29.4 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

चंदौली पुलिया पर बैठे युवक को कार ने रौंदा मौत,शव को कब्जे में कर कार्यवाही में जुटी पुलिस

- Advertisement -


चंदौली । इलिया थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप शनिवार को तेज़ रफ़्तार कार ने 18 वर्षीय युवक को रौंदते हुए खुद नाले में जा गिरी घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन व ग्रामीण रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
बताते है कि टेकारी गांव निवासी कालीचरन यादव का 18 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकला । वह गांव की पुलिया पर बैठा था ।तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उसे धक्का मार दिया। और खुद भी नाले में गिर गई । घटना में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई । घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए।। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights