34.4 C
Chandauli
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 602

चुनाव से पहले सपा अधिवक्ता सभा की जिला इकाई गठित

चंदौली में अधिवक्ता सभा के जिला कार्यकारिणी के गठन के पद पदाधिकारियों संग जिलाध्यक्ष अजय मौर्या।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी अधिवक्ता सभा जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय मौर्या ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा और उनके बीच मनोनयन पत्र वितरित किया। इस दौरान प्रदेश सचिव अमित यादव भी बैठक में उपस्थित होकर नए पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही पूरी शिद्दत के साथ पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा महासचिव नीरज तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन तिवारी, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, सचिव आशीष चौहान, इमरान आदि को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की और उन्हें मनोनयन पत्र वितरित कर उनके दायित्वों का बोध कराया। कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 में पार्टी को शानदार जीत दिलाना हम सभी का दायित्व व जिम्मेदारी है, जिसे हम सभी को मिलकर संयुक्त रूप से पूरा करना होगा होगा। हम सभी को प्रबुद्धजनों के बीच अपनी पहुंच और पैठ को मजबूत बनाना होगा। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र और उसके लागू होने पर आम आदमी के जीवन में होने वाले संभावित बदलाव, बेहतर कानून व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें पार्टी से जोड़ने की पहल करनी होगी। इस अवसर पर डा. विरेंद्र प्रताप सिंह, इमरान सिद्दीकी, सयुस महासचिव दिलीप पासवान, बृजेश यादव, संजय मौर्या, रामलाल यादव, सुनील यादव, संदीप यादव, रामपूजन गिरी आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील सिंह मुखिया ने किया।

खाद की ओवररेटिंग ने समितियों पर बढ़ाई किसानों की भीड़

इलिया साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए कतारबद्ध किसान।

Story Credit: Saddam Khan
Young Writer, इलिया।
जनपद में इन दिनों खाद को लेकर सहकारी समितियों पर जबरदस्त कोलाहल मचा हुआ है। स्थिति यह है कि खाद की बोरियों को पाने की लालसा किसान अलसुबह ही कतारबद्ध हो जा रहे हैं। उनका चिंतित होना और खाद के लिए जद्दोजहद करना लाजिमी है, क्योंकि वह तय समय पर खेतों में खाद का छिड़काव नहीं कर पाए तो उनकी पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किसान हरबार सीजन में खाद की किल्लत की समस्या से क्यों दो-चार होते हैं? इस बाबत जब विभागीय पड़ताल की गयी तो एक ऐसी जानकारी पटल पर आयी, जिससे बड़ी आसानी से ही इस समस्या का हल निकाला जा सकता है।
विभागीय कर्मचारियों ने यह जानकारी दी कि कृषि विभाग जनपद में उर्वरक नियंत्रक प्राधिकारी है। यदि खुले बाजार में बिक रहे उर्वरक की ओवर रेटिंग पर कृषि विभाग लगाम लगा दे तो सोसाइटी पर लगने वाली आधे से अधिक भीड़ कम हो जाएगी। वर्तमान में ओवररेटिंग का आलम यह है कि किसानों को खुले बाजार में इफ्को के उर्वरक के लिए प्रति बोरी पर 150 से 200 रुपये अधिक खर्च करना पड़ता है। यही वजह है किसान अपने आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सोसाइटी पर कतारबद्ध होने के लिए विवश है। बताया कि जनपद में खाद के 12 डिलर सप्लायर है, जो खाद आपूर्ति का जिम्मा संभाले हुए हैं। सरकारी विभाग के आंकड़े यह बताते हैं कि इफ्को पहले कुल जरूरत का करीब 35 प्रतिशत खाद सप्लाई करता था। शेष खाद की आपूर्ति अन्य कम्पनियों के द्वारा की जाती थी, लेकिन ओवररेटिंग के कारण किसानों की भीड़ सोसाइटी पर बढ़ी तो इफ्को ने अपने हिस्से का कोटा बढ़ाकर 45 प्रतिशत कर दिया। फिलहाल इफ्को द्वारा 45 प्रतिशत से अधिक खाद की सप्लाई की जा चुकी है। इसके बाद भी जनपद में खाद की किल्लत बनी हुई है जिसे पाने के लिए हर दिन किसान जद्दोजहद कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों की माने तो यदि नियंत्रक प्राधिकारी यानी कृषि विभाग निजी दुकानों पर खाद बिक्री पर नियंत्रण कर ले और ओवररेटिंग को प्रायः पूरी तरह से समाप्त कर दे तो सोसाइटी पर खाद के लिए हो रही मारामारी की समस्या से प्रशासन व किसानों को निजात मिल जाएगी। बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर यदि प्राविधिक सहायक व ब्लाक स्तर पर एडीओ एग्रीकल्चर यदि खाद की बिक्री पर नियंत्रण कर ले तो किसानों को इस समस्या से निजात मिल सकता है।

ब्रेकिंगः सपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी‚ पड़ताल में नहीं हुई पुष्टि

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव–2022 के शंखनाद के साथ ही इसकी खुमारी हर किसी के सिर चढ़कर बोल रही है। फिर चाहे वह नेता हो‚ छुट भइया नेता हो या फिर आम आदमी हर कोई चुनावी रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इन्हीं चर्चाओं के बीच बुधवार की रात समाजवादी पार्टी के 42 उम्मीदवारों की पहली सूची सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसकी जब पड़ताल की गयी तो समाजवादी पार्टी की ओर से ऐसी किसी भी सूची के जारी होने की पुष्टि नहीं हो पायी। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से ऐसी किसी भी सूची के जारी होने की सूचना नहीं है। यह पूरी तरह से भ्रामक है। बावजूद इसके उक्त सूची समाजवादी पार्टी के कई वाट्सऐप ग्रुप में बुधवार को धडल्ले से शेयर की गयी। दिलचस्प यह कि उक्त सूची के अंतिम पायदान पर समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ का सम्पूर्ण सूत्र भी संलग्न किया गया है‚ जिससे कोई भी भ्रमित हो जाय।

आइए आपको भी पढ़ाते हैं कि सपा की पहली सूची जिसकी पुष्टि के प्रमाण अब तक नहीं मिले हैंः-

समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा 2022 की 42 प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की—-

कासगंज‌ मान पाल वर्मा
अमापुर केशव देव मौर्य
पटियाली नाशी खान
अतरौली वीरेश यादव
छर्रा राकेश सिंह
जलेशर रणजीत सिंह सुमन
मरहरा अमित गौरव
एटा जुगेन्र्द सिंह यादव
संभल इक़बाल महमूद
असमोली पिंकी यादव
गुन्नौर शिवपाल सिंह यादव
चंदौसी सु सतीश प्रेमी
मुरादाबाद शहर यूसुफ अंसारी
मुरादाबाद देहात नासिर कुरैशी
बिलारी फहीम इरफान
कुंदरकी जियाउर्रहमान वर्क
कांठ अकीलउर्रहमान खान
ठाकुरद्वारा नाबाबजान खान
अलीगंज राम किशोर यादव
जसराना सचिन यादव
टूंडला राकेश सिंह
सिरसागंज हरिओम यादव
शिकोहाबाद डॉ दिलीप यादव
फिरोजाबाद अजीम भाई
इटावा रघुराज सिंह शाक्य
जसवंतनगर आदित्य यादव
करहल सोबरन सिंह
किशनी बृजेश कठेरिया
भोगांव आलोक शाक्य
कायमगंज अजीत कठेरिया
मैनपुरी महाराज सिंह शाक्य
फर्रुखाबाद विजय सिंह
अमृतपुर नरेंद्र सिंह यादव
भोजपुर जमालुद्दीन सिद्दीकी
छिबरामऊ आलोक यादव
बिधूना रेखा वर्मा
दिबियापुर विनोद यादव
औरैया शैलेंद्र अंबेडकर
भरथना सुशांत वर्मा
तिर्वा अनिल पाल
कन्नौज अनिल दोहरे
रसूलाबाद कमलेश दिवाकर

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय
लखनऊ।
0522-2217020
0522-2235454

चंदौली में गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद

किसान बोले, दलहनी के साथ गेहूं को नुकसान की आंशका

Young Writer, चंदौली। मौसम का मिजाज बुधवार को बदला-बदला नजर आया। इस दौरान पूरे जनपद में बूंदाबांदी के साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी हुई। किसी इलाके में हल्की बारिश हुई तो कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिसेे देख किसानों की पेसानी पर बल पड़ा। लेकिन कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी एसपी सिंह ने बुधवार को जनपद में हुई बारिश को गेहूं समेत अन्य फसलों के लिए संजीवनी करार दिया। कहा कि आसमान से बारिश नहीं, बल्कि यूरिया बरसी है जिससे गेहूं की फसल को फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में हुई बारिश से किसान परेशान ना हो। यह बारिश व ओलावृष्टि सबसे अधिक गेहूं की फसल को फायदा पहुंचाएगा। वहीं चना व मसूर की फसलें भी बेहतर होंगी, वहीं दलहनी की फसलों को आंशिक नुकसान की आशंका है। लब्बोलुआब उन्होंने इस बारिश व ओलावृष्टि को जनपद के किसानों के लिए लाभप्रद बताया। कहा कि फसलों को लेकर यदि किसी तरह का संशय या सवाल हो तो कृषि वैज्ञानिकों से सम्पर्क कर किसान उचित सलाह प्राप्त करें। हालांकि इसके इतर जनपद के किसान बारिश व ओलावृष्टि से सहमे हुए नजर आए। उनके मुताबिक बारिश व ओलावृष्टि से उनकी फसलें पिट जाएंगी, जिसका सीधा असर उनकी पैदावार पर होगा। पंचदेउरा निवासी प्रगतिशील किसान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है वहां दलहनी व तिलहनी फसलों को 70 फीसद तक नुकसान की आशंका है। इस ओलावृष्टि का आलू की खेती पर बड़ा व प्रतिकूल असर रहेगा। आलू की 80 प्रतिशत प्रभावित होने की आशंका है। जिन किसानों ने गेहूं की फसल को नहीं सींचा है उन्हें नुकसान नहीं होगा, जबकि दूसरे किसानों को 10 से 20 प्रतिशत नुकसान झेलना पड़ सकता है। सिकठा गांव निवासी प्रगतिशील किसान रतन सिंह व बिसौरी के कमलेश सिंह ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से दलहनी व तिलहनी फसलें प्रभावित होंगी। यदि मौसम ऐसे ही बना रहा और बारिश आगे भी जारी रही तो नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है।

सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी आरके सिंह।

ओलावृष्टि से सभी फसलों को नुकसानः आरके सिंह
चंदौली। सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि नाम ही नुकसान का है। चंदौली में गेहूं की खेती लेट से होती है। अभी खेतों में बोई गई गेहूं की फसल काफी छोटी और कमजोर है। ऐसे में ओलावृष्टि गेहूं की फसल को और कमजोर करेगी, जिसका पैदावार पर 25 से 30 प्रतिशत प्रभाव पड़ेगा। दहलनी, तिलहनी फसलों के साथ-साथ आलू की फसल के लिए बारिश व ओलावृष्टि नुकसानदायक साबित होगा।

शत-प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण पर कमिश्नर ने दिया जोर

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते कमिश्नर व डीएम।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ कोविड से निबटने का दिया निर्देश

Young Writer, चंदौली। कमिश्नर वाराणसी व जनपद के नोडल अफसर दीपक अग्रवाल बुधवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने 15 से 17 वर्ष आयु के सभी बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण तेजी से कराने पर जोर दिया। साथ ही 18 वर्ष के ऊपर सभी व्यक्तियों का कोविड-19 प्रथम एवं द्वितीय डोज शीघ्रता से लगाए जाने की आवश्यकता जताई। कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मियों का कोविड-19 की दोनों डोज व बूस्टर डोज लगवाने की कार्यवाही शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाय। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के बाबत सभी तैयारियां को लेकर कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि टीकाकरण के लिए ब्लॉक एवं तहसील में ग्राम स्तर पर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, सेक्रेटरी, लेखपाल अधिकारियों की टीम बनाएं। ग्राम वाइज स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के लिस्ट तैयार करें। ढाबों पर काम करने वाले 15 से 17 साल के बच्चों के साथ ही आईटीआई व पालीटेक्निक में पढ़ने वाले 15 से 17 साल के बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश दिय। उन्होंने युवक मंगल दल, एनएसएस व एनसीसी, कोचिंग इंस्टीट्यूट के अलावा सभी वार्डों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों जो 15 से 17 साल के उम्र के हैं शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम एवं वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाए। हाउस टू हाउस सर्वे, सेंपलिंग व टेस्टिंग आदि का कार्य तेजी से कराया जाए। उन्होंने कहा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कोविड फैसिलिटेशन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर, अस्पतालों में कोविड-19 बेड, वेंटिलेटर, आक्सीजन, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि 108 व अन्य मेडिकल एम्बुलेंस को एलर्ट पर रखा जाय। कहा कि निर्वाचन प्रशिक्षण स्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण के बूथ लगवाए जाएं। विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित कर लें। निर्वाचन में लगे सुरक्षाकर्मियों व पुलिस बलों की भी कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज व बूस्टर डोज अवश्य लगी रहे यह सुनिश्चित करें लिया जाय। इस दौरान संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार उपस्थित रहे।

मजदूरी के लिए श्रमिकों ने वन रेंज कार्यालय पर किया प्रदर्शन

वन रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन करते मुसहर जाति के श्रमिक।

Young Writer, नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के मझगाई वन रेंज में कार्य कराए जाने के एक पखवारा बाद भी मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया। इससे क्षुब्ध बाघीं गांव के मुसहर श्रमिकों ने प्रदर्शन कर के आक्रोश का इजहार किया। वन रेंज कार्यालय पहुंचे बाघीं गांव निवासी मुसहर मजदूरों ने बताया कि मझगांई वन रेंज के चिकनी बीट मे एक पखवाड़े पूर्व अग्रिम मृदा कार्य कराया गया था। जिसका श्रमांश दिए जाने की मांग कार्यप्रभारी से बार बार किए जाने पर टालमटोल किया जा रहा है, जिससे हमलोगों को भूखमरी तक की नौबत आने लगी है।
आरोप लगाया कि टेंच सुरक्षा खाई व गड्ढा की खुदाई करने की विभागीय निर्धारित मजदूरी के सापेक्ष काफी कम मूल्य पर कार्य कराया गया है। जिसपर भी हम लोगों ने कार्य किया था। फिर भी मजदूरी की भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण हम सभी गरीब श्रमिकों का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया कि वन विभाग दिहाड़ी मजदूरों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मो.इमरान खां ने बताया कि चिकनी बीट में कराए गए अग्रिम मृदा कार्य में मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं होने के मामले में कार्य प्रभारी बीरेन्द्र पाण्डेय व वाचर जगदीश से पूछताछ की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में राजू, संतोष, अशोक, राजेश, अजय, कतवारू रामदुलारे, जिलाजीत, रामआशीष, रमेश, पिंटू, रामबृक्ष आदि मजदूर शामिल रहे।

भाकपा माले ने खखड़ा में गायों को जलाने का मुद्दा उठाया

Young Writer, चकिया। भाकपा(माले) तथा अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र के खखड़ा गांव में दबंगों द्वारा गायों को जिंदा जलाने के मामले में इलिया पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि इलिया पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान भाकपा (माले) जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने अवगत कराया कि तहसील क्षेत्र के शहाबगंज विकासखंड के खखड़ा गांव निवासी गरीब रामू यादव द्वारा मजदूरी का बकाया मांगने पर दबंगों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर मड़ई में आग लगा दी। इस घटना में मड़ई में बंधी 6 गाय व 2 बकरियां जलकर मर गई थी। घटना के समय विरोध करते समय दबंगों द्वारा रामू और उसके पिता के साथ मारपीट भी की गई थी। मामले में इलिया पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बावजूद दबंग आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। चेताया कि पीड़ित पक्ष को मुआवजे की धनराशि और पुलिस द्वारा जल्द कोई कार्यवाही नहीं की गई तो मामले को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बिजई राम, रमेश चौहान, रामू यादव सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

चंदौली जनपद में कोरोना के 61 नए मरीज मिले, हड़कंप

Young Writer, चंदौली। आरटीपीसीआर जांच लैब रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के 61 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजटीव प्राप्त हुआ है। इनमें से 13 महिला, 40 पुरूष, तीन बालिका व 5 बालक है। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। ऐसे में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने का आह्वान किया। क्योंकि जिस रफ्तार से चंदौली में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं वह जिला प्रशासन के साथ ही आम पब्लिक के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
जनपद चन्दौली में बरहनी ब्लाक के दो, चहनियां के एक, चकिया ब्लाक के दो, चंदौली ब्लाक के सात, धानापुर के 8, नियामताबाद के 6, मुगलसराय नगर में 29, सकलडीहा के दो, शहाबगंज का एक व्यक्ति रहने वाले है। 1 व्यक्ति बिहार, 1 सोनभद्र, 1 लखनऊ से सम्बंधित है। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एक व्यक्ति के स्वस्थ्य होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 2466 नमूने संग्रहित किये गए। इस प्रकार जनपद चंदौली में कोविड-19 के कुल 16452 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 233 है। अब तक 15862 स्वस्थ्य हो चुके है।

टीआर दिनकर ने ग्रामीणों में बांटा कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र

Young Writer, चंदौली। कांग्रेस नेता टीआर दिनकर बुधवार को क्षेत्र भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने चकिया क्षेत्र के ग्राम दिरेहू, डोडापुर एवं रघुनाथपुर, सलया गांव में डोर-टू-डोर ज़नसंपर्क किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही अपने प्रयास से कई ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने नए साथियों व आम ग्रामीणों में कांग्रेस का प्रतिज्ञा-पत्र बांटा और बताया कि अबकी बार कांग्रेस सत्ता में आयी तो जनता को खासकर महिलाओं को क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी। कहा कि लोगों की दैनिक दुश्वारियां कम हो और आम आदमी बेहतर ढंग से गुजर-बसर कर सके। इस कार्य में कांग्रेस प्रदेश की जनता की सहायक होगी। बताया किया कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें।

चंदौली के इस पुलिस चौकी के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के रेलवे चौकी के पास बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आस पास के लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।इस दौरान मुग़लसराय कोतवाल बृजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लाट नंबर दो निवासी कल्लू चौहान के रूप में हुई। मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाई जारी है

Chandauli
scattered clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
52 %
1.4kmh
35 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights