ग्राम प्रधान संघ और लेखपाल संघ का मामला कम होने के बजाय तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को लेखपाल संघ ने तहसील अध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में लामबंद हो गया है। दो दिनों के अंदर प्रधान की गिरफ्तारी नही होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दिया है। जिसे लेकर तहसील प्रशासन पेशो पेश में है।लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों क्षेत्रीय लेखपाल वरूण कुमार शासकीय कार्य के लिये दरियापुर गये हुए थे। जहां प्रधान और उनके सहयोगी द्वारा लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई किया गया। जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज भी कराया गया है। इसके बाद भी प्रधान अपने संघ के माध्यम से उल्टे लेखपालों पर दबाब बना रहे है। सुबह से शाम तक प्रधान तहसील से लेकर थाने पर घूम रहा है। इसके बाद भी पुलिस मौन साधे हुए है। लेखपाल संघ ने दो दिन के अंदर प्रधान की गिरफ्तारी नही होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी देते हुए तहसीलदार को पत्रक सौपा है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, शोभित गुप्ता, सुरेश शर्मा, राजेश पासवान, होरीलाल, रामप्रवेश, चन्द्रभूषण, बीरेन्द्र मोहन कौशल, सुभाष, शशी, संजीव सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
ट्रैक्टर ट्राली संग खाई में गिरी, चालक की मौत
पूर्वांचल डेस्क चुनार। थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात सरिया लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।इसमें चालक की मौके पर हीमौत हो गयी। बताते हैं कि इमिलिया चौरासी मड़िहान गांव निवासी राधेश्याम (55) लगभग नौ बजे चुनार थाना क्षेत्र के जमुई से ट्रैक्टर पर सरिया लादकर नुनौटी ताला पहुचाने जा रहा था। इसी दौरान चुनार राजगढ़ मार्ग कुसुम्ही गांव के सामने पहुंचे की अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गयी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक की नीचे दब गया और मौके परमौत हो गयी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही चालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।वही मृतक की पत्नी जीवंती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में इत्तफा घटना घटित होने की बात कही।
गैस सिलेंडर फटा, महिला बच्चों समेत 10 झुलसे
पूर्वांचल डेस्क आजमगढ़।निजामबाद स्थानीय थाना क्षेत्र के डोड़ोपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर फट गया जिससे महिला व बच्चे सहित दस लोग झुलस गये झुलसे लोगों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोड़ोपुर ग्राम सभा में खाना पकाते समय गैस सिलेण्डर फट गया। गैस सिलेण्डर फटते ही अफरा तफरी मच गयी। लोगों की चिख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। काफी मसक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दस लोग झुलस गये। झुलसे लोगों में 2 महिलाएं 2 बच्चे व 6 पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निजामाबाद पुलिस को दी। निजामाबाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये और स्थानीय लोगों की मदद से सभी झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां लोगों का इलाज चल रहा है।
गैस पाइप में रिसाव से लगी आग‚ झुलसी युवती की मौत
चन्दौली ।चकिया। नगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी में शुक्रवार की देर शाम घर की रसोई में खाना बनाते समय गैस की पाइप लीकेज होने के दौरान आग लग गयी। इस दुर्घटना में 21वर्षीय युवती उर्मिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सको ने जांच के उपरांत युवती के मृत कर दिया। घटना कि सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल राजकुमार शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताते हैं कि वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी शीतल गोंड मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। शुक्रवार की देर शाम 8 बजे के आसपास पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की पुत्री उर्मिला घर के एक कमरे में बने रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर गैस की पाइप मे रिसाव होने से आग लग गई‚ जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग ने उसे अपनी आगोश मे ले लिया था जिसका मुख्य कारण किचन में रखें प्लास्टिक के डिब्बे में केरोसिन तेल भी बताया जा रहा है। विकराल रूप धारण किए आग की चपेट में आने से उर्मिला गंभीर रूप से झुलस गई। बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे आग से बाहर निकाल कर निजी साधन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया‚ जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उर्मिला के मृत होने की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल राजकुमार शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद मृतका की मां सीता, बहन कलावती, पार्वती, चंचल और भाई किशन का रो रो कर बुरा हाल था।
डीएम के निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी चिकित्सक
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहनी पहुंचे। डीएम की जांच में प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इससे नाराज जिलाधिकारी ने अनुपस्थित चिकित्सको का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। लापरवाह एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से जबाब तलब भी किया जाएगा। इस दौरान दवाओं को सुरक्षित नहीं रखने पर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई करते हुए दवाओं व फाइलों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने ओपीडी में मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कुछ दवाई स्टोर रूम में डेट एक्सपायरी पाई गई जिस पर कार्यवाही के निर्देश दिए। चौकीदार द्वारा बताया गया कि चिकित्सक कई दिनों से नही आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित चिकित्सको का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से जवाब-तलब भी किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा हेल्थ वेलनेस सेंटर पई बरहनी व ओयरचक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निर्देश देते हुए कहा कि दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखा जाय। मरीजों की बेहतर ढंग से स्वास्थ्य की समस्याओं का इलाज सुनिश्चित करें। हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही पर कार्यवाही तय किया जायेगा। अंत में जिलाधिकारी द्वारा ओयरचक प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण का निरीक्षण किया गया। इंग्लिश में बातचीत भी कर उनकी दक्षता देखी। साथ ही बच्चों से मिड डे मील की जानकारी ली। ग्राम प्रधान से कहा कि गांव में तैनात सफाई कर्मी से प्रतिदिन प्राथमिक विद्यालय को साफ-सफाई सुनिश्चित हो। डेंगू-मलेरिया का प्रकोप गांव में न होने पाए। लोगों को इसके लिए जागरूक करें और सफाई के लिए जागरूकता पैदा किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पैदल गस्त कर दी चेतावनी, त्योहारों पर अरजकता फैलाने पर सख्ती से निपटेगी पुलिस
चंदौली आगामी त्यौहार नवरात्रि व दशहरा के मद्देनजर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने नगर सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गश्त पर निकले। जहां आम लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी तो वहीं व्यापारियों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने नगर में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को हिदायत दिया कि अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले। वहीं आम जनमानस के साथ व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया। और शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा ले सभी व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राहकों को दुकान के अंदर प्रवेश करने दे दुकान पर बैठते समय मास्क जरूर लगाएं कहा कि आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रहे। कहा कि दुर्गा पूजा त्यौहार में किसी जगह पंडाल स्थापित नही किया जाएगा और नही ही कोई मूर्ति बैठाई जाएगी सभी लोग अपने घर के अंदर कलस स्थापित कर पूजा करे आगामी त्यौहार में कोई भी व्यक्ति डीजे नही बजायेगा अन्यथा कार्यवाही किया जाएगा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन चौकस हैं। आगामी त्यौहार में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखें। यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस लगातार अराजक तत्वों पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार वर्ष में एक बार आते हैं। इसे शांति से मनाने के बजाय कुछ लोग अरजकता फैलाने का काम करते हैं। पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। इस दौरान एसआई विवेक त्रिपाठी, योगेश सरोज यादव,विनोद यादव,सुनील त्रिपाठी,इंद्रजीत आदि लोग उपस्थित रहे।
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शूट आउट, तीन ढेर
यंग राइटर ब्यूरो: देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर हुआ है. शुक्रवार की दोपहर को मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ और हमलावरों को भी मार गिराया गया है.
इस शूटआउट में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें से एक जितेंद्र है, जबकि दो हमलावर हैं, जो कि जितेंद्र पर ही हमला करने आए थे. स्पेशल सेल के जवानों ने दोनों हमलावरों को ढेर किया है. वहीं, इस मामले की जांच ज्वाइंट कमिश्नर नॉर्थ करेंगे और जांच की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को सौंपी जाएगी. इसके अलावा घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
जितेंद्र उर्फ गोगी तिहाड़ जेल में बंद था, जिसे शुक्रवार को पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान रोहिणी कोर्ट के परिसर में बदमाशों के बीच शूटआउट हो गया. रोहिणी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला वकील भी घायल हुई है.
दिल्ली के टिल्लू गैंग ने जितेंद्र की हत्या की है. जो दो हमलावर ढेर हुए हैं, उनमें एक राहुल है जिसपर 50 हजार का इनाम है. जबकि एक दूसरा बदमाश है.
सेना भर्ती को लेकर रक्षामंत्री से मिले ये विधायक जल्द होगी भर्ती
चन्दौली। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान जिले में सेना भर्ती के साथ ही चकिया में बन रहे सीआरपीएफ कैम्प व जनपद के विकास को लेकर विस्तृत वार्ता किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सेना भर्ती के अधिकारियों से बात कर जिले में सेना भर्ती कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते सेना भर्ती नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। इसको लेकर पहल की जाएगी। ताकि जिले के युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि चकिया में सीआरपीएफ सेंटर बनने के बाद युवाओं को काफी सहूलियत हो जाएगी। इसके अलावा जनपद के विकास को लेकर हर स्तर से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।
संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, इलाके में सनसनी, जाने क्या है पूरा मामला
चंदौली – नौगढ़ थाना क्षेत्र के चोरमरवां नाला में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर जंगल मे आग की तरह ग्रामीणों में फैल गई. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसकी पहचान पखण्डू कोल के रूप में की. मृतक गुरुवार की सुबह मछली मारने के लिए गया था. वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के लोहसनिया(मझगाई) गांव निवासी पखंडू कोल गुरूवार को सुबह कटिया लगाकर चोरमरवां नाला मे मछली मारने के लिए घर से करीब 8 किलोमीटर दूर गए थे. जहां से दोपहर बाद तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया. सायंकाल चोरमरवां नाला मे उसका उतराया हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने शव देखकर थाने को सूचित कर दिया.
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर के अग्रिम कार्यवाही में जूट गई. साथ ही घटना के बाबत परिजनों को अवगत कराया. वहीं मृतक पखण्डू के पुत्र ने पिता की मौत आकाशीय बिजली से होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी.
प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार परअग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
सैयदराजा विधायक ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण परखी गुणवत्ता
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया इस दौरान मेडिकल कॉलेज बनाने वही संस्था के डीजीएम रंगा राव से मिलकर कालेज की गुणवत्ता को बरखा कहां की मेडिकल कॉलेज में कहीं से कोई कमी नहीं आनी चाहिए मेडिकल कॉलेज के सारे काम गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए जिससे जनता को लाभ मिल सके काकी भाजपा की सरकार विकास के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है सरकार ने शिक्षा स्वास्थ पर विशेष ध्यान दे रही है जिससे देश तरक्की करें विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मेडिकल कालेज की कार्य में तेजी और समय से पूर्ण किया जाए पित्रपक्ष के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास किया जाएगाइस दौरान मेडिकल कॉलेज के कार्यदाई संस्था केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड हैदराबाद कंपनी के डीजीएम रंगाराव ने बताया कि फरवरी सारे काम गुणवत्ता पूर्वक हो रहे हैं फरवरी 2023 में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा जिसके लिए 249 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है वही पूरा प्रोजेक्ट 400 करोड़ का है जिसमें से 150 करोड़ पर मैन्युफैक्चरिंग कार्य किया जाएगा इस दौरान महेंद्र सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, अशोक मौर्य, रंजय सिंह वासुदेव नगर डीपीएम साही सुरेश असिस्टेंट मैनेजर अशोक पटेल सीनियर इंजीनियर आदि लोग उपस्थित रहे।











