16.6 C
New York
Tuesday, October 22, 2024

Buy now

Home Blog Page 604

बंगाल वध के लिए जा रहे मवेशी मुक्त‚ तस्कर धराया


सैयदराजा। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात नौबतपुर स्थित पुलिस बूथ के समीप एक ट्रक पर लदे 23 मवेशियों को मुक्त कराया। इस दौरान एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। जिसे सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई की। मवेशियों को बिहार के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत को सूचना मिली कि मवेशी ट्रक बिहार रास्ते तस्कर लेकर गोवध हेतु बंगाल ले जा रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार यादव मय हमराहियो के साथ टीम गठित कर नौबतपुर में वाहनों की सघन चेकिग कराना शुरू करा दिया। इस दौरान मवेशियों से लदी ट्क पहुंची। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें क्रूरता पूर्ण ढंग से वाहन में बंधे 23 मवेशी मिले। जिन्हें मुक्त कराते हुए बरामद किया वहीं एक तस्कर को धर दबोचा। पकड़ा गया तस्कर तेजबहादुर राम थाना चैबेपुर जनपद वाराणसी का निवासी बताया गया है।

व्यापारी नेता बोले‚ पेट्रोल–डीजल के दाम कम करे सरकार

सैयदराजा। जिला उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से शनिवार को नगर पंचायत स्थित एक पैलेश में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि पंचायती प्रकोष्ठ(काशी क्षेत्र) सह संयोजक महेन्द्र कुमार सिंह को प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्रक सौंपा।
इस दौरान महेन्द्र कुमार सिंह ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार गंभीर है। इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को एक-एक कर गिनाया तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को रोकने हेतु जीएसटी में लाने, तीन सितम्बर को व्यापारी दिवस घोषित करने, जीएसटी रिटर्न भरने के लिए बिना अर्थदंड के जमा कराने की छूट दिये जाने की मांग की। जिससे कीमतो पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल होगी। अतिथियों को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व्दारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में दुखहरण राय, लब्बी सिंह, महिला व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, रीता रंजन, अब्दुल कलाम, अजय अग्रहरि, अनिरूद्ध जायसवाल, बाबू खान, चन्द्रशेखर जायसवाल मौजूद रहे।

बाढ़ग्रस्त इलाकों में मदद के लिए पहुंचे विधायक सुशील सिंह

धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरान दिया। इस दौरान कर्मनाशा नदी के तटीय इलाकों के तटीय क्षेत्र ककरैत, करौती, आरंगी व दैथा गांव का निरीक्षण कर बाढ़ की विभीषिका का हाल जाना है। साथ ही प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विदित हो कि अब कर्मनाशा नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है जिससे बाढ़ से पीड़ित लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाढ़ग्रस्त इलाके में लोगों की मुश्किलें बढ़ने की चिंताएं भी सता रही है। इस क्रम में दैथा गांव के भ्रमण पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह कर्मनाशा स्टेशन पर आने जाने के लिए नाव की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया। कहा कि व्यक्तिगत खर्च पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए तत्काल नाव का बंदोबस्त किया जाएगा। इसके अलावा अन्य समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास होगा। उन्होंने उपजिला अधिकारी चंदौली से बात करके बाढ़ पीड़ित में नुकसान का आंकलन कराकर तत्काल पीड़ितों को आर्थिक मदद प्रदान किए जाने की आवश्यकता जताई की। इस मौके पर अजीत सिंह, मृत्युंजय सिंह, दीपू, राम दरश पांडेय, राम बचन बांध राम जायसवाल, चैधरी हरदेव, सिक्कू सिंह मौजूद रहे।

वेल्डिंग मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या‚ चुनावी रंजिश की आशंका

कमालपुर में चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों को समझाते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।

कमालपुर‚ चंदौली। कस्बा में शुक्रवार रात वेल्डिंग व्यवसाई की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शनिवार की सुबह हत्या की खबर मिलते ही ब्यापार मण्डल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने विरोध दुकानें बंद कर परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने रैथा ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे और हत्या की घटना को पुलिस-प्रशासन की विफलता बताई।
जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी वेल्डिंग व्यवसाई मुहम्मद हसाम 58 वर्ष कमालपुर कस्बा में 40 वर्षों से वेल्डिंग का व्यवसाय करते थे। शुक्रवार की रात वह दुकान के बाहर चैकी पर सोए हुए थे कि देर रात हत्यारों द्वारा धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार किया। ऐसे में उनकी खींच-पुकार सुखकर अपराधी मौके से भाग निकले। कुछ देर में आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय चैकी पर दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को भी सूचित कर रात को ही बुला लिया गया। पुलिस व परिजन धारदार हथियार से घायल मुहम्मद हसाम को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे इसी बीच रास्ते में ही मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और शनिवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। सूचना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंच गए और हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
इनसेट—
प्रधान पर लगाया आरोप
कमालपुर। परिजनों का आरोप था कि रैथा गांव के चुनाव के दौरान चुनावी रंजिश के कारण मुहम्मद हसाम की हत्या वर्तमान प्रधान व उनके भाइयों ने अन्य के साथ मिलकर हत्या की गई है, जिस पर पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान और उसके भाई व संलिप्त रहे एक युक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया।

कांटा के पास टकराए बोलेरो–स्कार्पियो‚ सवार बचे

चंदौली। क्षेत्र के कांटा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो व बोलेरो की चकिया-चंदौली मार्ग पर टक्कर हो गयी। संयोग अच्छा था कि बोलेरो सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आयी है। आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया।
बताते हैं कि हलुआ गांव निवासी 28 वर्षीय कन्हैया और 22 वर्षीय बबलू अपने बहन 25 वर्षीय पूजा को लेकर बोलेरो वाहन से उसके ससुराल चुनार जा रहे थे। इस बीच कांटा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो से बोलेरो की टक्कर हो गई। इसके चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बोलेरो सवार तीनों को हल्की चोटें आयी। वहीं बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि स्कार्पियो का भी टायर फट गया। लेकिन स्कार्पियो सवार घटना में बाल-बाल बच गया। घटना के तत्काल बाद ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बोलेरो सवारों को बाहर निकाला। साथ ही मामूली चोट होने के कारण उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।

रिहाई के बाद याद आए आजम खां‚ धूमधाम से मना जन्मदिन

फोटो-02 चंदौली बाजार में आजम खान का जन्मदिन मनाते सयुस कार्यकर्ता।

चंदौली। लम्बे समय से जेल मे निरुद्ध सपा सांसद आजम खान का जन्मदिन शनिवार को बाजार में धूमधाम से मनाया। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के महासचिव दिलीप पासवान की अगुवाई में युवा सपाइयों ने चंदौली बाजार में केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही आजम खान के दीर्घायु व स्वस्थ होने की मंगल कामना भी की।
इस दौरान सयुस महासचिव दिलीप पासवान ने कहा कि आजम खान की पहचान एक ऐसे सशक्त नेता के रूप में है जिन्होंने विषम से विषम हालात में भी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। वर्तमान में तानाशाह योगी सरकार ने उनको जेल में डालकर प्रताड़नाएं दी। बावजूद इसके उन्होंने अपने वसूल को कायम रखा है। उन्होंने समाज को शिक्षित बनाना चाहा और इसी चाहत को पूरा करने के लिए उन्होंने रामपुर में यूनिवर्सिटी की स्थापना की, जो भाजपा सरकार के आंखों की किरकिरी बनी हुई। आरोप लगाया कि भाजपा समाज को शिक्षित बनाने के खिलाफ है। आज हम सभी को मिलकर आजम खान के सेहत के लिए दुआ करने की जरूरत है, ताकि वे फिर से सरकार की पुरजोर मुखालफ करें।
इस अवसर पर अनिल यादव, राजा खान, धर्मेंद्र यादव, डा. हशाम हाशमी, आजम खान, अर्जुन अग्रहरि, अमित मौर्य, इमरान अहमद आदि सैकड़ों उपस्थित रहे।

न्यूज पोर्टल सूचना का सशक्त व तेज माध्यमः रामकिशुन

चंदौली। न्यूज पोर्टल सूचना का सशक्त‚ तेज व डिजिटल प्लेटफार्म है‚ जिसने सूचना तक लोगों की त्वरित पहुंच कायम की है। अब आधुनिक युग में लोगों को सूचनाओं के लिए अगले दिन या किसी पुस्तक की तलाश पूरी होने तक का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बस एक क्लिक और दुनिया भर की जानकारी आपके स्क्रिन पर होगी। उक्त बातें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने शनिवार को यंग राइटर न्यूज पोर्टल के उद्घाटन अवसर पर चंदौली कार्यालय में कही।

उन्होंने कहा कि सूचना प्राप्ति का माध्यम का प्रारूप तेजी से बदला। संचार क्रांति ने लोगों की सूचना प्राप्ति को लेकर उत्सुकता को नई ऊंचाई प्रदान की है। आज हर वर्ग यह जानने को उत्सुक है कि उसके देश‚ इलाके में क्या चल रहा है। सरकारें क्या कर रही है। उनकी दिनचर्या किस घटनाक्रम से जुड़ी। ऐसे में सूचनाओं का संकलन के साथ ही उसे पारदर्शिता के मानक पर कसकर भेदरहित भाव के साथ उसे जनता तक पहुंचाना ही एक अच्छे व सच्चे कलमकार का दायित्व है। आज पत्रकारिता करना बेहद चुनौतिपूर्ण व कठिन हो गया है। बावजूद इसके सीमित संसाधनों में ग्रामीण अंचल के पत्रकार सूचनाओं के संप्रेषण में पूरी शिद्दत के साथ जुटे है। ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह ने न्यूज पोर्टल को सूचना क्रांति का एक बेहतर साधन बताया। कहा कि सूचनाएं लोगों को जागरूक करती हैं उन्हें जानकारी से लबरेज करके उन्हें सशक्त बनाती है। साथ ही उन्हें गलत के खिलाफ मुखालत की हौसला देती हैं। लिहाजा सूचना के ऐसे प्लेटफार्म को प्रमोट करना चाहिए। यह एक अच्छी व नवीनतम शुरुआत है। पुस्तक पथ के संपादक एल. उमाशंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में न्यूज पोर्टल के संचालन की सोच उम्दा सोच है। सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण के प्रयास में उनकी पारदर्शिता की पुष्टि अवश्य कर लें। क्योंकि सूचनाएं आम आदमी को बहुत प्रभावित करती है। इसलिए यह प्रयास रहे कि भ्रामक व गलत व तथ्यविहीन सूचनाओं के प्रसारण से बचे। इसके अलावा सेवानिवृत्त भूमि संरक्षक अधिकारी आरके सिंह‚ डिस्ट्रिक्ट डमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री झन्मेजय सिंह‚ सपा शहाबगंज ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह मुखिया‚ सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष मयंक कुमार सिंह‚ सयुस महासचिव दिलीप पासवान‚  राकेश यादव‚ आरिफ हाशमी‚ कमलेश गिरी‚ इसरार खान आदि उपस्थित रहे। आभार जावेद अंसारी ने जताया। 

ReplyForward

पूर्व सांसद रामकिशुन ने बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचायी मदद

बाढ़ शिविर अधिकारी ने राहत सामग्री की जाहीर की थी मंशा

चन्दौली। जनपद के तटीय इलाकों में गंगा की लहरों का कहर जारी है। इसी बीच बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी राजनेता आगे आ रहे हैं। वहीं प्रशासनिक इंतेजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कहा कि प्रशासन चाहे तो बाढ़ पीड़ितों की काफी मदद होगी। उक्त बातें सपा पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते वक्त शेरपुर सरैया गाव में कही। बाढ़ शिविर के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण अधिकारी से बात किया तो उसने आप बतायी और राहत सामग्री की सहायता हेतु आग्रह किया। जिस पर पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने अपने पुत्र संतोष यादव व भतीजा मुलायम सिंह यादव से एक कु0चावल, एक कु0आंटा, 50कि0प्याज, 50किलो आलू सहित अन्य खाद्य सामग्रियां भेजवाई जिससे शिविर पर तैनात अधिकारी ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप जैसे जनप्रतिनिधि करते तो वाकई समाज का भला हो जाता और बाढ़ पिड़ितां को समुचित राहत मिल जाती। इस दौरान श्यामनारायण

यादव, चन्द्रमा यादव, बालचरन, प्रमोद, विकास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने अपने पुत्र संतोष यादव व भतीजा मुलायम सिंह यादव से एक कु0चावल, एक कु0आंटा, 50कि0प्याज, 50किलो आलू सहित अन्य खाद्यय सामग्रियां भेजवाई जिससे शिविर पर तैनात अधिकारी ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप जैसे जनप्रतिनिधि करते तो वाकई समाज का भला हो जाता और बाढ़ पिड़ितां को समुचित राहत मिल जाती। इस दौरान श्यामनारायण यादव, चन्द्रमा यादव, बालचरन, प्रमोद, विकास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक प्रतिस्पर्धाः सैयदराजा के जनता की जय-जय!

चंदौली। जनपद का सैयदराजा विधानसभा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का अखाड़ा बन चुका है। यह स्पर्धा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व सैयदराजा के वर्तमान विधायक सुशील सिंह के बीच है। देखा जाए तो इस द्वंद व राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का आगाज ठीक-ठीक कब हुआ, उसके बारे में सटिक कुछ भी नहीं कहा जा सकता? लेकिन राजनीति में रुचि रखने वाले क्षेत्रीय लोगों की माने तो शहीद कुलदीप कुमार मौर्य की शहादत के बाद उनके अंतिम विदाई की बेला में सैयदराजा के विधायक व पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए थे, तभी से एक-दूसरे को पीछे छोड़ने के इस राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का आगाज हुआ। हालांकि यह पहला अवसर था जब जनपद समेत समूचे प्रदेश ने सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के आक्रोश को जाना, देखा और उससे मुखातिब हुए।
खैर! मामला चाहे जो भी रहा हो सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक सुशील सिंह व विपक्ष के नेता मनोज सिंह डब्लू के इस द्वंद का लाभ सैयदराजा विधानसभा की जनता को इस वक्त भरपूर मिल रहा है। इन नेताओं द्वारा लोगों तक मदद पहुंचाने की होड़ मची है, बिगड़े काम को ठीक करने के लिए यह एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं विकास के मुद्दों पर भी मुखर होकर दोनों नेताओं की ओर से प्रयास हो रहे हैं। यह इस राजनीतिक लड़ाई का सकारात्मक पहलू है, जिसे देखा जाना चाहिए।

बाढ़ पीड़ितों की मदद में मशगूल हैं दोनों नेता


फिलहाल दोनों नेता इस वक्त सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के गंगा के तटीय इलाकों में आयी बाढ़ में फंसी जनता की खिदमत पूरी शिद्दत के साथ कर रहे हैं। हालांकि इसका आगाज सपा नेता मनोज सिंह डब्लू की ओर से की गयी। जैसा कि वहां की स्थानीय जनता कह रही है उन्होंने भूखी जनता के बीच सूखा राशन व उसे बनाने का पूरा प्रबंध सौंपा तो सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी जनता की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों में न केवल राशन बांटा, बल्कि लंच पैकेट का वितरण भी बाढ़ग्रस्त इलाके में करते नजर आए। वह सत्तासीन दल के विधायक हैं लिहाजा उनके साथ पूरा प्रशासनिक तंत्र भी गरीबों व बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगा रहा। दूसरी ओर सपा नेता मनोज सिंह डब्लू लगातार बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर रहे। उन्होंने जहां सम्पर्क हो सका। सड़क मार्ग से बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचायी और जो इलाके पानी में डूब चुके थे वहां उन्होंने नाव के जरिए अपनी पहुंच उन तक बनाए रखा। फिलहाल सत्ता से दूर होने के बाद भी मनोज सिंह डब्लू के मदद भाव व उनके प्रयासों में कहीं कोई कमी अब तक नहीं दिखी। वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी उनको टक्कर देते नजर आए रहे हैं।

पहले भी दिखा दोनों नेताओं में प्रतिद्वंद


यह पहला अवसर नहीं था जब सैयदराजा के विधायक व पूर्व विधायक जनता की नजरों में खुद को बेहतर राजनेता साबित करने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इसके पूर्व भी दोनों नेता जन समस्याओं के मुद्दे पर एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश कर चुके हैं। हाल-फिलहाल जून माह के पहले पखवारे के आखिर में नरायनपुर पम्प कैनाल के संचालन को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बिगुल फूंका तो उसकी शंखनाद से सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह की चेतना जागी और उन्होंने नरायनपुर पम्प कैनाल का दौरा कर समस्या को जाना और उसे दूर करने के लिए जिम्मेदार अफसरों को हिदायतें भी दी। हालांकि मनोज सिंह डब्लू पहले ही नरायनपुर पम्प कैनाल का दौरा कर चुके थे तो उन्होंने अपने अंदाज में यह चेताया था कि यदि तय समय के अंदर यदि पम्प कैनाल नहीं चले तो आर-पार की लड़ाई होगी, क्योंकि मामला किसानों के सिंचाई से जुड़ा है। नतीजा यह रहा कि दोनों नेताओं ने ऐसी जोर आजमाइश की कि पम्प कैनाल अफसरों द्वारा कहे गए तय समय से थोड़ा विलंब करके संचालित कर दी गयी।
क्रय केन्द्रों पर किसानों को मिली बड़ी मदद
इसी तरफ धानापुर कस्बे में बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने मनोज सिंह डब्लू से निवारण की गुहार लगाई तो वे मौके पर पहुंचे और मौके से ही बिजली विभाग की कलई खोलनी शुरू की और कस्बावासियों के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पूरा करने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने अपने ही अंजाम में सैयदराजा विधायक पर भी जमकर निशाना साधा। कुछ दिनों में धानापुर कस्बे की यह समस्या भी इन दोनों नेताओं के राजनीतिक द्वंद्व के प्रभाव से काफी हद तक हल हो गया। इसी तरह गेहूं खरीद प्रकरण में भी इन नेताओं के एक-दूसरे से खुद को बेहतर साबित करने के लिए जो प्रयास हुए। इनकी सक्रियता से काफी किसानों को फायदा हुआ। विधायक ने जहां अपने सत्ता के प्रभाव से किसानों की मदद की। वहीं मनोज सिंह डब्लू के हनक के घर से क्रय केन्द्रों पर किसानों मदद मिलती गयी। कुछ किसानों ने तो मनोज सिंह डब्लू से मिलकर उनके इस सहयोग के लिए बकायदा आभार तक जताया। वहीं कहीं न कहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी लोेगों की सराहना व वाहवाही के पात्र बने।

जनता के बीच कैसी है इन नेताओं की छवि

पहले बात सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की करेंगे। जो काफी अनुशासित सतर्क व मझे-मझाए राजनेता की पहचान कब की स्थापित कर चुके हैं। उनके बारे में राजनीतिक पंडित यह दावा करते हैं कि सुशील सिंह किसी भी दल से किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़कर नतीजे को जीत में तब्दील करने की ताकत रखते हैं। लेकिन आज भी लोगों के जेहन से इनकी बाहुबली वाली छवि कायम है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती है? राजनीतिक पंडित इसके पीछे अपना-अपना नजरिया रखते हैं। इसके बाद भी इनका राजनीतिक कैरियर काफी सधा-सधाया और अनुशासित रहा है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के व्यक्तित्व की बात करें तो इन्हें सैयदराजा ही नहीं, बल्कि समूचे जनपद के लोग नेता नहीं बल्कि अपना हमदर्द मानते हैं। इनका सादगी भरा जीवन लोगों को इनसे जोड़ने को विवश कर देता है। सपा से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले मनोज डब्लू समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के साथ-साथ बृजेश सिंह जैसी शख्सियत को मात देकर चुनाव जीते। लिहाजा इनकी जीत कई मायनों में बड़ी थी। बावजूद इसके वह हमेशा से अपनी मिट्टी व जमीन से जुड़े रहे। यही वजह रहा कि लोगों से प्यार के साथ-साथ कई अवसरों पर इन्हें तिरस्कार भी मिला। बावजूद इसके मनोज डब्लू का स्वभाव तटस्थ रहा है। लोगों की माने तो अपने कृत्य व प्रयासों से यह धीरे-धीरे मानवता की सेवा के प्रतीक बनते जा रहे है। लेकिन आज भी सपा के राष्ट्रीय सचिव को राजनीतिक पंडित एक अपरिपक्व नेता मानते हैं। उनका मानना है कि मनोज एक अच्छे नेक दिल इंसान जरूर है, लेकिन एक अच्छे नेता का गुण धारण करने में वह अभी काफी पीछे हैं।

बीती रात वेल्डिंग व्यवसाई की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या

कमालपुर धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर कस्बा में बीती रात वेल्डिंग व्यवसाई की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई।हत्या के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है और सुबह हत्या की खबर मिलते ही ब्यापार मण्डल कस्बा अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने सभी ब्यापारियों को दुकान बंद कर परिजनों एवम ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम का समर्थन करने की अपील किया जब कि मृतक के पुत्रों संग रैथा गांव के ग्रामीणों ने सुबह सूचना मिलते ही आक्रोशित होकर सड़क पर शव रखकर कमालपुर सकलडीहा मार्ग जाम कर दिया था । परिजनों के आरोप पर पुलिस ने रैथा ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी वेल्डिंग व्यवसाई मु 0 हसाम 58 वर्ष कमालपुर कस्बा में 40 वर्षों से वेल्डिंग का व्यवसाय करते थे। बीती रात वह दुकान के बाहर चौकी पर सोया था कि देर रात हत्यारों द्वारा धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार किया गया। प्रहार के बाद जब चीखने चिल्लाने लगा तो अपराधी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय चौकी पर दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को भी सूचित कर रात को ही बुला लिया गया। पुलिस व परिजन धारदार हथियार से घायल मु0 हसाम को लेकर जिला हॉस्पिटल के जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और शनिवार की सुबह कमालपुर कस्बा में सकलडीहा वाया अमडा सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रैथा गांव के चुनाव के दौरान चुनावी रंजिश के कारण मु0हसाम की हत्या वर्तमान प्रधान व उनके भाइयों ने अन्य के साथ मिलकर हत्या की गई है, जिस पर पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान और उसके भाई व संलिप्त रहे एक युक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया।
सूचना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंच गए और हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। हालांकि परिजनों के लगाए गए आरोप के बाद 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक ने लोगों को शांत करा कर सड़क से जाम हटाने की अपील किया।जिस पर पुलिस पंचनामा की कार्यवाही में जुट गई है। ब्यापारी की हत्या की खबर मिलते ही सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका भी घटना स्थल पर पहुच कर परिजनों को ढाढ़स बधाया तथा सी ओ सकलडीहा से वार्ता कर हत्या में संलिप्त लोगो को गिरफ्तार करने को कहा हत्या के बाद रैथा गांव व कमालपुर बाजार में भी तनाव का माहौल है जिस पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Chandauli
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
49 %
2.3kmh
0 %
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights