22.5 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 517

सरकारी ठेकों पर अब पॉश मशीन से बिकेगी शराब

आबकारी विभाग व अनुज्ञापियों संग बैठक करते डीएम।

कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान अनुज्ञापियों व सेल्समैन ने ली ट्रेनिंग

Young Writer, चंदौली। जनपद में अपमिश्रित शराब की बिक्री पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने नए निर्देश जारी किए है। इसके तहत सभी सरकारी शराब की दुकानों से पॉश मशीन के जरिए शराब की बिक्री की जाएगी। इसे लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनुज्ञापियों व सेल्समैन को प्रशिक्षण दिया गया। सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन के संचालन के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही किसी भी तरह की दिक्कत आने पर उसे निबटने का तरीका व समाधान भी बताया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शराब की सभी दुकानों पर इसका कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। इससे मिलावटखोरी पर रोक लगेगी।
विदित हो किए आए दिन अपमिश्रित शराब के सेवन से मौत की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में इस पर पूरी तरह से रोक के लिए शासन ने पाश डिवाइस से शराब की बिक्री का निर्देश दिया है। थोक व फुटकर दुकानदार पाश मशीन के जरिए ही ग्राहकों को शराब की बिक्री करेंगे। इससे मिलावटखोरी पर रोक लगेगी, वहीं गुणवत्ता बनी रहेगी। डीएम ने सभी अनुज्ञापियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पाश मशीन से ही शराब की बिक्री करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मियों ने दुकानदारों को इसके इस्तेमाल का तरीका बताया। बताया कि शराब की गुणवत्ता जांचने के लिए यूपी एक्साइज स्कैनर लांच किया गया है। कोई भी व्यक्ति मोबाइल में इसे अपलोड कर सकता है। इसके जरिए शराब की बोतल पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर शराब की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में इसके बाबत नोटिस बोर्ड लगाएं। वहीं ग्राहकों को भी जागरूक करें। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह समेत सभी आबकारी निरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली तेज आवाज के साथ फटा सिलेंडर, चार बाइक जलकर राख


चंदौली।नौगढ़ कस्बा स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान में गुरुवार को आग लगने से चार बाइक व मोटर पार्ट्स का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिए घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की वाहन नही पहुचने पर ग्रामीणों ने पानी व बालू डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताते हैं कि नौगढ़ कस्बा निवासी गुलाटी पटेल की कस्बे में मोटर पार्ट्स की दुकान है। और वो बाइक मरम्मत का भी काम करते हैं। गुरुवार की शाम प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात अचानक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान के अंदर रखा मोटर पार्ट्स का सामान व मरम्मत के लिए आईं चार बाइक जल गईं। इसी दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी आग की जद में आ गया और तेज आवाज के साथ फट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। घर के बाहर निकलकर देखा तो दुकान से धुआं निकल रहा था। लोगों ने तत्काल फोनकर इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी, लेकिन फायरब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने पानी व बालू डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में मोटर पार्ट्स के टायर, ट्युब, मोबिल,ब्रेक आयल, इनवर्टर, बैटरी, सोलर प्लेट, बाइक व साईकल के पार्ट्स, शौचालय का दरवाजा और मरम्मत के लाई गई चार बाइक भी जल गईं। जल कर राख हो गयी।

चंदौली बहन की डोली उठने से पहले उठ गई भाई की अर्थी,गांव में शोक की लहर


चंदौली।सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर अमावल गांव के सिवान में गुरुवार को तालाब में डूब रहे 19 वर्षीय युवक को ग्रामीणों ने देखा तो उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए और किसी तरह युवक को बाहर निकाल कर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। तो वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
बताते है कि चतुर्भुज पुर गांव निवासी मनोज यादव अमवाल गांव में परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है। उनका एक पुत्र शिवम यादव 19 वर्ष और दो पुत्री नेहा और वर्षा हैं । घर पर मनोज यादव के बड़े भाई प्रमोद यादव की बेटी की शादी थी ।सुबह से ही शादी की तैयारी चल रही थी । मनोज यादव का पुत्र शिवम सुबह उठने के बाद अमावल चतुर्भुजपुर गांव के सिवान में टहलने चला गया। इसी दौरान सिवान में स्थित गहरे तालाब में पैर फिसलने से पानी में चला गया। और देखते ही देखते शिवम डूबने लगा।आसपास टहल रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे किसी तरह युवक को पानी से बाहन निकाल । और तत्काल उसको लेकर निजी अस्पताल पहुंचे , जहां चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को शुभम के मौत की खबर लगते ही कोहराम मच गया।

चंदौली बाईक टैम्पू के भिड़ंत में महिला की मौत, चार घायल


चंदौली।शहाबगंज थाना क्षेत्र के चकिया- चंदौली मार्ग पर ठेकहां गांव के समीप गुरुवार मोटरसाइकिल व टैम्पू की आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल चारो घायलों को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बड़गावां गांव के निवासी यहिया प्रधान व सफीक अहमद बाईक द्वारा चकिया से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही ठेकहां गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही टैम्पू से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक पर बैठे यहिया प्रधान 75 वर्ष, सफीक अहमद 52 वर्ष व टैम्पू चालक अनिल 27 वर्ष टैम्पू सवार सैयदराजा निवासी प्रवीन मौर्य 26 वर्ष घायल हो गये।वही टैम्पू में सैयदराजा थाना के नेवादा गांव निवासी महिला सुमन 30 वर्ष की इलाज के दौरान संयुक्त जिलाचिकित्सालय में मौत हो गयी।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया।वही घटना की सूचना पीड़ित परिवार को दिया गया। महिला के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तालाब में डूबकर प्रधानाध्यापक के एकलौते पुत्र की मौत

तालाब में डूबने में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

सुबह टहलने के लिये अमावल सिवान में गया था शिवम यादव

Young Writer, सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर व अमालव गांव के सिवान में तालाब में पैर फिसल जाने से 19 वर्षीय शिवम यादव की मौत हो गयी। मृतक युवक के पिता मनोज यादव अमावल गांव के प्रधानाध्यापक है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के बडे़ पिता की पुत्री की शादी थी। घर पर आज बारात आने वाला था। हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया है।
चतुर्भुजपुर कस्बा निवासी मनोज यादव प्रधानाध्यापक अमालव के एक पुत्र शिवम यादव और दो पुत्री नेहा और वर्षा है। घर पर मनोज यादव के बडे़ भाई प्रमोद यादव की बेटी की शादी थी। घर पर सुबह से ही शादी की तैयारी चल रहा था। मनोज यादव का एकलौता पुत्र शिवम सुबह उठने के बाद अमावल व चतुर्भुजपुर गांव के सिवान में टहलने के लिये निकला हुआ था। सिवान में स्थित गहरे तालाब में पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया। आसपास टहलते लोग दौड़ गये। शोर गुल मचाने पर काफी संख्या में लोग जुटकर युवक को बाहर निकाला। कस्बा सहित आसपास के कई प्राइवेट हास्पीटल में ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। चींख पुकार सुनकर लोग मर्माहत होगये। मां ममता देवी पिता मनोज बहन नेहा व वर्षा कृति बड़े पिता प्रमोद चाचा विनोद सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।

अध्यक्ष और महामंत्री पद सहित 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

सकलडीहा पीजी कालेज में नामांकन करते छात्र नेता।

Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को छात्र संघ चुनाव के लिये गहमागहमी के बीच छात्रों ने विभिन्न पद के लिये नामांकन किया। इस दौरान छात्र संघ उम्मीदवार नामांकन करने के बाद अपने पक्ष में मतदान के लिये कस्बा में भ्रमण किया। नामांकन के दौरान कॉलेज परिसर के बाहर भारी संख्या में छात्र और पुलिस फोर्स डटी रही।
मुख्य चुनाव अधिकारी डा. शमीम राईन सहायक चुनाव अधिकारी डा. इन्द्रजीत सिंह यज्ञनाथ पांडेय, जितेन्द्र यादव और श्यामलाल यादव की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू कराया। अध्यक्ष पद पर आलोक चौरसिया, ऋषिकेश कुमार, कुलदीप कुमार यादव, रूपेश सिंह, शिवम चौबे, सौरभ यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के लिये अजय कुमार गुप्ता, कृष्णकांत रस्तोगी, प्रदीप यादव और शिवा ने नामांकन किया। वही महामंत्री के लिये धीरज कुमार, राहुल कुमार, राहुल गुप्ता, ज्ञानप्रकाश मौर्या और पुस्तकालय मंत्री के लिये आलोक कुमार ओमप्रकाश, गणेश गुप्ता ने नामांकन किया। अंत में कला संकाय के लिये प्रीति, श्वेत कुमार प्रियदर्शी, शुभम जायसवाल ने नामांकन किया। शिक्षा संकाय पर सिंगल उम्मीदवार विश्वजीत कुमार ने नामांकन किया है। नामांकन से पूर्व उम्मीदवारों के फीस रसीद, प्रवेश पत्र और नियमित छात्र होने का प्रमाण पत्र प्राचार्य डा. प्रदीप पांडेय व प्राक्टोरियल बोर्ड डा.एमपी सिंह व डा.इन्द्रदेव सिंह, दयानिधि सिंह से लेना पड़ा। नामांकन के दौरान सीओ अनिरूद्ध सिंह कोतवाल विनोद मिश्रा,एसओ धीना अजीत प्रताप सिंह, एसओ धानापुर सतेन्द्र विक्रम सिंह, कविन्द्र नारायण, अखिलेश पांडेय, लखन, धर्मेन्द्र यादव, बृजेश यादव, अतुल पांडेय, अरूण पाठक आदि मौजूद रहे।

नर्सेज डेः जयंती पर याद की गईं फ्लोरेंस नाइटेंगल

एमडी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज में नर्सेज डे पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

Young Writer, चंदौली। नगर के सकलडीहा रोड स्थित एमडी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। इसमें एएनएम एवं जीएनएम के छात्राओं द्वारा शिक्षकपरक कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। साथ ही फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके मोमबत्ती जलाकर उनको याद किया गया।
इस दौरान चेयरमैन डा बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि 12 मई 1820 को इटली के फ्लोरेंस में नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। उच्च वर्गीय परिवार में जन्मीं फ्लोरेंस के घर वालों को ये बिल्कुल मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी नर्स बने, क्योंकि उस वक्त नर्सिंग को सम्मानित पेशा नहीं माना जाता था। आखिरकार फ्लोरेंस की जिद के आगे घर वालों को झुकना पड़ा और फ्लोरेंस को नर्सिंग की ट्रेनिंग के लिए जर्मनी जाने की इजाजत मिल गई। साल 1851 में वे जर्मनी गईं और 1853 में उन्होंने लंदन में महिलाओं के लिए अस्पताल खोला। इसी साल क्रीमिया का युद्ध शुरू हो गया। फ्लोरेंस 38 नर्सों को साथ लेकर तुर्की के एक मिलिट्री अस्पताल में सैनिकों की सेवा करने गईं। अस्पताल में फ्लोरेंस ने गंदगी देखा। उन्होंने सबसे पहले अपना ध्यान साफ-सफाई पर लगाया। उन्होंने घायल और बीमार सैनिकों की देखभाल में दिन-रात एक कर दिया। वे रात में भी सैनिकों की सेवा में लगी रहती थीं। इस दौरान हाथ में लालटेन लेकर वह मरीजों को देखने जाती थीं, इसी कारण सैनिक उन्हें लेडी विद द लैंप कहने लगे। जब फ्लोरेंस युद्ध के बाद लौटीं, तो उनका यह नाम प्रसिद्ध हो गया था। आज भी पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष फेंकने प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य साहब सिंह मौर्या, ओमप्रकाश मौर्य, राम भजन, श्रीराम मौर्य, विवेक सिंह, राकेश लाल, शिखा सिंह, काजल मौर्य, आरती, विद्या, सुनिधि, एकता, माला, आदि उपस्थित रहे।

चंदौली तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर चल रहे तीन को रौंदा एक कि मौत,दो गंभीर


चंदौली । सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी । घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई । वही दो गंभीर रुप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई ।
बताते हैं कि सदर कोतवाली के खगवल गांव निवासी राममूरत यादव 60 वर्ष अंकित यादव 16 वर्ष और आशीष यादव 18 वर्ष बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए चकिया क्षेत्र के रामपुर भभौरा गांव गए थे । गुरुवार को तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे । इसी बीच फत्तेपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोदार टक्कर मारते हुए आगे निगल गई । बाइक सवार सड़क पर गिर गए । घटना में राममूरत की मौके पर मौत हो गयी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया । जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।

विकास कार्यों में तेजी लाने का डीएम ने दिया फरमान

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करते डीएम।

डीएम ने आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने में तेजी लाने का दिया

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्याे की 37 बिंदु की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों अपने कार्यों में आपसी सामंजस्य बनाकर तेजी लायें। उन्होंने कहा कि किये गये विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं में बेहतर कार्य करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं में तेजी लाया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल व्यवस्था, फर्नीचर, बिजली, टाइलिंग का कार्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। अध्यापकों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित हो इसके लिए स्वयं निरीक्षण कर लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। मिड डे मील की गुणवत्ता पूरी तरह मानक व रोस्टर के अनुसार हो सुनिश्चित हो। पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत से कहा कि रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत भवन पर सेंगेटरी, लेखपाल सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो। कहा कि किसी भी कृषकों को पानी की समस्या उत्पन्न न हो। समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के माध्यम से सभी तालाबों की खुदाई कराई जाये एवं उनको आकर्षित बनाने के लिए कार्य किया जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सूची के अनुसार आयुष्मान गोल्डेन कार्ड सभी लोगों का बनवाया जाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी चकिया पीपी मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी वाईके राय उपस्थित थे।

जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की
चंदौली।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से विभागवार आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायत पत्रों व डिफाल्टर हुए शिकायत पत्रों को तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसमे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे उन्होंने निर्देश दिया कि विभागों द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ प्रत्येक दशा मे पात्रों, किसानों व आमजनमानस को उपलब्ध कराया जाय तथा योजनाओ का प्रचार-प्रसार कराते हुए उसकी जानकारी दी जाये।

नामांकन व बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान दें शिक्षक

नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह का स्वागत करते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पदाधिकारी।

शैक्षिक महासंघ ने बीईओ का बीआरसी पर किया स्वागत

Young Writer, धानापुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज खान के नेतृत्व में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह का संघ के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सरकार के आदेशों का विद्यालय में 100 प्रतिशत पालन किया जाये तथा शिक्षा के गुणवत्ता को हम सभी लोग मिलकर बेहतर बनाएं। उन्होंने विद्यालय में नामांकन तथा बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से या स्वयं मिलाकर मुझे अवगत कराएं जिसका निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज खान ने कहा कि हम सभी लोग आप के साथ समन्वय स्थापित कर सरकार के आदेशों का पालन किया जाएगा तथा आप से भी शिक्षक समस्याओं का समय से निस्तारण करने की अपेक्षा है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सिंह, नूर अख्तर अली, विजय बहादुर सिंह, घनश्याम सिंह, बृजेश सिंह, ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सिंह,नत्थू यादव,मनीष पांडेय,शमशेर बहादुर सिंह शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
चकिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में बुधवार को नवागत बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय का शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सबका साथ आवश्यक है। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह, राजेश पटेल, उत्तर प्रदेशीय कैलाश प्रसाद, इमरान अली, विवेक सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आरिफ, रामाज्ञा सिंह, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
नौगढ़। नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने बुद्धवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात अधीनस्थों संग आयोजित बैठक में बताया कि जनपद के पिछड़े हुए वनांचल क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर किए जाने का प्रयास जारी होगा। इस मौके पर महेन्द्र देव पांडेय रमाकांत यादव जयप्रकाश मौजूद रहे।

Chandauli
few clouds
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
83 %
0.4kmh
23 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
29 °
Verified by MonsterInsights