34.5 C
Chandauli
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 608

लोकतांत्रिक देश में राजतंत्र स्थापित करना चाहती है भाजपा

अतिथि नेताओं की आगवानी में अग्रणी दिखे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज डब्लू

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह(Manoj Singh W), जनपद दौरे पर आ रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद व कार्यकारिणी सदस्य डा. विनोद बिंद की आगवानी के लिए गोधना मोड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों प्रांतीय नेताओं का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही चकिया तिराहा पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीश नवाया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव का साथ व सानिध्य सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को मिला।

जनपद के गोधना मोड़ पर सपा के प्रांतीय नेताओं का स्वागत करते मनोज सिंह डब्लू।

इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सपा के दोनों प्रांतीय नेताओं राज नारायण बिंद व डा. विनोद बिंद ने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी हर मोर्चे पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। भाजपा ने जनता को बेइंतहा दर्द और दुश्वारियां दी है, जिसका हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में जनता करेगी। भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर करके जनतंत्र वाले इस देश में तानाशाही व राजतंत्र स्थापित करना चाहा। संविधान में आम आदमी को प्रदत्त मौलिक अधिकारों को खंडित करने के प्रयास हुए और सरकारें मूकदर्शक बनी रही। भारतीय राजनीति में यह सबकुछ पहली बार हुआ है जिससे राजनीति की मर्यादाएं तार-तार हुई हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा जो कृत्य किया जा रहा है उससे देश व प्रदेश के विकास को गहरा आघात लगा है। तमाम संवैधानिक संस्थाओं की शुचिता पर आज सवाल हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कहीं न कहीं सरकारों ने इन संस्थाओं की स्वायत्ता पर आघात किया, जिससे इनकी शुचिता आज हाशिए पर नजर आ रही है। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जब भाजपा हारने लगती है तो तरह-तरह के षड्यंत्र रचती है। अपनी प्रचण्ड हार को देखकर एक बार फिर कोविड-19 जैसी बीमारी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की योजना पर काम कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी आज हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ने को पूरी तरह से तैयार है क्योंकि सपा के साथ अपार जनसमर्थन है।

चकिया तिराहे पर स्वर्गीय गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाजवादी पार्टी के नेतागण साथ में रामकिशुन यादव व मनोज सिंह डब्लू।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि अपने राजनीतिक कैरियर में ऐसी कंफ्यूज सरकार मैंने आज तक नहीं देखी जो अपने ही फैसले को बार-बार पलटती है। हाल में धान खरीद प्रणाली में लगातार हो रहे बदलाव इसका ज्वलंत उदाहरण है। सरकार ने खरीद व्यवस्था में कई बार बदलाव किया, जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश के किसानों ने भुगता और आज उनके अंदर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। सरकार बिना किसी तैयारी है तानाशाही पूर्ण फैसले लागू कर देती है और फजीहत होने पर फिर से उसे वापस लेती है। ऐसी कंफ्यूज सरकार को जनता ने हटाने का मन बना लिया है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डा.विनोद बिंद व Manoj Singh W

खर्च घटाएगी, आदमनी बढ़ाएगी सपा की संभावित सरकार

आम आदमी के जेब का ख्याल रखने वाली है 300 यूनिट मुफ्त बिजली व समाजवादी पेंशन योजना

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी की सरकार यूपी में लौटी से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन सुख, समृद्धि से जगमग हो उठेगा। उनके दिनचर्या दुश्वारियां रहित होंगी और सुविधाएं उनके जीवन की सहायक होंगी। उनका जीवन सरल, सहज व आश्वस्ति भरा होगा। यह सबकुछ समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में मुमकिन नजर आ रहा है। इस लिहाज से सूबे की जनता को समाजवादी पार्टी के के वादों व घोषणाओं पर गौर-फरमाना चाहिए। उसे पढ़ने व उसके प्रभावी होने पर उनके असरात को समझने की जरूरत है। यदि सपा ने इन वादों को अमल में लाना तो उनके जीवन में बड़ा बदलाव क्या होने जा रहा है? क्या वह इस बदलाव के साथी व साक्षी बनेंगे, जिससे उनकी जद्दोजहद भरा जीवन सुख, समृद्धि, सम्पन्नता व सुविधाओं से लैस नजर आए।

आइए गौर फरमाते हैं कि समाजवादी पार्टी के चंद वादों व घोषणाओं के अमल में आने के बाद संभावित प्रभाव व परिवर्तन की। सपा ने अबकी बार बिजली को चुनावी मुद्दा बनाया है। सपा का मानना है कि बिजली आम आदमी की जरूरतों में शुमार है और उसे बुनियादी सुविधाओं में गिना जाता है लिहाजा गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार को यह सुविधा बेहतर ढंग से मुहैया कराने के साथ-साथ यदि एक निर्धारित सीमा तक निःशुल्क किया जाना अब जरूरी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सपा ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा बहुत पहले ही कर दी है। यदि वर्तमान में बिजली की दरों पर नजर डाले और उससे उसका गुणक तैयार करें तो संभावित समाजवादी सरकार एक परिवार पर करीब 1950 या यूं कहें 2000 रुपये का बोझ खुद वहन करेगी। यानी सरकार ने उन तमाम गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के बिजली बिल का जिम्मा ले लिया जो प्रतिमाह तक 300 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं।

इसके अलावा सरकार ने समाजवादी पेंशन को पुनः लागू करने व उसकी राशि 500 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का वादा किया है। यह पिछली सरकार की महत्वकांक्षी योजना थी, जो काफी कारगर व प्रभावी साबित रही है। यह सपा सरकार की वही योजना थी। जिसका मानक था जो किसी भी कल्याणकारी योजना में पात्र नहीं, वही समाजवादी पेंशन योजना का लाभार्थी है। इसके के सहारे उन तमाम लोगों को समाजवादी पार्टी ने पेंशन देने का काम किया था, जो गरीब होने के साथ-साथ असहाय व असक्त थे। इस तरह सपा की मात्र दो योजनाएं एक करीब परिवार को प्रति माह 3500 रुपये का लाभ पहुंचाने का काम करेंगी। इसे एक बड़ी मदद की श्रेणी में गिना जाएगा। क्योंकि यह 3500 रुपये उन गरीबों के लिए बड़ा मायने रखता है जो किसी तरह पूरे दिन कड़ी मेहनत करके 100-200 रुपये कमा पाते हैं। ऐसे में मात्र दो योजनाओं से ही समाजवादी पार्टी आगाामी संभावित सरकार में बड़ी मदद करती नजर आएगी। अब सवाल यह है कि सूबे की जनता इन योजनाओं के प्रभाव व असर से कितना प्रभावित होती है। वह इन सामान्य से नजर आ रही चुनावी वादों को कितना गंभीरता से लेती है और उसे पर अपनी क्या प्रतिक्रिया विधानसभा चुनाव में देती है। क्या वह यह बदलाव करने में सहायक व साथी की भूमिका में नजर आएगी। यह सबकुछ चंद दिनों बाद आरंभ हो रहे विधानसभा चुनाव में देखने को मिल ही जाएगा। बावजूद इसके इन योजनाओं का जो संभावित प्रभाव है वह खासकर गरीब व निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ा सहारा बनेगी। क्योंकि आज देश में महंगाई का जो स्तर है उसमें घर-परिवार के खर्च को संभाव पाना मुश्किल होता जा रहा है।

देखिएǃ क्या कहते हैं सपा की योजनाओं के संभावित आंकड़े
चंदौली की वर्तमान जनसंख्या 2262463 अनुमानित है। इसमें 65 फीसदी लोग ऐसे हैं जो बेहद गरीब अथव निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं। यानी 14 लाख लोग जैसे-तैसे अपना गुजर-बसर व अपनी आजीविका चला रहे हैं जो सम्पन्न घरानों की श्रेणी में नहीं आते हैं। यानी जनपद में करीब 10 लाख परिवार ऐसे हैं जो बेहद गरीब है‚ जिसमें नौगढ़ व चकिया का सुदूर पहाड़ी व जंगली इलाके की आबादी के साथ ही गंगा के तटीय इलाके में रहने वाले लोगों की तादाद शामिल है। यदि समाजवादी पार्टी के मुफ्त बिजली व समाजवादी पेंशन योजना को इन तीस लाख परिवारों से कनेक्ट करें तो आंकड़े कुछ इस तरह होंगे-

  • 300 यूनिट मुफ्त बिजली यानी 6.5×300 = 1950 यानी करीब 2000 रूपये
  • 2000×1000000 =2000000000.00 यानी सरकार अकेले चंदौली में करीब तीस लाख परिवारों का दो अरब रुपये खर्च का जिम्मा खुद संभालेंगी।
  • इसी तरह समाजवादी पेंशन योजना को चंदौली जनपद के करीब 20 लाख लाभार्थियों पर प्रभावी माना जाए तो आंकड़ा कुछ यूं होगा-
    1500×2000000 = 3000000000.00 यानी संभावित सपा सरकार चंदौली में 20 लाख परिवारों को तीन अरब की मदद भी पहुंचाने का काम भविष्य में कर सकती है। कुल मिलाकर चंदौली जैसे छोटे जनपद में इन दो योजनाओं पर गरीबों के कल्याण व उनकी मदद पर सरकार करीब नौ अरब रुपये खर्च करेगी। या हूं कहे कि गरीबों व आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला नौ अरब का बोझ कम होगा तो गलत नहीं होगा।
  • इसी तरह यह योजना पूरे सूबे में सपा की संभावित सरकार बनने के बाद प्रभावी हुई तो सरकार को 75 जिलों में जनकल्याण की इन दो योजनाओं पर कम से कम 375 अरब यानी 400 अरब रुपये खर्च करेगी। यानी यह पैसा आम आदमी की जेब में सुरक्षित रहेगी, जिससे वह अपनी अन्य बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकेंगे।

सावधान! कहीं आप हवा में झूलते विद्युत पोल की जद में न आ जाएं

भदलपुरा गांव के पास हवा में झूलता विद्‍युत पोल।

भदलपुरा गांव के पास लबे सड़क तारों के सहारे झूल रहा विद्युत पोल

Young Writer, चंदौली। विद्युत आपूर्ति निर्वाध रहे इसके लिए जनपद के कोने-कोने में विद्युत पोल व तार का नेटवर्क फैला हुआ है। लेकिन यह नेटवर्क कई हिस्सों में ध्वस्त व जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि विभाग इनके रखरखाव व मरम्मत को लेकर बेपरवाह है। स्थानीय ग्रामीणों के आरोप को पुष्ट माना जाए तो बिजली विभाग अपनी फजीहत कराने व बड़े हादसे में लोगों की जान गंवाने का इंतजार करता है। यदि विभाग के लिए टूटे हुए विद्युत पोल व तार की मरम्मत के प्रति गंभीर हो तो कई हादसे होने से बच जाए, लेकिन विभागीय लापरवाही दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण है चंदौली-धरौली मार्ग किनारे भदलपुरा गांव के पास हवा में झूलता विद्युत पोल।

स्थानीय ग्रामीणों की मुताबिक बीते एक पखावारा पूर्व किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में सीमेंट व कंक्रीट से तैयार किया गया विद्युत पोल टूट गया। फिलहाल उक्त पोल उन तारों के सहारे लटका है, जिन्हें सहारा देने के लिए उक्त विद्युत पोल को वहां स्थापित किया गया है। पुल के टूटने व उसके हवा में झुलती अवस्था की जानकारी विभागीय अभियंताओं की है, लेकिन वह इसे बदलने की बजाय शिथिल पड़े हुए हैं जिससे विद्युत पोल कभी भी तार समेत जमींदोज हो सकता है। ऐसा होने पर उनके पास स्थापित दो अन्य पोल जर्जर हो जाएंगे। साथ ही विद्युत करंट से किसी के हताहत होने की भी आशंका है। इसके साथ ही विद्युत पोल गिरा तो उक्त इलाके की बिजली भी गुल होनी तय है। इस बाबत जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव का कहना है कि बिजली का खम्भा पूरी तरह से टूटकर हवा में झूल रहा है। उक्त विद्युत पोल लबे सड़क है। ऐसे में दुर्घटना होने और उसमें लोगों के हताहत होने की आशंकाएं प्रबल है। लिहाजा बिजली विभाग को फौरन हवा में झूल रहे विद्युत पोल को बदला जाता चाहिए। बताया कि इस बाबत जब विभागीय जेई से बात की गयी तो उन्होंने समस्या के संज्ञान में होने की बात कही, लेकिन उक्त पोल को बदलना भूल गए है। फिलहाल सबसे अधिक खतरा पास में सड़क किनोर झुग्गी-झुपड़ियों में निवासरत गरीबों को है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए उक्त विद्युत पोल को तत्काल बदला जाना जन सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है।

सावधानः चंदौली में एक दर्जन मिले कोरोना के नए मरीज

सकलडीहा इंटर कालेज में विद्‍यार्थियों को कोविड का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।

Young Writer, चंदौली। कोरोना को लेकर यदि आप बेपवाह है तो सतर्क और सावधान हो जाइए‚ क्योंकि चंदौली जनपद एक बार फिर तेजी से कोरोना की गिरफ्त में आता दिख रहा है। चंदौली में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आना स्वास्थ्य महकमे‚ जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय है। लिहाजा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क है जरूरी और दो गज की दूरी के नियमों का पालन अब आवश्यक से अनिवार्य हो गया है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक से कोरोना का बड़ा विस्फोट हो सकता है। लिहाजा सतर्क और सावधान रहकर संक्रमण को फैलने से रोके और खुद भी संक्रमित होने से बचें।

गुरुवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर अब 29 हो गई है। 1676 लोगों के सैंपल लिए गए। संक्रमितों में छह पुरुष व छह महिलाएं हैं। सभी संक्रमित स्थानीय निवासी हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक शहाबगंज, नियामताबाद, चहनियां और चकिया ब्लाक में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सात पीडीडीयू नगर के निवासी हैं। एक व्यक्ति वाराणसी जिले से संबंधित है। जिले में कोरोना के अब तक 16,239 मरीज मिल चुके हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 29 और 15853 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

सकलडीहा इंटर कॉलेज में 576 विद्यार्थियों का हुआ टीकाकरण

सकलडीहा। शासन की निर्देश पर 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में गुरूवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 576 छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की चार टीम मौजूद रहे।
कोरोना महामारी को लेकर शासन प्रशासन स्तर पर लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में इंटर कॉलेज में 285 छात्राओं और 291 छात्रों को कोरोना महामारी का टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान में 15 से 18 वर्ष के छात्राओं को टीकाकरण किया गया। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के सभी छात्रों को अभियान चलाकर टीकाकरण किया जायेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. एसके लाल, जेपी शर्मा, सत्यमूर्ति ओझा, अनिल कुमार, रविता सिंह, घनश्याम गुप्ता, जेपी यादव, प्रमोद पांडेय, अनिल सेठ, गिरीश चंद, सुरेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

गांवों में शत-प्रतिशत कराएं कोविड का टीकाकरणः संजय सिंह बबलू

सदर ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित अफसर व प्रधानगण।

Young Writer, चंदौली। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर सदर ब्लाक सभागार में प्रमुख संजय सिंह बबलू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में जागरूक किए जाने हेतु जागरूकता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार टीकाकरण को लेकर बेहद गंभीर है।

इस दौरान डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने कहा कि ग्राम पंचायतों में जन समुदायक को जागरूक करने के प्रयासों को पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम में कार्यरत आशा कार्यकत्री से सम्पर्क करके इस पहल को पुख्ता किया जा रहा है। ग्राम में मुनादी के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी भी ग्रामीणों को दिया जाय, जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने पर जोर दिया जाय। बीडीओ सिद्धार्थ चौधरी ने इस मुहिम को मुकाम देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। एडीओ पंचायत ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में टीकाकरण को लेकर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोग कोविड का टीका लगवाने के लिए आगे जाएं। ग्रामीणों को प्रथम टीकाकरण के साथ-साथ दूसरे टीके को लगवाने के लिए संबंधित अस्पताल व शिविर में आधार कार्ड व मोबाइल के साथ उपस्थित होने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर सदर अस्पताल प्रभारी सुधीर मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश सिंह, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

अतिपिछड़ों पर अत्याचार व उत्पीड़न को नहीं भुली जनताः विरेंद्र बिंद

Young Writer, कमालपुर। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बिन्द की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान इंटर कालेज अहिकौरा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंथन-चिंतन किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बिंद ने पदाधिकारियों में जिम्मेदारियों को बांटा। कहा कि समाजवादी विचारधारा को ग्रामीणों के बीच पहुंचाने के लिए प्रांतीय स्तर के नेता आ रहे हैं। लिहाजा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने की जिस मुहिम को हम सभी ने मिलकर गति दिया है उसे मुकाम तक ले जाने का काम पार्टी प्रदेश नेतृत्व की ओर से किया जा रहा है। कहा कि यह मुहिम अनवरत जारी रहे यह हम सभी का दायित्व है। भाजपा सरकार में अतिपिछड़ों व दलितों के साथ ही अल्पसंख्यक व असहाय लोगों के खिलाफ जो अत्याचार, अपराध व अराजकता हुई उसे समाप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर सत्ता परिवर्तन की मुहिम को सफल बनाना होगा। अहिकौरा इंटर कालेज में आयोजित सभी इसी की कड़ी है। प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद व कार्य कारिणी सदस्य डा. विनोद बिंद शीर्ष नेतृत्व के संदेश को लेकर आ रहे है, जिनका स्वागत एवं सम्मान करने के साथ ही उनके विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता जोखू सिद्धिकी, केशव, क्षमा पाठक, नसीम अहमद, रामचंदर बिन्द, बेचू बिन्द, जीतेन्द्र बिन्द, शोएब अख्तर, धर्मेंद्र पटेल, चन्द्रिका प्रधान, गुड्डू बिन्द आदि उपस्थित थे।

आज कमालपुर आएंगे राजनारायण बिंद
चंदौली। सपा प्रदेश नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर शुक्रवार को प्रदेश प्रमुख महासचिव राजनारायण बिंद व प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. विनोद बिन्द सैयदराजा विधानसभा के दौरे पर होंगे। इस दौरान प्रदेश स्तरीय दोनों पदाधिकारी कमालपुर के अहिकौरा स्थित इंटर कालेज अहिकौरा में बिंद चेतना समाजवादी जनजागरण यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही जन चौपाल में समाजवादी विचारधारा व पार्टी के नीतियों-सिद्धांतों को आमजन के बीच रखकर उनका साथ व समर्थन मांगेंगे। यह जानकारी देते हुए सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार बिंद (डॉक्टर) ने दी है। सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कार्यक्रम स्थल पर जमा होकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को सुने और उस पर अमल करने की दिशा में काम करेंगे।

चंद्रजीत पटेल ‘सोनू’ उपजा सकलडीहा के अध्यक्ष निर्वाचित

धानापुर सभागार में नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष के साथ उपजा के पदाधिकारी।

तीन लोगों ने किया नामांकन, 52 मत के सापेक्ष 49 ने किया मतदान

Young Writer, धानापुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में आयोजित यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के सकलडीहा तहसील इकाई के अध्यक्ष पद चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान चंद्रजीत पटेल सोनू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 15 मतों के अंदर से शिकस्त देकर निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नए अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान किया।

धानापुर ब्लॉक सभागर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की उपस्थिति और निर्वाचन अधिकारी हरिओम आनंद के देख-रेख में तहसील इकाई का चुनाव पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे से आरंभ हुआ। तहसील इकाई में कुल 52 सदस्यों के सापेक्ष 49 लोगों ने मतदान किया। सभी मत वैध रहे। शाम तीन बजे तक मतदान हुआ। मतगणना के उपरांत दुर्गेश पांडेय को 6 मत, इफ्तखारुल जलील अंसारी को 14 मत तथा चंद्रजीत पटेल सोनू को 29 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी हरिओम आनंद ने चंद्रजीत पटेल को 15 मतों के भारी अंतर से निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके उपरांत धानापुर ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी रामजी कुशवाहा ने सभी आगंतुक पत्रकारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष संतोष यादव, न्याज अहमद खान, अरविंद पटवा, रविशंकर पांडेय, जमीर अहमद खान, प्रकाश सिंह, नीरज अग्रहरि, शंकर प्रसाद गुप्ता, अजय सिंह, श्रवण कुमार, बैरिस्टर यादव, लल्लू सिंह राही, अबुल कैश डब्बल, ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, उमेश मोदनवाल, अमित कुमार सिंह, राजू खान, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

अल्प मानदेय बढ़ोत्तरी से चंदौली के अनुदेशक खफा

Young Writer, चंदौली। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुवार को बैठक की। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा अल्प मानदेय वृद्धि किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि अनुदेशकों की नियुक्ति के वक्त मानदेय सात हजार रुपये था। जिसे 2016 में 8470 कर दिया गया। सत्र 2017 में मानदेय को बढ़ाकर 17 हजार कर दिया गया, जो अभी तक भुगतान नहीं हो पाया। यूपी सरकार द्वारा 8470 में 1470 रुपये की कटौती की गइ, जबकि उच्च न्यायालय के दोनों खण्ड पीठों द्वारा 17 हजार भुगतान का आदेश दिया जा चुका है। जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि योगी सरकार द्वारा दो हजार रुपये मानदेय बढ़ाने का जो लालीपाप अनुदेशकों को दिया गया है वो बस दिखावा है। संगठन लम्बे समय से नियमितीकरण की मांग करती है संगठन के मांगों का सम्मान करते हुए सरकार हम सभी को नियमित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए। इससे अलावा किसी अन्य किसी मांग पर विचार नहीं होगा। कहा कि सरकार ने अनुदेशकों की मांगों को हमेशा नजरअंदाज करने का काम किया है। यही वजह है कि सरकार ने मानदेय बढ़ोत्तरी जैसे अहम मुद्दे पर भी सरकार ने शिथिलता बरती। इस अवसर पर रविंद्र शंकर सिंह, राधा, प्रतिभा, नवीन, धीरज, दिवाकर, प्रवीण, हेमंत आदि मौजूद थे।

रामभरोसे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शहाबगंज

बंद पड़ा शहाबगंज स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय।

शहाबगंज में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, दवाओं के लिए भटक रहे मरीज

Young Writer, इलिया। एक ओर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं शहाबगंज विकास खण्ड के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं वेलनेस सेंटर की स्वास्थ्य व्यवस्था रामभरोसे हैं। ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार की ओर से तमाम कवायद के बाद भी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी से मरीजों को समुचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। समय से न खुलने की वजह से क्षेत्रीय लोग निजी अस्पतालों में आर्थिक शोषण का शिकार और जलालत झेलने को लाचार हैं। एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा कर रही है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही से सरकार के इस दावे का पलीता लग रहा है। तैनात चिकित्सकों की मनमानी इस कदर है कि आने जाने का कोई समय ही निश्चित नही हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे अस्पताल में ताला लटकता मिला। परिसर के पास पहुंच कर जब हाल जाना गया तो वहां तीन-चार की संख्या में मरीज भटकते मिले। बातचीत में मरीजों ने बताया कि अक्सर अस्पताल बन्द रहता है। आरोप लगाया कि अस्पताल में तैनात चिकित्साकर्मियों की मनमर्जी से क्षेत्र के लोग दवा के लिए जिस उम्मीद से अस्पताल में आते हैं। उतनी ही मायूसी से बगैर उपचार उनको वापस भी होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की मनमर्जी से क्षेत्रीय लोगों को उपचार के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है। अधिकारियों की ओर से ठोस कार्यवाही न होने से समस्या दूर होती नहीं दिख रही है।

विद्या सागर डी.लिट मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्दौली के भोजपुरी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद

जय शंकर प्रसाद द्विवेदी


Young Writer, साहित्य पटल। Story Credit Dr. Umesh Prasad Singh

हिन्दुस्तानी अकादमी प्रयागराज से भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान से सम्मानित भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर  द्वारा विद्या सागर (डी लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान भोजपुरी साहित्य के सतत संवर्धन की दिशा में अनवरत कार्य करते रहने के लिए दिया गया।

बताते चलें जयशंकर प्रसाद द्विवेदी की अब तक एक काव्य संग्रह, दो गीत संग्रह और एक ललित व्यंग संग्रह प्रकाशित हो चुके है। अब तक वे दो ऐतिहासिक पुस्तकों (भोजपुरी साहित्य में महिला रचनाकारों की भूमिका और आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’  इन्द्रधनुषी काव्य व्यक्तित्व ) के सम्पादन टीम के सदस्य भी रहे हैं। विगत 5 वर्षों से भोजपुरी साहित्य सरिता भोजपुरी मासिक पत्रिका का सम्पादन करते आ रहे हैं। इसके साथ ही कई पत्रिकाओं के सम्पादन टीम के सक्रिय सदस्य भी हैं जिसमें सर्वभाषा त्रैमासिक,हिन्दी की गूंज और भोजपुरी संगम विशेष उल्लेखनीय हैं। अब तक दर्जनों पुस्तकों की भूमिका, दो दर्जन से अधिक पुस्तकों की समीक्षा के साथ 10 अधिक साझा संग्रहों में उनकी उपस्थिति को देखा जा सकता है। किसी भी मंच पर सदैव अपनी मातृभाषा भोजपुरी में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करना उनकी शगल में शुमार है।   चंदौली जिले के चकिया तहसील के बरहुआं गाँव के निवासी श्री राधेश्याम द्विवेदी और श्रीमती लल्ली द्विवेदी के पुत्र जयशंकर प्रसाद द्विवेदी की प्रारम्भिक शिक्षा गाँव से ही पूरी हुई। इसके बाद उन्होने हाईस्कूल और इंटरमिडिएट राजकीय क्वींस कालेज वाराणसी से पूरी की। यहीं के उदय प्रताप महाविद्यालय से 1989 में बी एस सी पास करने के उपरांत डॉ पी जी हलकट्टी कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी से इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेसन में  इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री 1993 में पूरी की। उसके बाद 1994 से 2002 तक निजी कंपनी में कार्यरत रहे। 2003 से अपनी कंपनी बनाकर स्वरोजगार  करते आ रहे हैं। विज्ञान का विद्यार्थी होने के बावजूद भी उन्हे अपनी मातृभाषा भोजपुरी से विशेष लगाव है।

Chandauli
overcast clouds
34.5 ° C
34.5 °
34.5 °
50 %
1.4kmh
98 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
37 °
Wed
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights