34.3 C
Chandauli
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 605

घर आई प्रधानी तो परिवार से छिन गयी कोटेदारी

चहनियां ब्लाक के पूरा गणेश व डेरवा कला गांव का मामला

Young Writer, सकलडीहा। चहनियां विकास खंड के पूरा गणेश और डेरवा कला गांव के दुकानदार के बेटे पिछले माह पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर जीत हासिल किया था। इसके बाद भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच पुष्ट होने पर एसडीएम ने दोनों सरकारी सस्ते की गल्ले की दुकान को निरस्त कर दूसरे गांव से सम्बद्ध कर दिया गया है।
बताते हैं कि चहनियां विकास खंड के पूरा गणेश व डेरवा कला गांव के कोटेदारों के पुत्रों द्वारा पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद पिछले वर्ष पंचायत चुनाव में जीत हासिल किया था। इसके बावजूद इन लोगों ने राशन दुकान से इस्तीफा नहीं सौंपा। सरकारी कोटा कायम रहे इसके लिए आवश्यक तथ्यों को अधिकारियों से छुपाये रखा। ग्रामीणों के आरोप पर पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने जांच किया तो आरोप सही पाया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट एसडीएम अजय मिश्रा को भेजा गया। एसडीएम ने दोनों गांवों की दुकान को निरस्त कर दिया। पूरा गणेश गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को चकरा और डेरवा कला की दुकान को कांवर से सम्बद्ध कर दिया गया है। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि बेटे के प्रधान होने की बात कोटेदार द्वारा छुपाये जाने को लेकर जांच की गयी। जांच में तथ्य सामने आने पर एसडीएम अजय मिश्रा द्वारा निरस्त कर दिया गया।

जीवनपुर में नेत्र शिविर आयोजित, लाभान्वित हुए मरीज

Young Writer, धानापुर। समाजवादी चिंतक जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के नेतृत्व में जीयनपुर गांव में मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें इनायतपुर, खड़ान, ओदरा, आवाजापुर, गुरेहूं, करजौरा, देवकली, बैराठ, हेतमपुर, भदाहूं, कवई, पसाई, कादिराबाद सहित कई अन्य गांवों के मरीजों ने पहुंचे और अपना नेत्र परीक्षण कराया, जिसमें से शारदा देवी, तेतरी देवी, तेरसी देवी, रामदुलारी, पार्वती, प्रेमा देवी, रामा राम, मोहन राम सहित पचास से अधिक मरीजों को ऑपरेशन के लिए आनंद नेत्रालय भेजा गया। इस दौरान आयोजक अंजनी सिंह ने शिविर में आए हुए समस्त ग्रामीणों का अभिनंदन किया। कहा कि जनता जनार्दन होती है और अपने जनार्दन की सेवा करना जरूरतमंद लोगों के लिए हर पल खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है। साथ ही जिम्मेदारी भी, जिसके निर्वहन का प्रयास निरंतर जारी है। इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, शिव कुमार सिंह, प्रधान जीयनपुर पटवारी बिंद, बबलू, रबी, काजू मिश्रा, द्वारिका खरवार, आकाश खरवार, प्रसिद्ध नारायण सिंह मौजूद रहे।

चंदौली कलेक्ट्रेट में कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित

चंदौली कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का जायजा लेते डीएम संजीव सिंह।

Young Writer, चंदौली। कोरोना के इलाज की व्यवस्था के साथ ही निगरानी व प्रबंधन को केंद्रीयकृत करने के लिए जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने के बाद बैठक की। उन्होंने सभी पटल पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से पटल की जानकारी ली। साथ ही कोविड-19 होम आइसोलेशन वाले मरीजों की फोन से वार्ता कर स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उचित परामर्श दिये जाने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड पॉजिटिव मरीजों यथा होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से लगातार संपर्क में रहे।
स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 मरीजों के लिये दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखें। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों में अभी तक वैक्सीनेशन से वंचित छात्र-छात्राओं की वैक्सीनेशन के कार्य को तीव्र गति कराया जाना सुनिश्चित हो। मौके पर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन भी सुनिश्चित करते हुए वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि चिन्हित स्थलों पर समय से चिकित्सकिय टीम भेजकर वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। चिकित्सकीय टीम पूरी तरह मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए वैक्सीनेशन कराएंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा समय से वैक्सीनेशन की कार्य सुनिश्चित हो। वैक्सीनेशन होने वाले जगहों पर 1 दिन पूर्व प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित हो ताकि अधिक से अधिक लोग जानकारी पाकर वैक्सीनेशन करा सकें। जिलाधिकारी ने निर्देशित कर मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक आपसी समन्वय बनाकर विद्यालयों से ऐसे विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करा ली जाए, जो अभी वैक्सीनेशन से वंचित हैं उनको सूचित कर अवश्य वैक्सीनेशन कराया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण उपस्थित थे।

यूपी बोर्डः परीक्षा केंद्रों को लेकर करें दावे-आपत्तियां

यूपी बोर्ड परीक्षा

13 जनवरी तक प्रधानाचार्य दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत
Young Writer
, चंदौली। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के साथ ही छात्र आवंटन की प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से पूरी की जा चुकी है। बोर्ड की ओर से निर्धारित सूची विभागीय वाट्सएप ग्रुप में भेज दी गयी है। साथ ही परीक्षा केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा है। ऐसे में केंद्र निर्धारित में त्रुटि व आपत्तियों को प्रधानाचार्य व प्रबंधकों द्वारा 13 जनवरी तक दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए उनहें अपना आवेदन पत्र विभागीय ई-मेल आईडी पर भेजना होगा
यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण संबंधित दावे व आपत्तियां 13 जनवरी को शाम पांच बजे तक ईमेल के जरिए प्राप्त की जाएंगी। साथ ही उसी समयावधि में उसकी हार्डकापी भी कार्यालय में जमा करनी होगी। विलम्ब होने की दशा में किसी भी प्रकार की आपत्ति व दावे पर माध्यमिक शिक्षा विभाग किसी तरह का कोई विचार नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष-2022 में होने वाले हाईस्कूली व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्र निर्धारण व छात्र आवंटन की प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पूरी तरह परीक्षा केंद्रों की सूची को विभागीय वाट्सएप ग्रुप में भेज दिया था, जिसकी प्रतियां कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा है। जनपद के सभी प्रधानाचार्य व प्रबंधक सूची का अवलोकन कर लें। यदि उन्हें परीक्षा केंद्र निर्धारण में किसी तरह की त्रुटि या आपत्ति हो तो उसे अपना आवेदन के जरिए दर्ज करा सकते हैं। अमूमन स्कूलों की शिकायत होती है कि उनका परीक्षा केंद्र विद्‍यालय से काफी दूर है जिस कारण बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी असुविधा होगी। इसी तरह के कई ऐसी आपत्यिां होती हैं जिन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संज्ञान लेकर उस पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए परीक्षा केंद्रों में बदलावा किया जाता है‚ लेकिन इसके लिए समयावधि 13 जनवरी 2022‚ शाम 05:00 बजे निर्धारित की गयी है और इसी बीच चंदौली जनपद में संचालित हाईस्कूल इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक अपना शिकायती आवेदन पत्र ईमेल आईडी-rmsa.chandauli@gmail.com पर भेज सकते हैं।

चन्दौली शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग,हजारों की मिठाई जल कर हुआ खाक मच गई अफरा तफरी

चंदौली।कमालपुर कस्बा स्थित नई बाजार में रामानुज बिन्द उर्फ (रमनु)  की मिठाई की दुकान है रात्रि में लगी आग परिजनों व ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर पाया काबू पाया बतादें की मकर मकरसंक्रांति के त्यौहार को देखते हुए मिठाइयों की तैयारी किया  था  जो शार्ट सर्किट से  अग्नि से भेंट चढ़ गई।   अगलगी से चीनी एक कुंतल, तिलकुट, बादाम पट्टी, तिलवा व अन्य मिठाई सामग्री जल कर खाक हो गई 

रविवार की शाम दुकान दार रामानुज बिन्द दुकान बंद कर दुकान के ऊपर बने  छत पर सोने चले गए साढ़े तीन बजे भोर में सोमवार के दिन रामानुज नित्य की भांति जागकर नीचे आया तो देखा धुँए से कुछ दिखाई नही दे रहा है। जोर जोर से आवाज देकर परिजनों को आग लगने की जानकारी दिए शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग दौड़ पड़े देखा तो दुकान में लगा बल्ब के तार आपस मे सट कर पिघल गए है और आग से दुकान में रखी मिठाइयां जल रही हैं पुत्र मुकुंद ने पहले  बिजली का तार काट कर बिजली सप्लाई बंद किया फिर ग्रामीणों संग मिलकर अथक प्रयास से आग को बुझाया सुबह अगलगी की घटना सुनकर बाजार के ब्यापारी इकट्ठा हो गए और अगलगी से हुए नुकसान की जिला प्रशासन से भुक्तभोगी को मुआवजे की मांग किया है।

चंदौली जिला मुख्यालय के लिए नासूर बना जाम, लोग फसकर हो रहे हलकान


चंदौली। जिले का दर्जा हासिल करने के बाद भी मुख्यालय के लिए जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। लोग घंटो फंसकर अपने कामकाज से प्रभावित हो जाते हैं लेकिन जाम की समस्या खत्म करने के लिए जिला प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है यूं कहे तो जिला मुख्यालय का कोई ऐसा सड़क नहीं जिस पर रोजाना जाम की समस्या लोगो को ना झेलनी पड़े । फिलहाल जिला मुख्यालय व बाजार में खरीदारी को ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को घंटों जाम से बिलबिलाना पड़ता है।

वहीं मुख्यालय की सड़कों पर ट्रैफिक का माकूल इंतजाम नहीं होने के चलते दो से चार पहिया वाहन सड़क के किनारे सुबह से लेकर शाम तक खड़े रहते है। जो राहगीरों व यात्रियों की परेशानी का सबब बनता है। यहीं नहीं इससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। अब तो जिला मुख्यालय पर ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। नगर में में छोटे व बड़े वाहनों के खड़े होने के लिए ट्रैफिक की व्यवस्था नहीं है। जिसका असर यह है कि दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन सड़क के किनारे तितर-बितर हालत में खड़े रहते है और जाम का सबब बनते है। अचानक किसी मार्ग पर भीड़ उमड़ने के चलते जाम की समस्या बन पड़ती है। और लोगों को घंटों जाम के झाम खेलना पड़ जाता है वही पुलिस चौकी के पास लग रहे अवैध स्टैंड के कारण छोटी पुलिया में भीषण जाम लग जाता है जिसमें महिलाएं बच्चे भी फस कर परेशान हो जाती हैं

धानापुर थाने में लगा पोस्टर पुलिस से कर रहा सवालǃ

धानापुर थाना गेट की चहारदीवारी पर चस्पा बैनर।

राजनीतिक दलों का आरोप‚ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती नजर आ रही धानापुर पुलिस

Young Writer, चंदौली। पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है। यानी चुनाव तक अब निर्वाचन आयोग की सरकार चलेगी। ऐसा अब तक कहा और सुना जाता है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन पहला काम यह होता है कि वह सभी दलों के, सभी तरह के प्रचार सामग्री को सभी जगह से हटा दे। फिर चाहे पर सत्ता में ही राजनीतिक पार्टी हो या सूबे के मुखिया यानी मुख्यमंत्री के ही बैनर पोस्टर क्यों न हो। जनपद में भी शनिवार को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जोर-शोर से यह अभियान चला, जो अब ठंडा पड़ गया है। लेकिन पुलिस अपने ही थाने-कोतवाली से मुख्यमंत्री की तस्वीर लगे बैनर-पोस्टर को हटाने में चूक गया। जी हां! इसी आरोप के साथ राजनीतिक दलों पर इस पर ऐतराज जताने के पुलिस पर सवाल भी उठने लगे हैं।

धानापुर थाना परिसर में लगा बैनर।

खबर से जुड़ी तस्वीर चंदौली जनपद के धानापुर थाने की बताई जा रही है। पहली तस्वीर, जो धानापुर गेट के बाहर चहारदीवारी की है उसमें महिला हेल्प डेस्क का बैनर लगा है, जिस सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है। इसी तरह दूसरी तस्वीर थाने की अंदर की है जहां हेल्पलाइन नंबर 1076 के बैनर में भी सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर संलग्न नजर आ रही है। स्थानीय राजनेताओं ने इन बैनर-पोस्टर पर कड़ा ऐतराज जताया है। कहा कि इन्हें हटाया जाना आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की कड़ी में आवश्यक है। यदि पुलिस इसे नहीं हटाती है तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए नियमों व कानूनों का तोड़ती है। इनका कहना था कि जब थाना-पुलिस ही आदर्श आचार संहिता की अनदेखी कर रहे हैं तो दूसरे भी इससे प्रेरित होंगे। ऐसे में आचार संहिता का अनुपालन हो पाना मुश्किल हो जाएगा। लिहाजा पुलिस-प्रशासन को इसकी पहल खुद से करने की जरूरत है। यदि वही कानून का पालन नहीं करेंगे तो दूसरों को कैसे इसके लिए प्रेरित व जागरूक करंेगे। फिलहाल ये दो तस्वीरें पुलिस पर सवाल करने के लिए पर्याप्त है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन उस बैनर-पोस्टर को कब हटवाता है।

चंदौलीअनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा शव


सकलडीहा।  रेलवे स्टेशन के समीप बढ़वलडीह गांव के मोड़ पर रविवार की शाम पांच बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके कारण ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर मौत होगयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। माता पत्नी और बच्चों सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल रहा।सिरोहुपुर गांव निवासी हरिराम के दो पुत्र संदीप और सुनील उर्फ सोनी है। 28 वर्षीय सुनील भोजापुर एक बालू कारोबारी का ट्रैक्टर चालक है। शाम चार बजे करीब बालू उताकर शिवगढ़ गांव से लौट रहा था। बढ़वलडीहा गांव के समीप मोड़पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रैक्टर चालक सुनील सीट के नीचे दब जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

करीब एक घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकालकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेजवाया। वही घटना की जानकारी होते ही परिवार में रोने पीटने की चित्कार होने लगा।

चंदौली: सड़क हादसे में गर्भवती पत्नी समेत बच्ची की मौत, पति घायल


Young Writer, चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के डवक चौकी अन्तर्गत डाक बंगले के पास रविवार को तेज रफ्तार टैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार गर्भवती महिला व बच्ची की मौत हो गयी । घटना के बाद मौके पर पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मुकर पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
 बताते है कि  रविवार की शाम क्षेत्र के नौगरहा गाव निवासी महंत गुप्ता 28 वर्ष अपनी गर्भवती पत्नि रानी देवी 25 वर्ष तथा परी 3 वर्ष को लेकर स्कूटी से बबुरी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आ रहा था । वह अभी बबुरी नहर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार टैक्टर ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारते हुए नहर में पलट गई । टक्कर लगते ही मोपेड चला रहा महंत सड़क के किनारे छिटक कर गिर पड़ा, वहीं उसकी पत्नी रानी तथा बेटी परी टैक्टर के चपेट में आ गयी । जिससे दोनो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । घटना होते देखते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठ हो गयी । आनन-फानन में ग्रामीणों ने तीनो को पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने रानी और परी को मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी होने पर बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार मय फोर्स घटना स्थल पर पहुच गये तथा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए डवक पुलिस चौकी को भेज दिया घटना के बारे में जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया । वे रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गये । 

घर मे किलकारी से पहले पसरा मातम 

सड़क दुर्घटना में मृत रानी देवी का पति महंत गुप्ता गर्भवती पत्नी के महीने पूरे होने पर शनिवार की रात में ही दिल्ली से घर लौटा था । प्रशव का समय पूरा होने पर वह पत्नी अपनी बच्ची के साथ बबुरी स्थित एक अस्पताल में प्रसव कराने के लिए ला रहा था ।परिवार में नए बच्चे के आगमन को लेकर खुशियों का माहौल था । प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती रानी को पति महंत के साथ अस्पताल भेजकर घर की महिलाएं खुद भी आने की तैयारी कर ही रही थी की उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिल गई । जिस घर में कुछ ही क्षण बाद एक नवजात की किलकारी गुजने वाली थी  उसी घर में मातम फैल गया । घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है ।

चुनावी शंखनादः ‘तंत्र’ ने टेके घुटने, कैसे उत्सव बनाए ‘लोक’

Young Writer, चंदौली। लेखक शमशाद अंसारी‚ Young Writer के founder member हैं…

चुनावी शंखनाद के साथ ही लोकतंत्र के उत्सव की तैयारियों जोर पकड़ती नजर आने लगी है। लेकिन लोकतंत्र के इस उत्सव के भागीदार ‘लोक’, ‘तंत्र’ की नाकामी से उदास है, दुखी और व्यथित है। क्योंकि तंत्र ने अपनी स्वायत्ता राजशाही व्यवस्था के आगे गिरवी रख दिया और उसका गुलाम बन बैठा। नतीजा लोकतंत्र के असली शासक कहे जाने वाले ‘लोक’ आज मारे-मारे फिर रहे हैं। इन पर महंगाई का मार है। दुश्वारियों का दंश है और जीवन-जीने की जद्दोजहद से हर रोज दो-चार हो रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों का सामना करना वाला इस देश का ‘लोक’ आखिर लोकतंत्र उत्सव मनाए भी तो कैसे और क्यों? हालात ऐसे हैं कि ‘तंत्र’ ने ’लोक’ को इस काबिल छोड़ा ही नहीं कि वह उत्सव मनाए, झूमे-नाचे और गाए।

बावजूद इसके तंत्र ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव-2022 के उत्सव के आगाज की घोषणा कर दी है। लोक के इस उत्सव की आड़ में एक बार फिर से राजनेताओं की शाही सभाएं सजेगी। लोगों को खुली आंखों से सपने दिखाए जाएंगे, उन्हें छला जाएगा और इस छल के सहारे लोक की आजादी को लोभ, भय व प्रभाव से हथियाने की जुगत लगेगी और यह सबकुछ खुलेआम होगा। ‘तंत्र’ के संरक्षण में होगा और इस घटना का तंत्र का पूरा ताना-बाना इसका गवाह बनेगा। जैसा की पहले से होता आया है। वह भौतिक रूप से मौजूद होगा, लेकिन मूकबधिर की तरह मूकदर्शक, दृष्टिहीन की तरह कुछ भी ना देख पाने में अवस्था में निरीह व लाचार होगा। वह लोक के लाज और तंत्र की ताकत को लुटता हुआ देखेगा। जैसा ही आज से पहले होता आया है। हालांकि लोकतंत्र के उत्सव यानी चुनाव में ‘तंत्र’ अपने सशक्त व प्रभावी होने का प्रमाण हर बार देने का प्रयास करता है लेकिन ‘लोक’ को छले जाने की घटनाएं उसके नाकामी का प्रमाण बनकर सामने आ जाती हैं। क्योंकि ‘तंत्र’ की ताकत पर लोक की स्वायत्ता और उनके कल्याण का भार टिका है। लेकिन वह इसे संभालने की बजाय खुद राजशाही व्यवस्था के आगे घुटने टेके हुए नजर आ रहा है। देश और देशवासियों दोनों की प्रगति के लिए यह बड़ा ही अशुभ संदेश है, जिसमें बदलाव की शख्त जरूरत है। लेकिन ‘लोक’ आज इस अवस्था में नहीं है कि वह इस बदलाव के लिए हिम्मत जुटा सके। ऐसा नहीं है कि वह इस बदलाव को नहीं चाहता या फिर वह इस बदलाव को लाने में समर्थ नहीं है। यह तो इतना सहज और सरल है कि मात्र ‘तंत्र’ के ‘लोक’ से मिल जाने मात्र से हो सकता है, लेकिन विडंबना यह है कि ‘तंत्र’ ने ‘लोक’ से नाता तोड़कर ‘राजशाही’ व्यवस्था से नाता जोड़ लिया है, जिससे राजतंत्र की स्थापना अप्रत्यक्ष रूप से इस देश में कायम हो गयी है। ऐसे में लोकतंत्र के उत्सव मनाने का औचित्य ही यहां की जनता के साथ बेमानी है। इस उत्सव की सार्थकता तब होगी जब ‘लोक’ का ‘तंत्र’ से जुड़ाव होगा। इनके आपस में जुड़ते ही लोकतंत्र स्वतः सशक्त हो उठेगा। उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं होगी, और होनी भी नहीं चाहिए। क्योंकि ‘लोक’ और ‘तंत्र’ के मिलने मात्र से लोकतंत्र अपने आप में सम्पूर्ण हो उठेगा। ऐसी स्थिति में आमआदमी के जीवन में न दुश्वारियां होंगी और ना ही किसी तरह का दंश, जो उन्हें झेलना पड़े। तब देश का हर नागरिक, हर दिन लोकतंत्र का उत्सव मनाते और खुशियां बांटते दिखेगा।

Chandauli
light rain
34.3 ° C
34.3 °
34.3 °
51 %
2kmh
97 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
37 °
Wed
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights