21.9 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 724

भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट ,दोहरे हत्याकांड से सनसनी

रिश्तों का कत्ल:
बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को चाकू से गोदा

पूर्वांचल डेस्क ।वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रहीमपुर नई बस्ती में रविवार सुबह संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रहीमपुर नई बस्ती निवासी  मुन्ना (40) का अपने छोटे भाई निसार (35) के साथ कई माह से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह भी इसी मसले पर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मुन्ना अपने कमरे से चाकू लाया और छोटे भाई निसार पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में जब उसकी पत्नी खुश्बू (30) आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से कई वार किए। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब दोनों की मौत हो गई।
इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है।

धर्म परिवर्तन को लेकर भाजपा जनों ने किया चक्का जाम

नवही में धर्म-परिवर्तन कराने को लेकर भाजपा का चक्काजाम
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव में धर्म परिवर्तन कराने को लेकर रविवार को भाजपा विधायक साधना सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इसके साथ ही नवही गांव में स्थित चर्च को हटाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने चर्च के व्यस्थापक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नवही गांव में कई वर्षों से ईसाइयों द्वारा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। रविवार की सुबह चर्च का व्यस्थापक रामाश्रय भगवान शंकर और हनुमान मंदिर में घुस कर मूर्ति को तोड़कर सड़क पर फेंक दिया था। साथ ही गांव के लोगों का जबरजस्ती धर्मपरिवर्तन करा रहा था। कहा कि नवही गांव में स्थित चर्च की तत्काल जांचकर हटाया जाय नहीं तो आगे आंदोलन होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चर्च की जांच के लिए मौके डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना और पहुंचे एसडीएम विजय नारायण सिंह ने किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि धर्म परिवर्तन की सूचना नही थी। यदि ऐसा बात है तो इसकी जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस चर्च व्यस्थापक को हिरासत में पूछताछ कर रही है। मामला सही पाए जाने पर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और लोगों को दूसरे रास्ते से आगे की यात्रा पूरी करनी पड़ी। इस दौरान मौके पर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायाब तहसीलदार ध्रुवेस कुमार, अलीनगर कोतवाल संतोष सिंह, एसआई मनोज पांडेय, एसआई विवेक त्रिपाठी, एसआई ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, अजय सिंह, काशीनाथ, आदित्य श्रीवास्तव, अंकित सिंह, सोनू सिंह, संतोष आदि उपस्थित रहे।

चली तबादला एक्सप्रेस कई निरिक्षक उप निरिक्षक इधर से उधर

चन्दौली

चन्दौली – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुएनिरीक्षकों उपनिरीक्षकों के अंतरप्रांतीय ट्रांसफर के बाद खाली हुए सीटों पर नई तैनाती की गई. साथ ही आधा दर्जन लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया. जिसमें प्रमुख रूप से निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को बलुआ से सैयदराजा तो वहीं संजीव मिश्रा को पुलिस लाइन से सकलडीहा भेजा गया.वहीं तेज तर्रार उपनिरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह को धानापुर थाना प्रभारी बनाया गया.

11 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, सूची

(1) निरीक्षक उदय प्रताप सिंह बलुआ से प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा
(2) निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा
(3) निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चन्दौली
(4) निरीक्षक राजेश सरोज पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नौगढ़
(5) उ0नि0 श्री मिथिलेश तिवारी थानाध्यक्ष इलिया से थानाध्यक्ष बलुआ
(6) उ0नि0 अतुल कुमार थानाध्यक्ष धीना से थानाध्यक्ष बबुरी
(7) उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह थानाध्यक्ष बबुरी से थानाध्यक्ष धानापुर
(8) उ0नि0 अमित कुमार पीआरओ से थानाध्यक्ष इलिया
(9) निरीक्षक राजेश यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चकिया
(10) उ0नि0 अजीत कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष धीना
(11) निरीक्षक श्याम जी यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक यातायात

(1) निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र तिवारी पुलिस लाइन से प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ/ पीआरओ पुलिस अधीक्षक
(2) निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस लाइन से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा
(3) निरीक्षक शेषधर पाण्डेय पुलिस लाइन से प्रभारी ए0एच0टी0यू0
(4) निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह पुलिस लाइन से विवेचना सेल अपराध शाखा
(5) निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस लाइन से विवेचना सेल अपराध शाखा
(6) निरीक्षक हंस लाल यादव पुलिस लाइन से विवेचना सेल अपराध शाखा
(7) निरीक्षक शरद गुप्ता पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस
(8) निरीक्षक इन्द्र भूषण यादव पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी
(9) उ0नि0 रामप्रीत यादव व0उ0नि0 मुग़लसराय से पीआरओ पु0अ0
(10) उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह स्वाट टीम से प्रभारी सर्विलांस सेल
(11) उ0नि0 केशव प्रसाद सिंह थाना धीना से थाना शहाबगंज
(12) उ0नि0 मुकेश कुमार तिवारी व0उ0नि0 थाना चन्दौली से व0उ0नि0 थाना मुग़लसराय
(13) उ0नि0 महफूज खां थाना सकलडीहा से अंगुष्ठ छाप शाखा

11निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती

चन्दौली – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुएनिरीक्षकों उपनिरीक्षकों के अंतरप्रांतीय ट्रांसफर के बाद खाली हुए सीटों पर नई तैनाती की गई. साथ ही आधा दर्जन लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया. जिसमें प्रमुख रूप से निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को बलुआ से सैयदराजा तो वहीं संजीव मिश्रा को पुलिस लाइन से सकलडीहा भेजा गया.वहीं तेज तर्रार उपनिरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह को धानापुर थाना प्रभारी बनाया गया.

11 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, सूची

(1) निरीक्षक उदय प्रताप सिंह बलुआ से प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा
(2) निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा
(3) निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चन्दौली
(4) निरीक्षक राजेश सरोज पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नौगढ़
(5) उ0नि0 श्री मिथिलेश तिवारी थानाध्यक्ष इलिया से थानाध्यक्ष बलुआ
(6) उ0नि0 अतुल कुमार थानाध्यक्ष धीना से थानाध्यक्ष बबुरी
(7) उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह थानाध्यक्ष बबुरी से थानाध्यक्ष धानापुर
(8) उ0नि0 अमित कुमार पीआरओ से थानाध्यक्ष इलिया
(9) निरीक्षक राजेश यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चकिया
(10) उ0नि0 अजीत कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष धीना
(11) निरीक्षक श्याम जी यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक यातायात

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल:अजित

चंदौली। सकलडीहा भाजपा कार्यालय में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा नेता अजित पाठक ने बताया कि पंडित दीनदयाल की जयंती जिले के सभी बूथों पर मनाई जा रही है। पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजरा।उन्होंने संघ के तत्कालीन सरसंघचालक से संपर्क किया। सरसंघ चालक ने दीनदयाल को उनका सहयोग करने को कहा। इस प्रकार ‘भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। दीनदयाल प्रारंभ में उसके संगठन मंत्री और फिर महामंत्री बनाये गये। वे एक कुशल संगठक, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिन्तक भी थे।

बरहनी में विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस संदिग्ध मौत के मामले की छानबीन में जुटी
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव में शनिवार की दोपहर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की रहस्यमय परिस्थितियों मे हुई मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मंे कर पंचनामा के बाद अंत्यय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।
बरहनी गांव निवासी विनोद कन्नौजिया की शादी करीब सोलह वर्ष पूर्व मचियां कलां निवासी रामचेला की बहन सविता से हुई थी। विनोद ईट भट्टे पर मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है।
विनोद के अनुसार शनिवार की सुबह वह भोजन करने के बाद बाहर चला गया। उसकी दोनों बच्चियां तनू व तन्या भी स्कूल चली गई थी। घर में पत्नी सविता 32 वर्ष अकेले मौजूद थी। विनोद की मानें तो दोपहर करीब बारह बजे जब वह घर आया तो बाहर के कमरे का दरवाजा खुला था। पत्नी को आवाज देने पर कोई जवाब अंदर से नहीं मिला। इसके बाद बगल के कमरे का दरवाजा बंद था खिडकी से झांककर अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गया। पत्नी सविता साडी के फंदे के सहारे झूल रही थी।तत्पश्चात सूचना पास-पड़ोस सहित स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड भी जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे मे कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया गया। वही पति विनोद सहित पड़ोसियों से आत्महत्या का कारण जानने में पुलिस जुटी हुई थी, लेकिन सविता ने आत्महत्या कैसे व किन परिस्थितियों में की यह स्पष्ट नहीं हो पाया। कंदवा थानाध्यक्ष हरिशचंद्र सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

चकिया जिला अस्पताल पहुंचे डीएम तो गायब मिले इतने डाक्टर व स्टाफ

बाहर से दवा व जांच लिखे जाने पर जताई नाराजगी‚ दी चेतावनी
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शनिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। डढिया निवासी मरीज सुनीता देवी द्वारा बताया गया कि डॉक्टरों के द्वारा मरीजों को बाहरी दवाइयां व जांच लिखी जाती है। वहां मौके पर डीएम को अन्य मरीजों के पास बाहर से दवा व जांच लिखे गए पर्चे मिले। इस पर उन्होंने डा.अलका राय व ओपीडी देख रहे अन्य चिकित्सक के द्वारा भी बाहरी दवाओं व जांच की पर्चियां पाई गई। साथ ही बिना सूचना के गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
अल्ट्रासाउंड करने के लिए तैनात चिकित्सक का पद खाली रहने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजने के लिए कहा। चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाहर की दवाई क़त्तई न लिखा जाए। आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शासन के मंशा के अनुरूप आसानी से उपलब्ध होता रहे इसके लिए शख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टोर में जो भी दवाइयां उपलब्ध हैं उसकी सभी चिकित्सकों की सूची प्रतिदिन प्रस्तुत किया जाए, ताकि बाहर की दवा लिखने की बात संज्ञान में न आए। जिलाधिकारी के निरीक्षण में पांच चिकित्सक व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही के साथ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाहर गेट के पास मेडिकल की दुकानों की भी जांच की गई सरकारी चिकित्सक के द्वारा काटे गए पर्चियो की जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। मेडिकल स्टोर, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य मेडिकल दुकानों की जांच की गई। जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के तत्पश्चात ऑक्सीजन प्लांट के लिए बन रहे फाउंडेशन को देखा गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी कतई न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि चिन्हित बच्चों को भी भर्ती कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाए जिससे कि बच्चे निरंतर स्वस्थ रहे। इसका विशेष ध्यान रखा जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हरिशंकरपुर मलिन बस्ती में ज्ञान की ज्योति जला रहा चेतना मंच

संस्थापक विनय कुमार वर्मा ने बस्ती का अवलोकन कर स्थितियों को देखा

डीडीयू नगर‚ चंदौली। चेतना मंच शिक्षा के क्षेत्र में अपने द्वारा संचालित कार्यक्रम ज्ञान ज्योति केंद्रों की प्रगति जानने के लिए क्षेत्र में निकला। इस क्रम में चेतना मंच के संस्थापक एवं संयोजक विनय कुमार वर्मा अपने सहयोगियों के साथ फिल्ड में निकले। उन्होंने सर्वप्रथम आईपी मुगल के समीप स्थित हरिशंकरपुर मलिन बस्ती का अवलोकन किया। उक्त बस्ती में जीटी रोड के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में स्थित है। जहां निवासरस लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। कुछ लोग सफाई कर्मी का काम करते हैं तो कुछ दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी आजीविका चला रहे हैं। पिछले कई वर्षों से वहां *ज्ञान ज्योति केंद्र* चलाया जा रहा है। इसका परिणाम यह है पहले पढ़ चुके बच्चे अब  विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यहां की महिलाएं भी लगभग साक्षर हो चुकी हैं। केवल सात महिलाएं ऐसी हैं जो अभी भी अंगूठा छाप बचीं हैं। पुरुषों में लगभग दर्जन भर पुरुष अभी भी निरक्षर है । इन सभी निरक्षर महिला व पुरुषों को हस्ताक्षर करने लायक पढ़ाया जा रहा है। बस्ती में अब केवल 9 बच्चे ही ऐसे बच्चे हैं जो अभी भी स्कूल नहीं जा रहे हैं । इन बच्चों को भी स्कूल भेजने की तैयारी हो रही है ।यहां की शिक्षा प्रेरक *छवि चंद्रा* सुबह 8:00 बजे से 10:00 तक यहां पढ़ाती हैं। सबसे पहले अनपढ़ पुरुषों को बुलाया जाता है और उन्हें हस्ताक्षर करने योग्य पढ़ाया जाता है । तकरीबन 30 से 40 मिनट पढ़ाई के बाद वे लोग अपने काम पर चले जाते हैं। इस बीच महिलाएं काम से निवृत हो जाती है और लगभग 9:00 बजे के आसपास उनकी पढ़ाई शुरू होती है और आधे घंटे उन्हें भी पढ़ाया जाता है इसके बाद 1 घंटे तक स्कूल न जाने वाले बच्चों को । रविवार को विशेष अभियान चलता है। इसमें कभी सफाई अभियान तो कभी महिलाओं के लिए तरह-तरह के ब्यूटीशियन वर्कशॉप लगाए जाते हैं। पुरुषों के साथ संवाद किया जाता है और बच्चों को खेल खिलाया जाता है। कुल मिलाकर के इस छोटी सी बस्ती में पिछले 10 सालों से चेतना मंच की सक्रियता का परिणाम दिख रहा है। अभी नई योजना के अनुसार *पढ़ाई, सफाई, दवाई और कमाई* विषय पर गंभीरता से काम चल रहा है। इस काम के लिए बस्ती में महिला व पुरुषों की अलग-अलग टोलियां बनाई गईं है। ये लोग पूरा सहयोग करते हैं। यहां *ज्ञान ज्योति केंद्र महिला टोली* की अध्यक्ष रेखा व महामंत्री पूजा है। जबकि *ज्ञान ज्योति केंद्र पुरूष टोली* के अध्यक्ष महेश व महामंत्री शेरू हैं। इस बस्ती का पालक विजय कुमार वर्मा है। चेतना मंच में सारा काम समाज बंधुओं के सहयोग से हो रहा है।

समाजवादी जननायक के निधन पर समाजवादियों में शोक

चंदौली। सकलडीहा डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी नेता सेचन यादव के निधन के बाद जनपद के समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई। कई दिनों से बीमार होने के बाद परिजनों ने उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली जैसे ही इसकी जानकारी समाजवादियों को भी वैसे ही उन में मायूसी छा गई और उनके निधन पर जगह-जगह शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाजवादियों की माने तो सेचन यादव कर्मठ ईमानदार और निष्ठावान समाजवादी सिपाही थे। कई मुद्दों पर संघर्ष करने में वे पीछे नहीं रहे यहां तक कि सकलडीहा में कई बार उन्होंने महीनों तक आंदोलन किया जिसके बाद प्रशासन को उनके आगे झुकना पड़ा। आंदोलनों में एक समाजवादी सच्चे सिपाही के तौर पर खड़े नजर आए।

…चंदौली जिला में नहीं अब यहां होगी सेना भर्ती‚ जानिए कहां?

मनोज डब्लू बोले, रैली कराने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास की जरूरत
चंदौली। सेना भर्ती रैली लगातार सुर्खियों में बनी है। यह इसलिए क्योंकि इसे चंदौली में होने व न होने को लेकर हर दिए नई खबरें सामने आ रही है। बीते शुक्रवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर चंदौली में सेनाभर्ती कराने की आशाओं को बल दिया तो अगले ही यानी शनिवार को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सेना भर्ती से जुड़े पत्र को सार्वजनिक कर इसके वाराणसी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम पर होने की सेना की आधिकारिक पुष्टि हो पटल पर रखा। साथ ही सेना भर्ती के लिए प्रयास करने वाले सुशील सिंह के प्रयासों को स्वागत योग्य बताया।
उन्होंने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से कहा कि सेना भर्ती को लेकर उन्होंने जो प्रयास किए हैं वह अभी प्रारंभिक दौर में है। लिहाजा उन्हें आगे के प्रयासों को मुकम्मल करना होगा। क्योंकि सेना भर्ती के लिए सेना की आधिकारिक लेटर बीते 20 सितंबर को ही जारी हो गया था, जिसमें अंकित तथ्यों की सत्यता व पुष्टि को नकारा नहीं जा सकता है। कहा कि सैयदराजा विधायक यदि वास्तव में सेना भर्ती चंदौली में कराने के इच्छुक हैं तो उन्हें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चंदौली से मिलकर इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही पूर्ण कर आश्वयक आख्ता व रिपोर्ट शासन में भेजने की कार्यवाही को पूर्ण कराया होगा। सेना भर्ती जो 8 नवंबर से 15 दिसंबर के तक वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में होना प्रस्तावित है। यदि विधायक उक्त रैली जो की कोविड-19 महामारी के कारण दो वर्ष बाद आयोजित हो रही है उसे चंदौली में कराने में सफल रहे तो यहां का नौजवान उन्हें व उनके प्रयासों को याद रखेंगे। अन्यथा सेना भर्ती रैली के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा उन्हें इसका जवाब देने का काम करेंगे। कहा कि अभी सेना भर्ती के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को अभी बहुत से प्रयासों को मुकम्मल करना है। इस बीच यदि उन्हें कहीं भी जरूरत महसूस हो तो वह मुझे आमंत्रित करें। सेना भर्ती जैसे पुनीत कार्य के लिए मेरे द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा। क्योंकि यह मामला युवाओं के रोजगार, सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा व सेना करने से जुड़ा है।

Chandauli
overcast clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
93 %
0.6kmh
100 %
Sat
26 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Verified by MonsterInsights