चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव में बुधवार को टायर के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटे उठता देख आस पास के लोग इधर उधर भागने लगे। घटना पर जुटे लोगो ने तत्काल अगलगी की सूचना फायर ब्रिगेड को दिए।मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की वाहन ने लोगो की सहायता से कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताते है कि पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी नसीम वर्षों से किराए के मकान में पुराने टायरों की खरीद-फरोख्त करते हैं। दोपहर में अचानक अज्ञात कारणों से उनके गोदाम में आग लग गया।और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।अगलगी की घटना को देख आस पास के लोगो में भगदड़ मच गया। और लोग उधर उधर भागने लगे। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पुलिस जवानों व स्थानीय लोगो की सहायता से कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया घटना में गोदाम में रखे लाखो का टायर जलकर राख हो गया।
इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आस पास पुराने टायर की और भी दुकानें थी अगर समय से आग पर काबू नही पाया जाता तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था।
चंदौली टायर की गोदाम में लगी आग,लाखो का टायर जलकर राख,आग की लपटें देख मचा भगदड़
चंदौली सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते है कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी शोभनाथ यादव 50 वर्ष घर के काम से पड़ाव चौराहे पर गए हुए थे। इस दौरान सड़क पर करते समय अचनाक ट्रक की चपेट में आ गए घटना में शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दिये आनन-फानन में पुलिस ने घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया।
वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर में तेज धूप होने के कारण सर पर गमछा रख कर सड़क पर कर रहे थे। अचानक तेज हवा के कारण गमछा आंखों पर पड़ गया। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक को नही देख पाए। औऱ ट्रक की चपेट में आ गए। इससे घटना में उनकी मौत हो गयी।
विशेष सचिव के कृत्य से खफा नजर आए चंदौली के अधिवक्ता
Young Writer, चंदौली। यूपी सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा अपने शासन में अधिवक्ताओं के प्रति अराजकतापूर्ण जैसे शब्दों के इस्तेमाल से आहत वकीलों ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में साधारण सभा की बैठक बुलाई। इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व महामंत्री शमसुद्दीन ने विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा अधिवक्ताओं को लेकर प्रयोग किए गए भाषा के प्रति आक्रोश जाहिर किया। कहा कि इससे सूबे के अधिवक्ता क्षुब्ध होने के साथ आक्रोशित हैं। अंत में इसके खिलाफ 20 मई को विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। हालांकि सूबे में अधिवक्ताओं के विरोध के कारण सरकार को यह शासनादेश वापस लेना पड़ा।
इस बाबत अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विशेष सचिव द्वारा प्रेषित पत्र में सम्मानित अधिवक्तागण के बारे में अराजकता पूर्ण जैसे भाषा पर इस्तेमाल किया गया है। अधिवक्ताओं के प्रति टिप्पणी से समस्त अधिवक्ता क्षुब्ध है और सर्वसम्मति से एकमत होकर विशेष सचिव के उक्त टिप्पणी की घोर निन्दा व आलोचना करते हैं। कहा कि सरकारी सिस्टम में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता चला जा रहा है। जिसके खिलाफ गरीब एवं कमजोर व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए यदि अधिवक्ता मुखर होता है तो प्रदेश सरकार के अधिकारी उसे अराजकतापूर्ण कृत्य कहते हैं। प्रदेश शासन के उच्चाधिकारी विशेष सचिव के आदेश की निन्दा करते हुए जनपद चंदौली के अधिवक्ता 20 मई को प्रदर्शन करेंगे और कचहरी परिसर के सामने विशेष सचिव का पुतला दहन करेंगे। महामंत्री ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन की जानकारी अधिवक्ता हाईकोर्ट व यूपी सरकार को प्रेषित करेंगे, ताकि इसे समय से संज्ञान में लिया जाए। बैठक में अजय कुमार सिंह, राजेंद प्रसाद पाठक, अनिल कुमार सिंह, आनन्द सिंह, पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह व जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जोगेन्द्र सिंह, योगेश कुमार सिंह, उज्ज्वल स्वरूप श्रीवास्तव एड0, सुल्तान अहमद, रीता भारती, साबिर अली, इन्द्रजीत सिंह, प्रवेश कुमार श्रीवास्तव, वीर बहादुर सिंह, गोविन्दा गोस्वामी, अभिनव आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।
गया में शराब संग पकड़े गए चंदौली के दो पुलिस वाले
चंदौली कोतवाली से अपराधी को पकड़े गया गए थे दारोगा व आरक्षी
Young Writer, चंदौली। मनराजपुर प्रकरण में दबिश के दौरान युवती के मौत के मामले में सैयदराजा पुलिस की भूमिका अभी भी सवालों के घेरे में है। ऐसे में चंदौली कोतवाली पुलिस की एक और दबिश उस वक्त सवालों के घेरे में आ गयी। जब चंदौली कोतवाली में तैनात दो पुलिस कर्मी अपने मदिरा प्रेम को लेकर चर्चा में आए और उन्हें आबकारी एक्ट में जेल जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों पुलिस कर्मी एक दबिश के लिए गया गए थे। इस दौरान गया स्थित महाबोधि मंदिर में प्रवेश द्वार पर शराब के साथ पकड़े गए, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लेकर आबकारी एक्ट में मुकदमा जेल भेज दिया।
दरअसल पूरा मामला शनिवार का बताया जा रहा है जहां एक मामले में अपराधी पकड़ने के लिए सदर कोतवाली में तैनात दरोगा संतोष कुमार और आरक्षी आयुष कुमार गुप्ता गया गए हुए थे लेकिन अपराधी न मिलने की सूरत लौटते समय मधबोधि मंदिर में दर्शन के लिए चले। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों को एक बोतल शराब के साथ महाबोधि मंदिर में प्रवेश कर रहे थे, लेकिन बीटीएमसी के पास जांच के दौरान शराब के साथ पकड़े गए। महाबोधि मंदिर में प्रवेश करने से पहले जांच की जाती है और उनके बैग की जांच के दौरान एक बोतल शराब मिली। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। सीओ सदर अनिल राय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सदर कोतवाली की टीम दबिश के लिए गया गई। इस तरह दौरान मधबोधि मंदिर से उन्हें एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कई चिकित्सक
डीएम ने चकिया अस्पताल का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
Young Writer, चंदौली। शासन के निर्देश के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। उन्होंने अधीनस्थों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर जनरल वार्ड, आपरेशन कक्ष, नेत्र रोग विशेषज्ञ, पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया।
सुबह आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे। वहां चिकित्सकों के कमरों के बाहर लाइन में खड़े मरीजों से सुविधाओं और चिकित्सकों के बैठने की जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सक व स्टाफ के कई कर्मी अस्पताल से नदारद मिले। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बिना बताए अस्पताल से नदारद रहने वाले चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल से नदारद रहने वाले चिकित्सकों का स्पष्टीकरण तलब कर एक दिन का वेतन कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान का स्वरूप समझा जाता है। मरीज भटक रहे हैं और डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। ऐसी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी डॉक्टर समय से आकर मरीजों की समस्याओं को देखें। निर्धारित समय तक कहीं भी बाहर नहीं रहेंगे। मरीजों को हर तरह से स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को गुणवत्ता के साथ मिले। किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। निःशुल्क दवा यदि न हो तो दवा जन औषधि केंद्र से ही उपलब्ध कराई जाए। निर्देशित कर कहा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आटो एनएन लाइजर न्यू मशीन काफी दिनों से आने के बावजूद अभी तक चालू नही रखने पर कड़ी हिदायत देते हुए तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
भाजपा धूमधाम से मनाएगी मोदी सरकार की 8वीं वर्षगांठ
Young Writer, चंदौली। भाजपा की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे रहीं। जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि मोदी सरकार के 30 मई को 8 साल पूरा होने पर भाजपा 8 अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच में 30 मई से 15 जून तक जाएगी। 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस मंडल स्तर पर मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी 75 घंटे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग किसान युवा महिला तथा अल्पसंख्यक के बीच जाकर केंद्र सरकार की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बाटेंगे। 8 अभियानों में रिपोर्ट टू नेशन, 1 से 14 जून तक बूथ संपर्क अभियान 7 से 13 जून तक गरीब कल्याण जनसभा, 21 जून को विश्व योग दिवस 25 मई से 31 जुलाई तक बूथ सशक्तिकरण अभियान व स्थानीय निकाय चुनाव आदि को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, चकिया के विधायक कैलाश खरवार, राणा प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, शिवराज सिंह, सुजीत जयसवाल, हरिवंश उपाध्याय, संतोष खरवार, रविंद्र गौड़, परमा सिंह जैनेंद्र कुमार, आशीष रघुवंशी आदि उपस्थित थे।
मदरसा बोर्ड: परीक्षा में व्यवस्थाएं ऐसी की चप्पे–चप्पे है कैमरों की नजर
चेयरमैन डा. इफि्तखार अहमद ने परीक्षा के दौरान केंद्रों का किया निरीक्षण
Young Writer, चंदौली। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद मंगलवार को परीक्षा केंद्रों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनपद के पश्चिमी छोर स्थित सेंट अल हनीफ परीक्षा केंद्र से लगायत चंदौली के जामिया अल-हबीब के साथ ही उत्तरी छोर पर स्थित मिस्बाहुल उलुम धानापुर में चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा का जायजा लिया। वहां उन्होंने कंट्रोल रूम से एक-एक परीक्षा कक्ष को देखा। साथ ही कक्षाओं का निरीक्षण कर हाजिर और गैरहाजिर परीक्षार्थियों के विवरण की जानकारी ली। साथ ही नकल विहीन कराने के साथ ही परीक्षा केंद्रों को संसाधनों से लैश करने का निर्देश दिया। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने परीक्षा से जुड़े एक-एक तथ्य से अवगत कराया।

इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम सेंट अल हनीफ परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यालय स्थित मदरसा जामिया अल हबीब परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने सीधे कंट्रोल रूम का रूख किया और प्रबंधक इसरार अहमद खान से बड़ी एलसीडी लगाने की बात कही। इसके बाद परीक्षा कक्ष में जाकर चल रही परीक्षा को देखा और उनके प्रवेश पत्र आदि का मिलान व कक्ष निरीक्षकों को जरूरी निर्देश दिया। कहा कि मदरसा बोर्ड परीक्षा को शुचिता के साथ पूरा किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा में ऐसे आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल हो रहा है जिससे लखनऊ कंट्रोल रूम में बैठ कर परीक्षा कक्ष के एक-एक कोने का जायजा लिया जा सकता है। बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा में धांधली को पूर्णतः समाप्त करने के लिए जल्द ही मेला ऐप लांच किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों का पूरा विवरण दर्ज होगा। इसके अलावा मदरसा बोर्ड को तेजी से माडर्न किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारा जा सके। सरकार मदरसा बोर्ड की पढ़ाई को उम्दा बनाने के लिए गंभीर है। कहा कि मदरसा बोर्ड को बेहतर बनाने में जो भी प्रबंधक व शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है ताकि वे भविष्य में और बेहतर कार्य कर सकें। इस अवसर पर प्रबंधक इसरार अहमद खान व शिक्षकगण मौजूद रहे।
चंदौली जिला कुष्ठ अधिकारी ने कुष्ठ रोगी के परिवार को दवा खिलाकर किया शुभारंभ, जल्द ही सभी ब्लाकों पर चलेगा अभियान
चंदौली मुख्यालय स्थित सदर ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को जिला कुष्ठ अधिकारी केएन सिंह ने कुष्ठ रोगी के परिवार वालो को रिफाम्पिसिन की गोली खिलाकर पेप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और उनको बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।
स्वास्थ्य महानिदेशक देवव्रत सिंह और तत्कालीन राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ सुनील भारती की ओर से एक पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंदौली और फतेहपुर को 09 मार्च 2022 को प्रेषित किया गया था। जिसमें कहा गया था। कि जनपद चंदौली और फतेहपुर में भी अन्य जिलों की तरह पेप कार्यक्रम चलाया जाए । जिसके अंतर्गत कुष्ठ रोगियों के निकट सम्पर्कियो और परिवार वालो को रिफाम्पिसिन कि एक गोली खिलाई जाएगी। जिससे उनमे कुष्ठ रोग होने की संभावना समाप्त किया जा सके
पेप कार्यक्रम का मंगलवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद चार ब्लॉकों में शुभारंभ किया गया। और जल्द ही जनपद के सभी ब्लॉकों में अभियान चलाया जाएगा। पेप कार्यक्रम आने वाले समय में कुष्ठ रोगियों की संख्या काम करने में काफी सहायक होंगे I कार्यक्रम को जनपद में जल्द से जल्द शुरू हो सके इसके लिए राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ अवधेश सिंह का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर प्रेम प्रकाश उपाध्याय, विवेक सिंह डॉ तपेश्वर राम , दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
चंदौली। दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ससुराल से निकाल दिए जाने के बाद लाचार व बेबस विवाहिता को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह का साथ व सहयोग मिला। सोमवार को अधिवक्ता झन्मेजय सिंह अपनी गांव की बेटी अन्नू देवी के साथ सदर कोतवाली पहुंचे और विवाहित की पीड़ा और उसके ससुराल वालों की प्रताड़ना से अवगत कराया। बताया कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग अन्नू को मारपीट कर उसे मायके लाकर छोड़ गए। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत सुनी और उसे संज्ञान में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। भरोसा दिया कि उसे न्याय मिलेगा।इस दौरान अन्नू देवी ने बताया कि उसकी शादी धानापुर थाना क्षेत्र के भदाहू निवासी मन्नू खरवार के साथ हुई है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन ताना मारते और गाली-गलौज के साथ ही मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते हैं। सबकुछ ठीक होने की उम्मीद में यह सबकुछ लम्बे समय से बर्दाश्त करती चली आ रही है। पंचायत व समझौता के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके प्रति नहीं बदला। बताया कि 15 मई की रात 11 बजे उसे ससुराल पक्ष के लोगों मारपीट कर कमरे में बंद रखा और 16 मई की सुबह चंदौली रेलवे क्रासिंग के पास छोड़ गए। बताया कि उसकी दो वर्ष की पुत्री हर्षिता व एक वर्षीय पुत्र ऋषभ को ससुराल वाले छोड़ गए हैं। इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
चंदौली दुष्कर्म के मामले में दोषी को आजीवन कारावास पांच अन्य आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा
चंदौली। विशेष न्यायाधीश पाक्सो राजेंद्र प्रसाद की अदालत में सोमवार को किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म के मामले में सुनवाई की। इस दौरान आरोप सिद्ध होने पर आरोपी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं अन्य आरोपितों तीन महिला समेत पांच लोगों को तीन-तीन साल सजा का फैसला दिया। साथ ही सभी आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया। वहीं जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया।विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने मामले की पैरवी की। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कक्षा आठ की 16 वर्षीय पीड़ित किशोरी के पिता ने गांव के ही जितेंद्र, कमली देवी, मधुबाला और जयमाला पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित तहरीर दी थी। उनसे बताया कि पुत्री की खोजबीन के दौरान कटसिला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 24 मार्च 2014 को उक्त सभी आरोपितों के साथ ही कटसिला निवासी अर्जुन भारती किशोरी को लेकर पुलिया तक आए। इसके बाद चंदौली निवासी राजेश यादव वहां से पीड़िता को लेकर चला गया। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने 28 मार्च 2014 को सदर कोतवाली में धारा-363, 366 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम कराया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। पुलिस विवेचना के दौरान पीड़ित किशोरी बरामद की गई तो उसने बताया कि राजेश यादव ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। इस आधार पर 376 आईपीसी धारा 3 (2) 5 एससी एसटी एक्ट व 3/4 पास्को एक्ट की बढ़ोतरी कर पुलिस ने रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसकी सुनवाई सोमवार को स्पेशल जज पास्को अधिनियम की कोर्ट में हुई। इस दौरान विशेष न्यायाधीश पास्को राजेंद्र प्रसाद ने दोषी पाते हुए मुख्य आरोपी राजेश यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं 25 हजार रुपया जुर्माना से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया। जबकि अन्य आरोपित जितेंद्र, कमली देवी, मधुबाला, जयमाला के साथ ही अर्जुन भारती को तीन-तीन साल की जेल और 5-5 हजार रुपया अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का फैसला सुनाया। इस फैसले से पीड़िता को आठ साल बाद न्याय मिला है।











