32.3 C
Chandauli
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 547

मौसम बदलते ही वातावरण में मच्छरों की हुई भरमार

मच्छरों का प्रकोप।

फागिंग और साफ सफाई से ही मच्छरों से मिलेगी निजात

Young Writer, मुगलसराय। मौसम बदलते ही वातावरण में कीट पतंगों व मच्छरों की भरमार ज्यादा दिखनी शुरू हो गई है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई की जा रही है। इसके बावजूद भी मच्छरों की संख्या और अधिक तेजी से बढ़ रही है। कहीं-कहीं नालियां जाम होने के कारण मच्छर और तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मार्च महीने से ही ठंड कम होने लगा है। गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है इस मौसम में मच्छरों की भरमार तेजी से हो जाती है जिसके कारण लोग मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि रोग से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। हमें इनसे बचाव के लिए सजग रहना होगा आम जनों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि गलियों व नालियों की साफ-सफाई ठीक ढंग से हो साथ ही प्रत्येक वार्ड में फागिंग की व्यवस्था हो, जिससे मच्छर बढ़ने ना पाए। जहां-जहां गंदा पानी दिखे तो पानी को निकालने की व्यवस्था भी की जाए। नगर निवासी सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि मच्छर दिन में तो रहते हैं रात में इनकी संख्या और बढ़ जा रही है। मार्च महीने में बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो गई है। शाम को मच्छरों का प्रकोप बढ़ जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। पटेल नगर निवासी विमल गुप्ता ने बताया कि वातावरण मच्छरों की संख्या के साथ ही अन्य छोटी छोटी कीट पतंग बढ़ गए हैं जिनके काटने से कई रोग उत्पन्न हो रहा है। इस मौसम में हमें ज्यादा सजग रहना होगा। नगर पालिका प्रशासन के साथ है लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। पंकज सिंह व संजय कुमार तिवारी ने बताया कि नगर में फागिंग की जरूरत है। मच्छरों की वजह से रात मे सोना दुभर हो गया है। अपने आसपास की साफ-सफाई स्वयं रखनी होगी। साथ ही जहां पानी जमा हो उनको घर से निकाल कर बाहर फेंक दें जिससे कि मच्छर पनपने न पाए, तभी हम कीट पतंगों व मच्छरों से अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे।

फरार इनामिया तस्कर को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी

Young Writer, चकिया। कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर भगड़ा गांव के पास से बीती रात कोतवाली पुलिस ने 15 हजार के इनामिया पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जो कि पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने सात गोवंश को मुक्त कराने के साथ ही तस्कर के पास से अवैध 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार पशु तस्कर के विरुद्ध पशु क्रूरता, गोवध निवारण अधिनियम एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद पशुओं से भरी एक पिकअप आती दिखी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगी। जिस पर पुलिस ने पीछा करके पिक अप को कब्जे में ले लिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार पशु तस्कर बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के चांद थाना अंतर्गत महदाईच गांव निवासी डब्लू गुप्ता है जो वर्ष 2018 से ही फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ जनपद के चकिया ,इलिया और मिर्जापुर जनपद के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। कोतवाल ने बताया कि तलाशी के दौरान तस्कर के पास से एक 315 बोर का अवैध असलहा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विपिन कुमार सिंह कांस्टेबल विनय कुमार पांडे शिवांशु सिंह सहित तमाम पुलिस के जवान मौजूद रहे।

सरोवर की शोभा बढाने वाले कमल के समान है सत्संगः संतदास

मारुफपुर में कथा कहते संतदास महाराज।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के मारूफपुर स्थित बाबा कीनाराम मठ रामशाला परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को अयोध्या के संत, संतदास महाराज ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि निर्गुण भक्ति और सगुण भक्ति में कोई अन्तर नहीं है। निर्गुण भक्ति के बारे में गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है कि बिनु पग चलहि श्रवही बिनु काना। अर्थात निर्गुण ब्रह्म बिना पैर के चलता है बिना मुख के बोलता है बिना कान के सुनता है बिना हाथ के कार्य करता है। उसी प्रकार सगुण ब्रह्म भी सगुण ब्रह्म भी अपने सांकेतिक रूप में जगत कल्याण के लिए अवतार लेकर अपने कार्यों को मूर्त रूप देता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तालाब की सुन्दरता उसमें खिलने वाले कमल पुष्पों से है उसी तरह से जल में शयन करने वाले ब्रह्म सगुण रूप धारण कर संसार की सुन्दरता बढ़ाते है और उनकी कथा श्रवण रूपी सत्संग से मनुष्यों की शोभा बढ़ती है। कथा में संतदास महाराज ने ब्रह्म मीमांसा निरूपण का सजीव चित्रण करते हुए श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता के साथ राजा परीक्षित के जीवन चरित्र पर सूक्ष्मता से विचार किया। इस दौरान तिलकधारी शरण दास, सूबेदार मिश्र, राममूरत पाण्डेय, जयशंकर मिश्र, जगदीश पांडेय, संतोष पांडेय, हरिओम दुबे, प्रवीण पाण्डेय, अनिल यादव, रमाशंकर यादव, सुरेश पाण्डेय, विवेक दास उपस्थित रहे।

मनोज सिंह डब्लू का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त

Young Writer: Manoj Singh W

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के रानियां में मतदान की पूर्व संध्या पर हुए मारपीट की घटना में नामजद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सैयदराजा विधानसभा से चुनाव हार चुके मनोज सिंह डब्लू पर धारा-307 समेत कई गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज है। उक्त मामले में मनोज सिंह डब्लू की अग्रिम जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुई, जिसमें बचाव पक्ष और अभियोजन की बहस सुनने के बाद जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ज्योति कुमार त्रिपाठी ने जमानत का आधार पर्याप्त न पाते हुए जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। ज्ञात हो कि 9 मार्च की अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र भी निरस्त हो चुका था। अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता दाण्डिक शशि शंकर सिंह व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अवधेश कुमार पाण्डेय ने तर्क प्रस्तुत किया।

घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटिया सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

Young Writer, नौगढ़। घटिया सड़क निर्माण को लेकर सोनभद्र सटे चंदौली व सोनभद्र के आस-पास के ग्रामीणों ने रविवार को कटरी कुबराडीह कन्हौरा नगांव व वैनी जाने वाली संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन किया। रोलर से दबाने के बावजूद हाथ से पेन्टिंग उखड़ जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कटरी, कुबराडीह, कन्हौरा से नगांव ग्राम पंचायत तक लगभग डेढ़ किलोमीटर संपर्क मार्ग पर मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसमें संबंधित विभाग के उदासीन अधिकारियों तथा ठेकेदार द्वारा संपर्क मार्ग पर बिना सफाई कराए ही धूल-धुसरित सड़क पर ही पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों के आंख मे धूल झोंककर उक्त सड़क को लगभग एक किमी तक बिना साफ कराए ही पेंटिंग कर दिया गया। बृहस्पतिवार की रात बाकी बचे धूल धुसरित रास्ते को ठेकेदार द्वारा जैसे तैसे पेंटिंग पूरा कराया ही जा रहा था कि ग्रामीणों ने इस तरह से हो रहे घटिया पेंटिग पर आपत्ति जताते हुए पेंटिग कार्य को रोक दिया था पर अगले ही दिन फिर से पेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क की पेंटिंग की हालत ऐसी है कि दो दिन पूर्व रोलर से दबाकर किया गया। पेंटिग अगले दिन की सुबह हाथ से उखड गया। इससे आक्रोशित ग्रामीण श्रीप्रकाश शुक्ला, ऋशिकेश, लालबहादुर, प्रेमनाथ, कमलेश, अयोध्या, रामकेश, राजकुमार, रामजन्म, जयन्दर आदि ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से घटिया पेंटिंग कार्य की जांच कराते हुए संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

जनता के सम्मान के लिए रहूंगा समर्पितः रमेश जायसवाल

मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को जीत की बधाई देते लोग।

नवनिर्वाचित विधायक को लोगों दी बधाई व शुभकामनाएं

Young Writer, मुगलसराय। विधानसभा चुनाव में मतगणना के पश्चात नवनिर्वाचित विधायकों को बधाईसंदेश व शुभकामनाएं देने का क्रम शुक्रवार को सुबह शुरू हो गया। इस क्रम में मुगलसराय से निर्वाचित विधायक रमेश जायसवाल को भी उनके समर्थकों ने आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं वह बधाई दी। लोगों द्वारा विधायक के आवास पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण करने के साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस क्रम में ग्राम सभा पचोखर के प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र लाल श्रीवास्तव ने अपने गांव वासियों के साथ उनके आवास पर पहुंचकर गांव की जनता की तरफ से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। अपने स्वागत से अभिभूत होकर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मेरी जीत जनता के स्नेह व सम्मान की परिणाम है। मेरे लिए जनता ही सर्वाेपरी है। जनता के सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। यह जीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आमजन के दिलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। हमारी जीत यहां की पूरी जनता की जीत है जनमानस के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। इस मौके पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, सोमारु बिंद, संजय तिवारी, पंकज सिंह, रमेश कुमार, मनीष प्रजापति, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश तिवारी, धर्मेंद्र मुखर्जी, पप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे।

बोर्ड परीक्षा: डीआईओएस ने लिया तैयारियां की जायजा

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य।

प्रधानाचार्यों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

Young Writer, चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं, जो 12 अप्रैल तक चलेगी। अबकी बार हाईस्कूल के 32558 तथा इंटरमीडिएट के 27163 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में 59721 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे देखते हुए परीक्षा को सकुशल संचालन एवं तैयारियों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
इस दौरान डा. विजय प्रकाश सिंह ने जनपद के सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा-2022 के आयोजन हेतु हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिका 13 मार्च तक प्राप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज से उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के बाद सीरियल नंबर व कोड नंबर रजिस्टर पर अंकित करें। बोर्ड परीक्षा से संबंधित प्रश्न-पत्रों को डबल लॉक वाले आलमारी में सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित रखा जाए। शासन एवं विभागीय दिशा-निर्देशानुसार परीक्षा के सकुशल सम्पादन हेतु प्रत्येक परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों के अनुसार फर्नीचर की व्यवस्था एवं कक्षों में सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकार्डर, राउटर, डीवीआर आदि उपकरणों को क्रियाशील रखा जाय। कहा कि प्रत्येक कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई सुनिश्चित कर लें। केन्द्र व्यवस्थापकों को अवगत कराया कि विद्यालय की चहारदिवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट की व्यवस्था होनी चाहिए। केन्द्र पर शुद्ध पेयजल एवं छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। केन्द्र पर विद्युत व जनरेटर की व्यवस्था के साथ कम्प्यूटर सिस्टम एवं दो दक्ष कम्प्यूटर आपरेटर की मौजूदगी होनी चाहिए। इन व्यवस्थाओं की जांच हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट अनुकुल न पाये जाने पर संबंधित केन्द्र व्यवस्थाकों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। निर्देश दिया कि बिना अनुमति के कोई भी केन्द्र व्यवस्थापक मुख्यालय से बाहर अवकाश पर नहीं जाएंगे। इस अवसर पर डा. रामचंद्र शुक्ल, डा. कृष्ण लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

सकलडीहा विधायक ने बाबा कीनाराम का किया दर्शन पूजन

रामगढ़ मठ में दर्शन पूजन करते विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव।

Young Writer, चहनियां। सकलडीहा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव रामगढ़ में बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन किया। वहीं जगह-जगह विधायक का भव्य स्वागत हुआ। विधायक ने क्षेत्र में विकास कराने का दिया आश्वासन दिया।
विदित हो कि विधानसभा चुनाव-2022 सकलडीहा का इस बार फिर सपा के खाते में गया है। चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समर्थकों संग बाबा कीनाराम मठ प्रांगण में पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन पूजन किया। साथ ही जनकल्याण की मंगल कामना भी की। इसके पश्चात चहनियां कस्बा, गुरेरा, रामगढ़, मारूफपुर आदि जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना ही प्रथम लक्ष्य है। जनता ने जो सम्मान दिया है उसके लिए क्षेत्रवासियों का सदैव आभारी एवं ऋणि हूं और अगले पांच साल जनहित के कार्यों को अपने-आप को समर्पित करता हूं। सकलडीहा विधानसभा में आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य को गति दिलाने पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, प्रधान रमाकांत यादव, बलवंत सिंह, अनिल यादव, सुभाष यादव, रविन्द्र यादव, परवेज अहमद, सन्तोष यादव, धर्मेंद्र यादव, सरिद्वार यादव, भोला यादव, बृजमोहन कुशवाहा, मुन्ना सिंह, रामअवध, शुभम चौहान, तौकिर अहमद, पप्पू टाइगर आदि लोग उपस्थित थे।

मझवां विधायक डा.विनोद कुमार बिंद का हुआ सम्मान

पचोखर में डा. विनोद कुमार बिंद का स्वागत एवं सम्मान करते ग्रामीण।

पचोखर में ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

Young Writer, नियामताबाद। क्षेत्र पचोखर गांव में शुक्रवार को मझवा से निर्वाचित विधायक डा.विनोद कुमार बिंद के आगमन पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान भाजपाइयों के साथ ही बिंद समाज के अग्रणी नेताओं ने फूल माला पहनाने के साथ ही समर्थन में गगनभेदी नारे भी लगाए
बताते चलें कि गोधना स्थित रमादेवी फैक्चर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के निदेशक डा. विनोद कुमार बिंद चार साल पहले से ही मिर्जापुर की मझवा विधानसभा में अपनी राजनीतिक सक्रियता बनाने के साथ ही उसे अपनी कर्मभूमि बनाने में पूरी शिद्दत के साथ जुटे थे। लेकिन विधानसभा चुनाव-2022 में समाजवादी पार्टी ने डा. विनोद बिंद को मझवा की जगह ज्ञानपुर सीट देकर विधानसभा प्रत्याशी बनाया और डॉक्टर विनोद बिंद ने टिकट को लौटा कर निषाद पार्टी के टिकट पर मझवा सीट से चुनाव लड़ें और विधायक निर्वाचित हुए। विधायक बनकर पहली बार लौटे डा. विनोद कुमार बिंद का शुक्रवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से विधायक का सम्मान किया। इस अवसर पर शुभम चश्मा घर के निदेशक डा.चंद्र प्रकाश बिंद, नीलू पठान, बृजेश बिंद, राणा प्रताप सिंह, डा.सुदर्शन, पन्ना सेठ, गब्बर सिंह, सोहन लाल बिंद, महेश बिंद, आदि उपस्थित रहे।

चंदौली सपा की हार से बेरोजगार युवक ने जला दिया अपना शैक्षणिक सर्टिफिकेट, बोला फौज की भर्ती रोजगार की उम्मीद खत्म


चंदौली। विधानसभा चुनाव में सपा की हार से हताश रेवसा गांव निवासी युवक ने गुस्से में अपना शैक्षणिक सर्टिफिकेट को आग लगा दिया। बोला कि सपा की हार से अब नौकरी व रोजगार की उम्मीद खत्म हो गई है। सपा की सरकार बनती को युवाओं के लिए फौज में भर्ती समेत रोजगार के अन्य दरवाजे खुलते। पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
अजीत को मतगणना से पहले तक उम्मीद थी। कि सपा ही सरकार बनाएगी। इसके बाद जिले में सेना भर्ती होगी। वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इसको लेकर सपा नेताओं व प्रत्याशियों ने मंच से खूब वादे भी किए थे। लेकिन चुनाव में पार्टी की बड़ी हार हुई। इससे न सिर्फ पार्टी के नेता व प्रत्याशी मायूस हैं, बल्कि सपा समर्थक सदमे में हैं। अजीत ने अपना शैक्षणिक सर्टिफिकेट आग के हवाले कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Chandauli
overcast clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
57 %
5.2kmh
87 %
Wed
35 °
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
36 °
Sun
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights