28.9 C
Chandauli
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 541

चंदौली सड़क हादसे में सीआईएसएफ जवान की मौत, छुट्टी पर जा रहा था घर

चंदौली मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दांडी गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी घटना में एक सीआईएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बोलेरो चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। तेज़ आवाज सुनकर घटना स्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने जवान को तत्काल जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाबते है कि गोरखपुर सहजनवा गांव निवासी सीआईएसएफ का जवान बीरेंद्र कुमार 39 वर्ष झारखंड प्रान्त के धनबाद में बीसीसीएल यूनिट में तैनात था।जो 15 कि छुट्टी पर अपने घर जा रहा था। 4 बजे प्रातः वो मुगलसराय स्टेशन से ऑटो द्वारा वाराणसी सिटी स्टेशन ट्रेन पकड़ने के निकाला था जैसे ही मुगलसराय के दांडी गांव के समीप पहुचा की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अन्य सवारियों को मामूली चोटें आयी। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जूट आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पहुची पुलिस ने जवान को तत्काल जिला अस्पताल पहुची जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित किया और आगे की कार्यवाही में जुट गई।

चंदौली: सड़क हादसे में सीआईएसएफ जवान की मौत, छुट्टी पर जा रहा था घर

Young Writer, चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में एक सीआईएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बोलेरो चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। तेज़ आवाज सुनकर घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि गोरखपुर सहजनवा गांव निवासी सीआईएसएफ का जवान बीरेंद्र कुमार 39 वर्ष झारखंड प्रान्त के धनबाद में बीसीसीएल यूनिट में तैनात था। जो 15 की छुट्टी पर अपने घर जा रहा था। 4 बजे प्रातः वो मुगलसराय स्टेशन से ऑटो द्वारा वाराणसी सिटी स्टेशन ट्रेन पकड़ने के निकाला था। जैसे ही मुगलसराय के दांडी गांव के समीप पहुंचा की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अन्य सवारियों को मामूली चोटें आयी। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहंुची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित किया और आगे की कार्यवाही में जुट गई। हादसे में सीआईएसएफ जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

बिछियां में अचानक धू-धूकर जलने लगी होलिका, मचा हड़कंप

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां कला गांव में हाइवे के डिवाइडर पर स्थापित होलिका गुरुवार की पूर्वाह्न 11 बजे अचानक धू-धूकर जलने लगी। यह देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। इसके साथ ही कुछ समय के लिए हाइवे पर आवागमन को रोक दिया गया, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। देखते ही देखते पूरी की पूरी होलिका जलकर खाक हो गयी। घटना के बारे में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे से गुजर रहे किसी वाहन के चालक द्वारा जलता हुआ सिगरेट फेंक दिया गया था, जिससे होलिका में आग लग गयी और वह धू-धूकर जलने लगी।

विदित हो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां कला गांव में होलिका के मद्देनजर हाइवे और सर्विस रोड के मध्य चार से पांच की संख्या में होलिका स्थापित है। गुरुवार को होलिका पर्व के मद्देनजर इन्हें शुभ मुहुर्त में दहन करने की लोग तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच दोपहर करीब 11 बजे हाइवे व सर्विस रोड के मध्य स्थित होलिका अचानक जलने लगी। यह देखकर जब तक लोग कुछ समय पाते पूरी होलिका जल उठी। अचानक हुई इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह मौके पर जमा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हाइवे पर वाहनों के आवागमन को थोड़े देर के लिए रोका गया, ताकि आग की लपटों से गुजरने वाले वाहनों को किसी तरह का कोई नुकसान ना हो और ना ही त्यौहार के दिन कोई अप्रिय घटना हो पाए। कुछ ही दूर में पूरी की पूरी होलिका जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि होलिका में आग कैसे व किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। लेकिन कुछ लोगों की माने तो किसी वाहन चालक ने जलती हुई सिगरेट गाड़ी से बाहर फेंकी, जिससे होलिका में आग लग गयी। इस घटना के कारण बिछियां में तय मुहुर्त से पहले ही उक्त होलिका का स्वतः दहन हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने होलिका स्थापित करने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की। कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद प्रथम दृश्टयता किसी वाहन चालक द्वारा बीड़ी या सिगरेट फेंके जाने से होलिका में आग लगने की बात सामने आ रही है।

बोर्ड परीक्षाः छात्रों को मिलेगी अलग अलग रंग की कॉपी

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए विभागीय लोग।

Young Writer, सकलडीहा। 24 मार्च से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड की परीक्षा शुरू होना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव द्वारा पूरी हाईसिक्योरिटी में परीक्षा कराने की कवायद तेज कर दिया गया है। इस क्रम में बुधवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज के बोर्ड परीक्षा को लेकर ऑनलाइन सिस्टम दुरुस्त करने में कॉलेज प्रशासन जुट गया है। परीक्षा सेंटर में मौजूद शिक्षक से लेकर छात्रों की ऑनलाइन निगरानी किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड की परीक्षा हाईिसक्योरिटी में कराने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में परीक्षा के दौरान ऑनलाइन शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिती के साथ डिजिटल कार्ड दिया जायेगा। परीक्षा ड्यूटी शिक्षकों को एक या दो दिन पूर्व जानकारी होगा। इसके साथ ही हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को अलग अलग कोड वाला कॉपी दी जायेगी। ए और बी कापी अलग-अलग रंग का दिया जायेगा। प्रश्न पत्र हाईसिक्योरिटी में रखा जायेगा। जिसकी तीन चॉभी केन्द्राध्यक्ष, डीआईओएस द्वारा नामित प्रभारी और जिला प्रशासन द्वारा नामित सेक्टर मजिस्टेªट नोडल के पास होगा। तीनों अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र ऑनलाइन निकाला जाएगा। इस बाबत प्रधानाचार्य सकलडीहा इंटर कॉलेज डा. श्रीकृष्ण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में बगैर डिजिटल कार्ड शिक्षकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा कराया जायेगा।

चकिया सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में मना होली मिलन समारोह

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल जवानों के परिवार।

Young Writer, चकिया। नगर से सटे सोनहुल गांव में स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बुधवार की दोपहर पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार की मौजूदगी में होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह में सीआरपीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा उनके परिजनों ने भाग लिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है। जिसे सभी को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। कहा कि होलिका में सभी को अपने समस्त बुरे कर्मों को जलाकर नए जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। समारोह के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मुंह मीठा कराकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस दौरान कमांडेंट रामलखन, सहायक कमांडेंट अनिल कुमार, धर्मेंद्र यादव, राजीव कुमार सहित तमाम सीआरपीएफ से अधिकारी, जवान और उनके परिजन मौजूद रहे।

शायरा बानो ने गरीबों व रिक्शा चालको में बांटा उपहार

चहनियां में ट्राली चालकों में उपहार वितरीत करती समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो।

Young Writer, चहनियां। भाजपा की जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी शायरा बानो ने चहनियां कस्बा में रिक्शा व ट्राली चालकों के साथ ही कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मियों व गरीबांे के बीच होली के पर्व पर कपड़ा वितरीत किया। इस दौरान उपहार पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस कार्य को कर एक तरफ भाजपा नेत्री ने हिन्दू मुस्लिम भाई चारा का संदेश दिया। दूसरी तरफ गरीबों को होली पर उपहार स्वरूप कपड़े देकर उनकी खुशियों में शामिल हुईं। साथ ही समाज मंे एक अलख जगाया।
इस दौरान शायरा बानो ने कहा कि गांव स्तर से शायरा बानो यूथ ब्रिग्रेड टीम कस गठन किया जा रहा है। टीम के माध्यम से उस गांव के हर गरीब तक सरकारी योजनाएं पहुंचायी जायेगी। निजी खर्च से भी गरीब बहन बेटी की शादी में मदद के साथ साथ बीमार, असहाय लोगों की मदद करती रहूंगी। इस मौके पर रोहित मौर्या, सुनील ओझा, अशोक यादव, सुभाष यादव, सीताराम यादव, फरीद, नसीम, कलीम एवं शायरा बानो यूथ ब्रिगेड की टीम मौजूद रही।

चंदौली कचहरी में अधिवक्ताओं ने उल्लास के साथ मनाई होली

होली मिलन समारोह में एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल डालते अधिवक्ता।

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में होली मिलन समारोह आयोजित

Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को बार सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर त्यौहार की खुशियां बांटी। साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर त्यौहार की खुशियों को साझा किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दरम्यान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के संगीतकार व कलाकार हरिशंकर तिवारी उर्फ मंटू व राकेश यादव ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां मौजूद अधिवक्ताओं को झुमने पर विवश कर दिया।

इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में हम सभी मिलकर मनाएं। परिवार के साथ पास-पड़ोस के लोगों के साथ खुशियों को साझा करे और जिनके जीवन में विवशता व उदासी बनी है उनके जीवन को भी खुशियों के रंग में रंगने का प्रयास व पहल होनी चाहिए। अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि होली का त्यौहार शंति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचार के साथ मनाने का अनुरोध किया। इस दौरान महामंत्री शमशुद्दीन, पंचानन पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, विद्याचरण सिंह, अनिल सिंह, आनन्द कुमार सिंह, सुल्तान अहमद, अभिनव आनन्द सिंह, योगेंद्र सिंह, राकेश रत्न तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, मदन सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

चंदौली में 82718 किशोरों को लगेगी कोविड वैक्सीन

चंदौली मातृ एवं शिशु अस्पताल में किशोरी को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी।

Young Writer,चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित मातृ एव शिशु विंग अस्पताल में बुधवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाने वाले कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। चंदौली जनपद में अनुमानित 82718 किशोरों को कोविड के वैक्सीनेशन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड से बचने के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण आज से प्रारंभ कर दिया गया है। विद्यालय सहित अन्य जगहों पर रहने वाले सभी बच्चों को खोज कर टीमों के द्वारा वैक्सीनेशन कराया जाएगा। सब से अपील की जा रही हैं कि वैक्सीनेशन टीम से मिलकर टीकाकरण करा ले।

कोविड टीकाकरण के लिए कार्यशाला आयोजित
नियामताबाद। कोविड-19 टीकाकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड सभागार में किया गया। इसके अंतर्गत श्रमिक भारती संस्था द्वारा सभी 70 वालेंटियर और 7 सीएचडब्लू गोपी चंद्र, विशाल, मनीष सिंह, संजय पाण्डेय, रशमी दुबे, सुशीला के साथ स्टेट मैनेजर जियाउलहक और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र वर्मा व श्रीकेश त्रिपाठी के साथ नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. कुमार विमल ने कोविड-19 टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बताया गया कि सभी 40 सबसेंटर पर प्रत्येक दिन कोविड टीकाकरण हो रहा है। श्रमिक भारती संस्था टीम के सहयोग से प्रत्येक परिवार का सर्वे कराकर टीका से वंचित लोगो की सूची तैयार कर सभी लोगो का टीका कराया जाय। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश के बाद 12 से14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया है।

चंदौलीः पल्स पोलियो रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

चंदौली नगर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं।

Young Writer, चंदौली। जिला मुख्यालय पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी। उक्त रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.युगल किशोर राय द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बताते हैं कि जनपद में होने वाले पल्स पोलियो महा अभियान की शुरुआत हो गयी है जिसे क्रियान्वयन के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से पल्स पोलियो जागरण रैली निकाली गई। उक्त रैली नगर भ्रमण करते हुए ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समाप्त हुई। सीएमओ दफ्तर से निकली उक्त जागरूकता रैली में निजी नर्सिंग कॉलेज छात्र-छात्राओं शामिल रहीं, जिन्होंने चंदौली नगर भ्रमण के दौरान लोगों को पल्स पोलियो के प्रति जागरुक करने का कार्य किया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा छात्रों को क्षेत्र में पल्स पोलियो के पहले दिन ड्राप पिलाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आग्रह करने और उन्हें पहले दिन पल्स पोलियो के डोज पिलाने के असर के बारे में भी बताने का कार्य किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान इसलिए चलाया जाता है कि भारत में इसे समाप्त किया जा रहा है लेकिन विदेश से आने जाने वाले लोगों से कहीं ना कहीं देश में न फैल जाए इसके लिए यह अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित करने का कार्य किया जाता है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एनके प्रसाद जिला वैक्सीन कोल्ड चौन मैनेजर के साथ ही साथ रैली में यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं एमडी नरसिंह एवं पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

पीएम किसान सम्मानः केवाईसी के बाद ही मिलेगी अगली किस्त

PM Kisan

केवाईसी के बाद ही अप्रैल में आएगी 11वीं किस्त

Young Writer, चंदौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त अप्रैल में लाभार्थियों के खाते में आएगी। सरकार ने अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 31 मार्च तक की समयसीमा तय की गई है। किसानों को बैंक खाता व आधार से लिंक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। इसके आधार पर लाभार्थियों का सत्यापन करने के बाद किस्त भेजी जाएगी। बिना केवाईसी वाले किसानों के भुगतान को स्थगित रखा जाएगा।
पीएम किसान सम्माननिधि ई-केवाईसी कराने के लिए किसानों को बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसान चाहें तो एंड्रायड मोबाइल से खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं। पीएम किसान की वेबसाइट पर ई-केवाईसी के लिए अलग लिंक शुरू किया गया है। किसानों को इस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर एक कैप्चा खुलकर आएगा। इसका विवरण दर्ज करने के बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करने का विकल्प आएगा। इसको टाइप कर सबमिट करने पर मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगी। ओटीपी को अंकित करने के बाद सत्यापन के लिए सबमिट का बटन दबाना होगा। इसके बाद खाते में ई-केवाईसी हो जाएगा। वहीं जिनका पहले से केवाईसी होगा, उनके स्क्रीन पर इसका मैसेज आएगा। जिन किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है अथवा सत्यापन करते समय मोबाइल पर ओटीपी नहीं जा रहा, उन्हें सहज जनसेवा केंद्र से बायोमेट्रिक के जरिए ई-केवाईसी कराना होगा। यहां बायोमेट्रिक मशीन पर फ्रिंगर प्रिंट लगाने के साथ ही मोबाइल नंबर को भी आधार से लिंक कराना होगा। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खाते में ई-केवाईसी अपडेट हो जाएगा।
इनसेट—
जिले में 2.10 लाख किसानों को मिलता है लाभ

चंदौली। कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 2.10 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है। अप्रैल में जुलाई तक चार माह की दो हजार रुपये किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजी जानी है। इसके लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। किसान नजदीकी सहज जनसेवा केंद्रों पर जाकर खाते में केवाईसी करा लें। बिना केवाईसी वाले बैंक खातों में निधि के भुगतान में दिक्कत हो सकती है।

Chandauli
scattered clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
75 %
5kmh
46 %
Tue
29 °
Wed
32 °
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights