22.7 C
Chandauli
Saturday, January 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 713

रक्षाबंधनः बहन की रक्षा के साथ पेड़ों की सुरक्षा का दिया वचन!

अपने आवास पर पेड़–पौधों को रक्षा सूत्र बांधते लेखपाल सुरेश कुमार शर्मा।


प्रकृति की सुरक्षा के संकल्प से त्यौहार को बना दिया पुनीत
चंदौली। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है। यह त्यौहार हर वर्ष बहनों के जीवन में उल्लास भर देता है। बहनें अपने भाई के कलाई पर इस विश्वास के साथ रक्षा-सूत्र बांधती है कि उसका भाई सलामत रहे और उसकी सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ कायम रहे। यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। उस दौर से जब भगवान श्रीकृष्ण शिशुपाल करते हैं तो युद्ध के दौरान उनका हाथ चोटिल हो जाती है, जिसे देखकर द्रोपदी अपनी साड़ी का एक सिरा फाड़कर उनकी कलाई पर बांध देती हैं। इसके सापेक्ष भगवान श्रीकृष्ण द्रोपदी को रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन अबकी बार जनपद में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आयीं जो इस रक्षा सूत्र के महत्व को महत्तम तक ले गयी। जी हां! भाई-बहन के इस त्यौहार पर प्रकृति से प्रेम का भी भाव देखने को मिला। एक छोटे से गांव में एक छोटे परिवार की पहल भले ही छोटी हो, लेकिन संदेश काफी बड़ा था। इस सकारात्मक प्रयास को जानने के बाद हर कोई इस परिवार को सलाम करना चाहेगा।


देखा जाए तो बहनों की सुरक्षा का वचन और भाई की सलामती की भावना ही रक्षाबंधन त्यौहार का महत्वपूर्ण भाग है। इस पावन त्यौहार पर यह वचन भाई अपनी बहनों की रक्षा के लिए दे। साथ ही इस वचन में पेड़-पौधे और प्रकृति की सुरक्षा को भी शामिल कर लिया जाय तो यह पावन पर्व पुनीत भी हो जाता है। चंदौली जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर पश्चिम स्थित कटसिला गांव में रक्षाबंधन पर्व पर एक घरौंदे में रक्षाबंधन पर्व पर ऐसा दृश्य देखने को मिला। पेशे से लेखपाल सुरेश कुमार शर्मा का परिवार रविवार को कटसिला स्थित अपने पैतृक आवास पर रक्षाबंधन का त्यौहार मना रहा है। घर-परिवार के छोटे बच्चे सुबह से ही त्यौहार की खुशियां बांटने व खेलकूद में मगन थे। इस बीच लेखपाल सुरेश शर्मा और उनके बड़े भाई बृजेश कुमार शर्मा एडवोकेट को तिलक लगाने के साथ ही रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी बहन निशा शर्मा ने अपने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं भाइयों द्वारा अपनी बहन को उपहार भेंट किया गया। इसके बाद उनका परिवार अपने अहाते में लगे एक-एक पेड़-पौधों को रक्षा-सूत्र बांध कर एक नयी मिसाल पेश की। इस बाबत सुरेश कुमार शर्मा का कहना था कि प्रकृति से हर किसी को प्रेम करना चाहिए। इनसे हमारा जन्म से लेकर मृत्यु तक का वासता होता है। ये हमें न केवल छांव, फल व आक्सीजन देते हैं, बल्कि धरा की सुंदरता में चार चांद लगाने है। यदि यह न हो तो समय से बारिश न हों। कई आपदाएं मानव अस्तित्व को मिटाने के लिए व्याकुल हो उठती है। यह तो प्रकृति व इन पेड़-पौधों का वात्सल्य है कि ये बिना किसी लोभ के हमें बहुत कुछ देते आ रहे हैं। ऐसे में हम सभी को इन पेड़-पौधों की देखकर परिवार के सदस्यों के रूप में करनी चाहिए। इसी सोच व प्रयास के साथ आज इन पेड़ों को रक्षा-सूत्र बांधा गया है ताकि इनकी रक्षा का संकल्प हमें व हमारे परिवार को हमेशा याद रहे। साथ ही इस संदेश से दूसरे भी प्रेरित हों और धरा से गायब होती हरियाली धीरे-धीरे फिर से लौट आए, क्योंकि यह मानव जीवन को खुशहाली से भर देते हैं।

रक्षाबंधनः भाई-बहन के प्रेम पर्व पर बच्चों में दिखा उल्लास

चन्दौली। जनपद के शहरी‚ कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में रविवार को रक्षाबंधन पर्व की धूम रही। इस दौरान भाई-बहनों के पवित्र बंधन का अनोखा पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। त्यौहार के मद्देनजर बच्चे नए परिधान धारण कर इस पर्व की खुशियां मनाने को बेताब नजर आए। उनकी इस खुशी में घर–परिवार के बड़े–बुजुर्गों का साथ मिला तो घरों का माहौल उल्लास से भर उठा।

लोगों ने पुरानी परम्पराएं व रीतियों–रिवाजों के मददेनजर शुभ मुहुर्त में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस बच्चियों से लगायत युवतियों व महिलाओं ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी सलामती व दुर्घायु की कामना की। साथ ही उनसे अपना रक्षा का वचन भी लिया। वहीं  बदले में छोटे भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ जीवन भर बहन की रक्षा का शपथ लिए भाई-बहनों के अमर प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह घर के बच्चों में देखा जा रहा है. इस त्योहार  का उन्हें सालों से इंतजार रहता है. इस दिन उन्हें नए कपड़े पहनने और मिठाई खाने को मिलते हैं.

शुभ मुहूर्त में भाईयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

चंदौली।नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधा और उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लिया। राखी बांधने के दौरान बहनों ने भाईयों की आरती उतारी और मिठाइयां भी खिलाई। राखी बंधवाने के बाद भाईयों ने अपनी बहनों को उपहार भी दिए।रक्षा बंधन त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा।  दिन भर बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने की तैयारियों में जुट रही।समय के अनुसार बहनों ने शुभ मुहूर्त देखर भाईयों की कलाई पर राखी बांधी।  वही घरों में छोटे-छोटे बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। उल्लासपूर्ण माहौल में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह नहीं रहे, लखनऊ में हुआ निधन

The Governor of Rajasthan, Shri Kalyan Singh calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on September 09, 2014.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह अपने कड़े और पारदर्शिता प्रशासन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनका लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी विशाल था। अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे। कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अतरौली के विधानसभा के सदस्य थे। वह बुलंदशहर तथा एटा से लोकसभा सदस्य भी रहने के साथ राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद कल्याण सिंह ने लखनऊ में आकर एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक चेहरों में एक इसलिए माने जाते हैं, क्यूंकि इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी। कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद जून 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अयोध्या में विवादित ढांचा के विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये छह दिसम्बर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।

कल्याण सिंह 1993 में अतरौली तथा कासगंज से विधायक निर्वाचित हुये। इन चुनावों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरा लेकिन सरकार न बनने पर कल्याण सिंह विधान सभा में नेता विपक्ष के पद पर बैठे। इसके बाद भाजपा ने बसपा के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई। तब कल्याण सिंह सितंबर 1997 से नवंबर 1999 में एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। गठबंधन की सरकार में मायावती पहले मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन जब भाजपा की बारी आई तो उन्होंने समर्थन वापस ले लिया। बसपा ने 21 अक्टूबर 1997 को कल्याण सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया। बसपा की चाल भांप चुके कल्याण सिंह पहले से ही कांग्रेस विधायक नरेश अग्रवाल के सम्पर्क में थे और उन्होंने नरेश अग्रवाल के साथ आए विधायकों की पार्टी लोकतांत्रिक कांग्रेस का घटन कराया 21 विधायकों का समर्थन दिलाया। नरेश अग्रवाल को सरकार में शामिल करके उन्होंने नरेश अग्रवाल को ऊर्जा विभाग का मंत्री भी बना दिया।

कल्याण सिंह ने इसके बाद किसी बात पर खिन्न होकर दिसंबर 1999 में भाजपा को छोड़ दिया। उन्होंने अपनी पार्टी बना ली और मुलायम सिंह यादव के साथ भी जुड़ गए। करीब पांच वर्ष बाद जनवरी 2003 में उनकी भाजपा में फिर वापसी हो गई। भाजपा ने 2004 लोकसभा चुनाव में उनको बुलंदशहर से प्रतत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2009 से पहले भाजपा को छोड़ दिया। वह एटा से 2009 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े और जीत दर्ज की। कल्याण सिंह तबीयत खराब होने के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में चार जुलाई से भर्ती थे।

समाधान दिवसः विधवा महिला ने एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा से लगाई गुहार


चकिया में समाधान दिवस पर गुहार लगाती विधवा महिला।


शहाबगंज। क्षेत्र के अमांव गांव निवासी विधवा महिला सीता देवी ने गांव के दबंगों व भूमाफियाओं से परेशान होकर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि आराजी संख्या 467ख के रकबा 0.019 हेक्टयर पर प्रार्थनी सहखातेदार के रुप में नाम दर्ज है। लेकिन विपक्षीगण लाठी डंडे के बल पर जोर जबरदस्ती के बल पर कब्जा करना चाहते है। जिसके लिए आये दिन गाली गलौच देने के साथ दबाव बनाते रहते है। जिसके कारण परिजनों को जान-माल का खतरा बना हुआ। न्याय के लिए थाना प्रभारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया।लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। थकहार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

बलुआ घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए फौजी हरिद्वार यादव


तिरंगा यात्रा संग फौजी के शव को हसनपुर ले जाते ग्रामीण।


चहनियाां। हिमांचल सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी फौजी हवलदार हरिद्वार यादव (45 वर्ष) के मृत्यु होनेके बाद शनिवार की शाम उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार देर शाम को मृत शरीर को साथी सैनिकों द्वारा उनके घर हसनपुर लाया गया। शव आते ही क्षेत्र के हजारों लोग उनके घर पहुँच शोक प्रकट किये।फौजी के मृत होने का अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई।
जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी कल्पनाथ यादव के तीन पुत्रो से सबसे बड़े पुत्र हरिद्वार यादव सन् 1995 में सेना में भर्ती हुए थे पत्नी लीलावती यादव तथा पुत्र गौरव 20 वर्ष, पुत्री तमन्ना 17 वर्ष तथा कृष्णा 14 वर्ष का शव देकते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। फौजी की किस प्रकार मौत हुई अभी स्पष्ट नही हो पाया है। हिमांचल से आये साथी फौजी बस इतना बता पाए कि मृत हरिद्वार यादव गोली या किसी धारदार हथियार से नहीं मरे। वह अपने आवास पर मृत अवस्था में मिले। मृतक हरिद्वार यादव के छोटे भाई राजेश यादव इस समय हसनपुर गांव के वर्तमान में प्रधान के पद पर आसीन है। प्रधान भाई ने बताया कि जून माह में आर्मी से छुट्टी मिलने पर घर आये थे पुनः जून के अंतिम सप्ताह में ड्यूटी पर चले गए तभी से वहाँ मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा कर रहे थे। मृत फौजी हरिद्वार यादव का का बलुआ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान पुलिस फोर्स व भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व मृत फौजी के परिजन मौजूद रहे।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल संसद में पारित कराए मोदी सरकार

सिविल कोर्ट चंदौली में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।


चंदौली। सिविल कोर्ट चंदौली में शनिवार को अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल व अधिवक्ताओं को पेंशन लागू करने के लिए प्रदर्शन किया। सिविल कोर्ट चंदौली में प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति के प्रभारी व अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि अधिवक्ताओं के ऊपर न्याय दिलाने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उस पर हर वक्त खतरा बना रहता है।
ऐसी स्थिति के दृष्टिगत अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल को संसद में लाया जाना अतिआवश्यक है, जिसमें अधिवक्ता को धमकी देने वाले, अधिवक्ता पर हमला करने वाले व अधिवक्ता को किसी प्रकार से क्षति पहुंचाने वाले को कम से कम सात साल से ऊपर की सजा व भारी जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री बीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि अधिवक्ताओं को पेंशन दिया जाना अति आवश्यक है, हम अधिवक्ता अपनी कमाई से अधिवक्ता टिकट के रूप में सरकार को हजारों करोड रूपये प्रतिमाह देते है, लेकिन अधिवक्ताओं को पेंशन देने में सरकार आनाकानी करती है। जबकि अधिवक्ता समाज का एक सजग प्रहरी व महत्वपूर्ण अंग है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट व अधिवक्ताओं को पेंशन अति शीघ्र देने की मांग की। ऐसा ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर अनंत कुमार सिन्हा, राजीव कुमार मिश्रा, इरशाद बाबू, राजू मिश्रा, विनय कुमार शर्मा, कमलेश चंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

सुशील बोले‚ महिलाओं को स्वावलंबी बना रही भाजपा सरकार

खझरा में विधायक सुशील सिंह को तिलक लगाकर राधी बांधती महिला।


कंदवा। क्षेत्र के खझरा स्थित बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर शक्ति मिशन-3 के शुभारंभ अवसर पर सुशील सिंह विधायक ने किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें स्वावलंबी बनने की बात कही। कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक प्रदान करने की भी बात कही। कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर आज हमें बहनों ने जो राखी बांधकर सम्मान दिया है उसकी सुरक्षा, स्वावलंबी हमारा अब हमारी जिम्मेदारी है। सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और महिला सुरक्षा को लेकर कई योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि महिला उत्पीड़न पर नकेल कसने के लिए 1090 जैसी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस दौरान महिलाओं ने सुशील सिंह विधायक को रोरी लगाकर राखी बाधी व मिठाई खिलाई। इसके पश्चात उन्होंने साड़ी व मिठाई भेंट स्वरूप दिए। इस कार्यक्रम में आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे। इस दौरान मोती मौर्य, जय प्रकाश उपाध्याय, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, सुशील सिंह, जनौली मृत्युंजय सिंह दीपू, इंदर सिंह बाबा, भगवती तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार में महिलओं को मिल रहा सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देते डीएम।


चंदौली। सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-3 कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह व साधना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का आगाज किया।
इस अवसर डीएम संजीव सिंह ने कहा कि कहा कि मिशन शक्ति फेज-3 का उद्देश्य महिलाओं की सशक्तिकरण और उनकी प्रगति से है। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें स्वावलंबी बनाने से है। परिवार व समाज के विकास का प्रमुख आधार हमारी महिलाएं ही हैं। इस मिशन के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान के साथ ही उन्हें आर्थिक स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करना है। बालिका शिक्षा, बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए हम इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही कर सकते हैं। इस अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक कार्यक्रम संचालित है। महिलाओं को कानूनी सुरक्षा से लेकर उनके आर्थिक विकास व स्वावलंबन की दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों द्वारा बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीण स्तर पर महिलाओं का समुचित स्वावलंबन हो रहा है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि हमारे देश में महिलाएं शुरू से ही शसक्त रही है। अतीत से ही महिला सशक्तिकरण से संबंधित अनेक उदाहरण मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से उनसे लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। महिलाओं के प्रति कोई अपराध न हो इसके लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे आदि उपस्थित रहे। संचालन सीडीओ अजितेंन्द्र नारायण ने किया।
इनसेटे—-
महिलाओं ने डीएम-एसपी को बांधी राखी
चंदौली। कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान शनिवार को उपस्थित नारी शक्तियों द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर हाथ में राखी बांधा। वहीं विधायक साधना सिंह एवं जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं को रक्षाबंधन त्योहार की शुभकामनाएं दी गई। विधायक साधना सिंह ने कहा कि नारी की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को सामान अवसर उपलब्ध करा रही है। सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है । महिलाओं को भी अपनी झिझक दूर करके आगे आना होगा। उन्हें भी अपनी सोच बदलनी होगी। कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

व्यापारियों, सराफा कारोबारियों और बैंक मित्रो की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध

सैयदराजा। थाना परिसर में शनिवार को कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में सर्राफा कारोबारियों, व्यापारियों और बैंक मित्रो माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रतिबद्धता जताई और सहयोग मांगा, ताकि कोई भी आपराधिक घटना नगर में न घट सके।इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने रक्षा बंधन का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। कहा कि, अगर कहीं कैसी भी कोई घटना होती है तो पुलिस को तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपने हाथ में कानून लेने का प्रयास न करें। यदि कोई व्यक्ति नगर की शंाति व्यवस्था में खलल डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 कहा कि पुलिस  व्यापारियों, सराफा कारोबारियों और बैंक मित्रो की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बाजार में पुलिस सादे कपड़ों में मय हथियार के तैनात रहेगी। सराफा कारोबारी जिस समय दुकान खोलेंगे और बंद करेंगे, उस समय भी बाजार में पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगी।सभी सर्राफा व्यपारी अपने दुकानों के सामने सीसी टीवी कैमरा लगवा ले ताकि कोई घटना घटित ना हो सके

Chandauli
broken clouds
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
29 %
2kmh
55 %
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
26 °
Wed
27 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights