24.5 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 520

चंदौली मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत,दो की हालत गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव के समीप रविवार की रात बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। घटना में इसमें शादी समारोह में जा रहे तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों की मदद से तीनो घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया गया।जहा एक को इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही दो को प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि सदर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 नेहरू नगर निवासी छोटे लाल 19 वर्ष विसुंधरी गाँव निवासी श्रवण 50 वर्ष और चकिया के बुढ़वल गांव निवासी गौतम 30 वर्ष बाइस से सकलडीहा एक शादी समारोह में जा रहे थे। इस बीच बर्थरा खुर्द के पास ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान चिकित्सकों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटेलाल और गौतम की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों के हड़कम्प मच गया है।

चंदौली जैविक खेती को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयासः मीना सिंह 

चंदौली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और समाजसेवी मीना सिंह ने रविवार को चंदौली में रोजगार मेला लगाया। इस दौरान रोजगार और प्रशिक्षण के लिए युवाओं को आमंत्रित किया। रोजगार मेले में कुल 35 युवाओ को ट्रेनिंग के लिए चुना गया। साथ ही मीना सिंह ने आगामी 10 जून फिर से रोजगार मेला आयोजित करने की बात कही। बताया कि जिनका साक्षात्कार लिया गया है सभी को प्रशिक्षण की जरूरत है। इन्हें निशुल्क ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा।उन्होंने बताया कि जिले में आयुर्वेद का पंचगर्व अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए चिकित्सको की भर्ती की जाएगी। अबकी बार रोजगार मेले में आयुर्वेद का कोई दक्ष चिकित्सक नहीं मिल पाया है। बताया कि अस्पताल के लिए 10 नर्सिंग स्टाफ और दो चिकित्सक की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने जैविक खेती के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास हो रहा है। युवाओं को ट्रेनिंग देकर जैविक खेती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इंसान प्राकृतिक विधि से पैदा उपज का उपयोग करे और आयुर्वेद विधि से उपचार कराए तो वह लंबे समय तक स्वस्थ रहेगा और बीमारियां उससे दूर होंगी। बताया कि वह खुद आयुर्वेद की डॉक्टर हैं साथ ही चंदौली के 4-5 युवाओं को आयुर्वेद की पढ़ाई कराई है, जिनकी पढ़ाई अब मुक्कमल हो चुकी है। प्रयास होगा कि आयुर्वेद अस्पताल के लिए चंदौली से ही कोई चिकित्सक मिल जाए। फिलहाल इस रिक्ति के लिए चन्दौली के साथ वाराणसी में प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पढ़े लिखे युवाओं को उनकी दक्षता के अनुरूप रोजगार देकर उनकी बेरोजगारी को दूर किया जाय। इस मुहिम की शुरुआत हो चुकी है और इसे हर हाल में मुकाम दिया जायेगा। बताया कि चंदौली में खेल प्रतिभाएं है लेकिन खेल संसाधनों और अच्छे कोच और ट्रेनर की कमी है। अभी तक डिस्ट्रिक्ट लेवल का स्टेडियम तक नहीं बन पाया है, इससे खेल में आस्था रखने वाले युवाओं को हर दिन दिक्कतें और दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। इनकी समस्या मुझ तक पहुंची है लिहाजा इसे लेकर विचार विमर्श किया जाएगा और जल्द ही खेल और खिलाड़ियों के हित और सम्मान में प्रभावी पहल को जाएगी। हमारा प्रयास है कि चंदौली का एक एक नौजवान खूब तरक्की करे। उसकी तरक्की में आने वाली बाधाओं को दूर करने का हमारे स्तर से प्रयास किया जाएगा।

असहाय बेटी की मदद के लिए आगे आईं बबिता यादव

जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव का आभार जताते रुक्साना के परिजन।

Young Writer, नियामताबाद। जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव समाजसेवा के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रही हैं। राजनीति में आने के बाद समाज से जब वे रूबरू हुईं तो समाज में असहाय व असशक्तों की लाचारी व बेबसी ने उनके हृदय को आहत किया। यही वजह है कि वह अपने पति चंद्रशेखर यादव के साथ मिलकर समाज के असहाय व बेबस लोगों की मदद के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए। खासकर बेटियों को लेकर बबिता यादव के हृदय में खास जगह है। बेटियों की शिक्षा हो या फिर उनका विवाह संस्कार। बबिता यादव असहाय लोगों की मदद के लिए निरंतर तत्पर हैं। इसकी एक ताजा बानगी शनिवार को नियामताबाद गांव में देखने को मिली।
गांव निवासी स्वर्गीय गन्नी अली की मौत के बाद उनका परिवार आर्थिक दिक्कतें झेल रहा था। ऐसे में परिवार ने किसी तरह बेटी रूक्साना की शादी तय की। इसके बाद परिवार के समक्ष शादी के खर्चों का बंदोबस्त का जिम्मा आन पड़ा। जब हर तहर से निराशा हाथ लगी तो रूक्साना की मां बीते 28 अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव ने मिली और परिवार के आर्थिक हालात से अवगत कराया और मदद की गुजारिश दी। ऐसे में बबिता यादव ने रूक्साना की मां को मदद का भरोसा दिया और शादी की तैयारियों में आगे बढ़ाने की बात कही। शनिवार को रूक्साना की शादी के दिन बबिता यादव शादी में दिए जाने वाले सामान के साथ नियामताबाद पहुंची और उसे बतौर उपहार रूक्साना के परिवार को भेंट किया और शादी के अन्य खर्चों को भी खुद वहन किया। शादी के ऐन वक्त पर बबिता यादव के मदद को पाकर रुक्साना के परिजन बेहद खुश दिखे। रूक्साना की माता ने इस मदद के लिए जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव का दिल से आभार व्यक्त किया।

मनराजपुर पहुंचकर मीना सिंह ने बांटा पीड़ित परिवार का दर्द

मनराजपुर में पीड़ित गुंजा को ढांढस बंधाती मीना सिंह।

Young Writer, चंदौली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी मीना सिंह शनिवार को मनराजपुर गांव के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने मनराजपुर प्रकरण की इकलौती चश्मदीद कन्हैया यादव की छोटी पुत्री गुंजा से मिली। उन्होंने परिवार का दर्द बांटा। साथ ही गुंजा की जुबानी घटनाक्रम की जानकारी ली। घटना को बताते-बताते गुंजा रो पड़ी। ऐसे में मीना सिंह ने उसे संभाला और पूरे परिवार को संबल प्रदान किया। घटना के प्रति दुख जताया। कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए। ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए दोषियों को दंडित किया जाना बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही मीना सिंह एक अधिवक्ता होने के नाते उक्त मामले में निःशुल्क विधिक सहयोग देने का भरोसा दिया। साथ ही अपने रोजगार व ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत कन्हैया यादव की पुत्री गुंजा को रोजगार देने की बात कही। कहा कि मनराजपुर की घटना में पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन से आमजन का भरोसा उठ गया है। ऐसे में निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय सुलभ कराकर खोए हुए भरोसा को फिर से अर्जित करे। आज पूरा जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश पीड़ित कन्हैया यादव के परिवार के साथ है। परिवार को न्याय दिलाने का अंतिम दम तक प्रयास होगा, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो और किसी अन्य परिवार की बेटी पुलिस लापरवाही, चूक व क्रूरता का शिकार ना हो। जिस तरह यूपी के अलग-अलग जिलों में एक के बाद एक महिलाओं से जुड़े जघन्य अपराध हुए हैं वह कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के मजबूत दावों पर करारा तमाचा है। सरकार को चाहिए कि इन सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच करें और जो भी कर्मचारी व अफसर इसमें संलिप्त पाए जाएं उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करे। साथ ही पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने की पहल करे। क्योंकि परिवार ने पुलिस की एक चूक से बेटी की जान चली गयी, जिसकी क्षतिपूर्ति किसी कीमत पर संभव नहीं है।

समाधान दिवसः शिक्षकों की गैरहाजिरी का उठा मुद्दा

नौगढ़ में समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों की समस्या को सुनते अफसर।

Young Writer, नौगढ़। उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 प्रार्थना पत्र पड़ा। जिसमें एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर किया गया। ग्राम पंचायत बसौली की प्रधान धर्मशीला ने संपूर्ण समाधान दिवस मे प्रार्थना पत्र देकर के बताई कि ग्राम पंचायत के हथिनी व सुखदेवपुर के रहनुमा ढिबरी युग में जीवनयापन कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत बाघी के प्रधान पति आशीष कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर के आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय बाघी में नियुक्त शिक्षक राजकुमार त्रिपाठी अधिकांशतः अनुपस्थित रहते हैं, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्यालय परिसर से ही सटे ब्लाक संसाधन केन्द्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी से बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी राजनीतिक रसूख वाले अध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने से अधिकारी कतरा रहे हैं। आयोजन में एडीएम उमेश चन्द्र मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन शेषमणि त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल जिलाधिकारी से की मुलाकात

चकिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के खिलाफ जुलूस निकालते अधिवक्ता।

Young Writer, चकिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के स्थानांतरण की मांग को लेकर कचहरी परिसर में न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना-प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने शनिवार को नगर में जुलूस निकालकर संपूर्ण समाधान दिवस से निकलने के बाद जिलाधिकारी से मुलाकात की। घंटों तक चली वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकला, जिससे अधिवक्ता वापस लौट गए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा अधिवक्ताओं और वादकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार व नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले में चकिया बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर पिछले 10 दिनों से लगातार धरनारत हैं। बीते दिनों जिला मुख्यालय पर दौरे पर आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय को भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया था। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान धरनारत अधिवक्ताओं ने नगर में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर विरोध किया जिलाधिकारी से मिलने के लिए तहसील गेट पर पहुंचे अधिवक्ताओं को पहले तो पुलिस और पीएसी के जवानों ने रोक दिया। बाद में जिलाधिकारी ने उन्हें संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत मिलने के लिए बुलाया। उपजिलाधिकारी कार्यालय में लगभग एक घंटे तक अधिवक्ताओं और जिलाधिकारी के बीच चली गोपनीय वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकला, जिससे अधिवक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रसाद सिंह, संतोष चौरसिया, बृजराज सिंह मौजूद रहे।

अधिवक्ता को प्रबंध समिति से किया निष्कासित
चकिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मिणा और अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पक्ष में फेसबुक में कमेंट करना अधिवक्ता को महंगा पड़ गया। बार एसोसिएशन ने बैठक कर अधिवक्ता उदय नारायण भट्ट की बार एसोसिएशन की सदस्यता पूर्व में समाप्त कर दी थी। बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर शनिवार को आदित्य पुस्तकालय प्रबंधन समिति की हुई आवश्यक बैठक में भी अध्यक्ष मारुति नंदन आनंद व महामंत्री विकास पाण्डेय ने प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष पद से हटाते हुए अधिवक्ता उदय नारायण भट्ट को निष्कासित कर दिया।

शिक्षक हुए गायब तो हेडमास्टर व बीईओ पर भी होगी कार्यवाही

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अफसरों को निर्देश देते डीएम संजीव सिंह।

संपूर्ण समाधान दिवस में पड़े 85 प्रार्थना पत्र 5 का निस्तारण
डीएम ने डीपीओ का एक दिन का वेतन रोका

Young Writer, चकिया। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गयाद्य जिसमें विभिन्न मामलों के 85 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से पांच प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गयाद्य जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी के मौजूद नहीं रहने पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उनका एक 1दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में लठौरा गांव निवासी किसान हृदय नारायण सिंह ने आराजी नंबर 117 नवीन परती में ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने, ग्रामसभा गरला निवासी राकेश कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र भारती पर फर्जी तरीके से गौशाला के लिए आवंटित धन की निकासी निकिता इंटरप्राइजेज में करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया। जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल मामले में जांच करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में फर्जी हस्ताक्षर करने वाले शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली सुधार ले अन्यथा उनके और हेड मास्टर के अलावा संबंधित बीईओ पर भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन करेंद्य उन्होने आईजीआरएस के मामलों का त्वरित निस्तारण करने, शासन के निर्देशों के क्रम में ऑफिस में साफ-सफाई पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जनसुनवाई के मामलों का निस्तारण गुणवत्ता परक करने, कार्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर बनाने, अधूरे ग्राम सचिवालय और पंचायत भवनों का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी के एक मामले में जिलाधिकारी ने डाकखाने के पोस्टल बैंकिक के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का डिमास्ट्रेशन कराने के साथ ही महादेवपुर कला गांव निवासी लाभार्थी वृद्ध सदाफल का अकाउंट खुलवाया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रेम प्रकाश मीणा, सीएमओ वाईके राय, डीएफओ दिनेश सिंह, तहसीलदार आलोक कुमार, एएसपी सुखराम भारती, सर्वेश चंद्र सिंहा, एसडीओ विद्युत अनिल सिंह, खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव मौजूद रहे।

यूपी में कहीं भी सुरक्षित नहीं है बेटियांः चंद्रशेखर

मनराजपुर में मृत निशा की मां को ढांढस बंधाते भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद।

बोले, आरोपी इंस्पेक्टर को 72 घंटे के अंदर भेजे जेल

Young Writer, चंदौली। मनराजपुर प्रकरण को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मनराजपुर में पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। साथ ही परिवार की बेटी की मौत पर दुख व्यक्त हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मृतका के पिता कन्हैया यादव और मां के आंसू पोछे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवार से वादा किया कि अंतिम सांस तक न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही पुलिस प्रशासन को 72 घण्टे के अंदर आरोपी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि चंदौली हो या मथुरा, ललितपुर हो या गाजियाबाद कहीं पर भी बेटी सुरक्षित नहीं है। वर्तमान समय में पुलिस ही रक्षक के स्थान पर भक्षक की भूमिका में नजर आ रही है। जब थाने में ही रेप और पुलिस वाले ही मर्डर कर रहे हैं तो उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा कि मनराजपुर में कन्हैया यादव का पूरा परिवार दहशत में जी रहा है और पुलिस की कार्यवाही पर उनको कोई भरोसा नहीं है। आरोप था कि पुलिस कभी भी कन्हैया या इनके परिवार के लोगों की हत्या करवा सकती है, ताकि वह अपने आप को बचा सके। इसलिए इनके परिवार की विशेष सुरक्षा की जानी चाहिए। कहा कि सारे आरोपियों को सत्ता का समर्थन प्राप्त है और उत्तर प्रदेश में बेटियां भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं। इस मामले की जांच के साथ-साथ आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो और पूरे मामले को फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाकर सुना जाए। कहा कि यहां के थानेदार को आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर बार-बार फोन कर रहा है। ऐसी स्थिति में जांच प्रभावित होने लगेगी। अगर उसकी 72 घंटे में गिरफ्तारी करके जेल भेजने की कार्यवाही नहीं शुरू की जाती तो वह चंदौली जिला मुख्यालय पर एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख के मुआवजे के साथ ही परिवार के एक व्यक्ति के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।

स्मार्टफोन पाकर गदगद हो उठे नौगढ़ के विद्यार्थी

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में स्मार्टफोन के साथ विद्यार्थी व अतिथिगण।

Young Writer, नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय सभागार में शुक्रवार को अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 72 स्मार्ट फोन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार के हाथों स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं गदगद हो उठे।
इस दौरान विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि विद्यार्थी स्मार्टफोन का उपयोग कर तकनीकी रूप से सशक्त होंगे। तथा दुर्गम क्षेत्रों में भी आनलाइन शिक्षा से ज्ञानार्जन कर सकेंगे। प्राचार्य डा. रमेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट कराते कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी का है। छात्र-छात्रायें स्मार्टफोन के जरिये अपने जीवन और कैरियर को उन्नत बनाने का प्रयास करें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन व पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अश्विनी पाण्डेय, भगवान दास अग्रहरि, अशोक खरवार, रामजी केशरी, अनिल मलिक गोंड, डा.रमेश चन्द्र डा.शीतला प्रसाद सिंह डा. पूजा यादव, धर्मचन्द्र यादव, सुरेश जायसवाल, महेन्द्र केशरी, अभिषेक पटेल, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डा.अनुराग सिंह व संचालन डा.तेजप्रकाश चतुर्वेदी ने किया।

चंदौली माँ के सामने मासूम बच्चे को खींचकर नदी में ले गया मगरमच्छ, मासूम ने तोड़ा दम


चंदौली। चकिया कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर विजयपुरवा गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जब एक माँ के सामने मगरमच्छ ने 7 साल के मासूम को खिंचकर नदी में ले गया। और उसकी माँ बेसुध देखती रह गयी। कुछ देर बाद माँ के चिल्लाने पर नदी के किनारे पर जुटे ग्रामीणों ने मासूम को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नही लगा।


दरअसल सिकंदरपुर के विजयपुरवा गांव निवासी पाखंडू विश्कर्मा की पत्नी अपने 7 वर्षीय मासूम चंदन को लेकर नदी किनारे कपड़ा धोने गयी थी।इसी दरमियान पहले से घात लगाए मगरमच्छ ने मासूम चंदन पर हमला बोल दिया। और उसे दबोच कर नदी में ले गया। घटना में मासूम चंदन की मौत हो गयी। माँ के चिल्लने पर पर पर जुटे आस पास के लोगों ने मासूम को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। सोर गुल सुनकर मगरमच्छ ने मासूम चंदन को बीच नदी में छोड़कर भाग निकला ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से चंदन को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले भेज आगे की कार्यवाही में जुट गए।
इनसेट……
चंदन की मौत से गुस्साई भीड़ ने किया चक्का जाम
बिजयपुरवा गांव में चंदन की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।बताया कि गांव में एसी कई घटनाएं सामने आई है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार किया गया। लेकिन वन विभाग टीम द्वारा लोगो की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई पहल नही किया गया। जिसके कारण आज मासूम चंदन को अपनी जान गवानी पड़ी।
इनसेट….
सपा नेता अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव निरंजन कन्नौजिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Chandauli
few clouds
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
71 %
1kmh
19 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights