34.4 C
Chandauli
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 603

पुलिस बल ने रूट मार्च निकाल दिया सुरक्षा व शांति का सन्देश

चहनियां बाजार में सी ओ अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में रूट मार्च करती सीआरपीएफ टीम।

Young Writer, चहनियां। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए बलुआ थाना पुलिस ने पैदल गश्त किया। सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, सकलडीहा इंस्पेक्टर विनोद मिश्र मय फोर्स व सीआरपीएफ टीम के साथ चहनियां बाजार में रूट मार्च कर व्यापारियों और आम जनता को सुरक्षा शान्ति का भरोसा दिया। केन्द्रीय पुलिस बल व पुलिस टीम के साथ चहनियां बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा शान्ति का सन्देश देने के लिए रूट मार्च निकाला गया।

इस दौरान सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। विधि-विरूद्ध किसी भी गतिविधि को पुलिस-प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी संकल्प को साकार रूप देने के लिए पुलिस बल तैयार व तत्पर है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए हमलोग लगातार रूट मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा, शान्ति व दायित्व का बोध कराते रहेंगे। चुनाव में खलल डालने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगाहबानी की जा रही है। ऐसे लोगों को प्रतिबन्धित करके भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। अराजक तत्व जो चुनाव को लालच, भय या अन्य किसी प्रकार से प्रभावित करने की कोशिश करते हुए पकड़े जायेंगे या सूचना मिलेगी उनकी कत्तई खैर नहीं होगी। रूट मार्च में उन्होंने लोगों से शान्तिमय, निष्पक्ष चुनाव के लिए सामंजस्य व सहयोग स्थापित करने की अपील किया।

सकलडीहा। विधान सभा का चुनाव शांतिपूर्ण और निडर होकर कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। बुधवार को एसपी के निर्देश एसडीएम अजय मिश्रा और सीओ अनिरूद्ध सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा, चहनिया, धानापुर और कमालपुर कस्बा में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को निडर और निर्भीक होकर मतदान कराने की अपील किया। इस दौरान लोगों को शांतिपूर्ण मतदान कराने की अपील किया। कहा कि बगैर प्रलोभन के निष्पक्ष ढ़ग से मतदान करे। किसी प्रकार का आवंछनीय लोगों द्वारा धमकाने व प्रलोभन दिये जाने पर तुंरत सूचना करे। इस मौके पर एसडीएम अजय मिश्रा, सीओ अनिरूद्ध सिंह, कोतवाल विनोद मिश्रा, एसओ बलुआ मिथिलेश तिवारी, सतेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
चकिया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार की सायं कोतवाली पुलिस ने रूट मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कीद्य सीओ रामवीर सिंह के नेतृत्व में रूट मार्च निकाल रहे कोतवाली पुलिस के जवानों ने नगर में चहुंओर भ्रमण किया। इस दौरान कोतवाल राजेश यादव, एसआई गिरीश चंद्र राय, अशोक सिंह मौजूद रहे।

चंदौली का ये गांव अचानक बन गया शिमला,सफेद चादर से ढक गए सड़क व खेत

बर्फबारी के बाद मस्ती करते बच्चे।

Young Writer, चंदौली। मौसम में फेरबदल का सिलसिला दिन भर जारी रहा तो वही मुख्यालय से चंद किलो मीटर की दूरी पर जमकर बारिश हुई। इस दौरान आसमान से ओले गिरने लगे‚ जिसे देख लोगों ने मकानों‚ टीन शेड की आड ली। 10 मिनट तक आसमान से बर्फ के ओले गिरे‚ जिससे जमीन पर सफेद चादर बिछ गयी। बारिश और ओलावृष्टि बंद होने के बाद ग्रामीण जब अपने घरों से बाहर निकले तो एक अलग ही नजारा उन्हें देखने को मिला। सड़क किनारे घास–फूस पर करीब 3 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछ गयी है‚ जिसे देख बच्चे मस्ती के मूड में आ गए। ओले भी गिरे जिसको लेकर ग्रामीण बच्चों ने खूब लुफ्त उठाये।

बताते है कि सदर ब्लाक क्षेत्र के हथियानी गांव में बुधवार को जमकर बारिश हुआ और साथ ही ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि रूकी तो हथियानी गांव व उसके आसपास का मंजर एकाएक बदल चुका था। ग्रामीणों को ऐसा लग रहा था कि जैसे मानो वह शिमला व मनाली की वादियों के बीच खड़े हों। गांव में खेत व सड़क व आसपास की पटरियां सफेट चादर की तरह ढक चुकी थीं‚ वहीं गांव के बच्चे बाल्टी और थरमस लेकर खेतो और सड़कों पर ओले को बटोरने में लग गए। ग्रामीणों का कहना है 15 मिनट की बारिश में गांव की सड़क व खेत ओले गिरने से पूरी सफेश हो गयी। घर के बच्चे बाल्टी बोलत लेकर घर की छतों और सड़कों और दौड़ पड़े। वहीं‚ जमकर ओलावृष्टि देखकर किसान पूरी तरह से सहम गए। कुछ फसलों को नुकसान भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है ओलावृष्टि बंद होने के बाद बर्फ की चादर जमीन होने पर बच्चों ने इसका खूब आनंद लिया, लेकिन किसानों के ऊपर चिंता की लकीरे दिखाई देने लगी। लोगों का कहना है कि पहली बार ऐसा ओलावृष्टि व बर्फ की बारिश हुई है। लोगों का कहना है कि बर्फबारी के कारण पहले की फसलों को कुछ नुकसान हो सकती है।

चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय हुई चंदौली पुलिस, 300 लीटर शराब तीन कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार


चंदौली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जनपद पुलिस तस्करों व अपराधियों के लिये सक्रिय हो गयी है इसी क्रम में सैयदराजा पुलिस को बरठीकमरौर गांव के समीप शनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब कंटेनर में तस्करों द्वारा 25 गोवंश व 300 लीटर कच्चे शराब के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से चेकिंग के दौरान तीन कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और थाने आयी।
बताते है कि तस्कर जीत बहादुर विश्वकर्मा नेेे थाना दुर्गावती जनपद कैमूर बिहार हीरालाल निवासी नुवाव थाना दुर्गावती जनपद कैमूर बिहार मुन्ना खाँ निवासी ग्राम हेमजापुर शेरघाटी थाना आमस , जनपद गया बिहार कंटेनर में 25 गोवंश व 300 लीटर कच्ची शराब के साथ यूपी के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहे थे। जिन्हें चेकिंग के दौरान बरठी गांव के पास रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख तस्कर कंटेनर ले कर भागने लगे जिनका पीछा कर घेरे बंदी कर लिया गया। और वाहन सहित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से चेकिंग करने पर 3 कट्टा व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। सभी तस्करों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, शिवानन्द वर्मा प्रदीप कुमार मिश्र, ओमप्रकाश सिंह शमशेर सिंह ,प्रीतम विन्द,रत्नेश पाण्डेय, संदीप अत्री, सर्वजीत सिंह,पुनीत कुमार, अजय सिंह मौजूद रहे।

बाइक-ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में युवक की मौत

Young Writer, धानापुर। धानापुर-नगवा मार्ग पर मंगलवार की शाम महम्मदपुर गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। उक्त युवक अपनी पत्नी का इलाज कराकर घर वापस जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। संयोग अच्छा रहा कि बाइक पर सवार महिला व बच्चा बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताया जाता है कि करंडा थानांतर्गत चोचकपुर निवासी जितेंद्र कन्नौजिया अपनी पत्नी देवी 27 वर्ष और बच्चे के साथ पत्नी का इलाज कराकर मुग़लसराय से घर वापस जा रहा था, तभी महम्मदपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दिया। उक्त दुर्घटना में बाइक चला रहे जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तेज टक्कर से उसकी पत्नी और बच्चे दूर जाकर गिर गये और दोनों बाल-बाल बच गए। पत्नी को मामूली चोट आयी। बताया जाता है कि जितेंद्र विदेश में नौकरी करता है और चार महीने की छुट्टी आया था एक महीने बाद वापस जाना था। पांच साल पूर्व शादी हुई थी जिससे एक लड़का और लड़की है। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। पुलिस शव का पंचनामा कर अगली कार्यवाही में जुट गई।

हुमा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंदौली का नाम किया रोशन

अंतर्राष्ट्रीय लेखिका हुमा को मिठाई खिलाते परिवार के लोग।

Young Writer, मुगलसराय। एशिया की टॉप 100 इंफ्लूएशियल वूमेन अवार्ड 2021 से स्थानीय नगर की हुमा तनवीर को सम्मानित किया गया है। हुमा को इस सम्मान की जानकारी वर्चुअल कांफ्रेंस के जरिए दी गयी। सम्मान मिलने से हुमा के परिवार सहित आसपास को लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं हुमा ने नगर के साथ ही जनपद का भी सम्मान बढ़ाया है।

स्थानीय नगर के कसाब महाल की रहने वाली हुमा तनवीर एक अन्तर्राष्ट्रीय लेखिका है। जिनके द्वारा लिखी गई आठ किताबों में छह किताबें अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी से प्रकाशित हो चुकी हैं। वहीं एक किताब भारत में प्रकाशित हुई है। इसके अलावा उनकी एक किताब अभी प्रकाशन के लिए जा चुकी है। इतने कम उम्र में हुमा तनवीर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर के न सिर्फ अपना बल्कि जनपद का भी नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। एशिया टॉप 100 इन्फ्लुएंशियल वूमेन अवार्ड, 2021 के नामांकन सितंबर में शुरू हुए और पूरे एशिया से 300 से अधिक नामांकन प्राप्त किए गए। चयन समिति ने विभिन्न व्यवसायों, देशो, और समुदायों से टॉप 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं का चयन किया। हुमा तनवीर का चयन बतौर लेखिका किया गया। मुख्य अतिथि हिरांशी शाह (चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ आर्बिट्रटर्स, यूनाइटेड किंगडम के एसोसिएट सदस्य) की उपस्थिति में एक वर्चुअल समारोह में सभी 100 नामों की घोषणा की गई। यह अवार्ड समारोह क्राउन टाइम्स संगठन द्वारा आयोजित किया गया। बता दें हुमा तनवीर 19 वर्ष की उम्र में वह लैम्बर्ट पब्लिशिंग हाउस, जर्मनी के साथ दो बुक डील साइन करने वाली सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय लेखिका बन गई थी।

जनपद में खाद को लेकर मचा हाहाकार, किसान परेशान

Young Writer, चकिया। क्षेत्र के किसान कड़ाके की ठंड में इन दिनों खाद के लिए सहकारी समितियों पर दिन भर लाइन लगा रहे हैं। फिर भी यूरिया का टोटा है। जिस सहकारी समिति पर खाद होने की सूचना मिल रही है, किसान उस ओर दौड़ जा रहे हैं। पूर्वांचल के सभी इलाकों में खाद के लिए किसानों में हाय-तौबा मची है। इसका फायदा कालाबाजारी करने वाले उठा रहे हैं।
चंदौली जिले में खाद की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है और अफसर तमाशबीन बने बैठे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की दोषपूर्ण नीतियों और अकर्मण्यता के चलते और स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। चंदौली में पहले डीएपी और अब यूरिया की जबर्दस्त किल्लत हैं। पूर्वांचल में खाद के लिए हाहाकार मचा है कार्यकारी योगी सरकार ने किसानों को फिर सड़कों पर ला दिया हैं। मजदूर किसान मंच के राज्य कमेटी सदस्य अजय राय ने कहा कि जनपद के चुनाव प्रभारी को संज्ञान में लेना चाहिए। चुनाव लड़ रहें राजनीतिक पार्टी भाजपा तो किसानों पर कहर ढाने का काम किया है। वहीं सपा-बसपा के एजेंडे में किसानों नहीं हैं। स्थिति यह है कि बोरी दो-बोरी खाद के लिए किसानों को पूरा दिन समितियों के बाहर खपाना पड़ रहा है। स्थिति यह रही कि विकलांग वसंत प्रजापति लेने पहुंचे, लेकिन लम्बी लाइन व भारी भीड़ देखकर मायूस हो गए। खाद की किल्लत की जानकारी होते ही सपा नेता अश्वनी सोनकर ने क्षेत्र भ्रमण किया। सहकारी समितियों पर गए और वहां मौजूद किसानों से उनकी समस्या जानी। साथ ही खाद की उपलब्धता के बाद जिम्मेदार अफसरों से बातचीत कर उसका हल निकालने की पहल की।

इनसेेट—
सहकारी समिति पर उमड़े किसान
कंदवा।
क्षेत्र के बरहनी स्थित साधन सहकारी समिति पर मंगलवार एडीओ कोऑपरेटिव राजेश सिंह व एटीएम अनिल की देखरेख में 600 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। यूरिया बंटने की सूचना मिलते ही सुबह से ही किसानों की भीड़ जुट गई थी। अनुकूल मौसम होनेे के कारण रबी की फसल के लिए यूरिया की मांग बढ़ गई है, लेकिन यूरिया न मिलने के कारण किसानों के माथे पर बल पड़ रहा है। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की पर्याप्त आवक न होने से किसानों की परेशानी काफी बढ़ गई है। निजी दुकानदार इस मौके का लाभ उठाने में पीछे नहीं हैं। समिति से खाद बंटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान समिति पर जुट गए। एडीओ कोआपरेटिव राजेश सिंह ने बताया कि किसानों में छह सौ बोरी यूरिया का वितरण किया गया।

किरान का ब्रेक फेल होने से रेलकर्मी मशीन में फंसा

गुस्साए रेल कर्मचारियों काम ठप कर किया हंगामा

Young Writer, डीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल क्षेत्र के सिक लाइन स्थित बैगन केयर सेंटर में उस वक्त शोर होने लगा। जब बिजली कट जाने के कारण किरान का ब्रेक फेल हो गया। जिससे एक 23 वर्षीय टेक्नीशियन मशीन में दब गया। साथी रेलकर्मी को मशीन फंसता देख अन्य रेल कर्मचारी शोर मचाने लगे और किसी प्रकार उसे बाहर निकाला। घटना के बाद रेल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने काम रोक दिया और हंगामा करने लगे। वहीं कुछ कर्मचारियों ने घायल टेक्नीशियन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे वैगन केयर सेंटर प्रतिदिन की भांति रेलकर्मी कार्य कर रहे थे। इसी बीच वैगन केयर सेंटर के विद्युत कट गई। अचानक किरान का ब्रेक फेल हो जाने कार्य कर रहा रेलकर्मचारी अमरदीप मशीन में फंस गया। अमरदीप का मशीन फसा देखकर अन्य रेल कर्मचारी शोर मचाते हुए उसे को किसी प्रकार बाहर निकाला। कुछ रेल कर्मियों ने गंभीर हालत में अमरदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद रेल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी लोग वैगन केयर सेंटर में चल रहे काम को बंद कर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही ईसीआरकेयू शाखा-1 के मंत्री श्रीराम सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया। कोई मामले की सूचना मिलते ही मौके पर सीनियर डीएमई गौरव कुमार पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया। इस दौरान आक्रोशित रेल कर्मचारियों ने कहा कि किरान काफी पुराना हो गया है। साथ ही मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर हो चुका है। पुराने मशीनों से ही अधिकारियों द्वारा काम लिया जा रहा है। ऐसे में दुर्घटना की संभावनाएं प्रबल है। कोई रेल कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए सीनियर डीएमई गौरव कुमार ने कहा कि दीपू इंचार्ज के साथ बैठक कर शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। हंगामे के कारण लगभग एक घंटा काम बंद रहा। इस दौरान सलीम, विनोद, डीके यादव, विजय देवगन, जेपी सिंह आदि रेलकर्मी मौजूद रहें।

मानक के विपरीत मिट्टी खुदाई पर दो पोकलेन सीज

पोकलेन मशीन को सीज करने की कार्यवाही करते अफसर।

Young Writer, शहाबगंज। थाना क्षेत्र के परासी गांव में मानक के विपरीत मिट्टी खुदाई करते हुए दो पोकलेन मशीन पायी गयी। जिसे खनन विभाग के अधिकारियों ने सीज करने की कार्यवाही की। इस कार्यवाही से परासी गांव के समीप अवैध मिट्टी खनन कराने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।
विदित हो कि पीडब्लूडी विभाग द्वारा रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। वही रेलवे के द्वारा पटरी बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जहां मिट्टी आपूर्ति का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी खुदाई पोकलेन लगाकर परासी गांव से कराई जा रही। पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत खुदाई कराई जा रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरिक्षक मनोज कुमार व खनन अधिकारी अरविन्द यादव पहुंचे, जहां मानक से अधिक गहराई तक मिट्टी खुदाई की जा रही थी। वही रकबा से अधिक क्षेत्रफल में खनन हो रहा था। इस दौरान खनन कर रहे दो पोकलेन को सीज कर दिया। इस कार्यवाही से खनन करा रहे ठेकेदारों में हड़कम मच गया। खनन अधिकारी अरविन्द यादव ने कहा कि कई दिन से मानक के विपरीत खुदाई करने की सूचना मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दो पोकलेन को सीज कर दिया गया।

पोकलेन मशीन को सीज करने की कार्यवाही करते अफसर।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनाथ सिंह की पुण्यतिथि मनी

दीप प्रज्वलन करते मुख्य अतिथि।

Young Writer, चहनियां। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय लोकनाथ सिंह की 45वीं पुण्यतिथि लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ प्रांगण में मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस दौरान सर्वप्रथम बाबा कीनाराम, मां सरस्वती, स्वर्गीय लोकनाथ सिंह के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि लोकनाथ सिंह ने सीमित साधन में इस क्षेत्र को अनेकों विद्यालयों की श्रृंखलाबद्ध तरीके से स्थापना करके इतिहास रचने का काम किया है। यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है यह स्वर्गीय लोकनाथ के प्रयासों का परिणाम है। बंगाली टोला के प्राचार्य जयप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि जैसा भाव उसी तरह का प्रभाव समाज मे मिलता। स्वर्गीय लोकनाथ को समाज उनके योगदान के लिए सदैव याद रखेगा। चहनियां ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय लोकनाथ सिंह के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। आज उनकी स्मृति में स्थापित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का काम कर रहा है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत रामायण गान तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। मुख्य अतिथि प्रबन्धक धनंजय सिंह व हरिश्चन्द्र सिंह ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभुनारायण सिंह लल्ला, जयप्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, आशीष विद्यार्थी, एल उमाशंकर, अंशुमान सिंह, रामदरश यादव, रिजवान अहमद, यशवंत सिंह आदि लोगों ने अपने विचार रखें। इस दौरान विपिन सिंह, रोहिणी पाण्डेय, अजीत सिंह, गोलू गुप्ता, आशुतोष सिंह, बिरेन्द्र यादव, रमाकांत यादव, मानव खिदमत डायरेक्टर डा.नदीम, बलवंत सिंह, फैयाज अहमद, अरविंद सिंह, गुरुचरण यादव, अमृत प्रकाश सिंह, अनुपम सिंह, अवधेश सिंह, धीरेंद्र राय, संजय सिंह, भृगुनाथ पाठक, अभय यादव, रितेश पाण्डेय रामहर्ष चंदन, नंदू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन प्राचार्य विनय सिंह व अतिथियों का आभार प्रबंधक धनंजय सिंह ने किया।

चंदौली एडीएम का रिपोर्ट आया कोरोना पोजटिव जिले के अधिकारियों में मचा हड़कंप


चंदौली जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ाता ही जा रहा है। आम जनमानस के साथ साथ अब अधिकारी और राजनेता भी इसकी चपेट में आ रहे है। मंगलवार को जांच के दौरान एडीएम उमेश कुमार मिश्रा का रिपोर्ट पोजटिव मिला इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम एसपी समेत तमाम अधिकारियों के साथ सामिल भी हुए है। ऐसे में जिले भर के अधिकारियों में कोविड संक्रमण खतरा बढ़ गया है।

Chandauli
scattered clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
52 %
1.4kmh
35 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights