28 C
Chandauli
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 543

ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट के तहत औद्योगिक क्षेत्र में हुआ वृक्षारोपण

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण करते बैंक कर्मी व उद्यमी।

Young Writer, नियामताबाद। एचडीएफसी बैंक की ओर से रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के सहयोग से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में 1000 पौधे लगाएं गए। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमृता देवी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण समारोह में एचडीएफसी बैंक के सर्किल प्रमुख प्रदीप शुक्ला व रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य की देखरेख में बैंक के सभी कर्मचारियों व उद्यमियों द्वारा पौधे लगाए गए।
इस दौरान बैंक के वाराणसी सर्किल प्रमुख प्रदीप शुक्ला ने बताया की रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के दूसरे पार्क में भी 1500 और पौधे लगाए जाएंगे। संचालन कर रहे कमल जैन ने बताया कि बैंक द्वारा पौधों के बड़े व फलदार हो जाने तक उसका संरक्षण भी किया जाएगा। शाश्वत ओम ने हरित क्रांति का संदेश देते हुए सभी कर्मचारियों को पौधों का संरक्षण करने के लिए कहा। रामनगर औद्योगिक एसोसियेशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहां कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र को काशी हिन्दू विश्विद्यालय के तरह हरा भरा किया जायेगा जिससे आने वाली पीढ़ी इसे याद करेगी। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के सचिव सतीश गुप्ता ने बैंक के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। गौरतलब हो कि एचडीएफसी बैंक समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों का आयोजन कर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहता है,और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ लगाएं गए इन पौधों का वर्षों तक संरक्षण भी करता रहेगा। इस दौरान एचडीएफसी बैंक के सर्किल प्रमुख प्रदीप शुक्ला ,शाश्वत ओम, कमल जैन, राजेश दीक्षित व उद्यमियों में चंद्रेश्वर जायसवाल, अजय राय, परेश सिंह, वीरेन्द्र यादव, जग्गनाथ घोष, राहुल कुमार, आशीष गुप्ता कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस ने 70 लाख की प्रतिबंधित थाई मांगूर को पकड़ा

बिछियां कला में ट्रक पर लदे थाइ्र मांगूर को चेक करता पुलिस कर्मी।

पुलिस-प्रशासन ने बिछियां कला के पास गड्ढ़ा खोदकर किया गया नष्ट

Young Writer, चंदौली। चंदौली पुलिस-प्रशासन ने प्रतिबंधित थाई मांगूर की प्रजाति को भारी मात्रा में पकड़ा। उक्त प्रतिबंधित मछली की प्रजाति को दो ट्रकों पर लादकर कोलकाता से अंबाला ले जाया जा रहा था, जिसे बिछियां स्थित विकास भवन के बाद पुलिस दल ने पकड़ लिया। मछलियों की प्रजापति की पहचान पुष्ट होने के बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों में लदे थाई मांगूर मछली को अपने कब्जे में ले लिया, जिसे पुलिस ने जिलाधिकारी संजीव सिंह की ओर से गठित समिति के सक्षम गड्ढा खोदकर उसे विनिष्ट करने की कार्यवाही अमल में लायी गयी। इससे प्रतिबंधित प्रजाति के मछलियों का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

बताते हैं कि मत्स्य विभाग व चंदौली कोतवाली पुलिस मुखबिर खास की सूचना मिली की प्रतिबंधित मछली की प्रजाति थाई मांगूर को तस्करी की जा रही है। जिसे जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा गठित टीम ने बिछियां कला स्थित विकास भवन के बाद धर-दबोचा। पुलिस ने जब ट्रक संख्या यूपी 75 एटी 6898 और आरजे 14जेके 7054 को रोककर चेक किया तो उसमें मछलियां लदी हुई पायीं गयी। ट्रकों पर करीब 35 टन मछलियां लदी थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बतायी जा रही है। गठित समिति ने मछलियों की प्रजाति की पुष्टि थाई मांगूर के रूप में की और दोनों ही ट्रकों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस व जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के सदस्य संजय कुमार सिंह, मत्स्य निरीक्षक रामलाल सोनकर की मौजूदगी में मछलियों को बिछियां कला गांव के समीप गड्ढ़ा खोदकर प्रतिबंधित मछलियों को विनिष्ट कर दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान बिछियां गांव के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। दूसरी ओर पुलिस ने प्रतिबंधित मांगूर मछली की तस्करी में लिप्त दोनों ट्रकों के चालकों को सुसंगत धाराओं में निरूद्ध कर जेल भेज दिया।

चंदौली जीआरपी पुलिस ने 12 चांदी के सिल्ली के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

पीडीडीयूनगर।जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म से 12 किलो चांदी की सिल्ली के साथ एक व्यक्ति को किया है। गिरफ्तार पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी तस्कर है जो कि ट्रेन से चांदी को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का काम करता है।

बता दें कि होली त्यौहार के मद्देनजर जीआरपी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही थी प्लेटफार्म पर चेक करते हुए जीआरपी के सभी जवान प्लेटफॉर्म नंबर 7 व 8 के पश्चिमी छोर पर जा पहुंचे जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ था उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग में चांदी के सिल्ली बरामद हुई पूछताछ में सही जवाब नहीं दे पाया उसे पकड़कर जीआरपी थाने लाया गया जहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चांदी की तस्करी करता है ट्रेनों से चांदी ले आता और ले जाता है।

इस संबंध में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कृष्ण प्रसाद वर्मा निवासी भरौली थाना नरही जिला बलिया को 12 किलो चांदी की सिल्ली के साथ गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए चांदी की कीमत लगभग 8 लाख 32 हजार है मुकदमा कायम कर कार्यवाही की जा रही है इस चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार त्रिपाठी,रजनीस सिंह,संतोष कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

विद्युतीकरण के अभाव में शोपीस बना राजकीय नलकूप सोनबरसा

सोनबरसा स्थित राजकीय नलकूप।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम सभा के ग्रामीणों के सिंचाई समस्या दूर होने की आशा, विभागों की खींचतान में निराशा में बदलती नजर आ रही है। यही वजह है कि सोनबरसा ग्रामसभा में बनकर तैयार है, जो विद्युतीकरण नहीं हो पाने के कारण आज भी शोपीस बना हुआ है। ग्रामीणों की माने तो उक्त राजकीय नलकूप के निर्माण में वर्षों लग गया। बावजूद इसके विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर स्थापित न होने व विद्युतीकरण का कार्य अधर में होने के कारण स्थानीय किसानों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
बताते हैं कि सोनबरसा गांव में वर्षों से राजकीय नलकूप का निर्माण हो रहा था। हाल फिलहाल उक्त राजकीय नलकूप के निर्माण किसी तरह से काम पूरा हो चुका है, लेकिन नलकूप के पास बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर न लगने के कारण चालू नहीं हो सका है। जिससे सीजन में खेती का कार्य प्रभावित होता है। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक नलकूप पर ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। न ही कनेक्शन दिया गया। जिसके चलते नलकूप चालू नहीं हो सका। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ तो नलकूप विभाग की लापरवाही से बोरिंग करने में लेट हो गया एवं टंकी बनाने में काफी समय लगा दिया गया। किसी तरह से यह काम पूरा हुआ तो बिजली विभाग अटका के रखा हुआ है। यदि नलकूप चालू हो जाता है तो सैकड़ों किसानों को लाभ मिलता है जिससे फसल पैदा करने काफी सुविधा मिल सकती है और उपज भी बढ जाती। किसान राजमणि पाण्डेय, विजय नारायण पाण्डेय, श्याम नारायण पाण्डेय, रामप्यारे यादव, प्रभु प्रजापति, मुजलील अहमद आदि ने ट्रांसफार्मर लगाकर नलकूप चालू करने की मांग की है।

चंदौली जमीन बेचने से मना करने पर पत्नी को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल


चंदौली शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक व्यति को धर दबोचा और उसको न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
शहाबगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार आगामी त्यौहार होली को लेकर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाने में हत्या का वांछित राम भजन शिव मंदिर के पास मौजूद है और कही भागने के फिराक में है पुलिस शिव मंदिर के पास घेरे बंदी पर राम भजन को धर दबोचा और थाने ले आयी।जब उससे पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि
मेरी पत्नी मुझको जमीन बेचने से मना करती थी जिसके कारण मैने अपनी पत्नी को बास की लाठी से मारकर हत्या कर दिया।इस दौरान आकाश त्रिपाठी,विजय बहादुर शशिकान्त सरोज मौजूद रहे।

चंदौली रंग एकादशी पर युवाओं ने एक दूसरे पर उड़ाए रंग गुलाल,बच्चों में उत्साह-उमंग का दिखा माहौल


चंदौली।होली रंग एकादशी का पर्व पर सोमवार को नगर के पुरानी बाजार में युवाओं ने जमकर होली खेली। और डीजे पर जमकर ठुमके लगाए।और एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिलते नजर आए। होली पर्व को लेकर बच्चों व युवाओं और पर भी होली की खुमारी चढ़ने लगी है। जिसको लेकर बाजार में भी रौनक छाई है। खरीदारी से बाजार गुलजार हो उठे हैं।
नगर में होली को लेकर उत्साह-उमंग का माहौल देखा जा रहा है। बाजारों में चहल-पहल है। खरीदारों से बाजार गुलजार हैं। अबीर-गुलाल, रंग, पिचकारियों से दुकानें सजीं हैं। इसी के साथ जिले में होली की शुरुआत हो गई। 18 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। युवाओं ने नगर में आते जाते सभी को रंग अबीर गुलाल लगाकर रंग एकादशी की बधाई दी।

मिनी महानगर को समर्पित आप्टा बोनल स्ट्रीट लाइट

डीडीयू नगर में बोनल स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन करते चेयरमैन संतोष खरवार।

चेयरमैन संतोष खरवार बटन दबाकर किया उद्घाटन

Young Writer, डीडीयू नगर। एक करोड़ चौदह लाख की लागत से बने 150 आप्टा बोनल स्ट्रीट लाइट सोमवार को नगर की आवाम को समर्पित हो गया। इसका उद्घाटन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार व समाजसेवी सतीश जिंदल ने संयुक्त रूप से स्टार्टर दबाकर किया। ज्ञात रहे कि 65 बोनल स्ट्रीट लाइट नए मॉडल का प्रथम चरण में सुभाष पार्क से लेकर चंदासी पुलिस चौकी तक जीटी रोड के किनारे लगाया गया है जिससे जीटी रोड लाइट से जगमगाती रहेगी।
होली के पश्चात दूसरे चरण में बचे हुए 85 स्ट्रीट लाइट अलीनगर नहर से लेकर कन्हैया टॉकीज के जीटी रोड के किनारे लगाया जाएगा सभी पोल खम्मा लाइट का तार अंडर ग्राउंड है। टाइम फिक्स होने के कारण प्रतिदिन शाम को समय से अपने आप चालू हो जाएगा और सुबह समय से अपने आप सभी पोल लाइट बंद हो जाएगा। ज्ञात रहे कि यह पूरे पूर्वांचल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पहली बार चेयरमैन साहब के प्रयास से नगर में ऐसी लाइट लगाई गई है। इस अवसर पर सुनील विश्वकर्मा, श्रवण यादव, महेंद्र पटेल, चंद्रकांत तिवारी, विकास सिंह, वीरू रावत, सरदार कुलदीप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रंजन शाह, ऋषि चौहान, अजय गुप्ता मानु, मीडिया प्रभारी गायक अशोक, सिद्धार्थ केशरवानी उपस्थित थी।

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

नोनार तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।

Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र के तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह टेªन की चपेट में आने से 50 वर्षीय एक अधेड़ किसान की दर्दनाक मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई में जुटी रही।
बताते हैं कि नोनार गांव के 50 वर्षीय कुद्दु यादव की रेलवे क्रासिंग के समीप घर है। सुबह करीब 11 बजे रेलवे लाइन पार कर खेत के लिये जा रहे थे। इसी बीच डाउन में तेज रफ्तार में आ रही एक्सप्रेस टेªन की चपेट में आने से शरीर का अंग अंग क्षत विक्षत हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कपड़ा से शव का शिनाख्त किया। किसान की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र राम सिंह यादव, बृजेश यादव, मनीष यादव और शिवलाल यादव पत्नी फूलवारी देवी का रोते रोते बुरा हाल था। इस बाबत क्षेत्रीय दरोगा शिव कुमार गिरी ने बताया कि टेªन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। क्षत-विक्षत शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

चंदौलीः नेगुरा प्रधान के खाते से 24 हजार रुपये साइबर ठगी

साइबर ठगी की घटना के बाद सदर ब्लाक में नेगुरा प्रधान प्रतिनिधि।

योजना का पैसा खाते में पैसा भेजने के नाम पर हुई साइबर ठगी

Young Writer, चंदौली। साइबर ठगों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव की प्रधान निर्मला देवी को निशाना बनाया। जल-कल योजना के तहत इकाई स्थापित करने का झांसा देकर उनका खाता नंबर जाना और उसमें पड़े 24 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगी का शिकार होने के बाद प्रधानपति रामजियावन उर्फ घासी चौहान ने उक्त मामले की लिखित सूचना चंदौली कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताते हैं कि नेगुरा प्रधान के मोबाइल नंबर कोई अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले साइबर ठग ने फोन पर सरकारी महकमे का कर्मचारी बनकर हर घर को नल से जल देने के लिए उनके खाते में पैसा भेजे जाने की बात कही और इसके लिए अपना खाता नंबर पूछा। प्रधान ने अपना बैंक खाता नंबर फोन करने वाले व्यक्ति को बता दिया। थोड़ी ही देर में उनके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त हुआ। दूसरी तरफ से फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे ओटीपी पूछा। जैसे ही प्रधान द्वारा ओटीपी फोन करने वाले को बतायी। उनके खाते से 24 हजार रुपये कट जाने का मैसेज प्राप्त हुआ, जब उन्हें खुद को ठगे जाने का जानकारी हुई। साइबर ठगों ने उनके खाते से 24 हजार रुपये निकल गए। इसका मैसेज आने के बाद प्रधान के होश उड़ गए। वहीं उनके पति घासी चौहान भी भौचक रह गए। इसके बाद उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति से फोन कर संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन नंबर तत्काल बंद हो गया। भुक्तभोगी प्रधान के पति ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।

निरीक्षण का वीडियो बनाने पर भड़का सुदाव का सेक्रेटरी‚ मोबाइल छिना

सुदाव गांव में आवास का निरीक्षण करने पहुंचे थे सदर बीडीओ

Young Writer, चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के सुदाव गांव में बीडीओ तारकेश्वर तिवारी के निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने ब्लाक कर्मी भीड़ गए। ब्लाक कर्मी निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक विद्यालय पर खामियां गिनाने व उसकी वीडियो रिकार्डिंग किए जाने से खफा थे और कई दफा जबरन ग्रामीणों का मोबाइल फोन छिनने का प्रयास किया। यह मामला उस वक्त पटल पर आया जब मोबाइल छिनाछपटी संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सचिव स्थानीय लोगों पर भड़के हुए थे साथ ही एक ग्रामीण का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। बीडीओ सदर ने अपना पक्ष रखा और बताया कि सुदाव विद्यालय पर कुछ कमियां मिली है, जिसे जल्द दुरूस्त किया जाएगा।

दरअसल बीडीओ सदर तारकेश्वर तिवारी सोमवार को क्षेत्र के सुदाव गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने और बन रहे आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी दरम्यान गांव में सेकेट्री व ग्राम प्रधान द्वारा परसिया प्राथमिक विद्यालय का एक वर्ष से बाउंड्री व जमीन का फर्श बनाने के नाम पर तोड़कर छोड़ दिया गया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ से कर दिया और विद्यालय पहुंचकर वहां की स्थिति से रूबरू होने का आग्रह किया। इसके बाद बीडीओ सदर अपने कर्मचारियों के साथ विद्यायल का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीणों की यही बात सेक्रेटरी को नागवार लगी औऱ वह निरीक्षण के दौरान विद्यालय के टूटे फर्श व बाउंड्री का वीडियो बना रहे एक युवक पर भड़क गए। सेक्रेटरी ने गुस्से में उक्त युवक को जमकर डांट-फटकार लगाई। मामला यहीं शांत नहीं हुआ तो सेकेट्री द्वारा युवक का मोबाइल छिनकर जमीन पर पटक दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त मनबढ़ सेक्रेटरी ने बीडीओ सदर के समक्ष ही ग्रामीणों को उल्टी-सीधी बातें कह दी। ग्रामीणों से झड़प व छीनाछपटी का वीडियो वायरल होते ही मामला पटल पर आ गया।

बच्चों के पठन-पाठन में हो रही दिक्कत
चंदौली।
सदर ब्लाक के सुदाव गांव के ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष से परसिया प्राथमिक विद्यालय का गांव के सेकेट्री व ग्राम प्रधान द्वारा बाउंड्री और जमीन का फर्स बनाने का नाम पर तोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से बच्चों को पढ़ाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बच्चे विद्यालय में टाट बोरा बिछा कर बाहर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वही विद्यालय का बाउंड्री आधा-अधूरा छोड़ने पर बच्चों को खेलने कूदने में खतरा है कि बच्चे बाउंड्री की जद में ना आ जाएं। विद्यालय परिसर में गंदा पानी जमा होने से उससे उठने वाले दुर्गंध व मच्छर से बच्चों में बीमारी का खतरा है, जिसकी शिकायत करने पर गांव के सेक्रेटरी ग्रामीणों पर भड़क गए।

Chandauli
broken clouds
28 ° C
28 °
28 °
78 %
5.1kmh
54 %
Wed
32 °
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights