34.4 C
Chandauli
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 604

चंदौली कलेक्ट्रेट पर पोलटेक्निक छात्रों का हंगामा,जमकर की नारेबाजी

चंदौली। कलेक्ट्रेट पर चंदौली पालीटेक्निक कालेज के छात्रों ने छात्रवृत्ति ना मिलने को लेकर मंगलवार को हंगामा किया। इस दौरान कालेज प्रशासन के खिलाफ विद्‍यार्थी लामंबद नजर आए और विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि कालेज के शिक्षकों का बर्ताव छात्र–छात्राओं के प्रति ठीक नहीं है। छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं की जानकारी पूछने पर भी नहीं देते हैं। चंदौली मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक के छात्रों ने मंगलवार को छात्रवृत्ति वह लैपटॉप वितरण की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों की छात्रवृत्ति नहीं आ रही है। वही दूसरे स्कूलों की छात्रवृत्ति समय से मिल रही है। समय से छात्रवृत्ति न मिलने के कारण हम लोगों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। वही स्कूल प्रशासन से बात करने पर हम लोगों के साथ टीचरों द्वारा अभद्रता की जाती है। और स्कूल से नाम काटने व परीक्षा में नंबर कम करने की धमकी दी जाती है। जिसको लेकर हम सभी छात्र अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी से अवगत कराने आये है। यदि हम लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान राहुल सिंह,आदर्श पांडेय,हेमंत,आनंद रघुवंशी, हिमांशु सिंह,अकरम,पंकज यादव, दिव्यांशु सिंह समेत दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

विधानसभा चुनावः अबकी बार युवाओं का मूड तय करेगा कौन बनेगा

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषणा के बाद निर्वाचन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस विधानसभा चुनाव में 16 हजार से ज्यादा युवाओं की भागीदारी होगी. जिसमें इस साल 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम सूची में शामिल किया गया है‚ जो लोकतंत्र के महापर्व सहभागी बनकर अपना योग्य जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
बता दें कि आयोग के द्वारा 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने का निर्देश दिया गया था। अभियान के शुरुआत में केवल 3914 युवा मतदाताओं का पंजीकरण था‚ लेकिन पुनरीक्षण के दौरान 12,280 युवाओं ने मतदाता बनने में रुचि दिखाते हुए आवेदन किया‚ जबकि कुछ युवाओं ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके दावेदारी पेश की। जिनके आवेदनों की जांच करने के बाद बीएलओ की ओर से उनका नाम सूची में शामिल किया गया है।
इस तरह चारों विधानसभा क्षेत्रों में 18 साल की आयु पूरी कर चुके कुल 16,194 नए युवा मतदाता बनाए गए हैं. जिसमें विधानसभा मुगलसराय (380) में 3509, सकलडीहा (381) में 3735, सैयदराजा (382) में 4409 चकिया (383) में 4541 युवा वोटर बने है. हालांकि ये आंकड़ा विधानसभा चुनाव 2017 से कम है. पिछले चुनाव में 20,021 युवा मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए थे. फिलहाल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। अब इसमें किसी तरह के परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है।
हालांकि छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए अब बूथवार पूरक सूची बनेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता पुनरीक्षण के बाद 18 साल से अधिक आयु वाले युवा मतदाताओं की संख्या 16,194 है। बीएलओ के माध्यम से दावा आपत्ति मांगा जाएगा। अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकता है। जिसपर विचार किया जाएगा।

चंदौली पोस्टमार्टम में लापरवाही पर पीड़ित परिजनों ने किया हंगामा पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने सीएमओ से वार्ता कर शुरू कराया पोस्टमार्टम

 चंदौली। सड़क हादसे में मृत नाथूपुर निवासी अशोक कुमार यादव उर्फ कल्लू पहलवान के परिजनों ने सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जान-बूझकर विलंब करने व लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों की समस्याओं संज्ञान में लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों संग बातचीत कर समस्या का समाधान कराया, तब जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुए। बताते हैं कि नाथूपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव उर्फ कल्लू पहलवान की सोमवार की दोपहर सिंघिताली के पास नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला में जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। अपनों को खोने की पीड़ा के बीच पोस्टमार्टम में लापरवाही पर परिजनों का सब्र जवाब दे गया और वे हंगामा करने लगे। प्रकरण की जानकारी पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर के साथ सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोपहर से हम सभी शव के पोस्टमार्टम का इंजहार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस महकमे द्वारा जरूरी दस्तावेज पूर्ण नहीं किए गए, जिस कारण अभी तक पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो पाया। परिजन कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि दोपहर से हम लोग परेशान है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने सीएमओ समेत पुलिस महकमे के आला अफसरों से वार्ता की और तत्काल पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। उनकी पहल पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई तो परिजन शांत हुए। इस दौरान परवेज अहमद जोखू, निरंजन कनौजिया, जियाउद्दीन अंसारी, कमलेश आदि उपस्थित रहे।

वीडीए नक्शा में अंग्रेजी में नाम अंकन पर भागवत नारायण ने जताई आपत्ति

वाराणसी विकास प्राधिकरण को अपना आपत्ति सौंपते भागवत नारायण चौरसिया।

Young Writer, डीडीयू नगर। वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा महानगर योजना 2031 के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद में एक नक्शा प्रस्तुत किया है। जिसपर विकास प्राधिकरण ने लोगों की आपत्ति और सुझाव चार फरवरी तक मांगी हैं। सोमवार को विश्व हिंदी दिवस के मौके पर लोकदल के डीडीयू नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने नक्शे में स्थानों के नाम अंग्रेजी भाषा मंे अंकित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने एक आपत्ति पत्र स्थानीय नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को देकर उक्त नक्शे में स्थानों के नाम हिंदी में लिखे जाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी कराई गई है। जिसमें महानगर योजना 2031 का नक्शा प्रदर्शित किया गया है। उक्त नक्शे में स्थानों के नाम अंग्रेजी में लिखे गये हैं। जिसे पढ़ने में आमजनों को परेशानी हो रही है। वैसे भी विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर अंग्रेजी में लिखे मानचित्र का प्रदर्शन हास्यास्पद है। उन्होंने तत्काल उक्त नक्शे में स्थानों के नाम हिंदी में प्रदर्शित कराने किया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि आज भी डीडीयू नगर व उसके आसपास के इलाकों में निवासरत लोग अंग्रेजी भाषा को पढ़ने में खुद को सहज महसूस नहीं करते हैं। लिहाजा हिन्दी भाषा में सारे नामों का अंकन किया जाय, जो लोगों के लिए सहूलियत भरा होने के साथ ही हिन्दी को सम्मान देने जैसा काम होगा, अन्यथा की स्थिति में व्यापक आंदोलन किया जायेगा।

प्रेम प्रकाश मीणा ने किसान नेता को भेजा जेल

आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा।

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से विवाद किसान को भारी पड़ा

Young Writer, चकिया। सिंचाई विभाग के कार्यालय में सोमवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष को किसानों की समस्याओं की शिकायत करना महंगा पड़ गया। सिंचाई विभाग मे किसान नेता और अधिकारियों हुई नोक-झोंक की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने शांति भंग में किसान नेता को जेल भेज दिया। प्रेमप्रकाश मीणा की कार्यवाही से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है।
सोमवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल किसानों के साथ सिंचाई विभाग के दफ्तर में नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की शिकायत करने पहुंचे थे। शिकायत करने के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों और किसानों में वाद विवाद शुरू हो गई देखते ही देखते मामला गरम हो गया। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सर्वेश चंद्र सिन्हा ने तत्काल मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को दी। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम को भेजकर भाकियू के तहसील अध्यक्ष विरेंद्र पाल को हिरासत में करा लिया। देर शाम तक वीरेंद्र पाल की जमानत याचिका को खारिज करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उसे शांति भंग की 151 की धारा में जेल भेज दिया।

पोस्टमार्टम में लापरवाही पर पीड़ित परिजनों ने हंगामा

सपा नेता बाबूलाल ने सीएमओ से वार्ता कर शुरू कराया पोस्टमार्टम

Young Writer, चंदौली। सड़क हादसे में मृत नाथूपुर निवासी अशोक कुमार यादव उर्फ कल्लू पहलवान के परिजनों ने सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जान-बूझकर विलंब करने व लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों की समस्याओं संज्ञान में लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों संग बातचीत कर समस्या का समाधान कराया, तब जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुए।
बताते हैं कि नाथूपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव उर्फ कल्लू पहलवान की सोमवार की दोपहर सिंघिताली के पास नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला में जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। अपनों को खोने की पीड़ा के बीच पोस्टमार्टम में लापरवाही पर परिजनों का सब्र जवाब दे गया और वे हंगामा करने लगे। प्रकरण की जानकारी पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर के साथ सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोपहर से हम सभी शव के पोस्टमार्टम का इंजहार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस महकमे द्वारा जरूरी दस्तावेज पूर्ण नहीं किए गए, जिस कारण अभी तक पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो पाया। परिजन कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि दोपहर से हम लोग परेशान है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने सीएमओ समेत पुलिस महकमे के आला अफसरों से वार्ता की और तत्काल पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। उनकी पहल पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई तो परिजन शांत हुए। इस दौरान परवेज अहमद जोखू, निरंजन कनौजिया, जियाउद्दीन अंसारी, कमलेश आदि उपस्थित रहे।

फुटबालः धानापुर को हराकर चैम्पियन बना मुहम्मदपुर

चैम्पियन टीम के खिलाड़ी को खिताब सौंपते सुशील सिंह।

अमरवीर इंटर कालेज पर आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न

Young Writer, धानापुर। अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान पर अमर शहीद धानापुर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का सम्पन्न हुई। फाइनल मुकाबले में धानापुर को हराकर मुहम्मद पुर गाजीपुर की टीम ने खिताब पर किया कब्जा। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच धानापुर और मुहम्मदपुर गाजीपुर के बीच खेला गया। 90 मिनट के खेल के पहले हाफ में मोहम्मदपुर की टीम से खेल रहे नाइजीरिय निवासी हंस ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रहा।
इस दौरान मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल में हार से निराश होने की बजाय उसकी गलतियों से सीख लेकर जितने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा जिस तरह का आयोजन इस मैदान पर किया जा रहा वह काबिले तारीफ है।खेल के लिए इस क्षेत्र के युवाओं को जो भी मदद की आवश्यकता हो उसके लिए हमेशा तैयार हूं। आए हुए अतिथियों का स्वागत समिति के संरक्षक ब्लाक प्रमुख अजय सिंह एवं अध्यक्ष रुस्तम खान ने किया। कार्यक्रम में कमलाकांत मिश्र, अशोक सिंह, शाहआलम खान, अरशद खान, हसनैन खान, इमरान खान, राजन खान, इरफान खान, शाहिद खान आदि मौजूद रहे। कमेंट्री आतिफ खान, हाजी इनाम खान, रियाज खान एवं इमरान खान ने संयुक्त रूप से किया।

ग्राम व क्षेत्र पंचायत के सभी नए काम पर लगी रोक

Young Writer, सकलडीहा। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। सोमवार को डीएम और सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने सभी क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के नये कार्याें पर पाबंदी लगा दिया है। चेताया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जायेगा। लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र पांडेय के निर्देश पर गांव गांव में होर्डिंग पोस्टर के साथ बूथों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में बीडीओ ने सभी एडीओ पंचायत, सचिव और रोजगार सेवक, जेई और तकनिकी सहायकों को सभी नये कार्याें पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। चुनाव आचार संहिता के दौरान किसी प्रकार की नये कार्य की अपलोडिंग और भुगतान पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिया है। इसके साथ ही सभी सचिवों को गांव गांव में लगे होर्डिंग पोस्टर को उतरवाने व वॉल पेटिंग को मिटवाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मतदान केन्द्र पर मूलभूत जरूरतों को समय से पूर्व पूरा कराने का निर्देश दिया है। चेताया कि किसी सचिव या कर्मचारी द्वारा किसी पार्टी के पक्ष में या दबाब में आकर काम करने की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट भेजा जायेगा। शिकायत पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। इस बाबत बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि 1015 बैनर और होर्डिंग को उतरवाया जा चुका है। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय, एडीओ कोआपरेटिव अभिषेक सिंह,एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, विजय शंकर, पवन दूबे, दुर्गेश सिंह, संजय यादव, मनोज सिंह, राम सिंह, ंअरविंद गौतम, महेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

सहकारी समिति बोझ किसानों में बेच रहा एक्सपायर जिंक

नौगढ़ के बोझ सहकारी समिति द्वारा किसानों को बेची गयी एक्सपायर जिंक

Young Writer, नौगढ़। साधन सहकारी समिति बोझ से किसानों को उर्वरक के साथ बेची जा रही एक्सपायरी तिथि की मार्गाे जिंक बेचे जाने से किसानों मे काफी रोष ब्याप्त है। बताया जाता है कि साधन सहकारी समिति बोझ के सचिव श्याम बहादुर द्रारा किसानों के लिए प्रति बोरी यूरिया खाद के साथ 1 पैकेट मार्गों जिंक 75 रूपये कीमत की लेना अनिवार्य है।
किसान त्रिवेणी प्रसाद विनोद यादव डा. विजयमल किशुन यादव राजनाथ गुलाब यादव रामबचन पिंटू यादव ज्ञान प्रकाश सिंह नवीन सिंह सरोज सिंह सुजीत यादव ने बताया कि साधन सहकारी समिति से जितनी बोरी यूरिया खाद खरीदी गया उतना पैकेट मार्गाे जिंक भी लेना पडा़। खाद का निर्धारित मूल्य देने के बाद 75 रूपये मार्गों जिंक प्रति पैकेट का भी अदा करना पड़ा। माह अक्टूबर 2018 का निर्मित मार्गाे जिंक की इक्सपायरी तिथि माह सितंबर 2021 ही अंकित है। जिसे वर्ष 2022 मे उपयोग करने पर खेतो मे मौजूद रबी की फसल के पौधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने या उपयोगिता सार्थक नहीं होने की आशंका बनी हुई है। जिसका विरोध किए जाने पर समिति के सचिव श्याम बहादुर का कहना है कि यूरिया खाद के साथ मार्गों जिंक बेचे जाने की अनिवार्यता जिला स्तरीय समिति के अधिकारियों ने निर्धारित किया है। खाद के साथ समिति पर भेजी गई मार्गों जिंक इक्सपायरी तिथि की है। जिसके मूल्य की अदायगी मुझे अनिवार्य रूप से करने का फरमान है।

डाक द्वारा मतदाताओं के घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड

Young Writer, सकलडीहा।  विधानसभा चुनाव–2022 के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही है। दस हजार से अधिक नये मतदाताओं को डाकघर के माध्यम से प्लास्टिक मतदाता कार्ड (पीवीसी) भेजा जायेगा। सोमवार को एक हजार से अधिक पीवीसी के साथ वोटर गाइड और शपथ पत्र लिफाफे में भरकर डाकघर भेजा गया। सुबह से शाम तक निर्वाचन कर्मी इस कार्य में जुटे रहे।
संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य पिछले माह चलाया गया था। जिसके तहत दस हजार से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया था। सभी नये मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय की ओर से पीवीसी कार्ड के साथ शपथ पत्र और वोटर गाइड भी दिया जायेगा। जिससे मतदाताओं को बगैर प्रलोभन में मतदान करने व वोटिंग करने की जानकारी मिल सके। इस क्रम में सोमवार को 1617 मतदाताओं को डाकघर के माध्यम से मतदाता कार्ड पहुंचाने के लिये वोटर कार्ड भेजा गया। इस कार्य के लिये सुबह से ही निर्वाचन कर्मी डटे रहे। इस बाबत निर्वाचन कार्यालय प्रभारी चन्द्रभूषण ने बताया कि सभी नये मतदाताओं को शपथ पत्र और वोटर गाइडलाइन पत्र के साथ पीवीसी कार्ड डाकघर के माध्यम से भेजा जा रहा है। इस मौके पर अमरेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। 

Chandauli
scattered clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
52 %
1.4kmh
35 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights