31.4 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 524

आमजन के लिए काम कर रही भाजपा सरकारः ब्रजेश पाठक

पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले, विकास कार्यों की समीक्षा की

Young Writer, चंदौली। सरकार जनता के द्वार अभियान के तहत सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर चंदौली पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद समीक्षा बैठक समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत के लिए लिए रवाना हो गए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आम जनता के लिए काम कर रही है। गरीब जनता के लिए विकास करना ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। सरकारी अस्पतालों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी काम करने की जरूरत है, वहीं स्वास्थ्य महकमें की बात करते हुए कहा कि हम मरीज को भगवान मानकर सेवा करेंगे। सभी को समुचित उपचार के साथ मिलने के साथ बेहतर माहौल मिल सके। इसके लिए सभी प्रदेश के सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है. हमारी सरकार पूरी क्षमता से काम कर रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में भी जांच का दायरा बढ़ाया गया है। जांच का दायरा बढ़ाया गया। पूरी सतर्कता के साथ सरकार काम कर रही है। कहा कि आज यूपी के सभी अस्पतालों पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। वैक्सिनेशन का दायरा बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही छोटे बच्चों को भी वैक्सीन मिलेगी। वहीं प्रदेश भर बिजली संकट पर मचे बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जल्द सुधार का दावा करते हुए कहा कि बहुत जल्द समस्या खत्म हो जाएगी। सरकार इसके लिए प्रयासरत है। एक दो दिन में बिजली की स्थिति ठीक हो जाएगी। वहीं अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में आए डिप्टी सीएम ने विपक्ष के आरोप पर तीखा प्रहार करते हुए कहा सपा नेताओं को सत्ता जाने की वजह से पेट दर्द है। उन्हें इलाज की आवश्यकता है। सभी अस्पतालों को इस कृतिम दर्द का इलाज किए जाने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक खरवार, अभिमन्यु सिंह, छत्रबलि सिंह, अनिल सिंह संजय सिंह बबलू, अजय सिंह, संतोष खरवार, राणा प्रताप सिंह, मीना देवी आदि उपस्थित रहे।

सिकरी में डिप्टी सीएम ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद
बबुरी। क्षेत्र के सीकरी गांव में शनिवार की शाम उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा योजनाओं का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए उपहार दिया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए गांव में कई योजनाएं संचालित है। ग्रामीणों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाएं धरातल तक पहुंच रही है कि नहीं पहुंच रही हैं। इसके निरीक्षण के लिए आज हम आपके बीच हैं। सिकरी गांव में आगमन के बाद आपने जो आशीर्वाद प्यार दिया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने योजनाओं की जानकारी के लिए कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के बीच में जा कर वृद्धा, विधवा पेंशन, आवास तथा राशन वितरण की जानकारी ली। उन्होंने जन चौपाल के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण का निर्देश दिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बबुरी में लंबे समय से लंबित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूर्ववर्ती सरकार द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हुआ है। मामला एसआईटी जांच के दायरे में है। जल्दी ही निराकरण होने पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण करा कर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करा दी जाएंगी। वार्ता के दौरान क्षेत्र के नहरों तथा मायनरो की साफ-सफाई तथा अतिक्रमण के प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सूचनाएं प्राप्त हुई है संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, जल्दी ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं से नाखुश दिखे डिप्टी सीएम

चंदौली मेडिकल कालेज का जायजा लेते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

सीएमएस उर्मिला सिंह को लगाई फटकार, व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का दिया निर्देश

Young Writer, चंदौली। उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड के साथ-साथ वार्डों का निरीक्षण किया इसके अलावा जन औषधि केंद्र दवा भंडारा सहित तमाम बिंदु की एक-एक जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने पानी की व्यवस्था सुक्ष्म नहीं होने पर सीएमएस उर्मिला सिंह को फटकार लगाई। निर्देश दिया कि तत्काल अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक कराएं, ताकि यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना होने पाए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को इलाज के लिए कार्ड बनाए जा रहे है। इस पर भी कोई जवाब नहीं दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि यह प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना है इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों शिव स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि जनता का हित हो सके। उन्होंने टीकाकरण के अलावा ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में प्रदेश सरकार पूरी शिद्दत से जुड़ी है। अस्पताओं को आनुधिक उपकरणों से लैस करने के साथ ही मान संसाधनों की कमी को भी पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बरठी कमरौर में निर्माणाधीन मेडिलक कालेज का जायजा लिया और निर्माण कार्य को गति देने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया।

मदरसा बोर्डः 14 मई से शुरू हो रही परीक्षाएं

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश मरदसा शिक्षा परिषद ने अरबी-फारसी परीक्षा-2022 की समय सारणी जारी कर दिया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी मुकम्मल कर ली गयी है। मदरसा बोर्ड की समय-सारणी के मुताबिक अरबी-फारसी सेकेंडरी की परीक्षाएं 14 मई से शुरू हो रही हैं जो 23 मई तक प्रथम पाली सुबह 8 से 11 बजे तक चलेंगी। वहीं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगी।
यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने जनपद में संचालित मदरसा के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को परीक्षा की समय-सारणी से अवगत कराया। कहा कि परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा समय सारिणी के बारे सम्बन्धित छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है जिससे किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। निर्देशित दिया कि मदरसे के समस्त परीक्षार्थीयों को मदरसा परीक्षा केन्द्र तथा परीक्षा समय सारिणी आदि से अवगत कराना सुनिश्चित करें, जिससे परीक्षा सम्बन्धी जानकारी के अभाव में कोई परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित न हो, अन्यथा की दशा में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित मदरसा प्रधानाचार्य का होगा।

बलात्कार के मामले में दोषी को छह वर्ष की कारावास

Young Writer, चंदौली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजेन्द्र प्रसाद की अदालत ने सुनवाई के दौरान शनिवार को किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया। विशेष न्यायाधीश ने दोष सिद्ध आरोपी को 6 वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार का अर्थ दंड की सजा सुनाया। वहीं अर्थ दंड नहीं देने पर अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा सुनाई। स्पेशल अधिवक्ता पॉक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने मुकदमे की पैरवी किया।
बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 मवई खुर्द गांव निवासी राजेश कुमार चौहान की 15 वर्षीय पुत्री जो तारनपुर गांव के सत्यसाईं चिल्ड्रन स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। 12 जुलाई 2016 को रात 11 बजे अचानक घर से गायब हो गई। पीड़िता के पिता लोकलाज के भय से पुत्री का तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं कराया और अपने ही रिश्तेदारों व आस पास के गांव में उसकी खोजबीन करते रहे पुत्री का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना अलीनगर में पुत्री के खो जाने का मुकदमा दर्ज कराया, तभी 16 जुलाई 2016 को पीड़िता के पिता को गांव के भोला ने बताया कि आपकी पुत्री मोनू के घर के पास देखी गई है। इस सूचना पर पीड़िता के पिता मोनू के मकान के पास पहुंच कर अपनी पुत्री को घर ले आए पूछताछ करने पर उनकी पुत्री ने बताया कि घटना वाली रात उसकी चाची मुझे शौच के बहाने गांव के ही मोनू के घर ले गई और उससे बातचीत कर किशोरी को वहीं छोड़कर भाग गयी। बताया कि आरोपी मोनू और उसकी मां ने किशोरी को चार दिन तक घर में बांध के रखा। इसी दौरान मोनू का रिश्तेदार अभियुक्त ओम प्रकाश आया और मेरे साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। शनिवार को सुनवाई के दौरान स्पेशल जज विशेष न्यायाधीश पास्को राजेंद्र प्रसाद ने अभियुक्त ओमप्रकाश को दोषी पाते हुए धारा 376(1) आपीसी में तीन वर्ष की कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माने का अर्थदंड की सजा सुनाई। वही अर्थदंड ना देने पर अभियुक्त को एक तीन का अतिरिक्त कठोर कारावास सजा सुनाई।

डिप्टी सीएम के भरोसे पर धरना दो दिन के लिए स्थगित

डिप्टी सीएम को बिजली दुर्व्यवस्था से अवगत कराते झन्मेजय सिंह।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लापरवाह अफसरों की शिकायत की

Young Writer, चंदौली। ग्रामीण इलाकों में अघोषित रात्रि कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को दूसरे दिन बिछियां धरनास्थल पर अनवरत जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही विभाग पर सरकार की छवि को धुमिल करते हुए ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को उमस व तपन भरी गर्मी में बिजली कटौती करके परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि बिजली विभाग दिन के साथ-साथ रात में भीषण कटौती कर रहा है, जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं बिजली आधारित घरेलू कामकाज के साथ ही कुटीर उद्योग व छोटे-मोटे धंधे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम आदमी परेशान है।

इसके बाद धरनारत ग्रामीण डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के जनपद आगमन की सूचना पर धरना स्थल से अधिवक्ता झन्मेजय सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यालय पहुंचे और डिप्टी सीएम से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने बिजली कटौती की समस्या को मजबूती के साथ रखने के साथ ही चंदौली के बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही व उनके गैरजिम्मेदाराना रवैये से भी अवगत कराया। कहा कि बिजली विभाग के लापरवाह अफसर भाजपा सरकार की छवि को आघात पहुंचा रहे हैं। यहां मनमाने ढंग से बिजली कटौती की जा रही है। वहीं जन शिकायतों को विभाग लगातार अनसुना कर रहा है। इसके बाद डिप्टी सीएम ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अफसरों से बातचीत की और अंत में दो दिन के अंदर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किए जाने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने लापरवाह अफसरों के विरूद्ध कार्यवाही के भी संकेत दिए। उधर, दूसरी ओर तहसीलदार सदर बिछियां धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को दो दिन का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दो दिन के लिए धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। साथ ही चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, अंजनी सिंह, दयाराम, बृजेश तिवारी, नागेंद्र सिंह, अंकित सिंह, श्रीपति, बलवंत, सोनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

एसडीएम चकिया व चंदौली के खिलाफ अधिवक्ता आंदोलित

डिप्टी सीएम से की दोनों उपजिलाधिकारियों को निलंबित करने की मांग

Young Writer, चंदौली। चंदौली कचहरी के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी चकिया और उपजिलाधिकारी चंदौली के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही इनके निलंबन की मांग की।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चंदौली आये हुए है उन्हे यह मालूम होना चाहिए कि एसडीएम चंदौली और एसडीएम चकिया भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुके हैं, बिना रिश्वत लिये ये दोनों कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। चकिया के एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं तथा जनता को लूट रहे हैं। एसडीएम चकिया के खिलाफ अधिवक्तागण 10 दिनों से आन्दोलनरत हैं। योगी सरकार में ये सारे अधिकारी तहसील को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिए हैं। इनको तुरंत निलंबित किया जाय। वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा की चकिया के अधिवक्ता लगातार 10 दिन से एसडीएम चकिया को हटाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। क्योंकि एसडीएम भ्रष्टाचार में लिप्त है। परंतु शासन ध्यान नहीं दे रहा है। अधिवक्ताओं ने डिप्टी सीएम से मांग किया कि ऐसे अधिकारियों को यथाशीघ्र निलंबित किया जाए और उनके स्थान पर नए और ईमानदार अधिकारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि तहसील सुचारू रूप से चलाया जा सके। इस अवसर पर कृष्ण कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, ललित एडवोकेट, हरिकिशन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

नवोदय विद्यालय बैराठ में प्रवेश परीक्षा देते बच्चे।

Young Writer, चहनियां। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4517 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले में 9 परीक्षा केंद्रों में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली (637) नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा (464), नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय (489), जीआईसी चकिया (380), जीआईसी नौगढ़ (193), गांधी स्मारक इंटर कॉलेज साहबगंज (341), राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुअर कला(659), सेंट जोसेफ स्कूल चहनिया (647), बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल खरखोरिया(707) में मिलाकर कुल 4517 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक तथा प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय के द्वारा भी दो-दो पर्यवेक्षक प्रत्येक केंद्र पर नियुक्त किए गए है। समस्त केंद्रों से प्राप्त समाचारों के आधार पर कुल मिलाकर के परीक्षा पूरे जिले में शुचिता के साथ सुचारू रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा प्रातः 11ः30 से 01ः30 तक निर्धारित है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हो रहीं सशक्तः डीएम

चंदौली कचहरी में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ करते डीएम।

चंदौली कचहरी परिसर में मौसम प्रेरणा कैंटीन का किया शुभारंभ

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मौसम आजीविका महिला संकुल समिति कांटा द्वारा संचालित ’मौसम प्रेरणा कैंटीन’ का जिलाधिकारी संजीव सिंह व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्याम बाबू सिंह द्वारा मुख्यालय स्थित सदर कचहरी परिसर में फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कैंटीन के खुलने से यहां तहसील व कचहरी में आने वाले आम जनता के साथ अधिवक्ता बंधुओं को शुद्ध एवं किफायती रेट में नाश्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों एवं स्थानों पर जहां अधिक लोगों का आवागमन है। उन जगहों पर प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जा रहा है। ग्राहकों के आर्डर पर गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट व्यंजन अलग-अलग भी बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा की मानक व गुणवत्ता का हर समय विशेष ध्यान रखा जाना सुनिश्चित हो। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्याम बाबू सिंह ने कहा कि पहले बाजार से लोगों को चाय, नाश्ता मंगाना पड़ता था, लेकिन अब कैंटीन खुलने से चाय, नाश्ता एवं अन्य अलग-अलग व्यंजनों की घर के तरह स्वाद मिलेगा। समूह की महिलाओं से कहा सुरक्षा से संबंधित कोई परेशानी हो तो तत्काल अवगत कराया जाय जिसका समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम आर राम्या, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित माधुरी मोदनवाल, शिल्पा देवी, अंशु देवी, इंदु देवी एवं अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

चंदौली में चल रही परियोजनाओं को परखेंगे डिप्टी सीएम

ब्रजेश पाठक।

Young Writer, चंदौली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख शनिवार को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जानेंगे। साथ ही परियोजनाओं का अवलोकन कर उनकी समीक्षा करेंगे। साथ ही विकासपरक योजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके मद्देनजर शुक्रवार को पूरे दिन जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
सूचना विभाग की जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम का आगमन दोपहर बारह बजे प्रस्तावित है। वह सीधे मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के डांक बगले पर आएंगे। यहां कुछ देर विश्राम के बाद कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर अधिकारियों संग बैठक करेंगे। जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा जिले में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर परियोजनाओं की भी प्रगति का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खासकर जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल समेत जनपद के किसी भी अस्पताल में पहुंच सकते हैं, जिसे लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमा एलर्ट मोड़ पर नजर आया। खासकर जिला अस्पताल चंदौली व चकिया में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के साथ ही खामियों को दूर करने के प्रयास पूरे दिन हुए। उनके साथ कृषि राज्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्री लोक निर्माण विभाग के डांक बगला में रात्रि विश्राम करेंगे। एक मई की दोपहर बारह बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण ने अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है।

बलुआ पुलिस ने धार्मिक स्थलों से हटवाया लाउडस्पीकर

नैढी में पुलिस बल के साथ धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटवाते प्रभारी निरीक्षक बलुआ राजीव सिंह।

Young Writer, चहनियां। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने का कार्य गुरूवार को भी जारी रहा। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने के लिए प्रभारी निरीक्षक बलुआ राजीव सिंह स्वयं भारी दल बल के साथ क्षेत्र में गांव गांव जाकर ग्रामीणों से मिले उन्हें समझा-बुझाकर साथ लेकर धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउडस्पीकर हटवाने का कार्य किया। साथ ही ग्रामीणों से धार्मिक वैमनस्यता मिटाकर भाईचारा रखते हुए तनाव रहित माहौल में शान्ती व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने की भी अपील किया।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा लाउडस्पीकर हटवाने के जारी फरमान के मद्देनजर बीते दिनों गृह मंत्रालय ने 2017 में उच्च न्यायालय के आदेश को आधार बनाते हुए पुलिस विभाग को धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने का आदेश जारी कर दिया है। उक्त आदेश के अनुपालन के अनुक्रम में पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने का अभियान छेड़ रखा है। उसी क्रम में गुरूवार को बलुआ प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह क्षेत्र के मारूफपुर, मोहरगंज, महुअर कैलावर स्थित पुलिस चौकियों के प्रभारी व भारी पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाया। इस दौरान उन्होंने इस अभियान को धार्मिक उन्माद से न जोड़ते हुए प्रशासनिक आदेश के रूप में लेने की अपील किया। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के हर आदेश का पालन करना और लोगों से कराना हमारा कर्तव्य है। उसी का अनुपालन करते हुए क्षेत्र के दर्जनों मस्जिदों व मन्दिरों से लाउडस्पीकर हटवाया गया है साथ ही प्रशासनिक अनुमति लेकर ही लाउडस्पीकर को बजाने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर प्रशासनिक कार्रवाई होने की बात भी लोगों को बताई।

Chandauli
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
53 %
1.6kmh
3 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights