29.7 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 546

बरठा के 17 अग्निपीड़ित किसानों को मिला मुआवजा

बरठा गांव में प्रभावित किसान को मुआवजा राशि का चेक प्रदान करते मुगलसराय विधायक।

मुगलसराय विधायक ने एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में बांटा चेक

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के बरठा गांव के सिवान अगलगी की घटना से हताहत किसानों के लिए सोमवार का दिन मंगलकारी रहा। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल की पहल पर प्रभावित 17 किसानों को 48 घंटे के अंदर अगलगी की घटना में जली गेहूं की फसल का मुआवजा मिला। यह दूसरा ऐसा अवसर रहा कि जब उमदा प्रशासनिक कार्य प्रणाली व सत्ता के लिए तालमेल का सीधा लाभ आमजन को मिलता हुआ नजर आया। पहली घटना में सीएम योगी आदित्य के हस्तक्षेप से त्वरित कार्यवाही हुई तो दूसरी ओर बरठा के मामले में मुगलसराय विधायक की पहल व पैरवी प्रभावी रही।
बरठा गांव में सोमवार को मुआयजा राशि का चेकएसडीएम सदर अवनीश कुमार व तहसीलदार बिराग पांडेय लेकर पहुंचे। दूसरी ओर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू व जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार सोनकर भी ग्रामीणों के बीच मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासनिक अमले के आग्रह पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कुल 17 प्रभावित किसानों में 134700 रुपये की मुआवजा राशि का चेक वितरित किया। मुआवजा राशि पाने वालों मुटुरा देवी, नामवर सिंह, मातवर सिंह, हिमांशु सिंह, नीलम सिंह, जमादार सिंह, संजय कुमार सिंह, नीलम सिंह, अजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार, प्रशांत सिंह, सुशांत सिंह, शीतला प्रसाद, नीलम सिंह, त्रिवेणी सिंह, दीपक कुमार सिंह व चंदन कुमार सिंह शामिल रहे। 48 घंटे के अंदर जली हुई फसल का मुआवजा राशि पाकर प्रभावित किसान गदगद नजर आए। ग्रामीण प्रशासनिक पहल पर इस कदर खुश रहे कि उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ ही मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर आदि का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही ग्रामीणों ने ऐसे जनहित में कार्य करने की आवश्यकता जताई। मुगलसराय विधायक ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ चुना है उसे पूरा करने का प्रयास पूरे पांच साल होगा। पीड़ित की मदद और लोगों के कल्याण के भाव के साथ ही काम किया जाएगा। इसमें जनआकांक्षाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, झन्मेजय सिंह, हंसराज सिंह, लालार्क यादव, शिवराम तिवारी, डा.विरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

आग लगने से दो दर्जन किसानों का गेहूं जलकर खाक

कई किसानों के समक्ष आयी भुखमरी की समस्या
उपजिलाधिकारी सकलडीहा ने मौके पर जानी आग पीड़ितों की हाल

Young Writer, कमालपुर। धीना थाना के माधोपुर गांव में समोवार के दोपहर में विद्युत तार से निकली चिंगारी से आग लग गयी, जिससे गांव के दो दर्जन के करीब किसानों की खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर पहुंची धीना पुलिस ने माधोपुर, महुरा, सिलौटा सहित अन्य गांवों की ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। अन्यथा सैकड़ों एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो जाती।

बताते हैं कि डवरिया विद्युत उपकेंद्र से सोमवार के दिन में दो बजे बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। थोड़ी ही देर में माधोपुर गांव में विद्युत पोल पर चिड़िया बैठ गयी और करेंट की चपेट में जलकर खेत मे गिर गयी। चिंगारी से खेत मे लहलहाती चन्दगी सिंह तीन बीघा, महेंद्र प्रताप तिवारी तीन बीघा, रमाकांत, रामअवध, उमाकांत का एक-एक बीघा, घुरफेकन सिंह एक बीघा, विद्याधर सिंह एक बीघा, शिवमूरत यादव, परमहंस यादव, कुंवर यादव, कुमकुम यादव, रामश्रीगर यादव, रामाशीष, शिवनाथ, मोहन राम का एक-एक बीघा गेहूं लग गया। इसके अलावा गिरधारी राम, अम्लिका, अखिलेश, नग्सरी, दुर्गावती, संजय तिवारी का एक-एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीण की सूचना पर धीना थानाध्यक्ष अजीत सिंह मय फोर्स मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का का किए। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को इस घटना से अवगत कराया। जिस पर कुछ समय बाद उपजिलाधिकारी सकलडीहा अजय कुमार मिश्रा, हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक कमालपुर को साथ लेकर मौके पर पहुचकर अग्नि पीड़ित किसानों से मिलकर ढांढस बंधाया और जल्द ही मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।

शार्ट–सर्किट से लगी आग 300 बच्चों का अंकपत्र जला

फुटिया स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में लगी आग से हुआ भारी नुकसान

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप रविवार की रात कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर विद्युत शार्ट-सर्किट से आग लग गया। घटना में प्रशिक्षण केंद्र के अंदर मौजूद रखा लेपटॉप सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गया। सोमवार को जब संचालन ने प्रशिक्षण केंद्र खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। अंदर पड़े सभी सामान चलकर राख हो चुका था।

इस दौरान प्रबंधक अमरनाथ ने बताया कि शनिवार को पढ़ाकर प्रशिक्षण केंद्र बंद करके घर चले गए। रविवार को छुट्टी होने के कारण केन्द्र में किसी प्रकार की आवाजाही नहीं थी। केंद्र में विद्युत शार्ट-सर्किट से आग लग गया। जिसकी जानकारी नहीं हो पाई। सोमवार को केंद्र खोला गया तो सुलगते हुए उपकरणों पर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। केन्द्र में लगे कम्प्यूटर, लैपटाप, टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी, कैमरा बाक्स, विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, फाइलें, तथा विद्यार्थियों के मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र आग की चपेट में आने के कारण जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी अमरनाथ ने बताया कि अगलगी से लगभग तीन लाख रुपये की हानि को अनुमान है। साथ ही 300 बच्चों का अंकपत्र व प्रमाण-पत्र जलकर नष्ट हो गया है। सोमवार को जानकारी होने के बाद भुक्तभोगी ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दे दी है।

बच्चों को शिक्षा के साथ दें मूलभूत सुविधाएंः डीएम

सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते डीएम।

सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम को सीएम ने किया संबोधित

Young Writer, चंदौली। सर्व शिक्षा अभियान के तहत चंदौली जूनियर हाई स्कूल परिसर से सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक कैलाश खरवार व जिलाधिकारी संजीव सिंह मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए अभिभावकों के साथ अधिकारी व बच्चों की भी जरूरत है।

चंदौली पूर्व माध्यमिक विद्‍यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि बच्चों को मूलभूत सुविधाओं के साथ शिक्षा को उपलब्ध कराया जाय। शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प करने के लिए सरकार के अभियान को सफल बनाएं, ताकि इसका लाभ समाज के सभी वर्ग के बच्चों को मिल सके। इस दौरान सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ के संदेश को प्रोजेक्टर के जरिए प्रसारित किया गया। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि एक-एक विद्यालयों को गोद ले और वहां की शिक्षा व्यवस्था को सुधारें ताकि सरकार की मंशा फलीभूत हो सके। सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूर्ण कराएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। हर तीसरे माह में अभिभावकों के साथ शिक्षक अवश्य बैठक करें। ग्राम पंचायतों के साथ अभिभावकों के सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। आह्वान किया कि शिक्षा के सुधार के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने की जरूरत है। वहीं शिक्षा से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी सरकार की योजनाएं हैं बच्चों तक पहुंचनी चाहिए। स्कूल में पठन-पाठन के साथ ही खेलकूद गतिविधियों से बच्चों को जोड़ने की पहल करें। बेसिक शिक्षा, शिक्षा की आधारभूत इकाई है लिहाजा इसमें गुणात्मक सुधार लाने में अफसर सहयोग दें। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार, मनोज कुमार, जेपी रावत, सीएमओ डा. युगल किशोर राय आदि उपस्थित रहे।

चंदौली संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी विवाहिता,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के प्रेमा रघुनाथ पुर गांव में रविवार की देर रात एक 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकर अपनी ई लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुचे परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगो पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया है।तहरीर के आधार पर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


बताते है कि सदर ब्लाक क्षेत्र के खुरुहजा गांव निवासी देवदाश सिंह के पुत्री प्रतिभा सिंह 24 वर्ष की शादी 21 मई को प्रेमा रघुनाथ पुर गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के लड़के पिंकू सिंह के साथ हुआ था। परिजनों ने ससुराल पक्ष के सास राजकुमारी और देवर राहुल पर आरोप लगाया कि दोनों मेरी बेटी को आय दिन प्रताड़ित करते थे। राहुल की नीयत मेरी बेटी के लिए ठीक नही था। वो मेरी बेटी को फोन कर अश्लील बातें करता था। जिसकी वजह से मेरी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया और उसकी मौत हो गयी। बेटी की मौत से माँ सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। इस दौरान चकिया कोतवाल से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा

राष्ट्र के निर्माण के पथ पर चले आरएसएस कार्यकर्ताः राजेंद्र सक्सेना

चंदौली नगर में पथ संचलन करते चेयरमैनी रवींद्रनाथ व अन्य।

Young Writer,चंदौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को नवसंवत्सर-2079 व आरएसएस संस्थापक डा.केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती अवसर के उपलक्ष्य में पथ संचलन किया। इस दौरान महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज से आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पंथ संचलन शुरू किया और अटल सेतु होते हुए पुरानी बाजार पहुंचे। नगर भ्रमण के पश्चात आरएसएस कार्यकर्ता श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर प्रांगण के समीप इकट्ठा हुए, जहां आरएसएस के क्षेत्रीय मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने संबोधित किया।

इस दौरान राजेंद्र सक्सेना ने राष्ट्रीय स्वयंसेक संघ को ऐसे पथ पर चलने के संकल्पित किया, जो राष्ट्र के विकास व निर्माण की दिशा में जाता है। साथ ही अपनी मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आरएसएस अपने अनुशासन व सेवाभाव के लिए जानी व पहचानी जाती है लिहाजा अनुशासन को धारण करके राष्ट्र की सेवा में खुद को समर्पित कर दें। राष्ट्र, राष्ट्र में निवासरत लोगों बनता है इसलिए राष्ट्र को सशक्त करने के लिए हम सभी को मिलकर अपने देश की संस्कृति व सभ्यता को सशक्त करना होगा। नई पीढ़ी को सनातन परम्परा के करीब लेकर जाना होगा, ताकि वे अपने धार्मिक गौरव को जान व समझ सकें। समाज में समरसता व सद्भाव कायम करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है क्योंकि सभ्य समाज से ही राष्ट्र की तरक्की व उन्नति संभव है। आरएसएस ने हमेशा विषम परिस्थितियों में समाज की सेवा की है और अपने देश सेवा भाव से एक मिशाल कायम किया है आगे भी इसी ध्येय को पूरा करने का जज्बा आज यहां जमा एक-एक नौजवान व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के अंदर दिखाई देना चाहिए। इसके पूर्व पथ संचलन के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का प्रदर्शन किया और जय श्रीराम के नारों के उद्घोष से पूरा चंदौली गूंज उठा। इस दौरान चेयरमैन रवीन्द्रनाथ, नारायण दास जायसवाल, पवन सेठ, अजय, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, रतन, संदीप अग्रहरि, सतीश, राजन, सुशील, अनिल दयानंद, गोपाल, महेश, पंकज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

नौगढ़ः अगलगी से घर-गृहस्थी का सामान व पुआल जला

जयमोहनी भूर्तियां गांव में लगी आग को बुझाती पुलिस व ग्रामीण।

Young Writer, नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी भूर्तियां गांव में अज्ञात कारणों से सीता राम व राजेन्द्र के घर में आग लग गयी। इससे घर-गृहस्थी का सामान, बिस्तर, कपड़ा व सात हजार रूपये नकद एवं आवश्यक कागजात जल गया। वहीं समीप स्थित श्रीनाथ गोविंद व रामचंद्र के खलिहान मे रखा हुआ 10 बीघा खेत का पुआल भी जल गया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अलख नारायण ने मय हमराही ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने के लिए वैकल्पिक संसाधनों से पुरजोर प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाईं। बताया जाता है कि रविवार को करीब तीन बजे राजेंद्र के घर में आग लग गई जो कि देखते देखते ही उसके भाई सीताराम के घर तक पहुंच गया। आग की लपटों की जद में आने से घर-गृहस्थी का सामान जल गया। अगलगी की इस घटना को देखकर पड़ोसियों ने चकरघट्टा थाना पुलिस को सुचित किया और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अलख नारायण व सुरक्षा बल के जवान भी आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाईं। इसके बाद मौके पर फायरब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

माह-ए-रमजानः पहले दिन इबादत में तल्लीन दिखे रोजेदार

चंदौली में पहला रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार करते मुस्लिम बंधु।

Young Writer, चंदौली। माह-ए-रमजान के पहले दिन रविवार को रोजेदार ने रोजा रखा। इस दौरान पूरे दिन इबादत और कुरान की तिलावत में जुटे रहे। रमजान के कारण मस्जिदें नमाज अदा करने व इबादत करने वालों से गुलजार हो गई। पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को मुकर्रर समय पर इफ्तार किया गया। वहीं मुल्क में अमन-चौन की दुआएं मांगी। इसके बाद तरावीह नमाज का सिलसिला चला। शनिवार की रात दो वर्ष बाद मुस्लिम बंधुओं ने मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा की, क्योंकि कोविड-19 के चलते मस्जिदों में नमाज पढ़ने की पाबंदियों के कारण दो साल तक मुस्लिम बंधु घर पर ही नमाज अदा कर रहे थे।
शनिवार की शाम चांद दिखने के साथ ही मुबारक रमजान माह शुरू हुआ। वहीं रविवार की भोर में सेहरी करने के साथ ही रमजान माह का पहला असरा भी शुरू हो गया। रोजेदार पूरे दिन मस्जिदों और घरों में कुरान की तिलावत और इबादत करने में जुट गए। रोजा रखने को लेकर बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह रहा। बच्चे भी सहरी के समय उठकर रोजा रखने की तैयारी में जुटे रहे। मुफ्ती रिजवान साहब ने बताया कि रमजान माह में कुरान तरावीह ही पढ़कर काम खत्म नहीं हो जाता है। बल्कि सुन्नत तरावीह भी पूरे रमजान माह तक पढ़ना चाहिए। हदीस में आता है कि एक बार कुरान को अल्लाह ने पहाड़ पर उतारा तो पहाड़ ने कहा कि हम इस बोझ को नहीं उठा सकते। दूसरी बार जमीन को सौंपा तो जमीन ने भी उठाने से इंकार कर दिया। तब तीसरी बार अल्लाह ने कुरान इंसान को दिया। इसे इंसान ने अपने सीने में महफूज कर लिया। इसलिए कुरान की अहमियत बहुत ज्यादा है। रमजान माह में कुरान पढ़ना और सुनना अल्लाह को अच्छा लगता है। कहा कि रमजान माह में ही कुरआन शरीफ नाजिल हुआ है। इसलिए रमजान में कुरआन की तिलावत और इबादत का अपना एक अलग महत्व है।

अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में दिखा आक्रोश, किया प्रदर्शन

टांडाकला में प्रदर्शन करते हुए ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी से आहत लोग।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला गांव के ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को दीपक निषाद नाम के युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाया कि दीपक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। ऐसे में समाज के खिलाफ गलत धारणा फैलाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल राजमणि पांडेय ने बताया कि टांडाकला गांव निवासी दीपक निषाद जो बीते वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में चहनियां सेक्टर दो से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उक्त युवक पर लगभग एक साल पहले टांडाकला के होम्योपैथिक चिकित्सक की हत्याकांड के दौरान जांच के लिए आए सीओ सकलडीहा की गाड़ी पर पथराव कराने का आरोप लगा था और पथराव प्रकरण में बलुआ थाने में दर्ज मुकदमे में इसे अभियुक्त भी बनाया गया था। विगत दिनों इसी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर ब्राह्मणों को लेकर अश्लील व अभद्र टिप्पणी किया था। जिसका स्क्रीन शाट वायरल होने पर रविवार को ब्राह्मण समाज के लोग आहत होते हुए उक्त युवक के विरूद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रविवार को टांडाकला में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर विजय पाण्डेय, अजित पाण्डेय, बिंदु पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, राहुल पाण्डेय ,आनंद पाण्डेय, गुड्डू तिवारी, विकी पाण्डेय, संजय तिवारी, ऋषि मिश्रा, गोलू पाण्डेय, राजेश तिवारी, मनीष पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर बच्चों को बनाए बेहतर नागरिक

बृजनंदनी विद्यालय में आयोजित समारोह में उपस्थित अतिथिगण।

Young Writer, चहनियां। कस्बा स्थित बृजनन्दनी कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक दिवस के अवसर पर विद्यालय के कैबिनेट का गठन किया गया। साथ ही वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान गणेश के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
मुख्य अतिथि संत त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य को बनाने का आंगन है। गुरुजन बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार देकर उम्दा नागरिक बनाने में अपना योगदान दें। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख चहनियां अरुण जायसवाल ने कहा कि विद्यालय बच्चों के समग्र विकास के लिए एक ऐसा माध्यम जहां बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए लोगों के द्वारा कार्य किया जाता है। धनंजय सिंह ने कहा कि गुरु शिष्य की परम्परा सदियों से चली आ रही है। इस परम्परा को जीवंत बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम एवं ऐसे परीक्षाफल काफ़ी महत्वपूर्ण हो जाता है। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अखिलेश अग्रहरी, आशुतोष त्रिपाठी, सत्येन्द्र यादव, आलोक सिंह, सलमा बेगम, नन्दनी देवी सहित सैकड़ों अभिभावक एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत चेयरमैन बिरजु अग्रहरी एवं धन्यवाद मिस दीपनिता चक्रवर्ती ने किया।

Chandauli
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
42 %
2.1kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Verified by MonsterInsights