30.7 C
Chandauli
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 601

पत्रकार समाज का आइनाः धीरेंद्र सिंह

कमालपुर।राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की तहसील इकाई की बैठक क़स्बा स्थित रस्तोगी लॉन में अयोजित की गई‚ जिसे संबोधित करते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष  धीरेन्द्र सिंह शक्ति ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना है। कलमकार को अपनी कलम से समाज में व्याप्त बुराईयों पर बिना झिझक चोट करनी चाहिए। तत्पश्चात सकलडीहा तहसील इकाई का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस दौरान क़मालपुर के  प्रधान सुदामा जायसवाल ने सभी पत्रकारों को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किए। सुदामा जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज के आईना है ।उनका सम्मान करना पुनीत कार्य है ।

जिसमें तहसील प्रभारी जमील अहमद खान, तहसील अध्यक्ष जलील अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव,उपाध्यक्ष बजरंगी प्रसाद, महामंत्री सत्येंद्र यादव, संगठन मंत्री  जितेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रचार मंत्री संजय पाठक, संतोष कुमार गुप्ता, रामेश्वर मौर्य, मीडिया प्रभारी सेना पति कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री राहुल सिंह,संरक्षक लल्लू राही, आर. एन.सिंह, दिवाकर राय, डा. अशोक मिश्र, अश्वनी कुमार सिंह, उमाशंकर मौर्य, तौशीफ ख़ान, अंजनी सिंह, बैरिस्टर यादव, अख्तर अली, सत्यनारायण प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जे पी रावत ने किया।

हनुमानपुर में हैण्डपम्प उगल रहा दूषित पेयजल

पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हनुमानपुर के ग्रामीण।

Young Writer, नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव स्थित मुसहर बस्ती में लगा हैण्डपम्प करीब एक महीने से खराब हो जाने के कारण रहवासियों को दूषित व गंदा पानी का सेवन करना पड़ जा रहा है।जिससे पेट सबन्धी बीमारियों की चपेट में कई लोग आ चुके हैं‚ जिससे क्षुब्ध होकर बस्तीवासियों ने प्रदर्शन कर के आक्रोश का इजहार किया।

इस बारे में बताया जाता है कि हनुमानपुर गांव मे लगभग 20 घरो की आबाद मुसहर बस्ती में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए मात्र एक सरकारी हैण्डपम्प प्रतिस्थापित कराया गया है। जिसमें करीब एक महीने से तकनीकी खराबी आ जाने से पानी निकाल पाना एकदम दूभर सा हो गया है। जिसकी लिखित सूचना विकास खण्ड कार्यालय में बार बार दिए जाने के बाद भी ग्राम प्रधान/सचिव ने अभी तक इस ओर कोई भी पहल नहीं किया। बस्तीवासियों का कहना है कि गांव के निष्प्रयोजित कुआं के पानी का सेवन मजबूरन करके पेयजल व आवश्यक आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति करनी पड़ रही है‚ जिससे डंगरी कौशिल्या अतवारी कैलाश सोमारू व राजेंद्र आदि पेट संबंधित बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। प्रदर्शन करने वालो मे बेचन‚ रामचंद्र‚ लक्ष्मी खरवार‚ बबूंदर खरवार‚ ह्रदय नारायण खरवार‚ सांद्रानंद खरवार‚ परमानंद खरवार‚ राधेश्याम खरवार‚ विमल खरवार‚ रमेश खरवार‚ गणेश खरवार‚ कल्लू खरवार‚ बजरंग खरवार‚ पप्पू सोबरन‚ महेश‚ सुशीला‚ बिफनी‚ कलावती‚ चंदा‚ रेखा‚ मुन्नी आदि शामिल रहे।

उचक्को ने मोटरसाइकिल की डिग्गी से उड़ाए 1 लाख 14 हजार

झन्डा गली मार्केट से डिग्गी तोड़कर पैसे से भरे बैग को लेकर बाजार की तरफ भागता चोर।

Young Writer, चकिया। नगर के वार्ड नंबर 11, झंडा गली मार्केट में सरकारी चौक के पास से गुरुवार की दोपहर उचक्को न ने मोटरसाइकिल की डिग्गी तोड़कर बैग में रखें एक लाख चौदह हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना के बाबत लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में लगी है।
कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी किसान शशि प्रकाश दुबे अपने पुत्र अंश के साथ गुरुवार की दोपहर 01ः50 मिनट पर यूनियन बैंक की शाखा पहुंचे। वहां से एक लाख दो हजार रुपये निकाले। निकाले गए रुपयों में से दो हजार रुपये उन्होंने अपने जेब में रख लिया और एक लाख रुपये को बैग में रखकर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख दिया। बैग में पहले से 14 हजार रूपये मौजूद थे। बैंक से बाहर निकलने के बाद शशि प्रकाश अपने बेटे के साथ झंडा गली मार्केट में सरकारी चौक के पास एक जनरल स्टोर की दुकान पर बेटे को कैरम बोर्ड दिलाने चले गए। दुकान से कैरम बोर्ड खरीदने के बाद जैसे ही वह बाहर पहुंचे बाइक की डिग्गी टूटी हुई देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर मामले की तत्काल जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडा गली मार्केट में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है जल्द ही अपराधी हमारे गिरफ्त में होगा हम सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सायं तकरीबन 4 बजे के आसपास शहाबगंज थाना क्षेत्र के चकिया चंदौली मार्ग पर विशुनपुरवा पेट्रोल पंप पास के कर्मचारियों द्वारा डिग्गी से चोरी किए गए खाली बैग के मिलने की सूचना भुक्तभोगी शशि प्रकाश को दी है। कोतवाल ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

साधन सहकारी समिति बोझ के निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम

साधन सहकारी समिति बोझ का निरीक्षण करते एसडीएम व उपस्थित किसान।

Young Writer, नौगढ़। उपजिलाधिकारी गुलाब चन्द्र राम ने बुधवार को क्षेत्र के बोझ गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर पहुंच कर किसानों से रूबरू होकर ब्याप्त समस्याओं के बाबत जानकारी लेकर निदान कराए जाने का भरोसा दिया।
गत दिनों साधन सहकारी समिति बोझ से किसानों को यूरिया खाद के साथ इक्सपायरी डेट की अनिवार्य रूप से बेची गयी मार्गों जिंक की खबर प्रकाशित होने के बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने आरोपों की स्थलीय पुष्टि भी किया। साधन सहकारी समिति बोझ के सचिव श्याम बहादुर द्रारा किसानों के लिए प्रति बोरी यूरिया खाद के साथ 1 पैकेट मार्गों जिंक 75 रूपये कीमत की लेना अनिवार्य कर दिया गया था। जिसकी खबर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद मौजूद किसान त्रिवेणी प्रसाद, विनोद यादव, डा. विजयमल, किशुन यादव, राजनाथ, गुलाब यादव, रामकृत रामबचन, पिंटू यादव आदि ने उपजिलाधिकारी को बताया कि साधन सहकारी समिति से प्रति बोरी यूरिया खाद की खरीद पर उतना पैकेट मार्गाे जिंक भी लेना पड़ा। माह अक्टूबर 2018 का निर्मित मार्गाे जिंक की इक्सपायरी तिथि माह सितंबर 2021 ही अंकित है। किसानों ने बताया कि वर्तमान समय मे समिति पर उर्वरक का अभाव होने के साथ ही किसानों की उपज धान की खरीद भी मानक के अनुरूप बाधित है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि समिति पर व्याप्त समस्याओं के बाबत विभागीय अधिकारियों को अवगत करा कर समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।

सकलडीहा से कांग्रेस का चेहरा बने देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व चंदौली के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का चेहरा होंगे। कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी पर अंतिम मुहर लगा रही है। उनका नाम वाराणसी के दिग्गज कांग्रेसी अजय राय के नाम के ऊपर प्रत्याशियों की सूची में 121 क्रम पर अंकित है, वहीं अजय राय एक बार फिर पिंडरा विधानसभा से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व चुनाव में करते नजर आएंगे। उक्त सूची के सार्वजनिक होते ही चंदौली के कांग्रेसियों में खुशी की लहर है।

सकलडीहा कस्बा अंतर्गत नागेपुर के निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना‘ जो पिछले एक दशक से चंदौली कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके कुशल नेतृत्व को देखते कांग्रेस ने उन्हें अपने दिग्गज नेता डा. राजेश प्रसाद चौधरी के बाद चंदौली कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी। बतौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उन्होंने पार्टी व पार्टी पदाधिकारियों में जान फूंकने का काम किया। उनके कार्यकाल में कांग्रेस का तेवर व कलेवर चंदौली जनपद में बदला और कांग्रेसियों ने राजनीति में अपनी सक्रियता को विस्तार दिया। उनके कुशलता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी और प्रदेश सचिव कादायित्व सौंपा। इसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक कुशलता से प्रदेश में कांग्रेस को नयी पहचान देने में जुट गए। जल्द ही उनकी मेहनत से प्रभावित होकर प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंप दिया। साथ ही कई जिलों में प्रभारी नियुक्त कर कांग्रेस को नई पहचान स्थापित कराने के काम में लगा दिया। इसी बीच सकलडीहा विधानसभा से उनकी दावेदारी को भी पार्टी ने स्वीकार कर उन्हें पार्टी का चेहरा बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव में वह सकलडीहा से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। इसे लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है।

सपा के विधायक व भाजपा के पूर्व विधायक समेत 11 लाइसेंस निरस्त

जिलाधिकारी ने 38 शस्त्र लाइसेंस को किया निलंबित

Young Writer, चंदौली। जनपद में आपराधिक मुकदमे वाले 38 व्यक्तियों के शस्त्र का लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। उक्त कार्यवाही जिलाधिकारी संजीव सिंह ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यवाही चाबुक ऐसे लोगों पर भी चलाया जिसके पास दो से अधिक लाइसेंस थे। ऐसे लाइसेंसधारियों के तीसरे लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है।
जिलाधिकारी की इस कार्यवाही की जद में कई राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं, जिसमें सपा के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव का नाम है। इसके अलावा भाजपा के दिग्गज नेता राणा प्रताप सिंह के साथ भाजपा के ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, भाजपा के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, मुगलसराय के पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान, स्वामी शरण सिंह यादव, अरुण जायसवाल, मंजूर आलम व दीपक सिंह का नाम शामिल है, जिनके एक शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही जिला प्रशासन कर चुका है। इसके अलावा लाइसेंसी असलहा रखने वाले 38 लोगों पर विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। ऐसे लोगों पर सख्ती करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। अब सुनवाई के दौरान संतोषजनक उत्तर मिलने के बाद ही शस्त्र लाइसेंस बहाल होगा, अन्यथा उनके लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। चंदौली के जिला मजिस्ट्रेट संजीव सिंह ने केदार सिंह, दिलीप सिंह, अमरीश सिंह, मृत्यूजय सिंह, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार पाठक, रामअधार यादव, जय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायन सिंह, आलोक कुमार सिंह, संजीत कुमार वर्मा, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, शिवनारायन सिंह, परवेज खान, प्रमोद कुमार सिंह, विद्यावती शुक्ला, संतोष कुमार, प्रभुनारायण जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार राय, संजीव कुमार सिंह, श्याम सुंदर तुलस्यान, रामदुलारे सिंह, बृजेश, राधेश्याम, गुंजन तिवारी, उमेश कुमार यादव, शेख मुहम्मद हकीम, छविनाथ यादव, बैजूद्दीन, आसीफ खां, मोहन लाल यादव, अरसद अली, राधेश्याम सिंह, शेरु उर्प शमशेर सिंह, अशोक सिंह का नाम शामिल है।

कोविड–19 टीकाकरण में विद्यालय बन रहे बाधक

Young Writer: नौगढ़ क्षेत्र में बंद पड़ा विद्‍यालय।

नौगढ़ क्षेत्र में विद्यालय नहीं खुलने से मायूस लौटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Young Writer, नौगढ़। क्षेत्र के कई विद्यालयों पर लटके ताले गुरुवार को नहीं खुले। नतीजा कोविड का टीका लगाने की आश में आए चिकित्सकीय टीम ने घंटों इंतजार कर वापस लौटना पड़ा। स्थिति यह है कि विद्‍यालयों का असहयोगात्मक रवैया कोविड–19 टीकाकरण कार्यक्रम में बाधक बन रही है और 15-18 वर्ष के बच्चों को टीका नहीं लग पा रहा है।
बताया जाता है कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कार्य प्रक्रिया चल रही है।। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित 12 टीमें प्रति कार्य दिवस में निर्धारित विद्यालयों में टीकाकरण करने के लिए पहुंच रही है। जहां पर ताला लटकने से बच्चों की उपस्थिति नहीं होने के बावजूद भी घंटों इंतजार कर मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इस दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को बार-बार फोन करके विद्यालय खुलवाने का प्रयास भी रंग नहीं ला पा रहा है। ऐसे में टीम अपने गंतब्य को वापस होना पड़ रहा है। जबकि विद्यालयों के जिम्मेदारान फर्जी रिपोर्टिंग विभागीय उच्चाधिकारियों को करके शाबाशी लेने की होड़ में लगे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा.अवधेश सिंह पटेल ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण मे 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित सभी 12 टीम को निर्धारित विद्यालयों पर जाने से पूर्व ही प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सूचित किया जा रहा है। फिर भी न तो विद्यालय का ताला खुल रहा है और न ही बच्चों की मौजूदगी ही सुनिश्चित हो पा रही है। स्थिति इतनी खराब है कि 12 विद्यालयों में करीब 100 बच्चों का ही टीकाकरण कर पाना बमुश्किल हो जा रहा है जबकि गांवों में टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारण होने पर 300 से अधिक टीकाकरण हो जा रहा है। त्यागी जी महाराज एजुकेशनल इण्टर कालेज विशेषरपुर मे 15 से 18 वर्ष के कुल 284 बच्चों को कोविड टीकाकरण किया जाना था, जहां पर 3 दिनों तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मात्र 48 बच्चों का टीकाकरण काफी प्रयास के बाद भी कर पाई है। गुरुवार को संगम हाईस्कूल का ताला ही नहीं खुला।

ठंड को देखते हुए गौशाला में मवेशियों का रखें ख्यालः कमिश्नर

Young Writer, चंदौली। मंडलायुक्त व जनपद के नोडल अफसर दीपक अग्रवाल ने गुरुवार को नगर पंचायत चंदौली के आजाद नगर स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में कुल 161 गो-वंश पाये गए। मंडलायुक्त द्वारा यहां पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी की व्यवस्था, अलाव की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण आदि के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ठंड को देखते हुए पशुओं के लिए शेड व अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखें। चारा-पानी की मुकम्मल व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने गोबर निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित के निर्देश दिए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि गोबर को एकत्रित कर शहर से बाहर भंडारण किया जाता है जहां वर्मी कंपोस्ट बनाया जाता है एवं आवश्यकतानुसार किसानों को उनकी मांग पर उपलब्ध कराया जाता है। यहां क्षमता से अधिक आश्रय स्थल में पशुओं की संख्या होने के कारण अधिक पशुओं को अन्य गो आश्रय स्थल में शिफ्ट कराए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस मौके पर जिलधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी और जितेंद्र नारायण, उपजिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार, अपर पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

सीओ सकलडीहा ने शांति बनाए रखने का किया आह्वान

Young Writer: निरीक्षण के दौरान बूथ पर ग्रामीणों से मुखातिब अनिरुद्ध सिंह।

Young Writer, कमालपुर। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने गुरुवार को धीना थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों का जायजा लिया। क्षेत्रीय लोगों से स्थानीय समस्याओं के बारे जानकारी ली। साथ ही चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनकर सशक्त सरकार के गठन में अपना सहयोग दें।
क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर, जूनियर हाईस्कूल कमालपुर के अलावा सिलौटा, बरहन, आलमखातोपुर, एवती, सिसौड़ा, अवहीं, महुजी गांवों के बूथों का निरीक्षण कर मतदाताओं के सुविधाओ के लिए शौचालय पेयजल की व्यवस्था देखी, वहीं धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को निर्देश दिया शान्ति पूर्ण मतदान कराने में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए गांव में जो बूथ संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील है उन बूथों पर कड़ी नजर रखी जाय। साथ ही अवांछनीय प्रवित्ति के लोगो को पाबंद करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में यदि कोई व्यक्ति खलल डालने का काम करता है उसके साथ सख्ती के साथ पेश आएं। किसी भी हाल में शांति एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कोविड-19 को देखते हुए पुलिस अधिकारियों‚ कर्मचारियों व आमजन को सतर्क रहने का आह्वान किया।

गंदगी व खामियों पर कमिश्नर ने लगाई फटकार

मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल स्थित पीकू वार्ड का जायजा लेते कमिश्नर।

मातृ एवं शिशु विंग स्थित पीकू वार्ड का निरीक्षण कर लिया जायजा

Young Writer, चंदौली। कोविड-19 के तेजी से बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जनपद के नोडल अफसर वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल गुरुवार को दूसरे दिन भी जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चंदौली जिला अस्पताल सहित मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल स्थित पीकू वार्ड का जायजा लिया, जहां गंदगी व फर्श की टाइल्स टूटी हुई। इस पर उन्होंने गहरा नाराजगी व्यक्त की। सीएमएस केपी सिंह को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध दवाओं व सुविधाओं का भी जायजा लिया। कहा कि कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा एलर्ट मोड पर रहे।

मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल स्थित पीकू वार्ड का जायजा लेते कमिश्नर।

इस दौरान कमिश्नर ने आक्सीजन की उपलब्धता के साथ ही वेन्टीलेटर को सक्रिय हाल में तैयार रखने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर की भयावहता को भूला नहीं जा सकता, लिहाजा समय रहते आकस्मिक सेवाओं के लिए सतर्क और तैयार रहे और चिकित्सकीय संसाधनों को तैयार रखें। विषम हालात में लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने के लिए स्टाफ व चिकित्सक आपस में बेहतर कोआर्डिनेशन रखें, जिससे काम सहजता व सरलता के साथ सम्पन्न हो सके। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्था गंदगी को लापरवाही करार दिया। कहा कि कोविड-19 संक्रमण से निबटने की प्रक्रिया में लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है। लिहाजा आज जो भी कमियां-खामियां पटल पर आयी है उसे दुरूस्त कर लिया जाय। ग्राम, मोहल्लों, वार्ड व मजरों में टीम लगाकर कोविड-19 टीकाकरण को गति दें। साथ ही कोविड जांच का काम भी प्राथमिकता के आधार पर करें। तीसरी लहर को देखते हुए 15-18 वर्ष के युवाओं के टीकाकरण पर पूरी गंभीरता दिखाएं। साथ ही फ्रंटलाइन कर्मचारी खुद की सुरक्षा के लिए बुस्टर डोज अवश्य लगवा लें। क्योंकि समाज व जनसेवा के लिए खुद को स्वस्थ व सुरक्षित रखना आवश्यकता। अंत में उन्होंने सीएमओ समेत डीएम संजीव सिंह को तैयारियों को मुकम्मल रखने का निर्देश दिया। आक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। साथ ही बेतरतीब ढंग से रखे बेड को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

Chandauli
broken clouds
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
65 %
0.2kmh
54 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights