Young Writer, नौगढ़। थाना क्षेत्र के मझगांई गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हीरालाल 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के वाहन की तलाश करने में जुट गई है। मृतक मझगाईं गांव का निवासी बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि शुक्रवार को सायंकाल बाइक से हीरालाल अपनी पुत्री निशा के घर पर चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में जा रहा था। घर से निकलकर मात्र कुछ ही दूरी पर बाईक से हीरालाल पहुंचा था तभी मझगांवा की ओर से आ रहा अज्ञात वाहन से धक्का मारकर चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों की शोरगुल पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौजूद लोगों का कहना है कि जनपद चन्दौली व सोनभद्र के सरहदी गांवों में होने वाली खेती में मिर्चा व टमाटर की ढुलाई करने में इस समय अनेकों पिकअप वाहन लगे हुए हैं। चालक काफी तेज गति से वाहन को लेकर आवागमन कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन से धक्का लगने से मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जूटकर वाहन की तलाश कर रही है।
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को किया प्रशिक्षित
चंदौली। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों के मार्बीडीटी मैनेजमेंट एंड डिसाबिलिट प्रोवेंशन (एम.एम.डी.पी) पर पाथ संस्था के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया गया। इसमें लिम्फोडेमा रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी| इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीपी द्विवेदी ने कहा कि जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने और फाइलेरिया की रोकथाम के लिए फाइलेरिया अभियान को सघन रूप से चलाया जाना बेहद जरूरी है| सीएमओ ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। फाइलेरिया का बचाव ही इसका सफल उपचार है| यह लाइलाज बीमारी है एक बार बीमारी हो जाने पर जीवन भर इसके साथ ही जीना पड़ता है, इसलिए इससे सतर्क और सुरक्षित रहना ही उपचार है|जिला मलेरिया अधिकारी जेपी सोनकर ने बताया कि जनपद को फालेरिया से मुक्त बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व समस्त ब्लॉक के चिकित्सालय प्रभारी एवं बीसीपीएम को पाथ संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम के दौरान संस्था के डॉ करण द्वारा जनपद के छ: फाइलेरिया मरीजों कोबाल्टी, मग, टब ,तौलिया, साबुन व एन्टी फंगल क्रीम किट का वितरण किया गया| मरीजों को वितरण किट इस्तेमाल करने का डेमो भी करके भी दिखाया गया |सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई 2021 में जनपद में आईडीए अभियान आयोजित किया गया था | इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लक्षित संपूर्ण आबादी को फाइलेरिया रोधक दवायों का सेवन व जागरूक कराया गया। इस दौरान जनपद में 832 हाथीपांव एवं 522 हाईड्रोसिल से पीड़ित मरीजों को चिन्हित भी किया गया था| उन्होने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। फाइलेरिया रोग किसी व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकता है| फाइलेरिया के सामान्य लक्षण फाइलेरिया के मरीज के हाथ पैर में सूजन का होना व हाइड्रोसील अंडकोष में सूजन का होना है|
मनोज डब्लू की चेतावनी के बाद चिरईगांव अस्पताल का संचालन शुरू
Young Writer, कंदवा। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू की चेतावनी को जिला प्रशासन व जिले के स्वास्थ्य महकमे ने संज्ञान में लेते हुए नवउद्घाटित चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय सेवाओं को बहाल कर दिया। शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डा. शैलेन्द्र कुमार अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिए मौजूदगी मे 15-18 वर्ष के युवाओं समेत कुल 100 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। इसके साथ ही दवा-ईलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे लोगों को चिकित्सकीय परामर्श संग दवाएं भी वितरित की गई।
विदित हो कि उद्घाटन के बाद चिरईगांव अस्पताल पर गुरुवार को ताला जड़ दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू जब नवनिर्मित अस्पताल पर पहुंचे तो ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट से ही जिले के आला अफसरों को टेलीफोन कर चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार से अस्पताल का संचालन नहीं हुआ तो वह ग्रामीणों संग बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान चंदौली जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य महकमा व सैयदराजा विधायक पर उन्होंने जमकर निशाना भी साधा था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अस्पताल है कोई गेस्ट हाउस नहीं। सपा नेता के चेतावनी को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को चिकित्सकीय सेवाएं बहाल कर दी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा-ईलाज के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श मिलना शुरू हो गया है। अस्पताल में बरहनी के प्रगतिशील इंटर कालेज अमडा समेत दर्जन भर विद्यालयों के बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगा। टीकाकरण में प्रियतमा तिवारी, मुन्नी देवी, सुनीता, रिंकी, शकुंतला, सरोज, मीरा, साधना वर्मा, रीना सहित अन्य मौजूद रही।
विजय विश्वकर्मा अध्यक्ष महामंत्री बने मोहन पाण्डेय उपजा चकिया का चुनाव संपन्न
चकिया नगर के निर्भय दास स्थित निजी लान परिसर में शुक्रवार को यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई का चुनाव चुनाव अधिकारी न्याज खान तथा प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें चुनाव के लिए मात्र एक फार्म प्रस्तुत हुआ। तहसील अध्यक्ष के लिए विजय विश्वकर्मा निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
साथ ही गठन के दौरान महामंत्री के पद पर मोहन पांडे को नियुक्त किया गया।
यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई 2022 के गठन के लिए निर्धारित तिथि पर शुक्रवार को चुनाव का आयोजन निर्भयदास के एक निजी लान परिसर में चुनाव अधिकारी नियाज खान तथा प्रकाश सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संतोष यादव तथा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की उपस्थिति में किया गया।
सर्वसम्मति से प्रस्तुत फार्म के अनुसार विजय विश्वकर्मा को तहसील अध्यक्ष मोहन पांडे को महामंत्री उपाध्यक्ष पद पर राकेश केसरी धर्मेंद्र जायसवाल ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार संगठन मंत्री अभिषेक कुमार मंत्री विकास चंद्र पांडे सूचना मंत्री अनुराग जायसवाल को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर शीतला प्रसाद राय गौरव श्रीवास्तव प्रेम शंकर त्रिपाठी अजय जायसवाल गोविंद प्रसाद केसरी आशुतोष मिश्रा वैभव मिश्रा अंबुज मोदनवाल दीप नारायण यादव विशाल जायसवाल अमित द्विवेदी सहित तमाम पत्रकार पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक सिंह तथा संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया।
छात्र संघ चुनाव को लेकर आमरण अनशन पर बैठे नेता
Young Writer, मुगलसराय। छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्र नेता गुरुवार की देर शाम से आमरण अनशन पर बैठ गए। इस बाबत पुलिस ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं है। उनकी मांग है कि मौके पर सक्षम अधिकारी आकर जब तक चुनाव कराने के लिखित आश्वासन नहीं देता ये धरना जारी रहेगा।
दरअसल छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र संघठन का एक दल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में गुरुवार की देर शाम आमरण अनसन पर बैठ गया। अनसन पर बैठे छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मौके पर जिलाधिकारी के आने की मांग की और कहा कि बिना किसी लिखित आस्वाशन के यह आमरण अनसन समाप्त नहीं होगा। इस बाबत मुग़लसराय पुलिस मौके पर पहुँच कर छात्रों से बात करने और उन्हें समझाने का प्रयास की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। छात्रों का आमरण अनसन शुक्रवार को भी जारी है। अनशन करने वालों में अभिषेक कुमार, चाहत सिंह, अजय यादव, कृष्णकांत सिंह चौहान, सूरज यादव, कमलेश यादव, विकास यादव विक्की सहित अन्य छत्र मौजूद रहें।
सपा प्रत्याशी को अखिलेश समझकर करें वोटः राजनारायण
Young Writer, कमालपुर। सपा के प्रमुख प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद ने बेटियों को पढ़ाने व आगे बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि बेटियां को बराबरी का दर्जा दें, तभी समाज में व्यापक बदलाव आएगा। आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है लिहाजा बूथ, सेक्टर व जोनल प्रभारी चुनाव को मजबूती से लड़ने व उसे जीतने पर चिंतन-मंथन करें। कहा कि सपा का प्रत्याशी चाहे कोई भी उसे अखिलेश यादव समझकर वोट दें। पिछले बार पूर्वांचल ने समाजवादी के नारे को बुलंद किया था। अबकि बार एक बार फिर से सपा की सरकार बनने जा रही है लिहाजा आप सभी जाति, धर्म व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर समाजवाद के परचम को लहराएं। श्री बिंद शुक्रवार को अहिकौरा इंटर कालेज में आयोजित सपा पिछड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन में बर्तार मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान सपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डा. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि समावादी पार्टी ने शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा व रोजगार जैसी मुद्दों को मुकम्मल किया। यही वजह रही कि सपा सरकार में प्रदेश ने चहुमुखी विकास किया। अखिलेश सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में 108 व 102 एंबुलेंस सेवांए दी। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यूपी-100 डायल योजना को लाया। समाजवादी पेंशन योजना देकर रोजगार जैसे मुद्दे पर सपा की सरकार सफल साबित हुई।
सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद डाक्टर ने सपा सरकार में बेटियों को बेहतर शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा, ताकि उन्हें उज्ज्वला व हैण्डपम्प जैसी योजनाओं की जरूरत नहीं पड़े। जब भाजपा हारने लगती है तो तरह-तरह के षड्यंत्र रचती है। कहा अतिपिछड़ों को अपने ऊपर हुए जुल्म-ज्यादती को याद रखना होगा और उसका करारा जवाब अपने वोट के जरिए देने के लिए तैयार रहना होगा। भाजपा सरकार में नाम व जातियां देखकर कार्यवाही किया गया है। भाजपा ने मतभेद‚ भेद को बढ़ावा किया‚ जिससे समाज में अशांति‚ असमानता व अराजकता का माहौल कायम हुआ है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सत्य नरायण राजभर, नफीस अहमद गुड्डू, गार्गी सिंह पटेल, रामजन्म यादव, योगेंद्र यादव चकरू, बबलू राजभर, रमेश यादव, परवेज अहमद जोखू, शोएब हाशमी आदि उपस्थित रहे।
दो दुकानों का शटर तोड़कर नकदी समेत हजारों सामान चोरी
Young Writer, शहाबगंज। कस्बा में गुरुवार की रात दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी के साथ कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह ताला टूटने की जानकरी होते ही कस्बावासियों में हड़कम मच गया। वहीं चोरों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिया। चोरी की सूचना पाकर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मौका मुआयना कर दूकानदारों से जानकारी लिया।

कस्बा में इण्टर कालेज के पास अमरनाथ जायसवाल जनरल स्टोर की दूकान चलाते है। गुरुवार की शाम को दूकान बंद कर घर चले गये। कड़ाके की ठंड की वजह से सड़क सुनसान हो जा रहे है, जिसका फायदा उठाते हुए शटर का ताला तोड़कर गल्ला में रखा 28 हजार रुपये नकद व समान ले गये। वहीं बगल में ही फर्नीचर की मनोउवर अली की भी दूकान है। उसका भी ताला तोड़कर पांच हजार रुपये के सामान चोर साथ ले गए। एक ही रात में दो दुकानों का ताला टूटने से हड़कम मच गया। वहीं पुलिस गश्त भी नाकाफी साबित हो रही है, जबकि तीन दिन पूर्व जायसवाल कटरा में लगे सोलर लाईट की बैटरी भी चुरा ले गये है। उसका भी पता नहीं चला। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत ब्याप्त है। थाना प्रभारी ने सभी दूकानदारों को सामने लाइट जलाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील किया, जिससे चोरी की घटनाओं की रोकथाम किया जा सके।
अब हो जाइए सावधान, चंदौली में हुआ कोरोना बिस्फोट 20 लोग मिले पोजटिव
चन्दौल जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढती जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा व जिला प्रशासन सतर्क है। और लोगो को प्रचार प्रसार के माध्यम से लगातार जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में जांच के 20 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजटीव आया है। जिसमे 6 महिला व 13 पुरूष व 1 बालक है। जो सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। जनपद चन्दौली में 2 चकिया ब्लाक से, 1 चन्दौली, 11 डी0डी0यू0 नगर के रहने वाले है। 2 व्यक्ति वाराणसी जनपद, 1 जनपद मिर्जापुर, 1 वेस्ट बेंगाल, 1 नेवादा व 1 गया बिहार राज्य के है। जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 16259 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 49 है। अब तक 15853 स्वस्थ्य हो चुके है।
आचार संहिता लागू होने से पूर्व पूरा करें अधूरा कार्यः डीएम
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता की 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है। इसे देखते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं व कार्यक्रमों को तीव्र गति से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित हो। जहां कहीं भी आवश्यकता हो लंबित कार्यों को अतिरिक्त प्रयास करके पूर्ण करा लिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के शत-प्रतिशत डाटा सुधारने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिया। कहा कि कृषकों के डाटा सुधारने की कार्रवाई तेजी से पूर्ण करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि रिक्त कोटे की दुकानों का नियमानुसार आवंटन अभिलंब करा लिया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि संबंधित लाभार्थियों के खातों में अविलंब प्रेषित करने की कार्रवाई कराये जाने का निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टि सभी मतदान केंद्रों पर समस्त आवश्यक प्रबंध पूर्ण कराने के निर्देश जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी को दिए। डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित गाइडलाइन को पढ़कर पूरी तरह से भिज्ञ हो जाएं तथा आगामी निर्वाचन की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए नियम सम्मत ढंग से कार्यवाही करने हेतु तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हैं इसको दृष्टिगत रखते हुए कोरोना गाईड लाइन का पालन अत्यंत आवश्यक है, समुचित ढंग से मास्क लगाएं तथा नियमित रूप से हैंडवाश व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीपी द्विवेदी उपस्थित रहे।
बड़े-बुजुर्गों की सेवा से मिलती है सुख-शांतिः दिलीप पासवान
Young Writer, चंदौली। सेवा से मानव मन शांत व स्थिर होता है। साथ ही सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे पुनीत कार्यों में हर सुविधा सम्पन्न व समाज के लिए कुछ कर-गुजरने वाले के अंदर भागीदारी होनी चाहिए। इससे अभावग्रस्त व अशक्त लोगों तक मदद पहुंचाने की मुहिम को सफलता मिलती है। आज बड़े-बुजुर्गों के साथ व आशीर्वाद से मन आह्लादित हो उठा है। उक्त बातें समाजवादी नेताओं ने शुक्रवार को चंदौली वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण के उपरांत कही।
इस दौरान सयुस महासचिव दिलीप पासवान ने कहा कि हम सभी को समाज के असहाय व अपने बड़े-बुजुर्गों के जरूरतों व उनकी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। यह हमारे संस्कृति व संस्कार का हिस्सा है। जिन बुजुर्गों को आज सहारे की जरूरत है वह बेसहारा होकर वृद्धाश्रम में पड़े हैं यह दुख व दुर्भाग्यपूर्ण का विषय है। इस दुर्भाग्य को बदला होगा। इसके लिए हम सभी को ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित कर उसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी होगी। साथ ही अपने जीवन के आखिरी वक्त को वृद्धाश्रम में काट रहे वृद्धजनों के साथ व्यतीत करना होगा। इस अवसर पर सपा नेता अनिल यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने वृद्धजनों में कंबल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।












