28 C
Chandauli
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 542

लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें वसूलीः जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की बैठक करते डीएम।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्याे संबंधित समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए समस्त विभाग उपलब्ध बजट का सदुपयोग करते हुए समय से बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें। उपलब्ध बजट के सापेक्ष 25 मार्च तक प्रत्येक दशा में बिलों को प्रस्तुत कर दिया जाए अन्यथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विभागों की लंबित समस्त आरसी की वसूली नियमानुसार शीघ्र करा लिया जाए। विशेषकर पुरानी आरसी की वसूली प्राथमिकता के आधार पर करा लिये जाने के निर्देश दिया। परिवहन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी व्यवसायिक वाहनों की बकाया वसूली अभियान चलाकर कराना सुनिश्चित करें। प्रवर्तन कार्य में तेजी लाते हुए वसूली में अपेक्षित वृद्धि लाना सुनिश्चित हो। विद्युत विभाग से संबंधित समस्त वसूली समय से सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक में वन विभाग की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली कराए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान खनन विभाग की वसूली की स्थिति भी असंतोषजनक जताया। निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करें। कहा कि नदियों में अवैध बालू के खनन पर सतर्क दृष्टि रखें और अवैध खनन करने वालों को धर-पकड़ करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करें। न्यायालय में लंबित रिटों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समय से निस्तारण सुनिश्चित करें। समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार इसको विशेष प्राथमिकता पर लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। दुर्घटना बीमा योजना का कोई प्रकरण लंबित न रखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खतौनी अपडेट रखें। वरासत के कोई भी केस लंबित न रखा जाए। सभी अविवादित वरासत के मामलों को तत्काल दर्ज कर लिया जाए। 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित हो। समस्त एसडीएम व राजस्व अधिकारीगण अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण अवश्य कर ले। इस मौके पर एडीएम उमेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी चकिया प्रेम प्रकाश मीणा, ज्वाइन मजिस्ट्रेट आर आर राम्या, मुख्य कोषाधिकारी, उपस्थित थे।

इंडियन ऑयल ने मुगलसराय पम्प स्टेशन पर किया मॉक ड्रिल

अलीनगर इंडियन आयल परिसर में मॉक ड्रिल करते कर्मचारी।

Young Writer, मुगलसराय। इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन, बरौनी कानपुर पाइपलाइन के मुगलसराय पम्प स्टेशन में बुधवार को एक आपातकालीन प्रतिक्रिया मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के मुगलसराय पम्प स्टेशन में सर्ज रिलीफ टैंक के इनलेट में तेल लीक हुआ और वहाँ पर अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। प्रथम आग बुझाने के लिए तकनीकी परिचारक अमरेश पांडेय ने डीसीपी अग्निशमक का प्रयोग किया, परंतु जब आग नहीं बुझी तो पानी तथा फोम के द्वारा आग को बुझाया गया। एक मज़दूर जो वहाँ कार्य कर रहा था वह घायल हो गया जिसे फ़र्स्ट एड दे कर एंबुलेंस के द्वारा वाराणसी के अस्पताल में भेजा गया।
माक ड्रिल की पूरी प्रक्रिया लगभग 15 मिनट तक चली। उक्त मॉक ड्रिल समन्वय में आग और बचाव सेवा विभाग, नागरिक सुरक्षा और अन्य एजेंसियों के स्थानीय अधिकारियों के साथ आयोजित किया गया। माक ड्रिल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारी की जांच तथा अग्निशमन प्रणाली का प्रयोग और जनता की सुरक्षा और उनके बीच जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया। यह एक अभ्यास की आवश्यकता है जिसे एक वर्ष में दो बार पाइपलाइन पम्प स्टेशन द्वारा अपने आपसी सहयोगी इंडियन आयल विपणन प्रभाग, भारत पैट्रोलियम, हिंदुस्तान पैट्रोलियम के साथ आयोजित किया जाता है इसके अलावा पम्प स्टेशन में मौक ड्रिल प्रतिमाह कर्मचारियो द्वारा की जाती है और साल में दो बार इसी प्रकार की ऑफसाइट आपातकालीन प्रतिक्रिया मौक ड्रिल की जाती है जिन गांवों से पाइपलाइन गुजरती है। मॉक ड्रिल में बीकेपी एल मुगलसराय के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया और अपना सहयोग दिया। इस मौके पर राजीव गुप्ता, मुख्य वार्डेन नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन विभाग से नरेंद्र सिंह, डी. खन्ना, उप महाप्रभन्धक आईओसी पाइपलाइन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं आईओसी पाइपलाइन अन्य अधिकारी लालजी, राकेश कुमार एवं शिवम दीक्षित, सर्वेश कुमार एवं आकाश कुमार आदि रहे।

चंदौली  मामूली विवाद में दबंगो ने ऑटो चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के दबंगों ने  दिल दहलाने वाली घटना अंजाम दे दिया। घटना उस वक्त की है। जब एक ऑटो चालक पान की दुकान पर पान खाने के लिए गया था। जिसमे मामूली विवाद वहां मौजूद दबंगो ने ऑटो चालक को पीट-पीट कर हत्या कर दी। इससे पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। तो वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
बताते है कि मंगलवार को देर सायं बनारसी यादव  पड़ोसियों द्वारा पान की दुकान पर बुलाया गया वहां पहुंचने पर पान खाने के दौरान मामूली विवाद हो गया 

घटना के बाद गांव में मौजूद पुलिस


जिसको लेकर दबंगो ने उसको मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आनन फानन में बनारसी यादव को वाराणसी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया  सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल मारपीट में सामिल आधा दर्जन लोगों को नामजद  मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही में जुट गयी है

इस दौरान सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मोहनपुरावा  गांव के बनारसी यादव को पान के दुकान पर फोन कर के पड़ोसियों द्वारा बुलाया गया था। मामूली विवाद में उसकी पिटाई की गई जिससे गंभीर हालत में वाराणसी भर्ती कराया गया था। बीती रात बनारसी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। अभी विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

सावधान: चंदौली कचहरी बना बाइक चोरी का अड्डा, चोर पलक झपते ही उड़ा रहे है बाइक

चंदौली। मुख्यालय स्थित कचहरी पर बाइक चोरों के आतंक से अधिवक्ता सहित कचहरी में आने जाने वाले लोग दहशत में है। मंगलवार को चोरो ने एक बार फिर कचहरी के पास से बाइक पर हाथ साफ कर लिया और
रफूचक्कर हो गए बकायदे कचहरी के दोनों गेट पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहती है बावजूद पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम साबित हो जाती है।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के तेंदुहान दुधारी गांव का रहने वाला बब्बू कुमार अपने किसी मामले को लेकर कचहरी में आया हुआ था। और बाइक खड़ी कर कचहरी परिसर में अंदर गया। वही पहले से मौजूद शातिर चोर कुछ ही क्षणों में बाइक लेकर फरार हो गये,बाइक का नंबर UP 67 J 4283 है जो पीड़ित बब्बू कुमार के पिता दुख्खू सिंह चौहान के नाम से है।पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर सदर कोतवाली में दे दी है। थाना प्रभारी चंदौली ने उक्त समस्या को लेकर पीड़ितों को आश्वासन दिया। और जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करने की बात कही।आपको बतादे की कचहरी के आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण चोर आराम से चोरी करते है और फिर गंतव्य की ओर रवाना हो जाते। अक्सर कचहरी परिसर से चोरी की घटनाएं सामने आती है। बावजूद पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम साबित होती है।

बिजली बकाएदारों के खिलाफ कटेंगी आरसीः एक्सईएन

Young Writer, सकलडीहा। मार्च महीना चल रहा है। इसके बाद भी वसूली कम है। जिसे लेकर विभागीय अधिकारी गंभीर है। मंगलवार को एक्सीईएन आशीष सिंह ने दस हजार से उपर के बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने का निर्देश दिया है। विभागीय निर्देश से उपभोक्ताओं में खलबली मचा हुआ है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालय के स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा और ब्लॉक विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।
सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड तृतीय अर्न्तगत वित्तीय वर्ष 2021 से 22 तक पुलिस विभाग पर करीब 24 लाख से अधिक का बकाया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग पर 33 लाख के बकाया है। इसके अलावा ग्राम सभा की ओर से संचालित स्कूल, ग्राम पंचायत के बकाया है। पशुचिकित्सका विभाग पर करीब एक लाख से अधिक का बकाया है। मार्च महीना में अबतक वसूली 15 से बीस लाख भी वसूली पूरा नही हो पाया है। जिसे लेकर अधिकारी परेशान है। अधिशासी अभियंता आशीष सिंह ने सभी एसडीओ, जेई सहित अन्य अधिकारियों को दस हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली का निर्देश दिया है। बड़े बकायेदारों द्वारा बिजली बिल जमा नही करने पर आरसी जारी करने का निर्देश दिया है। इस बाबत एक्सीईएन आशीष सिंह ने बताया कि सरकारी विभाग के पास फंड नही होने की बात बताया गया है। लेकिन अन्य बकायेदारों से वसूली और कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर एसडीओ जनमेजय शाहू, अवर अभियंत मनोज पटेल, अजय पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

नौगढ़ः आरक्षित वन भूमि से तेजी से हो रहा अवैध कब्जा

नौगढ़ के आरक्षित वन क्षेत्र से गायब होते पेड़-पौधे।

Young Writer, नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जंगलो से पेड़ पौधों की हो रही विलुप्तता को चार चांद लगा रही है बनतूलसिया की हरियाली।
प्लांटेशन को काटकर अतिक्रमणकारी निडरता व निर्भिकता से झूग्गी झोपड़ी घर मकान बना करके रहन सहन कर रहे हैं। वहीं आरक्षित वनभूमि मे अवैध रूप से निर्बाध गति से खेती की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की सह पर अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद है, जिससे चोरमरवां बीट की वर्ष 2016 में हुई पोधों की रोपावनी को वर्तमान समय मे पूर्णतया नष्ट करके सोनभद्र जिले के कतिपय ग्रामीणों द्वारा मड़ई लगा करके अवैध रूप कब्जा कर लिया है। आरक्षित वनभूमि का भू-भाग पालतू पशुओं का तबेला बना हुआ है। वहीं जयमोहनी गांव के समीप बना हुआ क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय एवं वन विभाग चेक चौकी पर अतिक्रमण करके कई लोग निजी उपयोग में लाभ ले रहे हैं। यही हाल लोहसनिया बीट का भी है जहां पर सैकड़ों बीघा आरक्षित वनभूमि पर कब्ज़ा किया जा रहा है। सेमरिया गांव को सिंचित करने के लिए विकास विभाग ने आरक्षित वनभूमि मे नहर की खुदाई करा दिया जिसका विरोध होने पर जेसीबी मशीन से पटवाया गया। पथरकटिया सोनाईत बोझ फरसा अतरवा भरदुआ उदितपुर सुर्रा ईत्यादि जंगलो में पेड़ो पौधों का एकदम हराश होता दिख रहा है। नौगढ़-मद्धूपुर मार्ग के किनारे चोरमरवा नाला से लगायत जरलहवा झपरीं तक आरक्षित वनभूमि मे अवैध रूप से अनेकों पक्का मकान निर्माण व बोरिंग का कार्य अतिक्रमणकारियों ने कराकरके पशु पालन किया जा रहा है।

होली प्रेम व सौहार्द का संदेश देता है त्यौहारः शेषधर

चंदौली कोतवाली में संभ्रांत नागरिकों संग बैठक करते कोतवाल।


Young Writer, चंदौली/पड़ाव। होली व शब-ए-बारात के मद्देनजर मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली में मंगलवार को कोतवाल शेषधर पांडेय के नेतृत्व में नगर के सभासद व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने का आह्वान किया गया।
इस दौरान कोतवाल शेषधर पांडेय ने सभासदों व ग्राम प्रधानों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें और एक साथ मिलकर आगामी त्यौहार को मानने का आह्वान करें, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। होली और शब-ए-बारात का पर्व हम सब को भाई-चारे का संदेश देता है। हम सभी को मिलकर त्यौहारों की सार्थकता को सिद्ध करना है, ताकि लोगों के बीच प्रेम प्रगाढ़ हो। कहा कि यदि त्यौहारों में कोई खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसे किसी भी हाल में बक्शा नही जाएगा। गलत अफवाह व सूचना देने वालो के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। वहीं सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रहेगी। बैठक नागेंद्र सिंह, राम चन्द्र, शीतला प्रसाद, कृष्णवती, ओमप्रकाश, प्रमोद, निरंजन मौर्य, रामाश्रय, देवेन्द्र प्रताप, मुस्तफा बाबू आदि लोग मौजूद रहे।
पड़ाव। होली और शब-ए-बारात एक ही दिन होने के कारण आपसी सौहार्द ना बिगड़े मद्देनजर जलीलपुर पुलिस चौकी के प्रांगण में क्षेत्र के प्रधान और संभ्रांत लोगों का मंगलवार को बैठक हुई। जिसका नेतृत्व करते हुए जलीलपुर चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार गुप्ता ने आह्वान किया कि आपसी सौहार्द ना बिगड़े। सभी एक-दूसरे का सहयोग करें अगर कोई समस्या है तो उससे अवगत कराएं, उसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सेमरा ग्राम सभा का दो होलिका को एक जगह होली जलाने का जिक्र भी किया गया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल सुजीत ओझा, अशोक यादव, तारकेश्वर गुप्ता, चौरहट के पूर्व प्रधान जावेद खान सेमरा प्रधान प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, बहादुरपुर प्रधान मेराज अहमद, साजन सिंह, प्रकाश सिंह, राम लखन यादव, जावेद उर्फ बबलू व्यासपुर से चन्द्रशेखर पटेल उपस्थित रहे।
इनसेट—
होली पर बंद रहेगी शराब की दुकानें
चंदौली। होली पर्व पर जनपद की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। बंदी के दौरान अनुज्ञापियों को कोई प्रतिकर देय नहीं होगा। होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग, मारपीट व विवाद जैसी परिस्थिति कायम हो जाती है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम लगातार अभियान चलाकर मिलावटी शराब की जांच कर रही है। वहीं जिलाधिकारी ने होली के दिन देसी-अंग्रेजी शराब की दुकानें, बीयर की दुकानें, माडल शाप आदि को बंद रखने का आदेश दिया है। आबकारी विभाग को इसका कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है।

होली पर्व के मद्देनजर चंदौली पुलिस एलर्ट

चंदौली जनपद में 1537 स्थानों पर जलाई जाएगी होलिका

Young Writer, चंदौली। होली व शब-ए-बारात के मद्देनजर चंदौली पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने होलिका दहन वाले स्थानों की थानावार सूची तैयार की है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी होगी। त्योहार में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर त्यौहार को लेकर सतर्कता इस बार गांवों में युवाओं की टोली होलिका को सजाने में जुट गई है। त्योहार को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। होलिका दहन वाले गांवों की रिपोर्ट थानावार तैयार कराई गई है। थाना स्तर पर शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। खासकर मिलीजुली आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। सोशल मीडिया की मानीटरिंग भी बढ़ा दी गई है। किसी भी भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई किये जाने के कड़े निर्देश हैं। होलिका दहन वाले स्थान पर दो तीन पुलिस कर्मी जरूरत के लिहाज से तैनात किये गए हैं।
इस बार जिले में 1537 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। होलिका के दिन सदर कोतवाली व धानापुर थाना क्षेत्र में 81-81 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। शहाबगंज में 64, अलीनगर 170, सैयदराजा में 78, चकिया 150, नौगढ़ 29, सकलडीहा 139, बबुरी 160 और मुगलसराय में 171 समेत कुल 1537 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पुलिस ने होलिका वाले संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया है। यहां होलिका व होली के दिन निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थानाध्यक्षों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी थानों में संभ्रांतजनों के साथ शांति समिति की बैठकें हो रही हैं। लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। साथ ही किसी तरह की नई परंपरा शुरू न करने की हिदायत भी दी जा रही है। पुलिस नगरीय व ग्रामीण इलाकों में गश्त कर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस त्योहार को लेकर सतर्क है। थानों पर बीट बांटकर पुलिस कर्मियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

धानापुर के तहसील व चोचकपुर पुल निर्माण की आस जगी

धानापुर में बैठक करते धानापुर विकास मंच के सदस्य।

धानापुर विकास मंच ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को दी शुभकामनाएं

Young Writer, धानापुर। धानापुर विकास मंच की आवश्यक बैठक डीवीएम संयोजक गोविंद उपाध्याय के आवास पर हुई। इस दौरान चुनाव बाद की स्थिति और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हर बिंदु पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। धानापुर को तहसील और नगवा चोचकपुर घाट पर स्थाई पुल निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभा में विधायक सुशील सिंह ने मंच पर धानापुर में तहसील और नगवा चोचकपुर घाट पर स्थाई पुल निर्माण हेतु मांग उठाई थी।
धानापुर विकास मंच अपनी तरफ से, क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों व समाजसेवियों की तरफ से धानापुर विकास मंच ने धानापुर को तहसील बनाए जाने की मांग को मजबूती के साथ उठाया। साथ ही चोचकपुर पक्का पुल निर्माण को आमजन की जरूरत बताया। आवश्यकता जताई कि जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय विधायक व सरकार इन वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करे। संयोजक गोविंद उपाध्याय ने सैयदराजा के नवनिर्वाचित विधायक सुशील सिंह को जीत की शुभकामनाओं के साथ ही उनके वादों व जिम्मेदारियों का भी बोध कराया। कहा कि अब यह स्वर्णिम अवसर है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः आ गयी है। सुशील सिंह बतौर विधायक सैयदराजा क्षेत्र से विधानसभा हेतु चौथी बार निर्वाचित हुए हैं। समय और अवसर को ध्यान में रखते हुए आवश्यक है कि जनता के लिए उम्दा कार्य करें और जन विश्वास को मजबूती प्रदान करेंगे। पूर्व प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कालेज डबरिया राधेश्याम सिंह ने कहा कि धानापुर विकास मंच द्वारा विकसित धानापुर की आवश्यकता के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष कर परिणाम की तरफ पहुंच रहे हैं। अब विधायक और सरकार को अपने दायित्व का निर्वाह करना है। धानापुर विकास मंच के कोषाध्यक्ष नंदकुमार पाण्डेय ने कहा कि गम्भीरता और गुणवत्ता के साथ चलाए गए आन्दोलन की परिणति ऐतिहासिक उपलब्धि बनने की ओर है। निर्लिप्त और सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से हमें कार्य करते रहना चाहिए। विरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सहयोग और समर्थन के लिए आभार ज्ञापित करते हैं। क्षेत्रीय विकास के लिए धानापुर तहसील और नगवा चोचकपुर घाट पर स्थाई पुल निर्माण अति आवश्यक है। बैठक में कमलाकांत मिश्रा, हरिवंश सिंह पुन्नू दादा, रामानुज यादव, विपिन कुमार रस्तोगी, शैलेश चन्द्र यादव, रिपुसूदन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कमलाकांत मिश्रा और संचालन रामानुज यादव ने किया।

मिनीमहानगर में मना विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

मिनीमहानगर मुगलसराय स्थित सुभाष पार्क में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाते लोग।

Young Writer, डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद चंदौली इकाई द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मुगलसराय स्थिति सुभाष पार्क में मनाया गया। मुख्य अतिथि संस्था के पूर्वी जोन के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव ने कहा कि उपभोक्ता के हित के लिए 15 मार्च 1962 में अमेरिका में कानून लागू हुआ। उसी दिन से पूरे विश्व में उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भारत में 24 दिसम्बर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू हुआ। समय-समय पर उपभोक्ताओं के अधिकार और सुविधाओं के लिए संसोधन किया गया। भारत में आखिरी संसोधन सन 1919 में हुआ जो आज सर्वमान्य है। भारत में उपभोक्ता को 6 अधिकार प्राप्त है जबकि विश्व में सातवां स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार प्राप्त है जो भारत में नहीं है। प्रदेश में सभी सम्बन्धित जिलों में उपभोक्ताओ को जागरूक करने तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए कि वो अपने अपने जिलों में उपभोक्ताओं के अधिकार और उसके शिकायत दर्ज कराने हेतु सम्पर्क नम्बर होल्डिंग एवं अन्य संसाधनों एवं प्रचार हेतु सुविधा उपलब्ध करायेगा। अध्यक्षता करते हुए जिला चेयरमैन रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उपभोक्ताओं को संकोच छोड़ अपने हित अधिकार के लिए बिक्री, गारंटी रसीद इत्यादि की मांग जरूर करें, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उपभोक्ता न्यायालय का शरण ले अपनी क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त कर सकता है। संचालन करते हुए जिला महामंत्री आशाराम ने कहा कि उपभोक्ताओ के साथ नगर में उनके साथ शोषण किया जाता है। इस अवसर पर सर्व दिनेश शर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र कुशवाहा, रामआसरे गुप्ता, नारायण सिंह यादव, सुनील श्रीवास्तव, राकेश मौर्य, अवधेश लाल आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
broken clouds
28 ° C
28 °
28 °
78 %
5.1kmh
54 %
Wed
32 °
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights