चंदौली।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतन पुर गांव में गुरुवार को गृहकलह से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी ई लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते है कि प्रतापगढ़ निवासी दीपक पांडेय अपनी पत्नी प्रियंका व बेटे ओम के साथ मुगलसराय जलीलपुर चौकी अंतर्गत रतनपुर गांव में किराए के मकान में रहता था। प्रतिदिन की तरफ दीपक खाना खाकर छत पर सोने चला गया। वही विवाहिता अपने बेटे ओम के साथ कमरे में सोने चली गयी। जब कमरे से बच्चे का रोने की आवाज आई तो घर की मालकिन शांति देवी ने प्रियंका को आवाज लगाई। और उसके पति को बुलाया पति ने भी नीचे आकर पत्नी को आवाज लगाई लेकिन अंदर से की जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से देखा तो उसकी पत्नी दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई है। घटना देख वहा मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई। वही मौत की खबर सुनते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया।
चंदौली गृहकलह से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फाँसी,परिजनों में मचा कोहराम
जल्द होगा चंदौली-सैदपुर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण‚ शुरू हुई नापी
Young Writer, चहनियां। चंदौली जिला मुख्यालय से सैदपुर घाट तक 30 किलोमीटर मुख्य मार्ग के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व लेखपालों ने कर्मियों को लेकर मध्य सड़क से दोनों पटरी पर 40 फीट तक की मापी किया। इसे लेकर लोगो में चिन्ता की लकीर दिखने लगी है।
चंदौली से सकलडीहा, चहनियां होते हुए तीरगांवा तक 30 किलोमीटर तक ओवरलोड ट्रकों के कारण मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जगह-जगह सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी थी। केंद्रीय मंत्री व सांसद डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय ने केंद्र सरकार के मंत्री से वार्ता किया था। मार्ग के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के जेई शशिकान्त यादव, जेई दिनेश यादव, लेखपाल विनय सिंह, अनिल कुमार, अनिल वर्मा व अन्य कर्मियों ने मध्य सड़क से 40 फीट एक पटरी व दूसरी पटरी भी 40 फीट की नापी की। चहनियां कस्बा में ज्यादातर लोगों के मकान में नापी घुस गया। इसे लेकर लोगो मे चिंता की लकीर दिखने लगी। जेई शशिकान्त यादव ने बताया कि अभी हम लोग जो सरकारी जमीन है उतना ही नापी कर मार्क कर रहे है। इससे ज्यादा लेने पर मुआवजा का प्रावधान है। किन्तु लग नहीं रहा है कि इससे ज्यादा लेंगे। इसमें दो मीटर का डिवाइडर के अलावा 9 मीटर की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों तरफ एक मीटर की नाली व पटरी होगी।
किसान व किसानी दोनों ही सरकार की प्राथमिकताः संजय सिंह
Young Writer, चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में गुरुवार को इफको नैनो युरिया तरल आधारित किसान गोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सदर प्रमुख संजय सिंह ने गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इसके बाद कृषि वैज्ञानिकों व इफको के अधिकारियों ने किसानों को आय दोगुनी करने व लागत कम करने के टिप्स दिए। साथ ही कृषि के क्षेत्र के उम्दा कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि किसान व किसानी दोनों सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। चंदौली कृषि प्रधान जिला है और यहां के किसानों की कड़ी मेहनत और आधुनिक खेती से पैदा हो रही धान की रिकार्ड पैदावार के कारण आज चंदौली धान के कटोरा के रूप में ख्याति अर्जित कर रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। कहा कि वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों का तेजी से प्रयोग हो रहा है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही इफको के नैनो यूरिया उर्वरक की कमी को पूरा करने का आधुनिक प्रारूप है। किसान इसके उपयोग के बारे में किसान वैज्ञानिकों व इफको के अधिकारियों से परामर्श ले और इसका उपयोग कर फसलों की पैदावार को बेहतर बनाए रखें। इससे किसानों की आय अच्छी होगी। साथ ही कृषि लागत में कमी आएगी। इसके अलावा जनपद के अलग-अलग हिस्सों से आए किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं आगामी खरीफ की बुवाई हेतु नए किस्म के बीज वह खेती करने का तरीका बताया गया इस दौरान जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे व डा. यशपी सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
चंदौली स्टेरिंग फेल होने से पटली बारातियों से भरी डम्फर,मची चीख-पुकार
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मद्धूपुर मार्ग पर बुधवार की देर रात बारातियों से भरी डम्फर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटल गयी।घटना में दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।वही अन्य बारातियों को हल्की फुल्की चोटे आयी। मौके पर जुटे आस-पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने 108 की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि मिर्जापुर जिले के अदलहाट गांव से बारातियों से भरी डम्फर नौगढ़ झुमरिया गांव में आ रही थी। अभी मधुपुर गांव के समीप अचानक डंपर का स्टेरिंग फेल हो गया। और डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई घटना में सड़क पर ही चीख- पुकार मचने लगी हादसे में दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।वही अन्य बारातियों को हल्की चोटे आयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल सभी बारातियों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दिए मौके पर पहुचे थाना प्रभारी दिन दयाल पांडेय ने दोनों घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। वही अन्य बारातियों को निजी साधन से झुमरिया गांव भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गए।
चंदौली कार्य लापरवाही में शिक्षक निलंबित, एक का कटा वेतन
नौगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की है। इसके अलावा एक अध्यापक तथा एक शिक्षामित्र का अनुपस्थित तिथि का वेतन व मानदेय अदेय किए जाने की संस्तुति किया है।
बीएसए कार्यालय से जारी आदेश में नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर मे कार्यरत सहायक अध्यापक महिपाल यादव को 27 अप्रैल से ही बिना किसी पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने की पुष्टि होने पर निलंबन की कार्यवाही का उल्लेख किया गया है। निलंबन अवधि में महिपाल को ब्लाक संसाधन केन्द्र से संबद्ध किया गया है। निलंबन की अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगी। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बीते 30 अप्रैल को किए गए औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय लेड़हा में नियुक्त वेदप्रकाश मिश्र सहायक अध्यापक व प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर में कार्यरत शिक्षामित्र नागेंद्र कुमार दूबे को अनुपस्थित पाया था। जिनकी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किए जाने पर अनुपस्थित तिथि का सहायक अध्यापक का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय अदेय किए जाने की संस्तुति की गयी है।
चंदौली हौसला बुलंद चोर घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर हुए फरार,ग्रामीणों में दहशत
चंदौली।सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला गांव में हौसला बुलंद चोरो ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ फेर फरार हो गए। चोरो द्वारा चोरी की पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत कायम है।भुक्तभोगी ने चोरी की तहरीर सदर कोतवाली में दे दिया है।
बताते हैं कि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र रिश्ठी गांव निवासी अजय कुमार अपने रिश्तेदार बिछिया कला गांव निवासी सीआईएफ के जवान लाल जी के तेरहवीं में सम्मिलित होने आए थे। मंगलवार की देर रात चोरो ने उनकी घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो गए। जिसकी पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गयी। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत कायम है।ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस गश्त के बाद हौसला बुलंद चोर घर के बाहर से बाइक चोरी कर के फरार हो जा रहे हैं। चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग किया है। इस दौरान हल्का इंचार्ज एसआई रामकुमार ने बताया कि भुक्तभोगी द्वारा बाइक चोरी की तहरीर मिला है। सीसी टीवी फुटेज के आधर पर पुलिस कार्यवाही में लगी है।
चंदौली न्ययालय में पेशी पर आया मुल्जिम हुआ बेहोश,पुलिसकर्मियों में मचा गया हड़कंप
चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर तहसील के पास बुधवार को न्यायालय में पेशी पर आए एक मुल्जिम की पुलिस बैन में अचानक तबियत बिगड़ने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
बताते है कि चकिया थाना क्षेत्र के केराडीह गांव निवासी रोहित कुमार 30 वर्ष गांजा तस्करी में वाराणसी चौका घाट जेल में बंद था। बुधवार को पुलिस बैन द्वारा जिला न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान अचानक पुलिस बैन में बैठे-बैठे ही उसके सीने में दर्द और मुंह से झाक निकलने लगा।घटना देख मुजरिम अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में वहा मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसको अपने निजी साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इसका इलाज चल रहा है।
इस दौरान ईएमओ डॉक्टर अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा एक मरीज को जिला अस्पताल में लाया गया था। जो बेहोशी की हालात में था मरीज की स्थिति ठीक है। जिसका उपचार चल रहा है।
चंदौली पिकअप बाइक की टक्कर में किशोर की मौत,साथी घायल
चंदौली।शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के समीप बुधवार को पिकअप व बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी। वही उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मौके से पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल किशोर को इलाज़ के लिए तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के तकिया महड़ौर गांव निवासी निजामुद्दीन का पुत्र फिरोज 16 वर्ष व शहाबुद्दीन का पुत्र इस्तियाक 14 वर्ष अपने घर से बाईक लेकर राजगीर मिस्त्री को बुलाने बिलासपुर गांव में गए हुए थे। जैसे ही दोनों वापस घर लौट रहे थे। कि सेमरां बगीचे के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार में पिकअप व बाईक टक्कर हो गयी। घटना में बाईक चला रहे फिरोज की मौके पर ही मौत हो गयी।वही पीछे बैठा इस्तियाक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घायल इस्तियाक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया वही फिरोज के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और फ़िरोज की मौत की खबर परिजनों को दिए। फिरोज के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण व परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
अशोका इंस्टीट्यूट में एमबीए के स्टूडेंट्स के बीच युद्ध के नतीजों पर ग्रुप डिस्कशन
Young Writer, वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ग्रुप डिस्कशन में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से भारत को खतरनाक नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। वैश्विक दुनिया में हर देश दूसरे से जुड़े हैं। भारत पर इस युद्ध का व्यापक असर पड़ेगा, जिससे देश की राजनीतिक, सामरिक और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। आने वाले समय में यह युद्ध अगर बड़ा रूप लेता है, तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था बहुत ज्यादा प्रभावित होगी और स्थिति बुरी तरह चरमरा जाएगी।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई में भारत की इकोनामी पर पड़ऩे वाले असर पर विस्तार से चर्चा करते हुए अशोका इंस्टीट्यूट के बच्चों ने कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच एक मजबूत व्यापारिक संबंध है। यूक्रेन के लिए भारत 15वां सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। वहीं दूसरी ओर भारत के लिए यूक्रेन 23वां सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। ऐसे में ये युद्ध दोनों देशों के व्यापारिक हितों को बुरी तौर पर प्रभावित करने वाला है। यूक्रेन से भारत को बड़े पैमाने पर कुकिंग ऑयल मिलता है। इसके अलावा भारत लोहा, स्टील, प्लास्टिक, इनॉर्गनिक केमिकल्स, आदि कई वस्तुएं यूक्रेन से इम्पोर्ट करता है। दूसरी तरफ भारत यूक्रेन को दवा, बॉयलर मशीनरी, मैकेनिकल अपल्यांस आदि चीजों का निर्यात करता है। युद्ध लंबा खिंचने पर दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात हो सकता है, जिसका सीधा असर देश की महंगाई पर पड़ेगा। जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ है तब से भारत सरकार सनफ्लावर ऑयल के आयात के लिए दूसरे देशों के विकल्प की तलाश कर रही है। युद्ध लंबा खिंचने पर कुकिंग ऑयल की कीमतें बढ़ सकती हैं।

अशोका इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने ग्रुप डिस्कशन में यह भी कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बुरी तरह प्रभावित करने का काम करेगा। इस युद्ध के कारण खेती की लागत और खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद है। काला सागर क्षेत्र, जो व्यापार का केंद्र है और युद्ध की वजह से यहां से सभी व्यापार बंद हैं। इस वजह से कच्चे तेल, गेहूं, मक्का, खाना पकाने के तेल और उर्वरकों की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। खरीफ सीजन में बुवाई के मौसम से पहले देश में उर्वरकों की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में अशांति पैदा हो सकती है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से खाद्य फसलों के उत्पादन पर असर होता है, जिससे फसल की कीमतें बढ़ जाती हैं। यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो हालात बिगड़ सकते हैं, ऐसे में भारत अधिक गेहूं निर्यात कर सकता है, जिससे खुदरा बिक्री में तेजी आएगी।

ग्रुप डिस्कशन में अकांक्षा चौबे अव्वल रहीं। सुशांत उपाध्याय द्वितीय और सत्यम पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। जजों से पैनल में अनुजा सिंह और प्रशांत गुप्ता को शामिल किया गया था। पुरस्कार वितरण डीन एमबीए प्रो.सीपी मल्ल ने किया। एमबीए के विभागाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने जजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की संयोजक पल्लवी सिंह थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार सिंह, श्रीमती शर्मिला सिंह, श्रीमती प्रीति राय, विनय तिवारी, विशाल गुप्ता, मो.शाहनवाज, आदित्य सिंह यादव ने अहम भूमिका अदा की।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जनपद स्तर पर निःशुल्क कोचिंग संचालित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, एनडीए, सीडीएस आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए जनपद के प्रतिभाशाली एवं उत्साही विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर निःशुल्क साक्षात्कार व ऑनलाइन कोचिंग एवं सलाह दिये जाने हेतु प्रभावी क्रियान्वयन किए जाने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग क्लासेस शीघ्र शुरू किए जाने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लें। कोचिंग क्लास हेतु उपयुक्त स्थान का चयन कर लिया जाए। प्रत्येक कोर्स के लिए कोऑर्डिनेटर बना लिए जाएं। कोचिंग दिए जाने हेतु विशेषज्ञ अध्यापकों का चयन कर लिया जाए। उन्होंने पाठ्यक्रम के अनुसार विषय में पारंगत अधिकारियों को भी कोचिंग क्लास लिए जाने हेतु निर्देशित किया जिससे विद्यार्थियों व परीक्षार्थियों को अच्छी तैयारी के साथ ही मोटिवेशन भी मिल सके। कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारण से साक्षात प्रशिक्षण में नहीं आ सकते उनके लिए ऑनलाइन कोचिंग कराए जाने का भी प्रबंध किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला विद्यालय निरीक्षण वीपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य उपस्थित रहे।











