27.8 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 674

मुफ्त दवाई‚ मुफ्त पढ़ाई व 300 यूनिट बिजली देगी सपा सरकारः मनोज डब्लू

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने बहेरी के ग्रामीणों का बांटा दुख-दर्द
कमालपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मनोज सिंह डब्लू बुधवार को बहेरा गांव के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गांव भ्रमण कर ग्रामीणों का सुख-दुख जाना। उनकी समस्याएं सुनी और उसे दूर करने का संबल प्रदान किया। कहा कि गांव में जो भी विकास संबंधित कार्य अधर में लटके हैं। उनका निराकरण सपा के सत्ता में आते ही प्राथमिकता के आधार पर दूर होगी। कहा कि गरीबों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली हो या फिर मुफ्त पढ़ाई या दवाई। सपा सरकार जनता को इन बुनियादी सुविधाएं देने में अग्रणी भूमिका अदा करेगी।
उन्होंने कहा कि आज महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। गरीब हो या मध्यम वर्गीय परिवार आज सभी दो जून की रोटी का प्रबंध करने के लिए हाड़तोड़ मेहनत करता नजर आ रहा है। कहा कि किसानों का आय दोगुनी करने का भाजपा का दावा मात्र चुनावी स्टंट व छवाला है। किसान कभी भी भाजपा के एजेंडे में था ही नहीं है। ये सिर्फ मंच से किसानों, नौजवानों की बातें करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद न तो किसानों को सुविधा मिली और ना ही नौजवानों को नौकरी। इसके बाद भी सूबे के सीएम और तमाम दिग्गज भाजपाई मंच से सीना तानकर झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। ऐसी झूठी सरकार से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि अगले पांच सालों को बेमिशाल बनाना है तो समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद करें। सपा ही प्रदेश में तरक्की व खुशहाली ला सकती है। पिछली सपा सरकार के कार्यकाल इसका जीता-जागता उदाहरण है। कामकाज की रफ्तार ऐसी रही कि भाजपा सरकार ने अपने पांच साल सपा सरकार के योजनाओं-परियोजनाओं का फीता काटने व उसका तमगा लेने में बीता दिए हैं। आह्वान किया कि जन-जन मिलकर सपा के हाथों को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर भुट्टन बिन्द, रामा प्रधान, राहुल मौर्या, दरोगा शर्मा, द्वारिका खरवार, अमरनाथ बिन्द, अखिलेश सिंह, बाला सिंह, जितेंद्र सिंह,उमा खरवार, टिंकू सिंह,गणेश गुप्ता, महमूद अली आदि उपस्थित रहे।

कमालपुर की निरुपमा यादव बनी समाजिक विज्ञान की शिक्षक

कमालपुर(चंदौली)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 8अगस्त को कराई गई टीजी की परीक्षा का परिणाम 26 अक्टूबर को परिणाम घोषित हुआ‚ जिसमें धानापुर विकास खण्ड के कांधरपुर गांव निवासी डा.राम सिंह की पुत्री निरुपमा यादव उत्तीर्ण हुई। निरुपमा यादव सामाजिक विज्ञान की हाईस्कूल की शिक्षक बनी। उनके परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर परिवार समेत पास–पड़ोस के लोग खुश हैं। बुधवार को घर पर पहुंचकर बधाई देने का काम किया। वहीं दोपहर में ग्रामवासियों के साथ परिजन मन्दिरों में जाकर प्रसाद चढ़ाया। डा. राम सिंह का लड़का अविनाश यादव अमेरिका में एम डी की डिग्री हासिल कर रहा है।

चंदौली के अधिवक्ताओं व कचहरी पार्किंग की समस्या को दूर करना प्राथमिकताः अविनाश


चंदौली। लम्बे समय से रिक्त चल रहे उपजिलाधिकारी सदर का कार्यभार बुधवार अविनाश कुमार ने संभाला। महाराजगंज से स्थानान्तरण के बाद जनपद आए पीसीएस अफसर अविनाश कुमार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सदर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को कार्यालय पहुंचे एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने स्थानीय समस्याओं पर फोकस किया। उन्होंने तहसील व कचहरी परिसर के इर्द-गिर्द बेतरतीब ढंग से खड़ा होने वाले वाहनों से उत्पन्न समस्या को गंभीरता से लिया।
उन्होंने कहा कि पार्किंग के अभाव में यह समस्या अस्तित्व में बनी है लिहाजा पार्किंग की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि कचहरी आने वाले अधिवक्ता, वादकारियों को वाहन पार्क करने के लिए सड़क की पटरियों का सहारा न लेना पड़े, जिससे जाम सहित वाहन चोरी जैसी समस्या दूर होगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं के टीनशेड को लेकर सदर कचहरी में चले आ रहे गतिरोध को दूर करने की अपनी मंशा जाहिर की। कहा कि आम पब्लिक अपनी समस्याएं दूर करने के लिए कचहरी आती है, लिहाजा सदर कचहरी में किसी भी तरह की समस्याएं दूर होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कर उनकी सुरक्षा करना उपजिलाधिकारी का नैतिक दायित्व है। यदि तहसील अंतर्गत किसी भी सरकारी व सार्वजनिक सम्पत्ति पर किसी तरह का अवैध कब्जा है तो उसे मुक्त कराकर सुरक्षित किया जाएगा। कहा कि जन समस्याओं को दूर करने की हरसंभव पहल होगी। साथ ही कल्याणकारी योजनाएं पात्र गरीबों तक पहुंचे इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

नवागत एसपी ने व्यपारियो संग किया बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा

चंदौली। आगामी त्योहार के मद्देनजर पुलिस कार्यालय सभागार में बुधवार को नवागत एसपी अंकुर अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया एसपी अंकुर अग्रवाल ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही व्यापारियों को पुलिस विभाग का पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उनकी समय-समय पर जांच करवाने की बात कही। साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को भी कहा ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा दुकान व प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करने की सलाह दी। इस अवसर पर पवन सेठ‚ लक्ष्मीकांत अग्रहरि‚ शिवशंकर अग्रहरि पप्पू‚ नारायण दास जायसवाल‚ हरिश्चंद्र अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

चंदौली के नरेंद्र प्रताप सिंह बने बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति

हिनौती निवासी परिवार में दीवाली के पहले ही लौटी खुशियां, गांव भी गदगद
चंदौली। चंदौली की धरा धान-गेहूं फसल के साथ-साथ होनहारों को पैदा करती है। यहां के मिट्टी में पले-बढ़े व प्रौढ़ हुए चंदौली के कई लाल आज देश के साथ-साथ विश्व पटल पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचकर वे चंदौली के गौरव को चार-चांद लगा रहे हैं। इन्हीं में से एक है चंदौली मुख्यालय से सटे हिनौती गांव के मूल निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह, जिन्हें यूपी की राज्यपाल व बंाटा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कुलपति नियुक्त किया है। उन्हीें नियुक्त से उनके गांव व परिवार में खुशियां दीवाली से पहले ही दस्तक दे दीं। पूरा परिवार इस उपलब्धि से गदगद है वहीं पास-पड़ोस के लोग भी गौरव की इस बेला में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
परिवार के अखंड प्रताप सिंह उर्फ चुनमुन सिंह ने बताया कि उनके चाचा प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप सिंह भारतीय दलहन अनुंसाधन संस्थान कानपुर में निदेशक रहे। उन्हें 26 अक्टूबर को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कुलपति का दायित्व मिलने की सूचना मिली है। बताया कि चाचा के शुरुआत से ही कृषि से लगाव व जुड़ाव रहा है और उन्होंने कृषि को ही अपना कैरियर बनाया। अपने हूनर व कृषि के प्रति लगाव के कारण वह कड़ी मेहनत कर इस दिशा में सफलता की सीढ़ी एक-एक कर चढ़कर आज इस मुकाम पर पहुंचे है। उनकी इस सफलता को पूरा परिवार अपनी सफलता मानकर काफी खुशी है। कहा कि चंदौली के कई युवा चाचा नरेंद्र प्रताप सिंह से प्रेरित होकर कृषि क्षेत्र में अपने कैरियर को सफल बनाने का सपना आज देख रहे हैं जो बड़ी बात है। गांव के लोग इस उपलब्धि से खासे खुश हैं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर ग्रामीणों ने अपनी खुशी का इजहार भी किया।

कई सरकारी स्कूलों से गायब मिले शिक्षक,अभिभावकों का आरोप बच्चों की शिक्षा से कर रहे खिलवाड़

चन्दौली।इलिया, शहाबगंज ब्लाक के परिषदीय विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गयी है। यहां स्कूल खुलने और बंद होने का कोई समय सारणी ही नहीं है, जिसका सीधा असर बच्चों के पठन-पाठन पर पड़ रहा है। इसे लेकर अभिभावक बच्चों का शिक्षा को लेकर चिंतित हैं। कोविड-19 संक्रमणकाल के बाद सरकारी स्कूलों के खुलने व बंद होने का कोई समय नहीं रहा गया। जिसका सीधा असर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों पर हो रहा है।

मंगलवार को मालदह, सरैया, सारिंगपुर व मनकपड़ा का निरीक्षण किया गया तो मालदह विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे ही ताला खोलते हुए मिले। वहां तैनात शिक्षक गायब थे। सरैया विद्यालय के गेट पर ताला लटक रहा था बच्चे गेट पर खड़े थे। कम्पोजिट विद्यालय मनकपड़ा पर ताला खुला था, लेकिन सात अध्यापकों मे से दो अध्यापक ही उपस्थित मिले। वहीं सारिंगपुर विद्यालय में भी एक अध्यापक गायब मिले। अब ऐसी हालत में जब अध्यापक ही समय से उपस्थित नहीं रहेंगे तो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे? जबकि सरकार द्वारा अध्यापकों को मोटी रकम वेतन के रूप में प्रदान की जाती है। इस बाबत एबीएसए अरविंद कुमार ने कहा कि विद्यालयों की जांच करायी जाएगी, जो अध्यापक अनुपस्थित होंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी।

डीएम ने किसानों में बांटा कृषि यंत्र व ऋण चेक

चंदौली। राज्य निदेशक वित्त व जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में ऋण संवर्धन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी और राज्य निदेशक वित्त ने लाभार्थियों को चेक एवं कृषि यंत्र का वितरण चिह्नित किसानों के बीच किया। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र में बैंकों की ओर से लाभार्थियों को ऋण चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को चेक एवं कृषि यंत्र वितरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में कार्य कर रही है। जनपद कृषि प्रधान है और यहां के किसानों की आजीविका आज भी कृषि आधारित है। किसान उन्नत प्रजाति के बीजों के उपयोग के साथ-साथ आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल कर अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त होगी। बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है, ताकि किसानों पर आर्थिक बोझ ना बढ़े। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अजय मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अग्रणी प्रबंधन उपस्थित थे।

पुलिस ने नगर में किया पैदल गस्त संदिग्धों का लिया तलाशी मचा हड़कंप

चंदौली।  जनपद में कानून और शांति व्यवस्था तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने व त्यौहारों के दृष्टिगत से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने नगर में पैदल गस्त किया और चेकिंग अभियान चलाया। इससे स्वामियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने व्यापारियों बात कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।पुलिस ने  पैदल गश्त के साथ ही आने जाने वाले लोगों, व शराब बियर की दुकान के आस पास टहल रहे लोगो की तलाशी ली इस दौरान कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय ने कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकान के सामने कैमरा लगा ले और उसको समय समय पर साफ करते रहे नगर या बाजार में कोई संदिग्ध या अराजकतत्व समझ मे आये तो तत्काल पुलिस को सूचित करें पुलिस हमेशा व्यपारियो के साथ है।कहा कि अभी कोविड का खतरा टला नही है इसलिए भीड़ भाड़ वाले इलाके में हमेशा मास्क पहन कर जाए और दूसरों को भी सलाह दे ताकि इस भयानक बीमारी में बचा जा सके। उन्होंने चेकिंग के दौरान बाइक चालकों को हिदायत दिया कि बिना हेलमेट बाइक चलाना कानूनी अपराध है इसे जेल जाना पड़ सकता है इसलिए बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग नहीं तो जुर्माना भरना पड़ जाएगा

चंदौली जनपद का गौरव हैं जवान राकेश यादवः मुलायम

जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी से मुलाकात करते सपा के जिला पंचायत सदस्य।


मांगों को लेकर अपर मुख्य अधिकारी से मिले सपा के जिला पंचायत सदस्य
चंदौली। जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार को सपा के जिला पंचायत सदस्यों का एक दल मंगलवार को अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देकर जवान राकेश यादव के परिजनों को आर्थिक मदद देने व अन्य मांगों को मजबूती के साथ रखा। कहा कि राकेश यादव चंदौली के गौरव थे और उन्होंने देश को अपना सर्वोच्च बलिदान देने का काम किया। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि उनकी उनके शौर्य को स्मृतियों में सहेजने में अपना सहयोग दें। अपर मुख्य अधिकारी ने मांगों को शासन तक पहुंचाकर उन्हें पूरा कराने का भरोसा दिया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बैंगलूर में जेसीओ की ट्रेनिंग के दौरान हिरामनपुर निवासी जवान राकेश यादव का निधन हो गया था। उन्होंने देश सेवा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उनके दिवंगत होने के बाद परिवार के समक्ष आर्थिक दिक्कतें पैदा हुआ है। साथ ही परिवार का एक मजबूत सहारा हमेशा के लिए छिन गया है। मांग किया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जवान के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। इसके अलावा मृत जवान राकेश यादव के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाय। जवान के सम्मान में हिरामनपुर जाने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया। गांव के समीप गेट स्थापित की जाए और गांव में आदम कद प्रतिमा स्थापित किया जाय, ताकि गांव के लोग राकेश यादव की वीरता व शौर्य को हमेशा याद रखे। अपने जीवनकाल में राकेश यादव देश की सुरक्षा में अपने मुस्तैद रहे। ऐसे में उनके निधन के बाद जिला प्रशासन-शासन व हम सभी को जवान के परिजनों के साथ खड़ा होने का वक्त है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, रमेश यादव, तेज नारायण यादव, अमित सिंह उपस्थित रहे।

देश सेवा का जज्बा पैदा करता है स्काउट-गाइडः सैयद अली

धानापुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की ओर से अमर वीर इंटर कालेज में मंगलवार को प्रवेश प्रथम, द्वितीय सोपान का प्रगतिशील प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस क्रम में दूसरे दिन स्काउट-गाइड ने प्रथम सोपान के अंतर्गत गांठ-फांस और प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान प्राप्त किया है। प्रशिक्षक के रूप में फिरोज अंसारी एवं रोशनी विश्वकर्मा रही। कार्यक्रम का निरीक्षण रविंद्र प्रताप सिंह स्काउट गाइड प्रभारी ने किया
इस दौरान जिला संगठन आयुक्त सैयद अली अंसारी ने कहा कि प्रवेश, प्रथम व द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान में प्रतिभाग करेंगे। उसके पश्चात राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में प्रतिभाग करने का अवसर उन्हें मिलेगा। स्काउट-गाइड ऐसी विधा है जो छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करती है। स्काउट-गाइड कला सीखने के पश्चात छात्र-छात्राएं आपातकालीन स्थिति में देश की सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। कहा कि स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, कड़े परिश्रम के साथ समाजसेवा का भाव पैदा करता है। इसलिए प्रशिक्षण में दिए जा रहे एक-एक जानकारी को पूरे मनोयोग के साथ सीखें और उस अमल में लाएं। यदि किसी भी विषय-बिंदू पर कोई संशय है तो उसे प्रशिक्षकों की मदद से दूर करें।

Chandauli
overcast clouds
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
81 %
5.8kmh
94 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights