22.5 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 516

चोरी के तीन वाहनों के साथ पांच शातिर चोरों को दबोचा

चंदौली पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी अंकुर अग्रवाल।

पुलिस ने मुगलसराय के रविनगर से चोरी स्कार्पियो को करवत से किया बरामद

Young Writer, चंदौली। वाहन चोरी की लगातार हो रही वारदातों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिर खास से मिली सूचनाओं के आधार पर पड़ाव क्षेत्र के करवत से चोरी की स्कार्पियों समेत कुल तीन वाहनों के साथ पांच शातिर चोरों को धर-दबोचा। यह कार्यवाही स्पाट एवं सर्विलांस टीम के साथ मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें पुलिस को एक एलएन की, एक ओबीडी सेंशर मशीन व चार असलहे व आठ कारतूस भी बरामद हुआ है। उक्त मामले का एसपी अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया और कार्य को अंजाम देने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
इस बाबत उन्होंने बताया कि स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ मुगलसराय कोतवाली पुलिस द्वारा प्राप्त अभिसूचना एवं धरातलीय व तकनीकी सर्विलांस की मदद से थाना मुगलसराय अन्तर्गत रविनगर से चोरी गयी स्कार्पियों के सम्बन्ध में पंजीकृत एफआईआर 131/2022 से सम्बन्धित अभियुक्तों को करवत(पडाव) थाना मुगलसराय के पास से चोरी हुई स्कार्पियों जिस पर बिहार प्रांत का लगा नम्बर प्लेट लगा हुआ था उसके साथ दो अन्य चार पहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न स्थानों से एलएन की व ओबीडी सेन्सर मशीन के सहयोग से चार पहिया वाहन का लाक तोड़कर चोरी करते है तथा वाहन को सस्ते दामो में बेचकर पैसा आपस में बराबर-बराबर बाट लेते हैं। चोरी करते समय हमलोग एक दूसरे के सहयोग के लिये गाड़ी को आगे पीछे लगाये रहते है तथा अपने सुरक्षा के लिये तमंचा अपने पास रखते है। बरामद बताया कि बीते 26 अप्रैल 2022 को मुगलसराय के रविनगर से स्कार्पियो को हम पांचों ने मिलकर चोरी किया था। उस दिन हमलोगों ने इसी हुन्डई वैन्यू कार जो अशरफ की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है तथा स्वीफ्ट कार जो मुख्तार के नाम रजिस्टर्ड है से आए थे तथा स्कार्पियो चोरी करके ले गये थे कही सीसीटीवी कैमरा आदि में नम्बर न आ जाये इसके लिये हमलोग अपनी गाड़ियों का नम्बर प्लेट हटा कर रखते है। चोरी की गाड़ी की पहचान छुपाने के लिये हमलोगो ने स्कार्पियो का नम्बर प्लेट हटाकर बिहार का फर्जी नम्बर प्लेट लगा दिया था। बताया कि बीते आठ फरवरी की रात ओबरा स्थित जैन मन्दिर के बगल से एक स्कार्पियो चोरी किये थे उक्त घटना में इसी हुन्डई कार से अशरफ अली, मुख्तार, दीपक उराव तथा इदू अंसारी उर्फ मोहम्मद आरिफ शामिल थे। चोरी स्कार्पियों को चोरों ने बिहार प्रांत में बेच दिया, जिससे शराब की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने वाहन को पकड़कर शिवसागर थाने में बंद कर दिया है।

पुलिस द्वारा बरामद कारों का विवरण
चंदौली।
पुलिस द्वारा पकड़े गए पांच शातिर चोरों के पास से पुलिस ने एक स्कार्पियो, होण्डई वेन्यू कार, स्वीफ्ट कार बरामद किया है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल होने वालाएल एन (की), ओबीडी सेन्सर मशीन के साथ असलहे व जिंदा कारतूस भी पुलिस के हाथ लगे हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आनन्द कुमार सिंह, अमित यादव, घनश्याम वर्मा, राणाप्रताप सिंह, विजय कुमार, अमित सिंह, आनन्द गौड, भुल्लन यादव, देवेन्द्र सरोज, प्रेम प्रकाश यादव, अजीत सिंह, नीरज कुमार मिश्रा, महमूद आलम, रमेश यादव, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, गंगेश त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश यादव शामिल रहे।

भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण में शिथिलता न बरतें राजस्व टीमः डीएम

चंदौली कोतवाली में फरियादियों की शिकायत सुनते डीएम संजीव सिंह।

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली परिसर में आयोजित शनिवार को ’थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल सात शिकायतें मिली, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए समुचित निस्तारण का निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने थाना दिवस में फरियादियों की एक-एक कर सभी की शिकायतें सुनी।
ग्राम-सलेमपुर में ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल व पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल मौके पर जाकर जांचोपरांत अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए कब्जा मुक्त कराया जाए साथ ही उसकी वीडियोग्राफी भी कराया जाना सुनिश्चित करें। अरविंद कुमार मौर्य ग्राम दरवेशपुर द्वारा शिकायत किया गया कि पूर्व से चली आ रही गली को रामाशीष पुत्र हरदेव द्वारा चहार दिवारी तोड़कर गली को अतिक्रमण कर रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना दिवस में जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का ग्राम सभावार रजिस्टर बनाकर क्रमवार प्रार्थना पत्र को रजिस्टर में रखा जाय। प्राप्त शिकायत की निष्पक्षता पूर्वक राजस्व व पुलिस टीम जाकर निस्तारण करेंगे और मौके की फोटोग्राप्स भी रखा जाय। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लेखपालों व कानूनगों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे तालाब जो कागजों में मौजूद है मौके पर परती भूमी हो उसको चिन्हित कर तत्काल कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ग्राम सभा में पोखरे की जमीन पर अवैध कब्जा को चिन्हित करते हुए तत्काल अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य संयुक्त टीम द्वारा चिन्हित कर मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों की खुदाई कराई जाय एवं उनको आकर्षित बनाया जाय। कहा कि थाना दिवस पर जमीन संबंधी मामले, पारिवारिक मामले, छोटे छोटे लड़ाई झगड़े समेत कई अन्य मामलों का आपसी समझौता के आधार पर सुलझाया जाता है। जिलाधिकारी ने छोटे-छोटे विवाद के समाधान के लिए थाना दिवस पर मामले के निपटारे का आह्वान किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती आदि उपस्थित थे।

निशा यादव के परिजनों को न्याय के लिए भूख हड़ताल शुरू

बिछियां धरनास्थल पर आंदोलन को संबोधित करते मणिदेव चतुर्वेदी।

50 घंटे में बात नहीं बनी तो आंदोलन और आगे बढ़ेगा- न्याय दो मंच

Young Writer, चंदौली। निशा यादव की मौत के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह सहित सभी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ धारा-302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाकपा माले ने बिछियां धरनास्थल पर धरना दिया। इस दौरान मनराजपुर बेटी मौत प्रकरण में स्थानीय भाजपा विधायक के संलिप्तता की जांच कराये जाने की भी मांग की। आरोप लगाया कि परेशान व बर्बाद करने की नियत से साजिश के तहत कन्हैया यादव के ऊपर की गई कार्यवाही वापस लिए जाने के साथ निशा यादव हत्याकांड की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग को भाकपा माले ने पुरजोर ढंग से उठाया।
इस दौरान भाकपा माले नेता सुधाकर यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। हमारी तमाम मांगों को पूरा नही किया जाता तो आंदोलन और आगे बढ़ेगा उक्त बातें स्थानीय धरना स्थल पर भूख हड़ताल करेगी। कहा निशा यादव का याद दिला दिलाने के लिए निशा यादव को न्याय दो अभियान शुरू हो चुका है जिसमें हम सब राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन शामिल होकर एकजुट आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जो इस बात का संकेत है कि जिले में अपने हक की लड़ाई आने वाले दिनों में और तेज होगी। भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के मंडल प्रवक्ता मणिदेर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि पुलिस के लोगों द्वारा निशा की हत्या की गई है और सीबीसीआईडी जांच कराकर मामले की लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर सुधाकर यादव के साथ भूख हड़ताल पर मणिदेव चतुर्वेदी, विजय राम, जितेंद्र प्रताप तिवारी, सतीश सिंह चौहान, पंकज सिंह 50 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। अध्यक्षता श्रवण मौर्य व संचालन अनिल पासवान ने किया।

बलुआ प्रभारी निरीक्षक की पहल पर एक–दूजे के हुए प्रेमी युगल

बलुआ थाने में शादी रस्म के दौरान एक दूसरे को माला पहनाते प्रेमी युगल।

Young Writer, चहनियां। समाधान दिवस पर पुत्री की खोज में आयी बुढी मां व भाई को बलुआ प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह की पहल से बेटी के साथ साथ दामाद और समधी भी मिल गये। जिससे बेटी खोज रही मां और उसके सभी परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए इंस्पेक्टर की पहल को सराहा।
दरअसल शनिवार को बलुआ थाना परिसर में आयोजित होने वाले समाधान दिवस पर धानापुर थाना क्षेत्र की बुढी महिला सुभवन्ती अपने पुत्र सूरज के साथ प्रार्थनापत्र लेकर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के पास पहुंची और चार दिन पहले अपनी बीटिया को बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर रामगढ निवासी रोशन पुत्र श्रवण द्वारा भगा कर अपने घर ले आने की बात बताई। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर ने कांस्टेबल शिवचन्द्र सरोज को भेजकर उक्त लड़की सहित आरोपी रोशन व उसके माता लक्षना देवी, पिता श्रवण को थाने बुलवा लिया। जहां दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं होने लगा। जिसपर प्रभारी निरीक्षक ने पहल करते हुए दोनों पक्षों को बैठाकर बालिग लड़के और बालिग लड़की की आपसी सहमति को परिजनों से बताते हुए उन्हें शादी करने के लिए तैयार किया। इसके बाद थाना परिसर में ही लड़की लक्ष्मी व लड़का रोशन एक दूसरे को जयमाल डालकर और मिठाई खिलाकर शादी की रस्म पूरी की। इसके बाद इंस्पेक्टर ने धार्मिक रीति रिवाज से शादी करने के लिए मन्दिर व न्यायालय जाने की बात दोनों पक्षों से लिखित में लेकर घर भेज दिया, जिससे उपस्थित लोगों ने प्रभारी निरीक्षक के पहल की सराहना किया। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, लेखपाल बिकास सिंह, ग्राम प्रधान सुशील कुमार उपस्थित रहे।

चंदौली नशे में ध्रुत बस चालक ने तीन युवकों को रौंदा दो की मौत, एक गंभीर


चंदौली।कमालपुर – सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव में शुकवार को बस ने तीन लोगों को रौंद दिया घटना ने एक युवक की मौके पर ही दम तोड़ दिया।नशे में ध्रुत चालक ने भागने के फिराक में दो अन्य युवकों को रौंद दिया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान एक औऱ युवक की मौत हो गयी। पुलिस वाहन को कब्जे में कर चालक को कोतवाली ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

बताते हैं कि बस Up 65 BT 80 89 ढोढियां गांव से मोहनियां तक चलती है। जो शाम को ढोढियां भट्ठे पर आकर खड़ी होती है । चालक एवती गांव निवासी अजय यादव बस को ईंट भट्ठे पर न खड़ा करके डेढावल की ओर बहुत तेजी से गया। जहां पुलिस की बैरेकेटिंग को भी तोड़ दिया। पुनः वापस लौटते समय डेढगावां गांव के पास दो लोगों को धक्का मार दिया। जिन्हें हल्की फुल्की चोटें आयी। नशे में ध्रुत चालक गौसपुर गांव के पास पहुँचा तो हनुमान मंदिर के पास उकनी गांव निवासी विकास यादव को धक्का मार दिया। कि गिरकर छटपटाने लगे । आगे खोर सम्पर्क मार्ग के पास कमालपुर निवासी दिलशाद 30 वर्ष को धक्का मार दिया। जिनका पैर टूट गया । कादिराबाद मिडल स्कूल के पास निमन्त्रण करके वापस जा रहे नुवाव बिहार निवासी राजू गुप्ता की मोटर साइकिल में धक्का मार दिया । जिससे राजू गुप्ता और उनका साथी पप्पू पासवान बुरी तरह घायल हो गया। राजू गुप्ता की घटना स्थल पर ही मौत हो । उनकी मोटर साइकिल बस में बस गयी जिसके कारण बस दो किलो मीटर इनायतपुर गांव के पास जाकर रुक गयी नहीं तो भीड़भाड़ वाले इलाके कमालपुर जाने पर और बड़ा हादसा हो सकता था

गांव की महिलाओं व बच्चों को जागरूक करने की जरूरतः बीडीओ

ब्लाक सभागार में प्रधानों को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते अधिकारी।

Young Writer, सकलडीहा। केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा व स्वालम्बन को लेकर कटिबद्ध है। शुक्रवार को सकलडीहा विकास खण्ड सभागार में बीडीओ अरुण कुमार पांडेय और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने ग्राम प्रधानों के साथ संयुक्त बैठक करके मिशन शक्ति 4.0 के तहत जानकारी दिया। इस दौरान प्रधानों को उनके ग्राम पंचायत में महिला सशक्तिकरण व बाल संरक्षण अधिकार के प्रति जागरूक करने की अपील किया गया।
कार्यशाला में बीडीओ अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति की शुरुवात की गई है। इसमें महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के प्रति जागरूक करना है। जिसमें ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्राम पंचायत में मनरेगा, स्वंय सहायता समूह, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित बाल संरक्षण अधिकार के प्रति महिलाओं व बच्चों को जागरूक करे। वही एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं व बालक,बालिकाओं का शोषण न हो इसके लिए उनका जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। सरकार ने इनकी सुरक्षा व स्वालम्बन के लिए कई कानून बनाया है। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,सीडीपीओ अवधेश पंडित, मुख्य सेविका बिना पाण्डेय, आउट रिच कार्यकर्ता भैया लाल, ग्राम प्रधान मंजू वर्मा, टुनटुन सिंह, अमित सिंह, दिलीप राजभर, राममूरत राजभर, बिहारी यादव, अनिल चौहान, जेपी चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोटेदारों को एफसीआई गोदाम से सीधे पहुंचेगा खाद्यान

सकलडीहा तहसील सभागार में कोटेदारों को संबोधित करते एसडीएम अजय मिश्रा।

Young Writer, सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के कोटेदारों के यहाँ अब सिंगल स्टेज डिलीवरी के माध्यम से खाद्यान्न पहुचाया जाएगा। जिसके तहत एफसीआई गोदाम व्यासनगर से सीधे राशन कोटेदारों के गोदामो तक पहुंचेगा। एसडीएम अजय मिश्रा ने शुक्रवार को कोटेदारों को सम्बोधित करते हुए जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम ने पारदर्शी तरीके से राशन वितरण व कार्ड सत्यापन के साथ ही पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया।
तहसील सभागार में तीनों विकास खण्ड के उचित दर विक्रेताओं की मौजूदगी में एसडीएम अजय मिश्रा ने कहा कि शासन के मंशा अनुरूप आप लोग कार्य करे । इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही किया जाएगी।उन्होंने कहा कि आज से तहसील क्षेत्र में सिंगल स्टेज डिलीवरी की शुरुवात की जा रही हैं। जिसके तहत ब्लाक गोदाम के बजाय भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से सीधे खाद्यान्न कोटे की दुकान पर पहुचेगा। जिसे पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर वितरण करे। इसके साथ ही कार्ड धारकों का सत्यापन का कार्य पूरा करे। ताकि पात्र लोगो को योजना का लाभ मिले। वही आयुष्मान कार्ड को लेकर भी एसडीएम ने चिंता जाहिर की। बोले तहसील क्षेत्र में केवल 54 प्रतिशत ही अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बना हैं। इसमें आपको अंत्योदय कार्ड धारक को चिन्हित कर आयुष्मान पखवाड़ा में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, केके मिश्रा, विक्रांत श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ सहित तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदार उपस्थित रहे।

चंदौली पति ने पत्नी को मारपीट कर किया लहूलुहान,न्याय के लिए पुलिस से लगाई गुहार


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत व्यासपुर गांव में किसी व्यक्ति से मारपीट के दौरान पत्नी ने पति से झगड़े का वजह पूछा तो पति अपनी पत्नी को ही बुरी तरह मारकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ पत्नी अपने बच्चों के साथ जलीलपुर चौकी पहुच कर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर पत्नी को घर भेज दिया।
दरअसल व्यासपुर निवासी गांव निवासी समीम उर्फ कल्लू गांव के ही एक व्यक्ति से मारपीट कर रहा था। आस पास के लोगो द्वारा मारपीट की सूचना पत्नी को लगी। तो पत्नी गुलशन ने मौके पर पहुच कर पति से मारपीट का कारण पूछा बस इसी बात को लेकर पति आग बबूला हो गया।और अपनी पत्नी को मार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। पति के मार से गुस्से में आई पत्नी ने अपने बच्चों संग जलीलपुर चौकी पहुच कर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति पर कार्यवाही का आश्वासन और पत्नी को समझा बुझा कर वापस घर भेज दिया।

अगलगी में चार बाइक जली, हजारों का सामान भी खाक

Young Writer, चंदौली। नौगढ़ कस्बा स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान में गुरुवार को आग लग गयी। इस दुर्घटना में चार बाइक व मोटर पार्ट्स का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। बावजूद इसके घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड का वाहन नहीं पहुंचा। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने पानी व बालू डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताते हैं कि नौगढ़ कस्बा निवासी गुलाटी पटेल की कस्बे में मोटर पाटर््स की दुकान है। साथ ही वह बाइक मरम्मत का भी काम करते हैं। गुरुवार की शाम प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात गए अचानक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान के अंदर रखा मोटर पाटर््स का सामान व मरम्मत के लिए आईं चार बाइक जल गईं। इसी दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी आग की जद में आ गया और तेज आवाज के साथ फट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। घर के बाहर निकलकर देखा तो दुकान से धुआं निकल रहा था। लोगों ने तत्काल फोनकर इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी, लेकिन फायरब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने पानी व बालू डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में मोटर पार्ट्स के टायर, ट्यूब, मोबिल, ब्रेक आयल, इनवर्टर, बैटरी, सोलर प्लेट, बाइक व साइकिल के पार्ट्स, शौचालय का दरवाजा और मरम्मत के लाई गई चार बाइक भी जल कर राख हो गयी। अगलगी की इस घटना में दुकान स्वामी को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है।

मनराजपुर प्रकरणः सीबीसीआईडी जांच से पीड़ित परिवार का इन्कार

जांच के लिए मनराजपुर पहुंची सीबीसीआईडी की टीम वापस लौटी

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा थाना के मनराजपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान कन्हैया यादव की पुत्री निशा की मौत के मामले की जांच के लिए सीबीसीआईडी की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची। इस दौरान मृतका के पिता कन्हैया ने जांच कराने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि सीबीसीआईडी की जांच पर भरोसा नहीं है। वे उच्च न्यायालय से न्यायाधीश अथवा सीबीआई से जांच कराने की मांग पर अड़े रहे। ऐसे में टीम के सदस्यों को दो घंटे बाद बैरंग लौटना पड़ा।
सीबीसीआईडी की टीम में शामिल सीओ सुनीता सिंह, निरीक्षक मोहित यादव और राकेश यादव के साथ शुक्रवार की दोपहर मनराजपुर गांव में कन्हैया यादव के घर पहुंचे। उस दौरान घर में लोग तेरहवी से जुड़े कार्य में व्यस्त थे। इसके चलते टीम के सदस्यों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। पूजा खत्म होने के बाद मृतका के पिता कन्हैया यादव आए। टीम के सदस्यों ने उनसे व परिवार के सदस्यों से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने सीबीसीआईडी से घटना की जांच कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में टीम के सदस्यों को वापस लौटना पड़ा। सुनीता सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। उनकी मांग सीबीआई से जांच कराने की है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राज्यसभा सदस्य व आप नेता संजय सिंह व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

Chandauli
few clouds
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
83 %
0.4kmh
23 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
29 °
Verified by MonsterInsights