24.1 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

भारत रत्न लता मंगेश्कर को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजली

- Advertisement -

Young Writer, मुगलसराय। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनो ने कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी, कई पुरस्कारों से सम्मानित, विश्व विख्यात गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा स्वर कोकिला लता जी ने अपनी सुरीली आवाज से भारतीय संगीत को समृद्ध किया, उनके निधन से संगीत एवं कला जगत को गहरी क्षति हुई है। वो हमेशा हमसभी के जेहन में रहेंगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों एवं अनगिनत प्रशंसकों को इस कठिन समय में धैर्य तथा सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। कहा कि वो पूरे देश के दिलों पर राज करने वाली शख्सियत थीं, वो हमारे बीच से चली गईं, पूरा देश आज ग़मगीन है, ऐसे बिरले व्यक्तित्व दुनिया के अंदर यदा-कदा ही आते हैं, आज उनके निधन से संगीत का एक युग समाप्त हो गया। उनका निधन कला क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नही हो सकती है।उन्होंने भारतीय संगीत को अपनी सुरीली आवाज़ से विश्व भर में पहचान दी। इस मौक़े पर आनंद शुक्ल, शाहिद तौसिफ़, विजय कुमार गुप्ता, डा. जीके पांडेय, कमरुल बारी, डा. नंदलाल प्रसाद गुप्ता, उदय चौहान, अभिषेक मिश्रा, फ़ैयाज़ अंसारी, रमेश सिंह रामा, सेवालाल गुप्ता, राजेश कुमार, विनोद रावत, मक़सूद आलम, अमित गुप्ता,मंगल कुमार आदि लोग थे। वही दूसरी तरफ नियामताबाद में हिंदी सिनेमा जगत की सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने 92 वें साल में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह बहुत दिन से बीमार थी। हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर प्रदेश में 2 दिन का शोक भी घोषित किया है इसी कड़ी में चंदौली जिले की सामाजिक संस्था स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष राजन कुमार गुप्ता, गोविंद मल गुप्ता, कुंदन सिंह, आमोद श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, डॉ मृदुल विश्वास, अंजनी चौबे, हरिद्वार गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights