29.9 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 523

न्यायिक अफसर की निगरानी में कराई जाए जांचः मनोज काका

मनोज काका।
मनोज काका।

सपा प्रवक्ता ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने मनराजपुर की घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने खादी पर कई सवाल खड़े किए। मांग किया कि मनराजपुर की घटना की जांच किसी न्यायिक अधिकारी की निगरानी में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। कहा कि मनराजपुर में जब कन्हैया यादव की पुत्री की मौत हुई तो पुलिस ने सर्वप्रथम आत्महत्या की कहानी गढ़ी और अब भी मामले की लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मनराजपुर में पुलिस खुद आरोपी है। ऐसे में आरोपी से मामले की जांच कराना उसकी निष्पक्षता पर ही सवाल है। कहा कि मौत के इस मामले में जहां आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही का दिखावा कर रही है। दुख की इस घड़ी में जब पीड़ित परिवार के प्रति पुलिस व प्रशासनिक अमले की संवेदना होनी चाहिए। ऐसे वक्त पुलिस प्रशासन कन्हैया यादव के पूरे परिवार को अपराधी घोषित करने में जुटा है। सैयदराजा थाने द्वारा मृतक गुड़िया यादव समेत कन्हैया यादव व उनके पुत्र व पुत्रियों के खिलाफ पुराने मुकदमे की खोजबीन कर पटल पर लाना पुलिस की मानसिकता को प्रदर्शित करता है। कहा कि पुलिस कहीं भी छापेमारी करती है तो एक-एक गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग करती है। अब सवाल उठता है कि मनराजपुर में पुलिस गतिविधि की वीडियो रिकार्डिंग कहां? जनपद पुलिस उसे क्यों छिपा व दबा रही है उसे पटल पर लाया जाए, ताकि लोगों को यह मालूम चल रहे कि वहां कन्हैया यादव के परिवार व पुलिस के बीच क्या हुआ? कहा कि मामले में घायल गुंजन यादव के दवा-ईलाज में भी शिथिलता बरती जा रही है जिसका मेडिकला मुआयना तक नहीं हो पाया है। कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस प्रकरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक-एक गतिविधि की जानकारी ले रहे हैं और उन्होंने पीड़ित परिवार से टेलीफोनिक बातचीत कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की है।

विसरा रिपोर्ट पर आधारित होगी मुकदमे की कार्यवाहीः एसपी

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते एसपी व डीएम।

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के मनराजपुर में हुई घटना को लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल व डीएम संजीव सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों से मीडिया को अवगत कराया। बताया कि मौत का कारण अस्पष्ट होने के कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने मृतका संग बलात्कार के विषय बिंदु को भी जांच में शामिल किए जाने की जानकारी दी है और प्रथम दृष्टयता इस आरोप से इन्कार भी नहीं किया। कहा कि पैनल द्वारा जो जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी है उसमें गले में खरोच व बाएं जबड़े में चोट के अलावा शरीर के अन्य किसी भी हिस्से में किसी भी प्रकार के बाहरी व अंदरूनी चोट ना होने की बात कही। कहा कि इस घटना से जुड़े सभी वीडियो को जांच में शामिल किया जा रहा है। साथ ही फारेंसिक टीम की मदद ली जाएगी। घटना के बाद चक्काजाम व उपद्रव में कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। उनके ठीक होने के बाद यदि वे तहरीर देते हैं तो उसके अनुरूप मुकदमा कायम कर कार्यवाही की जाएगी। बताया कि युवती के मौत का कारण व मौत के समय को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद भी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। हालांकि एसपी ने पुलिस कार्यवाही के दौरान होने वाली वीडियो रिकार्डिंग के बारे में कुछ भी बताया। साथ ही भरोसा दिया कि यदि पुलिस चेकिंग व जांच में लापरवाही बरती गयी है तो संबंधित पुलिस अफसर व कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी थी। मनराजपुर कौन-कौन से पुलिस वाले गए थे इसकी जांच एएसपी सदर कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं सुलझी गुड़िया के मौत की गुत्थी

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका व पूर्व अध्यक्ष बलिराम यादव।

बाएं जबड़े के नीचे चोट व गले में खरोच के निशान

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा थाने के मनराजपुर में युवती के मौत का मामले की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। उम्मीद थी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी तो मृतका गुड़िया यादव के मौत मामला स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ही अस्पष्ट रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाएं जबड़े के नीचे चोट व गले में खरोच के निशान का उल्लेख किया गया है, जिससे प्रथम दृष्टयता लोग गुड़िया यादव पर हुए आघात के निशान के तौर पर देख रहे हैं जो हो ना हो मौत की कारण हो सकता है। फिलहाल इस मामले में विसरा परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में सैयदराजा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
विदित हो कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में सैयदराजा थाना पुलिस वांछित अभियुक्त कन्हैया यादव की धर-पकड़ के लिए उसके घर पहुंचे। कुछ देर बाद सैयदराजा पुलिस मनराजपुर से लौट आयी, लेकिन इस बीच कन्हैया यादव के घर न जाने ऐसा क्या हुआ कि कन्हैया यादव की बड़ी पुत्री की मौत हो गयी, वहीं घायलावस्था में पड़ी थी। कन्हैया यादव का पुत्र जब घर लौटा तो पुलिस पर एक बड़ा आरोप लगा डाला। परिजनों ने सैयदराजा थाना प्रभारी समेत पुलिस बल पर जिसमें महिला आरक्षी भी शामिल हैं। उनके द्वारा कन्हैया यादव के बेटियों के साथ मारपीट करने व गुड़िया उर्फ निशा को मारपीट कर मौत के घाट उतारने का गंभीर आरोप लगाते हुए मनराजपुर के ग्रामीण हाइवे पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। मामला अचानक तूल पकड़ा तो मौके पर एसपी समेत तमाम आला पुलिस अफसर व समाजवादी पार्टी के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान हालात को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर सैयदराजा थाना प्रभारी समेत अन्य आरोपी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा कायम किया। साथ ही शव को देर रात गए पंचनामा कर कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम हाउस ले गए, जहां अलसुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान सभी की निगाहे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकीं थी। ऐसे में चिकित्सकों के त्रिस्तरीय पैनल ने जब रिपोर्ट जारी किया तो मौत के कारणों का पता नहीं चलने की उल्लेख किया। इसके साथ ही गुड़िया के गले में खरोच व बाएं जबड़े पर चोट के निशान का उल्लेख किया है। फिलहाल मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा परीक्षण हेतु प्रिजर्व किया गया है। एसपी के मुताबिक अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की कार्यवाही को संपादित किया जा रहा है।

चंदौली आगामी त्यौहार पर पुलिस ने किया पैदल गस्त,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लोगों को किया जागरूक

चंदौली आगामी त्यौहार के मद्देनजर रविवार को कोतवाली पुलिस ने नगर में पैदल गस्त कर लोगो से संवाद स्थापित किया और शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कि।
इस दौरान कस्बा इंचार्ज विपिन सिंह ने पैदल गस्त कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर बिनाबेबजह भीड़ एकत्रित कर रहे युवकों को कड़ी चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना बेवजह सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में मजमा लगाते हुए नजर आये आया तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसआई विपिन सिंह ने कस्बे व क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कस्बे व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें कोई भी संदिग्ध व अराजकतत्व व्यक्ति नजर आने पर तुरंत कोतवाली अथवा 112 पर सूचना दें। जिसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी

इंडियन बैंकः चोरी को अंजाम देने वालों पर लगा गैंगेस्टर एक्ट

इंडियन बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर के साथ पुलिस टीम।

Young Writer, चंदौली। इंडियन बैंक में चोरी की वारदात देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है। इंडियन बैंक में सेंधमारी कर लाकरों को निशाना बनाने वाले कुल आठ चोरों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट लगाया है, जिसमें एक महिला चोर भी शामिल है।
विदित हो कि 30 जनवरी की रात चंदौली इंडियन बैंक शाखा में सेंध लगाकर लाकरों में रखें आभूषण व अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने डूग्गू पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम जामनगर थाना राजमहल जिला साहिबगंज् झारखंड, पवन शाहा पुत्र शम्भू नाथ साहा निवासी बेगमगंज थाना राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड, मिट्ठू मंडल उर्फ मिथुन पुत्र शिवशंकर निवासी जामनगर थाना राजमहल जिला साहिबगंज, गौरव कुमार मंडल पुत्र सुदामा उर्फ श्रीराम मंडल निवासी जामनगर थाना राजमहल जिला साहिबगंज, भानू प्रताप सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी नगर पालिका कालोनी दारानगर थाना गोविन्दनगर जिला कानपुर, पूजा पत्नी गोपी निवासी जंगलपाड़ा थाना राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड, आलोक कुमार पुत्र श्रवण मलाकान्त निवासी जंगलपाड़ा थाना राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड, सोनू खां पुत्र अफसर खां निवासी नईबाजार थाना मोहनिया जिला कैमूर बिहार के विरुद्ध चंदौली थाने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन करते हुए सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक चोरी करने वाला उक्त गिरोह के सदस्य बेहद शातिर हैं। जिन पर चंदौली थाना पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्याही की गयी है।

चंदौली के उद्यान निरीक्षक सुरेश मिश्रा बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

उद्‍यान निरीक्षक सुरेश मिश्रा।

लखनऊ में सम्पन्न हुआ अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ का प्रांतीय अधिवेशन

Young Writer, चंदौली। अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन व निर्वाचन उद्यान भवन लखनऊ में संपन्न हुआ। इस दौरान उद्यान विभाग चन्दौली में कार्यरत सुरेश मिश्र को निर्विरोध प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया। वही आरके वर्मा अध्यक्ष व इसके अलावा संदीप सिंह को महामंत्री, संदीप प्रभाकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत त्रिपाठी संयुक्त मंत्री, तथा पूनम रावत को कोषाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आरके तोमर निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तर प्रदेश एवं विभाग के वित्त नियंत्रक जय मंगल राव भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने संगठन की शक्ति और इसके महत्व के बारे में बताया। कहा कि एकजुटता में बड़ी ताकत होती है और इसे संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के हित में लगाया जाना चाहिए। नेतृत्वकर्ता अच्छा हो तो संगठन नई बुलंदियों व ऊंचाईओं को स्पर्श करता है। सभी निर्वाचिन नए पदाधिकारी अपने दात्यिवों को समझे और उसका बेहतर ढंग से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी महामंत्री शिव बरन सिंह यादव तथा अमिता त्रिपाठी जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा लखनऊ, जिला मंत्री सुभाष चंद्र तिवारी एवं अमरजीत मिश्रा चेयरमैन संघर्ष समिति राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी के रूप में अंबिका नाथ सिंह, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह चौहान एवं केजी पाराशरी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। निष्पक्ष चुनाव हेतु पर्यवेक्षक की भूमिका में शेष श्रीवास्तव सहायक लेखा अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष दूधनाथ मिश्र एवं बसंत लाल मिश्रा ने भी अपना आशीर्वचन दिया। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेश के समस्त जनपदों के उद्यान संवर्ग के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व अध्यक्ष श्री अविनाश श्रीवास्तव द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई प्रदान की गई। इस दौरान अरविंद सिंह, शुधांशू सिंह, राहुल शुक्ल लविन त्यागी पुष्पेंद्र, राजेश सिंह, सूरज वर्मा अरविंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

चंदौली अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली।कंदवा थाना क्षेत्र के भतखरी गांव के समीप रविवार को तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे नहर में पलट गई।घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घायल चालक को नहर से बाहर निकाला और उसको निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि कवई पहाड़पुर गांव निवासी लव कुमार 25 वर्ष ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य के लिए भतखरी जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे नहर में पलट गई।घटना देख मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसको बाहर निकाला और अपने निजी साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही लव कुमार के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

सकलडीहा इलाके के 150 ग्रामीणों ने सरेंडर किया राशन कार्ड

Young Writer, सकलडीहा। शासन की ओर से अपात्र लोगों को अपना राशन कार्ड विभाग को सौपने का सूचना जारी किया गया था। इस क्रम में सकलडीहा तहसील के 150 सम्मानित नागरिकों ने अपना राशन कार्ड कार्यालय पहुंचकर विभाग को सौपने का पहल किया है। सम्मानित नागरिकों के इस पहल से अब पात्र लोगों को लाल कार्ड से लेकर पाथगृहस्थी के कार्ड बनाने में विभाग को सहुलियत होगा। इसके साथ ही गांव गांव में राशन कार्ड सत्यापन का कार्य भी शुरू करा दी गयी है। तहसील से लेकर जिला कार्यालय तक राशन कार्ड बनवाने और यूनिट बढ़वाने के लिये पात्र लाभार्थी चक्कर काट रहे थे। इस समस्या को शासन की ओर संज्ञान में लेते हुए अपात्र लोगों को कार्ड वापस करने का प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी थी। वापस नही करने पर रिकवरी के साथ कार्रवाई की चेतावनी दिया गया था। इस क्रम में सकलडीहा तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक में डेढ़ सौ सम्मानित नागरिकों ने स्वंय पहुंचकर अपने से कार्ड को वापस करने की लिखित रूप से पत्र दिया है। नागरिकों के इस पहल से अब गरीब पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड बनने का रास्ता सुलभ होगया है। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी ने बताया कि सम्मानित नागरिकों के पहल से गरीबों का कार्ड बनना सुलभ होगा। गांव गांव में सत्यापन कार्य भी शुरू कराया गया है। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, विक्रांत श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

अघोषित विद्युत कटौती को लेकर सपा का अल्टीमेटम

एसडीएम अजय मिश्रा को बिजली कटौती को लेकर पत्रक देते सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

Young Writer, सकलडीहा। प्रदेश सरकार तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देने के बजाय 24 घंटा बिजली देने का दावा किया था। इसके बाद भी ग्रामीण अंचल से लेकर कस्बा में पांच से छरू घंटा भी बिजली नही मिल पा रहा है। शनिवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव अघोषित विद्युत कटौती व विद्युत कर्मियों द्वारा मनमानी शोषण के खिलाफ पत्रक सौपा है। इस मौके पर एसडीएम को समस्या दूर न होने पर शीध्र ही तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।
सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ चुनाव में तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था। फ्री बिजली तो दूर बजाय 24 घंटा के बजाय पांच से छरू से घंटे भी ग्रामीण अंचल में बिजली नही मिल पा रहा है। इस भीषण गर्मी और उमस से लोगों की नींद हराम होगया है। उपर से विभागीय अधिकारियों द्वारा बिजली बिल वसूली, संशोधन, मीटर रीडिंग के नाम पर सकलडीहा तहसील अर्न्तगत बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार और गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपाईयों ने समस्या के संदर्भ में एसडीएम को पत्रक सौपते हुए शीघ्र समाधान नही होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। अंत में किसानों की जली फसल का शीध्र मुआवजा दिलाने की मांग उठाया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, हाजी जोखू सिद्दीकी, सुभाष यादव, केशव राजभर, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, नितिन तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

नौगढ़ के चार लापरवाह को बीएसए ने किया निलंबित

Young Writer, नौगढ़। नक्सल प्रभावित इलाका नौगढ़ के परिषदीय विद्‍यालयों से गैरहाजिर रहना चार शिक्षकों को भारी पड़ गया। उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने क्षेत्र के कंपोजिट विद्मालय बैरगाढ व हनुमानपुर के चार शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही का आदेश दिया है। इसे सरकारी विद्‍यालयों में निरंतर गैरहाजिर रखने वाले व विलंब से विद्‍यालय पहुंचने वाले लापरवाह शिक्षकों में हडकंप की स्थिति रही। खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कंपोजिट विद्मालय बैरगाढ मे नियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक दयाशंकर व सहायक अध्यापक अरूण राय व प्राथमिक विद्यालय हनुमानपुर मे नियुक्त मनू सिंह चौहान व भोपाल सिंह को बिना किसी पूर्व सूचना के विद्मालय से कई कई दिनों तक गायब रहने का आरोप पुष्ट होने पर उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता की रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निलंबन की कार्यवाही किया है।

बीईओ के निरीक्षण में गायब मिले कई शिक्षक
नौगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लेड़हा व भगेलपुर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो सहायक अध्यापक व एक शिक्षा मित्र कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के नदारत मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय लेडहां मे नियुक्त सहायक अध्यापक वेद प्रकाश मिश्रा व प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर के सहायक अध्यापक महिपाल यादव बिना किसी पूर्व सूचना के चार दिनों से लापता मिले। वही प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर में नियुक्त शिक्षामित्र नागेंद्र दुबे दो दिनों से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Chandauli
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
62 %
0.8kmh
9 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights