32.5 C
Chandauli
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 545

बोर्ड परीक्षाः जनपद के 90 परीक्षा केंद्रों पर पुस्तकों का हुआ वितरण

महेंद्र टेक्निकल कॉलेज से केंद्रों पर जाते उत्तर पुस्तिका ले जाते विद्यालय कर्मचारी

Young Writer, चंदौली। जनपद में बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जिला की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले वर्ष परीक्षा नहीं होने के कारण उत्तर पुस्तिका पहले से ही रखी गई थी। उनका वितरण अब शुरू हो गया। जनपद के 90 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच भी गई साथी केंद्रों को हिदायत दी गई है कि इसे सुरक्षित रखें, ताकि परीक्षा में प्रयोग किया जा सके।
जनपद में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसमें से 90 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं प्राप्त कर अपने केंद्रों पर ले गए। यूकेबी उन्हें हिदायत दी गई है की परीक्षा शुरू होने से पहले जो परीक्षा नियमों की गाइडलाइन है उसे पूरा कर ले ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना होने पाए और ना ही दुर्वव्यवस्था हो। परीक्षा केंद्रों मैं अभी 4 परीक्षा केंद्र उत्तर पुस्तिका नहीं ले गए उन्हें सूचित किया गया कि जल्द से उत्तर पुस्तिकाओं की मुख्यालय स्थित पुस्तक भंडार केंद्र से प्राप्त कर लो। गुरुवार सही उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है 90केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों को भेज दी गई है शेष बचे उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विजय प्रकाश ने कहा कि जिन विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापक उत्तर पुस्तिका नहीं ले गए हैं वह जल्द उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर ले जाएं और परीक्षा बोर्ड की तैयारियां में लग जाएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा

चंदौली हादसाः बाइक चलाने की चाहत में किशोर की चली गयी जान,परिजनों में मचा कोहराम

Young Writer, सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव में रविवार को दोहपर में बाईक चलाने की कोशिश में एक किशोर की जान चली गयी। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया था। बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव में जयप्रकाश राम का 16 वर्षीय पुत्र गोबिंद और पिंटू का 15 वर्षीय पुत्र गौरव घर के सामने एक बाईक खड़ी थी। बाईक में चाभी लगा होने के कारण गोबिंद चलाने की इच्छा जाहिर करते हुए गौरव को बैठाकर गाड़ी स्टार्ट कर चलने लगा। अचानक गाड़ी तेज रफ्तार के साथ एक मकान से टकरा गया। जिससे दोनों किशोर गिरकर गंभीर रूप से धायल हो गये। दोनों किशोर के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण आनन फानन में निजी हॉस्पिटल से सीएचसी ले गये। जहां गोबिंद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व गोबिंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का बलुआ घाट पर दाह संस्कार कर दिया।

होलीः महंगाई की मार से फीकी पड़ी बाजारों की रौनक

चंदौली मुख्यालय पर भीड़भाड़ वाले बाजार में पसरा सन्नाटा।


बाजारों में पूरे दिन दुकान पर बैठकर ग्राहको की राह देख रहे है दुकानदार

Young Writer, चंदौली। आगामी त्योहार होली में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। पर्व नजदीक आते ही बाजारों में थोड़ी सी रौनक  बढ़ गई है। लेकिन आसमान छूती महंगाई की मार ने होली के उमंग को फीका कर रखा है। हर बार होली के एक सप्ताह पहले से ही बाजार में कपडे साड़ी जूतों की दुकानों के अलावा रंग बिरंगी पिचकारी से बाजार सज जाती थी। पर इस बार महंगाई के कारण बाजार में रौनक दिखाई नहीं दे रही है।

दुकानदार काशी नाथ फुरकान खान दिलीप कुमार, नावेद अली सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि हर बार साड़ी कपडो व जूतों के बाजार में रंग, पिचकारी पटाखे आदी की दुकानें सज जाती थी। पर इस बार महगाई  के कारण बाजार में चहल कदमी काफी कम हो रही है। महगाई को लेकर लोगो की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। इससे लोग खरीदारी करने से क़तरा रहे है।  महंगाई की मार सबसे अधिक आम लोगों पर पड़ रही है। महंगाई के कारण आम आदमी होली जैसे बड़े त्योहार पर खरीदारी करने में कतरा रहे है। जिसको लेकर बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे दिन दुकानदार बैठ कर ग्राहकों का इंतजार कर रहे है। तो वही मध्यम वर्गी परिवार अपने-अपने घरों में गुजिया का स्वाद भी लेने से कतरा रहे है। बाजार में कीमतें आसमान छू रही है। पिछले बार के तुलना में आटा, मैदा, चीनी, तेल सहित अन्य सामग्री की कीमतों में 15 से 20 फीसद की बढ़ोतरी हो गई है। त्योहार के आने से एक सप्ताह पूर्व से ही बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रहती है। होली के त्योहार में महज चार दिन शेष रह गए है। लेकिन बाजारों में खरीदारी करने वाले लोग नदारत हैं। इससे दुकानों पर सीधा असर पड़ रहा है।  वही होली को लेकर छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा  है। बच्चे बाजारों में मुखौटा, रंग बिरंगे टोपी, पटाखे रंग बिरंगे पिचकारी आदी की खरीदारी में जुट गए हैं।

प्रेम–प्रसंग में भीड़ गए सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक

Young Writer, शहाबगंज। कस्बा स्थित डाक बंगले के फील्ड पर दौड़ लगाने आये युवकों के दो गुट रविवार को आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई‚ जिसमें चले लाठी डंडे में चार युवक घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। बताते हैं कि कस्बा में सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर दर्जनों गांव के सैकड़ों युवक सेना भर्ती व दमकसी के लिए प्रतिदिन सुबह शाम आते है। इसी बीच कुछ युवकों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर रविवार की शाम को सेमरा व शहाबगंज के युवकों में पुनः विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के अभिषेक मौर्य 18,विवेकानंद तिवारी 18 वर्ष, कार्तिकेय तिवारी 21वर्ष व शुभम पटेल 19 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से सुरजीत मौर्य 18 वर्ष घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं विवाद के बाद दोनों गांव में तनाव ब्याप्त हो गया है।

होली व शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक

इलिया थाने में स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति की बैठक करते सीओ व थाना प्रभारी।

Young Writer, इलिया। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को पुलिस शांति समिति की बैठक क्षेत्रधिकारी रामवीर सिंह व थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में होली और शब-ए-बरात पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम भाईयों का शब-ए-बरात पर्व भी है। इसे सभी सौहार्द पूर्वक मनाएं। यह दोनों पर्व त्योहार की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। बैठक में उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान रमेश पासवान, रामा यादव, अभय कुमार मौर्य, साहब सिंह, मुन्ना भास्कर, आदि लोग उपस्थित रहे।

होली की त्योहार को लेकर कोतवाली में बैठक करते हुए पुलिस अधिकारी

सकलडीहा। होली की त्योहार को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। एसपी के निर्देश पर रविवार को कोतवाली और डेढ़ावल और नईबाजार चौकी पर सीओ अनिरूद्ध सिंह की देखरेख में सभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इस दौरान होलिका दहन, होली और जुम्मे की नमाज पर विशेष सर्तकर्ता रखते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किया गया। इस मौके पर व्यापारी सहित कई गांव के प्रधान मौजूद रहे।
इस बार होली का त्योहार और जुम्मे की नमाज के साथ सवेरात एक साथ मनाया जायेगा। होली के दिन जुम्मे की नमाज होना है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के लोग गंभीर है। शंातिपूर्वक त्योहार मनाने को लेकर दोनों समुदाय के सभ्रांत नागरिकों के साथ कोतवाली में बैठक हुई। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने सभी को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का अपील किया। चेताया कि होली के त्योहार पर चुनावी हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने की जानकारी दिया। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई,भूपेश चन्द्र कुशवाहा, भैरोनाथ यादव, ग्राम प्रधान राजेश सेठ, अमरनाथ, सुरेन्द्र यादव, सतीश चंद्र, संजय यादव, सुभाष बिंद, राजेश, गुलाब मौर्या, नंदलाल, देवचन्द्र, विजय चौहान,अश्वनी श्रीवास्तव, मंजुलिका मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।

चहनियां। आगामी होली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश अनुपालन व सी ओ अनिरुद्ध सिंह के निर्देशन में बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने रविवार को अपने अधीनस्थों व क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक करके होली पर्व प्रेम व सौहार्द से मनाने की अपील किया।  इस दौरान उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी भाई चारा बढाने का त्यौहार है। इसलिए हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाहबानी करते हुए उनके त्यौहार में खलल डालने के मंसुबे को ध्वस्त करने की कोशिश करना है।ताकि शासन की मंशा के अनुरूप होली का पर्व शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से जमालुद्दीन, विनोद कुमार, रामअशीष, संकठा राय, अवधेश कुमार, समसेर, सुरेश सोनकर, बबलू प्रसाद, अनवर अली, रमेश यादव, अजीत यादव, रामाशीष यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। वहीं चौकी प्रभारी मारूफपुर शिवमणी त्रिपाठी ने भी चौकी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक करके उनसे क्षेत्र में शान्ति स्थापित करने में मदद करने की अपील किया । साथ ही होली पर्व पर अपने लोगों को संयमित रहकर पर्व मनाने के लिए जागरूक करने की अपील किया। ऐसा न होने की स्थिति व त्यौहार के दौरान आरजकता फैलाने की कोशिश करने पर कड़ी कार्रवाई होने की भी बात बताई।

गली में जमा गंदे पानी से उठ रहा दुर्गंध, ग्रामीणों का जीना मुहाल

बिछियां कला गांव में डीपीआरओ कार्यालय से गली में जमा गंदा पानी।

बिछियां गांव स्थित डीपीआरओ कार्यालय से चंद कदम दूर स्थित गली का हाल

Young Writer, चंदौली। जनपद की कई ग्राम पंचायतें गंदगी की चपेट में है। इसमें से एक है जिला मुख्यालय स्थित बिछियां कला गांव। जहां खुद जिला पंचायत राज कार्यालय स्थित है। इसके अलावा अन् कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थापित हैं। बावजूद इसके डीपीआरओ कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित बिछियां गांव की एक गली, नाली के बदबूदार गंदे पानी से लबालब भरी है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से उक्त गली में निवासरत परिवारों का जीना मुहाल हो गया है। साथ ही मौसम बदलने के बाद मच्छरों का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने गली के साथ-साथ नाली निर्माण की आवश्यकता जताई है, ताकि गली में जमा होने वाला घरों का गंदे पानी की निकासी हो सके।

बिछियां कला गांव में डीपीआरओ कार्यालय से गली में जमा गंदा पानी।

इस बाबत अशफाक हैदर बताते हैं कि बिछियां गांव से होकर गुजरे मुख्य सड़क पर ओवरलोड वाहनों की अधिक आवाजाही से मुख्य सड़क से सटी नाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है, जिससे उससे जुड़ी नालियों का पानी का निकास पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे नाली का पानी गलियों में भर जा रहा है। स्थिति यह है कि खुद के पैसे खर्च कर गली में राबिस व मिट्टी डाली गयी है, ताकि कम से कम घरों तक आने-जाने का रास्ता मिल सके। बताया कि गली पहले से ही काफी सकरी है। ऐसे में गंदे पानी के जमाव से दुश्वारियां काफी बढ़ गयी है। बच्चों और बड़े-बुजुर्गों के गिरकर चोटिल होने की कई घटनाएं हो गयी हैं। गंदे पानी का अधिक दिनों से जमाव होने के कारण उससे दुर्गन्ध उठ रहा है। साथ ही उसमें कीड़े पड़ गए है, जिससे तमाम तरह की संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। अभिषेक कुमार ने बताया कि गली व नाली निर्माण के लिए जिला पंचायत कार्यालय को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई। इतना ही नहीं नालियों की सफाई का कार्य भी दो-दो महीने तक नहीं हो पाता है, जिससे स्थिति काफी नारकीय हो गयी है। वर्तमान में दुर्गंध, गंदगी व मच्छरों के आतंक से हम सभी का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में यदि जल्द ही गली के साथ-साथ नाली का निर्माण नहीं हुआ तो आसपास के लोग डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों की जद में आ जाएंगे, क्योंकि इन दिनों मच्छरों के प्रकोप के कारण रात के साथ-साथ दिन में जीना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत सदर ब्रजेश सिंह ने बताया कि बिछियां गांव का मुख्य मार्ग किनारे स्थित नालियां पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, जिससे जल निकासी की समस्या पैदा हो गयी है। बताया कि बिछियां गांव में सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। ऐसे में जब तक मकानों के ध्वस्तीकरण व सड़क चौड़ीकरण का कार्य मुकम्मल नहीं हो जाता। किसी तरह का निर्माण करा पाना संभव नहीं है। बताया कि सोमवार को सफाई कर्मियों को भेजकर जल जमाव वाले गली व नाली की सफाई करा दी जाएगी। साथ ही नियमित रूप से उक्त गली व नाली की सफाई कराया जाएगा, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होते ही नाली व गली का काम पूरा कर दिया जाएगा।

भूमिगत जलस्तर में सुधार की बड़ी मुहिम बनता दिख रहा सोख्ता गड्ढा

बिछियां कला गांव में हैंडपम्प के पास बनाया गया सोख्ता गड्ढ़ा।

सोख्ता गड्ढा के जरिए बेकार बहने वाले पानी का जमीन में हो रहा संचय

Young Writer, चंदौली। सोख्ता गड्ढा एक सूक्ष्य, लेकिन ग्राम पंचायतों के लिए बहुपयोगी योजना बनकर उभरा नजर आ रहा है। इस योजना को मूलतः गंदे पानी की निकासी व जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए अमल में लाया जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही यह योजना तेजी से गिरते भूमिगत जलस्तर में सुधार की दिशा में बड़ा व प्रभावी कदम साबित हो सकती है। इसे बेहतर ढंग से जमीनी रूप देकर बिछियां कला ग्राम पंचायत नजीर पेश कर रहा है। ग्राम पंचायत में कुल नौ स्थानों पर सोख्ता गड्ढा बनाया जाना है, जिसमें आठ पूरी तरह से बनकर मुकम्मल हो चुके हैं, जो हैंडपम्प व घरों के उपयोग के बाद बचे जल को सीधे जमीन संचय करने के अपने उद्देश्य को पूरा कर रहे हैं। ग्राम प्रधान जितेंद्र पासवान के दावे को माने तो विधानसभा चुनाव के कारण काम थोड़ा स्थगित हुआ, अन्यथा नौ सोख्ता गड्ढों को मुकम्मल कर दिया जाता है।

बिछियां कला गांव में बन रहे सोख्ता गड्ढा के बारे में जानकारी देते प्रधान प्रतिनिधि बृजेश पासवान।

दरअसल बिछियां कला गांव में ग्राम पंचायत निधि से नौ स्थानों पर सोख्ता गड्ढा बनाया गया है। यह गड्ढे अधिकांशतः सार्वजनिक हैंडपम्प के समीप बने हैं, जिसमें हैंडपंप पर उपयोग के बाद अतिरिक्त बहने वाले जल को व्यवस्थित ढंग से स्टोर किया जाता है। कुछ ऐसे स्थानों पर भी इसे बनाया गया है, जहां जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। इसके निर्माण से ग्रामीणों में प्रथम दृष्टया यहां-वहां खुले में बहने वाले पानी व उसकी निकासी की समस्या से निदान मिला है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में जल निकासी को लेकर आए दिन होने वाले कई विवाद भी इस योजना के अमल में आते स्थित स्वतः स्थगित हो गए। ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले बिछियां खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में स्थापित हैंडपम्प के पास एक सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराया गया है, जिसके ऊपरी सतर पर खूबसूरत व आकर्षिक करने वाली कलाकृति भी बनाई गयी है। उक्त सोख्ता गड्ढा एक तरह से वहां मॉडल के रूप में काम कर रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों बेकार खूले में बहने वाले जल को भूमिगत करने की इस स्कीम को सराहते नजर आ रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि बृजेश पासवान ने बताया कि सोख्ता गड्ढा की चौड़ाई और गहराई पांच फीट निर्धारित की गयी है, जिससे ईंट से बनाया जाता है। गड्ढे के अंदर कंक्रीट, ईंट के टूकड़े और बालू आदि का इस्तेमाल किया जाता है। अंदर ईंट की दीवारे इस तरह तैयार की गई है जिससे उसमें जाने वाले पानी को मिट्टी पूरी तरह से सोख ले। बताया कि एक गड्ढे को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे उसमें कम से कम चार घरों के पानी को भूमिगत किया जा सके। इससे खुले में बाहर बहने वाले बेकार पानी को निस्तारित करने की समस्या दूर हो गयी है।

ग्राम प्रधान जितेंद्र पासवान।

इनसेट—-
ग्राम पंचायतों के लिए शानदार स्कीम है सोख्ता गड्ढा
चंदौली। सोख्ता गड्ढा एक ऐसी शानदार स्कीम है जिसके नमूने को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है। यह योजना यदि सही तरीके से जमीन पर उतार दी जाय तो तेजी से गिरते भूमिगत जलस्तर को सुधारा जा सकता है। यह ऐसी स्कीम है जिसके जरिए जमीन से हैंडपम्प व अन्य माध्यमों से निकलने वाले जल को उपयोग के बाद बचे हुए अवशेष को इन सोख्ता गड्ढे के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से पुनः जमीन तक पहुंचाया जाय सकता है। बिछियां कला गांव में जगह-जगह बने इन गड्ढों से निश्चित ही बेकार इधर-उधर बहते जल का संचय सीधे जमीन के अंदर होगा, जिससे कुछ हद तक भूमिगत जलस्तर को बेहतर करने में बड़ी मदद मिलेगी।

पड़ाव क्षेत्र में जगह-जगह सज गयी होलिकाएं

पड़ाव क्षेत्र में स्थापित की गयी होलिका।

होलिका दहन से हर साल कई उपभोक्ताओं के जल जाते हैं विद्युत तार

Young Writer, पड़ाव। होली त्यौहार के मद्देनजर जगह-जगह होलिका की स्थापना अब अपने मूर्त रूप लेती जा रही है। 17 मार्च को होलिका दहन होगी। क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा जगह होलिका दहन के लिए विद्युत तार के नीचे सजाया गया है जिसके कारण हजारों की क्षति के साथ-साथ उक्त तार से संबंधित कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को भी विद्युत के लिए झेलना पड़ता है। होलिका दहन की वजह से कुछ जगह के तार टूटकर गिर भी जाते हैं जिसे संबंधित कर्मचारी ठीक तो करते हैं लेकिन दो से तीन दिन भी लग जाता है जिससे सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं को काफी झेलना पड़ता है।
क्षेत्र के पड़ाव-रामनगर मार्ग पर स्थित मछली मंडी के पास चौरहट के ग्रामीणों द्वारा दशकों से होलिका दहन करते चले आ रहे हैं। उक्त जगह को लेकर कुछ ग्रामीणों ने कहा कि इस जगह को हम बदल नहीं सकते हैं स्थानीय चौराहे पर भी तार के नीचे होलिका सजाई गई है ऐसा ही बहादुरपुर मार्ग पर सूजाबाद पानी टंकी के पास देखने को मिला, जबकि व्यासपुर भी कई दशक से होलिका दहन किया जाता है जिसके ऊपर विद्युत तार है जो हर वर्ष लगभग तार टूट कर गिर जाता है जिसका दूसरे दिन विद्युत कर्मियों द्वारा मरम्मत किया जाता है। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि तार टूटकर तो नहीं गिरता है लेकिन इतना कमजोर हो जाता है कि कुछ दिन बाद तार टूटने के कारण घटना घटित होने का भय बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है की होलिका तो ना जाने कितने वर्षों से इसी स्थान पर जलाया जाता है और विद्युत तार तो कुछ वर्ष पहले खींचा गया है। सैदपुर भुजहूआ गांव में भी होलिका हनुमान मंदिर के पास विद्युत तार के नीचे सजाई गई है लेकिन ग्रामीणों की सजगता से संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर तार को हटा दिया जाता है और दूसरे दिन जोड़ दिया जाता है, वहीं इस संबंध में संबंधित अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि होलिका दहन से पहले तार को खोल कर लगभग सभी जगहों पर से हटा दिए जाएंगे जिससे घटना और छति से बचा जा सके।

नागेपुर में सामुदायिक शौचालय बना टेम्पू स्टैंड

नागेपुर का सामुदायिक शौचालय टेम्पू स्टैंड में तब्दील।

Young Writer, सकलडीहा। ग्रामीण स्वच्छता मिशन के तहत केन्द्र और प्रदेश सरकार करोड़ों रूपया खर्च कर प्रत्येक गांवों में लाखों की लागत से सामुदायिक शौचालय बनाया जा रहा है। जिसे ग्रामीणों को खुले में शौच से निजात मिल सके। लेकिन ग्राम सभा द्वारा रख रखाव के अभाव में सामुदायिक शौचालय शोपीश बनकर रह गया है। नागेपुर में लाखों की लागत से बनी सामुदायिक शौचालय पिछले दो माह से बंद होने के कारण टेम्पू स्टैंड में तब्दील होगया है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। उधर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई का संकेत दिया है।
शासन की ओर से पिछले वर्ष जोर देकर हर गांवों में लाखों रूपये की लागत से सामुदायिक शौचालय बनाये गये है। जिसमें कई शौचालय आज भी रख रखाव और निगरानी के अभाव में अधूरा पड़ा हुआ है। पिछले दो माह से अधिक समय से नागेपुर सामुदायिक शौचालय बंद होने से ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। सामुदायिक शौचालय की अंदर और बाहर साफ सफाई तो बंद होने के कारण टेम्पू स्टैंड बन गया है। जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। उधर प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने बताया कि शौचालय की छत ढ़ालने के कारण बंद था। शीध्र ही साफ सफाई कराकर शुरू कराया जायेगा। उधर, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बंद होने पर ग्राम सभा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपहरण व बलात्कार के दोषी को 12 साल की कारावास

चंदौली न्यायालय- Young Writer
चंदौली न्यायालय परिसर का गेट।

Young Writer, चंदौली। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट राजेंद्र प्रसाद की अदालत ने नाबालिक किशोरी के अपहरण व बलात्कार के मामले की सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर आरोपित बबलू को 12 साल की कठोर कारावास की सजा का फैसला सुनाया। साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने तर्क प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इलिया थाना क्षेत्र निवासिनी पीड़िता के पिता ने पड़ोस के युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 25 जून 2016 को इस मामले में धारा 363, 366 376 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 3/4 लैंगिक में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही विवेचना कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट में हुई। न्यायाधीश ने साक्ष्य के आधार पर आरोपित बबलू को विभिन्न धाराओं में 12 वर्ष की कठोर कारावास का सजा सुनाया। वहीं 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है।

तेजाब फेंकने के दो आरोपी दोषमुक्त
चंदौली। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अम्बर रावत की अदालत में तेजाब फेंके जाने के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान साक्ष्य के अभाव में दो आरोपितों को दोष मुक्त करने का आदेश दिया। मामले की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जुबेर अहमद ओर शरफराज आलम ने बताया कि इलिया निवासी दिलीप कुमार दुबे ने 15 अक्तूबर 2017 को थाने में गांव के ही अशरफ व संजय पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसपर पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर 326ए व 504 भारतीय दंड संहिता के तहत दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की अदालत में हुई। इस दौरान साक्ष्य सही नहीं मिलने पर न्यायाधीश ने दोनों आरोपितों को दोषमुक्त कर दिया। साथ ही उनके जमानतें एवं बंधपत्र निरस्त करने का निर्देश दिया।

Chandauli
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
60 %
5.9kmh
78 %
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights