वर्ष घर से अपने बेटे की बरात लेकर सैयदराजा काजीपुर जा रहे थे। जैसे ही वो कांटा के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहा है। बोलेरो को टक्कर मार दिया घटना में कांटा गांव निवासी जितेंद्र यादव 46 वर्ष सर्वजीत विश्वकर्मा 45 वर्ष चालक मड़ियाहूं जौनपुर निवासी सनी यादव गंभीर रूप से घायल हो

गए वही भाग रहे ट्रक ने पीछे चल रहे दो बोलेरो को भी रौंद दिया। और चालक मौके से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया घटनास्थल पर गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया मौके पर जुटी आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के सर्वजीत की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर घटना के बाद सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही

चंदौली जाम में फसा डीएम का काफ़िला,सर्विस रोड पर बेतरतीब खड़े वाहन जाम का बन रहे कारण


चंदौली। जिला मुख्यलय पर विगत माह पूर्व एनएचएआई अधिकारियों द्वारा सड़क किनारे लगा रहे अवैध तरीक़े से ठेले खुमचे वालो दुकानदारों को दुकानें हटाने की चेतावनी दिया गया था। इससे जाम से झुटकारा मिल सके। बावजूद इसके राहगीरों व नगरवासियों को आय दिन जाम का सामना करना पड़ता है। हद तो तब हो गयी जब बुधवार की शाम नगर के छोटी पुलिया के समीप जिले के मालिकान जिलाधिकारी का काफिला जाम में फस गया। और मौके पर पुलिसकर्मी नदारद दिखे। जिलाधिकारी के आगे चल रहे स्काट वाहन ने हूटर की सहारे किसी तरह जाम से निकलकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

विदित हो कि जिला मुख्यालय पर नगरवासियों को रोजाना भीषण जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। नगर का ऐसा कोई तिराहा, बाजार और सड़क नहीं है जहां पर प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा न होती हो। सड़को पर लगे अवैध अतिक्रमण से जहां सड़कें सिकुड़ती चली जा रही हैं, तो वही बेतरतीब खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण बन रहे थे। जिसके कारण बाजारों एवं सड़कों पर रोजाना जाम लगने से नगरवासियों को तीखी धूप में पसीने-पसीने होना पड़ रहा है। जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व बीमारजनों को हो रही है। लोगो ने कहा कि बीते कुछ माह पहले एनएचएआई की टीम द्वारा नगर में लगाने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क पर लगे ठेले खुमचे हटा कर महज खानापूर्ति किया गया है। लाख कवायद के बाद नगर वासियो को जाम की समस्या से निजात नही मिला है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा :कुसुम

।
चंदौली। मनराजपुर प्रकरण में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को संयुक्त मोर्चे ने आंदोलन को ऐपवा ने समर्थन दिया। साथ ही ऐपवा की महिला सदस्यों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया। इसमें ऐपवा जिला सचिव प्रमिला मौर्य के साथ ही मानकुंवर, श्यामदेई, मुन्नी गोंड और संयुक्त किसान यूनियन से राजेश्वरी चतुर्वेदी ने 48 घंटे का अनशन किया। चेताया कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।

इस दौरान ऐपवा राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। बिना किसी शिकायत पुलिस घरों के अंदर घुसकर बेटियों को मार रही है। पुलिस को सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है। कुसुम वर्मा ने कहा कि  मनराजपुर हत्याकांड के 18 दिन बाद भी दोषी पुकिस कर्मियों की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे शासन-प्रशासन के मंशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसलिए प्रकरण की हाईकोर्ट से निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिए। मिर्जापुर की ऐपवा नेता जीरा भारती ने कहा कि यूपी पुलिस स्वयं अपराध में लिप्त है। कहा कि हाल में सिद्धार्थनगर ललितपुर, चंदौली, गोंडा, आगरा, प्रयागराज की तमाम घटनाओं में पुलिस की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। कहा कि प्रदेश में योगीराज-2 में बढ़ते अपराध पिछले सारे रिकार्ड तोड़ रहा है। वाराणसी ऐपवा की जिला सचिव स्मिता बागड़े ने कहा कि 80 और 20 की चुनावी राजनीति करके जनता में साम्प्रदयिक जहर भरने वाली भाजपा सरकार का बुलडोजर अब गरीबों और महिलाओं के दमन के लिए घरों में घुस रहा है। योगी सरकार के इस मंसूबे को ऐपवा बर्दाश्त नहीं करेगी। गाजीपुर की ऐपवा नेता मंजू गोंड ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार बेटियो की हत्या करवा रही है। कहा कि निशा को न्याय दिलाने के लिए आगामी 20 जून को लखनऊ में ऐपवा राज्य स्तरीय धरना देगी। धरने में बलिया ऐपवा से लीलावती भारती, भदोही से कबूतरा देवी, इंकलाबी नौजवान सभा की छात्रा अनीता ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान वाराणसी की ऐपवा जिला उपाध्यक्ष विभा प्रभाकर एवं वरिष्ठ सदस्य विभा वाही सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

वही दूसरी तरफ चंदौली। मनराजपुर प्रकरण में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का अनिश्चिकालीन धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शासन-प्रशासन पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार कहा कि चंदौली पुलिस की लगातार गुंडागर्दी सामने आ रही है। इसे कत्तई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने मांग किया कि निशा यादव की हत्या कांड में शामिल दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके अलावा स्थानीय विधायक की मामले में संलिप्तता की जांच करने, मृतका के पिता पर लगाए गए गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई को वापस लेने, घटना की न्यायिक व सीबीआई से जांच कराने, पीड़ित परिवार को मुआवजा, परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने को लेकर आवाज उठाई। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभाष्कर, लाभम कुमार मौर्य, सीमा प्रजापति, निहाल वाल्मीकी, राजकुमार, नंदन कुमार, अजय, राजाबाबू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandauli
scattered clouds
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
71 %
1.1kmh
50 %
Sat
23 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Verified by MonsterInsights