32.2 C
Chandauli
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 606

संगठित होने के संदेश को सार्थक बना रहे उपजा के साथीः अरविंद

उपजा चंदौली तहसील इकाई के पदाधिकारी।

लगातार नौवीं बार उपजा सदर तहसील अध्यक्ष बने आरिफ हाशमी

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन सदर तहसील इकाई का वार्षिक चुनाव रविवार को मुंसफ कटरे में चुनाव अधिकारी अरविंद पटवा की निगरानी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से आरिफ हाशमी को इकाई अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरिफ हाशमी व महामंत्री मयंक सिंह को साथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके अलावा सभी सदस्यों ने अपना सदस्यता फार्म भी भरा।

इस दौरान चुनाव अधिकारी अरविंद पटवा ने कहा कि सदर तहसील इकाई में लगातार नौवीं बार अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन होना यहां के साथियों के आपसी समन्वय, बेहतर तालमेल को दर्शाया है। कहा कि ऐसे ही एक-दूसरे से जुड़े रहकर संगठित रहे। संगठन की एकता हमें यही संदेश देता है, जिसे उपजा चंदौली जनपद के सभी तहसील व नगर इकाई के पदाधिकारी सार्थक सिद्ध करने में पूरी शिद्दत के साथ लगे हैं। कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता का संरक्षण ही उपजा का मूल उद्देश्य है। यदि किसी पत्रकार का उत्पीड़न या उसके साथ अत्याचार हो रहा है तो उपजा संगठन पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों का शुभकामनाएं दी और आगामी कार्यक्रमों के जरिए संगठन की पहचान को और अधिक सशक्त बनाए रखने का आह्वान किया। तहसील अध्यक्ष आरिफ हाशमी ने कहा कि सभी को जोड़ने हम सभी का मकसद है और आगे भी रहा है। पत्रकारिता एक अत्यंत कठिन काम है जिसमें आजतक कुछ अराजक लोगों की सहभागिता के कारण विसंगतियां पैदा हो गयी है। इस तरह की विसंगतियों को दूर करने की दिशा में पहल किया जाना अत्यंत आवश्यक है और इस पर संगठन के साथियों के साथ गंभीरता के साथ चिंतन-मंथन का समय-समय पर उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर कमलेश सिंह, राकेश यादव, मनोज यादव, सूरज सिंह, रविकांत सिंह, बाबर अली, लारेंस सिंह, बसर सिद्दीकी, अशोक केशरी, बृजेश गुप्ता, कमलेश गिरी, जावेद अंसारी, अफजल, अरशद, खुर्शीद आलम आदि उपस्थित रहे। आभार व्यक्त शमशाद अंसारी ने किया।

चंदौलीः बिछिया में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत–विक्षत शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गयी। समाचार दिए जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस ने बिछियां सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से जमा हुए लोगाें से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया‚ लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।

डा.महेंद्रनाथ पांडेय की पहल मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृत

डा. महेंद्रनाथ पांडेय।

Young Writer, चंदौली। सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ की पहल पर चंदौली से सकलडीहा सैदपुर मार्ग के निर्माण को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। उक्त 32 किलोमीटर लम्बे मार्ग के निर्माण पर शासन 498 करोड़ रुपये खर्च करेगा। उक्त मार्ग के निर्माण से जनपद के बड़े हिस्से में निवासरत आबादी को बड़ा लाभ होगा। इससे आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही हादसों में कमी आएगी। इतना ही नहीं लोगों का आने-जाने में समय भी बचेगा।
विदित हो केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के पहल पर पहले ही मुगलसराय नगर, अलीनगर सकलडीहा मार्ग, पड़ाव से रामगनगर टेंगरा मोड़ नरायनपुर मार्ग अनेक परियोजनाएं पहले ही स्वीकृत होकर निर्माणाधीन है। इसके अलावा कैथी में मार्कण्डेय घाट से संगम घाट तक 900 मीटर सीसी रोड निर्माण के अलावा कैथी में दो मंजिया डाक बंगला निर्माण, मार्कण्डेय महादेव धाम कैथी में वैकल्पिक मार्ग, लेढूपुर-छित्तमपुर, कादीपुर-धौरहरा मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति अंतिम रूप में है। अस्वस्थ होने के बावजूद डा. महेंद्रनाथ पांउेय क्षेत्रीय जन के हिता को लेकर चिंतित एवं प्रयासरत है। उन्होंने कार्य स्वीकृति के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त किया है।

सैयदराजा से महताब खां, पड़ाव से हरिओम बने उपजा अध्यक्ष

निर्वाचन के बाद सैयदराजा इकाई अध्यक्ष महताब खां राजू को स्वागत करते पदाधिकारी।

Young Writer, चंदौली। उपजा सैयदराजा नगर इकाई का चुनाव शनिवार को नगर के एक प्रतिष्ठान पर शनिवार की अपराह्न मे चुनाव अधिकारी अरूण कुमार सिंह के मौजूदगी कराया गया, जिसमें मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से निवर्तमान अध्यक्ष महताब खां राजू को दोबारा इकाई उपजा का इकाई अध्यक्ष चुना गया। मौजूद सभी लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महताब खां राजू को माला पहना स्वागत एवं सम्मान किया। अध्यक्ष महताब खां राजू ने कहा कि उपजा के सदस्यों के साथ हमेशा कंधा से कंधा मिलाकर चलूगा और अपने संगठन के लिए मजबूती के साथ कार्य करूंगा। पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान संजय कुमार अग्रहरी( बल्टू), बशर नवाज सिद्दीकी, संयोग मौर्या, विभव गुप्ता, एजाज अहमद, अमित वर्मा भूतनाथ, मुबारक मौजूद रहे। चुनाव की अध्यक्षता राजेश जायसवाल व संचालन मैनूद्दीन ने किया।

पड़ाव। उपजा पड़ाव इकाई कैम्प कार्यालय पर शनिवार को चुनाव अधिकारी आशाराम यादव के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की उपस्थिति में चुनाव हुआ। इस दौरान हरिओम आनंद को सर्वसम्मति के साथ अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सौरभ सिंह, डा.नंदलाल शर्मा, तौसीफ अहमद, रामवृक्ष विश्वकर्मा, आनंद स्वरूप मिश्रा, संजय गुप्ता, रजत कुमार को इकाई का कार्यभार सौंपा गया हैं। वही पड़ाव इकाई से जिला कार्यकारिणी में संजय यादव व सुभाष मौर्य को भेजा गया। इस अवसर पर पंकज ओझा,विनय शर्मा, रंजीत पासवान,प्रकाश सिंह, श्रीदेव मौर्या आदि लोग उपस्थित थे।

शहाबगंज कस्बे के कायाकल्प को छत्रबली सिंह ने की पहल

तीन करोड़ की लागत से बनेगा मुख्य मार्ग व संवरेगी गलियां

Young Writer, चंदौली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के प्रयास से जल्द ही शहाबगंज का कायाकल्प होगा। उनके प्रयास से तीन करोड़ की लागत से कस्बा के मुख्य मार्ग व गलियों का कायाकल्प होगा। उक्त कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही 42 लाख रुपया रिलीज़ भी कर दिया है। कार्य की स्वीकृति होने से कस्बावासी गदगद हैं।

इस बाबत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कस्बावासियों व ग्रामीणों द्वारा विकास संबंधित कई प्रस्ताव दिए गए थे, जिन्हें एक-एक कर पूरा करने का प्रयास तेजी से हो रहा है। शहाबगंज कस्बे में हो रहा विकास कार्य उसी कड़ी का एक छोटा सा हिस्सा है। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत द्वारा विकास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए का कार्य शुरू भी हो चुका है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा कस्बा के मुख्य बाजार साहनी बस्ती, जायसवाल बस्ती होते हुए मुख्य सड़क तक सीसी रोड, नाली व पक्की सड़क का निर्माण लगभग तीन करोड़ रुपए से कराई जाएगी। इसके अलावा बड़गांवा गांव में लगभग पांच करोड़, ठेकहां गांव में पांच करोड़, खिलची-परवन्दापुर में पांच करोड़ व डुमरी गांव में लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड, नाली व पक्की सड़क का कार्य कराया जाएगा। इन गांवों में भी पैसा रिलीज़ हो गया है। शनिवार को जैसे ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्य की स्वीकृति व पैसा रिलीज़ होने की जानकारी दी सम्बंधित गांवों के साथ ही कस्बा में हर्ष व्याप्त हो गया। कस्बा के अरविंद जायसवाल, मनोज जायसवाल, मुकेश सेठ, अंजनी जायसवाल, सुधीर जायसवाल, प्रधान गुलफाम अहमद, सजाउद्दीन ने खुशी जाहिर की है।

आईजी ने चुनावी तैयारियों को बेहतर करने के दिए निर्देश

Chandauli पुलिस लाइन में अफसरों संग बैठक करते आईजी वाराणसी।

पुलिस लाइन में अफसरों संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा

Young Writer, चंदौली। आईजी रेंज वाराणसी के सत्य नारायण शनिवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अफसरों संग बैठक विधानसभा चुनाव-2022 प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस लाइन में एसपी समेत तमाम आला अफसरों संग बैठक कर विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदेय स्थलों, बूथों व सीपीएमएफ व अन्य बलों के ठहरने वाले स्थलों पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलीलपुर मुगलसराय, जयपुरिया स्कूल डांडी मुगलसराय, पंडित हरीश मिश्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंदौली सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए।

इस दौरान प्रेसवार्ता में आईजी के सत्य नारायण ने कहा कि जिले के अफसरों संग बैठक कर विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। चंदौली पुलिस की तैयारियों को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर दो कम्पनी सीआरपीएफ फोर्स प्राप्त हुई है। जिनसे नक्सल प्रभावित इलाकों में भ्रमण व कांबिंग कराई जाएगी। नक्सलियों व उनके मददगारों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि चुनाव में किसी तरह की अप्रिय घटना चुनाव के समय न होने पाए। कहा कि विगत वर्षों में चंदौली के अलग-अलग थाना क्षेत्र के गांव व शहरी इलाकों में कहां-कहां कौन-कौन से अपराध हुए और उसमें संलिप्त अपराधी वर्तमान में कहां है पुलिस उसकी पूरी जानकारी रखे। जनपद पुलिस को असलहों का रिकार्ड खंगाले व उसे तय समय पर थानों पर जमा कराना सुनिश्चित करें। बताया कि चुनाव में कितने मोबाइल टीमें गठित करनी है उसकी रूपरेखा चंदौली पुलिस अभी से तैयार कर लें। उन मोबाइल दस्तों को किन-किन इलाकों में तैनात करना है उसके प्रभार क्षेत्र में कौन-कौन से बूथ आते है यह चंदौली पुलिस सुनिश्चित कर ले। इस दौरान एएसपी चिंरजीवी मुखर्जी आदि उपस्थित रहे।

सुनील सिंह बने राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष

Young Writer, कमालपुर। चंदौली पत्रकार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए धीना थाना क्षेत्र के रैथा ग्राम में वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर के आवास पर शनिवार को पत्रकारों की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत को मजबूत बनाने के लिए जनपद चंदौली का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को उपस्थित सदस्यों द्वारा चुना गया।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा की सगठन को पूरे जनपद में स्थापित करके पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन चंदौली जनपद में कराया जाना प्रस्तावित है। कहा कि पूरे जनपद में इस सगठन का गठन नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा शीघ्र करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अवगत कराएं। इस अवसर पर अंजनी सिंह, जमील खां, जलील अहमद, शंकर गुप्ता, नीरज अग्रहरी, सत्यनारायण प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, अख्तर अली, अनिल सिंह, राहुल सिंह, सत्येन्द्र यादव, बैरिस्टर यादव, फखरे आलम उपस्थित रहे।

सातवें चरण में सात मार्च को चंदौली में होगा चुनाव

…अबकी बार पोलिंग बूथों पर बहुत कुछ नया दिखेगा

Yound Writer, चंदौली। अबकी बार विधानसभा चुनाव-2022 में बहुत कुछ नया और खास होने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उन्हें अपने प्रत्याशियों के आपराधिक इतिहास बताना होगा और उन्हें टिकट देने के कारणों को भी टीवी चैनल और अखबार के जरिए जनता को जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा कोविड को देखते हुए पोलिंग बूथों पर कुछ विशेष सुविधाएं मतदाताओं के लिए उपलब्ध रहेंगी, ताकि संक्रमण फैलने की आशंकाओं पर विराम लग सके।

विदित हो कि चंदौली जनपद के चार विधानसभा क्षेत्राें में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना निर्धारित किया गया है। इसे देखते हुए विधानसभा चुनाव-2022 के निर्वाचन तिथि को बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जमा न हो। इसके मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने अबकी बार बूथों की संख्या में 16 फीसदी इजाफा किया। वोटिंग के लिए कुल दो लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे। सभी पोलिंग बूथ भूतल पर बनाए जाएंगे। कोविड को देखते हुए पोलिंग बूथ पर मतदान की टाइमिंग को एक घंटा बढ़ाया गया है। पोलिंग बूथ पूरी तरह सेनेटाइज होंगे। इसके अलावा मतदाताओं की सुविधा व सहूलियत के लिए थर्मल स्कैनर, मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। सभी चुनाव कर्मचारी पूरी तरह वैक्सीनेटेड होंगे। चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगेगी।

इसके साथ ही 15 जनवरी तक पदयात्रा, रोड शो, साइकिल रैली, बाइक रैली पर रोक रहेगी। वर्चुअल रैली के जरिए चुनाव प्रचार होंगे। निर्वाचन आयोग ने हालांकि यह भी सहूलियत दी है कि डोर-टू-डोर कैंपेन किया जा सकता है, जिसमें अधिकतम पांच लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी। लेकिन रात आठ बजे के बाद किसी भी प्रकार के प्रचार पर पूरी तरह से रोक होगी। चुनाव प्रचार में कोविड प्रोटोकाल का सभी राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों को पालन करना होगा, जिसके उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आयोग के गाइडलाइन के मुताबिक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को 40 लाख रुपये खर्च करने की इजाजत होगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव में मीडिया के रोल को अहम बताया। साथ मीडिया को मित्र करार दिया। कहा कि मीडिया के जरिए ही हमारा संवाद आम लोगों से होगा। उत्तर प्रदेश में 29 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।

पहले चरण का मतदान:  शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा आगरा और अलीगढ,
दूसरा चरण: सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर,
तीसरा चरण: कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर
चौथा चरण: पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा,
पांचवा चरण: श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज
छठां चरण: बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया,
सातंवा चरण: आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र।

विधानसभा चुनावः लव-बर्ड को निर्वाचन आयोग का तगड़ा झटका

वेलेन्टाइन डेः मोहब्बत से मिलने की हसरत अबकी बार भी रह जाएगी अधूरी

Young Writer, चंदौली। अबकी बार निर्वाचन आयोग ने लव-बर्ड(युवाओं) को तगड़ा झटका दिया है। वे वेलेन्टाइन डे यानी 14 फरवरी को अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाएंगे। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि उक्त तिथि को यूपी में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होगी। लिहाजा चहुंओर सख्त पहरा होगा और सबकुछ बंद-बंद सा रहेगा। ऐसे में न तो रेस्टूरेन्ट खुलेंगे और ना ही पार्क या मॉल में जाने की आम लोगों को अनुमति होगी। ऐसे में गलि-गूचे में मिलने व मोहब्बत को साझा करने की हरसतें अबकी बार पूरी होनी नजर नहीं आ रही है‚ क्योंकि चुनावी सरगर्मी का शोर चहुंओर होगा।

दरअसल शनिवार की शाम 03ः30 बजे निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव की तिथियों की घोषणा की। इस दौरान निर्वाचन संबंधित गतिविधियों को साझा किया। साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने की अपनी मंशा को भी प्रेस कांफ्रेंस के पटल पर रखा। निर्वाचन आयोग ने अपनी घोषणा में यह स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को प्रथम चरण के मतदान होंगे। वहीं दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। 20 फरवरी को तीसरे चरण तथा 23 फरवरी को चौथे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके बाद 27 फरवरी को पांचवे‚ तीन मार्च को छठे तथा सात पार्च को सातवें चरण का मतदान होना सुनिश्चित है। पांचों राज्य में मतदान के बाद मतों की गणना के लिए 10 मार्च की तिथि निर्धारित की गयी है। इस दौरान बूथों पर कड़ा पहरा रहने के साथ ही अबकी बार कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। यूपी आगामी फरवरी में चार चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया का दूसरा चरण खासकर युवाओं के लिए मुश्किल भरा होगा। जिन युवाओं ने अबकी बार वेलेन्टाइन-डे के दिन अपने मोहब्बत के इजहार की मंशा दिल में पाल रखी थी उस पर निर्वाचन आयोग ने पानी फेरने का काम किया। क्योंकि 14 फरवरी को दूसरे चरण की निर्वाचन तिथि निर्धारित की गयी है और उक्त तिथि को पुलिस-पीएसी व सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा होगा। यह पहरा न केवल बूथों की सुरक्षा के लिए होगा। साथ ही साथ मोहब्बत करने वाले भी इसकी जद में होंगे। फिलहाल निर्वाचन आयोग की घोषणा से जनपद सहित पूरे यूपी में चुनावी सरगर्मी चढ़नी शुरू हो गयी है।

चुनावी शंखनाद से ठीक पहले चंदौली में 125 सिपाहियों का तबादला

Chandauli Police

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 से ठीक पहले पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन समेत यूपी-112 में तैनात सिपाहियों व मुख्य आरक्षियों को विभिन्न थानों पर तैनाती दी है। ऐसे आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों की संख्या 115 है जबकि थानों पर तैनात 10 आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस तरह एसपी ने कुल 125 आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों का तबादला विधानसभा चुनाव के ठीक पहले किया गया है, ताकि चुनाव में भयमुक्त व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने में सहूलियत हो। एसपी ने सभी आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर अपना दायित्व संभालें।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन में तैनात अधिकांश आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों को थाने पर तैनाती दी है, जो लम्बे समय से थानों पर तैनाती के इंतजार में थे। एसपी ने मुगलसराय, बबुरी, चंदौली, धानापुर, सैयदराजा, धानापुर, चकिया, अलीनगर, बलुआ थानों पर तैनाती दी है, वहीं कुछ सिपाहियों को यातायात विभाग में भी नवीन तैनाती मिली है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में ट्रांसफर-पोस्टिंग का क्रम कायम है।

Chandauli
broken clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
57 %
5.9kmh
59 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights