चंदौली। अपर सत्र न्यायाधीश फ़ास्ट ट्रैक एवं विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) की अदालत ने कोनिया कज्जाकपुरा थाना आदमपुर निवासी हेरोइन के तस्कर विजय यादव उर्फ बण्डल यादव को वाद स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत बारह वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख बीस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। अर्थदण्ड न अदा कर सकने की स्थिति में 10 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।बीते तीन अगस्त 2020 को मुगलसराय थाने के उपनिरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने मुखबिर खास की सूचना पर गल्लामंडी तिराहे से 525 ग्राम हेरोइन के साथ विजय यादव उर्फ बंडल यादव निवासी कोनिया, थाना आदमपुर वाराणसी को पकड़ा। कोर्ट में पेशी के दौरान गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार व मजबूत अभियोजन के आधार पर न्यायालय ने आरोपी विजय यादव उर्फ बण्डल यादव को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उसे 12 वर्ष का कठोर कारावास के साथ ही अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। उक्त मुकदमें में अभियोजन की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार पांडेय ने पक्ष रखा।
क्रिकेट के प्रति लोगों में है गजब का जुनून व उत्साहः अजय सिंह
Young Writer, धानापुर। थाना क्षेत्र के खड़ान में बुधवार को बाबा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का उदघाटन ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने किया। इसके पश्चात अजय सिंह ने कहा क्रिकेट का खेल इतना लोकप्रिय है कि यह गांव-गली, मोहल्ले में हर उम्र के लोगों की पसंद है और इसे लोग बड़ी दिलचस्पी के साथ खेलते हैं और इसके प्रति एक अलग उत्साह व जुनून रखते हैं।
गांव और कस्बों ने इस तरह के आयोजनों से आज बच्चे गांवो और गलियों से निकल कर खेल के माध्यम से अपना और अपने क्षेत्र के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन कर रहे है। खेल व खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मेरे स्तर से जो भी सहयोग होगा उसे पूरा किया जाएगा‚ ताकि खिलाड़ियों का मनोबल कायम रहे। उद्घाटन मैच अवाजापुर और बसगांवा के बीच खेला गया। आवाजापुर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 97 रन बटोरे जिसके जवाब में उतरी बसगांवा की टीम ने 98 रन बना कर विजय हासिल किया। इस दौरान मुख्य रूप से बलवंत सिंह,शमशेर सिंह,बिमल सिंह दादा, अभय सिंह, मनोज बिंद आदि लोग मौजूद रहे।

जनता की सेवा ही राजनीति की बुनियादः सुशील सिंह
विधायक ने कवरुआ में सादगी के साथ मनाया अपने पुत्र का जन्मदिन
Young Writer, कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को कवरुआ में अपने पुत्र हर्षवर्धन सिंह का जन्मदिन सादगी के साथ गरीबों की सेवा करके मनाया। इस दौरान उन्होंने पांच गांव से चलकर आए गांव के गरीब व वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया। उनकी समस्याएं सुनी और उसे दूर करने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का भरोसा दिया। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही राजनीति की बुनियाद है और इसे मजबूत करने के लिए राजनेता को जनसरोकार व सेवा से जुड़ा रहना जरूरी है। भाजपा सरकार की नीतियां ही जनसेवा को समर्पित है। सरकार की योजनाएं जनकल्याण को दृष्टिगत रखते हुए तैयार की गयी और उसे अमल में लाया गया। गरीबों, वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को पेंशन देने का मामला हो या फिर गरीबों को मुफ्त राशन, पांच लाख तक मुफ्त चिकित्सा मुहैया कराने की योजना भाजपा ने सबकुछ इस देश को समर्पित कर दिया। कहा कि इसी सेवाभाव को आत्मसात करते हुए आज क्षेत्रीयजन की सेवा के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पहले सैयदराजा विधायक ने करीब 500 गरीब एवं वृद्धजनों को कंबल प्रदान कर उनका आशीष प्राप्त किया और आगे भी सेवा के प्रति ऐसे ही समर्पित रहने का भरोसा दिया। इस अवसर पर संजय सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद विधायक ने चिल्हारी व अमड़ा क्रय केंद्र का निरीक्षण भी किया।
उपनिदेशक कृषि ने खाद की उपलब्धता को देखा
Young Writer, कमालपुर। सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत की शिकायत पर बुधवार को जिलाधिकारी सजीव कुमार सिंह ने उपनिदेशक कृषि बृजेन्द्र कुमार को जनौली सहकारी समिति की जांच करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर उपनिदेशक कृषि बृजेन्द्र कुमार जनौली सहकारी समिति पर तीन बजे पहुंचकर समस्या से अवगत हुए। उन्होंने समिति पर उपथित किसानों को अपनी उपस्थिति में 43 बोरी डीएपी खाद को किसानों में वितरीत करवाया।
उन्होंने सचिव रविन्द्र शर्मा को फटकार लगायी। कहा कि यह सस्था किसानों से जुड़ी है जिसके जिम्मेदार हो तुम अपना फोन क्यों बन्द कर दिए। खाद स्टाक में है तो किसानों में वितरित करने का काम करो।यह किसानों के लिए बहुत आवश्यक है। समय पर खाद नहीं मिलने पर किसान परेशान होंगे तो शिकायत करेंगे। कहा की दो दिन बाद फिर किसानों को इस समिति पर डीएपी खाद मिलेगी। जिले पर खाद की रैक आ गयी है। हर समितियों पर खाद उपलब्ध हो जाएगी। जिला निबन्धक सहकारी समिति अजय मौर्य ने कहा की सहकारी समिति पर सचिवों का अभाव है, जिससे हर जगह समय पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। जनौली के साथ ही इस सचिव को दो अन्य समितियों का चार्ज है, जिससे यह समस्या आ रही है।
संयुक्त प्रयास से सत्ता परिवर्तन का संकल्प होगा पूरा
सपा कार्यालय पर गोंडवाना पार्टी के जनसंदेश यात्रा का हुआ स्वागत
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नरसिंहपुर स्थित डा.राममनोहर लोहिया भवन पर मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जनसंदेश यात्रा का सपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्य नरायन राजभर के साथ ही सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने यात्रा का स्वागत किया। साथ ही गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं को उत्तर प्रदेश में एकजुट होकर सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार में बैठे लोगों को झूठ बोलने में महारत हासिल है। भाजपा के लोग झूठ बोलकर गरीब, दलितों, किसानों व नौजवानों को ठगने का काम किया है। भाजपा सरकार में खुलेआम चोरी हत्या बलात्कार हो रहे है, लेकिन केंद्र व प्रदेश में कुर्सी पर बैठे नेता मुकदर्शक बनी हुई है।
सपा जिलाध्यक्ष ने गठबंधन की एकता को पटल पर रखा। कहा कि समाजवादी पार्टी के झंडा तले तमाम दलों व संगठनों के लोग एकजुट होकर सत्ता परिवर्तन की लड़ाई को जीतने का आह्वान किया। कहा कि सत्ता परिवर्तन समय की मांग है जिस तरह से प्रदेश की जनता पर जुल्म व ज्यादती हुई है उसके बाद भाजपा की सरकार को बदलने का संकल्प हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। आह्वान किया कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मजबूती के साथ मुस्तैद रहें। क्योंकि सत्ता परिवर्तन की असल लड़ाई बूथों पर ही होनी चाहिए, जो जिनता सशक्त होगा उसकी जीत उतनी शानदार होगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शाह, लोक बहादुर, मदन गोंड, माधुरी गोंड, अमरदेव गोंड पिंटू बाबा, नफीस अहमद, परवेज अहमद जोखू, अयूब खान गुड्डू, राम आधार जोसेफ,राम सिंह चौहान, सुदामा यादव, दिलीप पासवान, अरविंद पासवान आदि उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता में मदरसे की बच्चों का दिखा उत्साह
Young Writer, धानापुर। मदरसा मिस्बाहुल उलूम में बुधवार को अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डा.इफ्तिखार अहमद जावेद अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा किया गया। जनपद में पहली बार हो रही मदरसा बोर्ड के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सभी मदरसा शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं सहित मौजूद सभी प्रतिभागियों और जन समूह द्वारा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। पहली बार मदरसों में हो रही इस तरह की प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि अध्यक्ष चुने जाने के बाद निरंतर उनका प्रयास है कि मदरसा बोर्ड को भी अन्य बोर्ड की तरह मुख्य धारा से जोड़ा जाय, जिससे मदरसे के बच्चे भी दीनी शिक्षा के साथ कम्प्यूटर, साइंस और अन्य विषयों में महारत हासिल कर सके। अतिथियों का आभार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने किया और कहा जिस तरह से जिले में पहली बार प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाया है उसे देखते हुए प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन करने पर विचार किया जायेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य मौलाना खालिद खान, विवेक कैलाश नाथ यादव, कारी नजीर अहमद, सलाम खान, रुस्तम खान, मोहित रस्तोगी, प्रभात सिंह, माहताब खान, राशिद खान, दिलशाद खान आदि शामिल थे। संचालन शाहिद खान एवं आतिफ खान ने किया।
क्रय केंद्र पर पारदर्शी तरीके से खरीदे किसानों का धान
Young Writer, शहाबगंज। उपजिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को विपणन शाखा केन्द्र का निरिक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर मौजूद किसानों से खरीदी के बारें में जानकारी लिया। केन्द्र प्रभारी को नम्बर के अनुसार पारदर्शिता पूर्वक धान खरीद करने को कहा। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं खरीदे गये धान को खुले आसमान के नीचें देख नाराजगी ब्यक्त करते हुए तत्काल इसको उठान कराने को निर्देश दिया। स्टाक रजिस्टर मंगाकर धान खरीद के साथ खाद्यान्न वितरण का भी मिलान किया।सभी कोटेदारों के पास समयावधि में खाद्यान्न भेजने को कहा। उन्होंने किसानों को नियमानुसार ही धान खरीदने के निर्देश दिए, जिससे अनावश्यक रुप से केन्द्रों पर भीड़ जमा न होने पाये। इस दौरान केन्द्र प्रभारी भूपेन्द्र सागर,किसान अरविन्द सिंह,संजय,प्रमोद सहित आदि उपस्थित रहे।
जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना जनप्रतिनिधि का दायित्वः छत्रबली सिंह
Young Writer,चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि छत्रबली सिंह ने जनपद के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कहा कि जनता जब किसी जनप्रतिनिधि को वोट देकर जिताती है तो उससे बहुत सारी उम्मीदें होती है। एक सच्चे व सफल जनप्रतिनिधि का यह दायित्व है कि वह जनता के बीच अपनी उपस्थिति कायम रखे और जो भी सारी संसाधन उपलब्ध है उसे जन आकांक्षाओं के अनुरूप खर्च कर विकास को गति दे।
उन्होंने कहा कि जनपद के नौगढ़ क्षेत्र स्थित कोइलरवा हनुमान मंदिर से लगायत पश्चिमी वाहिनी मां गंगा के घाट तक जनपद के कोने-कोने में स्थित धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का काम किया जिला पंचायत ने किया और कर रहा है। कहा कि जिला पंचायत गांव स्तर पर जहां भी निर्विवादित जमीन उपलब्ध है वहां लोगों की सहूलियत के अनुरूप टीनशेड आदि विकास कार्य कराना चाहता है ताकि वहां एक वक्त में भारी तादाद में लोग जमा हो सकें। इसके अलावा गांवों में कर्मकांड स्थल के निर्माण की योजना पर जिला पंचायत गंभीर है और जिला पंचायत सदस्यों से ऐसे प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

कहा कि जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाकर ही यहां के युवाओं की मदद की जा सकती है। लिहाजा सड़क, बिजली, पानी के साथ-साथ शिक्षा के संसाधनों को बेहतर करने की दिशा में आगे कार्य करेगा। कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से उन गरीबों की मदद की जा रही है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी आंखों का उचित ईलाज व आपरेशन करा पाने में अक्षम है। हर रविवार कैम्प लगाकर सौ गरीबों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही चंदौली कचहरी के जीर्णोद्धार के लिए आभार जताया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र पाठक, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, संतोष सिंह, मोहम्मद अकरम, महामंत्री झन्मेजय सिंह, सिविल बार महामंत्री धनंजय सिंह, मोहम्मद अकरम, शमशुद्दीन, विद्याचरण सिंह, हिटलर सिंह, अभिनव आनंद, उज्ज्वल सिंह, शहाबुद्दीन, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन सुल्तान अहमद ने किया।

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन को शहीद स्मारक में नहीं मिली एंट्री

धानापुर की घटना के बाद अल्पसंख्यक समाज में दिखा आक्रोश
Young Writer, धानापुर। धानापुर शहीद स्मारक द्वार की यह तस्वीर भाजपा के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के जुमले को करारा तचामा है। यदि यह कहा जाए कि बुधवार को धानापुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर हुई इस घटना ने भाजपा के इस खोखले जुमले की बुनियाद को हिलाकर रख दिया है तो यतिश्योक्ति नहीं होगी। इससे एक बार फिर भाजपा से जुड़ने का मिजाज बना रहा अल्पसंख्यक समाज भाजपा से कटने की सोच को सशक्त करने को विवश होगा।
दरअसल यूपी सरकार के मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद बुधवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए धानापुर शहीद स्मारक पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद स्मारक कमेटी के लोग जो वहां की देख-रेख का जिम्मा संभाले हुए हैं उनसे स्मारक गेट की चाभी मांगी गयी। लेकिन किन्हीं कारणों से कमेटी के लोगों ने चाभी देने से साफ इन्कार कर दिया। कमेटी ने ऐसा क्यों व किन परिस्थितियों में किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया। लेकिन काफी इंतजार के बाद जब स्मारक की चाभी नहीं मिली तो डा. इफ्तिार अहमद जावेद गेट पर ही माला अर्पित कर शहीदों के सम्मान में शीश नवाकर लौट गए। इस घटना से जहां उनके साथ आए लोगों में जबरदस्त आक्रोश था, वहीं कस्बा सहित आसपास के अल्पसंख्यक समाज के लोगों में गुस्सा देखने को मिला। कुछ लोग ने नाम न छापने की शर्त कमेटी पर बड़ा आरोप मढ़ा। कहा कि कमेटी जाति, पार्टी आदि देखकर शहीद स्मारक में एंट्री देती है। जब भाजपा सरकार के अंग व मदरसा कमेटी के चेयरमैन को शहीदों के सम्मान का मौका नहीं दिया गया, तो आम अल्पसंख्यक के साथ कैसा बर्ताव होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
चंदौली जनपद में शान से लहराया सपा का परचम, देखिएं कहां?
Young Writer, चंदौली। सपा का परचम गली-गली लहराने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में समाजवादियों ने अपने मकानों, प्रतिष्ठानों व रिहायशी सम्पत्ति पर सपा का झंडा लगाकर समाजवाद का संदेश दिया। इस कड़ी में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने भी सैयदराजा स्थित आवास पर दर्जन भर से अधिक झंडों को लहराया और समाजवाद का संदेश दिया। कहा कि भारतीय समाज को समाजवाद के सशक्त सोच के साथ ही विकसित, सुदृढ़ किया जा सकता है। यही सोच के साथ जनपद में 25 दिसंबर तक झंडा लगाओ अभियान में चंदौली के सपा कार्यकर्ता में सहयोग देंगे, ताकि जनपद का कोई भी कोना शेष न रहने पाए। दस दिन में 35 हजार सपा का ध्वज स्थापित करने का लक्ष्य है‚ जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन 3500 सपा का झंडा लोगों से मिलकर उन्हें सपा की विचारधारा से प्रेरित करते हुए उनकी स्वेच्छा ध्वज को लगाने का काम होगा।










