28.8 C
Chandauli
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 544

होली पर्व पर बाजारों में उमड़ी भीड़ शहर हुआ जाम

मिनीमहानगर मुगलसराय में लगे जाम में फंसे वाहन।

कपड़ों की दुकानों के साथ है मिठाई और खोवा की दुकान पर उमड़ रही है अधिक भीड़

Young Writer, डीडीयू नगर। होली का त्यौहार ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को स्थानीय नगर में सोमवारी बाजार भी लगता है होली के दो दिन पहले पड़ने वाले सोमवारी बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण पूरे शहर में जाम की स्थिति देखी रही। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग द्वारा प्रयास के बावजूद भी शहर दिनभर जाम के झमेले में सिमटा रहा। नगर के सुभाष नगर चौराहे से लेकर अलीनगर चकिया तिराहे तक सुबह से शाम तक जाम लग गया था।, जिसके कारण राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
जाम की वजह से एंबुलेंस गाड़ियां भी जाम में फंसी रही। गाड़ियों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीर भी परेशान दिखे। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखी जा रही है, साथ खोवा मंडी व किराना की दुकान पर भीड़ उमड़ रही है। भारतवर्ष में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है इस त्यौहार पर लोग नए नए कपड़े पहनते हैं एक दूसरे के यहां जाकर गले मिलकर उन्हें होली की बधाई देते हैं। लोगों का कहना है कि यह त्यौहार गुझिया और मिठाईयों का त्यौहार होता है। इसी दिन से हम नए वर्ष में प्रवेश करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार होलिका दहन के बाद चौत मास प्रारंभ हो जाता है घर में नए-नए फसल गेहूं, तिलहन आदि का आगमन होने लगता है।

जन औषधि केंद्र पर मरीजों को सस्ते दर पर मिल रही दवाएं

चंदौली जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र से दवाएं खरीदते लोग।

724 के सापेक्ष 560 प्रकार की दवाएं उपलब्ध, कुछ दवाओं की है कमी

Young Writer, चंदौली। मरीजों व उनके तीमारदारों को बाहर से न खरीदनी पड़े और आवश्यक दवाएं आसानी से अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध हो जाएं। इसके लिए चकिया और चंदौली संयुक्त जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र स्थापित किया गया है। जहां मरीजों को जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो सकें। जन औषधि केंद्र प्रभारी का दावा है कि इमरजेंसी व अन्य दवाएं उपलब्ध है। जो मरीजों को सस्ते रेट पर दी जाती हैं इससे उन्हें राहत मिली है। केंद्रों पर 724 दवाओं की उपलब्धता होनी चाहिए, लेकिन यहां 560 दवाएं उपलब्ध है। कुछ दवाओं के ना होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है और उन्हें बाहर से दवाएं खरीदने को विवश होना पड़ता है।
जनपद में मुख्यालय से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है। इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को इन केंद्रों पर दवाएं नहीं मिलने से बाहर से महंगे दामों पर दवाई खरीदनी पड़ रही थी लेकिन दवाओं की उपलब्धता होने पर मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल रही है। चंदौली और चकिया जिला अस्पताल में खुले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मरीजों को दवाई ना होने के कारण इसकी किल्लत से जूझना पड़ा रहा हैं। चंदौली और चकिया जिला संयुक्त अस्पताल में इन केन्द्रों पर लगभग 20 फीसदी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही है। इससे मरीजों और तीमारदारों आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। केन्द्र सरकार ने सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का संचालन शुरू कराया था। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय व चकिया के जिला अस्पताल में जन औषधि केन्द्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर विभिन्न बीमारियों की 749 दवाएं उपलब्ध कराने का दावा था, लेकिन मौजूदा समय में केवल 560 दवाएं ही उपलब्ध हैं। चले स्थित जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक प्रोटीन व लीवर की टानिक भी केंद्र पर उपलब्ध है। इस बाबत पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रक्षक सभी दवाएं केंद्र पर उपलब्ध है। साथ ही कुछ दवाओं के लिए शासन को अवगत कराया गया है, जल्द ही दवा की उपलब्धता सुनिश्तिच होने की उम्मीद है। ज्यादातर दवाएं उपलब्ध है इससे मरीजों को राहत मिल रहे हैं यही नहीं प्रोटीन की भी दवा सस्ते दर में मरीज और तीमारदार प्राप्त कर सकते हैं।

सभी वैष्णव ग्रंथ वेद पुराण का निचोड़ः अनूप महाराज

खड़ान में कथा कहते कथावाचक संतू अनूप महाराज।

Young Writer, धानापुर। क्षेत्र के खड़ान गांव में चल रहे सिद्धपीठ महाइच महोत्सव के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक संत अनूप महाराज ने कहा सभी वैष्णव ग्रंथ वेद पुराण का निचोड़ एक ही है। ठाकुर की प्राप्ति करना और ठाकुर की प्राप्ति कैसे होगी उसके लिए गोस्वामी जी ने रामायण की एक चौपाई के माध्यम से सबको बता दिया है उन्होंने कथा की शुरुआत रामायण की चौपाई से की।
विदित हो कि सिद्धपीठ महाइच महोत्सव में 16 मार्च तक एक से पांच बजे तक प्रतिदिन कथा का आयोजन किया गया, वहीं रात्रि में सोमवार की रात 8 बजे से रामजन्म जाबांज टोपीवाले एवं मीनाक्षी राज का बिरहा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अगले दिन सोलह मार्च को सायं पाँच बजे कथा समापन के बाद रात्रि आठ बजे से बेहतरीन भोजपूरी गीत संगीत झांकी का आयोजन किया गया है जिसमें बाम्बे फिल्म इंडस्ट्रीज के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। संयोजक संरक्षक अंजनी सिंह ने सम्मानित जनता को आमंत्रित करते हुए महोत्सव को सफल बनाने की अपील किया।

शिक्षा से ही इंसान को समाज में मिलता है सम्मानः अजीत सोनी

भदलपुरा बस्ती में बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित करते संस्था के लोग।

जन सहयोग संस्था ने शुरू की गरीब बच्चों के शिक्षा की मुहिम

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्था इन दिनों गरीब, बेबश व असहाय बस्तियों में शिक्षा के महत्व को बताने के साथ ही शिक्षा की अलख जगाने के मिशन पर है। संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने जिला मुख्यालय से सटे भदलपुरा दलित बस्ती में चौपाल पाठशाला का आगाज किया। इस दौरान संस्था की ओर से गरीब अभिभावकों को उनके बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए जागरूक व प्रेरित किया गया। साथ ही अपने चौपाल पाठशाला कार्यक्रम के बारे में बताया।
इस दौरान अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बताया कि इंसान शिक्षा से ही समाज में सम्मान अर्जित करता है। शिक्षा ही इंसान को दूसरों को अलग बनाती है। लिहाजा अपनी तमाम विवशताओं व दुश्वारियों के बावजूद बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दें। क्योंकि यही शिक्षा आगे चलकर आप सभी के बच्चों के भविष्य को तरक्की व खुशियों से रौशन करेगी और आपकी आर्थिक विपन्नता, सम्पन्नता में बदल जाएगी। जनसहयोग संस्था इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए चंदौली नगर स्थित पटरी साइड में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों में निः शुल्क चौपाल पाठशाला चलाने का शुभारंभ किया। साथ ही साथ उन सभी बच्चों में शैक्षिक सामग्री स्लेट, कॉपी, पेंसिल, पेन, बाल पोथी व बिस्किट बांटा। साथ ही साथ पूर्व में चलाए जा रहे भदलपुरा दलित बस्ती में टेस्ट का आयोजन कर बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर परयुवा उपाध्यक्ष प्रियांशु कुमार व सदस्य मृत्युंजय मौर्य आदि उपस्थित थे।

चंदौली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 10 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार


चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के मामले में एक वांछित युवक को 10 घंटे के अंदर धर दबोचा और न्यायालय के समक्ष पेश कर उसको जेल भेज दिया

दुष्कर्म के मामले में वांछित युवक किशन शर्मा उर्फ रोहित शर्मा जौनपुर जनपद के थाना केराकत अंतर्गत नाला पार गांव का रहने वाला है। जिसके खिलाफ सकलडीहा थाने में 38/ 22 धारा 376 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे पुलिस ने 10 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा और उसको न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया

चंदौली हादसा: तेज़ रफ़्तार बेलोरो ने खड़ी ट्रैक्टर में मारी टक्कर,दो की हालत गंभीर

Young Writer, शहाबगंज। थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के पास रविवार की देर रात बोलेरो ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गयी । हादसे में बोलेरो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गयी । उसमे बैठे सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों युवकों को किसी तरह बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज चल रहा है ।

दुर्घटना में घायल

बताते है कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया पट्टीदारी गांव निवासी अश्वनी कुमार 30 वर्ष , व प्रेम प्रकाश 38 वर्ष शहाबगंज अपनी रिश्तेदारी में गए थे , देर रात अपने निजी वाहन बोलेरो से घर जा रहे थे । जैसे ही दोनों नौडीहा गांव के पास पहुचे की उनकी वाहन अनियंत्रित हो गयी
और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गयी । घटना ने दोनों युवक लहूलुहान हो गए । तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों युवकों को छतिग्रस्त बोलेरो से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जहा उनका इलाज चल रहा है ।

चंदौली हादसा: तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में मारी टक्कर,दो की हालत गंभीर


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के पास रविवार की देर रात बोलेरो ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गयी। हादसे में बोलेरो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गयी। उसमे बैठे सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों युवकों को किसी तरह बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज चल रहा है।

बताते है कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया पट्टीदारी गांव निवासी अश्वनी कुमार 30 वर्ष, व प्रेम प्रकाश 38 वर्ष शहाबगंज अपनी रिश्तेदारी में गए थे, देर रात अपने निजी वाहन बोलेरो से घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों नौडीहा गांव के पास पहुचे की उनकी वाहन अनियंत्रित हो गयी

और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गयी। घटना ने दोनों युवक लहूलुहान हो गए।तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों युवकों को छतिग्रस्त बोलेरो से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज चल रहा है।

आधिकारियों की हिला हवाली से नहीं बिक रहा है किसानों का धान

बिछियां धरनास्थल पर धान खरीद के लिए धरना देते किसान।

Young Writer, चंदौली। भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को प्रतापपुर बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों ने आगामी गेहूं खरीद के लिए रणिनीति बनाई। साथ ही जिस तरह से धान खरीद में शासन-प्रशासन की हिला-हवाली के चलते किसानों का धान नहीं बिक पाया है।
इस दौरान किसानों ने कहा कि अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी के झूठे आस्वासन के चलते अभी भी किसानों के लदे धान के ट्रैक्टर अभी भी क्रय केंद्रों पर खड़े हैं। कहा कि उन लदे ट्रैक्टरों के चलते किसानों ने चन्दौली धरना स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना भी दिया। चुनाव के चलते किसानों के धान बिक्री का 3 कार्य दिवस प्रभावित हुआ। जिससे जिन किसानों को उक्त तिथि को टोकन दिया गया था और कुछ किसानों को उक्त तिथि में अंगूठा लगाने के लिए दिन निश्चित था। चुनाव के वजह से बाधित हुवा। इन वजहों से धान बिक्री किये हुए किसान ठगे हुए से महसूस कर रहे है। कहा कि इन सभी मांगो को लेकर अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को 3 दिन कार्य दिवस बढाने के लिए ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने आस्वाशन दिया था कि शासन से 3 दिन कार्य दिवस की मांग की जाएगी, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम नजर नहीं आया। इसे लेकर पंचायत में फैसला किया गया कि सोमवार एक प्रतिनिधि मंडल अपर जिलाधिकारी से मिलेगा। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि किसानों के हित लिए संगठन लड़ता रहेगा। जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने क्रय केंद्रों में हुई लापरवाही के वजह से जो किसानों को परेसानी हुई, उसकी जांच कमेटी बनाने की मांग की। साथ ही गेहूं खरीद की प्रक्रिया आन लाइन होनी चाहिए।तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि धान खरीद में जो हिला-हवाली हुई है,उसकी जांच की मांग की। गेहूं खरीद से पहले किसान संगठनों से शासन-प्रशासन चर्चा करें। वही यूनियन के प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने ने विस्तार से बताया कि क्रय को लेकर 3 दिन कार्य दिवस प्रभावित हुआ था, उसके लिए 3 दिन कार्य दिवस किसानों को मिले। क्योंकि उस अवधि में जिन किसानों को अंगूठा लगाने और धान बिक्री के लिए टोकन दिया गया था,उन किसानों के लिए 3 दिन पोर्टल खोला जाय। अगर किसानों का धान नहीं लिया गया तो किसान ट्रैक्टर पर लदे धान को फूँकने पर विवश होंगे,जिसके लिए पूरी तरह से शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस दौरान मनोज यादव राजेश सिंह,एडोकेट,कृष्ण कुमार सिंह,छोटे लाल चौहान,लालमन चौहान,प्रकाश पांडेय, पंकज पाण्डेर,रवि पांडेय, रामअवध यादव,रामजतन मौर्या,इंद्रजीत मिश्रा आदि आदि ने विचार ब्यक्त रखे। अध्यक्षता नंदन प्रसाद ध संचालन गोपाल सिंह ने किया।

नाली निर्माण को लेकर मुजफ्फरपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नाली निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते मुजफ्फरपुर के ग्रामीण

Young Writer, चकिया। स्थानीय विकासखंड के मुजफ्फरपुर गांव में नाली निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने ग्राम प्रधान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नाली निर्माण कराने की मांग की चेताया जल्द नाली निर्माण नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मुजफ्फरपुर गांव की मेन बस्ती के दक्षिणी हिस्से में स्थित पीडब्ल्यूडी के मेन रोड के किनारे बनी नाली पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते बस्ती से निकलने वाला नाली का गन्दा पानी खुले में सड़क पर बह रहा है। बह रहे गंदे पानी से होकर राहगीरों के साथ ही पास ही के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का प्रतिदिन आवागमन होता है। नाली के पानी से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया हैै। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान अवध नारायण जायसवाल से नाली निर्माण कराने की बात कही गई, लेकिन बजट नहीं होने का रोना रोते हुए ग्राम प्रधान ने अपने कर्तव्यो से पल्ला झाड़ लिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेताया कि ग्राम प्रधान द्वारा जल्द नाली निर्माण नहीं कराया गया तो बैरिकेडिंग लगाकर मेन रास्ते को ही बंद कर दिया जाएगा‚ जिससे आवागमन पूर्ण रुप से बंद हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राम कुमार गुप्ता, चिंता देवी, निर्मला देवी, प्रमोद मौर्या, सचिन साहनी, मकबूल आलम, मोहम्मद सलमान, विजय मौर्या, विकास मौर्या, पन्नालाल गुप्ता, विशाल मौर्य,राजेश मौर्या शामिल रहे।

अतिक्रमणकारियों के मानमानी से वनकर्मी आवासी परिसर तबेले में तब्दील

Young Writer, नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी वन रेंज में स्थित वनकर्मी आवासीय परिसर इन दिनों अतिक्रमणकारियों की मनमानी से पशुओं का तबेला में तब्दील हो गया। जिसको मुक्त कराने के लिए क्षेत्र के समाजसेवी बलिराम सिंह उर्फ गोंविद सिंह ने उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल कर जंगल की सुरक्षा व जंगलो में आरक्षित वनभुमि पर लगें अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए अदालत दरवाजा खटखटाया है।
इस दौरान समाजसेवी गोबिंद सिंह ने बताया कि वन विभाग के पूर्व कार्यालय पर कई वर्षो से अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। जिसमें लोगों द्वारा गाय व भैंस बाधकर तबेले में तब्दील कर दिया गया है। लेकिन बावजूद इसके वन अधिकारी मौन शाधे हुए है। आधिेकारियों से सुनवाई नही होने पर अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल किया गया है। यही नही क्षेत्र के दर्जनो गांव चोरमरवा नाला सेमरिया लोहसनिया सहित अन्य जगहो पर प्लांटेशन किये गए पौधो को काटकर दबंग अतिक्रमणकारी जमीनों पर आबाद है। जिससे पर्यावरण को लेकर काफी नुकशान है। लेकिन पर्यावरण के अधिकारी अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है। इसे दिन पर दिन दबंग अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। पर्यावारण सुरक्षा के लिए अब उन्होंने न्यायालय सरण ली है।

Chandauli
broken clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
76 %
5.8kmh
54 %
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights