30.3 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 527

सेमरा पंचायत भवन निर्माण में डीएम को मिली खामियां

पलिया पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन करते डीएम।

सेमरा व पलिया में इंटरलाकिंग मार्ग में पकड़ी कई अनियमितताएं

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बुधवार को विकास खंड चहनिया के ग्राम पंचायत सेमरा एवं पलिया का औचक निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई। जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया सेमरा पंचायत भवन में मोटी बालू की जगह महीन बालू का उपयोग किया गया था। प्लास्टर के कॉल में सही ढंग से तराई नहीं किया जा रहा एवं प्लास्टर की फिनीसिंग भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सेमरा व पलिया में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित इंटरलॉकिंग रास्ता का मौके पर ईट निकलवा कर गुणवत्ता देखी। इंटरलॉकिंग मार्ग जगह-जगह बैठ गई थी जिस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही इंटरलॉकिंग मार्ग में पीसीसी के जगह केवल ईंट की गिट्टी व महीन बालू के मिक्स का प्रयोग किया गया था। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं रहने पर जिलाधिकारी ने कहा कि पाई गई अनियमितता में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने आदर्श पंचायत भवन पलिया का निरीक्षण कर नवनिर्मित जनसेवा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द ही इंटरनेट की व्यवस्था कंप्यूटर एवं अन्य उपकरण को स्थापित करते हुए जनसेवा केंद्र संचालित की जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सकलडीहा, तहसीलदार सकलडीहा, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, खंड विकास अधिकारी चहनियां मौजूद रहे।

एआरटीओ ने सेंट जोंस स्कूल की 25 डग्गामार गाड़ियों को किया सीज

सेंट जान्स स्कूल में गाड़ियों को सीज करने की कार्यवाही करता परिवहन विभाग का कर्मी।

परिवहन विभाग का कार्यवाही से स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप

Young Writer, चंदौली। डग्गामार वाहनों के खिलाफ बुधवार को परिवहन विभाग एक्शन में नजर आया। इस दौरान एआरटीओ विनय कुमार ने कटसिला स्थित सेंट जान्स स्कूल के बाहर अभियान चलाकर बिना फिटनेस के सड़क पर फर्राटे फर रहे 25 डग्गामार स्कूली वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की गयी। एआरटीओ प्रवर्तन की इस कार्रवाई के स्कूल संचालकों के साथ ही डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला इलाके में स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में मंगलवार की दोपहर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। क्योंकि एआरटीओ प्रवर्तन दल-बल के साथ सेंट जान्स स्कूल पहुंचे और परिसर तथा वाहन खड़े स्कूली वाहनों के कागजात तलब कर उनकी पड़ताल शुरू कर दी। इसकी जानकारी होते ही विद्यालय के लोग भी वहां पहुंच गए। एआरटीओ के इस जांच अभियान में अधिकांश वाहनों के फिटनेस फेल मिले और अन्य कमियां भी पकड़ी गयी, जिसमें 25 वाहनों को मौके पर ही सीज करने की कार्यवाही की गयी। एआरटीओ की कार्यवाही के कारण जेंस जान्स स्कूल के बच्चे छुट्टी के घण्टे भर बाद भी घर नहीं पहुंचे, जिससे परिजन परेशान हो गए और लगातार स्कूल में संपर्क करने का प्रयास किया तो पता चला कि चंदौली के एआरटीओ विनय कुमार ने स्कूली वाहनों को स्कूल कैंपस के अंदर खड़ा करा दिया। अचानक हुई इस कार्यवाही से स्कूल में अफरातफरी मच गई। एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि गाजियाबाद में हुई घटना के बाद से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जो भी स्कूली वाहन मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में 25 वाहनों का फिटनेश न मिलने पर उनके खिलाफ सीजर की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एआरटीओ ने स्कूल प्रबंधन पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सरकारी काम मे बाधा डालने का भी आरोप लगाया।

चंदौली पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

कालेज में युवतियों को जागरूक करते पुलिस अधिकारी।

Young Writer, चंदौली। पुलिस महकमा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर नजर आ रही है। इस कड़ी में जनपद पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर बालिकाओं को जागरूक किया गया। स्कूलों में आयोजित गोष्ठी में बालिकाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही किसी तरह की विषम परिस्थिति में फंसने सहयोग के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। बताया कि इन नंबरों पर फोन युवतियां, महिलाएं व छात्राएं अपने लिए मदद मांग सकती हैं।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि थाना स्तर पर निरंतर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं में न सिर्फ अपने अधिकारों को लेकर सजगता का प्रसार करना बल्कि विधिक व प्रशासनिक सहयोग से अपनी समस्याओं के निराकरण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। एंटी रोमियो स्क्वायड को और अधिक सक्रिय किया गया है। महिलाओं की समस्याओं व शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए जिले के सभी थानों में महिला हेल्पडेस्क संचालित किया जा रहा है। इसको परिवार परामर्श केंद्र के साथ समन्वित भी किया गया है। यहां आपसी मनमुटाव या विवादों के चलते अलग हो रहे परिवारों की काउंसलिंग कर एक साथ मिलाने का काम किया जाता है। बताया कि महिला सुरक्षा दल व एंटी रोमियो टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूल-कालेजों, बाजार, पार्कों आदि सार्वजनिक स्थलों के साथ ही गांव व कस्बों में भ्रमणशील रहते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु संचालित हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090, 102, 108, 181, 1096, 1098 आदि के प्रयोग की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही। संवेदनशील गली-मोहल्लों, स्थानों एवं चौराहों पर इन टीम चेकिंग कर रही है।

अगलगी में अपना सबकुछ खो चुके पीड़ितों को दें मुआवजा

जिलाधिकारी संजीव सिंह को ज्ञापन सौंपता समाजवादी पार्टी का दल।

सपाइयों ने जिलाधिकारी से मिलकर मुआवजा देने व सौहार्द कायम रखने की मांग की

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी संजीव सिंह से मिला। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण समेत अन्य सपाइयों ने जनपद में गत दिनों आगजनी की घटना में प्रभावित हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि अगलगी की घटना से कई गरीब परिवारों का सबकुछ छिन गया है। ऐसे में पीड़ित परिवारों को मुआयजा मिलने में विलंब होना उचित नहीं है। इसके अलावा सपाइयों ने ईद के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने की आवश्यकता जताई।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि पिछले कई हफ्तों से लगातार गेहूं की फसल पक्के तैयार होने के समय से ही आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही है, जिसमें कई जगह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेने के बाद शासन व जिला प्रशासन को उनकी जिम्मेदारियों को याद दिलाया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पीड़ितों को मुआवजे की मदद पहुंचाई थी। इसके लिए सपाइयों ने जिला प्रशासन का आभार जताया। इसके साथ ही शहाबगंज क्षेत्र के बड़गांव-करनौज मुसहर बस्ती, दरौली दलित बस्ती व कंजेहरा में आग लगने से फसल, मवेशियों के साथ ही गरीबों की रिहायशी मड़ई भी जल गयी थी। इन सभी मामलों में पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। कहा कि यह चिंता का विषय है ऐसी विषम परिस्थिति में प्रशासन को पीड़ितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए, लेकिन प्रशासनिक शिथिलता व उदासीनता के कारण मुआवजा राशि मिलने में विलंब हो रहा है। कहा कि आगजनी पीड़ितों का जीवन इस कदर दूभर है कि एक तरफ जहां उन्हें इस भीषण गर्मी में सिर छिपाने के लिए आशियाना नहीं है, वहीं अनाज व घर-गृहस्थी का सामान जल जाने से पेट भरने की भी समस्या पैदा हो गयी है। अंत में सपाइयों संघ व भाजपा की तरफ से देश-प्रदेश में अजान और हनुमान चालीसा के नाम पर जो सांप्रदायिक माहौल पैदा किया जा रहा है इससे सख्ती से निपटने एवं ईद के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने का जिलाधिकारी से आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रभु नारायण सिंह, यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सुजीत कुमार आदि शामिल थे।

चंदौली मांगलिक कार्यक्रम में आए ग्राम प्रधान को दबंग युवकों ने मारपीट कर किया लहूलुहान, हालत गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर मोड़ के समीप कुछ दबंग युवकों ने एक ग्राम प्रधान को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया आस पास के लोगो ने तत्काल ग्राम प्रधान को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंता जनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिए
बताते हैं। कि शहाबगंज ब्लॉक के बरियारपुर गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान रामा यादव मुख्यालय स्थित नगर के एक निजी लान में मांगलिक कार्यक्रम में आए हुए थे। मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न कर वो अपने घर वापस जा रहे थे कि बाहर पहले से ही लाठी डंडे से लैस घात लगाए कुछ दबंग युवकों ने उन पर हमला बोल दिया।और प्रधान को मार पीट कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घटना में ग्राम प्रधान को गंभीर चोट आई ।वही घटना को अंजाम दे कर दबंग युवक मौके से फरार हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर कर दिए।घटना मे पुलिस ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

बीसूपुर में लगातार दूसरे दिन गेहूं की फसल में लगाई आग

बीसूपुर में धू-धूकर जलती फसल।

Young Writer, चहनियां। बलुआं थाना क्षेत्र के कैलावर चौकी अंतर्गत अराजक तत्वों ने मंगलवार को एक बार फिर अपने कार्यों से किसानों को माथा पकड़ने के लिए मजबूर कर दिया। सोमवार की भोर में भी बीसूपुर के कैलाश नाथ यादव के तीन बीघे की मड़ाई के लिए रखी फसल में आग लगा दी थी तो मंगलवार को एक फिर बीसूपुर के ही दो किसानों की मड़ाई के लिए रखी तीन बीघे की फसल में आग लगा दी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सारी फसल जलकर खाक हो गई और किसान माथा पकड़कर अपने भाग्य को कोसने लगा।
चहनियां के बलुआ थाना क्षेत्र के बिसुपुर गाँव मे शिवधार तिवारी व लोकनाथ तिवारी के तीन बीघे की फसल सीवान में मड़ाई के लिए रखे दो बीघे गेहूँ की फसल के ढेर में मंगलवार को कुछ आराजक तत्वो ने आग लगा दी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक गेहूँ की सारी फसल जलकर खाक हो गयी। घटना के बाद वहां पुलिस मौके पर नहीं पहुँच पायी थी। सोमवार को हुयी घटना के बाद मंगलवार को पुनः हुई। इस घटना की पुनरावृत्ति से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। आगलगी के बाद जीविकोपार्जन के लिए तैयार गेहूं की फसल जलने की घटना से पीड़ित किसान मायूस होकर माथा पकड़कर कर बैठ गये।

चकिया में हंगामे की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत की बैठक

चकिया ब्लाक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।

Young Writer, चकिया। विकास खंड सभागार में मंगलवार की दोपहर आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामे के बीच लगभग 2 करोड रुपए से कराए जाने वाले 213 विकास कार्यों पर मुहर लगा दी गई। हंगामे के बाद ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। मंगलवार की दोपहर 1 बजे ब्लाक प्रमुख शंभू नाथ यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आरंभ हुई। बैठक में मनरेगा के तहत 213 में मजदूर के ना मिलने की समस्या को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और ग्राम प्रधानो और अकाउंटेंट के बीच कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में क्षेत्र पंचायत सदस्य और तमाम ग्राम प्रधान दो अलग-अलग खेमों में बंट गए। हंगामे के बीच ग्राम प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दियाद्य जिसके बाद मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 2 करोड रुपए की धनराशि से कराए जाने वाले 213 विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाते हुए अपनी मुहर लगाई। बैठक में विद्युत, शिक्षा, वन विभाग, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों मैं क्रियान्वित होने वाली शासन की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ कुंदन गौड़, चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह,बीईओ प्रकाश चंद्र यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरपी भारती, सीडीपीओ राकेश बहादुर, अवध नारायण जायसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, इंजीनियर अवधेश यादव सहित तमाम ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन
चकिया।
विकास खंड कार्यालय में इन दिनों भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिसमें कुछ संकलित कर्मचारियों के खिलाफ मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर जिला प्रशासन से भ्रष्ट कर्मचारियों के कार्यों की जांच कराने की मांग की। प्रधानों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानों के कराए जाने वाले तमाम विकास कार्य कमीशन के चक्कर में रुके हुए हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडेय ने कहा कि विकास खंड कार्यालय में तैनात विभागों के कर्मचारी कमीशन के चक्कर में ग्राम प्रधानों की फाइलों को अटका रखे हैं। जिससे तमाम ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित है। कहा कि जब भी ग्राम प्रधान किसी भी काम की आईडी बनवाने के लिए कर्मचारियों के पास जाते हैं तो उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया जाता है। ग्राम प्रधानों ने चेताया कि विकास खंड कार्यालय में कमीशन खोरी का धंधा बंद नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों के कार्य प्रणाली की जांच कराकर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले प्रधानों में, महेंद्र मौर्या, सत्य प्रकाश गुप्ता, इंजीनियर अवधेश यादव, सारांश केसरी, अवध नारायण जायसवाल, ज्ञान प्रकाश प्रकाश गुप्ता, चंदन कुमार, राम नरेश यादव सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

बेटी की जिद्द के आगे झुके पिता, थानाध्यक्ष ने थाने में करायी शादी

बलुआ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी के बाद परिजनों संग नवदम्पत्ति।

Young Writer, चहनियां। बेटी की जिद्द और प्यार की शिकायत लेकर मंगलवार को थाने पहुंचे पिता को आखिर बेटी की जिद्द के आगे झुकना पड़ा और थानाध्यक्ष के प्रयास से वर कन्या दोनों पक्षों की सहमति से युवती के पसन्द के लड़के के साथ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में जयमाल डालकर शादी की रस्म पूरी की गयी। इस दौरान दोनों के परिजनों सहित पुलिसकर्मी सहित अन्य कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। जयमाल के साथ ही हर हर महादेव के जयकारे से थाना परिसर गुंज उठा।
बलुआ थाना में मंगलवार को एक अजीब वाकया हुआ जब कमलेश प्रजापति थानाध्यक्ष के पास पहुंचकर अपनी पुत्री सुप्रिया प्रजापति की शिकायत करते हुए कहा कि मेरी बेटी बालिग है और पुलिस विभाग में कार्यरत एक युवक से तय शादी को मना कर रही है। उक्त शिकायत पर थानाध्यक्ष ने युवती की काउंसलिंग महिला डेस्क से करवायी तो पता चला कि वह थाना क्षेत्र के ही पक्खोपुर निवासी शुभम मौर्य पुत्र नारायण कुश्वाहा से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। किन्तु जातीय अन्तर के कारण दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार नही है। जिसपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने दोनों पक्ष के लोगों को एक साथ बैठाकर समझाया बुझाया। थानाध्यक्ष की पहल पर दोनो पक्ष शादी की स्वीकृति देते हुए थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर जयमाल की रस्म करा दी। इस दौरान थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगों का मुंह मीठा कराते हुए विधिवत शादी के लिए कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के लिए रवाना कर दिया। इस विवाह की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

किसानों को दी किसान क्रेडिट कार्ड की दी जानकारी

बैठक में किसानों को जानकारी देते फार्मिंग कम्पनी के लोग।

Young Writer, नियामताबाद। श्रमिक महिला नेचर फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी की परियोजना निगरानी समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। क्षेत्रीय कार्यालय पांडेयपुर नियामताबाद में किया गया। बैठक में डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन तथा श्रमिक भारती से श्रीकेश त्रिपाठी व नलिनी सिंह तथा कम्पनी के सेल्स मैनेजर कुबेर प्रसाद और कम्पनी की डायरेक्टर मोनिका देवी और सविता की उपस्थिति रही, जिसमें कम्पनी के जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक के प्रगति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
कम्पनी के द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक उत्पाद को लेकर लोकल मार्केट में जागरूकता हेतू कार्यक्रम करने पर डीडीएम नाबार्ड द्वारा सुझाव दिया गया। साथ ही साथ सरकार की योजनाओं जैसे फॉर्म मशीनरी, प्रसंस्करण संयंत्र आदि से लाभान्वित होने के बाबत जानकारी दी गई। अभी सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड तथा पशु पालन क्रेडिट कार्ड तथा फसल बीमा के विषय में भी कम्पनी के सभी किसानों को लाभान्वित करने पर चर्चा की गई। डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन द्वारा कम्पनी में 400 किसान सदस्यता पूर्ण करने पर प्रोत्साहित किया गया तथा इक्विटी ग्रांट प्राप्त करने हेतू आवेदन करने के लिए कहा गया। बैठक में सभी एजेंडे पर चर्चा के बाद डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन द्वारा कम्पनी के सभी किसानो तक सरकार व एफपीओ के फायदे की जानकारी पहुंचाने हेतू एक संकल्प लेते हुए यह कहा गया कि किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी। नाबार्ड द्वारा प्रोत्साहित रूरल मार्ट का निरीक्षण करते हुए यह कहा कि रूरल मार्ट में जैविक उत्पाद की सूची तैयार करके चस्पा व पब्लिश करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन, श्रमिक भारती से श्रीकेष, नलिनी तथा कम्पनी की अधिशाषी निदेशक उपस्थिति रही।

चंदौली के किसानों से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया संवाद

चंदौली कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित किसान।

सीधा प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को किया संबोधित

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया गया। कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी, जहां जनपद के अलग-अलग हिस्सों से आए किसानों ने उसका अवलोकन किया और प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों पर अधिकारियों से वार्ता कर जानकारी अर्जित की। वही केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीधा प्रसारण कर किसानों को संबोधित किया।
इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। जिसका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है इसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शामिल है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है समय-समय पर विभिन्न तरह के आयोजनों कर सरकार किसानों को लाभान्वित करने के लिए जानकारी दे रही है वह हमारे अधिकारी व कर्मचारी भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रदर्शनी व गोष्ठी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने कहा कि उद्यान विभाग किसानों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार के जो भी योजनाएं हैं उसको अमल लाने के लिए किसानों से वार्ता कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि उन्नतशील के बीजों का प्रयोग करने के साथ किसान तकनीकी प्रयोग भी करें। इस दौरान सुरेश मिश्रा, हरीश चंद पटेल, दीनानाथ श्रीवास्तव सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।

Chandauli
few clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
58 %
1.8kmh
14 %
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights