32.3 C
Chandauli
Monday, July 7, 2025

Buy now

Home Blog Page 676

समाधान दिवसः विधवा महिला ने एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा से लगाई गुहार


चकिया में समाधान दिवस पर गुहार लगाती विधवा महिला।


शहाबगंज। क्षेत्र के अमांव गांव निवासी विधवा महिला सीता देवी ने गांव के दबंगों व भूमाफियाओं से परेशान होकर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि आराजी संख्या 467ख के रकबा 0.019 हेक्टयर पर प्रार्थनी सहखातेदार के रुप में नाम दर्ज है। लेकिन विपक्षीगण लाठी डंडे के बल पर जोर जबरदस्ती के बल पर कब्जा करना चाहते है। जिसके लिए आये दिन गाली गलौच देने के साथ दबाव बनाते रहते है। जिसके कारण परिजनों को जान-माल का खतरा बना हुआ। न्याय के लिए थाना प्रभारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया।लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। थकहार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

बलुआ घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए फौजी हरिद्वार यादव


तिरंगा यात्रा संग फौजी के शव को हसनपुर ले जाते ग्रामीण।


चहनियाां। हिमांचल सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी फौजी हवलदार हरिद्वार यादव (45 वर्ष) के मृत्यु होनेके बाद शनिवार की शाम उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार देर शाम को मृत शरीर को साथी सैनिकों द्वारा उनके घर हसनपुर लाया गया। शव आते ही क्षेत्र के हजारों लोग उनके घर पहुँच शोक प्रकट किये।फौजी के मृत होने का अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई।
जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी कल्पनाथ यादव के तीन पुत्रो से सबसे बड़े पुत्र हरिद्वार यादव सन् 1995 में सेना में भर्ती हुए थे पत्नी लीलावती यादव तथा पुत्र गौरव 20 वर्ष, पुत्री तमन्ना 17 वर्ष तथा कृष्णा 14 वर्ष का शव देकते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। फौजी की किस प्रकार मौत हुई अभी स्पष्ट नही हो पाया है। हिमांचल से आये साथी फौजी बस इतना बता पाए कि मृत हरिद्वार यादव गोली या किसी धारदार हथियार से नहीं मरे। वह अपने आवास पर मृत अवस्था में मिले। मृतक हरिद्वार यादव के छोटे भाई राजेश यादव इस समय हसनपुर गांव के वर्तमान में प्रधान के पद पर आसीन है। प्रधान भाई ने बताया कि जून माह में आर्मी से छुट्टी मिलने पर घर आये थे पुनः जून के अंतिम सप्ताह में ड्यूटी पर चले गए तभी से वहाँ मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा कर रहे थे। मृत फौजी हरिद्वार यादव का का बलुआ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान पुलिस फोर्स व भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व मृत फौजी के परिजन मौजूद रहे।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल संसद में पारित कराए मोदी सरकार

सिविल कोर्ट चंदौली में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।


चंदौली। सिविल कोर्ट चंदौली में शनिवार को अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल व अधिवक्ताओं को पेंशन लागू करने के लिए प्रदर्शन किया। सिविल कोर्ट चंदौली में प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति के प्रभारी व अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि अधिवक्ताओं के ऊपर न्याय दिलाने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उस पर हर वक्त खतरा बना रहता है।
ऐसी स्थिति के दृष्टिगत अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल को संसद में लाया जाना अतिआवश्यक है, जिसमें अधिवक्ता को धमकी देने वाले, अधिवक्ता पर हमला करने वाले व अधिवक्ता को किसी प्रकार से क्षति पहुंचाने वाले को कम से कम सात साल से ऊपर की सजा व भारी जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री बीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि अधिवक्ताओं को पेंशन दिया जाना अति आवश्यक है, हम अधिवक्ता अपनी कमाई से अधिवक्ता टिकट के रूप में सरकार को हजारों करोड रूपये प्रतिमाह देते है, लेकिन अधिवक्ताओं को पेंशन देने में सरकार आनाकानी करती है। जबकि अधिवक्ता समाज का एक सजग प्रहरी व महत्वपूर्ण अंग है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट व अधिवक्ताओं को पेंशन अति शीघ्र देने की मांग की। ऐसा ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर अनंत कुमार सिन्हा, राजीव कुमार मिश्रा, इरशाद बाबू, राजू मिश्रा, विनय कुमार शर्मा, कमलेश चंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

सुशील बोले‚ महिलाओं को स्वावलंबी बना रही भाजपा सरकार

खझरा में विधायक सुशील सिंह को तिलक लगाकर राधी बांधती महिला।


कंदवा। क्षेत्र के खझरा स्थित बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर शक्ति मिशन-3 के शुभारंभ अवसर पर सुशील सिंह विधायक ने किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें स्वावलंबी बनने की बात कही। कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक प्रदान करने की भी बात कही। कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर आज हमें बहनों ने जो राखी बांधकर सम्मान दिया है उसकी सुरक्षा, स्वावलंबी हमारा अब हमारी जिम्मेदारी है। सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और महिला सुरक्षा को लेकर कई योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि महिला उत्पीड़न पर नकेल कसने के लिए 1090 जैसी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस दौरान महिलाओं ने सुशील सिंह विधायक को रोरी लगाकर राखी बाधी व मिठाई खिलाई। इसके पश्चात उन्होंने साड़ी व मिठाई भेंट स्वरूप दिए। इस कार्यक्रम में आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे। इस दौरान मोती मौर्य, जय प्रकाश उपाध्याय, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, सुशील सिंह, जनौली मृत्युंजय सिंह दीपू, इंदर सिंह बाबा, भगवती तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार में महिलओं को मिल रहा सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देते डीएम।


चंदौली। सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-3 कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह व साधना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का आगाज किया।
इस अवसर डीएम संजीव सिंह ने कहा कि कहा कि मिशन शक्ति फेज-3 का उद्देश्य महिलाओं की सशक्तिकरण और उनकी प्रगति से है। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें स्वावलंबी बनाने से है। परिवार व समाज के विकास का प्रमुख आधार हमारी महिलाएं ही हैं। इस मिशन के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान के साथ ही उन्हें आर्थिक स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करना है। बालिका शिक्षा, बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए हम इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही कर सकते हैं। इस अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक कार्यक्रम संचालित है। महिलाओं को कानूनी सुरक्षा से लेकर उनके आर्थिक विकास व स्वावलंबन की दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों द्वारा बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीण स्तर पर महिलाओं का समुचित स्वावलंबन हो रहा है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि हमारे देश में महिलाएं शुरू से ही शसक्त रही है। अतीत से ही महिला सशक्तिकरण से संबंधित अनेक उदाहरण मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से उनसे लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। महिलाओं के प्रति कोई अपराध न हो इसके लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे आदि उपस्थित रहे। संचालन सीडीओ अजितेंन्द्र नारायण ने किया।
इनसेटे—-
महिलाओं ने डीएम-एसपी को बांधी राखी
चंदौली। कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान शनिवार को उपस्थित नारी शक्तियों द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर हाथ में राखी बांधा। वहीं विधायक साधना सिंह एवं जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं को रक्षाबंधन त्योहार की शुभकामनाएं दी गई। विधायक साधना सिंह ने कहा कि नारी की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को सामान अवसर उपलब्ध करा रही है। सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है । महिलाओं को भी अपनी झिझक दूर करके आगे आना होगा। उन्हें भी अपनी सोच बदलनी होगी। कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

व्यापारियों, सराफा कारोबारियों और बैंक मित्रो की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध

सैयदराजा। थाना परिसर में शनिवार को कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में सर्राफा कारोबारियों, व्यापारियों और बैंक मित्रो माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रतिबद्धता जताई और सहयोग मांगा, ताकि कोई भी आपराधिक घटना नगर में न घट सके।इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने रक्षा बंधन का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। कहा कि, अगर कहीं कैसी भी कोई घटना होती है तो पुलिस को तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपने हाथ में कानून लेने का प्रयास न करें। यदि कोई व्यक्ति नगर की शंाति व्यवस्था में खलल डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 कहा कि पुलिस  व्यापारियों, सराफा कारोबारियों और बैंक मित्रो की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बाजार में पुलिस सादे कपड़ों में मय हथियार के तैनात रहेगी। सराफा कारोबारी जिस समय दुकान खोलेंगे और बंद करेंगे, उस समय भी बाजार में पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगी।सभी सर्राफा व्यपारी अपने दुकानों के सामने सीसी टीवी कैमरा लगवा ले ताकि कोई घटना घटित ना हो सके

भाजपा की गलती नीतियों से गरीबों के निवाले पर पड़ी महंगाई की मारः डा. संजय


सपा कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू डा. संजय चैहान।


सपा कार्यालय डा. संजय चैहान ने भाजपा पर साधा निशाना
चंदौली। जनवादी पार्टी प्रमुख डा. संजय चैहान शनिवार को भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों के पेट पर प्रहार किया है। सरकार की गलत नीतियां व पंूजीपतियों से प्रेम की वजह से महंगाई को उस स्तर पर ला दिया है कि महंगई की मार धीरे तौर पर गरीबों के निवाले पर पड़ा है। ऐसे आज प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के विकास व योजनाओं को याद कर रही है। उक्त बातें श्री चैहान ने डा. राममनोहर लोहिया भवन पर जनक्रांति यात्रा के पहुंचने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में आने के बाद अपने वादों पर काम नहीं किया। कोविड-19 संक्रमण काल में आक्सीजन की कमी के कारण लाखों जिंदगियां मौत के मुंह चली गयी। यह एक तरफ से आम आवाम की अघोषित हत्या थी। उस भयावह मंजर को जनता आज भी याद किए हुए है। आज सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बलात्कार जैसी त्रासदी को झेलती आ रही है। आरक्षण के संवैधानिकता को आज समाप्त किया जा रहा है। कहा कि सरकार की इन्हीं गलत नीतियों व तानाशाही पूर्ण रवैर्य से अवगत कराने के लिए जनक्रांति यात्रा 16 अगस्त को बलिया से निकाली गयी है। समाजवादी साथियों के साथ मिलकर उक्त यात्रा के जरिए जन-जन तक पहुंच बनायी जाएगी। जनता को जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनके भरोसे को फिर से जितने का प्रयास होगा। दावा किया कि अब भाजपा के बाद जनता का भरोसा जितने के लिए कोई योजना नहीं है। जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि जनक्रांति यात्रा के बूते सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जा रहा है। इसकी शंखनाद इतनी जोरदार होगी कि असंवैधानिक कार्यों में लिप्त भाजपा सरकार थर्रा हो उठेगी। इस क्रम में नौगढ़ के तिवारीपुर से इसका आगाज कर पूरे चंदौली का भ्रमण किया जाएगा। कहा कि जैसे-जैसे यह आंदोलन मुकम्मल होगा भाजपा सरकार वैसे-वैसे पराभव की अग्रसर होकर सत्ता से दूर हो जाएगी। इसके लिए सपा अपने सहयोगी दलों से पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएगी और कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

चंदौली। केवीके में मिशन शक्ति फेज-3 कार्यक्रम में शनिवार को बाल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को डीएम संजीव सिंह व विधायक साधना सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सूचना जनसंपर्क विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। वहीं महिलाओं को रक्षाबंधन त्योहार की शुभकामनाएं दी गई। अंत में नारी शक्ति की ओर से डीएम व एसपी को रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर हाथ में राखी बांधकर शुभकामनाएं दी।

रंग बिरंगी राखियों की खरीदारी में जुटी रही युवतियां व महिलाएं

चंदौली। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की तैयारियों में महिलाएं और युवतियां जोर शोर से जुटी हैं, वहीं बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर काफी रौनक बढ़ गयी है।बाजार में दिनभर युवतियां व महिलाएं अपने भाईयों के लिए रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी में जुटी रही।
सकलडीहा रोड सहित पुरानी बाजार चाँदनी मार्केट में जगह-जगह राखियों की स्टालें लगाई गयी हैं। दुकानों पर  महिलाओं व युवतियों की भीड़ उमड़ रही हैं। इस बार रक्षा बंधन पर  बाजार में राखियों की कुछ नई वैरायटी भी आई हैं, वही कीमत में भी उछाल है 20 रुपये से लेकर 2000  तक राखी मार्केट में बेचे जा रहे है।जो बेहद लुभाने वाली हैं। राखियों में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां लगाई गई हैं।  इन राखियों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षा बंधन पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 

मिशन शक्ति:महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बाँधि रखी कोतवाल ने दिया सुरक्षा का भरोसा

सैयदराजा। मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत सैयदराजा थाना परिसर में शनिवार को महिला गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को जागरूक करने व उनके अधिकारों के बारे में बताया गया वहीं महिलाओं और युवतियों ने कोतवाल लक्ष्मण पर्वत सहित सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवतियों को उपहार भेंट कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।और उनको रक्षाबंधन की बधाई दी
इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत में कहां की महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है महिलाएं आज भी अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने महिलाओं को उनके हक और अधिकार के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं कभी भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनका समाज और देश में अहम योगदान है। और रहेगा। उन्होंने युवतियों को मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इसका प्रयोग अच्छा भी है और बुरा भी। हमें मोबाइल से केवल अच्छी बातें ग्रहण करना चाहिए। महिलाओं के साथ किसी भी तरह का कोई अपराध करे या करने की कोशिश करे तो उनके लिए 1090, 1076 और 112 नबंर फोन हमेशा खुला हुआ है। उस पर फोन करे चंद मिनटों में उन्हें पुलिस की सहायता मिल जाएगी।

Chandauli
clear sky
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
55 %
5.4kmh
0 %
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights