24.5 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 519

नवहीं अस्पताल पर डीएम को मिली एक्सपायर दवाएं

नवही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवहीं का निरीक्षण करते डीएम।

औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चिकित्सक समेत तीन स्टाफ

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मंगलवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवहीं का औचक निरीक्षण किया गया। डीएम के निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवहीं बन्द मिला। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित फार्मासिस्ट से जवाब-तलब किया। इसके बाद स्वास्थ्य केन्द्र का मुख्य गेट को खुलवाकर चिकित्सकों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य दवाओं की उपलब्धता देखी। निरीक्षण में सुशीला देवी, एएनएम रुकसार बानो, डा.एआर निषाद अनुपस्थित पाये गए। अनुपस्थित लोगों का कोई अवकाश पत्र निरीक्षण के दौरान उपलब्ध नहीं मिला।
इस दौरान डा.सुमन मित्रा काफी विलंब से उपस्थित हुई जिस पर जिलाधिकारी ने हिदायत देते हुए कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए। कहा कि समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के निरीक्षण में लेबल रूम में काफी गंदगी देखने को मिला। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे। आरओ वाटर सप्लाई काफी दिनों से बाधित था। अस्पताल के अंदर व परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहद खराब रहने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दवा स्टोर रूम में उपलब्ध दवाओं की मिलान किया तो कुछ दवाईयां एक्सपायरी डेट की मिली जिस पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शौचालय एवं अन्य कक्ष में गंदगी को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। परिसर में निष्प्रयोजन एम्बुलेंस को मरम्मत कराकर चालू कराने के निर्देश दिये। परिसर में उगे झाड़ियों की साफ-सफाई करवाने के निर्देश उपस्थित ग्राम प्रधान को दिये। प्रसव कक्ष में आक्सीजन मशीन, वजन मशीन की साफ-सफाई रखते हुए सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा औषधी भंडार कक्ष, ओपीडी कक्ष, स्टोर रूम, नर्स ड्यूटी रूम, प्रसव कक्ष, दवाओं की स्टाक रजिस्टर सहित अन्य पत्रावलियों की जांच पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, शिवराज सिंह, ग्राम प्रधान नामवर सिंह उपस्थित थे।

बैराठ में विद्युत करेंट से सब्जी व्यापारी की मौत 

सब्जी व्यापारी सुभाष सोनकर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के बैराठ ककरहटी गांव निवासी 44 वर्षीय सुभाष सोनकर मंगलवार की सुबह तकरीबन 9:30 बजे स्नान के बाद कपड़ा सुखाते समय विद्युत तार की चपेट में आ गए। विद्‍युत करेंट लगने से वह जमीन पर गिर अचेत हो गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 

ककरहटी बैराठ निवासी सब्जी व्यापारी सुभाष सोनकर प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह भी सब्जी बेचने जाने से पहले नहा धोकर खाना खाने जा रहा था। उससे पहले वह कपड़े सुखाने के लिए लोहे के तार से बने हुए अरगनी पर भींगे कपड़े सुखने के लिए डालने लगा कि घर में बिजली के लगा केबल जो कटा हुआ था वह उस अरगनी वाले तार से स्पर्श कर रहा था उससे मृतक चिपक गया। कुछ देर बाद बेदम होकर जब वह जमीन पर गिरा तो गिरने की आवाज पर पहुंचे परिजन आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे कि रास्ते में ही दम टूट गया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घर के एक मात्र कमाउ व्यक्ति की मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी पिंकी, पुत्र रोहित सोनकर, दीपांशु , पुत्रियां प्रीती, रिया, सपना, सौम्या का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में लग गयी थी।

चंदौली भतीजी के शादी का समान खरीदने जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत,मातम में बदल गयी खुशियां

चंदौली सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा रोड के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल ले जा रहे थे इस दौरान उसने बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
बताते हैं कि मैढ़ी गांव निवासी महेंद्र 37 वर्ष की भतीजी की शादी होनी थी। शादी की तैयारी के लिए सामान खरीदने वह अपने रिश्तेदार सेचुराम के साथ सोमवार की शाम सैयदराजा नगर जा रहे थे। जैसे ही दोनों भतीजा मोड़ के समीप पहुंचे तभी सामने से अचानक ट्रैक्टर आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे महेंद्र को गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे सेचुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। हालांकि बीच रास्ते ही उनकी मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना मिलते पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि भतीजा रोड पर सड़क हादसे में दो व्यति की मौत हुआ है। परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चंदौली अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पुलिस ने दी चेतावनी

चंदौली। कोतवाली पुलिस नगर में लग रहे जाम की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर में भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा अपने हद से बाहर पटरियों व सरकारी जमीन पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को देखा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने संबंधित दुकानदार को बुलाकर फटकार लगाई। कहा कि आप सभी के इस तरह के कृत्य एवं व्यवहार से नगर में प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लिहाजा अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा लें और सामान को दुकान के अंदर ही रखें। अगली बार सामान दुकान के बाहर मिला तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं दुकान का चालान भी कर दिया जाएगा। नगर के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है लिहाजा पुलिस के इस कार्य में सहयोग करें। पुलिस के इस अभियान के कारण दुकानदार बाहर रखे सामान को धड़ाधड़ अंदर करते दिखे। इस दौरान कस्बा इंचार्ज विपिन सिंह भी मौजूद रहे।

पुलिस दबिश व दबंगई में चली गई बेटी की जानः अखिलेश यादव

मनराजपुर में पीड़ित परिवार से मिलते अखिलेश यादव।

मनराजपुर प्रकरण के बहाने यूपी पुलिस व सरकार को साधा

Young Writer, चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मनराजपुर में पुलिस व सत्ता पक्ष से खासे नाराज दिखे। इस दौरान उन्होंने सैयदराजा पुलिस के साथ-साथ सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। कहा कि सरकार लोकतंत्र पर लगातार हमलावर है। आज हालात ऐसे हैं कि लोकतंत्र के मजबूत स्तम्भ मीडिया को भी सरकार बंधक बनाने की भूमिका में नजर रही है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाया कि इसी सैयदराजा थाने के संरक्षण में शराब की तस्करी हो रही है। ऐसे में यदि मीडिया इस सच को दिखाए और प्रकाशित कर दे तो मीडिया कर्मियों को जेल जाना होगा।

उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ करार दिया। कहा कि समाज में घट रही घटनाओं की सच्चाई को निष्पक्षता से दिखाएं और प्रकाशित करें ताकि समाज में हो रहे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे। मनराजपुर की घटना स्तब्ध करने व दिल को दहलाने वाली घटना है। इस घटना से परिवार दुखी है और परेशान भी है। घटना में घायल हुई गुंजा आज भी सदमे में है। घटना के बाद वह हादसे को याद करके बार-बारे रोने लग रही है। आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर कन्हैया यादव को जिला बदर किया। इसके साथ ही सुनियोजित षड्यंत्र के तहत दबिश दी और दबंगई दिखाने का प्रयास किया। पुलिस की इसी दबिश व दबंगई में कन्हैया यादव की बेटी की जान चली गयी। घटना के बाद पुलिस ने कहानियां गढ़ी और खुद को बचाने का भरपूर प्रयास किया। कहा कि यह सूबे की पहली घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं एक के बाद एक हो रही है और सरकार दोषियों के विरूद्ध कड़े कदम उठाने में विफल है। कहा कि आज पुलिस कस्टडी में मौत व फर्जी एंकाउंटर के मामले में यूपी अव्वल है। वहीं क्रूरता के मामले में मानवाधिकार से सबसे अधिक नोटिस यूपी पुलिस को ही मिले है। ऐसी पुलिस जो रक्षक होनी चाहिए, अब भक्षक की भूमिका में नजर आ रही है।

मनराजपुर में अखिलेश यादव को देखने के लिए पेड़ पर चढ़े ग्रामीण।

आमजन में दिखी अखिलेश को लेकर दीवानगी
चंदौली। मनराजपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीड़ित परिवार का दर्द बांटने पहुंचे। इस दौरान उनके आगमन की जानकारी होने पर जनपद के विभिन्न हिस्सों से लोगों का भारी जमावड़ा मनराजपुर में देखने को मिला। अखिलेश यादव के आगमन के बाद उन्हें देखने के लिए लोगों में इस कदर बेताबी थी कि कोई दीवार पर चढ़ गया तो किसी ने मकान की छत पर चढ़कर अखिलेश यादव का दीवार किया। वहीं कुछ लोगों ने अखिलेश यादव की झलक पाने के लिए आसपास मौजूद पेड़ों पर चढ़ गए। स्थिति यह रही कि जब तक अखिलेश यादव मनराजपुर गांव में मौजूद रहे। आम आदमी व सपा कार्यकर्ता उनसे मिलने व उन्हें देखने के लिए प्रयासरत रहा। लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई लोगों के अरमान पूरे नहीं हो पाए।

केरायगांव में जमीन कब्जा मुक्त, बनेगा मिनी स्टेडियम

केरायगांव में ग्रामसभा की जमीन से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम।

Young Writer, शहाबगंज। एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा ने सोमवार को केरायगांव पहुंचे, जहां ग्राम पंचायत की भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया। वहीं जमीन ग्राम पंचायत के अधीन कर मिनी स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया, ताकि गांव सहित आसपास के इलाके के बच्चों को खेल गतिविधियों में सहूलियत व सुविधा मिल सके।
विदित हो कि केरायगांव में आराजी संख्या 481 में रकबा 0.501 हेक्टेयर, आराजी संख्या 482 में 0.506 हेक्टेयर, आराजी संख्या 483 में 0.543 हेक्टेयर जमीन खतौनी में ग्रामसभा का नाम दर्ज है। लेकिन वर्षों से गांव के शान्ति देवी, शिव प्रकाश पाण्डेय, श्यामदेव यादव, सत्यानंद पांडेय व रमेश पांडेय ने कब्जा जमाया हुआ था। जिनसे कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र एसडीएम के यहा पड़ा था। प्रार्थना पत्र के आधार पर एसडीएम ने राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर नापी कराकर कब्जा मुक्त कराकर भूमि ग्राम पंचायत के अधीन कर दिया। उन्होंने ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव को जमीन पर मिनी स्टेडियम व सार्वजनिक भवन बनाने को कहा। जिसका लाभ ग्रामीणों के साथ आसपास गांव के युवाओं को मिल सकें।

बलात्कार के दोषी को मिला आजीवन कारावास का दंड

चंदौली न्यायालय- Young Writer
चंदौली न्यायालय परिसर का गेट।

Young Writer, चंदौली। स्पेशल जज पास्को राजेंद्र प्रसाद की अदालत में सोमवार को नाबालिक किशोरी से बलात्कार के मामले की सुनवाई की। इस दौरान गवाहों और वरिष्ठ अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद आरोप सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने आरोपी को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपया अर्थदंड से भी दंडित किया। वहीं अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया। अभियोजन की ओर से स्पेशल कौंसिल पास्को शमशेर बहादुर सिंह ने तर्क प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की 13 वर्षीय पीड़ित किशोरी के पिता ने अपने बेटी के साथ बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोप था कि वाराणसी के अंधरापुल निवासी रविशंकर मौर्या कक्षा हाईस्कूल की छात्रा पुत्री को विज्ञान की ट्यूशन कराता था। दो साल तक बेटी को कोचिंग कराया। इस बीच ट्यूशन टीचर ने पुत्री को अपने प्यार में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर 30 अप्रैल 2016 को बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया। बेटी की काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब 14 दिन बाद  बेटी घर वापस आयी तो आपबीती सुनाई। उसने बताया कि पहले से ही शादी सुदा आरोपी युवक आटो से वाराणसी ले गया। वहां से इलाहाबाद और फिर कानपुर ले गया। इसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और बलात्कार किया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 3/4 पास्को एवं 3 (2) 5 एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसकी सुनवाई स्पेशल जज पास्को कोर्ट में की गई। इसमें कुल 11 गवाह पेश किए गए। इस दौरान न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने धारा 363 आईपीसी में चार वर्ष कठोर कारावास और 5 हजार रुपया जुर्माना लगाया। अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा से दंडित किया। वहीं 366 आईपीसी में 5 साल की सजा और 6 हजार रुपया अर्थदंड लगाया। अर्थदंड नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा और धारा 4 (1) पास्को एक्ट में 14 वर्ष की सजा व 10 हजार रुपया जुर्माना सुनाया। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया। इसके अलावा धारा 3 (2) 5 एससीएसटी में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपया अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न देने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का फैसला सुनाया।

चंदौली दो बाइको की आमने सामने टक्कर में ग्राम प्रधान की मौत,गाँव मे शोक की लहर


चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के लखईपुर गांव के समीप रविवार की देर रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में मेढांन गांव के ग्राम प्रधान व उनका एक साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान ग्राम प्रधान को मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि धानापुर गांव क्षेत्र के मेढांन गांव के ग्राम प्रधान राजकुमार 47 वर्ष अपने दोस्त जितेंद्र के साथ धानापुर से बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे । जैसे ही दोनों लखईपुर गांव के समीप पहुचे की उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गयी। घटना में दोनों सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने ग्राम प्रधान राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
इस बाबत थाना प्रभारी सतेंद्र विक्रम ने बताया कि घटना संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
इनसेट…….
ब्लाक प्रमुख ने पहुच कर परिजनों को बधाया ढांढस
धानापुर: ग्राम प्रधान राजकुमार बिंद के सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर उनके परिजनों को ढांढस बधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।।उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ जेपी गुप्ता से वार्ता कर रो रो कर बेसुध पड़े परिजनों का तत्काल इलाज किये जाने को कहा जिस चिकित्सकों द्वारा परिजनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

चंदौली पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश‚ न्याय दिलाने का भरोसा

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के मनराजपुर में कन्हैया यादव की पुत्री के मौत मामले में सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उसके घर पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने मृतक निशा यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही इस घटना को पुलिस व सत्ता–शासन की विफलता करार दिया। इस दौरान उन्होंने घटना के लिए पुलिस व सरकार को कटघरे में खड़ा किया। घटना की हाईकोर्ट के जज की निगरानी में घटना की जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। पुलिस कोई भी कारनामा कर सकती है। इसलिए घटना की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए। आरोप लगाया कि जानबूझकर मृतका के पिता को मुकदमे में फंसाया गया। राजनीतिक दबाव के चलते जिलाबदर किया गया। ​पुलिस किस अधिकार से घर के अंदर घुसी और जो लोग घर में थे, उनके साथ मारपीट की। बेटी की जान पुलिस की दबंगई की वजह से गई है। कहानी बनाने में माहिर पुलिस मनराजपुर की घटना को लेकर नई कहानी बता रही है कि बेटी ने खुद से फांसी लगा ली।
उन्होंने सवाल किया कि ललितपुर की घटना में पुलिस ने क्या किया। बेटी के साथ चार लोगों ने दरिंदगी की थी, थाने पहुंची तो पुलिस ने भी उसके साथ वही किया। उन्होंने एटा की घटना पर भी पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। बोले, सबसे अधिक कस्टोडियल डेथ, फेक एनकाउंटर यूपी में हो रहे हैं। मानवाधिकार व महिला आयोग से सबसे अधिक नोटिस यूपी सरकार को भेजी जा रही है। जो सरकार पुलिस को चुनाव जीताने के लिए इस्तेमाल करती हो तो पुलिस भी वैसा ही काम करेगी। आरोप लगाया कि सबसे अधिक अवैध काम व शराब की तस्करी सैयदराजा थाने से हो रही है। सीएम को अपने जनप्रतिनिधियों से कहना पड़ रहा कि दलाली रोको। यह सरकार बुल्डोजर लेकर घूम रही है, बताए ललितपुर के थाने में बुल्डोजर कब चलेगा। जिस थाने के पुलिसवालों ने बेटी की जान ली, उनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी। कहा कि प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं। इस​लिए हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच कराई जाए। इस दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका‚ पूर्व सांसद राम किशुन यादव‚ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत अन्य मौजूद रहे।

चंदौली मामूली विवाद में बेटे ने माँ को जिंदा किया आग के हवाले,हालत गंभीर


चन्दौली। मां जिंदगी का विश्वास होती है, मां जीवन का संबल होती है, मां जीवन का सराहा होती है, मां जीवन की आस होती है, मां जीवन का सार होती है। दुनिया में ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें मां का प्यार नहीं मिल पाता है। और कुछ ऐसे लोग है जो माँ की कदर नही कर पाते ऐसी ही एक हृदयविदारक घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 मुगलचक अटकहवा में देखने को मिला जब एक बेटा मामूली विवाद को लेकर अपनी माँ को ज़िंदा आग के हवाले कर दिया। और मौके से फरार हो गया।
बताते है कि रविवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 मुगलचक् अटकहवा निवासी सीता राम की अपनी माँ से पारिवारिक विवाद में तू-तू मैं-मैं हो गया।बस इतनी सी बात पर सीता राम ने अपनी माँ मालती देवी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। घटना को लेकर पूरे घर मे भगदड़ मच गया। और वही चंद मिनटों में मालती देवी धु-धु कर जलने लगी। माँ का बीच बचाव करने आया उसका छोटा बेटा बिट्टू व 2 वर्षीय भतीजा अमन भी आग की चपेट में आ गए। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुचे आस पास के लोगो ने खुद को बचाते हुए आग पर काबू पाया। लेकिन घटना में तब तक मालती देवी बुरी तरह झुलस चुकी थी। आनन फानन में लोगो ने तीनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों मालती देवी की हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मालती देवी का बेटा सीता राम फरार चल रहा है। वही लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी के खोज बिन में जुट गई है। घटना को लेकर आस पास के क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

Chandauli
few clouds
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
71 %
1kmh
19 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights