31.4 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 526

पंचवटी बस्ती में खुशी की उड़ान संस्था ने बांटी खुशियां

पंचवटी बस्ती में गरीबों के बीच कपड़े व मिठाइयां बांटते संस्था के सदस्य।

Young Writer, नियामताबाद। खुशी की उड़ान संस्था खुशियां बाटने के समाज के अंतिम छोर तक पहुंच रही है। इसी क्रम में यूफोरियल यूथ सोसायटी एवं खुशी की उड़ान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पंचवटी के गरीब बस्ती में मिठाईयां एवं कपड़े बाटे गए। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे ने कहा कि खुशी की उड़ान जनकल्याण एवं जन उत्थान को लेकर प्रतिबद्ध है कभी भी जरूरत पड़ने पर सूचना मिलने के बाद मदद करने के लिए सोचती नही है। कहा कि समाज के सम्पन्न लोगों को गरीबों की मदद के लिए आना चाहिए। साथ ही उनकी मदद कर उनके जीवन स्तर में सुधार का प्रयास किया जाना चाहिए। वहीं यूफोरियल यूथ सोसायटी के नगर अध्यक्ष ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद एवं भलाई के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। युवा इस देश के भविष्य है बड़ा ही खेद होता है जब युवा समाज कल्याण के जगह नेक डाउन (सोशल मीडिया) पर समाज सेवा करने का ढोंग करता है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव देव जायसवाल, उपाध्यक्ष जनार्दन शर्मा विकास गुप्ता, शिवांगी पाण्डेय और शिप्रा गौतम मौजूद रहे।

चंदौली बालिका के साथ छेड़खानी के मामले में दोषी को तीन वर्ष की कारावास

चंदौली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजेन्द्र प्रसाद की अदालत में सुनवाई के दौरान बुधवार को  बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष का कठोर कारावास सुनाई है। साथ ही पांच हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा सुनाई।शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने मुकदमे की पैरवी करते हुए अभियोजन की तरफ से कुल सात गवाह प्रस्तुत किए। बताया कि बबुरी थाना क्षेत्र के भगोपुर गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बबुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। आरोप लगाया की 28 जनवरी 2016 को उनकी लड़की जो कक्षा-6 की छात्रा है शाम के वक्त शौच के लिए घर से निकली थी तभी रास्ते में बबुरी थाना क्षेत्र के भगोपुर निवासी जितेन्द्र उर्फ कल्लू बियार मेरी पुत्री को जबरदस्ती खेत में खींच कर छेड़खानी करने लगा और उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। उसी दौरान गांव की ही कुछ औरतें शौच करने के लिए खेत में पहुंची तो शोर-शराबा सुन टॉर्च जलाया तो युवक लड़की को छोड़कर वहां से फरार हो गया। बालिका किसी तरह भाग घर आई और सारी घटना की जानकारी परिजनों को बताई पीड़िता के पिता ने थाना बबुरी ने अभियुक्त के खिलाफ 354बी आईपीसी व 7/8 पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश पाक्सो राजेंद्र प्रसाद ने आरोपी को दोषी पाते हुए धारा 7/8 पॉक्सो में 3 वर्ष की कठोर कारावास व 5 हजार जुर्माने का अर्थदंड की सजा सुनाई। वही अर्थदंड ना देने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास सजा सुनाई।

चंदौली पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर पहुचकर हटवाया लाउंडस्पीकर,लोगो से किया अपील धीमी आवाज में बजाए लाउडस्पीकर


चंदौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटवाए। वहीं मंदिरों व मस्जिदों पर अनुमति लेकर लगाए गए यंत्रों के ध्वनि की आवाज कम कराई। धर्मगुरुओं व लोगों को हाईकोर्ट व सीएम के फरमान का हवाला दिया गया। 

दरअसल, उच्च न्यायालय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर को हटवाने का निर्देश दिया था। मंदिरों व मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने से लोगों को परेशानी होती है। मसलन आसपास के इलाके में यदि कोई बीमार आदमी रहता है। अथवा स्कूल, कालेज हो तो लाउडस्पीकर की तेज आवाज दिक्कत करती है। ऐसे में एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार पुलिस ने अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाया। वहीं जो लाउडस्पीकर अनुमित लेकर लगाए गए थे, उनकी आवाज मानक के अनुरूप कराई। लोगों से अपील की गई के आजमन की सहूलियत को देखते हुए धीमी आवाज में लाउड स्पीकर बजाएं।

रिटायर्ड रेलकर्मी के घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो चोरी

स्कार्पियो चोरी की वारदात के बाद मौके पर जुटी पुलिस व नगरवासी।

Young Writer, मुगलसराय। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर रविनगर क्षेत्र निवासी रिटायर रेलकर्मी के घर के बाहर से स्कॉर्पियो वाहन चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वाहन चोरी सूचना के पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे मुगलसराय कोतवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मामले की जांच करने में जुट गए। रिहायशी इलाके में घर के बाहर से स्कार्पियो चोरी की वारदात से नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा और पूरे दिन इस घटना की चर्चाएं रहीं।
इस बाबत भुक्तभोगी रविनगर काली मंदिर क्षेत्र निवासी रिटायर रेलकर्मी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी स्कॉर्पियो वाहन यूपी 67 वी 6868 घर के बाहर खड़ी रहती थी। बुधवार की सुबह उठकर घर के बाहर देखा गया तो उनकी स्कॉर्पियो वाहन मौके से गायब थी। जिसकी सूचना भुक्तभोगी द्वारा नगर कोतवाल बृजेश चंद को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मामले की छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गए। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली से सटे कालोनी में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे वाहन को घर के बाहर चुरा ले गए। ऐसे में पुलिस सक्रियता व उसके इकबाल पर सवाल उठना लाजिमी है।

स्वस्थ्य जीवन के लिए हंसना बेहद जरूरीः प्रेम प्रकाण मीणा

कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते सीओ अनिरूद्ध सिंह व प्रेमप्रकाश मीणा।

Young Writer, सकलडीहा। उपजा ईकाई सकलडीहा की ओर से मंगलवार की रात अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश मीणा आईएएस (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चकिया) व विशिष्ट अतिथि सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह, खंडवारी देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बाबू राजेंद्र सिंह के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हास्य कवियों में पटना से आए शंकर कैमुरी ने संचालक का कार्य किया।

उपस्थित श्रोतागणों को अपनी कविताओं से गदगद करने में लखनऊ से आए श्यामल मजूमदार मिर्जापुर की पूनम श्रीवास्तव प्रतापगढ़ के दिनेश सिंह बाराबंकी के विजय शुक्ला वाराणसी के चकाचौंध ज्ञान पुरी व चंदौली के सुरेश अकेला ने मंच पर समा बांध दी। शुरुआत पूनम श्रीवास्तव कवित्री के द्वारा मां सरस्वती की आराधना से हुआ। सकलडीहा पीजी कॉलेज के हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ संत कुमार त्रिपाठी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर मंच की शोभा को और भी गरिमामई बना दिया। उन्होंने कहा कि कविता सदैव वर्तमान को ही दर्शाती है। वही कवियों ने अपने कविता के माध्यम से समाज के भ्रष्टाचारियों देश के गद्दारों कि जहां खिंचाई की वही देश के कर्णधार युवाओं को देश के प्रति प्रेम और सौहार्द के गीत गाए। अंत में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने कहा कि जीवन के लिये हसना जरूरी है। इसके लिये काव्य और कविता का जीवन शैली में उतारना होगा। अंत में सभी अतिथियों को उपजा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष यादव, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, अध्यक्ष सोनू पटेल, आशीष विद्यार्थी, बीडीओ अरूण पांडेय, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, भाजपा के नेता सूर्यमुनि तिवारी, विजय गुप्ता, आजाद, डॉ अभय वर्मा, भाजपा नेता अमित सिंह, रमेश राम, कृष्णा सोनी उपस्थित थे।

सकलडीहा में कवि सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण।

सोबंधा के पीड़ित वनबासियों में बंटा खाद्यान्न व बर्तन

सोबंधा में खाद्यान्न वितरित करते एसडीएम प्रेमप्रकाण मीणा।

Young Writer, शहाबगंज। एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा ने बुधवार को सोबंधा वनबासी बस्ती में पहुंचकर खाद्यान्न व बर्तन का वितरण किया। वहीं समाजसेवी उपेन्द्र मिश्र ने पका पकाया भोजन वितरित कर भूखे बनवासियों को राहत पहुंचायी। इस दौरान एसडीएम ने सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
विदित हो कि सोबंधा वनबासी बस्ती में आगजनी के कारण 16 परिवारों का रिहायशी कच्चा मकान जलकर खाक हो गया। जिसके कारण पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अगलगी की घटना के बाद घटनास्थल का जिलाधिकारी ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया था। जहां ठेकहां प्रधान सजाऊद्दीन बस्ती के लोगों को तिरपाल, बाल्टी, लोटा की व्यवस्था की। वहीं समाजसेवी उपेन्द्र मिश्र ने भोजन कराने का वीणा उठाया। बुधवार को एसडीएम पीपी मीणा ने सभी परिवारों को खाद्यान्न व वर्तन प्रदान किया, जिससे भोजन की व्यवस्था सुचारू रुप से हो सके। इस दौरान प्रधान गुलफाम अहमद, सचिव संदीप सिंह उपस्थित रहे।

सोनहुल सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में चिकित्सालय उद्घाटित

Young Writer, चकिया। नगर से सटे सोनहूल गांव स्थित निर्माणाधीन सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बुधवार को 10 बेड के हॉस्पिटल और स्टोर ब्लॉक का उद्घाटन मंत्रोचार के बीच समारोह पूर्वक किया गया। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक मध्य सेंटर लखनऊ प्रकाश डी ने फीता काटकर किया साथ ही दस पौधे लगाए।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि निर्माणाधीन सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में तैयार भवनों का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है समय रहते लोकार्पण और उद्घाटन किया जा रहा, जिससे उसका लाभ सीआरपीएफ जवानों और उनके परिजनों को मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद के नक्सल प्रभावित चकिया क्षेत्र में स्थापित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा परिसर में पर्यावरण का संदेश देते हुए 10 नीम के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, कमांडेंट राम लखन राम, डिप्टी कमांडेंट अनिल शुक्ला, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट जय सिंह राजपुरोहित, संजीत कुमार पांडेय, वी शशि कुमारन शहीद सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

शहाबगंज में दोयम दर्जे की ईट से हो रहा कोविड वार्ड का निर्माण

शहाबगंज पीएचसी पर कोविड वार्ड के निर्माण में कर्मनाशा नदी का बालू।

सोन बालू की जगह कर्मनाशा नदी के बालू का हो रहा प्रयोग

Young Writer, शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बन रहे कोविड वार्ड का निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है।व हीं निर्माण कार्य भी बेरोकटोक जारी है। ऐसी दशा में भवन की मजबूती पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है। प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन की ढिढ़ोरा पीट रही है, लेकिन उनके अधिनस्त उनके आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहाबगंज का है।जहां कोरोना महामारी की तिसरी लहर को देखते हुए।स्वास्थ्य विभाग लखनऊ द्वारा 6 बेड का कोविड वार्ड 9.60 लाख रुपये से बनाया जा रहा है।लेकिन भवन के निर्माण में एक नंबर ईट की जगह दो नंबर ईट का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है।वही मोटा बालू की जगह कर्मनाशा नदी के बालू का प्रयोग किया जा रहा है।जिससे भवन की गुणवत्ता पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे।ऐसी दशा में भवन कितना मजबूत बनेगा कहा नहीं जा सकता। वहीं ठेकेदार से इस बारे में बात करने पर उन्होंने भूसी से ईट पकाये जाने के कारण इसी तरह की ईट मिलने की बात कही। जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हीरा सिंह ने कहा कि भवन निर्माण में दोयम दर्जे की ईट का प्रयोग हुआ। लेकिन टेंडर लखनऊ से हुआ है। इसलिए इस बारें में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

शहाबगंज पीएचसी पर कोविड वार्ड के निर्माण में प्रयुक्त हो रही ईंट।

कृषि के क्षेत्र में नए अनुसंधान कर रही सरकारः नरेंद्र तोमर

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारीगण।

कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में फसल बीमा पाठशाला आयोजित

Young Writer, चंदौली। बिछियां कला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में बुधवार को फसल बीमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चंदौली के किसानों से संवाद किया। इस दौरान अन्नदाताओं की बातें सुनीं और उनके सुझावों को भी संज्ञान में लिया। किसानों ने विभागीय योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। कृषि मंत्री ने अन्नदाताओं से अपील किया कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ जरूर लें।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसान ले रहे हैं। इसकी वजह से किसानों को साहूकारों के कर्ज से मुक्ति मिली। उन्हें अब फसल बर्बादी की चिंता भी नहीं सताती है। सरकार की ओर से क्रेडिट कार्ड के जरिए आसानी से ऋण दिया जाता है। इससे समय से उन्नत बीज उर्वक के खरीद हेतु धनराशि उपलब्ध हो जाती है। इसलिए खुद के साथ ही दूसरे किसानों को भी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में तमाम नए अनुसंधान किए जा रहे हैं। किसान आधुनिक खेती कर गुणवत्तायुक्त व अधिक मात्रा में अनाज पैदा करें। अनाज देश के साथ ही विदेश में भी निर्यात किया जाएगा। बताया कि सरकार 4 लाख करोड़ का निर्यात कर चुकी है। किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए केसीसी का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि डिजिटल क्रांति के युग में कामन सर्विस का अहम योगदान है। ऐसे में किसान योजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन करें। जनपद के सभी जनसेवा केंद्रों व ब्लाक सभागार में भी कृषि मंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

आमजन का महंगाई से ध्यान भटका रही सरकारः गुलाब

बबुरी कस्बे में महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालते भाकपा कार्यकर्ता।

Young Writer, बबुरी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) ने बुधवार को बढ़ती बेतहाशा महंगाई के विरुद्ध में प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में बबुरी बाजार में बस स्टैंड से अशोक इंटर कालेज तक सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकाला गया।
इस दौरान भाकपा माले जुलूस में कार्यकर्ता डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, शिक्षा सामग्री, दवाओं और खाद्य पदार्थों के लगातार हो रही मूल्यवृद्धि को वापस लेने की आवश्यकता जताई। साथ ही महंगाई पर रोक लगाने की सरकार से मांग की। इसके अलावा सार्वजनिक संस्थानों का का निजीकरण बन्द करने को जनहित व राष्ट्रहित में बताया। सरकार के कृत्य से खफा भाकपा माले कार्यकर्ता कारपोरेट घरानो को जनता की खुली लूट करने की छूट देना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। जुलूस पूरे बाजार का चक्रमण करते हुए वापस बस स्टैंड पर आकर सभा मे तब्दील हो गया। माकपा के जिला मन्त्रि परिषद सदस्य गुलाब चन्द ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली भाजपा विपक्ष में रहते हए पेट्रोल डीजल के 70 रुपये होने पर मनमोहन सरकार को जनविरधी बताती थी, अब वही भाजपा के नेतृत्ववाली मोदी सरकार डीजल, पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार के साथ साथ अन्य जरूरी आवश्यक वस्तुओं शिक्षा सामग्री, खाद्य पदार्थों ,दवाओं के दाम लगातार बढ़ा रही है।और जनता को गरीबी में धकेल रही है। अब सरकार और मीडिया जनता को हिजाब, अजान, झटका, हलाल, शाकाहार, मांसाहार का विवाद खड़ा कर महंगाई के मुद्दे पर जनता का ध्यान भटका रही है। लेकिन सरकार की इस महंगाई बढ़ाने वाली नीति के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। जुलूस व सभा में रामदुलार, जोखू विन्द, कांता प्रसाद, महेश मौर्या, विजयी मौर्या कन्हैया यादव, सुजीत कुमार, बादामा, लालचन्द बियार, रामप्यारे बियार, आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे। जुलूस व सभा की अध्यक्षता कामरेड जालन्धर व संचालन कामरेड सतीश चन्द्र ने किया।

Chandauli
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
53 %
1.6kmh
3 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights