Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के बैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्र शिखर पांडेय का भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित किए जाने वाले मानक इंस्पायर अवार्ड में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। चयन के उपरांत शिखर को प्रशस्ति पत्र और 10000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है।
नवोदय विद्यालय बैराठ के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष स्कूली शिक्षा के विद्यार्थियों के नए आइडिया एवं आसपास की घटित घटनाओं के संबंध में विचार लेती है। जिसको राज्य स्तर पर चयनित किया किया जाता है। राज्य स्तर पर चुने हुए प्रतिभागियों का पुनः राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया जाता है जिसमें कुल 60 विद्यार्थी चयनित किए जाते हैं। राज्य स्तर पर मास्टर शिखर पांडेय का चयन हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शिखर की इस इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शील्ड देकर सम्मानित करते हुए बधाई दी और इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं अध्यापकों ने भी शिखर को बधाई दी है।
इंस्पायर अवार्ड के लिए चुने गए शिखर पांडेय
सेवड़ी में बन रहा चहनियां ब्लाक का पहला मनरेगा पार्क
बीडीओ ने ब्लाक के पहले मनरेगा पार्क के निर्माण का किया शुभारंभ
Young Writer, चहनियां। चहनियां ब्लाक के राजस्व गांव सेवड़ी में मनरेगा पार्क बन रहा है। इसके लिए शुक्रवार की दोपहर में खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने भूमिपूजन करके कार्य प्रारंभ किया।
राजस्व गांव सेवड़ी (हुदहुदीपुर) में दक्षिणमुखी पंचमुखी महाबीर हनुमान मन्दिर के बगल में चहनियां ब्लाक का पहला मनरेगा पार्क बनने जा रहा है। इसके लिए ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह के देख-रेख में खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने पूरे विधि-विधान से भूमिपूजन करके कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चकिया ब्लाक के भुड़कुड़ा गांव में कुछ दिन पूर्व मंत्री मोती सिंह ने भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा पार्क के लिए लोकार्पण किया था। जिसमे मेरे गांव का भी वही लोकार्पण कर दिये थे। आज यहां कार्य का शुभारंभ हो रहा है। जिसमें बाउंड्री वाल, मेन गेट, इंटरलॉकिंग, रोड लाइट, सीमेंटेड टेबल, ग्राउंड घास आदि लगाकर सुंदर पार्क बनवाया जाएगा। यह करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। पहली किस्त 7.50 लाख पास हो चुका है। लोगों को सुबह शाम टहलने के लिए सुविधा होगी। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आनन्द यादव, धनंजय सिंह, ज्ञानेंद्र, तकनीकी सहायक दीना यादव, अवधेश चौहान, अभिषेक सिंह, रविशंकर सिंह, रोशन मास्टर, राजेश मिश्रा, गुप्तेश्वर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।
सेवड़ी में बन रहा ब्लाक का पहला मनरेगा पार्क
बीडीओ ने ब्लाक के पहले मनरेगा पार्क के निर्माण का किया शुभारंभ
Young Writer, चहनियां। चहनियां ब्लाक के राजस्व गांव सेवड़ी में मनरेगा पार्क बन रहा है। इसके लिए शुक्रवार की दोपहर में खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने भूमिपूजन करके कार्य प्रारंभ किया।
राजस्व गांव सेवड़ी (हुदहुदीपुर) में दक्षिणमुखी पंचमुखी महाबीर हनुमान मन्दिर के बगल में चहनियां ब्लाक का पहला मनरेगा पार्क बनने जा रहा है। इसके लिए ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह के देख-रेख में खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने पूरे विधि-विधान से भूमिपूजन करके कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चकिया ब्लाक के भुड़कुड़ा गांव में कुछ दिन पूर्व मंत्री मोती सिंह ने भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा पार्क के लिए लोकार्पण किया था। जिसमे मेरे गांव का भी वही लोकार्पण कर दिये थे। आज यहां कार्य का शुभारंभ हो रहा है। जिसमें बाउंड्री वाल, मेन गेट, इंटरलॉकिंग, रोड लाइट, सीमेंटेड टेबल, ग्राउंड घास आदि लगाकर सुंदर पार्क बनवाया जाएगा। यह करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। पहली किस्त 7.50 लाख पास हो चुका है। लोगों को सुबह शाम टहलने के लिए सुविधा होगी। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आनन्द यादव, धनंजय सिंह, ज्ञानेंद्र, तकनीकी सहायक दीना यादव, अवधेश चौहान, अभिषेक सिंह, रविशंकर सिंह, रोशन मास्टर, राजेश मिश्रा, गुप्तेश्वर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।
चंदौली लतीफ़शाह बाँध में दोस्तो के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफ़शाह बाँध में शुक्रवार को नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दिए। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से युवक के शव को बाध से बाहर निकाला और उसको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि महराजगंज जिले के सिसवा गांव निवासी गयासुद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र कैफ चकिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी वैश के घर रिश्तेदारी में घूमने आया था। दोपहर को घर से बिना बताए वो दोस्तो के साथ लतीफ़शाह पर घूमने चला गया। इस दौरान बाँध में दोस्तो के साथ नहाने लगा और नहाते-नहाते वो गहरे पानी मे चला गया। और डूबने लगा दोस्तो ने कैफ को डूबते हुए देखा तो शोर मचाना शुरू किया। बाँध पर मौजूद आस पास के लोगो ने कैफ को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से कैफ के शव को बाँध से बाहर निकाला और उसको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा कैफ की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
रोजगार मेले में ‘लर्न के साथ अर्न’ की आधारशीला रखेंगी मीना सिंह
शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार व ट्रेनिंग देंगी मीना सिंह
Young Writer, चंदौली। सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ जब आई तो उसने समाज, देश व दुनिया को एक उम्दा संदेश दिया। संदेश था मदद के बदले आगे तीन अन्य की मदद करके इस कड़ी को मजबूत व वृहद आकार देना। जिसे खूब सराहा गया। कुछ ऐसे ही मुहिम को इन दिनों मीना सिंह निकल पड़ी है। उन्होंने देश के गंभीर समस्या बनती जा रही बेरोजगारी को दूर करने का लक्ष्य लेकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मुहिम का आगाज कर चुकी हैं, जिसकी आपैचारिक शुरुआत आठ मई को चंदौली में आयोजित रोजगार मेले से होगी। उक्त रोजगार मेला चंदौली छोटे सरकार की कुटिया प्रांगण में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।
मीना सिंह द्वारा उन युवाओं को रोजगार देंगी तो शिक्षित व प्रशिक्षित हैं। उक्त रोजगार मेले में उन युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल होगी, जो शिक्षित तो हैं लेकिन प्रशिक्षित नहीं। ऐसे युवाओं को प्रशिक्षित कर उनके कौशल को निखारा और संवारा जाएगा फिर उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से सम्पन्न व स्वावलंबी बनाया जाएगा। इस बाबत मीना सिंह बताती हैं कि एक ऐसे बहुआयामी और बहुपयोगी सेंटर की स्थापना की जाएगी, जहां युवाओं को लर्न के साथ ही अर्न की सुविधा उपलब्ध होगी। खासकर महिलाओं व युवतियों के लिए सिलाई, कड़ाई व बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मात्र औपचारिक न होकर युवाओं को हर हाल में निपुण कराने वाला होगा। प्रशिक्षण का एक-एक क्षण ऐसा होगा, जो ट्रेनी के आगामी भविष्य को संवारने का काम करेगा। आज जिस स्तर पर बेरोजगारी बढ़ रही है और रोजगार के अवसरों का दायरा घट रहा है वह निःसंदेह चिंताजनक है। युवाओं के इन्हीं चिंताओं को दूर करने के लिए आज यह पहल की जा रही है ताकि ये खुद रोजगार से जुड़े और आगे चलकर दूसरों को रोजगार ऐसी की स्थिति को खुद प्राप्त करें, जिससे बेरोजगारी दूर करने की यह कड़ी बढ़ते समय व दायरे के साथ सशक्त होती जाए।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में मेरे द्वारा संचालित रेस्टूरेन्ट, सिलाई, डिजाइन स्टूडियो, कान्हा ट्रेडिंग कम्पनी, आर्गेनिक फार्मिंग व हास्पीटल के लिए बेरोजगार युवाओं का चयन किया जाएगा। जो ट्रेंड हैं उन्हें सीधा रोजगार से जोड़ा जाएगा। वहीं जिन्हें ट्रेनिंग की जरूरत है वह प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को निखारकर कुशल बनाया जाएगा। बताया कि रोजगार के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की योजनाएं बनी है जिसे जल्द ही मूर्तरूप प्रदान किया जाएगा। गुरुकुल की स्थापना के पीछे मंशा यह है कि बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा मिले और गुरु-शिष्य परम्परा के बीच को प्रगाढ़ व सशक्त किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को ज्ञान के महत्व की बारीकियों से अवगत किया जाएगा। आज शिक्षा के बाजारीकरण के दौर में गुणवत्तापरक शिक्षा देकर विद्यार्थियों को संस्कारवान व बेहतर नागरिक बनाने की नींव इन्हीं गुरुकुल में रखी जाएगी।
चंदौली कार्य में लापरवाही पर देवई गांव के सफाई कर्मी निलंबित
चंदौली। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में गुरुवार को देवई ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी उमेश यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही नियामताबाद विकास खंड कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। वहीं जांच अधिकारी नामित करते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि बताया कि नियामताबाद ब्लाक के देवई ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी उमेश यादव बिना किसी सूचना के बीते 10 दिनों से कार्यस्थल से गायब था। यही नहीं उसके विरुद्ध ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोप है। ग्राम प्रधान उदयभान सिंह ने पत्र के माध्यम से शिकायत की है कि उक्त सफाई कर्मी बिना किसी जानकारी के फर्जी मुहर व फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अप्रैल माह का पेरोल व हाजिरी रजिस्टर पर वेतन लेने के लिए ब्लाक में जमा किया गया है। इससे सफाई कर्मी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं नियामताबाद विकास खंड से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही जांच अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया है। वहीं एक पक्ष के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। उन्होंने चेताया कि सफाई कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
चंदौली बेटियों पर आघात अब नहीं होगा बर्दाश्त: शालिनी यादव
सपा नेत्री शालिनी यादव मनराजपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार का बांटा दर्द
चंदौली। सपा नेत्री व गोवर्धन पूजा समिति वाराणसी की अध्यक्ष शालिनी यादव गुरुवार को अपने पति अरुण यादव के साथ मनराजपुर गांव स्थित कन्हैया यादव के आवास पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार का दर्द बांटा। साथ ही मृतका की बहन व उसके पिता कन्हैया यादव से बातचीत कर घटित घटना के तथ्यों से रूबरू हुईं। परिवार से मुलाकात व बातचीत कर बाहर आयीं शालिनी यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल भी उठाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख और दुर्भाग्य की बात है कि जिस देश में नारी को आदि शक्ति का स्वरूप माना गया है वहां आज महिलाओं व युवतियों के साथ अत्याचार हो रहा है। मनराजपुर में सैयदराजा पुलिस ने दबिश के दौरान कानूनों का खुला उल्लंघन किया और इसी दरम्यान कन्हैया यादव की पुत्री की जान चली गयी। कहा कि मनराजपुर में जिस तरह से गुड़िया की हत्या सैयदराजा थाना प्रभारी व 40 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुई वह पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े करती है। मौत के बाद पुलिस मौके से भाग निकली और नई-नई कहानियां गढ़ व रच रही है ताकि अपने गिरेबान को दागदार होने से बचाया जा सके। हाल के दिनों में यूपी ने महिला अपराध के मामले में नए कीर्तिमान गढ़े हैं। जो यूपी के सत्ता-शासन के लिए काला कालखंड है। कहा कि चंदौली पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी है। ऐसे में प्रकरण की त्वरित व निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या न्यायिक अफसरों की निगरानी में कराया जाना मनराजपुर के एक-एक ग्रामीण की मांग है, जिसका आज हम सभी समर्थन करते हैं। साथ ही मृतका की मां और घायल बहन को 50-50 लाख की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग भी की। कहा कि मनराजपुर की बेटी के साथ जो कुछ हुआ उसकी पुनरावृत्ति ना हो। इसके लिए यह जरूरी है कि इस घटना लिप्त एक-एक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को कठोर दंड दिया जाए। भरोसा दिया कि आज पूरा का पूरा समाजवादी कुनबा कन्हैया यादव के परिवार के न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और अंतिम दम तक संघर्ष कायम रहेगा। उन्होंने मांग किया कि शीघ्र ही निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दण्डित करना न्याय के हक के लिए आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल में डा.अंकित यादव, अरुण यादव, बलिराम यादव, राजकुमार यादव, सूर्यभान यादव, विनोद यादव एवं सत्यदेव गुप्ता शामिल थे
चंदौली पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने कर ली आत्महत्या,शव देखकर चीख उठे परिजन
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अन्तर्गत रामपुर त्रिमुहानी देशी शराब की दुकान के पास गुरूवार की शाम 35 वर्षीय युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। शव लटकता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने युवक के जेब से मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दिया। पुलिस द्वारा सूचना पाकर पहुंचे परिजन शव को देखकर चीख उठे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया। बताते हैं कि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के देवरापुर गांव निवासी लक्ष्मन राम का पुत्र रविकान्त है। गुरुवार को पत्नी रीना से हुए वाद विवाद के बाद सुबह ही घर से निकल पड़ा था। बलुआ थाना क्षेत्र के रामपुर में देशी शराब की दुकान के पास बैठकर दोपहर तक शराब भी पी। गुरूवार की शाम को त्रिमुहानी के पास देशी शराब की दुकान से महज सौ मीटर पर सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। राहगीरों ने बलुआ पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच के दौरान मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि मृतक रविकांत मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता था। इधर बीच घर आया था। आज सुबह पत्नी से हुए वाद विवाद के बाद घर से निकल गया था। पिता ने पुलिस को अपने पुत्र के आत्महत्या करने की तहरीर दिया। तहरीर लेकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।
बारात में हुई मारपीट में बड़गांवा के युवक की मौत
Young Writer, शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गांवा निवासी युवक जावेद 24 वर्ष की बारात में डीजे के गाने को लेकर घराती-बाराती में हुई मारपीट में मौत हो गई। इससे परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
बताते हैं कि जावेद की चकिया नगर में ननिहाल है जहां से काशीनाथ चौहान के लड़के अभिषेक की बारात बुधवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के रामपुर धबही गांव में चन्द्रबली चौहान के यहां गयी थी। बारात में डीजे को लेकर घराती और बाराती पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी। घराती पक्ष के दबंगो ने बाराती पक्ष के दर्जनों लोगों को लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी दौरान जावेद को चाकू से मारकर घायल कर दिया गया। जावेद को तड़पते देख साथियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्लड ज्यादा निकलने के वजह से जावेद की मौत हो चुकी थी। घराती पक्ष के लोगों ने दूल्हे को भी बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को छुड़ाया। गुरुवार को सुबह घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण अहरौरा थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में लग गयी है। जावेद के पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जावेद परिवार का एकमात्र सहारा था। पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव आते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।
चंदौली निर्भया कांड की वकील सीमा समृद्धि लड़ेगी मनराजपुर बेटी की लडाई
चंदौली।सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के मनराजपुर में हुए घटना को लेकर गुरुवार को सैयदराजा बसपा प्रयासी अमित यादव लाल के नेतृत्व में नेताओ का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला।इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान निर्भया कांड की वकील और बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा समृध्दि कुशवाहा ने भी कन्हैया यादव से बजरिये फोन बात की. उन्होंने घटना के बाबत जानकारी लेने के साथ ही न्यायिक मदद का भरोसा दिया।
इस दौरान अमित यादव लाला ने कहा कि पुलिस द्वारा मनराजपुर के बेटी की निर्मम हत्या बहुत ही दुखद है।जनता का रक्षक अगर भक्षक बन जाए तो जनता किस से न्याय की उम्मीद लगाएगी। सरकार में बैठे लोग कहते है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ लेकिन उनका यह नारा तार-तार होता दिख रहा है। पूरे प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पुलिस के न्याय पर भरोसा नहीं है।पूरी घटना की न्यायिक जांच हो इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. वहीं बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि पुलिस द्वारा एक बेटी की हत्या की जा रही है। लेकिन सत्ता में बैठे लोग पीड़ित परिवार को सहानभूति देने उनके घर नही पहुच रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक मद्दत के साथ पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराए।इस दौरान बसपा नेता तिलकधारी बिंद, जिलाध्यक्ष छोटू भारती,राजन खान,राम भोग मौर्या, शैलेश भारती, रमेश यादव, पंकज यादव,संजय कुमार,विनय तिवारी,महेंद्र बिंद,छोटे लाल बिंद, अर्जुन राम,शिव कुमार,संतोष यादव,मुरलीधर अनिल कुमार,धनंजय यादव उपस्थित रहे।











