धानापुर विकास खण्ड क्षेत्र के किशुनपुरा कम्पोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह सोमवार को विद्यालय में खर्राटा मार कर सोते हुए पाये गये । जिसको लेकर गाव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है । विदित हो कि सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय किशुनपुरा में कोविड टीकाकरण का कैम्प लगा हुआ था । जिसमे गाव के लोग आकर अपना टीकाकरण करा रहे थे । गाव के ही एक व्यक्ति ने विद्यालय में देखा कि स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बखूबी कुर्सी पर बैठकर टेबल पर पैर फैलाकर खर्राटा मार कर सो रहे है । जिसको देख कर व्यक्ति बहुत ही आश्चर्यचकित हुआ और मास्टर साहब की फोटो खींच ली । नाम ना बताने की शर्त पर ऊक्त व्यक्ति ने बताता की मास्टर जी कभी भी समय से स्कूल भी नही आते है । और आते भी है तो कभी बच्चों को नही पढ़ाते है । व्यक्ति के ऊक्त फोटो खिंचने की जानकारी मास्टर साहब को लग गयी तो उन्होंने पूरे मामले को लीपा पोती करने में जुट गए । लेकिन इस धटना को लेकर गाव के लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है । लोगो का कहना है कि ऊक्त मास्टर को निलंबित किया जाए । क्योंकि येसे अध्यापक बच्चों की भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है । अगर अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही नही की गई तो हम गाव के लोग धरना देने को बाध्य होंगे ।
यहां सोने का वेतन लेते है प्रधानाध्यापक, हाल परिषदीय विद्यालय का
डायरिया ने एक को लीला आधा दर्जन बीमार गांव में पहुँची चिकित्सा टीम
चन्दौली।नौगढ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव में फैली डायरिया की बीमारी से 1 ब्यक्ति की मौत व आधा दर्जन लोगों को पीड़ित होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा उपचार करके गांव वासियों को आवश्यक एहतियात बरतने की अपील किया।
इस बारे में बताया जाता है कि रविवार को रात में डायरिया की चपेट में आकर के भैरोनन्द 38 वर्ष ने दम तोड़ दिया।वहीं दशरथ 50 वर्ष दिनेश 35 वर्ष निराशा 55 वर्ष उदय 7 वर्ष गूंजा 13 वर्ष पीड़ित हैं।
जिनका दवा उपचार मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आर बी यस के की टीम मे शामिल डा.अमित श्रीवास्तव डा.गंगाराम भारती नेत्र सहायक श्यामनन्दन ने मौके पर जाकर के किया और गांव वासियो से उबला हुआ पानी का सेवन करने व बासी भोजन से पूर्णतया परहेज करने की अपील किया।
नीम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल,
पूर्वांचल डेस्क । जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के सरहद पर युवक व युवती ने नीम के पेड़ से बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पे पहुंची पुलिस हत्या अथवा आत्महत्या मानकर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है एक गांव की 23 वर्षीय युवती आधी रात के बाद घर से निकलकर चली गई। दो बजे रात जब परिजनों की नींद खुली तो बिस्तर पर युवती को नहीं पाकर खोजबीन चालू किया। लेकिन वह नहीं मिली। रात अधिक होने के कारण परिजन फोन के सहारे संभावित स्थानों पर तलाश करते रहे। बताते हैं कि सुबह कुछ लोग अपनी धान की खेत देखने के लिए घर से ढाई किलोमीटर दूर उत्तर तरफ बनीडीह और सेहरा के सरहद स्थित ताल पर गए थे। जहां नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे में एक युवक व युवती लटक रहे थे। गांव वालों ने दोनों को पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया। यह बात जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। और दोनों को प्रेमी युगल मानकर देखने के लिए भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर मौके पर रामपुर थानाध्यक्ष ओमकार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने शव की स्थिति देखते हुए हत्या अथवा आत्महत्या है इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलवाया । जांच पड़ताल के बाद शव को पुलिस ने कब्जे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज अगली कार्यवाही में जुट गई है। लड़की के परिजनों के मुताबिक 1 दिसंबर को उसका विवाह होना था।
कब मिलेगी निजात:चिलचिलाती धूप में थमी मुख्यालय की रफ्तार
चंदौली। जिला मुख्यालय पर चिलचिलाती धूप से बेहाल लोगों की परेशानी सोमवार को नगर में लगने वाले जाम ने और बढ़ा दिया। जिला मुख्यालय पर लगे भीषण। जाम में फंसे राहगीर उससे निकलने के लिए चिलचिलाती धूप में घंटों जूझते रहे। इस दौरान जाम में फंसे लोग पसीना से तर बतर होते रहे। जाम हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की कोई मौजूदगी नही दिखी वही लोगो का कहना है ट्रैफिक पुलिस सड़क किनारे खड़ी दो पहिया वाहनो का चालान कर बस खानापूर्ति कर लेती है।
नगर की सड़कों पर आड़ा तिरछा वाहन खड़ी करने से लग रहा जाम अब आम बात हो गई है। सोमवार को सड़कों पर जहां तहां वाहनें खड़ी कर देने से देखते ही देखते पूरा नगर भीषण जाम में फंस गया। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग उससे निकलने के लिए घंटों जूझते रहे। जिला प्रशासन को कोसते रहे। वही लोग पसीने से तर बतर होकर एक दूसरे से उलझते भी रहे थे। जिला मुख्यालय पर भीषण जाम छुड़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस नदारद दिखी। मुख्यालय पर जाम आलम यह रहा कि सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक सर्विस रोड जाम की चपेट में रहा भीषण जाम के कारण एक कदम सरकना भी मुश्किल हो गया। दिन के 10 बजे के बाद शुरू हुआ यह भीषण जाम दोपहर 2 बजे तक रहा। इसके बाद राहगीरों और आस पास के लोगो ने जैसे-तैसे जाम पर नियंत्रण पाया तब जाकर यातायात फिर से बहाल हो पाया।
फिल्मी अंदाज में प्रधान पति को मारी गई गोली
पूर्वांचल डेस्क। सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में रविवार की देर रात मरीज बनकर पहुंचे बदमाशों ने प्रधान पति को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायल ने पुलिस को हमलावरों की पहचान बता दी है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। लोहरा प्रधान पति सुरेश (30) ने गांव में ही प्राइवेट क्लीनिक खोल रखी है। बताते हैं कि रात 11:30 बजे के करीब दो लोग उनके यहां मरीज बनकर पहुंचे और दरवाजा खटखटा कर इलाज के लिए आने की बात कही। उनकी आवाज सुनकर जैसे ही सुरेश ने घर का दरवाजा खोला उनमें से एक ने उनको लक्ष्य कर एक के बाद एक दो फायर कर दिए। गोली मारता देख, वह अंदर की तरफ भागे, तब तक उनके पैर में गोली लग चुकी थी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। यह देख हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।घटना के बाद तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ सुरेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
खेत मे खाद डालते किसान की करेंट लगने से मौत
शहाबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बाबूलाल यादव 40 वर्ष आज सूबह अपने खेत में खाद फेक रहे थे तभी उसी खेत में पहले से गिरा बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर गांव के बाबू लाल यादव 40 वर्ष सुबह अपने खेत में खाद फेंक रहे थे तभी अचानक खेत में गिरा बिजली के तार के चपेट में आने से झुलस गए आनन-फानन में परिवार वालों ने निजी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने देख मृत घोषित कर दिया। वही परिवार के लोग थाने में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल रहा।
जबानी जंग जारी, जानिए मनोज सिंह डब्लू के वीडियो में
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू सोमवार को नए अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने सैयदराजा स्थित आवास पर अपने वीडियो में नरायनपुर पम्प कैनाल, सेना भर्ती जैसे महत्वपूर्ण विषयों का जिक्र किया।
विदित हो कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। मनोज सिंह डब्लू अपने विरोधियों में तेजी से हमलावर रहे हैं। इसके लिए वह नए-नए तौर-तरीकों को अपना रहे है। अपने कृत्यों, कार्यों व सक्रियता से वह जनता व अपने राजनीतिक विरोधियों को यह संकेत दे रहे हैं कि अब चुनाव में वह अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी से कड़ी टक्कर देने वाले हैं।
पिछड़ों व दलितों के आरक्षण पर आघात कर रही भाजपाः ओपी राजभर
सकलडीहा। क्षेत्र के नई बाजार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से रविवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर करारा प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी भर्तियों पर पिछड़ों के आरक्षण पर डांका डालने का काम किया है। बावजूद इसके किसी भी दल के एक भी सरकार से सवाल नहीं किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि ऐसे नेता खुद को पिछड़ों की मसीहा बनाते से नहीं चूकते है। दरअसल ऐसे लोग पिछड़ों का शोषण व उनके उत्पीड़न की असली वजह है। ऐसे लोगों को जनता वोट ना देकर पावर से दूर करे।
उन्होंने कहा कि बांदा में कृषि विभाग में भर्ती होती है। 13 पदों में 11 पर राजपूत की हो जाती है और पिछड़े व दलितों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है। फिर भी पिछड़े दलित नेताओं का इस पर बयान नहीं आता है। ये सत्ता पाने के बाद रसमलाई खाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को झूठ बोलने वाले नेता बताया। वहीे सीएम योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर भी तंज कसा। कहा कि भाजपा केवल वादे करना जानती है उसे पूरा करना उसके बस की बात नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा बुलंद किया था। अब कहा गया उनका मेक इन इंडिया। इनके पास महंगाई व भ्रष्टाचार पर चर्चा करने के लिए टाइम नहीं है। महंगाई कम करने का वादा किये कहां गया? अपराध मुक्त करने की बात कहें कहां गया? यह खाली रोजगार देने की बात करते हैं। उन्होंने देश को भरोसा दिया था कि देश नहीं झुकने देंगे और चाय बेचते बेचते पूरा देश बेच दिए।
चंदौली मेडिकल कालेज से बिहार व पूर्वांचल को मिलेगा लाभः डा. महेंद्रनाथ
चंदौली मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को देखते डा. महेंद्रनाथ पांडेय साथ में सुशील सिंह।
चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डा. महेंद्रनाथ पांडेय रविवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने नौबतपुर में बन रहे मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को देखा। साथ ही सैयदराजा क्षेत्र के लोकमनपुर में बन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान डीएम संजीव सिंह व एसपी अमित कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज और अस्पताल हाइवे पर मौजूद होने के कारण इसका लाभ बिहार के साथ पूरे पूर्वांचल को मिलेगा। मॉडल को आसपास के लोगो को देखने के लिए अभी छोड़ दिया जाए, जिससे क्षेत्रय लोग देख सके। रिंग रोड के निर्माण के कारण जिले में बन रहे मेडिकल कालेज का लाभ होगा। यह जीटी रोड पर बनने वाला भारत का पहला मेडिकल कालेज है। कहा कि मेडिकल के सभी उपकरण के लिए इसे 160 करोड़ और निर्माण के लिए 342 करोड़ समेत कुल 500 करोड़ का धन आवंटित कर दिया गया है। पहले की सरकार इसे टाइम का कोइ समय-सीमा नहीं होता था। कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री विश्व के सबसे बड़े कोरोना योद्धा है और दूसरे दल के मुखिया केवल ट्विटर की राजनीति करते है। अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले मुख्यमंत्री बिना किसी कार्यक्रम के अचार संहिता के दौरान इसका उदघाटन किया। इस मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री गृहमंत्री रक्षामंत्री के साथ रामप्रसाद गुप्ता और कल्याण सिंह का इस क्षेत्र के लिए धन्यवाद। योगी ने क़ानून बनाया कि दंगा करने वालो से पांच गुना वसूला जाएगा इसका अनुशरण आंध्र और तेलंगाना स्टेट सरकारों ने किया है। इस दौरान जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के रैली के स्थल के बाबत जानकारी ली। कहा कि भाजपा विकास कार्यों को लेकर काफी गंभीर है। लिहाजा इसके मानक व गति का ख्याल जिले के अधिकारी रखें। कहीं किसी स्तर पर कोई अड़चन आती है तो उसे दूर करने के लिए अवगत कराएं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, साध शिवशंकर पटेल, प्रमोद पटेल, डा.केएन पांडेय, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
सपा के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंः परवेज अहमद
सकूराबाद में जिला उपाध्यक्ष ने कार्यालय का किया उद्घाटन
चंदौली। जन-मन विजय अभियान के तहत रविवार को सकूराबाद में नए वोटर पंजीकरण के मद्देनजर सपा कार्यालय का उद्धघाटन हुआ। इसका शुभारंभ सपा जिला उपाध्यक्ष व मुगलसराय विधानसभा इकाई प्रभारी परवेज अहमद जोखू ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम शामिल कराने का काम पूरी गंभीरता के साथ युद्ध स्तर पर करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कहा कि बहुत से लोगों का नाम मतदाता सूची में भुलवश या राजनीतिक षड्यंत्र के तहत विच्छेदित कर दिया गया है, जिन्हें पुनः जोड़ा जाना आवश्यक है।
यदि ऐसे काम में बीएलओ के स्तर से कोई हीलाहवाली बरती जाए तो उसकी सूचना दें। इस काम में कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ लग जाएं, क्योंकि मतदाताओं का नाम सूची में शामिल होगा, तभी वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कार्य के लिए लोगों में जागरूकता लाएं और विशेष तिथियों पर बूथ पर जमा होकर लोगों का नाम सूची में शामिल करनवा सुनिश्चित करें। कहा कि शिक्षामित्रों को नौकरी, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय, विषय विशेषज्ञों का विनियमितीकरण, स्कूलों को ग्रांट आदि तमाम ऐसे कार्य समाजवादी सरकार में हुए हैं जो मील का पत्थर साबित हो गये हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठ व वादाखिलाफी से जनता में आक्रोश है, जिसका जवाब सत्ता परिवर्तन कर देने का मन जनता ने बना लिया है। साथ ही पार्टी कार्यकताओं को निर्देश दिए कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं। हम तोड़ने की नहीं जोड़ने के लिए संघर्ष करना है। कहा कि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा प्रणाली ही दम तोड़ रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्र, अभिभावक, शिक्षक, शिक्षा मित्र सहित आम जनमानस परेशान और निराश है। इस मौके पर अनिशु रहमान, सुदामा यादव, अयूब खान गुड्डू, योगेंद्र यादव चकरू, अर्शी सलाम, ज़ियाउद्दीन अंसारी, आरिफ सिद्दकी, शैफ सिद्दकी मौजूद रहे।











