27.8 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 675

इलिया अस्पताल पहुंचे सीएमओ तो गैरहाजिर मिले चिकित्सक व स्टाफ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलिया के निरीक्षण के दौरान फटकार लगाते सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी।

इलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इलिया इन दिनों वार्ड ब्वाय के सहारे संचालित हो रही है। इसकी शिकायत पर सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी अस्पताल का जायजा लेने मंगलवार को पहुंचे तो वहां तैतना चिकित्सक व तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की और चिकित्सक सहित तीन कर्मचारियों को गैरहाजिर कर दिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इलिया पर डा.मणिकेश प्रताप सिंह, डा.अरविन्द पाण्डेय, फर्मासिस्ट राघवेन्द्र सिंह, एलए विजय कुमार, एएनएम सरोज मौर्य व वार्डब्वाय रविन्द्र कुमार की नियुक्ति है। जिन पर अस्पताल संचालन का जिम्मा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारी अक्सर गायब रहते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलिया प्राथमिक अस्पताल पर तैनात कुछ चिकित्सक व कर्मी शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय पर अपना प्राईवेट डिस्पेंसरी चला रहा है तो कोई कार्यस्थल से अनुपस्थित होकर अपने निजी कार्य में ब्यस्त है। शिकायत पर सीएमओ मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तो पाया कि दोपहर 12 बजे तक चिकित्सक उपस्थित नहीं थे। वार्ड ब्वाय रविन्द्र कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। वहीं डा.मणिकेश प्रताप सिंह, डा.अरविन्द कुमार पाण्डेय, फर्मासिस्ट राघवेन्द्र सिंह व एलए विजय कुमार अनुपस्थित मिले। इस कारण दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों को दिक्कते होती हैं। पीएचसी की बेपटरी हो चुकी ब्यवस्था को संज्ञान में लेते हुए जांच के आधार पर डा. मणिकेश, फर्मासिस्ट राघवेन्द्र सिंह व एलए विजय कुमार को अनुपस्थित कर दिया। वहीं दोपहर बाद पहुंचे डा.अरविन्द कुमार पाण्डेय को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। सीएमओ बीपी द्विवेदी ने बताया कि पीएचसी पर नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों के अनुपस्थित रहने की सूचना मिली।जो जांच के दौरान सत्य पायी गयी।

बहन की शादी का सामान पहुचाने जा रहे सड़क हादसे में एक साथ तीन लोगो की मौत से परिजनों में मचा कोहराम


पुर्वांचल डेस्क आजमगढ़/मऊ। जिले में बाइक की तेज रफ्तार ने तीन दोस्तों की जान ले ली। एक साथ तीन मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनुपर गांव निवासी कलीम पुत्र नसीम की बुआ नबीला आजमगढ़ के मुबारकपुर अंतर्गत नेवादा मोहल्ला में रहती हैं। उनकी बेटी का दो दिन बाद 28 अक्टूबर को निकाह होना था। निकाह की तैयारियों में जुटा कलीम पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त आसिफ पुत्र अनीस और मदारपुर हुसैनपुर निवासी फैज पुत्र मेराज के साथ कुछ सामान पहुंचाने के लिए रविवार को बुआ के घर आया हुआ था। सोमवार की रात में तीनों दोस्त बाइक से ही मऊ जा रहे थे कि मोहम्मदाबाद-मुबारकपुर मार्ग स्थित दरियाबाद पुल के निकट उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हुई तो एक पेड़ से जा टकराई। इससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में हादसे की जानकारी नहीं हो सकी थी। सुबह रास्ते से लोगों का गुजरना हुआ तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन किसी को बचाने का मौका नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू करने के साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया तो उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना लगते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

जाति-धर्म को अपमानित करने वालों की रद्द हो सदस्यताः अंजनी

चंदौली। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह मंगलवार को सांसद पकौड़ी कोल ने क्षत्रिय-ब्राह्मण सवर्ण समाज को मंच से खुलेआ गाली देने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्वसमाज को गले लगाने में आस्था विश्वास रखता हूं और ऐसा देश के सभी जनप्रतिनिधियों को रखना चाहिए। क्योंकि हमारा राष्ट्र धर्म-निरपेक्ष है। ऐसे में किसी जाति-मजहब का अपमान करना उचित नहीं है। लिहाजा ऐसे नेता की सदस्यता तत्काल रद्द कर देनी चाहिए, जो धार्मिक संबोधन के जरिए गाली देने, उकसाने या नफरत फैलाने का काम करना रहता है। उन्होंने कहा कि सांसद पकौड़ी कोल भाजपा समर्पित अपना दल पार्टी के नेता है जो इस वक्त सत्ता के करीब है। बावजूद इसके इस घटनाक्रम के बाद भाजपा के किसी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि का बयान नहीं आया। जबकि देखा जाय तो यहां के विधायक-सांसद के साथ-साथ भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर सवर्ण जाति के लोग काबिज है। ऐसे में सपा पर अर्मादित आचरण का आरोप लगाने वाले भाजपाई पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें। कहा कि चाहे नेता लोकसभा का सदस्य हो या फिर राज्यसभा या विधानसभा का ऐसा कृत्य करने वाले नेता की सदस्यता तत्काल रद्द कर देनी चाहिए, ताकि इस तरह की जुर्रत करे का दुस्साहस किसी के अंदर पैदा न हो। उन्होंने कहा किहर जाति व धर्म के लोग भारत के अभिन्न अंग हैं। हर जाति धर्म के लोगों के बीच आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता देश की अखण्डता के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए यह जरूरी हो गया है कि नेताओं को अपने भाषण में किसी जाति-धर्म को संबोधित करके उसे अपमानित करने, गाली-गलौज करने या उकसाने जैसी बातें करना भारतीय एकता, सामाजिक शांति एवं मजबूती के लिए गहरा आघात पहुंचाने के समान है। रावर्टसगंज सांसद पकौड़ी कोल का भी कृत्य इसी दायरे में आता है, लिहाजा उनके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

ऐतिहासिक जीत को मुकाम दें चंदौली के सपाईः अखिलेश यादव

चंदौली। सपा के जिला महासचिव नफीस अहमद व सचिव सुदामा यादव लखनऊ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने संगठन के कामकाज की जानकारी ली और विधानसभा-2022 को चुनौतीपूर्ण बताते हुए उसपर विजय हासिल करने का आह्वान किया। कहा कि सपा अपने कार्यकर्ताओं के बूते ही चुनाव लड़ेगी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। चंदौली का संगठन इस मुहिम को मुकाम देने में जुट जाय।
इस दौरान जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने बताया कि चंदौली समाजवादी पार्टी दलित, पिछड़ों व अतिपिछड़ों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाने के काम में लगी है। गत दिनों अपने कार्यक्रमों व सम्मेलनों के जरिए सपा के अतिपिछड़ों, पिछड़ों व दलितों में अपनी पैठ को मजबूत बनाया है। अब इस मजबूती को कायम रखने के साथ ही इसी दिशा में आगे बढ़ने का सिलसिला बनाया रखा जा रहा हैं इस कार्य में संगठन के लोगों का भरपूर साथ व सहयोग मिल रहा है। बताया कि शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देश के अनुपालन शत-प्रतिशत हो रहा है। कहा कि युवा साथियों को मार्गदर्शन की जरूरत है, लिहाजा उन्हें साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी जनपद के वरिष्ठ साथियों को सौंपी गयी है। कहा कि सपा जिलाध्यक्ष नेतृत्व व निर्देशन में इस वक्त जनपद के एक-एक कोने पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाजवाद की हुंकार पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। भरोसा दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन शानदार होगा।

नौगढ़, नरकटी के जंगल मे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव


चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के नरकटी गांव के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में  सनसनी फैल गई  चरवाहों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन करना शुरू कर दिया है 
नरकटी गांव के जंगलों में मंलवार को गांव के ही चरवाहा अपने पशुओं को चरा था तभी उसकी नज़र महुवा के पेड़ की तरफ गई जहाँ एक युवक फंदे के साथ पेड़ से लटकता नज़र आया जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पे पहुची पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर उसके पहचान की कार्यवाही में जुट गई है मृत युवक  ने पैंट व जूता पहना हुआ है  थाना प्रभारी राजेश सरोज ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है अब तक उसके परिवार वालों की कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है छानबीन जारी है। मौके पर गांव के लोग मौजूद रहे। वही ग्रामीणों की माने तो मृत युवक का शवलगभग चार से पांच दिन का लग रहा है

एक ही दुकान पर दावे को लेकर दो पक्ष भिड़े, जिला पंचायत कटरे में जमकर हुआ बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

जिला पंचायत कटरे में आंवटन को लेकर विवाद करते दो पक्ष।


चंदौली। जिला पंचायत कटरे में दुकान आंवटन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों उक्त दुकान को अपने पक्ष में आवंटन के दावे कर रहे थे। इस दौरान दो पक्षों में जमकर तकरार हुई। मामला इस कदर बिगड़ा की मौके पर पुलिस बुलाई पड़ी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और दोनों पक्ष को थाने पर तलब किया। विदित हो कि जिला पंचायत के दुकान नं0-16 को लेकर सोमवार को विवाद की स्थिति कायम हो गयी। इसमें वर्तमान आंवटी प्रकाश अग्रहरी दुकान को अपना बता रहे थे। वहीं उक्त दुकान के एक और आवंटी संजाफी देवी के पति एन प्रसाद दुकान पर अपना दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति कायम हो गयी। होहल्ला मचा तो आसपास के दुकानदारों ने पुलिस बुला दी, तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रकाश अग्रहरी का कहना है कि उन्होंने नीलामी में दुकान को अपने पक्ष में आवंटित कराया है वहीं एन प्रसाद का दावा था कि उक्त प्रकरण न्यायालय से जुड़ा मामला है। उन्होंने इसे लेकर कोर्ट में कंटेम्प्ट फाइल कर रखी है जो भी निर्णय होगा वह कोर्ट द्वारा निर्धारित होगा। ऐसे में दुकान की नीलामी व उसका आंवटन पूरी तरह से अवैध है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में दुकान के नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह से वैध तरीके से कर ली गयी है। ऐसे में पूर्व आवंटी का आरोप पूरी तरह से निराधार है। कोर्ट में जो मामला चल रहा था उसी के आधार पर जो आदेश प्राप्त हुए हैं उसी के आधार पर दुकान का आवंटन किया गया है। 

जाको राखे साईंया मार सके ना कोय, ट्रक और स्कोर्पियो की टक्कर में घायलों के बीच खेलता रहा मासूम


चंदौली। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई आज कुदरत ने इस कहावत को सही साबित किया कर दिया है। चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप बारातियों से लदी स्कोर्पियो और ट्रक में आमने-सामने सीधी टक्कर हो गयी। जिसमे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी वही स्कोर्पियो में बैठे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन स्कोर्पियो में बैठा 6 वर्ष के मासूम को खरोच तक नही आयी। दरअसल वाराणसी क्षेत्र के जैतपुरा थाना अंतर्गत कज्जाकपुरा निवासी अब्दुल वाहिद के बेटे दूल्हे अनवर जमाल 25 वर्ष की बारात वाराणसी से बिहार सासाराम जा रही थी जैसे ही वह जसौली गांव के समीप पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो का आमना सामना टक्कर हो गया। जिसमें स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए वहीं हादसे में दूल्हे की बुआ नज्जुम निशा 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। तो वही 6 वर्ष के मासूम को खरोच तक नही आयी।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मचने लगी लोग अपनी दुकानों से भाग कर घटना स्थल पर बारातियो की जान बचाने पहुच गए स्थिति गंभीर देख आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुचाया जिसमे अनवरी 52 वर्ष शाकिर 13 वर्ष कासिम 42 वर्ष रेहाना 40 वर्ष शमीम 8 वर्ष सैयद अहमद 42 वर्ष अफसाना 52 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनवरी सैयद अहमद व अफसाना को वाराणसी रेफर कर दिया वही अन्य का इलाज चल रहा है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को बचाने के लिए जान पर खेल गया सपेरा बिना जड़ी-बूटी के ही नाग नागिन के जोड़े को निकाला बाहर

कमालपुर क्षेत्र के बरहन गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह विद्यालय खुला तो स्कूल में टाईल्स लगाने वाले कारीगरों ने विद्यालय के स्टोर रूम को साफ करने के लिए टूटी फूटी कुर्सी की लकड़ियों को बाहर निकालते समय फुफकारते  नाग नागिन के जोड़े को देख कारीगर सोर मचाते हुए भागने लगे स्कूल में सांफ होने की आवाज सुन कर छात्र व अध्यापक स्कूल के कमरे की तरफ दौड़ पड़े सांफ को स्कूल से बाहर निकलवाने के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान जगमेंद्र यादव को स्कूल में सर्प होने की जानकारी दी प्रधान ने भदाहु गांव निवासी शिवचन सपेरा को बुलाकर सर्पों को बड़ी मशक्कत के बाद नाग नागिन को जोड़े को निकलवाया तब जाकर स्कूल में पठन पाठन का कार्य चालू हुआ औऱ मजदूरों द्वारा टाइल्स लगाने का काम शुरू हुआ ।सपेरा शिवचन राम ने पहले तो कहा कि मेरे पास जड़ी नही है ।फिर भी बच्चों को कही सर्प से हानि न पहुचे इस लिस बिना जड़ी बूटी के ही जान जोखिम में डालकर सर्पों को घण्टों मसक्कत के बाद पकड़ा तब जाकर सुचारू रूप से पठन पाठन का कार्य शुरू हुआ 

मातम में बदली शादी की खुशी शहनाई से पहले उठेगा जनाजा


चन्दौली। शादी की खुशी उस समय मातम में बदल गयी जब सदर कोतवाली के क्षेत्र के जसौली गांव के समीप एनएच2 पर बारात लेकर जा रही दूल्हे की स्कोर्पियो और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में भीषण हादसा हो गया जिसमे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।हादसे में दूल्हे की बुआ की मौके पर ही मौत हो गई वही दूल्हा सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके लेकर घटनास्थल पर चीख पुकार की आवाज आने लगी घटना घटना देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से सभी घायलों को घायलों को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया वहीं अन्य बारातियों का इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार वाराणसी क्षेत्र के जैतपुरा थाना अंतर्गत कज्जाकपुरा निवासी अब्दुल वाहिद के बेटे दूल्हे अनवर जमाल 25 वर्ष की बारात वाराणसी से बिहार छेत्र के सासाराम जा रही थी जैसे ही वह जसौली गांव के समीप पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो आमना सामना टक्कर हो गया जिसमें स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए वहीं हादसे में दूल्हे की बुआ नज्जुन निशा 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मचने लगी लोग अपनी दुकानों से भाग कर घटना स्थल पर बारातियो की जान बचाने पहुच गए स्थिति गंभीर देख आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुचाया जिसमे अनवरी 52 वर्ष शाकिर 13 वर्ष कासिम 42 वर्ष रेहाना 40 वर्ष शमीम 8 वर्ष सैयद अहमद 42 वर्ष अफसाना 52 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनवरी सैयद अहमद व अफसाना को वाराणसी रेफर कर दिया वही अन्य का इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी होते ही अन्य बारातियो की गाड़ी जिला अस्पताल पर पहुच गयी जहा परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे।

स्कॉर्पियो के धक्के से सब्जी विक्रेता की मौत

चंदौली।सैयदराजा-स्थानीय थाना क्षेत्र के भतीजा मोङ के समीप सोमवार की सुबह एन एच दो पर स्कार्पियो के धक्के से एक सब्जी बिक्रेता की इलाज के दौरान मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सैयदराजा निवासी सलीम अंसारी 70 वर्ष सब्जी बिक्रेता ढेला लेकर सोमवार की सुबह रोड क्रास कर रहा था.तभी बिहार के तरफ आ रहे एक स्कार्पियो ने ढेला मे जोरदार धक्का मार दिया.परिणाम स्वरूप सब्जी बिक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना एनएचआई एंबुलेंस कर्मियों को दी गई. सूचना पाकर पहुंचे एनएचआई पुलिसकर्मियों ने घायल सब्जी विक्रेता को चंदौली स्थित कमलापति त्रिपाठी अस्पताल में पहुंचाया .जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान सब्जी विक्रेता सलीम अंसारी की मौत हो गई. मौत की खबर सैयद राजा पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया . घटना से मर्माहत परिजनों का बुरा हाल हो गया था.

Chandauli
overcast clouds
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
81 %
5.8kmh
94 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights